Office Humor. रामभरोसे ने जब डिफैंस अकाउंट्स डिपार्टमैंट में जौइन किया तब औफिस वालों को लगा कि चलो एक नया ऊर्जा से भरपूर मुलाजिम और मिला, तो अब काम फटाफट निकलेगा. पर यह किसे पता था कि थोड़े समय में ही रामभरोसे अपने सीनियर रहमतलाल को जम कर पीट देंगे.
हुआ यों कि रामभरोसे के बारे में पूरी जानकारी नहीं होने के बावजूद रहमतलाल अकसर सीनियर होने का रोब झाड़ते, ऊलजुलूल सवाल पूछते, जबकि रामभरोसे को फुजूल बात करने की आदत तो थी नहीं.
रहमतलाल की बातों को सुन कर बेचारे रामभरोसे रो दिए. नतीजा यह हुआ कि अपने सीनियर रहमतलाल को बढि़या से धो दिए, क्योंकि नौकरी में आने से पहले से ही उन का उसूल था, जबजब रोते उस को दम भर धोते. उन का रोना मतलब किसी को धोना. रहमतलाल को धो कर अपनी पुरानी परंपरा को दोबारा जिंदा कर दिया.
औफिस के इतिहास में यह एक नायाब घटना थी, जो किसी नए मुलाजिम द्वारा पुराने घाघ मुलाजिम को धोया गया हो. अब पता चला सब को कि रामभरोसे किसी को धोने में पहले से ही एक्सपर्ट हैं. सामने वाले को चाह कर भी बदले में इन को पीटने के लिए कोई राह नहीं सूझती. वजह यह कि उन की बौडी लाखों में एक है. 10 लोगों पर अकेले भारी पड़ते हैं. विशालकाय शरीर के स्वामी हैं.
इस घटना के घटते ही रामभरोसे को पूरा औफिस जान गया, इसलिए अब औफिस में जिस किसी मुद्दे पर बात होती, तो इन से एक बार जरूर सलाह ले ली जाती.
हालांकि, रामभरोसे दिल के बहुत बढि़या आदमी थे. वे किसी से बात करते तो कभीकभार ही. वे काम से काम रखते थे. काम खूब करते थे. उन का मानना था जब इस के लिए ही नौकरी पाई है, तो काम से परहेज क्या करना. उन के साथ काम करने वालों ने यह अंदाजा लगाया कि कमबख्त काम तो करता है, लेकिन इस को नौकरी मिली कैसे?
आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन
सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
- 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
- 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
- चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
- 24 प्रिंट मैगजीन
डिजिटल
सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
- 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
- 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
- चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप




