⚲

मेरठ पहुंचीं बिग बॉस फेम अर्चना गौतम, लोगों ने किया ग्रैंड वेलकम

बिग बॉस16 फेम कटेस्टेंट इन दिनों चर्चा में चल रहे है, कभी प्रियंका अपनी हार को लेकर सोश मीडिया पर छाई हुई तो, कभी शिव ठाकरे टॉप 2 में होने की वजह से चर्चा में रहे है. बिग बॉस 16 का विजेता बीते रविवार एमसी स्टैन रहे है. लेकिन उनके अलावा अचर्ना गौतम टॉप 5 में बनी रही थी और अब अर्चान अपने होमटाउन पहुंची है जहां उनका ग्रैंड वेलकम हुआ. जिसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है.

आपको बता दें, कि अर्चना गौतम अपने होमटाउन, उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में पहुंची है, जहां उनका ग्रैंड वेलकम हुआ है.मेरठ में गैंड वेलकम का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आप देख सकते है की अर्चना गौतम फैंस के बीच घिरी हुई है और पगड़ी पहनकर डांस कर रही है. वही उनके चहाने वाले इस मूमेंट को अपने फोन में कैद करते दिख रहे है. अर्चान गौतम और उनके फैंस की खुशी साफ झलक रही है  अब अर्चना गौतम के इस वीडियो को लोग जमकर वायरल कर रहे है साथ खूब सारा प्यार बरसा रहे है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Archana Gautam (@archanagautamm)

अर्चना गौतम ‘बिग बॉस 16’ के घर में अपनी एक्टिविटी से लोगों का ध्यान खींचा था. शो के टॉप-5 कंटेस्टेंट एमसी स्टैन, शिव ठाकरे, प्रियंका चाहर चौधरी, शालीन भनोट और अर्चना गौतम थीं. भले ही अर्चना गौतम के हाथ ट्रॉफी नहीं लगी है लेकिन घर में उन्हें लोगों ने खूब पसंद किया था. ‘बिग बॉस 16’ के होस्ट सलमान खान ने फिनाले के मौके पर अर्चना गौतम के साथ जमकर मस्ती की थी. गौरतलब है कि 12 फरवरी को हुए शो के फिनाले में एमसी स्टैन ने ‘बिग बॉस 16’ की ट्रॉफी अपने नाम की और शिव ठाकरे रनर अप रहे.

शालीन भनोट ने टीना दत्ता और सुंबुल से रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, दिखाया असली चहेरा

बिग बॉस 16 शो भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन बिग बॉस के कंटेस्टेंट काफी चर्चा में चल रहे है हाल ही, फराह खान ने अपने घर पार्टी पर सबको इंवाइट किया था, जहां सभी एक साथ पार्टी में देखने को मिले, हालांकि इस पार्टी में शालीन भनोट नजर नहीं आए थे और अब उन्होंने एक इंटरव्यू में टीना और संबुल के रिश्तें को लेकर एक बयान दिया है, जिससे लेकर वो इन दिनों सुर्खियों में है.

आपको बता दे, कि पूरे शो में शालीन भनोट, टीना के साथ कभी सुंबल के साथ रिश्तों को लेकर चर्चा में रहे है.इनका रिश्ता टीना और संबुल के साथ सबसे ज्यादा बार जोड़ा गया लेकिन सबसे ज्यादा लड़ाईयां भी इन्ही के साथ होते देखी गई.अब बाहर आकर शालीन भनोट ने अपने इन रिश्तों के बारें में खुलकर बात की है और बताया कि उन्हे कैसा लगता था, जब सब उन्हे फेक बोलते थे.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shalin Bhanot (@shalinbhanot)

टीवी एक्टर शालीन भनोट (Shalin Bhanot) ने ई-टाइम्स को एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उनसे सुंबुल और उनके लव एंगल के बारे में पूछा गया. इस पर एक्टर ने कहा कि मैं शो में फेक लव एंगल बनाने के काम नहीं करता. अगर मैं इस शो को करने के लिए इतना ही बेताब होता तो मैं फिनाले से चंद दिनों पहले यह नहीं बोलता कि मुझे यहां से बाहर जाना है. तमाशा अच्छा बना था लेकिन चीजों को अंदर के लोग खराब रूप दे देते हैं. मेरे पास कभी भी कोई गेम प्लान नहीं था और मैंने कभी भी किसी के बारे में गलत बात नहीं की है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shalin Bhanot (@shalinbhanot)

वहीं, टीना के बारे में जब शालीन भनोट से पूछा गया तो एक्टर ने कहा कि सुंबुल मेरी अच्छी दोस्त है और मुझे उस पर गर्व है. इसी तरह टीना भी मेरी अच्छी दोस्त है. वह मेरा खूब ध्यान रखती थी. यह बात सच है कि हमारे बीच कुछ ऐसी बातें हुईं, जिससे चीजें खराब हुई हैं. लेकिन मैं इन सब बातों को कोई टैग नहीं देता चाहता.  मुझे एहसास हुआ है कि घर में मैंने जो भी दोस्ती की है उसका अंत खराब हुआ है. इसी वजह से मैं आखिरी दिनों में बस खुश रहना चाहता था. किसी को दोस्त नहीं बनाना चाहता था. वहीं, आखिर में शालीन फेक टैग मिलने पर बोले कि मैं इसका कुछ नहीं कर सकता. मैं लंबे समय से एक्टिंग कर रहा हूं और मुझे असली पॉपुलैरिटी अब मिली है. वहीं, शालीन ने इस चीज बहुत ही भद्दा बताया.

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में गायक से नायक बने स्टार्स का है दबदबा-शुभम तिवारी

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार शुभम तिवारी ज्यादा लाइमलाइट में नहीं रहते हैं, फिर भी उन्होंने कई हिट फिल्में दी हैं. वे ‘सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड’ के पहले सीजन से एंकरिंग का जिम्मा संभालते रहे हैं. शुभम तिवारी ने भोजपुरी और हिंदी फिल्मों के हीरो रविकिशन के साथ ‘कानून हमरा मुट्ठी में’ से अपने फिल्मी कैरियर की शुरुआत की थी.

इस के बाद उन्होंने दर्जनों फिल्मों में लीड रोल निभा कर अपने अभिनय का जलवा दिखाया है, जिन में ‘तू ही मोर बलमा’, ‘भैया हमार दयावान’, ‘मल्लयुद्ध’, ‘कलुआ भईल सयान’, ‘प्रतिघात’, ‘अंतिम तांडव’, ‘लड़ब मरते दम तक’, ‘संन्यासी बलमा’, ‘प्रशासन’, ‘बहूरानी’, ‘इलाहाबाद से इसलामाबाद’ जैसी कई हिट फिल्में शामिल हैं. चौथे ‘सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड’ शो में जब शुभम तिवारी एंकरिंग कर रहे थे, तो फुरसत के क्षणों में उन से भोजपुरी सिनेमा के हालात पर खुल कर बात हुई.

पेश हैं, उसी बातचीत के खास अंश : आप ने नागपुर यूनिवर्सिटी से सिविल इंजीनियरिंग की डिगरी हासिल की है, फिर फिल्मों की तरफ आने का खयाल मन में कैसे आया? मैं शुरुआती दौर में हिंदी फिल्म कलाकारों की मिमिक्री कर के लोगों को हंसाने का काम करता था, जिन में गोविंदा, सनी देओल, नाना पाटेकर, अमिताभ बच्चन, सुनील शेट्टी, परेश रावल समेत कई नामचीन कलाकारों की मैं ने हूबहू नकल उतारी.

उस दौरान मुझे लगा कि जब मैं दूसरे कलाकारों की आवाज की नकल कर सकता हूं, तो खुद की आवाज और अंदाज को ही अपनी ऐक्टिंग के जरीए क्यों न दर्शकों के सामने रखूं? फिर क्या था, मैं ने हीरो बनने की चाहत रख कर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा और पहली ही फिल्म में रविकिशन के साथ लीड रोल में काम करने का मौका मिल गया, जिस में लोगों ने मेरे काम को खासा पसंद किया और फिर मेरे सामने एक के बाद एक कई फिल्मों में काम करने के औफर आते चले गए.

आप को सामाजिक मुद्दों पर बनी फिल्मों में काम करने के लिए जाना जाता है, जबकि आज का दौर मसाला, थ्रिलर और ऐक्शन फिल्मों का है. ऐसे में इंडस्ट्री के साथ कैसे तालमेल बना पाते हैं? जहां समाज में मसाला, थ्रिलर और ऐक्शन फिल्मों को पसंद करने वाले हैं, वहीं ऐसे लोग भी हैं, जो सोशल मुद्दे पर बनी फिल्में भी देखना पसंद करते हैं.

अभी तक मैं ने जितनी सोशल मुद्दे पर आधारित फिल्में की हैं, उन सभी फिल्मों को दर्शकों ने अपना प्यार दिया है. मुझे लगातार 2 बार ‘बैस्ट ऐक्टर इन सोशल इशू’ का अवार्ड मिल चुका है. क्या गायक से नायक बने स्टार्स के चलते अच्छे ऐक्टरों को मौका कम मिल पा रहा है? यह कड़वा सच है कि गायक से नायक बने स्टार्स का दबदबा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में ज्यादा है. निर्माता से ले कर निर्देशक तक केवल इन्हीं लोगों के साथ फिल्में बनाना चाहते हैं.

भोजपुरी के इन चुनिंदा ऐक्टरों ने दूसरे ऐक्टरों के मेहनताने पर भी कैंची चलवाने का काम किया है. भोजपुरी में ऐसे हालात बन चुके हैं कि फिल्मों के खरीदार तक नहीं मिलते हैं, फिल्म की लागत निकालना तो दूर की बात है. मेरा मानना है कि जब तक म्यूजिक कंपनियां व फिल्म निर्माता और वितरक गायक से नायक बने लोगों के अलावा अच्छे ऐक्टरों को मौका नहीं देंगे, तब तक भोजपुरी कुछ चुनिंदा लोगों की इंडस्ट्री बनी रहेगी.

आप ‘सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड’ शो के लिए पहले सीजन से होस्ट करते आ रहे हैं. ‘सरस सलिल’ पत्रिका को ले कर आप क्या सोच रखते हैं? मेरे हिसाब से ‘सरस सलिल’ आम लोगों की ऐसी आवाज है, जिस के जरीए वे अपनी बात एकदूसरे तक पहुंचाते हैं. ‘सरस सलिल’ ने भोजपुरी सिने अवार्ड की शुरुआत कर के ऐतिहासिक पहल की है.

इस पहल से भोजपुरी सिने जगत को बड़े लैवल पर पहचान मिल रही है. ‘सरस सलिल’ उत्तर प्रदेश और बिहार में सब से ज्यादा पढ़ी जाने वाली पत्रिकाओं में शुमार है. इस पत्रिका के जरीए भोजपुरी सिनेमा आम दर्शकों तक पहुंचने में कामयाब हो रहा है. आप की आने वाली फिल्में कौनकौन सी हैं? मेरी रिलीज होने वाली फिल्मों में ‘जिंदगी बन गए हो तुम’, ‘तुम से अच्छा कौन है’, ‘दरोगा नंबर-1’ खास हैं. इस साल भी मेरी कई फिल्में अनाउंस होने वाली हैं, जिन का खुलासा मैं जल्द ही करूंगा.

मालद्वीप में करने जा रही kriti sanon सगाई, जाने कौन होगा दुल्हा?

हाल ही में 7 फरवरी को कियारा अडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सात फेरे लिए है. जिनकी फोटो अबतक सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही है दोनों ही कपल की फोटो देख फैंस शुभकामनाएं देने से रुक नहीं रहे है कि अब एक औऱ बॉलीवुड जगत की हसीना शादी के बंधन में बंधने जा रही है .जी हां, कोई और नहीं बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस कृति सेनॉन जल्द ही सगाई करने जा रही है लेकिन स्सपेंस इस बात को की दुल्हा कौन है तो आइए बताते है कौन है कृति का मगेंतर!

आपको बता दें,  बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनॉन (Kriti Sanon) और साउथ एक्टर प्रभास (Prabhas) के डेटिंग की खबरें काफी समय से आ रही हैं. हालांकि, कृति सेनॉन ने एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर इन खबरों को खारिज कर दिया था. वहीं, अब फिल्म क्रिटिक और उमैर संधू ने एक ट्वीट कर दावा किया है कि कृति सेनॉन और प्रभास सगाई करने वाले हैं.हालांकि कृति की तरफ से सगाई पर अभी चुपी है.

ओवरसीज फिल्म सर्टिफिकेशन बोर्ड के सदस्य उमैर संधू ने अपने ट्विटर हैंडल पर हाल ही में एक ट्वीट किया था. उमैर संधू ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘कृति सेनॉन और प्रभास अगले सप्ताह मालदीव में सगाई करने वाले है. उन दोनों के लिए काफी खुश हूं.’ उमैर संधू के इस ट्वीट के बाद लोगों ने उन्हें निशाने पर ले लिया है और उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है.

कृति सेनॉन और प्रभास की सगाई वाले उमैर संधू के ट्वीट पर एक यूजर ने लिखा है, ‘अपडेट के लिए धन्यवाद. साथ ही सुना है कि आपको फूड केटरिंग का ठेका मिला है. बिरयानी हाइलाइट होनी चाहिए. अपना ध्यान रखना. ढेर सारा प्यारा.’ एक यूजर ने लिखा है, ‘भाई मेरी शादी कब हो रही है बता दो भाई.’ एक यूजर ने लिखा है, ‘क्या प्रभास भी कार्यक्रम में शामिल होंगे.’ एक यूजर ने लिखा है, ‘अच्छा अब ये बात किसने बताई आपको? प्रभास ने कृति सेनॉन ने? आपका निमंत्रण मिला है क्या सगाई का? जरा हमको उसका स्क्रीनशॉट दिलवाओ तो.’ इस तरह से तमाम यूजर्स ने उमैर संधू को जमकर ट्रोल किया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kriti (@kritisanon)

बताते चलें कि ओम राउत के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म ‘आदिपुरुष’ में प्रभास और कृति सेनॉन काम करते नजर आएंगे. इस फिल्म में प्रभास राम का रोल और कृति सेनन जानकी का रोल कर रही हैं. वहीं, फिल्म ‘आदिपुरुष’ में सनी सिंह लक्ष्मण का रोल और सैफ अली खान रावण का रोल कर रहे हैं. ये फिल्म साल 2023 में रिलीज होगी.

बिकनी अवतार में नजर आई mouni roy, कर्वी फिगर ने मचाया धमाल

एक्ट्रेस मौनी राय टीवी के साथ-साथ फिल्मों में भी नज़र आने लगी है, हाल ही में मौनी ब्रह्मास्त्र में विलन रोल में नज़र आई थी, जिसमें उनकी एक्टिंग ने धमाल मचा दिया था, इन सब बातों को लेकर मौनी अक्सर ही चर्चा में रहती है हाल ही में मौनी अपनी कर्वी फिगर को लेकर सुर्खियों में है. मौनी ने बिकनी अवतार में कुछ फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है. जिसमे में वह बेहद ही बोल्ड नज़र आ रही है.

आपको बता दें, कि मौनी रॉय इन तस्वीरों में ग्रे कलर की बिकिनी पहने नजर आ रही हैं. फोटो में एक्ट्रेस जबरदस्त अंदाज में पोज दे रही हैं, इस तस्वीर में मौनी रॉय अपना मिडरीफ फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस इस तस्वीर में बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by mon (@imouniroy)

इस आउटफिट के साथ मौनी रॉय ने अपने बालों की चोटी बनाई हुई है. फोटो में एक्ट्रेस अपनी कमर पर हाथ रखकर पोज देती नजर आ रही हैं.इस तस्वीर में मौनी रॉय अपने टोन्ड लेग्स फ्लॉट करती नजर आ रही हैं. फोटो में एक्ट्रेस फ्लोर पर बैठकर पोज दे रही हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by mon (@imouniroy)

ब्रह्मास्त्र’ एक्ट्रेस मौनी रॉय ने इस ग्रे बिकिनी के साथ हैवी ज्वैलरी पहनी हुई हैं. फोटो में टीवी की नागिन किसी हसीन अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं.

बता दें, कि इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस मौनी रॉय ने कैप्शन में लिखा, “केवल दिल से ही किसी को पहचाना जा सकता है, जो आंखों के लिए अदृश्य होता है.”मौनी रॉय के इस ग्लैमरस लुक की हर कोई तारीफ कर रहा है. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “आप दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की हैं. आप बहुत ही हॉट लग रही हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by mon (@imouniroy)

इस तस्वीर में मौनी रॉय ब्लैक कलर का आउटफिट पहने नजर आ रही हैं. फोटो में एक्ट्रेस बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं.इस तस्वीर में मौनी रॉय अपनी खूबसूरती से कहर ढाती नजर आ रही हैं. लोग एक्ट्रेस के कातिलाना अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

बाल-बाल बची Urvashi Dholakia, कार एक्सिडेंट का शिकार हुई एक्ट्रेस

एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया अक्सर ही चर्चाओं में रहती है कभी अपने स्टाइल को लेकर तो कभी अपनी कंट्रोवर्शियल बातों को लेकर, लेकिन इस बार चर्चा में आने का कारण कुछ अलग ही जिसमें अपनी जान पर तक बात आ गई. जी हां, उर्वशी ढोलकिया का बीते दिन एक्सिडेंट हो गया है, जिसमें वो बाल-बाल बची. उर्वशी कार एक्सिडेंट का शिकार हुई है. जिसमें उनकी कार को टक्कर एक स्कूल बस ने मार दी थी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by URVASHI (@urvashidholakia)

आपको बता दें, कि उर्वशी शनिवार को अपनी कार से शूटिंग के लिए जा रही थी.तभी एक स्कूल बस ने पीछे से उनकी कार को टक्कर मार दी.इस हादसे में उर्वशी और उनका स्टाफ बाल -बाल बचा. वहीं, उर्वशी ढोलकिया की तरफ से स्कूल बस के ड्राइवर के खिलाफ कोई शिकायत नहीं दी गई है. उधर, उर्वशी रौतेला के फैंस एक्सीडेंट की खबर सुनकर चिंता में आ गए.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उर्वशी ढोलकिया शनिवार को अपनी कार से मीरा रोड पर स्थित फिल्म स्टूडियो में शूटिंग के लिए जा रही थी. इस बीच काशिमीरा में बच्चों को लेकर जा रही स्कूल बस ने उर्वशी ढोलकिया की कार में पीछे से टक्कर मार दी. इस घटना में उर्वशी ढोलकिया और उनका स्टाफ बाल-बाल बचा है. उन्हें डॉक्टर ने कुछ दिन आराम करने की सलाह दी है. वहीं, उर्वशी ढोलकिया ने स्कूल बस होने के चलते इस घटना की पुलिस शिकायत नहीं की है. उनका कहना है कि ये सिर्फ एक दुर्घटना है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by URVASHI (@urvashidholakia)

उर्वशी ढोलकिया की प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ

उर्वशी ढोलकिया के एक्टिंग करियर की बात की जाए तो वह उन्होंने टीवी सीरियल ‘कसौटी जिंदगी की’ में कोमोलिका का किरदार निभाकर लोगों को खूब आकर्षित किया है. उन्होंने ‘नागिन 6’ सहित कई टीवी सीरियल में काम किया है. उर्वशी ढोलकिया टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के सीजन 6 की विनर भी रही हैं. उर्वशी ढोलिकिया की पर्सनल लाइफ पर नजर डालें तो उन्होंने बहुत कम उम्र में शादी की कर ली और जल्द ही दो बच्चों की मां बन गईं. हालांकि, उर्वशी ढोलकिया का अपने पति से रिश्ता ज्यादा चल नहीं पाया और उनका तलाक हो गया है. 43 साल की एक्ट्रेस सिंगल मदर हैं और दोनों बच्चों की परवरिश कर रही हैं.

‘कभी अलविदा न कहना’ में शाहरुख का ये बेटा रियल लाइफ में है लड़की, आज है टीवी की पौपुलर एक्ट्रेस

फिल्म पठान को लेकर शाहरुख खान इन दिनों मीडिया की सुर्खियों में बने हुए है. उन्होंने न केवल सुपरहिट फिल्में की हैं बल्कि कई शानदार कलाकारों के साथ काम भी किया है. किंग खान के साथ कुछ ऐसे चाइल्ड आर्टिस्ट भी काम कर चुके हैं जो आज के समय में बड़े हो गए हैं और काफी सुर्खियां भी बटोर रहे हैं. उन्हीं में से एक चाइल्ड आर्टिस्ट अहसास चन्ना भी हैं. अहसास चन्ना ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट शाहरुख खान के साथ साल 2006 में आई फिल्म कभी अलविदा न कहना में काम किया था.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ahsaas Channa (@ahsaassy_)

फिल्म में उन्होंने किंग खान के बेटे का रोल किया था. फिल्म में अहसास चन्ना के किरदार का नाम अर्जुन था. उन्होंने लड़की होकर लड़के के इस किरदार को खूब शानदार तरीके से किया था, लेकिन अब अहसास चन्ना काफी बड़ी हो गई हैं. इतना ही नहीं वह ओटीटी की शानदार अभिनेत्रियों में से भी एक हैं. अहसास चन्ना को गर्ल्स होस्टल, कोटा फैक्टरी और होस्टल डेज जैसी हिट वेब सीरीज में देखा जा चुका है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ahsaas Channa (@ahsaassy_)

अहसास चन्ना खूबसूरती में बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों को मात देती हैं. वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. अहसास चन्ना अपने फैंस के लिए अपनी खास तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करती रहती हैं. अभिनेत्री के फैंस भी उनकी तस्वीरों और वीडियो को खूब पसंद करते हैं. आपको बता दें कि चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अहसास चन्ना ने कभी अलविदा न कहना के अलावा वास्तु शास्त्र, माई फ्रेंड गणेशा, आर्यन और फूंक जैसी फिल्मों में भी काम किया था.

सुशांत सिंह राजपूत के बर्थडे पर इमोशनल हुई बहन, अनदेखी फोटो के साथ शेयर किया वीडियो

बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आज यानी 21 जनवरी को बर्थ एनिवर्सरी है. अगर आज सुशांत हमारे बीच होते तो आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे होते. हालांकि आज सुशांत हमारे बीच नहीं है लेकिन सबके दिलों में आज भी जिंदा है. इसी बीच सुशांत की बहन श्वेता सिंह ने एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है. श्वेता सिंह ने भाई सुशांत के साथ बचपन की एक फोटो शेयर की है.

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की बर्थ एनिवर्सरी पर बहन श्वेता सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में श्वेता सिंह कीर्ति कहती है कि ‘सभी को नमस्ते. भाई भाई के बर्थडे से पहले मैं आपके साथ भाई से जुड़ी कुछ यादें शेयर करना चाहती हूं और ये बताना चाहती हूं कि जब वह बच्चा था, तो उसे क्या करना पसंद था. हमें घर पर गुड़िया और गुलशन बुलाया जाता था. कभी कुछ भी करना है, तो हम साथ में ही करते थे’.

बहन श्वेता सिंह आगे बोली की हमने एक बार समर वेकेशन के टाइम दो कंपनी स्टार्ट किए. एक यूनियन कंपनी और दूसरी रेनबो कंपनी. यूनियन कंपनी में हम साथ मिलकर घर में जब दोपहर में सब सो जाते थे. तब हम घर में जो स्वीट्स होते थे, वो हम साथ मिलकर खाते थे और इंजॉय करते थे. ये थी हमारी यूनियन कंपनी और रेनवो कंपनी में हम क्या करते थे कि समर टाइम में जब सो जाते थे तो अपने गैरेज में जाकर हम एक्टिंग करते थे.’

बहन प्रियंका ने सोशल मीडिया पर लिखा कि कृपया सुशांत के बर्थडे के लिए अपने ड्राफ्ट तैयार रखें. यदि संभव हो तो आप सुशांत और फज (सुशांत के डॉग) को श्रद्धांजलि देने के लिए 21 जनवरी को डॉग शेल्टर जा सकते हैं. मैं भी जाने वाली हूं. जानकारी के लिए बता दें कि सुशांत अपने पेट फज को बेहद प्यार करते थे. सुशांत के पेट की हाल ही में 17 जनवरी को मौत हो गई थी. इस बात की जानकारी भी उनकी बहन ने सोशल मीडिया पर दी थी.

बहन प्रियंका ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि ‘इस तारीख को 11 साल पहले तुम सिड और मेरे एक होने पर मौजूद थे, हमेशा हमारे पास अभी भी महसूस होता है कि तुम आज भी आसपास हो, मेरी सनशाइन. लेकिन जिसे तुम हमारी हमारी तिगड़ी बुलाते थे वो टूट गई है.’

Maddam Sir: पुलिस के अवतार में नज़र आई अंगूरी भाभी, प्रोमो हुआ रिलीज

शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) का नाम आते ही आपके मन में उनका कौन सा किरदार आता है. जाहिर सी बात है ‘अंगूरी भाभी’  की कैरेक्टर की झलक ही आपके दिमाग में आती होगी. हालांकि, फिलहाल वो ‘भाभी जी घर पर हैं’ (Bhabhi Ji Ghar Par Hain) शो से दूर हो गई हैं और अंगूरी भाभी का किरदार नहीं निभा रहीं हैं. फिर भी उन्हें अपने इस किरदार के लिए घर-घर में जाना जाता है. जिसमें वो एक संस्कारी पत्नी के रूप में नजर आती हैं. लेकिन जल्द ही एक्ट्रेस एक अन्य टीवी शो में दिखने वाली हैं. जो उनके पिछले किरदार से बिल्कुल उलट रहेगा. शो में वो पुलिसवाली का किरदार निभाती नजर आएंगी. हाल ही में एक्ट्रेस ने शो की शूटिंग का बीटीएस वीडियो शेयर किया है. जो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

आपको बता दें, कि वीडियो को शिल्पा ने खुद अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज से फैंस के साथ शेयर किया है. जिसमें देखा जा सकता है कि वो गाड़ी से निकलती हैं इस दौरान वो पुलिस की वर्दी पहने बिल्कुल राउडी अंदाज में दिखाई देती हैं. वहीं, सामने खड़े हवल्दार सैल्यूट करते दिख रहे हैं. उनके सामने कैमरा भी दिखाई पड़ रहा है. वीडियो के आखिर में वो हाथ से गन की तरह शूट करती दिखाई पड़ती है. इस वीडियो को अब तक हजारों लाइक्स मिल चुके हैं.

आपको बताते चलें कि ‘मैडम सर’ साल 2020 से टीवी पर टेलिकास्ट किया जा रहा है, जो कि एक कॉमेडी एक्शन टीवी सीरीज है. इस शो में गुल्की जोशी, युक्ति कपूर और सोनाली नाइक लीड रोल में हैं. जिसके बाद अब शिल्पा भी मूख्य भूमिका में दिखाई देंगी. ‘भाभी जी घर पर हैं’ के बाद फैंस एक बार फिर शिल्पा को इस कॉमेडी शो में देखने के लिए एक्साइटेड हैं. हालांकि, अब देखने वाली बात होगी कि क्या अंगूरी भाभी की तरह मैडम सर बनकर भी एक्ट्रेस लोगों को उतना ही एंटरटेन कर पाती हैं या नहीं.

आदिल खान ने हाथ जोड़कर मांगी राखी से माफी, वीडियो हुआ वायरल

राखी सावंत (Rakhi Sawant) की दूसरी शादी को लेकर शुरू हुआ ड्रामा आखिरकार खत्म हो गया है. आदिल खान दुर्रानी (Adil Durrani) ने एक्ट्रेस के साथ निकाह की बात को कबूल कर लिया है. हाल ही में आदिल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर राखी के साथ निकाह की तस्वीरों को शेयर करते हुए अपनी बेटर हाल्फ के लिए प्यार भरा नोट लिखा. इन सब के बीच लंबे समय बाद दोनों को एक बार फिर साथ में स्पॉट किया गया है. सोशल मीडिया पर राखी सांवत और आदिल खान दुर्रानी का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आदिल सबके सामने एक्ट्रेस से हाथ जोड़कर माफी मांगते नजर आ रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

दरअसल, बीते कई दिनों से राखी सावंत और आदिल दुर्रानी की शादी को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही थीं. इसे लेकर एक तरफ जहां एक्ट्रेस रोते बिलखते हुए नजर आईं तो वहीं, आदिल चुप्पी साधे हुए थे. अब आखिरकार आदिल ने भी राखी के साथ अपने रिश्ते को सबके सामने कंफर्म कर दिया है. इन सब के बीच हाल ही में न्यूली मैरिड कपल को एक साथ स्पॉट किया गया. इसी दौरान का एक वीडियो अब खूब वायरल हो रहा है.

वीडियो की शुरुआत में आदिल राखी को चिढ़ाते हुए उनकी नकल उतारते नजर आ रहे हैं तो वहीं, उनकी बातों को सुनने के बाद एक्ट्रेस इमोशनल नजर आईं. राखी भावुक होकर कहती हैं, ‘कोई भी औरत रोएगी ही लेकिन आज मैं बहुत खुश हूं…आदिल मेरे हसबैंड मान गए हैं. जनता, मीडिया का बहुत-बहुत शु्क्रिया…’ राखी अपनी बात कह ही रही होती हैं कि तभी आदिल उन्हें चिढ़ाते हुए कहते हैं, ‘मुझे पकड़कर लाने के लिए.’ हालांकि, इसके बाद आदिल सबके सामने ड्रामा क्वीन से हाथ जोड़कर माफी भी मांगते हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by FilmyKalakar (@filmykalakar)

बता दें कि बीते कुछ ही दिन पहले राखी सावंत ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ब्वॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी (Adil Durrani) के साथ शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए फैंस के बीच खलबली मचा दी थी. राखी सांवत की दूसरी शादी की खबर सुनकर हर कोई दंग रह गया था. हालांकि, जितनी हैरानी फैंस को ये तस्वीरें देखने के बाद हुई, उससे कही ज्यादा हैरान वे तब रह गए जब राखी ने इन तस्वीरों की सच्चाई के बारे में बताया. एक्ट्रेस ने शॉकिंग खुलासा करते हुए बताया कि वो 7 महीने पहले ही आदिल के साथ कोर्ट मैरिज और निकाह कर चुकी हैं लेकिन अब आदिल इस रिश्ते से इंकार कर रहा है.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें