News Story. जब विजय अनामिका के घर पहुंचा तो उस का मूड खराब लग रहा था. अनामिका समझ गई थी कि आज कुछ खास बात है.
‘‘तुम्हारे पास नीले रंग की स्याही है? बहुत सारी?’’ विजय ने सवाल दागा.
‘‘अरे यार, आजकल कौन स्याही का इस्तेमाल करता है. पर तुम्हें अचानक दीवाली के समय होली के रंग क्यों याद आ रहे हैं?’’ अनामिका ने पूछा.
‘‘तुम मेरा दिमाग मत सटकाओ. किसी भी तरह का नीला रंग है क्या?’’ विजय बोला.
‘‘देखो मेरे पास नीले रंग की शेड्स वाली कुछ नेल पौलिश रखी हैं. उन से काम चल जाएगा?’’ अनामिका ने पूछा, ‘‘पर तुम्हारा मूड क्यों उखड़ा हुआ है? सब ठीक है न?’’
‘‘तुम आज सारी नेल पौलिश एक प्लेट में उड़ेल कर ले आओ. और मुझ से कुछ भी मत पूछना, चाहे मैं उस का कुछ भी करूं,’’ विजय बोला.
अनामिका ने वैसा ही किया जैसा विजय ने कहा. जैसे ही प्लेट आई, तो विजय ने अपने बैग से एक लाल रंग की वैसी ही कैप निकाली, जैसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहनते हैं. उस पर बड़े अक्षरों में एमएजीए (मागा) लिखा था. इस का मतलब है ‘मेक अमेरिका ग्रेट अगेन’. कुछ कुछ वैसा ही जैसा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के ‘विश्वगुरु’ होने का नारा देते हैं. डोनाल्ड ट्रंप भी इसी तरह अमेरिका को दोबारा सर्वश्रष्ठ बनाने की बात करते हैं.
विजय ने वह लाल रंग की कैप नीले रंग में रंगनी चाही, जिस से वह खराब हो गई. ‘मागा’ बदरंग होने लगा.
अनामिका ने अपना माथा पीट लिया और चिल्लाई, ‘‘तुम ने अपनी कैप खराब करने के लिए मेरी नेल पौलिश बरबाद कर दी... इस सब का क्या मतलब है?’’
आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन
सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
- 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
- 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
- चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
- 24 प्रिंट मैगजीन
डिजिटल
सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
- 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
- 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
- चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप




