Celebrity Interview: मैं सरस सलिल का फैन हूं – केके गोस्वामी

Celebrity Interview: केके गोस्वामी मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले हैं. इन्होंने भारतीय टैलीविजन सीरियलों, हिंदी, गुजराती, मराठी, बंगाली, भोजपुरी फिल्मों के जरीए अपनी अदाकारी से सभी को मुरीद बना लिया है.

हाल ही में लखनऊ में हुए ‘छठे सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड्स’ शो में बैस्ट कैरेक्टर ऐक्टर का अवार्ड लेने आए केके गोस्वामी से उन के फिल्म करियर पर बातचीत हुई. पेश हैं, उसी के खास अंश :

कई इंटरव्यू में आप ने अपने शुरुआती संघर्ष पर खुल कर बातें की हैं. क्या आप एक बार उन यादों को हम से साझा करेंगे?

मैं बिहार से ऐक्टर बनने की ख्वाहिश लिए मुंबई आया था. लेकिन मुझे स्क्रीन तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. एक बार मुझे मेरी ही कदकाठी के एक शख्स ने बीयर बार में नौकरी करने की सलाह दी. जब मैं बीयर बार में गया तो वाचमैन ने मुझे डंडा मार कर भगा दिया. यही वह पल था जब मैं ने ठान लिया था कि अब हर हाल में मुझे ऐक्टर बन कर दिखाना है. स्ट्रगल के दौरान ऐसा भी समय आया जब मै हफ्ते में एक दिन खाना खाता था. पैसों की तंगी के बावजूद मैं ने हार नहीं मानी और आखिरकार मुझे कामयाबी मिली.

आप की लवस्टोरी में भी ट्विस्ट रहा है. ऐसा क्या हुआ है?

मेरी हाइट 3 फुट ही है, वहीं मेरी बीवी पीकू मुझ से दोगुनी लंबी हैं. पीकू की हाइट तकरीबन 5 फुट है. मेरी हाइट कम होने के चलते पीकू के घर वालों के मना करने के बावजूद पीकू मुझ से ही शादी करना चाहती थी. आखिरकार पीकू की जिद के आगे घर वालों को मानना पड़ा.

आप के टीवी शो भी पौपुलर रहे हैं. छोटे परदे पर किया गया कौन सा रोल आप के लिए यादगार रहा है?

टीवी सीरियल में जो भूमिकाएं मेरे दिल के बेहद करीब हैं उन में ‘शक्तिमान’ में खली और बली का दोहरा रोल, ‘जूनियर जी’ में बोनापार्ट, ‘शाका लाका बूमबूम’ में क्रिस्टल खास हैं. ‘गुटूरगुं’ में मेरे किरदार पप्पू महाराज को भी लोगों ने खूब पसंद किया है.

हिंदी सिनेमा में किया गया कौन सा रोल आप के दिल के करीब है?

मैं ने जितनी भी हिंदी फिल्मों में काम किया उन में से फिल्म ‘भूत अंकल’ में निभाए गए टिंगु के रोल को काफी सराहना मिली थी. यह रोल देश के मनमस्तिष्क में रचबस गया था.

आप टीवी और हिंदी सिनेमा में काफी हिट रहे हैं, फिर अचानक आप का झुकाव भोजपुरी फिल्मों की तरफ कैसे हो गया?

मैं बिहार की माटी में पलाबढ़ा हूं. भोजपुरी तो मेरे रगरग में बसी हुई है. मेरा शुरुआत से ही भोजपुरी फिल्मों में काम करने की तरफ झुकाव रहा है. मुझे खुशी है कि मुझे जितना प्यार टीवी और हिंदी सिनेमा से मिला, उस से कहीं ज्यादा प्यार भोजपुरी सिनेमा से मिल रहा है.

आप को सरस सलिल पत्रिका की कौन सी बात अच्छी लगती है?

सच कहूं तो एक अभिनेता के रूप में अगर देखें तो दर्शक मेरे फैन हैं और मैं एक पाठक के रूप में ‘सरस सलिल’ पत्रिका का फैन हूं. मुझे ‘सरस सलिल’ के सभी स्तंभ काफी मजेदार, ज्ञानवर्धक, जागरूकता बढ़ाने वाले और रोचक लगते हैं.

Bhojpuri Cinema: मैं दिखावे में यकीन नहीं करती-रिंकू भारती गोस्वामी

Bhojpuri Cinema:भोजपुरी सिनेमा में अपने दमदार किरदारों के जरीए राज करने वाली रिंकू भारती गोस्वामी का जादू इन दिनों 28 करोड़ भोजपुरिया दर्शकों के दिलों पर छाया हुआ है. वे भोजपुरी फिल्मों में अकसर किसी किसी दमदार रोल से दर्शकों का मनोरंजन करती दिखाई देती हैं. वे फिल्मों में सैकंड लीड समेत बतौर सपोर्टिंग एक्ट्रेस चाची, बहन और भाभी के रोल में छाई हुई हैं.

रिंकू भारती गोस्वामी का भोजपुरी फिल्मों में भाभी का रोल इस तरह पसंद किया जाने लगा है कि अब फिल्म इंडस्ट्री समेत भोजपुरिया दर्शक भी उन्हेंरिंकू भाभीके नाम से ही पुकारने लगे हैं.
रिंकू भारती गोस्वामी एक्टिंग के लिए तो सुर्खियां बटोरती ही हैं, साथ ही अपने बेबाक और बिंदास अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं. वे हर मुद्दे पर खुल कर अपनी राय रखती हैं.
सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड्सशो के दौरान रिंकू भारती गोस्वामी से हुई एक मुलाकात में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री और अपने एक्टिंग कैरियर पर बेबाक बातें साझा कीं. पेश हैं, उन से हुई बातचीत के खास अंश :
आप का सिवान जैसे छोटे शहर से सिनेमा की दुनिया का सफर कैसा रहा है?
यह सफर आसान तो बिलकुल नहीं था. छोटे शहर से आने पर सब से पहले लोगों की सोच से लड़ना पड़ता है. लेकिन मैं ने हमेशा अपने सपनों पर भरोसा रखा. मुश्किलें आईं, लेकिन वे ही मुझे मजबूत
बनाती गईं.
आप ने टीवी से शुरुआत की और फिर भोजपुरी सिनेमा में पहचान बनाई. इस सफर को आप कैसे देखती हैं?
मेरे लिए यह एक सीखने का प्रोसैस रहा है. टीवी ने मुझे कैमरे के सामने खड़ा होना सिखाया और भोजपुरी सिनेमा ने मुझे असली पहचान दी. हर पड़ाव ने मुझे निखारा है.
लोग आप को ‘रिंकू भाभी’ कह कर बुलाते हैं. इस पहचान को आप कैसे लेती हैं?
यह मेरे लिए बहुत बड़ा प्यार है. जब लोग आप को आप के किरदार के नाम से पहचानने लगें, तो समझ लीजिए आप ने कुछ सही किया है. ‘रिंकू भाभीमेरे दिल के बहुत करीब है. इतने सालों तक भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के
बाद आप को बैस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवार्ड मिला. इस खुशी को कैसे सैलिब्रेट किया?
यह अवार्ड जीतना मेरे लिए बहुत खास बात है. मैं ने इसे अपने परिवार और टीम के साथ सैलिब्रेट किया. यह सिर्फ मेरी नहीं, हम सब की मेहनत का फल है. आप को भोजपुरी फिल्मों में अकसर भाभी, चाची, बहन जैसे सैकंड लीड किरदारों में देखा जाता है.
क्या आप की कभी लीड रोल की चाह नहीं होती?
हर कलाकार के मन में लीड रोल का सपना होता है, तो जाहिर है कि मेरा सपना भी है, लेकिन मेरे लिए किरदार की अहमियत ज्यादा है.
आप अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं. क्या इस से कभी विवाद भी हुए हैं?
हां, कई बार विवाद हुए हैं. लेकिन मैं वही बोलती हूं जो मुझे सही लगता है. मैं किसी तरह के दिखावे में यकीन नहीं करती, इसलिए लोग मुझे असली मानते हैं.
अगर आप को एक फिल्म में लीड रोल चुनने का मौका मिले, तो कैसा किरदार निभाना चाहेंगी?
मैं एक ऐसी महिला का किरदार निभाना  चाहूंगी जो समाज के खिलाफ जा कर अपनी पहचान बनाती है. उस में स्ट्रगल भी हो, इमोशन भी और एक मजबूत संदेश भी.
फिल्म सैट पर कोई ऐसा मजेदार या यादगार किस्सा जो आज भी आप को हंसा देता हो?
एक बार शूटिंग के दौरान मेरा इमोशनल सीन था और पीछे से किसी ने मजाक कर दिया, पूरा सीन हंसी में बदल गया. मुझे वह दिन आज भी याद आता है.
अगर आप को अपनी अब तक की यात्रा को एक लाइन में बयान करना हो, तो क्या कहेंगी?
संघर्ष से सफलता तक, और अभी सफर जारी है.                    

बृहस्पति कुमार पांडेय

Bhojpuri Star: हर महिला बने बोल्ड-अपर्णा मलिक

Bhojpuri Star: कबड्डी की स्टेट चैंपियन रह चुकी अपर्णा मलिक ने अपने कैरियर की शुरुआत साउथ फिल्म इंडस्ट्री से की, जहां उन्होंने तेलुगु फिल्मों में काम कर अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया. इस के बाद उन्होंने भोजपुरी सिनेमा की ओर रुख किया और यहां भी अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों के दिलों में जगह बना ली.
पटना में आयोजित 7वें सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड्स शो के दौरान अपर्णा मलिक से हुई खास मुलाकात में उन्होंने खुल कर बात की. पेश हैं, उन से हुई बातचीत के खास अंश :

कबड्डी की स्टेट चैंपियन से एक्ट्रेस बनने तक, यह ट्रांजिशन कितना फिल्मी रहा?
स्पोर्ट्स बैकग्राउंड होने का बहुत फायदा मिला है. इस से मेरे अंदर हमेशा स्पोर्ट्स स्पिरिट बनी रहती है, जिस से हैल्दी कंपीटिशन की भावना आती है.

क्या आप किसी फिल्म में स्पोर्ट्स गर्ल का रोल करना चाहेंगी?
मैं आप को बताना चाहूंगी कि मेरी एक फिल्म आने वाली है, जिस का नाम हैधाकड़ सासजिस में स्पोर्ट्स गर्ल होते हुए गांव की सीधीसादी लड़की कैसे एक बौक्सिंग चैंपियन बनती है, यह देखने को मिलेगी. मेरी एक तेलुगु फिल्म जो अभी जल्दी ही थिएटर में रिलीज हुई है, ‘वन/4’ जिस में मैं स्विमर बनी हूं, इसलिए मेरी यह हसरत बहुत कम समय में ही पूरी हो चुकी है.

अररिया से सिनेमा तक का सफर, सब से टफ मोमैंट कौन सा था?
अररिया से सिनेमा तक आने का सफर की अगर बात करूं तो मेरा सब से टफ मोमैंट लोगों को सम?ाना रहा क्योंकि अररिया एक छोटी सिटी है. वहां पर लोगों की सोच अभी उतनी विकसित नहीं है कि वे इस चीज को एक्सैप्ट करें कि लड़कियां यहां से निकल के बाहर जा कर या विदेश में जा कर पढ़ाई भी करें, तो फिर सिनेमा जगत में आना तो उन के लिए बहुत बड़ी बात हो जाती है.

आप का पहला आडिशन कैसा गया था?
पहला आडिशन मेरी जिंदगी का बेहद खास अनुभव था. मैं ने उस आडिशन को बहुत ही ध्यान से तैयार किया, 3-4 बार रिकौर्ड किया, अलगअलग स्टेट्स में शूट किया और जब लगा कि यह बिलकुल नैचुरल
और संतोषजनक है, तभी फाइनल वीडियो भेजा. मेरा वह आडिशन बहुत पसंद किया गया. इस के बाद मेरा लुक टैस्ट हुआ, फिर फोटोशूट हुआ और आखिर में मु? तेलुगु फिल्मडैडलाइनऔफर हुई.

क्या ग्लैमरस दिखना इंडस्ट्री की जरूरत है या पर्सनल चौइस?
हर किसी के लिए ग्लैमर की परिभाषा अलग होती है. कई बार लोगों के चेहरे पर ही एक नैचुरल ग्लैमरस लुक होता है, जो उन्हें सब से अलग बनाता है. मेरे हिसाब से ग्लैमरस दिखने के लिए सबसे जरूरी चीज है, आप का कौन्फिडैंस और आप का एटीट्यूड. अगर आप के अंदर खुद को कैरी करने का आत्मविश्वास है, तो वही असली ग्लैमर है.

क्या आप को लगता है कि आज की हीरोइन को ज्यादा बोल्ड होना पड़ता है?
मेरे हिसाब से बोल्ड होने का मतलब है कि आप अपने लिए खड़े हो सकें, अपनी बात खुल कर रख सकें और गलत के खिलाफ आवाज उठा सकें. अगर आप के साथ या किसी और के साथ कुछ गलत हो रहा है और आप उस के खिलाफ बोल पा रहे हैं, तो वही असली बोल्डनैस है, इसलिए मु? लगता है कि सिर्फ हीरोइन को ही नहीं, बल्कि हर महिला को बोल्ड होना चाहिए. हर किसी को अपने हक के लिए खड़ा होना आना चाहिए.

आप का दिल जीतने के लिए किसी में क्या क्वालिटी होनी चाहिए?
हमेशा से सादगी बहुत पसंद है. मेरे लिए सब से जरूरी है कि इनसान दिल का सच्चा हो, अच्छा हो और सम्मान देना जानता हो. अगर किसी में ये गुण हैं, तो मेरे दिल को जीतने के लिए इतना ही काफी है.

इंस्टाग्राम पर फेमस होना कितना चैलेंजिंग है?
आज के समय में इंस्टाग्राम पर फेमस होना काफी चैलेंजिंग हो गया है. कई बार ऐसा लगता है कि वहां
फेमस होने के लिए लोगों को बहुतओवर टौपजा कर काम करना पड़ता हैज्यादा एक्सप्रैसिव होना, कभीकभी जरूरत से ज्यादा ओवर एक्टिंग करना. मैं ने कई ऐसे कलाकारों को देखा है, जो सिर्फ फेमस होने के लिए इस तरह के तरीके अपनाते हैं. लेकिन मेरे हिसाब से ये चीजें ज्यादा समय तक टिकती नहीं हैं. जो चीजें जल्दी वायरल होती हैं, उन का असर भी उतनी ही जल्दी खत्म हो जाता है, जैसे वायरल फीवर कुछ दिनों में उतर जाता है.

फैंस के कमैंट्स आप को मोटिवेट करते हैं या प्रैशर देते हैं?
मेरे इंस्टाग्राम और बाकी सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स पर हमेशा फैंस का बहुत प्यार और सपोर्ट मिलता है. उन के कमैंट्स प्रैशर नहीं देते, बल्कि और ज्यादा मोटिवेट करते हैं. उन का यही प्यार और सपोर्ट हर दिन बेहतर करने के लिए प्रेरित करता है.

क्या कभी भोजपुरी के किसी कोस्टार ने आप को सरप्राइज किया?
मेरा पहला काम जब पवन सिंह के साथ आया, तो मैं ने उन के बारे में पहले काफीकुछ सुन रखा था, इसलिए थोड़ा सा संशय था. लेकिन जब मैं ने उन के साथ काम किया, तो मेरा अनुभव बिलकुल अलग और बेहद पौजिटिव रहा. वे बहुत ही स्वीट, डीसैंट और सहयोगी इनसान हैं. इसी तरह, खेसारीलाल यादव के बारे में भी लोगों से कई तरह की बातें सुनने को मिली थीं, लेकिन जब मैं ने उनके साथ काम किया, तो लगा ही नहीं कि वे वैसे हैं जैसा अकसर कहा जाता है. वे बहुत ही सरल, विनम्र और सहयोगी हैं.

आप को साउथ और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में सब से बड़ा फर्क क्या लगा?
साउथ फिल्म इंडस्ट्री आज के समय में बहुत बड़ी हो चुकी है और कई मामलों में इंटरनैशनल लैवल तक पहुंच चुकी है. वहीं भोजपुरी इंडस्ट्री में अभी बहुत संभावनाएं हैं और आगे बढ़ने की काफी गुंजाइश है. हालांकि, एक चीज जो दोनों इंडस्ट्री में समान लगी, वह है अपनापन. दोनों ही जगह लोगों का बरताव बहुत ही सहयोगी और आत्मीय होता है. मेरा एक सपना यह भी है कि मैं मलयालम फिल्मों में काम करूं. अभी तक वहां काम करने का मौका नहीं मिला है, लेकिन अगर सबकुछ अच्छा रहा, तो मैं जरूर मलयालम इंडस्ट्री का हिस्सा बनना चाहूंगी.

क्या आप पैन इंडिया स्टार बनने का सपना देखती हैं?
जी हां, मैं पैन इंडिया स्टार बनने का सपना जरूर देखती हूं. अभी तक मैं ने 5 अलगअलग भाषाओं में काम किया है और मेरा मानना है कि जिस दिन मैं इन सभी भाषाओं में एकसाथ एक बड़ी फिल्म कर पाऊंगी, उसी दिन खुद को सही माने में पैन इंडिया स्टार कह सकूंगी.
अपने फैंस के लिए कोई मैसेज?
अपने फैंस के लिए मैं बस इतना कहना चाहूंगी, ‘दिल में हो तुम, सांसों में तुमज् बोलो तुम्हें और क्या दूं…’ आप लोगों का जो प्यार और आशीर्वाद मिला है, वही मेरी सब से बड़ी ताकत है.                         

 

Press Confrence: 7th Bhojpuri Cine Awards- पटना में सजेगा भोजपुरी सिनेमा का महोत्सव

7वां सरस सलिल भोजपुरी सिने अवॉर्ड्स समारोह का 15 मार्च, 2026 को पटना के बापू सभागार में डिजिटल युग के साथ नए स्वरूप में होगा आयोजन

बस्ती: भोजपुरी सिनेमा के प्रतिष्ठित और बहुप्रतीक्षित 7वें सरस सलिल भोजपुरी सिने अवॉर्ड्स शो का आयोजन 15 मार्च को सायं 6 बजे से बिहार की राजधानी पटना के ऐतिहासिक बापू सभागार में किया जाएगा। यह समारोह भोजपुरी फिल्म उद्योग के लिए एक बड़े सांस्कृतिक उत्सव के रूप में देखा जा रहा है, जिसमें सिनेमा जगत की नामचीन हस्तियां शिरकत करेंगी।
इस संबंध में मिश्रौलिया स्थित बृहस्पति पाण्डेय के आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए दिल्ली प्रेस के कार्यकारी प्रकाशक अनंत नाथ ने कहा कि यह अवॉर्ड शो अब बिहार की राजधानी पटना में हो रहा है, जो एक नए अध्याय की शुरुआत है. इस बार इसे और भव्य और बड़े स्तर पर किया जाएगा और दर्शकों के लिए यह मनोरंजन का शानदार अनुभव रहेगा।

सरस सलिल (दिल्ली प्रेस समूह) से जुड़े भानु प्रकाश राणा ने बताया कि इस अवॉर्ड शो में नामांकित फिल्मों और कलाकारों को जूरी द्वारा चयनित कर विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, लाइव म्यूजिकल परफॉर्मेंस और स्टार नाइट मुख्य आकर्षण रहेंगे।
डिजिटल युग के साथ बदला अवॉर्ड शो का स्वरूप
इस वर्ष के आयोजन की सबसे बड़ी विशेषता इसका परिवर्तित फॉर्मेट है। बदलते समय और डिजिटल प्लेटफॉर्म के विस्तार को ध्यान में रखते हुए इस बार अवॉर्ड शो को तीन प्रमुख वर्गों में बांटा गया है—सिनेमा (थिएटर रिलीज फिल्में), ओटीटी प्लेटफॉर्म और यूट्यूब/टीवी कंटेंट के आधार पर बेस्ट अवॉर्ड्स दिए जाएंगे।

आयोजन समिति से जुड़े बृहस्पति कुमार पांडेय ने बताया कि भोजपुरी कंटेंट अब केवल सिनेमाघरों तक सीमित नहीं है, बल्कि ओटीटी और डिजिटल माध्यमों के जरिए विश्वभर में देखा जा रहा है। ऐसे में इन प्लेटफॉर्म पर कार्य करने वाले कलाकारों और तकनीशियनों को समान मंच देना समय की आवश्यकता है।
2020 से शुरू हुआ सम्मान का यह सिलसिला

सरस सलिल भोजपुरी सिने अवॉर्ड्स शो की शुरुआत वर्ष 2020 में बस्ती जिले से हुई थी जिसका उद्देश्य था भोजपुरी सिनेमा को एक व्यवस्थित और प्रतिष्ठित मंच प्रदान करना। लोकप्रिय पत्रिका सरस सलिल द्वारा शुरू की गई इस पहल ने कुछ ही वर्षों में भोजपुरी फिल्म उद्योग में अपनी विशेष पहचान बना ली।
इसके बाद अयोध्या में 3 बार, बस्ती में 2 बार, इसका आयोजन हुआ था। लगातार इस आयोजन की भव्यता और सहभागिता में वृद्धि होती गई।

लखनऊ में हुआ था छठा भव्य आयोजन
पिछले वर्ष ‘छठा सरस सलिल भोजपुरी सिने अवॉर्ड्स’ शो का आयोजन लखनऊ के प्रतिष्ठित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हुआ था। यह अब तक का सबसे बड़ा और व्यवस्थित समारोह माना गया।
उस समारोह में 50 से अधिक श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए गए। बेस्ट फिल्म, बेस्ट अभिनेता, बेस्ट अभिनेत्री, बेस्ट निर्देशक, बेस्ट सिंगर, बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर और लाइफटाइम अचीवमेंट जैसी प्रमुख श्रेणियों में कलाकारों को सम्मानित किया गया।

अब तक हुए अवॉर्ड समारोह में यह अवॉर्ड दिनेशलाल यादव ‘निरहुआ’, अरविंद अकेला ‘कल्लू’, प्रदीप पांडे ‘चिंटू’, अंजना सिंह, आम्रपाली दुबे, ऋचा दीक्षित, संजय पांडेय, देव सिंह, अवधेश मिश्रा, रक्षा गुप्ता, मनोज टाइगर, प्रियंका सिंह, सीपी भट्ट, संजय कुमार श्रीवास्तव,विजय खरे, केके गोस्वामी, शुभम तिवारी, माही खान, मनोज भावुक, प्रसून यादव, कविता यादव, अनुपमा यादव, अंतरा सिंह ‘प्रियंका’, समर सिंह, सहित कई नामचीन एक्टरों को मिल चुका है।

पिछले वर्ष लखनऊ में हुए अवॉर्ड शो में लोकप्रिय अभिनेता अरविंद अकेला ‘कल्लू’, अभिनेत्री अंजना सिंह, निर्देशक रजनीश मिश्रा सहित कई चर्चित हस्तियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान मिला। समारोह में बड़ी संख्या में दर्शकों और मीडिया की उपस्थिति ने इसे ऐतिहासिक बना दिया।

इस बार पटना में और भी भव्य तैयारी
अभिनेता और गायक विवेक पांडेय ने पटना में आयोजित हो रहे सातवें संस्करण को और भी भव्य और आकर्षक बनाने की तैयारी की गई है। रेड कार्पेट एंट्री, सेलिब्रिटी इंटरैक्शन, लाइव डांस परफॉर्मेंस और विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए इसे यादगार बनाने की योजना है।

भोजपुरी सिनेमा के चर्चित सितारे, निर्माता-निर्देशक, संगीतकार, गायक और तकनीकी विशेषज्ञ इस समारोह में भाग लेंगे। आयोजकों का कहना है कि यह मंच केवल सितारों को सम्मानित करने तक सीमित नहीं है, बल्कि पर्दे के पीछे काम करने वाले तकनीकी कलाकारों को भी बराबर की पहचान देता है।
क्षेत्रीय सिनेमा को नई ऊंचाई आयोजकों ने बताया कि सरस सलिल भोजपुरी सिने अवॉर्ड्स शो का मुख्य उद्देश्य भोजपुरी फिल्म उद्योग के प्रतिभाशाली कलाकारों और तकनीशियनों को प्रोत्साहित करना तथा क्षेत्रीय सिनेमा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है।

भोजपुरी सिनेमा ने पिछले कुछ वर्षों में कंटेंट, तकनीक और प्रस्तुति के स्तर पर उल्लेखनीय प्रगति की है। डिजिटल प्लेटफॉर्म के विस्तार के साथ इसकी पहुंच देश-विदेश तक बढ़ी है। ऐसे में यह अवॉर्ड समारोह उद्योग को एक सकारात्मक प्रतिस्पर्धा और गुणवत्ता की दिशा में प्रेरित करता है।

सिने प्रेमियों से अपील
आयोजन समिति ने पटना और आसपास के जिलों के सिने प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस भव्य समारोह की शोभा बढ़ाने की अपील की है। जब बापू सभागार में रोशनी, कैमरा और तालियों की गूंज होगी, तब यह केवल कलाकारों का सम्मान नहीं बल्कि पूरी भोजपुरी संस्कृति का उत्सव होगा।

7वां सरस सलिल भोजपुरी सिने अवॉर्ड्स शो एक बार फिर यह साबित करने जा रहा है कि भोजपुरी सिनेमा अब क्षेत्रीय दायरे से निकलकर राष्ट्रीय और वैश्विक मंच पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रहा है।

दिल्ली प्रेस पिछले 86 वर्षों से भारत का एक अग्रणी प्रकाशन समूह रहा है और इसकी 9 भाषाओं में प्रकाशित होने वाली 30 पत्रिकाओं के जरिए देश-भर के पाठकों तक सीधी पहुंच है। हमारे यहां देश की सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली हिंदी पत्रिकाओं ‘सरिता’, ‘गृहशोभा’, ‘चंपक’, ‘सरस सलिल’, ‘मुक्ता’, मनोहर कहानियां’, ‘सत्यकथा’ का निरंतर सफल प्रकाशन किया जा रहा है, जिन्हें करोड़ों पाठक बड़े चाव से पढ़ते हैं।

दिल्ली प्रेस समूह की ‘सरस सलिल’ पत्रिका वर्ष 1993 से निरंतर प्रकाशित हो रही है और आमजन को जानकारी देने के साथ-साथ उनका मनोरंजन भी कर रही है।

Feature Story: दो बहनों सी सगी आम्रपाली और अक्षरा की दोस्ती में दरार, पावर स्टार पवन सिंह बने वजह

Feature Story: अक्षरा और आम्रपाली दुबे बहुत ही अच्छी सहेलिया थीं, बिल्कुल सगी बहनों जैसी, पर अब इनके रिश्ते में खटास आ गई. यह सब हुआ पवन सिंह की शादी के कारण. दरअसल, पवन सिंह और अक्षरा सिंह रिलेशनशिप में थे. पर पवन सिंह ने अक्षरा के साथ रिश्ते में रहते हुए किसी और से शादी करने का फैसला किया और उनकी शादी अचानक हुई. सबको अचानक पता चला कि पवन बलिया जा रहे हैं और शादी कर रहे हैं. यह सुनकर अक्षरा बहुत टूट गई थीं.

आम्रपाली दुबे ने मीडिया को बताया जब मुझे पता चला कि पवन सिंह शादी कर रहे हैं तो मैंने तुरंत अक्षरा को फोन करना शुरू कर दिया. मैं उससे पूछना चाहती थी कि क्या हुआ था. एक दिन उसने मेरा फोन उठाया और मुझे बताया कि पवनजी की शादी हो रही है और उनकी हालत बिल्कुल ठीक नहीं थी.

मैंने पवन को फोन किया. मैंने उनसे पूछा कि आप जो कर रहे हैं वह सही है? आप ऐसा क्यों कर रहे हैं?

आम्रपाली ने बताया कि वे काफी देर तक पवन को डांटती रहीं, उन्हें किसी और से शादी करने से रोकने की कोशिश की क्योंकि अक्षरा उनसे बेहद प्यार करती थीं. लेकिन वे चुपचाप उनकी बात सुनते रहे और बाद में उन्हें बताया कि वे किसी और से शादी क्यों कर रहे हैं.

पवन सिंह ने कहा मेरे लिए मेरी मां की खुशी से बढ़कर कुछ नहीं है. मेरी मां की इज्जत से बढ़कर कुछ नहीं है. वो जो कहेंगी, मैं वही करूंगा. पवन सिंह ने वही करने का फैसला किया जो उनकी मां चाहती थीं.

दूसरी तरफ अक्षरा सिंह ने मीडिया में कहा कि मुश्किल समय में फिल्म जगत से कोई मेरे साथ नहीं था, किसी ने मेरे साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ कुछ नहीं कहा तो आम्रपाली दुबे को बहुत बुरा लगा, क्योंकि उन्होंने अक्षरा सिंह का साथ दिया था. वे उन्हें बाहर ले जाती थीं, घूमाती थीं जिससे उनका मन बहला रहे. अक्षरा की बातों से उनका दिल टुटा जिससे उन दोनो के रिश्तों में दूरी आ गई. भले ही कोई सीधी लड़ाई नहीं हुई लेकिन रिश्ते में खटास आ गई. कभी-कभी शूटिंग के दौरान मिलने पर मुस्कुरा देती हैं, लेकिन रिश्ता पहले जैसा नहीं है.Feature Story

Feature Story: “ज़िंदगी झंडवा, फिर भी घमंडवा में जीने वाले रवि किशन की फर्श से अर्श तक की कहानी

Feature Story: भोजपुरी सिनेमा को आसमान की ऊंचाइयों पर ले जाने और खुद माटी से जुड़े रहने वाले, भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का अमिताभ बच्चन कहे जाने वाले रवि किशन का जीवन सोने की तरह आग में तपकर चमका है. चंद रुपए अपनी जेब में लेकर सपनों की नगरी में पहुंचे रवि किशन अपनी मेहनत के बलबूते आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं.

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में जन्मे रवि किशन को बचपन से ही अभिनय में दिलचस्पी थी. उनका असली नाम रविंद्र नाथ शुक्ला है. गांव में होने वाली रामलीलाओं में वे सीता का किरदार निभाया करते थे. उनके पिता एक पुजारी थे. रवि किशन का एक्टिंग की तरफ झुकाव उन्हें बिलकुल पसंद नहीं था, लेकिन मां ने हमेशा उन का साथ दिया और उनका हौसला बढ़ाया.

रवि किशन की मां ही थीं जिन्होंने उनके सपनों को पंख दिए. अभिनय के सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने रवि किशन को अपनी जमा पूंजी देकर मुंबई भेजा. लेकिन वहां काम ढूंढ़ना बिलकुल आसान नहीं था. संघर्ष के दिनों में वे एक छोटे से 10×12 के कमरे में 12 लोगों के साथ रहते थे और अक्सर एक ही थाली में पानी वाली खिचड़ी खाकर दिन गुजारते थे. अभिनय के मौके तलाशने के साथसाथ अपना खर्च चलाने के लिए कई छोटेमोटे काम भी किए.

‘जिंदगी झंडवा, फिर भी घमंडवा, डायलॉग को असल मायनों में जीने वाले रवि किशन ने फिल्म ‘लापता लेडीज’ में भी जबरदस्त एक्टिंग से फिल्म में चार चांद लगाए थे. अपने दमदार अभिनय के दम पर उन्होंने केवल हिंदी और भोजपुरी ही नहीं, बल्कि तमिल, तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में भी अपना लोहा मनवाया.

रवि किशन ने 600 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. इसके अलावा वे रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ और ‘झलक दिखला जा’ में भी हिस्सा ले चुके हैं, जिनकी बदौलत उन्हें छोटे पर्द पर जबरदस्त लोकप्रियता मिली.

रवि किशन आज न केवल फिल्मों में, बल्कि राजनीति में भी अपनी भूमिका दमदार तरीके से निभा रहे हैं. उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 2014 के आम चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर अपने गृह जिले जौनपुर (उत्तर प्रदेश) से की थी. हालांकि, उस समय उन्हें हार का सामना करना पड़ा. 2017 में उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी और भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए. मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के साथ उनकी खट्टीमीठी नोकझोंक अकसर सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती है. भाजपा के साथ उनका तालमेल सफल रहा और आज वे गोरखपुर से एक प्रभावशाली सांसद हैं.Feature Story

क्या Bhojpuri Actress Akshara Singh रखने जा रही हैं राजनीती में कदम?

Bhojpuri Actress Akshara Singh: भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं हैं. अक्षरा ने ना सिर्फ भोजपुरी फिल्में बल्कि कई सुपरहिट म्यूजिक वीडियोज में काम कर कमाल की फैन फौलोइंग हासिल की है. जैसा कि आज सब जानते हैं कि बिहार में चुनावी माहौल काफी गर्माया हुआ है तो ऐसे में एक्ट्रेस अक्षरा सिंह भी सुर्खियों में आ गई हैं.

अक्षरा सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के साथ एक फोटो शेयर की. इस फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा – “आज बिहार के केंद्रीय मंत्री माननीय गिरिराज सिंह जी से शिष्टाचार और आशीर्वाद प्राप्त किया,” अक्षरा की इस पोस्ट के सामने आते ही फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स के बीच अनुमान लगाने का दौर शुरू हो गया है कि क्या वे अब राजनीति में कदम रखने की तैयारी कर रही हैं.

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े चेहरे राजनीति में एंट्री कर चुके हैं. वहीं दूसरी ओर, भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रही विवादित खींचतान के साथ-साथ लोकगायिका मैथिली ठाकुर की हाल ही में विनोद तावड़े और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय से हुई मुलाकातें भी चर्चाओं में हैं. Bhojpuri Actress Akshara Singh

Bhojpuri News: बिना शादी किए मां बनीं ये भोजपुरी सिंगर

Bhojpuri News: मशहूर भोजपुरी गायिका देवी ने अपनी कमाल की गायकी से देशविदेश में खूब नाम कमाया है. साथ ही, देवी की पर्सनल लाइफ भी हमेशा से ही सुर्खियों में रही है. हाल ही में देवी ने अपने फैंस के साथ एक खुशखबरी शेयर की है कि वे सिंगल मदर बन गई हैं. सरल शब्दों में कहे तो बिना किसी पुरुष के साथ सैक्सुअल संबंध बनाए देवी ने डौक्टर्स की मदद से एक बच्चे को जन्म दिया है.

देवी के पिता ने बताया कि जरमनी में रहते हुए देवी ने स्पर्म बैंक की मदद से गर्भधारण किया और ऋषिकेश के एम्स अस्पताल में उन्होंने बच्चे के जन्म दिया. ऐसे में उन के फैंस काफी खुश हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें खूब बधाई दे रहे हैं. आप को बता दें, भोजपुरी सिंगर देवी ने 7 साल पहले भी गर्भधारण करने का प्रयास किया था, लेकिन वे इस में असफल रही थीं.

देवी के इस बच्चा करने के फैसले से कुछ लोग उन की जमकर तारीफ कर रहे हैं कि उन्होंने यह कदम उठा कर बेहद ही अच्छा काम किया है, तो वहीं कुछ लोग उन के बारे में उलटासीधा भी कह रहे हैं कि बच्चा बड़ा हो कर किस को अपना बाप बोलेगा? और तो और बच्चे को एक बाप का प्यार भी नहीं मिल पाएगा.

कुछ लोगों का कहना है कि अगर यही कदम किसी मिडिल क्लास लड़की ने उठाया होता, तो समाज उसे कभी स्वीकार नहीं करता.

खबरों की मानें तो देवी साल 2021 में एक विदेशी फैन के साथ लिव इन रिलेशन में भी रह चुकी हैं, लेकिन वह रिश्ता ज्यादा लंबे समय तक नहीं चल पाया जिस के बाद से उन्होंने अपनी जिंदगी को अपने हिसाब से जीने का फैसला किया. Bhojpuri News

Bhojpuri Cinema: आखिर कौन हैं भोजपुरी सिनेमा की सबसे अमीर हीरोइन

Bhojpuri Cinema: भोजपुरी सिनेमा आज के समय में काफी तेजी से आगे बढ़ रही है. लोगों को न सिर्फ भोजपुरी फिल्में और गाने पसंद आते हैं, बल्कि भोजपुरी कलाकारों के लिए भी लोगों के दिलों में प्यार बढ़ता जा रहा है. ऐसा कहा जाता है कि पहले के समय में भोजपुरी फिल्मों में अश्लीलता काफी परोसी जाती थी, जिस की वजह से लोग अपने परिवार वालों के साथ भोजपुरी फिल्में नहीं देख पाते थे. लेकिन अब वक्त बदल गया है. अब भोजपुरी फिल्में लोग पूरे परिवार के साथ बैठ कर भी देख सकते हैं.

ज्यादातर बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों को भोजपुरी फिल्में काफी पसंद आती हैं और साथ ही भोजपुरी गानों पर तो वे झूम उठते हैं. भोजपुरी इंडस्ट्री की हसीनाएं भी किसी से कम नहीं हैं, बल्कि कुछ भोजपुरी हीरोइनों ने तो बौलीवुड तक में काम किया हुआ है. आज हम आप को बताएंगे भोजपुरी सिनेमा की कुछ ऐसी हीरोइनों के बारे में जो लुक्स के साथसाथ पैसों में भी किसी से कम नहीं हैं.

आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey)

इस लिस्ट में सब से पहले नाम आता है मशहूर हीरोइन आम्रपाली दुबे का जिन की फैन फौलोइंग काफी कमाल की है. खबरों की मानें तो आम्रपाली दुबे की कुल संपत्ति 20-30 करोड़ के आसपास है और उन्हें हर फिल्म के तकरीबन 10-15 लाख रुपए मिलते हैं.

अंजना सिंह (Anjana Singh)

लिस्ट में दूसरा नाम है अंजना सिंह का, जो आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. भोजपुरी हीरोइन अंजना सिंह की भी कुल संपत्ति तकरीबन 20 करोड़ है और उन्हें हर फिल्म के तकरीबन 3-4 लाख रुपए मिलते हैं.

मोनालिसा (Monalisa)

भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन मोनालिसा को कौन नहीं जानता. मोनालिसा ने न सिर्फ भोजपुरी फिल्में की हैं, बल्कि वे बौलीवुड में भी काम कर चुकी हैं और साथ ही टैलिवीजन इंडस्ट्री के सब से बड़े रिएलिटी शो ‘बिग बौस’ का भी हिस्सा रह चुकी हैं. खबरों के अनुसार मोनालिसा की कुल संपत्ति 35-40 करोड़ के आसपास है.

रानी चटर्जी (Rani Chatterjee)

भोजपुरी इंडस्ट्री की जानीमानी और सदाबहार हीरोइन रानी चटर्जी की फैन फौलोइंग काफी गजब की है. रानी को फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हुए काफी साल हो गए हैं, जिस के चलते उन की कुल संपत्ति 40 करोड़ के आसपास है और वे तकरीबन 8-10 लाख रुपए एक फिल्म का चार्ज करती हैं.

अक्षरा सिंह (Akshara Singh)

भोजपुरी हीरोइन अक्षरा सिंह की ऐक्टिंग, लुक्स और डांस मूव्स के तो सभी दीवाने हैं. अक्षरा सिंह अपने फैशन और लुक्स को ले कर काफी सुर्खियों में रहती हैं. खबरों के अनुसार, अक्षरा सिंह की कुल संपत्ति 50 करोड़ से भी ज्यादा है. Bhojpuri Cinema

Bhojpuri Hot Actresses: ये हैं भोजपुरी सिनेमा की सब से हौट ऐक्ट्रैसेस

Bhojpuri Hot Actresses: भोजपुरी सिनेमा और भोजपुरी फिल्मों के चाहने वालों की संख्या लाखोंकरोड़ों मे है. ज्यादातर उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों को भोजपुरी सिनेमा काफी पसंद आता है और इस का सबसे बड़ा कारण यह भी है कि भोजपुरी ऐक्ट्रैसेस दिखने में काफी हौट होती हैं और परदे पर भी उन का अंदाज काफी बोल्ड रहता है. देखा जाए तो भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अब बोल्ड सीन पहले के मुकाबले काफी कम देखने को मिलते हैं लेकिन आज भी उत्तर प्रदेश और बिहार के लोग भोजपुरी स्टार्स के दीवाने हैं.

आज हम आप को बताएंगे उन हसीनाओं के बारे में जिन्होंने भोजपुरी सिनेमा में अपने हुस्न से तबाही मचा रखी है.

नम्रता मल्ला (Namrita Malla)

नम्रता मल्ला भोजपुरी सिनेमा का जानामाना नाम हैं और इन्होंने तो अपनी अदाओं से लाखों लोगों को दीवाना बना रखा है. नम्रता मल्ला सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं और आएदिन अपनी हौटनैस से फैंस को अपनी तरफ आकर्षित करती रहती हैं. नम्रता मल्ला ऐक्ट्रैस होने के साथसाथ एक अच्छी डांसर भी हैं और अपने हौट अंदाज में डांस कर वे किसी को भी अपना दीवाना बना सकती हैं.

मोनालिसा (Monalisa)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

भोजपुरी इंडस्ट्री की बात हो और मोनालिसा का नाम न आए ऐसा हो नहीं सकता. मोनालिसा को भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन कहा जाता है. मोनालिसा भी सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं और अपने बोल्ड फोटोशूट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. मोनालिसा ने न सिर्फ भोजपुरी फिल्मों में काम किया है, बल्कि उन्होंने हिंदी सीरियल्स में भी काम कर अपनी पहचान बनाई है.

रानी चटर्जी (rani Chatterjee)

भोजपुरी सिनेमा की रानी मुखर्जी कहे जाने वाली ऐक्ट्रैस रानी चटर्जी की फैन फौलोइंग के तो क्या ही कहने. रानी चटर्जी ने भोजपुरी फिल्मों में एक से एक बोल्ड सीन दिए हैं. और तो और वे अपनी फिटनैस का भी काफी खयाल रखती हैं. रानी चटर्जी के चार्म की तो दुनिया दीवानी है और लुक्स के साथसाथ उन की ऐक्टिंग भी फैंस को काफी पसंद आती है.

अक्षरा सिंह (Akshara Singh)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara singh (@singhakshara)

भोजपुरी इंडस्ट्री की जानीमानी ऐक्ट्रैस अक्षरा सिंह की एक झलक पाने के लिए उन के फैंस हर समय बेकरार रहते हैं. अक्षरा सिंह ने भोजपुरी फिल्मों में ऐक्टर पवन सिंह के साथ काफी बार बोल्ड सीन किए हैं. अक्षरा सिंह दिखने में भी काफी हौट हैं और उन के फिगर के तो क्या ही कहने. अक्षरा सिंह अकसर सोशल मीडिया पर अपने बोल्ड फोटोशूट्स और वीडियोज फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं, जिन्हें फैंस भी जम कर पसंद करते हैं.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें