Story. जानकी देवी ने बड़ी मेहनत से जिंदगी में अपना मुकाम बनाया था. उम्र के इस पड़ाव पर डाक्टर देराश्री ने अपने दिल के राज उन के सामने खोले. अब जानकी देवी को एक फैसला लेना था. ऐसा क्या बताया था डाक्टर देराश्री ने कि वे चिंता में पड़ गईं?
लौ टते हुए डाक्टर देराश्री के पैर अपनेआप उस पीले मकान की ओर उठ गए थे. बाहर बरामदे में ही जानकी देवी बैठी हुई थीं. नीचे फर्श पर बालजी की पत्नी रामी मालिश का तेल बना रही थी. एक बार तो वे अंदर जाते हुए ठिठके, फिर खंखारे, ताकि सब का ध्यान उन की तरफ चला जाए.
‘‘अरे, कौन... डाक्टर साहब... मैं आप के ही बारे में सोच रही थी,’’ जानकी देवी बोलीं.
‘‘क्यों? क्या हो गया?’’ डाक्टर साहब हैरत से मुसकराए. ‘‘साहब, आप की दवा से आराम आया है, इसीलिए,’’ जानकी देवी से पहले रामी बोली.
‘‘अच्छा, मैं भी यही पूछना चाह रहा था. अभी क्लिनिक बंद कर आ ही रहा था कि तभी आप का ध्यान आ गया.’’ ‘‘चलो, ध्यान तो आया,’’ जानकी देवी बोलीं.
तब तक ऊपर से किराएदार अंकिता नीचे आ गई थी. वह बोली, ‘‘आंटीजी, मेरा कूलर खराब हो गया है. उस का पंप नहीं चल रहा है.’’
‘‘तुम ने बिना पानी डाले फैन चलाया होगा,’’ जानकी देवी ने कहा. ‘‘पर अब?’’ अंकिता ने पूछा.
‘‘तुम्हीं अब ठीक कराओ. मैं ने तो चलती हालत में कूलर दिया था.’’
‘‘अब आप ही अपने बिजली वाले को बुला दें. वह आ कर देख तो लेगा.’’ ‘‘ठीक है,’’ कह कर जानकी देवी मुसकराईं और उन्होंने मोबाइल उठा कर फोन कर दिया.
‘‘डाक्टर साहब, आप तो बताएं कि क्या लेंगे? यहां तो बड़ा मकान है, सुबह से ही काम लगा रहता है. कहां तक संभालूं... ऊपर का हिस्सा लड़कियों को किराए पर दे रखा है. यहीं कोचिंग ले रही हें. इस से घर कर खर्चा निकल जाता है. बिजली, पानी, बाइयों के खर्च, सभी सामने रहते हैं...
आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन
सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
- 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
- 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
- चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
- 24 प्रिंट मैगजीन
डिजिटल
सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
- 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
- 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
- चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप




