IPL 2026. इस बार के इंडियन प्रीमियर लीग में 'न्यू बोर्न बेबी' वैभव सूर्यवंशी ने अपनी धाकड़ बल्लेबाजी से पूरी लाइमलाइट बटोर ली थी, पर विराट कोहली को ऐसे ही 'किंग' नहीं कहते हैं. 'बड़े मुकाबलों में 'किंग कोहली' का बल्ला बोलता है' ऐसे ही नहीं कहा जाता, तभी तो उन की 75 रनों की नाबाद पारी से इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के फाइनल मुकाबले में रौयल चैलेंजर्स बैंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को हरा कर दूसरी बार खिताब जीत लिया.
गुजरात टाइटन्स की पहले बल्लेबाजी
इस मैच में रौयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टौस जीत कर गुजरात टाइटन्स को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया था, लेकिन उस की शुरुआत अच्छी नहीं रही. 'क्वालिफायर टू' में राजस्थान रौयल्स के खिलाफ गुजरात टाइटन्स को जिताने वाले कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन इस बार अपनी बल्लेबाजी से कोई खास कमाल नहीं दिखा पाए.
विपक्षी टीम के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने तीसरे ओवर में शुभमन गिल का विकेट लिया, जबकि चौथे ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने साई सुदर्शन को आउट कर दिया. शुभमन गिल ने 10 और साई सुदर्शन ने महज 12 रन बनाए थे.
फाइनल मुकाबले में 2 विकेट जल्दी गिरने का असर गुजरात टाइटन्स की शुरुआत पर साफ दिखाई दिया, क्योंकि यह टीम पावरप्ले में 2 विकेट गंवा कर 45 रन ही बना पाई थी.
इस के बाद बल्लेबाज जोस बटलर ने निशांत संधू के साथ मिल कर गुजरात टाइटन्स को संभालने की कोशिश की, पर 8वें ओवर की आखिरी गेंद पर रसिख सलाम ने निशांत संधू को आउट कर दिया. उन्होंने 18 गेंद में 20 रन ही बनाए.
आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन
सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
- 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
- 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
- चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
- 24 प्रिंट मैगजीन
डिजिटल
सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
- 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
- 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
- चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप




