भूलकर भी ना खाएं ये कच्ची सब्जियां, हो सकते हैं बीमार

यह सच है कि सेहतमंद रहने के लिए ढेर सारे फल और सब्जियों का सेवन करना चाहिए.लेकिन ऐसा करते हुए भी कुछ बातों का ध्यान रखने की जरूरत होती है. कई ऐसी सब्जियां हैं जिन्हें ठीक तरह से पकाना बेहद जरूरी होता है और इसे कच्चा बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए. इतना ही नहीं कुछ लोगों का मानना है कि सब्जियों और फलों को बिना किसी प्रोसेसिंग या बिना पकाए खाने से एक्स्ट्रा एनर्जी, बेहतर स्किन, बेहतर डाइजेशन और हार्ट प्रॉब्लम्स और कैंसर का खतरा भी कम हो सकता है. लेकिन यहां यह जानना भी जरूरी है कि कुछ सब्जियां ऐसी होती हैं, जिन्हें भूलकर भी कच्चा नहीं खाया खाना चाहिए. कच्ची सब्जियां खाने से व्यक्ति का शरीर पैरासाइट्स, बैक्टीरिया और जहरीले पदार्थों के संपर्क में आ सकता है, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक हो सकते हैं.

1. अरबी का पत्ता

अरबी के पत्ते को खाने के इस्तेमाल में लेने से पहले हमेशा गर्म पानी में ब्लांच कर लें. पालक और केल पर भी यही नियम लागू होता है.उन्हें गर्म पानी में ब्लांच करें क्योंकि वे हाई ऑक्सालेट लेवल से जुड़े होते हैं, जो ब्लांच करने पर कम हो जाता है.

2. पत्तागोभी

पत्तागोभी को टेपवर्म (कीड़े) और उसके अंडों का घर भी कह सकते हैं, जो खाली आंखों से दिखाई नहीं देते, लेकिन सेहत के लिए बेहद हानिकारक होते हैं. इनमें से कुछ टेपवर्म इतने कठोर होते हैं कि कीटनाशक छिड़के जाने के बाद भी वे बच जाते हैं, इसलिए पत्तागोभी खाने से पहले उन्हें अच्छी तरह से साफ कर लें. पत्तागोभी को साफ करने का सबसे अच्छा तरीका है उसे काटकर गर्म पानी में ब्लांच कर लें और फिर इसे खाने से पहले अच्छी तरह से पकाएं.

3. शिमला मिर्च

शिमला मिर्च को इस्तेमाल करने से पहले उसके बीज निकालें और इसे गर्म पानी से धोएं, क्योंकि बीज टेपवर्म के अंडों का घर भी हो सकते हैं, जो फल के अंदर जीवित रहते हैं.

4. बैंगन

इस सब्जी में भी टेपवर्म का बसेरा हो सकता है. ये हमारे ब्लडसर्कुलेशन में एंट्री कर सकते हैं इसलिए इन सब्जियों को अच्छी तरह से पकाना ही इससे बचने का सबसे अच्छा तरीका है.

 

ऐश्वर्या शर्मा ने शेयर की मालदीप बीच की फोटो, पति ने की जमकर तारीफ

टीवी की दुनिया में सबसे चर्चित एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा को आज कौन नहीं जानता है. सीरियल गुम है किसी के प्यार में से लोकप्रियता हासिल कर सबके दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस इन दिनो सोशल मीडिया पर छाई हुई है. एक्ट्रेस की लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई है जिसमें वह नो मेकअप लुक देती हुई दिखाई दी है. इन फोटो पर पति नील भट्ट ने जमकर कमेंट किए है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aishwarya Sharma (@aisharma812)

आपको बता दें, कि नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा इन दिनों वेकेशन पर मालदीप में है. जहां की फोटोज एक्ट्रेस ने शेयर की है. बता दें, कि ऐश्वर्या इन दिनों खतरों के खिलाड़ी में भी नजर आ रही है. लेकिन अब कुछ समय निकाल कर वह छुट्टियां बीता रही है. एक्ट्रेस ने मालदीव का बीच लुक शेयर किया है जहां वह बेहद ही सिंपल और अट्रेक्टिव लग रही है.ऐश्वर्या ने व्हाइट ड्रेस कैरी की हुई है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aishwarya Sharma (@aisharma812)

ऐश्वर्या शर्मा ने इन फोटोज में अपना नो-मेकअप लुक दिखाया है. एक्ट्रेस ने व्हाइट ड्रेस के साथ सिर्फ यूनिक स्लीपर पहनी है. हालांकि, इस ड्रेस का बैक डिजाइन डीप कट में है. ऐश्वर्या शर्मा ने यहां पर एक से बढ़कर एक पोज दिए. हर तस्वीर में वह अपनी अदाएं दिखाती नजर आईं. इस फोटो में ऐश्वर्या शर्मा ने बालों में हाथ डालकर पोज दिया है. ऐश्वर्या शर्मा इस तस्वीर में अपनी सिंपल और खूबसूरत ड्रेस फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं. एक्ट्रेस ने अपने एक हाथ से ड्रेस पकड़ रखी है. ऐश्वर्या शर्मा ने इन तस्वीरों के साथ यूनिक कैप्शन लिखा.

पति ने की तारीफ

एक्ट्रेस ने लिखा, ‘सुनहरे घंटे की चमक।’ सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या का ये लुक काफी पसंद किया जा रहा है. ऐश्वर्या शर्मा की इन तस्वीरों पर नील भट्ट ने कमेंट किया है. नील ने फोटो पर लिखा, ‘मेरी गोल्डन गर्ल. श्वर्या की इन फोटोज को फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं. कई फैंस ने एक्ट्रेस को ब्यूटीफुल बताया है, तो कुछ फैंस ने ऐश्वर्या को गॉर्जियस लिखा है.

KRK ने सनी देओल की फिल्म को बताया गटर 2, ओएमजी 2 की तारीफ

इन दिनों फिल्मों का फीवर बढ़चढ़ कर बोल रहा है जब भी पर्दे पर दो फिल्में एक साथ रीलिज होती है तो उसका ढंका ज्यादा बजता है इतना ही नहीं, फिल्मो की कमाई पर जमकर टक्कर होती है. ऐसा ही कुछ गदर2 और ओएमजी के बीच रहा है. जिससे लेकर केआरके ने ट्वीट कर गदर2 की बैंड बजाई है वही, ओएमजी की तारीफ करते नजर आए है.

आपको बता दें, कि केआरके ने गदर 2 फिल्म का रिव्यू दिया है. जिसे अपने ट्वीट पर गटर 2 नाम दिया है. इतना ही नही, फिल्म के निर्देशक अनिल शर्मा को भी खूब ट्रोल किया है. केआरके ने अपने ट्वीट में लिखा है कि अभी-अभी इस साल की सबसे बड़ी कॉमेडी फिल्म गदर2 देखी. इस फिल्म का हर सीन काफी मजेदार है और लोग हंस -हंस के मर जाएंगे. सिर्फ अनिल शर्मा ऐसी कॉमेडी फिल्म बना सकते है. जहां एक हीरों लड़ाई के दौरान बिजली का खंभा उखाड़ लेता है. अनिल का डायरेक्शन डी ग्रेड है और फिल्म सी ग्रेड है. मेरी तरफ से इस फिल्म को जीरो रेटिंग और फिल्म का नाम गदर 2 नही, गटर 2 होना चाहिए.

 OMG 2  की तारीफ

एक ओर जहां केआरके ने गदर 2 को ट्रोल किया, वही, ओएमजी 2 फिल्म की तारीफ की है. केआरके ने अपने ट्वीट में लिखा है कि कुछ देर पहले अक्षय कुमार की ओएमजी 2 देखी. और ये बहुत शानदार है. अक्षय की एक्टिंग और लुक टॉप क्लास है.  बाकि स्टार्स ने भी अपना काम बहुत अच्छे से किया. सभी पैरेंट्स को ये फिल्म अपने बच्चों के साथ देखनी चाहिए. मैं इस बहुत अच्छी फिल्म को 3 रेटिंग दूंगा.

जानें वो 5 कारण जिसकी वजह से सेक्स को कहें ‘ना’

जब आप किसी के साथ फिजिकल रिलेशन बनाना चाहते हैं तो कई बातें दिमाग में आती हैं. क्या आप उसके प्रति आकर्षित हैं? क्या आप में वो आग है? क्या आप उसके साथ सहज हैं? सेक्स के बाद आपको कल कैसा मेहसूस होगा? क्या ये सुरक्षित है? ये सब बातें हैं जो आपके दिमाग में चलती रहती हैं और कई बार आप फौरन फैसला कर लेते हैं लेकिन कई बार काफी समय लग जाता है.

बहरहाल हम यहां आपको बताने जा रहे हैं 5 ऐसे संकेत जिसे देखते ही आपको सेक्स के लिये मना कर देना चाहिये.

1. वो पुरुष जो दूसरी महिलाओं के बारे में ओछी बात करें

कई पुरुष दूसरी महिलाओं के बारे में ऊट-पटांग बातें करके ये दिखाना चाहते हैं कि आप (महिला दोस्त) उनसे अलग और कहीं ज्यादा बेहतर हैं. ऐसे व्यक्ति के साथ हमबिस्तर होने से बचना चाहिये क्योंकि जिस विषय पर वो बात कर रहा उससे साफ है कि वो आपकी भी इज्जत नहीं करता. उनका ये कहना कि आप “अलग” हो, कोई तारीफ नहीं है. ऐसे लोगों को दरवाज़ा दिखा देना चाहिये.

2. ऐसे पुरुष जो आपकी हदों की इज़्ज़त नहीं करते

अगर आप कहें कि आप किस नहीं चाहती या किस करना नहीं चाहती, लेकिन फिर भी वो आपको किस कर लेता है तो इसका मतलब वो आपकी सीमाओं की इज़्ज़त नहीं कर रहा. कोई अगर दोस्ती की शुरुआत में ही सीमा लांगने लगे तो समझो कि वो ऐसा हमेशा करेगा और ऐसे व्यक्ति से कतई सेक्स नहीं करना चाहिये.

3. किस का स्टाइल ठीक नहीं है

अगर किसी का किस करने का तरीका आपके तरीके से मेल नहीं खाता तो जाहिर है आप ऐसे व्यक्ति के साथ सेक्स का आनंद नहीं ले सकती. आप उसे किस करना सिखा सकती हैं और अगर वो तब भी न सीखें तो बेहतर होगा आप उसे बाय बाय कर दें.

4. आप बहुत आसानी से भावनात्मक रुप से जुड़ जाती हैं

अगर आप बहुत आसानी से किसी व्यक्ति के साथ भावनात्मक रुप से जुड़ जाती हैं तो बेहतर होगा कि उसके साथ सेक्स न करें. अगर इसके पहले भी आपको सेक्स के दौरान या बाद में खराब महसूस हुआ हो तो भी ऐसे व्यक्ति से सेक्स नहीं करना चाहिये.

5. आप या वो नशे में धुत्त हो

अगर आप या आपका पार्टनर नशे में इतना धुत्त हो कि सेक्स की इजाजत लेने लायक भी न हो तो बेहतर है सेक्स न करें क्योंकि इसे आप इंजाय भी नहीं कर पाएंगीं.

जो भी मेरे नजदीक आता है वह मेरे साथ संबंध बनाने की डिमांड करता है, मैं क्या करूं?

सवाल

मैं 30 साल की हूं और मेरी शादी नहीं हुई है. मैं एक बड़े शहर में अकेली रहती हूं, फिर भी मेरा कोई मर्द दोस्त नहीं है. मेरे फैशन वाले छोटे कपड़ों से सब को यह लगता है कि मैं मर्दों को फांसने की ताक में रहती हूं, जबकि मुझे एक सच्चे दोस्त की तलाश है. पर जो भी मर्द मेरे नजदीक आता है, वह मेरे जिस्म को पाने की डिमांड करता है. मैं क्या करूं?

जवाब

आप के फैशनेबल लिबास और मिजाज की वजह से लोग आप को चालू समझने लगे हैं और उन का यह अंदाजा कि आप मर्दों को फंसाना चाहती हैं, कई सच्चेझूठे अफसानों की वजह से है. ऐसे में सच्चे मर्द दोस्त की तलाश पूरी होना टेढ़ी खीर है, इसलिए वैसे ही कपड़े पहनें जैसे दूसरी औरतें पहनती हैं.

यह भी ध्यान रखें कि सच्चा प्यार और सच्ची दोस्ती को ढूंढ़ना नहीं पड़ता, बल्कि दोस्त खुद मिल जाते हैं. कभी न कभी जिंदगी में कोई ऐसा शख्स मिल ही जाता है, जो आप की पसंद का होता है और खयालात भी मिलतेजुलते होते हैं. अभी तक आप के साथ ऐसा नहीं हुआ है, इसलिए तलाश जारी रखें

अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- submit.rachna@delhipress.biz

सब्जेक्ट में लिखें-  सरस सलिल-व्यक्तिगत समस्याएं/ Personal Problem

दहेज नहीं मिला तो तलाक दे दिया

22 अगस्त, 2017 को सभी की नजरें सुप्रीम कोर्ट पर टिकी थीं. क्योंकि उस दिन सुप्रीम कोर्ट का 3 तलाक पर फैसला आने वाला था. आखिर 12 बजे के बाद सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ ने ऐतिहासिक फैसला देते हुए मुसलिमों में एक साथ 3 तलाक को अमान्य और असंवैधानिक करार दे दिया.

मुख्य न्यायाधीश जस्टिस जे.एस. खेहर की अध्यक्षता वाली 5 सदस्यीय संविधान पीठ ने 18 महीने तक चली सुनवाई के बाद इस प्रथा को गैरकानूनी घोषित करते हुए इसे संविधान के अनुच्छेद 14, 15 के खिलाफ माना.

सुप्रीम कोर्ट के इस ऐतिहासिक फैसले को जब कानपुर के पौश इलाके में रहने वाली सोफिया ने सुना तो उन्हें बहुत खुशी हुई, क्योंकि उन्हें भी इस फैसले का बेसब्री से इंतजार था. दरअसल, सोफिया भी 3 तलाक से पीडि़त थीं. उन के शौहर ने भी दहेज की मांग पूरी न होने पर उन्हें प्रताडि़त कर नशे की हालत में 3 बार तलाक कह कर घर से निकाल दिया था.

इस के बाद सोफिया पति और उस के घर वालों के खिलाफ तलाक सहित दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराने की कोशिश करती रहीं, लेकिन शौहर की बहन सत्ता पक्ष की विधायक थीं, इसलिए उन के दबाव में पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही थी. लेकिन सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद सोफिया ने अपने घर वालों से सलाह की और शौहर तथा उस के घर वालों के खिलाफ मामला दर्ज कराने थाना स्वरूपनगर पहुंच गईं.

थानाप्रभारी राजीव सिंह थाने में ही मौजूद थे. सोफिया ने उन्हें सारी बात बता कर रिपोर्ट दर्ज करने का अनुरोध किया तो वह थोड़ा झिझके. सुप्रीम कोर्ट के फैसले का उन्हें पता था. लेकिन समाजवादी पार्टी की पूर्व विधायक गजाला लारी का भी नाम इस मामले में आ रहा था, इसीलिए वह झिझक रहे थे.

गजाला लारी पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बेहद करीबी थीं. राजीव सिंह सोफिया को मना भी नहीं कर सकते थे, इसलिए अधिकारियों की राय ले कर उन्होंने सोफिया की तहरीर पर अपराध संख्या 110/2017 पर भादंवि की धारा 498ए, 323, 506 तथा दहेज उत्पीड़न की धारा 3(4) के तहत पति शारिक अहमद, सास महजबीं बेगम, ससुर तैयब कुरैशी, ननद गजाला लारी और उन के बेटे मंजर लारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा कर जांच की जिम्मेदारी सबइंसपेक्टर कपिल दुबे को सौंप दी.

society

मामला दर्ज होते ही सोफिया सुर्खियों में आ गईं. इस की वजह यह थी कि सुप्रीम कोर्ट का 3 तलाक पर फैसला आने के बाद देश में पहली रिपोर्ट कानपुर में सोफिया द्वारा दर्ज कराई गई थी. प्रिंट और इलैक्ट्रौनिक मीडिया वाले सोफिया का बयान लेने उमड़ पड़े. सोफिया ने मीडिया को जो बताया और तहरीर में जो लिख कर दिया था, उस के अनुसार क्रूरता की पराकाष्ठा की जो कहानी प्रकाश में आई, वह इस प्रकार थी—

कानपुर के मुसलिम बाहुल्य वाले मोहल्ले कर्नलगंज में तैयब कुरैशी परिवार के साथ रहते थे. उन के परिवार में पत्नी महजबीं के अलावा 5 बेटियां और 2 बेटे थे. बच्चों में शारिक सब से छोटा था. तैयब कुरैशी संपन्न आदमी थे. टेनरी उन का कारोबार था. उन की एक बेटी गजाला लारी समाजवादी पार्टी से विधायक थी.

समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव का उस पर वरदहस्त था. पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की भी वह करीबी थी. गजाला का निकाह मुराद लारी से हुआ था. वह देवरिया की सलेमपुर सीट से बीएसपी के विधायक थे. लेकिन उन की मौत हो गई तो गजाला ने सलेमपुर से चुनाव लड़ा और वह 4 हजार वोटों से जीत गईं.

उसी बीच गजाला की मुलाकात चौधरी बशीर से हुई. वह भी विधायक थे. जैसेजैसे दोनों की मुलाकातें बढ़ीं, उन के बीच दूरियां घटती गईं. 4 दिसंबर, 2011 को गजाला ने चौधरी बशीर से निकाह कर लिया. उन्होंने सन 2012 में देवरिया की रामपुर कारखाना सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की. गजाला लारी कानपुर के जाजमऊ में रहती हैं. उन का एक बेटा मंजर लारी है, जो उन्नाव में पैट्रोल पंप चलाता है.

तैयब कुरैशी के बड़े बेटे का विवाह हो चुका था, जबकि छोटा बेटा शारिक अभी अविवाहित था. शारिक शरीर से हृष्टपुष्ट और खूबसूरत था. तैयब कुरैशी उस के लिए लड़की तलाश रहे थे. उसी बीच उन के यहां सोफिया का रिश्ता आया. सोफिया मूलरूप से चेन्नै की रहने वाली थी. उस के पिता समीर अहमद की मौत हो चुकी थी. उस का ननिहाल कानपुर के पौश इलाके स्वरूपनगर में था. वह भाई और बहन के साथ नाना के साथ रहती थी. वह शादी लायक हो गई थी, इसलिए नानानानी उस के लिए लड़का देख रहे थे.

ऐसे में उन के किसी रिश्तेदार ने उन्हें तैयब कुरैशी के बेटे शारिक के बारे में बताया. तैयब कुरैशी संपन्न आदमी थे, लड़का भी ठीकठाक था, इसलिए सोफिया के नानानानी तैयब कुरैशी के घर जा पहुंचे. लड़का सोफिया के नाना को पसंद आ गया. इस के बाद तैयब कुरैशी ने भी पत्नी के साथ जा कर सोफिया को देखा. पहली ही नजर में दोनों को सोफिया पसंद आ गई.

इस के बाद रिश्ता पक्का हो गया. भाई की शादी तय होने की बात विधायक गजाला लारी को पता चली तो उन्हें भी खुशी हुई. भाई की शादी को वह यादगार बनाना चाहती थीं, इसलिए उन्होंने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव, शिवपाल सिंह यादव सहित कानपुर के विधायक इरफान सोलंकी, सतीश निगम और मुनींद्र शुक्ला को भी आमंत्रित किया.

12 जून, 2015 को कानपुर के स्टेटस क्लब में धूमधाम से सोफिया का निकाह शारिक के साथ हो गया. इस विवाह में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, शिवपाल सिंह यादव सहित तमाम मंत्रियों और विधायकों ने भाग लिया था. सोफिया की शादी में एक बीएमडब्ल्यू कार, 10 लाख रुपए नकद तथा 20 लाख के गहने दहेज में दिए गए थे. कुल मिला कर 75 लाख का दहेज दिया गया था. शादी के बाद सोफिया मन में रंगीन सपने लिए ससुराल आ गई.

ससुराल में सोफिया के कुछ दिन तो ठीकठाक गुजरे, पर जल्दी ही उसे लगने लगा कि वह जो सपने ले कर ससुराल आई थी, वे बिखरने लगे हैं. सास महजबीं का व्यवहार सोफिया के प्रति रूखा हो गया था. वह बातबात में सोफिया को डांटनेफटकारने के साथ मायके वालों को ताने मारती रहती थी. सोफिया यह सब बरदाश्त करती रही.

2 महीने बीते थे कि शौहर शारिक का व्यवहार भी बदल गया. वह भी बातबात में सोफिया को डांटनेफटकारने लगा. कभीकभी मां के कहने पर उसे मार भी बैठता. धीरेधीरे यह सिलसिला बढ़ता ही गया. ससुराल वालों के इस रवैए से सोफिया परेशान रहने लगी. सास हमेशा कम दहेज लाने का ताना मारती रहती.

सास की जलीकटी सुन कर सोफिया की आंखों में आंसू आ जाते. पर उस के आंसुओं को वहां कोई देखने वाला नहीं था. ससुराल में घर का काम करने के लिए नौकरनौकरानियां थे, लेकिन सोफिया को अपना सारा काम खुद करना पड़ता था. सास ने सभी नौकरों को उस का काम करने से मना कर रखा था.

सोफिया ने सास और शौहर द्वारा परेशान करने की बात कई बार ससुर तैयब कुरैशी से बताई, पर उन्होंने पत्नी और बेटे का ही पक्ष लिया. इस तरह ससुर भी उसे परेशान करने लगे. सोफिया ने परेशान करने वाली बात ननद गजाला लारी को बताई  तो उस ने भी मां और भाई का ही पक्ष ले कर सोफिया से अपना मुंह बंद रखने को कहा.

इस तरह की परेशानी में सोफिया गर्भवती हुई तो ससुराल वाले खुश होने के बजाय उन्हें जैसे सांप सूंघ गया. दरअसल, सोफिया के ससुराल वाले नहीं चाहते थे कि वह मां बने. इसलिए वे उसे और परेशान करने लगे. उसे मारापीटा तो जाता, मानसिक रूप से परेशान भी किया जाता. इस तरह परेशान करने के बावजूद भी सोफिया ने अपने गर्भ पर आंच नहीं आने दी.

society

31 मई, 2016 को सोफिया ने बेटे को जन्म दिया. बेटा पैदा होने से सोफिया जहां खुश थी, वहीं ससुराल वाले परेशान थे. सोफिया का बेटा अभी एक महीने का भी नहीं हुआ था कि शारिक, उस की मां महजबीं और पिता तैयब कुरैशी ने सोफिया से मायके से एक करोड़ रुपए तथा एक लग्जरी स्पोर्ट्स कार लाने को कहा.

शारिक का कहना था कि उसे अपना कारोबार बढ़ाने के लिए रुपयों की सख्त जरूरत है, इसलिए हर हाल में वह मायके से एक करोड़ रुपए ले आए. सोफिया ने ससुराल वालों की इस मांग को ठुकराते हुए कहा कि उस के घर वाले पहले ही महंगी कार, नकदी और काफी गहने दे चुके हैं, इसलिए अब और कुछ मांगना ठीक नहीं है.

सोफिया की इस बात पर शारिक ने उस की जम कर पिटाई कर दी. इस के बाद रुपए और कार लाने के लिए सोफिया को प्रताडि़त किया जाने लगा. उसी बीच सोफिया को कहीं से पता चला कि शारिक के किसी लड़की से मधुर संबंध हैं. उस ने सच्चाई का पता लगा लिया और वह पति के इस संबंध का विरोध करने लगी तो उसे और ज्यादा प्रताडि़त किया जाने लगा.

जुलाई, 2016 में परेशान हो कर सोफिया ननिहाल आ गई. ननिहाल में आने के कुछ दिनों बाद ही उस के बेटे की तबीयत खराब हो गई, वह उसे दिखाने के लिए डाक्टर के पास गई. डाक्टर ने कहा कि वह अपने शौहर को साथ लाए, तभी बच्चे का इलाज संभव है. सोफिया ने घर आ कर शारिक को फोन किया तो उस ने कहा कि वह शहर से बाहर है.

सोफिया ने किसी परिचित को शारिक के बाहर होने की बात कह कर मदद मांगी तो उस परिचित ने बताया कि शारिक शहर से बाहर नहीं है, वह रेव थ्री मौल में घूम रहा है. सोफिया तुरंत मौल पहुंच गई. शारिक सचमुच वहां एक लड़की के साथ घूमता मिल गया. वह उस से हंसहंस कर बातें कर रहा था.

शौहर को लड़की के साथ देख कर सोफिया को गुस्सा आ गया. वह लड़की को खरीखोटी सुनाने लगी तो शारिक ने विरोध किया. इस के बाद दोनों में झगड़ा होने लगा. गुस्से में सोफिया ने शारिक को थप्पड़ मार दिया. झगड़ा होते देख भीड़ जुट गई. मामला थाना कोहना पहुंचा.

सोफिया ने रिपोर्ट लिखानी चाही. लेकिन शारिक ने अपना परिचय दे कर बताया कि वह सत्तापक्ष की विधायक गजाला लारी का भाई है तो पुलिस ने पतिपत्नी का झगड़ा बता कर रिपोर्ट दर्ज नहीं की. इस के बाद सोफिया का ससुराल में उत्पीड़न और बढ़ गया. उस ने गजाला लारी से शिकायत की तो घर की इज्जत की बात कर गजाला ने उस का मुंह बंद करा दिया.

बहन के दखल से शारिक के हौसले और बढ़ गए. वह सोफिया को और ज्यादा परेशान करने लगा. 13 अगस्त, 2016 को शारिक शराब पी कर आया और सोफिया से गालीगलौज करने लगा. सोफिया ने विरोध किया तो उस ने मारनापीटना शुरू कर दिया.

इस के बाद नशे में ही शारिक ने ‘तलाक तलाक तलाक’ कह कर रात 3 बजे मासूम बच्चे के साथ सोफिया को घर से निकाल दिया. सोफिया ने ननिहाल जाने से मना किया तो जबरन कार में बैठा कर सुनसान इलाके में ले जा कर सोफिया और बच्चे को जान से मारने की कोशिश की. सोफिया ने शोर मचा दिया तो कुछ लोग आ गए, जिस से सोफिया बच गई. खुद को फंसता देख कर शारिक कार ले कर भाग गया.

शारिक को शक था कि सोफिया पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराएगी, इसलिए उस ने पूरी बात विधायक बहन गजाला लारी को बता दी. गजाला ने सोफिया से बात की और रिपोर्ट दर्ज कराने से मना किया. गजाला के बेटे मंजर ने भी सोफिया को धमका कर किसी भी तरह की काररवाई करने से मना किया.

लेकिन किसी भी तरह के दबाव में न आ कर सोफिया थाना स्वरूपनगर पहुंच गई. लेकिन पुलिस ने विधायक से जुड़ा मामला जान कर रिपोर्ट दर्ज नहीं की. सोफिया थाने से बाहर निकली तो रास्ते में शारिक मिल गया. उस ने एक बार फिर उस के साथ मारपीट की. यह स्थान थाना कोहना के अंतर्गत आता था.

सोफिया थाना कोहना पहुंची और शौहर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराना चाहा. यहां भी विधायक की वजह से रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई. हताश हो कर सोफिया घर लौट आई. इस के बाद भी गजाला और उस का बेटा मंजर उसे धमकाते रहे. काफी प्रयास के बाद भी जब सोफिया का तलाक और दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज नहीं हुआ तो सोफिया ने भाजपा के कुछ नेताओं से संपर्क किया.

उन नेताओं को अपनी व्यथा बता कर मदद मांगी तो उन की मदद से सितंबर, 2016 में थाना कर्नलगंज पुलिस ने सोफिया की तहरीर पर घरेलू हिंसा का मामला मामूली धाराओं में दर्ज कर लिया. पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया, लेकिन सत्ता पक्ष की विधायक गजाला लारी के दबाव में कोई काररवाई नहीं की. इस तरह मामला ठंडे बस्ते में पड़ा रहा.

चूंकि भाजपा नेताओं ने सोफिया की मदद की थी, इसलिए सोफिया ने उन के कहने पर 13 दिसंबर, 2016 को भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली. इस के बाद वह भाजपा की सक्रिय सदस्य बन गई. सोफिया उत्पीड़न के खिलाफ लड़ ही रही थी कि 3 तलाक का मुद्दा उठा और मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंच गया. सुप्रीम कोर्ट की 5 जजों की संविधान पीठ ने 18 महीने तक सुनवाई की और 22 अगस्त, 2017 को 3 तलाक के खिलाफ फैसला सुना दिया.

इस फैसले के चंद घंटे बाद ही सोफिया थाना स्वरूपनगर पहुंच गई और ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी. सोफिया को भरोसा है कि अब सपा सरकार नहीं है, इसलिए उस की ननद गजाला लारी का सिक्का नहीं चलेगा और उन्हें न्याय मिलेगा.

इस सब के बारे में जब सपा की पूर्व विधायक गजाला लारी, उन के मातापिता तथा भाई शारिक से बात की गई तो उन्होंने सोफिया के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि सोफिया अपने मन से मायके गई थी. उस से कभी दहेज नहीं मांगा गया. उसे कभी प्रताडि़त भी नहीं किया गया, बल्कि वह खुद ही उन लोगों को परेशान करती रही थी.

गजाला का कहना था कि सोफिया ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है, इसलिए भाजपा नेताओं के उकसाने पर दहेज उत्पीड़न और अन्य धाराओं में उन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है. जांच में सच्चाई सामने आ जाएगी. उन के बेटे मंजर लारी का भी इस मामले से कोई संबंध नहीं है. परेशान करने के लिए उसे भी आरोपी बना दिया गया है.

बहरहाल, मामले की जांच चल रही है. सबइंसपेक्टर कपिल दुबे कई बार छापा मार चुके हैं, लेकिन अभी तक इस मामले में कोई भी पकड़ा नहीं जा सका है. पुलिस पकड़ने का प्रयास कर रही है.

society

धोखे से तलाकनामे पर हस्ताक्षर

उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर के थाना कूरमार क्षेत्र के टीकर गांव के रहने वाले मोहम्मद इसलाम के बेटे आजम का निकाह 17 मार्च, 2016 को अंबेडकर जिले के भीटी थाना क्षेत्र के रेऊना गांव के रहने वाले शाकिर अली की बेटी रोशनजहां से हुआ था. निकाह के बाद से ससुराल वाले रोशनजहां को दहेज के लिए ताना देने लगे थे.

उन लोगों की मांग थी कि रोशनजहां के घर वाले एक लाख रुपया नकद और सोने की अंगूठी दें. दहेज न मिलने पर रोशनजहां के साथ मारपीट शुरू हो गई. एक दिन वह भी आया, जब रोशनजहां को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया. रोशन के पिता ने बेटी का घर बचाने के लिए सुलह का प्रयास किया. 16 अप्रैल, 2017 को धर्म के कुछ संभ्रांत लोगों की मौजूदगी में पंचायत हुई.

इसी दौरान रोशन के शौहर आजम ने उसे धोखे से बहलाफुसला कर तलाकनामे पर हस्ताक्षर करा लिए. जब यह बात रोशनजहां को पता चली तो सदमे में आ गई.

कोई रास्ता न देख उस ने थाने जा कर पति मोहम्मद आजम, ससुर मोहम्मद इसलाम, सास आयशा बेगम, ननद गुडि़या और देवर गुड्डू के खिलाफ तहरीर दे कर काररवाई की मांग की.

थानाप्रभारी नंदकुमार तिवारी ने पांचों आरोपियों के विरुद्ध भादंवि की धारा 498ए और 323 व 3/4 दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कर के सभी को गिरफ्तार कर लिया.

वे देश जहां 3 तलाक पर पाबंदी है

देश को आजाद हुए 70 साल हो गए हैं, लेकिन मुसलिम महिलाओं को असली आजादी 22 अगस्त को तब मिली, जब सुप्रीम कोर्ट ने 3 तलाक पर रोक लगाते हुए इसे असंवैधानिक करार दे दिया. एक तरह से 3 तलाक पर अब प्रतिबंध लग गया है. यह प्रतिबंध लगाने में देश को 70 साल लग गए, जबकि दुनिया के ऐसे तमाम देश हैं, जहां इस पर पहले ही प्रतिबंध लगा चुके हैं—

पाकिस्तान : सन 2015 की जनगणना के अनुसार, पाकिस्तान की जनसंख्या 19,90,85,847 है. यह दुनिया का दूसरा सब से अधिक मुसलिम आबादी वाला देश है. वहां ज्यादातर सुन्नी हैं, लेकिन शिया मुसलमानों की संख्या भी काफी है. पाकिस्तान ने सन 1961 में ही 3 तलाक पर प्रतिबंध लगा दिया था.

पाकिस्तान में एक कमेटी की सिफारिशों के आधार पर 3 तलाक को खत्म करने के लिए नियम बनाए गए थे. वहां 3 तलाक लेने के लिए पहले पति को सरकारी संस्था (चेयरमैन औफ यूनियन काउंसिल) के यहां नोटिस देनी पड़ती है. इस के 30 दिनों बाद काउंसिल दोनों के बीच समझौता कराने की कोशिश करती है. इस के बाद 90 दिनों तक इंतजार किया जाता है. इस बीच अगर समझौता हो गया तो ठीक, वरना तलाक मान लिया जाता है.

अल्जीरिया : अफ्रीकी महाद्वीप के देश अल्जीरिया में मुसलिम आबादी 3.47 करोड़ है. यहां भी 3 तलाक पर प्रतिबंध है. अगर कोई दंपत्ति तलाक लेना चाहत है तो उसे कोर्ट की शरण में जाना पड़ता है. कोर्ट पहले दोनों के बीच सुलह की कोशिश करता है, इस के लिए 3 महीने का समय मिलता है. इस बीच अगर सुलह नहीं होती तो कोर्ट कानून के मुताबिक ही तलाक मिलता है.

मिस्र : 7.70 करोड़ से ज्यादा की मुसलिम आबादी वाला देश मिस्र, ऐसा पहला देश है, जहां सन 1929 में कानून-25 के द्वारा घोषणा की गई थी कि एक साथ 3 तलाक कहने पर भी उसे एक ही माना जाएगा और उसे वापस भी लिया जा सकता है.

सामान्य तौर पर जल्दी से जल्दी तलाक लेने का तरीका यह होता है कि पति अपनी पत्नी से 3 तलाक अलगअलग बार जब मासिक चक्र न चल रहा हो, कह कर तलाक ले सकता है. लेकिन मिस्र में इसे 3 तलाक का पहला चरण माना गया है. इस के बाद वहां तलाक के लिए 90 दिन का इंतजार करना पड़ता है.

ट्यूनीशिया : उत्तरी अफ्रीकी महाद्वीप के ट्यूनीशिया देश की मुसलिम आबादी 1.09 करोड़ से ज्यादा है. यहां सन 1956 में तय कर दिया गया था कि तलाक कोर्ट के जरिए ही होगा. कोर्ट पहले दोनों पक्षों में सुलह कराने की कोशिश करता है. जब दोनों में सुलह नहीं होती तो तलाक मान लिया जाता है.

बांग्लादेश : भारत के पड़ोसी और सन 1971 में आजाद हुए बांग्लादेश में मुसलिम आबादी करीब 13.44 करोड़ है. 3 तलाक पर बांग्लादेश में भी प्रतिबंध है. सन 1971 से ही बांग्लादेश में 3 तलाक कोर्ट में मान्य नहीं है.

इंडोनेशिया : दुनिया का सब से ज्यादा मुसलिम आबादी वाला देश इंडोनेशिया है. यहां मुसलमानों की कुल आबादी 20.91 करोड़ से ज्यादा है. इंडोनेशिया में मैरिज रेग्युलेशन एक्ट के आर्टिकल 19 के तहत तलाक कोर्ट के जरिए ही दिया जा सकता है. 3 तलाक वहां मान्य नहीं है.

श्रीलंका : श्रीलंका में कुल आबादी का 10 फीसदी मुसलमान हैं. यहां के नियमों के मुताबिक, कोई मुसलिम पत्नी को तलाक देना चाहता है तो उसे मुसलिम जज काजी को नोटिस देना होता है. इस के बाद जज के साथसाथ दोनों परिवारों के सदस्य उन्हें समझाते हैं. अगर  ?      ?दोनों किसी की बात नहीं मानते तो उन्हें नोटिस दी जाती है. इस के 30 दिनों बाद युवक पत्नी को तलाक दे सकता है. इस के लिए उसे एक मुसलिम जज और 2 गवाहों की भी जरूरत पड़ती है.

यहां शादी और तलाक मुसलिम कानून, 1951 जो 2006 में संशोधित हुआ था, के मुताबिक तुरंत दिया गया 3 तलाक किसी भी नियम के तहत मान्य नहीं है.

तुर्की : तुर्की ने सन 1926 में स्विस सिविल कोड अपना लिया था. यह यूरोप में सब से प्रगतिशील और सुधारवादी कानून माना जाता है. इस के बाद 3 तलाक कानूनी प्रक्रिया के द्वारा ही दिया जा सकता है.

साइप्रस : साइप्रस में मुसलिम आबादी 2.64 लाख है. साइप्रस में भी 3 तलाक कानूनी प्रक्रिया द्वारा ही दिया जाता है.

इराक : एक साथ 3 तलाक को एक ही तलाक माना जाता है. यह ऐसा देश है, जहां पतिपत्नी दोनों ही तलाक दे सकते हैं. इस बीच अदालत झगड़े की वजह की जांच कर सकती है. अदालत सुलह के लिए 2 लोगों की नियुक्ति भी कर सकती है. उस के बाद वह मध्यस्थता कर अंतिम निर्णय सुनाती है.

सूडान : सन 1935 में कुछ प्रावधानों के साथ सूडान ने भी इसी कानून को अपना लिया.

मलेशिया : मलेशिया के सारावाक प्रांत में बिना जज के सलाह के पति तलाक नहीं दे सकता. उसे अदालत में तलाक का कारण बताना होता है. वहां शादी राज्य और न्यायपालिका के अंतर्गत होती है.

ईरान : शिया कानूनों के तहत 3 तलाक को मान्यता नहीं दी गई है.

संयुक्त अरब अमीरात, कतर, जोर्डन: 3 तलाक के मुद्दे पर तैमिया के विचार को स्वीकार कर लिया है.

सीरिया : सन 2014 की जनगणनना के मुताबिक यहां 74 प्रतिशत सुन्नी मुसलमान हैं, लेकिन यहां 1953 से ही 3 तलाक पर प्रतिबंध लगा हुआ है.

नींद ज्यादा आने की समस्या से ऐसे पाएं छुटकारा

जिस तरह स्वस्थ रहने के लिए पौष्टिक आहार की जरूरत होती है, उसी तरह व्यक्ति के लिए भरपूर नींद भी बहुत जरूरी है. हर व्यक्ति को कम से कम 7-8 घंटे की नींद लेने की सलाह दी जाती है. लेकिन कुछ लोगों के साथ ये समस्या होती है कि रात में पर्याप्त नींद लेने के बाद भी वो दिनभर आलस महसूस करते हैं. यानी 8 घंटो सोने के बाद भी उन्हें हर वक्त नींद आती है. अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जिन्हें 10 से 12 घंटे सोने के बाद भी थकान महसूस होती है या नींद आती है तो आपको कुछ टिप्स अपनाने होंगे. अधिक नींद आने से बचने के लिए आप इन बातों का ध्यान रखें.

सबसे पहले आपके लिए ये जानना बहुत जरूरी है कि आखिर रात में भरपूर नींद सोने के बाद भी क्यों दिनभर नींद और आलस आता है. इसकी कई वजह हो सकती हैं. अगर आप किसी काम की वजह से रात को देर से सोते हैं. 8 घंटे की नींद पूरी ना होना. जल्दी नींद ना आने की समस्या हो सकती है. अधिक स्ट्रेस लेना, चाय या कॉफी ज्यादा पीना, फिजिकल एक्टिविटी न करना आदि.

अगर आप ओवर थिंकिंग से दूर होकर रात को सोते हैं, तो आपको अधिक नींद आने से छुटकारा मिल सकता है. साथ ही हर वक्त नींद आने से बचने के लिए आप इन तरीकों को अपनाएं…

  1. अपने सोने का समय निर्धारित करें.
  2. कमरे में अंधेरा करके सोएं और तापमान अपने हिसाब से रखें.
  3. रात के समय हल्की डाइट लें.
  4. रात को कभी भूखे पेट ना सोएं.
  5. रात को सोने से पहले कोई किताब पढ़ लें.

चारु असोपा हुई थी कास्टिंग काउच का शिकार, सुनाई आपबीती

चारु असोपा टीवी इंडस्ट्री में जाना-माना नाम है लेकिन ये नाम जमाने में उन्हे कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा है. चारु अक्सर ही मीडिया की सुर्खियों में बनी रहती है हालांकि वह ज्यादातर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती है. चारु असोपा जब बिकानेर से आई थी तो बड़े ही सपने थे लेकिन यहां आकर उन्हे जो स्ट्रगल करना पड़ा. वो बड़ी बात है. उन्होने हाल में एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे उन्हे कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Charu Asopa (@asopacharu)

आपको बता दें, चारु असोपा राजिस्थान है, वो मिस राजिस्थान रह चुकी है उनका रिलेशन सुष्मिता सेन के भाई राजीव के साथ है जिसकी चर्चाएं होती रहती है. अब हाल में एक इंटरव्यू में चारु ने बताया कि उन्हे कास्टिंग काउच का भी सामना करना पडा. जब उनसे कुछ ऐसी डिमांड की गई तो उन्हे तीन दिन तक बुखार का सामना करना पड़ा. चारु ने बताया कि जब मैं बीकानेर से आई तो काफी यंग  और नई थी. मै महज 20-21 साल की रही होऊंगी. मैं एक जाने-माने प्रोडक्शन हाउस के लिए पहुंची थी. वहा प्रोडयूसर से मुलाकात हुई. मैं किसी का नाम नहीं लूंगी, मैं ये जो बात बता रही हूं बहुत बडे प्रोडक्शन हाउस के बारे में बात कर रही हूं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Charu Asopa (@asopacharu)

चारु आगे बताती है कि कास्टिंग डायरेक्टर ने मेरे आगे एक कांट्रैक्ट रखा था. मेरे पास पैन था मैं साइन करके वो मौका  पा सकती थी. पर जो बात कही कास्टिंग डायरेक्टर ने उसके बाद मुझे तीन दिन तक बुखार नहीं उतरा. मैने उनसे कहा जो वह कह रहे वो मैं नहीं कर पाउंगी.उसने मुझसे कहा कि कोई बात नहीं.तुम नहीं करोगी तो बाहर जो लड़कियां बैठी है वो कर देंगी. मैने कहा ठीक है सर उनसे ही करवा लीजिए.

टीवी में काम करने का लिया फैसला

चारु ने आगे बताया कि उनसे क्या कहा गया था, तो उन्होने जवाब दिया कि उन्हे कुछ लोगों के साथ कॉम्प्रोमाइज करने के लिए कहा गया था.मेरे लिए ये दिल तोड़ देने जैसी घटना थी. मुझे पहले लगा था लोग बातें बनाते है क्योकि उन्हे इंडस्ट्री में काम नहीं मिलता है.पहले मैं सोचती थी कि फिल्म में काम करूंगी. लेकिन इसके बाद फैसला लिया कि टीवी में काम करूंगी.

बदल गया है KBC 14 का फॉर्मेट, ये होंगे 7 बड़े बदलाव

कौन बनेगा करोड़पति 14, जल्द आ रहा है.जिसमें अमिताब बच्चन वापसी करने जा रहे है.ये शो 14 अगस्त को शुरु होने जा रहा है. इस बार शो जरा हटके होने वाला है मेकर्स ने कई नए बदलाव किए है जिसे देखने काफी रोमांचक रहेगा. कौन बनेगा करोड़पति’ के इस नए सीजन में शो की ट्यून से लेकर टाइमर और लाइफलाइन में भी बदलाव किया गया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)

आपको बता दें, कि यह शो सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे सोनी टेलीविजन पर प्रसारित होगा. मेकर्स के मुताबिक, नए सीजन को पूरी तरह से अपग्रेड किया गया है. कौन बनेगा करोड़पति’ के 13वें सीजन में ऑडियंस पोल लाइफलाइन को वापस लाया गया था, जबकि Video A Friend नाम की लाइफलाइन को हटा दिया गया था. अब KBC 14 में एक लाइफलाइन की एंट्री हुई. नई लाइफलाइन कौन सी है, इस बारे में ज्यादा डिटेल सामने नहीं आई है. देखना यह होगा कि लाइफलाइन नई होगी या पुरानी को रिप्लेस करेगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार के सीजन में ’50:50′, ‘आस्क द एक्सपर्ट’ लाइफलाइन देखने को नहीं मिलेगी. सिर्फ ‘ऑडियंस पोल’ लाइफलाइन रहेगी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)

खतरनाक लाइफलाइन ‘डबल डिप’ की एंट्री!

इसके अलावा ‘डबल डिप’ लाइफलाइन होगी. यानी इसमें कंटेस्टेंट को दो सवाल का जवाब देने का मौका मिलेगा. अगर पहले सवाल का जवाब गलत हो जाता है तो कंटेस्टेंट दूसरे सवाल का जवाब दे सकते हैं. अगर पहला जवाब गलत और दूसरा सही है, तो गेम आगे खेला जा सकता है. अगर दोनों जवाब गलत हैं तो आप गेम हार जाएंगे. हालांकि इस लाइफलाइन में एक बड़ा पेंच है. अगर कोई कंटेस्टेंट यह लाइफलाइन ले लेता है तो वह गेम क्विट नहीं कर सकता. इसके अलावा एक और लाइफलाइन होगी जिसका नाम है Video Call A Friend.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें