⚲

मेरा आशिक अकेले में मेरे प्राइवेट पार्ट्स को छेड़ता है. क्या मुझे उसे रोकना चाहिए?

सवाल –

मेरी उम्र 22 साल है. मेरा एक बौयफ्रैंड है जिस से मेरा रिलेशन 1 साल से चल रहा है. वह मुझ से बहुत प्यार करता है और मेरा अच्छे से खयाल भी रखता है. लेकिन मेरा बौयफ्रैंड जब भी मुझ से अकेले में मिलता है तो वह मेरे प्राइवेट पार्ट्स को छूने की कोशिश करता है. मैं हर बार उसे ऐसा कुछ करने से मना करती हूं लेकिन वह फिर भी नहीं मानता और कहता है कि गर्लफ्रैंड और बौयफ्रेंड में यह सब चलता है. मुझे समझ नहीं आ रहा कि क्या मुझे उसे यह सब करने देना चाहिए?

जवाब –

आजकल रिलेशनशिप में आना काफी सामान्य सी बात है और कई लोग रिलेशनशिप में न सिर्फ रोमांस बल्कि सैक्स भी कर लेते हैं. हर इंसान को रोमांस करना पसंद होता है. जैसाकि आप ने बताया कि आप का बौयफ्रैंड अकेले में आप के प्राइवेट पार्ट्स को छूता है तो ऐसे में आप खुद सोचिए कि क्या आप को अच्छा लगता है जब वह यह सब करता है?

अगर आप को यह सब अच्छा लगता है और आप का बौयफ्रैंड का टच करना पसंद आता है तो बेशक आप को उसशका साथ देना चाहिए और इसे एक ऐंजौय की तरह लेना चाहिए.

रिलेशनशिप में किसिंग, स्मूचिंग या फिर सैक्स संबंध बनाना आम बात है मगर यह जबरन नहीं, रजामंदी से हो तभी ठीक है.

अलबत्ता, आप दोनों पिछले 1 साल से रिलेशनशिप में हैं लेकिन आप हर बार अपने बौयफ्रैंड को रोमांस के लिए मना कर देती हैं पर वह फिर भी आप से प्यार करता है तो ऐसे में उस का प्यार आप के लिए सच्चा है और जिस्मानी नहीं है तो आप को उस के साथ रोमांस जरूर करना चाहिए और उसे भी थोड़ी लिबर्टी लेने दीजिए.

आप को एक अच्छा लड़का मिला हुआ है तो उसे थोड़ी छूट देने में कोई बुराई नहीं है. कहीं ऐसा न हो कि आप के इस स्वभाव की वजह से आप एक अच्छे लड़के से हाथ धो बैठें.

अगर आप श्योर नहीं हैं कि भविष्य में आप की उस के साथ शादी होगी या नहीं तो ऐसे में सैक्स को ले कर आप सोचसमझ कर कदम उठाएं लेकिन रोमांस का मजा आप खुल कर उठा सकती हैं.

अगर आप को कभी भी ऐसा फील हो कि आप सैक्स करने के लिए भी तैयार हैं तो यह करना भी कोई गुनाह नहीं है बल्कि रोमांस और सैक्स एक ऐसा अनुभव है जिसे हर कोई ऐंजौय करता है.

मगर ध्यान रहे, सैक्स के लिए दोनों की रजामंदी जरूरी है और चूंकि अभी आप दोनों को ही पहले कैरियर बनानी है, तो ऐहतियात जरूर बरतें और बौयफ्रैंड से कहें कि वह सैक्स के दौरान कंडोम का प्रयोग करे. इस दौरान यह चैक भी करें कि कंडोम फट तो नहीं गया. वैसे, अच्छी क्वालिटी का कंडोम जल्द फटता नहीं और सैक्स को मजेदार बनाता है.

आप एक बात का ध्यान रखना कि आप को अपने बौयफ्रेंड को उतनी ही छूट देनी है जहां तक आप का मन मानता हो या जहां तक आप कंफर्टेबल फील करें. जहां भी आप को लगे कि आप असहज फील कर रही हैं तो उसी समय अपने बौयफ्रैंड को रोक दें.

व्हाट्सऐप मैसेज या व्हाट्सऐप औडियो से अपनी समस्या इस नम्बर पर 8588843415 भेजें.

ये 6 बातें पार्टनर को कभी नहीं बताती लड़कियां

कई बार हमारे साथ होता है या फिर हम इस बात पर विश्वास करते है कि हमारा पार्टनर हमें हर चीज बता देता हैं. हम उस पर आंख बंद करके विश्वास करते है. लेकिन आप जानते है कि आपकी पार्टनर आपसे कई बातें छिपाती है. जिनके बारे में वह हर संभव कोशिश करती है कि आपको पता न चले. लेकिन हम आपको कुछ ऐसी बातों के बारे में बता रहे है जो हमेशा लड़कियां अपने पार्टनर से छिपाती है. इसमें लिए सोशल मीडिया में एक सर्वे किया गया जिसमें ये सामने आई कि आखिर लड़किया क्या चीज अपने पार्टनर से छिपाती है. जानिए

  1. – लड़कियां कभी भी अपने पिछले अफेयर्स के बारें में नहीं बताती है. चाह कुछ भी हो. अगर बताती है तो आधी अधूरी बात. अगर आपके साथ भी ऐसा है तो आप उससे कतई उसके पिछली लाइफ के बारे में न पूछे.
  2. – लड़किया कभी भी अपने को कमजोर नहीं महसूस होने देती है. जैसे कि वह कभी भी नहीं बता सकती है कि उन्हे काक्रोच से तो डर लगता है लेकिन पार्लर जाकर वैक्स कराने में बिल्कुल नहीं लगता है.
  3. – कई बार जब आप उनकी फैमली के बारे में पूछते है तो वह बढ़ा चढ़ाकर बताती है. कभी भी वह अपनी फैमली के बारे में नकारात्मक चीजें नहीं बोलते है. वह अपने माता-पिता के प्यार, भाई के प्रति आकर्षण वह सब सच नहीं बोलती. एक सर्वे में यह बात सामने आभ कि कोई भी लड़की अपने पार्टनर से अपने परिवार के बारे में सबी चीजें सही नहीं बोलती है.
  4. – आपने कभी इस बात पर ध्यान दिया है कि जब आप अपनी पार्टनर से उसकी सुंदरता के बारें में पूछते है, तो वह गोल-गोल बाते बना दती है. या फिर हंस के टाल देती है. वह कभी आपके सामने जाहिर नहीं होने देगी कि आखिर वह इतनी सुंदर कैसे है. मेकअप के द्वारा या फिर नेचुरल.
  5. – कभी भी आपकी पार्टनर अपने गुजरे हुए पल बहुत छिपा कर रखती है. अगर आप उनसे पूछेगे कि आपसे रिश्ते में आने के बाद वह पहले की जिंदगी के बारें में क्या महसूस करती है. तो वह यह बात कभी नहीं बताना चाहती है.
  6. – लड़किया ऐसी होती है जो अपने पार्टनर से हर बात शेयर नहीं करना चाहती. और बात दोस्तों की हो तो फिर बिल्कुल भी नहीं. इस बारे में उन्हें लगता है कि उनके रिश्ते से उनके दोस्तों से संबंधो के बारें में कुछ लेना देना नहीं है.

किन तरीकों से बोरिंग सेक्स लाइफ को बनाएं मजेदार

सुखी जीवन का सेक्स अभिन्न अंग है. अगर पार्टनर के साथ सेक्स के में मजा नहीं आता तो जाहिर है की आप की सेक्स लाइफ एक ही ढर्रे पर चलती आ रही है. इस लिए जरुरी हो जाता है की सेक्स लाइफ को मजेदार बनाने के लिए सेक्स के नए तरीकों को समय-समय पर अपनाते रहें. सेक्स के ऐसे ही मजेदार तरीकों में शामिल है किंक सेक्स. यह सेक्स का ऐसा तरीका है जिसे अजमा कर न केवल सेक्स के चरम सुख की प्राप्ति की जा सकती है बल्कि सेक्स के दौरान रोमांच भी कई गुना बढ़ जाता है.

किंक सेक्स उन जोड़ों के लिए ज्यादा मजेदार साबित हो सकता है जो वर्षों से ही ढर्रे पर सेक्स करते- करते ऊब चुके है. इस तरह के सेक्स में सेक्स के दौरान नाजुक अंगों को काटना,चाटना हल्का थप्पड़ मारना , दबाना आदि शामिल है. हाल के वर्षों में देश के कई बड़े शहरों में किंक सेक्स को लेकर लोगों में रूचि बढ़ रही है. किंक सेक्स में रूचि रखने वालों में महिला और पुरुष दोनों शामिल है. कुछ शहरों में तो किंक सेक्स की चाहत रखने वाले लोगों ने बाकायदा अपनी कम्युनिटी बना रखी है. जो अक्सर सप्ताह के तय समय को एक जगह मिलते है. इन्हें बीडीएसएम कम्युनिटी के नाम से जाना जाता है.

बीडीएसएम का मतलब होता है बाँडेज यानी बाँध कर डोमिनेंस यानी पार्टनर पर हावी होकर सैडिजम यानी पार्टनर को तकलीफ देकर खुश होना, मैसकिजम यानी दूसरे को पीड़ा पहुँचाना. सेक्स के दौरान यह सब ऐसे किया जाता है की पार्टनर को किसी तरह का शारीरिक नुकसान नहीं होता है बल्कि सेक्स का मजा कई गुना बढ जाता है.

कैसे करें शुरुआत

कई लोगों के लिए किंक सेक्स शब्द ही नया हो सकता है. ऐसे में इस तरह के सेक्स तरीकों को अजमाने से पहले इसके बारे में जान लेना बेहतर होगा. वैसे किंक सेक्स के शौकीन लोगों के अनुसार किंक सेक्स संतुष्टि पाने का एक मनोवैज्ञानिक तरीका है. जिसको अजमाने से सेक्स का मजा कई गुना बढ़ जाता है. इसमें फैंटेसी शामिल होता है. सेक्स में किंक तरीकों अजमाने से पहले पार्टनर की सहमति जरुरी है. साथ ही एक सीमारेखा भी तय किया जाना जरुरी हो जाता है. इससे सेक्स को लेकर आप के कल्पनाओं को पर लग जातें हैं.

आप किंक सेक्स का मजा लेने के लिए शुरुआत पार्टनर की आँखों पर पट्टी बाँध करके कर सकते हैं, या कमरे के अँधेरे कोनों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. इसके बाद पार्टनर के नाजुक अंगों के साथ छेड़-छाड़ के साथ हल्के में काटना या नोचना शुरू कर सकते हैं. आखिर वह सेक्स ही क्या जिसमें मीठा दर्द न हों और मजा ना आये. आप पार्टनर को बेड पर बाँध सकते है. अलग-अलग पोजीशन का इस्तेमाल कर सकते हैं जिसमें कई तरह के एनीमल पोजीशन भी शामिल किये जा सकते हैं. और ध्यान रखें इन सबके पहले अपने बेडरूम को हल्के परफ्यूम की खुशबू से सरोबार करना न भूलें. साथ ही बेडरूम की लाइट का ख्याल जरुर रखें. किंक सेक्स के दौरान बेडरूम की लाइट हल्की नीली, पीली और गाढ़ी लाल होना सेक्स का मजा और बढ़ा देता है.

किंक सेक्स के दौरान आप पूरी तरह से बोल्ड हो जाएँ। हल्की मीठी आवाजें निकालें, सिसकारियों से अपने पार्टनर को मदहोस कर दें. जिससे आप का पार्टनर पूरी तरह से आप के ऊपर हावी होने की कोशिस करेगा. ड्रेस तो ऐसा पहनें की आप का साथी देखते ही आप पर रीझ जाएँ. कभी भी सेक्स की शुरुआत जल्दबाजी में न करें इसकी शुरुआत जितनी धीमी होगी मजा उतना ही ज्यादा आयेगा.

दर्द ऐसा दें जिसमें मजा आये-किंक सेक्स के दौरान काटना, नोचना, हथकड़ी लगाना, हल्के चाबुक का इस्तेमाल करना आम बात हो सकती है. लेकिन इन सब तरीकों का इस्तेमाल वही तक सही है जहाँ तक यह सेक्स के दौरान मजे लेने का एहसास कराये. किंक सेक्स के दौरान कभी इतना आगे न निकल जाएँ आप का पार्टनर दर्द से तड़पने या चिल्लाने लगे. इससे हो सकता है आप को मजा आये लेकिन सामने वाले के नाजुक अंगो के साथ शरीर को नुकसान पहुँच सकता है.

सेक्स प्ले के दौरान यह ख्याल रखें की अत्यधिक उत्तेजना में कहीं आप ऐसा ना काट लें की आप के साथी को किसी तरह का जख्म हो जाए या ऐसे बांधने का ख्याल भी मन में न लायें जिसमें पार्टनर को चोट लगने का डर हो. किंक सेक्स के तरीकों इस्तेमाल जरुर करें लेकिन उसमें प्यार शामिल हो.

गंदगी से रहें दूर

कई बार हम किंक सेक्स के दौरान इतना आगे निकल जाते हैं की सेक्स के दौरान घृणा आने वाली हरकतें भी करने की कोशिश करने लगते है. इससे कई बार सामने वाले पार्टनर का मूड खराब हो सकता है. पार्टनर को उबकाई आ सकती है. पार्टनर का सेक्स से मन ऊब सकता है. कई बार गंदा सेक्स कई तरह की गम्भीर बिमारियों का कारण बन जाता है. ऐसे में किंक सेक्स का तरीका अजमाने से पहले यह जरुर तय कर लें की किंक सेक्स में आपका पार्टनर किन तरीकों को अपनाना ज्यादा पसंद करता है.

अगर आप ऐसा करते हैं तो आप का और आपके साथी का मजा सेक्स के दौरान बढ़ जाएगा. अगर आप भी सेक्स के एक ही ढर्रे से ऊब चुकें है तो किंकी तरीकों को अजमा सकते हैं. बस आप के लिए ध्यान रखने वाली बात यह होगी की इसमें दर्द न शामिल हो बल्कि मजा शामिल हो. इसके लिए आप बताये गए सेफ्टी के तरीकों को अजमा सकते हैं.

रिलेशनशिप्स पर टिक-टोक का इंफ्लुएंस

युवाओं का रिलेशनशिप में आना आम है. कक्षा छठी या सांतवी में आते ही इन रिलेशनशिप्स का सिलसिला शुरू होता है और लगभग उम्रभर चलता ही रहता है. यह आज की बात नहीं है बल्कि हमेशा से ही लोग प्रेम में पड़ते रहे हैं और रिलेशनशिप में भी आते ही रहे हैं, लेकिन रिलेशनशिप के मायने अब बदल चुके हैं.

आज सोशल मीडिया का इंफ्लुएंस युवाओं पर इतना ज्यादा है कि उन्हें अपने रिलेशनशिप से कभी संतुष्टि मिलती ही नहीं है. इस असंतुष्टि का ही परिणाम है कि वर्तमान में बच्चे 15 साल की उम्र में खुद को हार्टब्रोकेन बता घूमते हैं. सोश्ल मीडिया खासकर टिकटोक पर 20 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं जिन में 12 करोड़ एक्टिव हैं.

टिकटोक पर जिस तरह का कंटैंट इन युवाओं को परोसा जा रहा है वह न केवल अव्यव्हारिक है बल्कि अनैतिक व आपत्तिजनक भी है. टिकटोक पर वैसे तो कई अलग-अलग तरह की वीडियोज पोस्ट होते हैं, किसी में कोई डांस करता हुआ नजर आता है, किसी में लिप सिंक करता हुआ तो किसी में फिल्मी सीन जैसा दृश्य दिखाया जाता है. युवाओं व किशोरों के लिए रिलेशनशिप के मायने बदलने में टिकटोक का इंफ्लुएंस लगातार बढ़ रहा है.

ये भी पढ़ें- कुछ ऐसे भी लोग करते हैं टिकटोक से अपनें सपनों को पूरा

हालांकि, टिकटोक के रिलेशनशिप पर असर को ले कर अभी कोई स्टडी या रिसर्च सामने नहीं आई है लेकिन रिलेशनशिप को वैचारिक तौर पर बदलने में इस की भूमिका दिन ब दिन पैठ जमा रही है. कैसे? आइए नजर डालते हैं.

‘बड़ा पछताओगे’

इस फिल्मी गाने को टिकटोक पर अलगअलग कोन्सेप्ट्स में यूज किया गया है. ज्यादातर विडियोज में या तो लड़की इस गाने को गाते हुए लड़के को कह रही है कि बड़ा पछताओगे या लड़का लड़की को. ऐसी ही एक विडियो में लड़का किसी लड़की से बातें कर रहा है, फिर वह अपनी गर्लफ्रेंड को देखता है और उस के पास आने लगता है तो उस की गर्लफ्रेंड उस के सामने से दूसरे लड़के को ला निकलने लगती है. बैक्ग्राउंड में ‘मुझे छोड़ के जो तुम जाओगे बड़ा पछताओगे, बड़ा पछताओगे…’ चलता रहता है.

आई केन टेक यौर मैन

इस साउंड पर बनी विडियो में लड़कियां दूसरी लड़कियों को कहती हैं, ‘आई केन टेक यौर मैन इफ आई वांट टू, बट गुड फोर यू आई डोंट वांट टू’ यानी मैं चाहूं तो तुम्हारे बौयफ्रेंड या पति को जब चाहे पा सकती हूं पर तुम्हारे लिए अच्छा है कि मैं पाना नहीं चाहती. इस हैशटैग से टिकटोक पर 16 करोड़ से ज्यादा विडियोज मौजूद हैं.

द एक्स फैक्टर

अब लोग रिलेशनशिप में आएंगे तो ब्रेकअप तो होगा ही फिर चाहे परमानेंट हो या टेम्पोररी. अब टिकटोक पर एक्सेस को ले कर अनगिनत विडियोज हैं जिन का न कोई सिर है न पैर. जैसे, कहीं कोई अपने एक्स के लिए रो रहा है, कोई शीशे पर एक्स लिख कर उस पर मुंह से पानी उगल रहा है, कोई उसे उलाहनाएं दे रहा है तो पैरों पर गिर रहा है.

ये भी पढ़ें- एक पिछड़ी जाति की लड़की की प्रेम कहानी का दुखद अंत

रुला के गया इश्क तेरा

रिलेशनशिप का एक और ड्रामा जिस में अधिकतर तीन तरफा प्यार दिखाने की कोशिश की जाती है. इतना शायद असल जीवन में कोई सोचता नहीं होगा पहले जितना अब इन विडियोज के बाद लोगों ने अपनी बेस्टफ्रेंड के साथ अपने बौयफ्रेंड के अफेयर के बारे में सोचना शुरू कर दिया है. कभी पीठ के पीछे कोई बेवफाई कर रहा होता है तो कभी आंख के आगे जिसे देख लड़की कुछ कहती भी तो नहीं क्योंकि प्यार जो करती है. कैसी विकृत मानसिकता है ये.

इंफ्लुएंस्ड होना रोकें

ऊपर जिन चंद विडियोज के उदाहरण दिए गए हैं उन के कौंसेप्ट कोई बड़े राइटर तैयार नहीं करते बल्कि आम लोग करते हैं जो अपनी अजीबो-गरीब सोच को अच्छी एक्टिंग के साथ लोगों के सामने परोसते हैं और लोग उन्हें वाहवाही तक देते हैं. इस में दोराय नहीं कि यह सोच न केवल उन के अपने जीवन में वे उतारते हैं बल्कि जाने-अनजाने उनके रिलेशनशिप्स भी प्रभावित होते हैं.

जलन, बेवफाई, तीन तरफा प्यार को बढ़ावा, एक्स को गालियां देते फिरना आदि को ले कर टिकटोक को दोष दिया जाना गलत नहीं होगा. धोखा दिया किसी ने तो उस को जान से मार देने जैसी विडियोज की भरमार भी कम नहीं है. खुद रो रो कर भी रिलेशनशिप निभाना भी इन विडियोज में भरा पड़ा है. टिकटोक से इंफ्लुएंस हो लोग अपनी लवलाइफ को भी कोई कहानी समझने लगे हैं. यह गलत है, सरासर गलत है.

बौलीवुड और हिंदी सीरियल्स के इंफ्लुएंस से लोगों की सोच पहले ही संकुचित थी और अब तो संकुचित सोच छोटी उम्र में ही बच्चों के अंदर पैठ जमाने लगी है. जरूरी है कि टिकटोक को मनोरंजन की ही तरह देखें पर जरूरत से ज्यादा नहीं.

ये भी पढ़ें- रेप की बढ़ती घटनाएं और धर्म में उलझे लोग

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें