⚲

मोनोकिनी पहन समंदर किनारे नजर आई टीवी की अक्षरा, ट्रोलर्स का हुआ मुंह बंद

टीवी की फेमस एक्ट्रेस प्रणाली राठौड़ (Pranali Rathod)  इन दिनों समंदर किनारे का मजा लेते हुई नजर आ रही हैं.  पहले अपने शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में अक्षरा बन फेम पाया. फिर सोशल मीडिया पर अपनी हौट फोटो का तांता लगा. खबरों की हेडलाइन बन चुकी है. इन दिनों प्रणाली ने अपना बिकिनी लुक दिखाकर लोगों को हैरान कर दिया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by PRATIKA (@pratikabhosale1)


आपको बता दें कि प्रणाली की क्यूटनेस ने अक्षरा के रूप में फैंस का दिल जीता है. आज के समय में प्रणाली राठौड़ ये शो छोड़ चुकी हैं, लेकिन फैंस उन्हें शो के जरिए आज भी याद करते रहते हैं. इसी वजह से प्रणाली भी अपने फैंस से कनेक्ट होना नहीं भूलतीं. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट शेयर करके फैंस को खुश करती रहती हैं. वहीं, अब प्रणाली ने अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर की है, जिसमें वो मोनोकिनी पहनी हुई नजर आ रही है. ये फोटो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

बता दें कि रिश्ता क्या कहलाता है को अलविदा कहने के बाद प्रणाली राठौड़ ने साल 2024 की शुरुआत काफी धमाकेदार अंदाज में की दी. एक्ट्रेस नए साल के मौके पर अपनी बेस्ट फ्रेंड प्रतीका भोसले के साथ वेकेशन पर निकलीं है. इस मौके की फोटोज एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कीं है. वहीं, अब प्रणाली ने उसी वेकेशन की एक फोटो अब शेयर की है, जिसमें वह मोनोकिनी पहन कहर ढा रही हैं.


फोटो में देखा जा सकता है कि प्रणाली राठौड़ समंदर किनारे बैंच पर लेटी हुई हैं और एक्ट्रेस ने ब्लैक कलर की मोनोकिनी पहनी हुई है. एक्ट्रेस ने अपने सिर पर टॉपी पहनी हुई है और पूरा ध्यान फोन में है। इस फोटो में एक्ट्रेस ने अपनी बोल्डनेस को छुपाने के लिए श्रग का इस्तेमाल किया है, जो उन्होंने अपने पैर पर डाली हुई है.

BB17: विक्की जैन को भारी पड़ा मन्नारा से नजदीकियां बढ़ाना, अंकिता ने मचाया बवाल

Bigg Boss17: रिएलिटी शो बिग बॉस 17 में अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और विक्की जैन (Vicky Jain) भले ही पति-पत्नी हो लेकिन शो में उनकी लव लाइफ से ज्यादा उनके लड़ाई-झगड़े देखने को मिलते है. अब उनकी अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की लड़ाई काफी आम सी हो गई है. वहीं, अब अंकिता को शो की बाकी लड़कियों से जलन होने लगी है. बीते कई दिनों से देखने के लिए मिल रहा है कि विक्की जैन की मन्नारा चोपड़ा से नजदीकियां बढ़ा रहे है. जो बात अंकिता लोखंडे को खल नहीं रही है और अब इसी वजह से दोनों के बीच भयंकर झगड़ा हुआ.


आपको बता दें कि अंकिता लोखंडे विक्की जैन को खरी-खोटी सुनाने का एक मौका नहीं छोड़तीं हैं. हाल ही में शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें अंकिता लोखंडे और विक्की जैन  का रिश्ता कमजोर होता दिख रहा है. प्रोमो में दिखाया जा रहा है कि विक्की और मन्नारा चोपड़ा बैठकर बातें कर रहे होते हैं, तभी वहां पर अंकिता लोखंडे भी आ जाती हैं. इस मौके पर अंकिता भड़कते हुए विक्की से बोलती हैं, ‘आज अचानक मन्नारा लाइफ में आ गई. बहुत अच्छी लगती है तुझे वो. बातों में आपको बहुत मजा आता है. करिए आप बात कीजिए.’ इस पर विक्की बोलते हैं, ‘कुछ लॉजिक बताइए. कुछ रीजन तो दीजिए ना बात करने का.’ दोनों की ये बहस पूरे दिन चलती है. अंकिता बाद में बोलती हैं, ‘तुझे मैं मन्नारा के लिए बोल रही हो तो बुरा लग रहा है. परेशानी क्या है तेरी.’ तब विक्की बोल देते हैं, ‘तू मेरे सारे दोस्तों को अपने ऑपोनियन से भगाती है.

विक्की जैन और अंकिता लोखंडे की लड़ाई किचन एरिया तक पहुंच जाती है. अंकिता गुस्से में विक्की को सामान फेंक कर मारने की बात कहती हैं. इस पर विक्की भी शांत नहीं रहते और बोलते हैं, ‘लोगों को थोड़ा पढ़ाना लिखाना चाहिए.’ ये ताना अंकिता को चुभ जाता है और वह बोलती हैं, ‘जा ढूंढ ले बहुत पढ़ी लिखी लड़की. काश में भी सोच समझकर फैसला लेती.’ इसके बाद अंकिता रोते हुए वहां से चली जाती हैं और कंबल में मुंह डालकर फूट-फूटकर रोती हैं. अंकिता बार-बार विक्की को बोलती हैं, ‘तेरा प्यार मेरे लिए खत्म हो गया है.’ विक्की का गुस्सा यहां फट जाता है और वह चिल्लाते हुए बोलते हैं, ‘शादी की है. मैं गुलाम नहीं हूं किसी का.’ अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की इस लड़ाई में घर का एक सदस्य भी नहीं बोलता है.

BB17: मेकर्स ने किया बड़ा बदलवा, अभिषेक नहीं, इस कंटेस्टेंट को किया घर से बाहर

Bigg Boss 17: बिग बॉस (Bigg Boss 17) रिएलिटी शो में सबसे खास दिन होता है वीकेंड का वार, जहां सभी सदस्यों की क्लास लगाई जाती है. वही, इसी दिन इविक्शन (Eviction) की तलवार भी सभी के सर लटकती नजर आती है. इस बार का आने वाला वीकेंड का वार स्पेशल एपिसोड़ (Special Episode) है. इस बार आखिर घर के किस सदस्य पर इविक्शन की तलवार गिरेगी. इसका हर कोई इंतजार कर रहा है. अबतक अभिषेक (Abhishek) पर ये साया मंडरा रहा था लेकिन अब खबर है कि कोई ओर ही घर से बाहर होगा.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)


जी हां, इस बार समर्थ जुरैल संग हुई अभिषेक कुमार की भयंकर लड़ाई और बीते हफ्ते के ‘थप्पड़कांड’ की वजह से माना जा रहा था है कि अभिषेक कुमार इस हफ्ते बेघर होने वाले हैं. इसका इशारा मेकर्स ने साफ-साफ जारी हुए प्रोमो वीडियो में भी कर दिया था. मगर अब सामने आईं लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो इस हफ्ते किसका पत्ता कटेगा इस पर भारी कंफ्यूजन चल रही है कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा कि समर्थ-अभिषेक नहीं बल्कि घर के किसी और सदस्य का नाम इस शो के कट गया है.

सोशल मीडिया पर अभिषेक को लेकर काफी फैंस स्पोर्ट कर रहे थे, वही मेकर्स की क्लास लगा रहे थे, लेकिन मेकर्स ने अपना फैसला बदल दिया है और सोशल मीडिया पर अब ये बज बना हुआ है कि अभिषेक कुमार नहीं बल्कि कोरियन के-पॉप सिंगर औरा की घर से छुट्टी होने वाली है.

बता दें कि दावा किया जा रहा है कि इस हफ्ते औरा को मेकर्स वोटों की कमी के चलते घर से बेघर कर सकते हैं. हालांकि ऐसा होगा या नहीं, इस पर अभी संशय है. घर से किसका पत्ता इस हफ्ते कटने वाला है ये बात वीकेंड का वार देखकर ही पता चलेगी. मगर एंटरटेनमेंट न्यूज की दुनिया में इस बात को लेकर काफी बज है कि इस हफ्ते औरा ही घर से होगी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by AbhishekKumar (@aebyborntoshine)


सुपरस्टार सलमान खान अभिषेक कुमार को एक और मौका देंगे. सुपरस्टार सलमान खान आने वाले वीकेंड का वार स्पेशल एपिसोड में जमकर समर्थ जुरैल और ईशा मालवीय की क्लास लेने वाले हैं.वो इस दौरान बाकी घरवालों को भी इनकी लड़ाई में स्टैंड न लेने के लिए डांटेंगे. इतना ही नहीं, इस दौरान सलमान खान खुलकर अभिषेक कुमार को सपोर्ट कते हुए दिखेंगे. जिसके बाद वो एक अहम फैसला लेते हुए घर में अभिषेक कुमार को दोबारा घर में भेज देंगे.

Bigg Boss 17 : घेर से बेघर होंगे अभिषेक कुमार, फैंस ने लगाई मेकर्स की क्लास

रिएलिटी शो बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है शो में हर दिन कुछ नया हंगामा देखने को मिल रहा है. शो में सबसे ज्यादा मजेदार होता है इविक्शन, और इन दिनों ये इविक्शन (Eviction) की तलवार अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) पर लटकती हुई नजर आ रही है. जी हां, अभिषेक कुमार इन दिनों मुसीबत में घिरते हुए नजर आ रहे है. जिसकी खबर सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रही है और अभिषेक के फैंस मेकर्स की क्लास लगाते हुए नजर आ रहे है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by AbhishekKumar (@aebyborntoshine)


आपको बता दें कि बीते दिनों अभिषेक कुमार ने कैप्टेंसी टास्क से पहले समर्थ जुरेल को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया था, जिस वजह से पूरे घर में हंगामा हुआ था. बिग बॉस की तरफ से तब उस मुद्दे को बिल्कुल भी नहीं उठाया गया, लेकिन दावा है कि वीकेंड का वार में अभिषेक कुमार का फैसला होगा. अभिषेक को मेकर्स सजा देते हुए एलिमिनेट कर देंगे. अभिषेक के एविक्शन की बात सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई हैं, जिसके चलते X पर फैंस ने हंगामा खड़ा कर दिया है.

बिग बॉस 17 के कई फैन पेज पर ये खबर वायरल हो रही है कि इस वीकेंड का वार में मेकर्स अंकिता लोखंडे को अभिषेक कुमार का फैसला करने का मौका देंगे. अंकिता के पास अभिषेक को बाहर निकालने की भी पावर होगी और अंकिता इसका पूरा इस्तेमाल करेंगी. वह अभिषेक को इविक्ट कर देंगी. इससे घर में हंगामा खड़ा होगा, लेकिन फैंस ने भी X पर बवाल खड़ा कर दिया है. अभिषेक कुमार के इविक्शन की बात सुनकर फैंस भड़क गए हैं और मेकर्स को खूब खरी खोटी सुना रहे हैं.

बता दें, कि सुबह-सुबह NATION SUPPORTS ABHISHEK ट्विटर पर ट्रेंड हो रहा है. फैंस अभिषेक को किंग और शेर का टैग दे रहे हैं. कई फैंस ने अभिषेक कुमार को हजारों दिलों का किंग बताया है. अभिषेक का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह अभिषेक के सामने बोल रहे हैं, ‘मैं कहीं नहीं जा रहा हूं लाइट बंद करके ही जाऊंगा.’ इस वीडियो के साथ फैन ने लिखा है, ‘तू शेर है ट्रॉफी लेकर ही आएगा.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by AbhishekKumar (@aebyborntoshine)


बताते चले कि बिग बॉस 17 के घर में अभिषेक कुमार का इविक्शन सिर्फ टीआरपी बटोरने का तरीका बताया जा रहा है. शो के पुराने सीजन में भी ऐसे ही कंटेस्टेंट्स थप्पड़ मारने की वजह से बाहर गए हैं और उन्हें वापिस शो में लाया गया है.

Bigg Boss 17: अभिषेक पर भड़की ईशा मालवीय की मां, दी लीगल एक्शन की धमकी

बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) इन दिनों धमाकेदार शो चल रहा है सलमान खान (Salman Khan) का रिएलिटी शो में हर दिन कुछ नया देखने को मिल रहा है. बीते एपिसोड में एक्ट्रेस ईशा मालवीय (isha Malviya) और अभिषेक कुमार (Abhishek kumar) के बीच झगड़ा हुआ था. इस दौरान ईशा मालवीय और उनके बॉयफ्रेंड समर्थ जुरैल ने अभिषेक कुमार पर करारा निशाना साधा था. अभिषेक कुमार लगातार ईशा मालवीय को टारगेट करते दिख रहे है. अब इस पर ईशा मालवीय की मां का भी गुस्सा फूट गया है. ईशा मालवीय की मां ममता मालवीय ने इंस्टास्टोरी पर अभिषेक कुमार पर निशाना साधते हुए सीधा-सीधा उनके खिलाफ लीगल एक्शन की धमकी दे दी है. इतना ही नहीं ईशा मालवीय की मां ममता मालवीय ने कमेंट कर ये भी पूछा कि आखिर वो शो में आया ही क्यों ?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by AbhishekKumar (@aebyborntoshine)


आपको बता दें कि ममता मालवीय ने इंस्टाग्राम पर एक लंबी पोस्ट शेयर की है. उन्होंने लिखा है कि ‘ईशा को हर बार इस लड़के ने कैरेक्टर एसेसिनेट किया है. मुझे भी नहीं बख्शा. ये गेम मेंटल स्ट्रेंथ का है. इतना ट्रॉमिटाइज्ड था तो पता था ईशा आने वाली है बीबी में तो फिर आया ही क्यों शो में? लीगल एक्शन बनता है ऐसे हरकतों पर अब भी हम चुप है सिर्फ और सिर्फ ईशा के लिए. शर्म करो अपने पर हर बार ईशा को बीच में लाने के लिए. और लोगों को भी शर्म आनी चाहिए जो ये एग्रेसिव बर्ताव को सपोर्ट करते हैं.’ एंटरटेनमेंट न्यूज की दुनिया में ममता मालवीय की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Isha Malviya (@isha__malviya)


हालांकि, बीते दिन के एपिसोड में ईशा मालवीय ने लगातार अभिषेक कुमार को पोक किया था. वो लगातार अपने बॉयफ्रेंड समर्थ जुरैल संग अभिषेक कुमार को टारगेट करती दिखी थीं. अभिषेक कुमार जहां लड़ाई में ईशा मालवीय के कैरेक्टर की धज्जियां उड़ाते दिखे तो वहीं, एक्ट्रेस उनकी मेंटल स्टेट्स पर फब्तियां कसतीं और उन्हें घर का टीवी फोड़ने के लिए उकसाती दिखी थीं. हालांकि अब मेकर्स ने जारी किए नए प्रोमो के जरिए दिखाया है कि कैसे एक्ट्रेस ईशा मालवीय पोकिंग का सारा ठीकरा समर्थ जुरैल पर डालती दिखी हैं. जिसके बाद समर्थ जुरैल भी ईशा मालवीय पर बिगड़ते दिखेंगे.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रोहित का होगा एक्सीडेंट, पोद्दार परिवार पर टूटेगा दुखों का पहाड़

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस का चर्चित टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में आए दिन धमाकेदार ट्विस्ट देखने को मिल रहा है। जिससे दर्शकों का भरपूर मनोरंजन होता है। शो के लेटेस्ट एपिसोड में आपने देखा कि अक्षरा और अभिमन्यु का ट्रैक खत्म हो गया है और अभिरा-अरमान की कहानी पर फोकस किया जा रहा है।

तो दूसरी तरफ रोहित को रूही और अरमान के प्यार के बारे में पता चल गया है से में वह पोद्दार परिवार को छोड़कर चला जाता है, लेकिन अभिरा उसे घर लाने की कोशिश करती है। शो के अपकमिंग एपिसोड में दर्शकों का फुल मनोरंजन होने वाला है। आइए जानते हैं शो के लेटेस्ट एपिसोड के बारे में।

क्या अरमान को माफ करेगी अभिरा

शो के नए एपिसोड में आप देखेंगे कि अरमान वह अभिरा को काफी कुछ सुना देता है, लेकिन बाद में वह अभिरा से माफी भी मांगता है। अभिरा अपना दर्द अरमान के सामने बयां करती है। वह कहती है कि कैसे परिवार का हर सदस्य साथ उठता बैठता है, लेकिन वह कमरे में अकेले पड़ी रहती है। इसलिए वह घर छोड़कर जा रही है। अरमान की मां भी उसे रुकने के लिए कहती है और अभिरा से हाथ जोड़कर माफी मांगती है।

आप शो में ये भी देखेंगे कि रूही अभिरा को समझाती है कि उसे सोच समझकर अपना फैसला लेना चाहिए, लेकिन अभिरा रूही के साथ एक गेम खेलकर फैसला लेने का सोचती है। इस खेल से अभिरा कोई फैसला नहीं ले पाती है।

रोहित का होगा एक्सीडेंट

शो के लेटेस्ट एपिसोड में एक नया ट्विस्ट देखने को मिलेगा कि आप शो में देखेंगे कि रोहित का स्वागत करने के लिए अरमान बाइक को सजाता है। तो दूसरी तरफ पौद्दार परिवार में दो पुलिस ऑफिसर आते हैं, जो रोहित के एक्सीडेंट के बारे में बताते हैं। यह बात सबसे पहले अभिरा को पता चलती है और वह सबको बताती है, दूसरी तरफ रूही को भी रोहित के कार एक्सीडेंट के बारे में पता चलता है और वह सदमे में चली जाती है।

‘महाभारत’ फेम एक्टर बनें एक बार फिर पिता, पत्नी रुचिका कपूर ने दिखाई नन्ही परी की झलक

नए साल में टीवी इंडस्ट्री (Tv Industry) के लिए एक खुश खबरी सामने आई है. जी हां, टीवी एक्टर (Tv Actor) अर्जुन यानी एक्टर शहीर शेख (Shaheer Sheikh) के घर गुड़ न्यूज (Good News) आई है. जिसने फैंस का दिन बना दिया है. शहीर शेख और रुचिका कपूर (Ruchikaa Kapoor) ने नए साल के मौके पर दूसरी बार माता-पिता बनने की खबर दी है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shaheer Sheikh (@shaheernsheikh)


आपको बता दें कि शहीर शेख और रुचिका दूसरे बार पेरेंट्स बन गए हैं. दोनों ने अपने घर में एक नन्हीं परी का स्वागत किया है. बता दें, कि शहीर शेख और रुचिका पहली बार साल 2021 में माता-पिता बने थे. तब भी एक्टर ने एक प्यारी सी बेटी का अपनी लाइफ में वेलकम किया था.


रुचिका ने साल 2024 के शुरू होने से चंद घंटे पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खूबसूरत फोटो शेयर की, जिसमें उनकी दोनों बेटियां दिखीं. इस फोटो ने पहले तो फैंस को कंफ्यूज कर दिया, लेकिन रुचिका कपूर के कैप्शन ने सबको खुश कर दिया. इस फोटो में रुचिका और शहीर की दोनों बेटियां एक साथ नजर आ रही हैं, लेकिन दोनों का चेहरा कैमरे में नजर नहीं आ रहा. कपल की बेटियां बेड पर लेटी हुई हैं और उनका चेहरा एक दूसरे से टच है. दोनों ही एक दूसरे पर प्यार लुटाती हुई दिख रही हैं.

फोटो को शेयर करते हुए रुचिका ने लिखा, ‘बहन होने की अगली सबसे अच्छी बात यह है कि वास्तव में कुछ भी नहीं है. कुछ भी तुलना नहीं की जा सकती है. राम-लक्ष्मण की जोड़ी. अनाया और कुदरत.’ इस कैप्शन के जरिए रुचिका ने बता दिया है कि उन्होंने अपनी दूसरी बेटी का नाम कुदरत रखा है, जो काफी खूबसूरत है. वहीं, अब कपल को टीवी इंडस्ट्री के सेलेब्स समेत फैंस से खूब सारी बधाई मिल रही है.


बताते चले कि शहीर शेख और रुचिका अपनी पर्सनल लाइफ को काफी सीक्रेट रखते हैं. दोनों ने लोगों की नजरों से बचते हुए 19 अक्टूबर 2020 को गुपचुप शादी की थी. शहीर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी शादी की न्यूज दी थी. कपल ने अपनी बेटियों को भी सोशल मीडिया से दूर रखा है.

Bigg Boss 17: अंकिता ने सुशांत की आखिरी फोटो का किया जिक्र, कहीं ये इमोशनल बात

रिएलटी शो बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17)  हर बार की तरह धमाकेदार शो साबित हो रहा है शो में हर दिन कुछ नया बवाल होता नजर आता है. वही शो में अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) मीडिया की सुर्खियों में नजर आ रही है. इस शो में वे अपनी लाइफ से जुड़े कई राज खोलती हुई नजर आ रही है. इतना ही नहीं, कई बार वो अपने एक्स बॉयफ्रेंड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के बारें में भी बात करती है. वही, अब उन्होंने सुशांत के आखिरी पलों को याद किया है और बताया है कि उनकी हालत कैसी हो गई थी.


आपको बता दें कि बिग बॉस 17 के लेटेस्ट एपिसोड में अंकिता लोखंडे  मुनव्वर फारूकी के साथ सुशांत सिंह राजपूत को याद करते दिखीं. इस दौरान अंकिता ने मुनव्वर को बताया कि जब मैंने सुशांत के निधन के बाद उसकी आखिरी तस्वीर देखी तो सब कुछ खत्म हो गया. उसने बहुत सारी फिल्में की और वो भी खत्म हो गईं. अंकिता ने बताया कि वह तस्वीर को वायरल होते हुए देखकर नाराज हो गई थीं. अंकिता ने खुलासा किया, ‘मैं सुन्न हो गई थीं. मेरे हाथ पांव ठंडे पड़ रहे थे. ऐसा लग रहा था कि मानो वह सो रहा हो. मैं बस उस तस्वीर को देखती रह गई और सोचने लगी कि उसके दिमाग में कितना कुछ था. मैं उसे बहुत अच्छे से जानती थी. उसके दिमाग में बहुत कुछ रहा होगा लेकिन सब गायब हो गया. तब तुम कुछ भी नहीं हो, तुम सिर्फ एक शरीर हो.’

इसके आगे अंकिता ने सुशांत के परिवार की तारीफ करते हुए कहती है कि, ‘उसका परिवार बिहार में था. उनकी एक बहन अमेरिका में थी, दूसरी चंडीगढ़ में थी, और उनके पिता पटना और दिल्ली में थे. बहुत बहुत पढ़ा-लिखा परिवार. बहुत बुद्धिमान लोग है.’ अंकिता ने आखिर में यह भी बताया कि सुशांत बहुत इंटेलिजेंट था. वह आईआईटी का स्टूडेंट रहा था.


इससे पहले भी अंकिता लोखंडे ने शो पर उन दिनों को याद किया था, जब वह सुशांत के साथ रिलेशनशिप में थी और बताया था कि जब वह दूसरी एक्ट्रेसस के साथ इंटीमेट सीन किया करते थे तो उन्हे काफी बुरा लगता था. अंकिता ने बताया था कि पीके और शुद्ध देसी रोमांस में सुशांत के रोमांटिक सीन्स देखने के बाद वह घर जाकर काफी रोई थीं. अंकिता ने खुलासा किया था कि इस दौरान सुशांत ने उनसे माफी मांगी थी.

डांस करते हुए शहनाज और गुरु रंधावा में अचानक छिड़ी जंग, यह थी वजह

फिल्मों और टैलीविजन में जलवा बिखेर चुकी एक्ट्रेस शहनाज गिल इन दिनों सिंगर गुरु रंधावा के साथ मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं. इस से पहले ‘बिग बौस’ से फेम पा चुकी शहनाज गिल अब सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. उन का और गुरु रंधावा का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिस में पहले तो दोनों डांस करते हुए नजर आते हैं, फिर लड़ने लगते हैं. यहां तक कि गुरु जबरदस्ती उन्हें गोद में भी उठा लेते हैं. इस वीडियो को देख कर लाखों फैंस तरहतरह के कमेंट्स करते दिख रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Guru Randhawa (@gururandhawa)


आप को बता दें कि शहनाज गिल और गुरु रंधावा को ले कर कई बार ऐसी खबरें सामने आई हैं कि उन दोनों का सीक्रेट अफेयर चल रहा है. दोनों को साथ में देख कर फैंस भी खुशी से झूम उठते हैं. अब उन दोनों का एकसाथ आया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दोनों इस वीडियो में मस्ती करते हुए दिख रहे है. कई बार यह भी दावा किया गया है कि दोनों एकदूसरे को डेट कर रहे हैं.

दरअसल, शहनाज गिल अपने और गुरु रंधावा के कई वीडियो शेयर करती रहती हैं, लेकिन इस बार जो वीडियो सामने आया है उस ने लोगों को हैरान कर दिया. शहनाज और गुरु के इस लेटेस्ट वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले दोनों एक पंजाबी गाने पर डांस करते हैं. इस में दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक है. इसके बाद गुरु और शहनाज आमनेसामने हो जाते हैं और कुश्ती करने वाली पोजिशन बना लेते हैं. ऐसा लगता है कि शहनाज गुरु को मात दे कर ही मानेंगी कि तभी सिंगर कुछ ऐसा कर देते हैं, जिस का अंदाजा शहनाज को भी नहीं होगा.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)


वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि गुरु शहनाज गोद में उठा लेते हैं और उसे अपनी बांहों में ले कर कैमरे से आगे निकल जाते हैं. दोनों इस वीडियो में काफी प्यारे लगे हैं. इस वीडियो के कैप्शन में शहनाज ने लिखा, ‘आ जाओ… भांगड़ा पाएंगे.’ दोनों के इस वीडियो ने एंटरटेनमेंट जगत के फैंस को खुश कर दिया है.

फैंस दे रहे हैं वीडियो पर nमजेदार रिएक्शन

शहनाज गिल और गुरु रंधावा के इस वीडियो पर सिंगर अर्जुन ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘क्यूट वाइब.’ इस वीडियो पर फैंस भी मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं. दोनों के फैंस को उन का यह अंदाज काफी पसंद आया है, जिस वजह से इस जोड़ी को बेस्ट बताया जा रहा है.

एक फैन ने लिखा, ‘वाओ… सो क्यूट सो ब्यूटीफुल.’ दूसरे फैन ने लिखा, ‘तुम दोनों को देख कर मेरा भी भांगड़ा निकल गया.’ इतना ही नहीं, एक फैन ने तो लिख दिया, ‘तुम दोनों को शादी कर लेनी चाहिए.’ कई लोगों ने इन की केमिस्ट्री पर भी कमेंट किया है.

‘अनुपमा’ में होगी सुकीर्ति कांडपाल की धमाकेदार ऐंट्री, वायरल हुआ बिकिनी लुक

TV News in Hindi: टीवी के टौप सीरियल ‘अनुपमा’ की टीआरपी आएदिन बढ़ती रहती है. शो सुपरहिट चल रहा है. अब शो में 5 साल के लीप आने वाला है, जिस के बाद शो में कई एक्टर्स की नई ऐंट्री होती दिख रही है. शो में रुपाली गांगुली ‘अनुपमा’ का रोल निभा रही हैं, जिन्हें सीरियल की कोई दूसरी एक्ट्रेस टक्कर नहीं दे पाई. शो में अनुज और अनुपमा की जोड़ी हिट है, लेकिन अब इस जोड़ी के बीच किसी तीसरे की एंट्री होने वाली है. जी हां, ‘अनुपमा’ में सुकीर्ति कांडपाल जल्द ही नजर आएंगी, जो सीरियल में अनुज की नई लवर होंगी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sukirti (@kandpalsukirti)


आप को बता दें कि सुकीर्ति रियल लाइफ में काफी बोल्ड और ग्लैमरस हैं. इन दिनों उन का बिकिनी लुक काफी वायरल हो रहा है, जिसे देख कर आप अपना दिल हार बैठेंगे.

दरअसल, ‘अनुपमा’ में लीप के बाद सुकीर्ति कांडपाल एक अहम रोल में नजर आने वाली हैं. सुकीर्ति अपने किरदार में अनुज यानी गौरव खन्ना के आसपास ही नजर आएंगी. ‘अनुपमा’ के प्रोमो में सुकीर्ति कांडपाल की पहली झलक देखने को मिल गई है. शो में उन का रोल पौजिटिव लग रहा है, लेकिन अनुज के प्यार में वे कभी भी नैगेटिव बन सकती हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sukirti (@kandpalsukirti)


सुकीर्ति कांडपाल ने अपने कैरियर की शुरुआत साल 2007 में की थी. वे सीरियल ‘दिल मिल गए’ में पहली बार लीड रोल में नजर आई थीं. इस के बाद वे ‘प्यार की ये एक कहानी’, ‘दिल्ली वाली ठाकुर गर्ल्स’ जैसे शोज में भी दिख चुकी हैं. सुकीर्ति कांडपाल को असली पहचान सीरियल ‘प्यार की एक कहानी’ से मिली. इस शो में वे विवियन डीसेना संग रोमांस करती हुई नजर आईं. शो वैंपायर की कहानी पर था, जिस वजह से दर्शकों को काफी पसंद आया.

सुकीर्ति कांडपाल ने टीवी पर हमेशा ही सिंपल और स्वीट लड़की का रोल निभाया है, लेकिन असल जिंदगी में वे काफी बोल्ड हैं. सुकीर्ति की हरेक तसवीर इंटरनैट पर तहलका मचाने के लिए काफी है. सुकीर्ति कांडपाल ने इंस्टाग्राम पर ढेर सारी बिकिनी तसवीरें शेयर कर रखी हैं, जिन में वे कहर ढाती हैं. सुकीर्ति अपने बिकिनी लुक से इंटरनैट का पारा बढ़ाने का काम करती हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sukirti (@kandpalsukirti)


सुकीर्ति कांडपाल अपनी बिकिनी वाली हर फोटो में मस्तमस्त पोज देती हुई नजर आती हैं. इस तसवीर में वे बिकिनी पहने हुए धूप की रोशनी में काफी चमक रही हैं. एक्ट्रेस ने अंगड़ाई लेते हुए अपनी अदाएं दिखाई हैं. सुकीर्ति कांडपाल बिकिनी पहने पूल साइड पर कई बार रील्स भी बनाती हैं. एक बार डोरी स्टाइल बिकिनी में एक्ट्रेस जम कर ठुमके लगाती हुई दिखी थीं. सुकीर्ति कांडपाल के बिकिनी लुक पर फैंस खूब प्यार लुटाते हैं.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें