News Story. एक तो चिलचिलाती गरमी, ऊपर से अनामिका का कई दिनों से बिना बताए गायब हो जाना, विजय को बड़ा अखर रहा था. उस के मम्मीपापा को भी नहीं पता था कि अनामिका किस कोप भवन में जा छिपी थी.

15 मई को विजय के सब्र का बांध टूट गया. उस ने अनामिका को फोन किया, पर वहां से कोई जवाब नहीं आया. उस ने अनामिका को मैसेज किया कि वह डियर पार्क जा रहा है. अगर उसे आना है, तो आ जाए.

विजय तैयार हो कर जब अपनी मोटरसाइकिल से निकल ही रहा था कि अनामिका का मैसेज आया, ‘ठीक है.’ विजय ने मैसेज चैक किया और भाव खाते हुए बिना रिप्लाई किए डियर पार्क के लिए निकल गया.

शाम के तकरीबन साढ़े 6 बजे अनामिका डियर पार्क आई. उसे दूर से देखते ही विजय ने नाराज हो कर मुंह फेर लिया. ‘‘क्या हुआ जनाब, आ तो गई तुम से मिलने,’’ अनामिका बोली. ‘‘बड़ा अहसान कर दिया. वैसे, तुम थीं कहां इतने दिनों से?’’ विजय ने सवाल दागा.

‘‘एक सीक्रेट मिशन पर,’’ अनामिका बोली और फिर हंस दी. ‘‘बताओगी भी या नहीं?’’ विजय बोला. ‘‘मैं एक्टिंग क्लास ले रही हूं,’’ अनामिका ने राज खोला. ‘एक्टिंग क्लास’ जैसी बात सुनते ही विजय का मुंह खुला का खुला रह गया. ‘‘अब यह क्या नौटंकी है... तुम और एक्टिंग क्लास... आईएएस बनने का इरादा छोड़ दिया क्या?’’ विजय ने पूछा. ‘‘क्यों... क्या मैं एक्टर नहीं बन सकती? आजकल तो नौटंकी करने वालों की ही बल्लेबल्ले है. देश की सरकार को ही देख लो. उन के नेताओं की भगवा नौटंकी जगजाहिर है. हर कोई जनता को बेवकूफ बनाने के लिए संसद हो या सरकारी समारोह, हर जगह ये लोग एक्टिंग ही कर रहे हैं,’’ अनामिका बोली.

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD48USD10
 
सब्सक्राइब करें

सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
  • 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
  • चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
  • 24 प्रिंट मैगजीन

डिजिटल

(1 महीना)
USD4USD2
 
सब्सक्राइब करें

सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
  • 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
  • चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
 
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...