⚲

आदित्य रॉय और अनन्या पांडे दिखें साथ-साथ, मीडिया से मुंह छिपाती दिखीं एक्ट्रेस

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे आजकल जितना अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में बनीं हुई है उससे कहीं ज्यादा वो अपने डेटिंग रिलेशन को लेकर सुर्खियों बटोर रही है जी हां, अनन्या पांडे को एक बार फिर आदित्य रॉय के साथ देखा गया. जहां दोनों ने ट्विनिंग के कपड़े पहने हुए थे. दोनों को मीडिया ने स्पॉट किया. जहां एक्ट्रेस मीडिया से मुंह छिपाती हुई नजर आई. हालांकि ये पहली दफा नहीं है जब दोनों को एक साथ देखा गया हो. इससे पहले भी कई बार दोनों को डेटिंग करते देखा गया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

आपको बता दें, कि आदित्य रॉय कपूर और अनन्या  का कई बार डेटिंग पर स्पॉट किया गया है इतना ही नहीं उन्हे बाहर वेकेशन पर भी मीडिया ने कैप्चर किया हुआ है यह कपल पुर्तगाल और गोवा वेकेशन पर साथ पर दिखें थे और अब हाल में मुबंई में स्पॉट हुए है. इस दौरान दोनों द्विनिंग करते दिखें. दोनों व्हाईट कलर की कपड़ों में दिखे. वही अनन्या मीडिया से भागती हुई नजर आई.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

तस्वीरों में अनन्या पांडे ने व्हाईट कलर की शर्ट और ब्लू डेनिम कैरी की हुई है. इसके साथ उन्होने बालों को खुला रखा हुआ है. वही दूसरी ओर आदित्य रॉय कपूर भी व्हाईट कलर की शर्ट में नजर आ रहे है जहां दोनों की मैचिंग हो रही है. इनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. फैंस इनकी जमकर तारीफ करते नजर आ रहे है. दोनों डिनर डेट के लिए निकले थे. दोनों काफी खुश लग रहे थे, हालांकि, दोनों ने अपने रिलेशनशिप को लेकर कोई चुप्पी नहीं तोड़ी है. दोनों ने अभी ऑफिशियल कुछ अन्नाउंस नहीं किया है.

बताते चले कि एक्टर आदित्य रॉय कपूर हाल ही में वेबसीरीज ‘द नाइट मैनेजर’ में नजर आए थे. हॉटस्टार पर रिलीज हुई इस सीरीज में आदित्य के साथ अनिल कपूर और शोभिता धूलिपाला लीड रोल में थे.

 

सर्दियों के लिए परफेक्ट हैं बौलीवुड एक्टर्स के ये डेनिम जैकेट्स, आप भी कर सकते हैं ट्राय

जहां एक तरफ डेनिम शर्ट्स के ट्रेंड ने लोगों के दिलों में धूम मचाई हुई थी तो वहीं दूसरी तरफ अब डेनिम जैकेट्स का ट्रेंड भी देखने को नजर आ रहा है. बौलीवुड सेलेब्स से ले कर टी.वी. स्टार्स हर कोई डेनिम शर्ट्स पहने दिखाई दिए थे तो अब वही स्टार्स फिर से अपने डेनिम लुक में जैकेट्स पहने दिखाई दे रहे हैं. राउंड नैक प्लेन टी-शर्ट्स के साथ ओपन डेनिम जैकेट काफी अच्छा कौम्बीनेशन साबित हो रहा है. तो आइए नज़र डालते है उन सितारों पर जो अपने डेनिम आउट-फिट से लोगों का दिल जीत रहे हैं.

सिद्धार्थ मल्होत्रा…

18 साल की उम्र से अपने मौडलिंग करियर की शुरूआत करने वाले एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी डैशिंग पर्सनैलिटी और दमदार एक्टिंग की वजह से जाने जाते हैं. सिद्धार्थ के फैंस लड़कों से ज्यादा लड़कियां हैं और इस फैन फौलोविंग का कारण है उनका ड्रैस सैंस. सिद्धार्थ हर नए ट्रेंड को अपनाते हैं और इसी के साथ उन्होने इस डेनिम ट्रेंड को भी अपनाया है. आप देख सकते है कि सिद्धार्थ ने अपनी इस फोटो में ब्लैक प्लेन राउंड नैक टी-शर्ट के ऊपर डेनिम जैकेट और साथ ही ब्लैक कलर की ही जींस पहनी हुई है. आप भी सिद्धार्थ जैसा डेनिम लुक अपना कर अपनी फीमेल फ्रेंड्स को इंप्रैस कर सकते हैं

आयुष्मान खुराना…

बौलीवुड इंडस्ट्री के पौपुलर एक्टर आयुष्मान खुराना इन दिनों बैक-टू-बैक सुपरहिट फिल्में करने के कारण काफी सुर्खियों में रहते हैं. बाकी एक्टर्स की तरह आयुष्मान भी अपने डेनिम लुक में दिखाई दिए जिसमें उन्होनें व्हाइट प्लेन राउंड नैक टी-शर्ट के ऊपर डेनिम जैकेट और डार्क ब्लू-ग्रे कौम्बीनेशन वाली जींस पहनी हुई है. आयुष्मान खुराना अपनी स्वीटनेस और क्यूट स्माइल की वजह से लड़कियों के काफी फेवरेट हैं और ऊपर से वे ऐसे आउट-फिट में और डैशिंग दिखाई देते हैं. तो अगर आप भी चाहते हैं आयुष्मान की तरह डैशिंग दिखना तो ट्राय करें उनके जैसा डेनिम लुक.

 

गौतम गुलाटी…

बिग-बौस सीजन 8 के वीजेता और बौलीवुड एक्टर गौतम गुलाटी ने अपनी एक फोटो लंदन से अपने फैंस के साथ शेयर की थी जिसमें उन्होने वहां भी डेनिम जैकेट पहनी हुई है. इस फोटो में गौतम ने डार्क ग्रे कलर की राउंड नैक टी-शर्ट के ऊपर डेनिम जैकेट पहने नजर आ रहे हैं. इस फोटो को देख ये कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि लंडन में तक डेनिम लुक ट्रेंड में है. इस आउटफिट में गौतम गुलाटी ने लाइट बियर्ड रखी हुई है जिसमें वे काफी हैंडसम लग रहे हैं.

 

आदित्य रौय कपूर…

‘आशिकी-2’ फेम आदित्य रौय कपूर ने अब तक कई हिट फिल्में की हैं और काफी जल्दी उन्होनें अपनी खुद की फैन फौलोविंग बना ली है. बाकी स्टार्स की तरह आदित्य ने भी हम सब के साथ अपना डेनिम लुक शेयर किया जिसमें उन्होनें व्हाइट प्रिंटेड राउंड नैक टी-शर्ट के ऊपर डेनिम जैकेट और ब्लैक कलर की जींस पहनी हुई है. आदित्य रौय कपूर इस आउट-फिट में बिल्कुल कौलेज गोइंग स्टूडेंट लग रहे हैं. आप भी आदित्य का ऐसा लुक अपने कौलेज या इंस्टीट्यूट में ट्राय कर लड़कियों को इम्प्रेस कर सकते हैं.

आदित्य रॉय कपूर ने बताए लड़कों के लिए खास मेक-अप टिप्स, पढ़ें खबर

जब भी मेक-अप की बात आती है तो हर किसी के मन में बस एक ही चीज दौड़ती है और वो ये है कि मेक-अप तो बस लड़कियों के लिए या सेलेब्रिटीज के लिए ही बना है लेकिन ऐसा सोचना बिल्कुल गलत है. आज की तारीख में हम कोई स्मार्ट और स्टाइलिश दिखना चाहता है फिर चाहे वे लड़के हों या लड़किया. आमतौर पर लड़के अपने चेहरे पर आए दाग धब्बे और डार्क सर्क्ल्स से परेशान रहते हैं जिसे वे किसी से शेयर नहीं कर पाते.

इस परेशानी की वजह से वे बिना किसी की सलाह लिए गलत प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर अपनी स्किन को और भी ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं. आज हम आपको बताने जा रहे हैं बॉलीवुड के पौपुलर एक्टर आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) के कुछ ऐसे टिप्स जो उन्होनें खुद एक इंटर्व्यू के दौरान आम लड़कों के लिए शेयर किए थे जिससे कि किसी को भी कोई परेशानी ना हो.

ये भी पढ़ें- बेटी की पहली माहवारी : मां ने दिखाई समझदारी

यह बात को तय है कि हेवी मेक-अप भले ही आपकी नेच्यूरल स्किन को खराब कर सकते हैं लेकिन बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) के अनुसार कुछ ऐसे बेसिक मेक-अप हैं जो कि हर इंसान को समय समय पर करते रहना चाहिए. चलिए जानते हैं वे बेसिक मेक-अप के बारे में-

शीट मास्क (Sheet Mask)

sheet-mask

आपको यह जानकर खुशी होगी कि शीट मास्क आपकी स्किन की सभी लेयर्स को गहराई से डिटॉक्स करता है और सभी प्रकार की गंदगी को बाहर निकालता है. ऐसे में कई लोग चारकोल शीट मास्क (Charcoal Sheet Mask) का भी इस्तेमाल करते हैं जो कि उनकी स्किन को यूवी डैमेज और प्रदूषण से होने वाले नुकसान से भी बचाता है. और तो और चारकोल शीट मास्क स्किन में नमी बनाए रखने में भी मदद करता है.

बीबी क्रीम (BB Cream)

ये भी पढ़ें- कमाल का है गमछा : जब सलमान ने लपेटा था गले में गमछा

लंबे समय तक धूप में रहने वालों के चेहरों पर काले दाग धब्बों की परेशानियां देखने को मिलती हैं जिससे बचने के लिए बीबी क्रीम काफी मददगार साबित होती है. बीबी क्रीम का पूरा नाम ‘ब्लेमिश बाम’ (Blemish Balm) होता है.

कंसीलर (Concealer)

ऑफिस में कंप्यूटर के आगे ज्यादा देर तक काम करते रहने से आंखों के आस पास डार्क सर्क्ल्स की परेशानी बढ़ जाती है जिसे सही करने में कंसीलर काफी मदद करता है. थोड़ा सा कंसीलर लेकर अपने फेस के गहरे रंग वाली स्किन पर लगाएं. इसके बाद कॉटन पैड या रुई के इस्तेमास से इसे अच्छी तरह मिलाएं जिससे आपकी स्किन बाकी स्किन के साथ मैच हो जाएगी.

ये भी पढ़ें- बने रहें जवां : शान से जिएं जिंदगी

आईब्रो जेल (Eyebrow Gel)

eyebrow

आईब्रे जेल से आप अपनी आईब्रोस को एक स्टाइलिश लुक दे सकते हैं. लड़कियों के मुकाबले लड़के अपनी आईब्रो पर काफी कम ध्यान देते हैं कि वे भी चाहते हैं कि उनकी आईब्रो अच्छी दिखनी चाहिए तो अच्छी आईब्रो पाने के लिए आप आईब्रो जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं.

‘मलंग’ की वजह से बढ़ी आदित्य रॉय कपूर और दिशा पटानी की लोकप्रियता

बॉलीवुड के नए एक्शन हीरो आदित्य रॉय कपूर और बॉलीवुड की इस वक्त की सबसे सेक्सी एक्ट्रेस दिशा पटानी की ‘मलंग’ केमिस्ट्री यंगस्टर्स को खूब पसंद आयी. जिसका असर उनकी लोकप्रियता पर हुआ. दोनों की बढ़ती लोकप्रियता के चलते स्कोर ट्रेंड्स इंडिया न्यूज़प्रिंट लीडरशिप में आदित्य और दिशा की रैकिंग काफी बढी.

यह आंकड़े अमरिका की मीडिया टेक कंपनी स्कोर ट्रेंड्स इंडिया द्वारा प्रमाणित और संशोधित किए गयें हैं. इन आंकड़ों के अनुसार, मलंग के प्रोमो के आने से पहले, आदित्य रॉय कपूर और दिशा पटानी रैंक 21 (23 जनवरी) और रैंक 15 (23 जनवरी) पर थे. फिल्म का पहला पोस्टर और प्रोमो आने के बाद एक हफ्ते में ही, उनकी धमाकेदार केमिस्ट्री ‘टॉक ऑफ दि टाउन’ बन गयीं. खास कर युवा वर्ग में उनकी लोकप्रियता और बढ़ी और फिर रैंकिग बढ़ कर आदित्य 21 से सीधे 11 पर तो दिशा 15 से सीधे 5 पर (30 जनवरी) पहुंच गयीं.

ये भी पढ़ें- इतनी बदल चुकी हैं दिशा पटानी, Photos देख कर नहीं होगा यकीन

रिलीज के वक्त और रिलीज के बाद आदित्य और दिशा दोनों को देश भर के सभी न्यूजप्रिंट में कवरेज मिला. जिसकी वजह से 13 फरवरी तक आयें आंकड़ों के अनुसार आदित्य 11 वे स्थान से 5वें स्थान पर और दिशा 5वें स्थान से चौथे स्थान पर पहुंच गईं.

स्कोर ट्रेंड्स इंडिया के सह-संस्थापक अश्वनी कौल कहतें हैं, “आदित्य और दिशा युवा वर्ग में काफी लोकप्रिय हैं.. मलंग ने उनकी लोकप्रियता में चार-चांद लगायें. दोनों की छरहारी काया पर युवावर्ग फिदा हैं. साथ ही, मलंग फिल्म के रिलीज के वक्त न्यूज प्रिंट में इन दोनों के बारें में काफी लिखा गया. उनके पहले पोस्टर के बाद उनको काफी कवरेज मिला. इसी के चलते, दोनो स्कोर ट्रेंड्स के न्यूजप्रिंट प्लेटफॉर्म पर आगे बढते गयें. उनकी लोकप्रियता देखते हुए वह और आगे बढ़ सकतें हैं. “

अश्वनी कौल आगें बतातें हैं, “हम मीडिया का विश्लेषण करने के लिए भारत में 14 भाषाओं में 600 से अधिक समाचार स्रोतों से डेटा एकत्र करते हैं. इनमें फेसबुक, ट्विटर, प्रिंट प्रकाशन, सोशल मीडिया, वायरल खबरें, प्रसारण और डिजिटल प्लेटफॉर्म शामिल हैं. विभिन्न परिष्कृत एल्गोरिदम तब डेटा की इस भारी मात्रा को संसाधित करने और हस्तियों के स्कोर और रैंकिंग पर पहुंचने में हमारी मदद करते हैं.”

ये भी पढ़ें- मलंगः फिल्म देखने से पहले यहां पढ़ें रिव्यू

मलंगः “निराश करती फिल्म”

रेटिंगः डेढ़ स्टार

निर्माताः लव रंजन,अंकुर गर्ग,भूषण कुमार,किशन कुमार

निर्देशकः मोहित सूरी

कलाकारः अनिल कपूर,आदित्य रौय कपूर,दिशा पटानी,कुणाल केमू,एवलीन शर्मा व अन्य

अवधिः दो घंटे 14 मिनट

बदला लेने के लिए इंसान किस तरह हिंसात्मक हो सकता है, इसी पर मोहित सूरी रोमांटिक अपराध फिल्म ‘‘मलंग’ ’लेकर आए हैं, जो कि पूरी तरह से निराश करती है.

ये भी पढ़ें- ‘लव आजकल’ से लेकर ‘थप्पड़’ तक, इस महीने धमाल मचाएंगी ये 7 बड़ी फिल्में

कहानीः

अपने माता पिता के संबंधों से परेशान अद्वैत (आदित्य रौय कपूर) मौज मस्ती और सकून के लिए गोवा पहुंचता है, जहां उसकी मुलाकात एक खूबसूरत लड़की सारा (दिशा पाटनी) से होती है.अद्वैत चुप रहने वाला लड़का है, जबकि सारा लंदन से आई एक मस्तमौला लड़की है. सारा पहली बार भारत आयी है और वह तुरंत ही अद्वैत की तरफ आकर्षित हो जाती है. सारा की दोस्ती ड्रग्स के शिकंजे में कैद चैसी (इवलीन) से भी जाती है.

सब कुछ ठीक था लेकिन अचानक ही इनकी जिंदगी में बहुत सारी घटनाएं घटती हैं. उधर 5 साल बाद दो पुलिस औफिसर अंजनी अगाशे (अनिल कपूर) और माइकल रौड्रिक्स (कुणाल खेमू) अद्वैत की तलाश में हैं. पुलिस अफसर अंजनी अगाशे कानून को न मानते हुए अपराधी को अपने तरीके से सजा देने में यकीन करते हैं. जबकि माइकल सब कुछ कानून के दायरे में रहकर करना पसंद करता है. तो वहीं सारा के साथ मिलकर बदला लेने के लिए माइकल सहित चार पुलिस वालों की हत्या करता है.

ये भी पढ़ें- फिर होगी कार्तिक-नायरा की दादी से तकरार, त्रिशा बनेगी वजह

लेखन व निर्देशनः

पटकथा के स्तर पर यह अति कमजोर फिल्म है. लार्जर देन लाइफ किरदार परोसने और फिल्म को रहस्यमयी जामा पहनाने के चक्कर में लेखक ने कथा कथन की जिस शैली को अपनाया है, उससे दर्शक कन्फ्यूज होता रहता है. कहानी बार बार वर्तमान से अतीत में जाती है, मगर ऐसा जिस अंदाज में होता है, उससे दर्शक समझ नहीं पाता कि यह हो क्या रहा है? इसके अलावा पति पत्नी के रिश्ते, मर्दांनगी और बदले की भावना के साथ हत्याएं सहित कई चीजों को पेशकर चूंचूं का मुरब्बा बना दिया गया है.

निर्देशक के तौर पर मोहित सूरी की फिल्म पर कोई पकड़ नजर नहीं आती. परिणामतः गोवा और मौरीशस की खूबसूरत लोकेशन भी दर्शकों को बांधकर नहीं रख पाती. फिल्म के संवाद भी घटिया हैं. फिल्म की एडीटिंग भी गड़बड़ है. इंटरवल से पहले दर्शक सोचता रहता है कि कहां फंस गया. इंटरवल के बाद कहानी कुछ ठीक होती है.

अभिनयः

जहां तक अभिनय का सवाल है तो कानून के दायरे से बाहर निकलकर काम करने वाले पुलिस अफसर के किरदार में अनिल कपूर जरुर अपने अभिनय की छाप छोड़ जाते हैं. मगर उनकी हंसी उन्हे अति छिछोरा बना देता है. आदित्य रौय कपूर काफी निराश करते हैं. दिशा पटानी केवल खूबसूरत लगी हैं. एवलीन जरुर अपने अभिनय से दर्शकों का ध्यान आकर्षित करती हैं. कुणाल खेमू व अमृता खानविलकर ने ठीक ठाक अभिनय किया है. छोटे किरदार में एवलीन शर्मा अपनी छाप छोड़ जाती हैं.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: फिनाले के दिन फैंस को मिलेगा ऐसा सरप्राइज, होगी कैटरीना की एंट्री

‘मलंग’ के लिए आदित्य ने ऐसे बनाई बॉडी, दिन में 5 बार खाते थे खाना

एक तरफ जहां थ्रिलर से भरपूर रोमांटिक फिल्म मलंग में आदित्य रौय कपूर का मस्कुलर लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वहीं फिल्म में उनके और दिशा पटानी की केमिस्ट्री की चर्चाएं भी जोरों पर हैं. इतना ही नहीं अब तो सोशल मीडिया पर आदित्य रौय कपूर नए एक्शन हीरो के तौर पर उभर कर सामने आए हैं.

खतरनाक किलर के लुक में दिखेंगे आदित्य…

फिल्म मलंग के ट्रेलर में आदित्य और दिशा के बीच का वाइल्ड रोमांस दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है वहीं ट्रेलर के दूसरे हिस्से में आदित्य रौय कपूर को एक खतरनाक किलर के तौर पर दिखाया गया है. ट्रेलर में हम आदित्य को दो अलग-अलग लुक्स में देखते हैं. पहले हिस्से में वो मजेदार और कूल किरदार में नजर आते हैं तो दूसरे हिस्से में उनके किरदार का ट्रांसफर्मेशन हो जाता है और वो गुस्से और बदले की आग से भरे हुए एक खतरनाक किलर बन जाते हैं.

ट्रेलर में एक्शन के कुछ हार्ड-हिटिंग हाईप्वाइंट्स भी हैं,जिसमें आदित्य ऐसे फाइट और कॉम्बेट सीक्वेंस करते नजर आते हैं,जो उन्होंने इससे पहले कभी नहीं किया. आदित्य का यह किरदार पिछली फिल्मों की तुलना में बहुत अलग है. आदित्य के दोनों लुक पर बात करते हुए सूत्र कहते हैं- ‘आदित्य को ये पूरा विश्वास था कि वह इस लीन लुक को अच्छे से कैरी कर पाएंगे. क्योंकि वह पहले ‘फितूर’में ऐसा कर चुके हैं. लेकिन उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती दूसरे लुक के लिए वजन बढ़ाना था और ऐसा करने के लिए आदित्य के पास बहुत कम समय था. लेकिन वह दूसरे लुक में आसानी से ढल गए. यह एक ऐसा ट्रांसफॉर्मेशन था,जिसकी वजह से वह किरदार में आसानी से घुस सके.’’

 

View this post on Instagram

 

Told you i’l be ready with my bikini body 👙 #mondaymotivation

A post shared by @ adityaroykapur on

ये भी पढ़ें- 46 साल के हुए ऋतिक रोशन, एक्स वाइफ सुजैन ने ऐसे किया विश

मार्शल आर्ट सीखना चाहते थे आदित्य

आदित्य रौय कपूर के इस ट्रांसफॉर्मेशन के पीछे उनके फिटनेस ट्रेनर सुदर्शन डी अम्कर का बहुत बड़ा हाथ है. दोनों ने बैठकर लंबी बहस के बाद तय किया था कि एक निश्चित समय में दोनों लुक को पाने के लिए क्या करने की जरुरत है. सुदर्शन बताते हैं- आदित्य और मेरे बीच उनके लुक के बारे में चर्चा हुई. उन्होंने बताया था कि वह फिल्म में अपनी भूमिका के साथ न्याय करने के लिए फाइटिंग स्किल और फ्लैक्सिबिलिटी पर काम करने के लिए मार्शल आर्ट सीखना चाहते थे.

फिटनेस ट्रेनर ने खरीदवाई ट्रेडमिल

आदित्य ने ये भी बताया था कि फिल्म में उनके दो लुक होंगे. हम हर रोज जिम में 2-3 घंटे बिताते थे. शाम को मैं उन्हें सुझाव देता था कि आधे घंटे का कार्डियो करें. इतना ही नहीं मैंने उनसे ट्रेडमिल भी खरीदवाया, ताकि वह घर पर भी कार्डियो कर सकें. वार्मअप करने के लिए हम योगा करते थे. इसके अलावा लचीलेपन को बढ़ाने के लिए हम कलरीपायट्टु और कई तरह के मार्शल आर्ट्स करते थे. स्टेमिना के लिए आदित्य हर ट्रेनिंग सेशन के बाद 20 मिनट तक दौड़ते थे. मैने उनका डाइट भी बदलवाया. मैने उन्हें 1500 कैलरी लेने को कहा था,ताकि वर्कआउट के साथ उनकी एनर्जी मैच हो सके.

 

View this post on Instagram

 

♠️ 📸 @avigowariker

A post shared by @ adityaroykapur on

दिन में 5 बार खाना खाते थे आदित्य

सुदर्शन आगे बताते हैं- ‘‘उन्हें सीमित कैलोरी लेने के साथ एक दिन में 5 बार खाना खाने की जरुरत थी. आदित्य फिल्म के लिए एक नापा-तौला आहार ले रहे थे. वह चीनी, ग्लूटन और जंक फूड से पूरी तरह से दूर थे. उन्हें अत्यधिक मात्रा में नमक और पानी पीने की अनुमति नहीं थी,क्योंकि हम उन्हें भारी नहीं दिखाना चाहते थे. इसके अलावा उन्हें फलों का जूस पीने की अनुमति भी नहीं थी.‘‘

 

View this post on Instagram

 

It’s a bird ! It’s a plane ! ..it’s a lower back extension . Fighting crime on the gym floor .

A post shared by @ adityaroykapur on

ये भी पढ़ें- तलाकशुदा पति को लेकर ट्रोल हुईं बिग बौस कंटेस्टेंट

मोहित सूरी के साथ दूसरी फिल्म…

मोहित सूरी के निर्देशन में सफल फिल्म आशिकी 2 के बाद ‘मलंग’ आदित्य रौय कपूर की दूसरी फिल्म है.‘‘मलंग’’ में मोहित-आदित्य की जोड़ी पहली बार रोमांटिक थ्रिलर व एक्शन जॉनर की फिल्म में एक साथ नजर आएंगे. फिल्म में दिशा पटानी, अनिल कपूर और कुणाल खेमू भी अहम रोल में दिखेंगे.

एडिट बाय- निशा राय

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें