Bigg Boss 13: इस दिन होगी घर के अंदर बहुओं की एंट्री, जानें किसकी लगेगी वाट

बिग बौस के घर में आए दिने कुछ ना कुछ अलग और नया दर्शकों को देखने को मिलता ही रहता है. हाल ही में कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला को बिग बौस नें घर से बेघर कर दिया था जिसके बाद से सभी घरवाले और दर्शकों को काफी दुख हुआ था. लेकिन बाद में पता चला कि सिद्धार्थ शुक्ला घर से बेघर नहीं हुए हैं बल्कि कंटेस्टेंट माहिरा शर्मा को चोट पहुंचाने के लिए बिग बौस नें उनको 2 हफ्तों के लिए नोमिनेट रहने की सजा सुनाई है.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: हिमांशी से लड़ाई के चलते पंजाब की कैटरीना नें कर डाला कुछ ऐसा, पढ़ें खबर

घर की बहुएं घर के अंदर…

अब बात करते हैं घर की बहुएं यानी रश्मि देसाई और देवोलीना भट्टाचार्य की तो जब उन्हें बिग बौस नें सबसे कम वोट्स मिलने के चलते घर से बेघर किया था तो घरवालो को काफी बड़ा झटका लगा था. लेकिन खबरें कुछ ऐसी आने लगीं कि रश्मि देसाई और देवोलीना भट्टाचार्य घर से बेघर नहीं हुए हैं बल्कि उनहें बिग बौस नें एक सीक्रेट रूम में रखा गया है.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: इस वाइल्डकार्ड एंट्री नें उडाए पंजाब की कैटरीना के होश, खोल डाली पोल

रश्मि देसाई और देवोलीना भट्टाचार्य की वापसी…

हाल ही में आईं खबरों के अनुसार घर की बहुएं घर में वापस लौट रही हैं. जी हां, रश्मि देसाई और देवोलीना भट्टाचार्य बिग बौस के घर में बुद्धवार या फिर गुरुवार तक वापसी कर सकती हैं. ये कहना अभी मुश्किल होगा कि क्या वाकई कंटेस्टेंट रश्मि और देवोलीना को किसी सीक्रेट रूम नें रखा गया था या नहीं. पर इतना तय है कि जब इन दोनों बहुओं की बिग बौस के घर में एंट्री होगी तब काफी हंगामें दर्शकों को देखने को मिलने वाले हैं.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: एक्स गर्लफ्रेंड शेफाली को देख सिद्धार्थ ने दिया ऐसा रिएक्शन, कह डाली ये बात

सिद्धार्थ शुक्ला को केरेंगे टारगेट…

जहां एक तरफ वाइल्डकार्ड एंट्री अरहान खान बात बात पर सिद्धार्थ शुक्ला को टारगेट करते दिखाई दे रहे हैं तो वहीं जब रश्मि देसाई घर के अंदर होंगी तब सिद्धार्थ का क्या हाल होगा. इन सब के चलते ये कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि अरहान खान और रश्मि देसाई मिलकर सिद्धार्थ का घर में जीना हराम करने में कोई कसर नहीं छोडेंगे.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: रश्मि देसाई को झूठ बोलना पड़ा भारी, फैंस ने ऐसे सुनाई खरी-खोटी

Bigg Boss 13: इस कंटेस्टेंट ने दी सिद्धार्थ शुक्ला को ‘Me Too’ की धमकी, पढ़ें खबर

बिग बौस सीजन 13 की शुरूआत से ही दर्शकों को लड़ाई झगड़े देखने को मिले और इसका सबसे बड़ा कारण था कि इस सीजन का फिनाले सिर्फ 4 ही हफ्तों में आने वाला है. फिनाले के चलते हर कंटेस्टेंट इसी उम्मीद में लगे हैं कि उन्हें हर हाल में सबको पीछे छोड़ फिनाले तक पहुंचना है. ये बात तो हम सब जानते हैं कि बिग बौस का ऐसा कोई एपिसोड नहीं जाता जब घर में लड़ाई झगड़े देखने को ना मिलें, लेकिन इस बार कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला पर काफी बड़ा बोम्ब गिरा है.

सिद्धार्थ शुक्ला ने तोड़ीं सभी घरवालों की सीढियां…

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: रश्मि देसाई ने दी सिध्दार्थ शुक्ला को मात, पढ़ें पूरी खबर

दरअसल, बीते एपिसोड में बिग बौस नें सभी घरवालों को सांप-सीढ़ी का टास्क दिया था जिसे पूरा करने के लिए सभी घरवाले अपनी सारी हदें पार करते दिखाई दिए. इस दौरान कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला काफी गुस्से में आ गए और उन्होनें सभी घरवालों की सीढियां तोड़ दीं और इतनी ही नहीं बल्कि उन्होनें टेबल तक पलत दी. इस बार सिद्धार्थ के गुस्से की वजह टेलिविजन क्वीन देवोलीना भट्टाचार्य बनीं.

माहिरा के साथ मिलकर रश्मि और शेफाली ने सुनाई खूब खरी-खोटी…

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: पारस की इस हरकत पर भड़के फैंस, ट्वीट कर बोला ‘फट्टू’

जहां एक तरफ घर की लड़कियां पारस छाबड़ा से खफा थीं तो इस दौरान सभी ने पारस की गलतियां भुला कर सिद्धार्थ शुक्ला को टारगेट किया. टास्क के दौरान घर की सबसे हौट कंटेस्टेंट माहिरा शर्मा सिद्धार्थ तो धक्का मारती दिखाई देती हैं और सिद्धार्थ उन्हें साइड करने की कोशिश करते हैं और इसी कोशिश में माहिरा को सिद्धार्थ का धक्का लग जाता है. इसके बार घर की सभी लड़कियां सिद्धार्थ शुक्ला के खिलाफ हो जाती हैं और माहिरा के साथ मिलकर रश्मि देसाई और शेफाली बग्गा उनको खूब खरी-खोटी सुनाती हैं.

देवोलीना ने दी ‘Me Too’ की धमकी…

बता दें, जब सिद्धार्थ शुक्ला ने टास्क में देवोलीना भट्टाचार्य की सीढियां तोड़ी थीं तब कंटेस्टेंट आसिम रियाज ने सिद्धार्थ को रोकने की खूब कोशिशें की पर वे सिद्धार्थ के गुस्से के आगे कुछ ना कर पाए. इसी दौरान सिद्धार्थ और देवोलीना में खूब लड़ाई होती नजर आती है और गुस्से में देवोलीना कहती हैं कि,- “अगर सिद्धार्थ ने मुझे दोबारा टच किया तो मैं उस पर Me Too लगा दूंगी”. अब देखने वाली बात ये होगी कि आखिर ये लड़ाई अब किस मोड़ पर जा कर रुकती है.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: स्वीमिंग पूल में उतरी घर की हसीनाएं, लड़कों का हुआ ये हाल

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें