Bigg Boss 17: शो से बाहर आकर रिंकु धवन ने किया रिएक्ट, अंकिता और विक्की के थप्पड़ कांड पर कहीं ये बात

कलर्स टीवी का चर्चित शो बिग बॉस में आए दिन ट्विस्ट देखने को मिल रहा है. जिससे दर्शकों का भरपूर एंटरटेनमेंट हो रहा है. शो के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया गया कि इस हफ्ते रिंकू धवन इविक्ट हो गई हैं. दरअसल, शो में रिंकू का कम बोलना निगेटिव प्वाइंट बन गया था.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

रिंकू धवन ने कई मुद्दों पर रखीं अपनी बात

शो से बाहर आकर रिंकू धवन ने कई मुद्दों पर अपनी बातें रखनी शुरु की हैं. उन्होंने अपनी जर्नी के बारे में भी बताया है. रिंकु ने अंकिता लोखंडे  (Ankita Lokhande) और विक्की जैन (Vicky Jain) के झगड़े के बारे में भी बात की.

विक्की जैन और अंकिता लोखंडे के झगड़े को लेकर दिया ये बयान

शो में विक्की जैन और अंकिता लोखंडे के बीच किसी बात पर बहस चल रही थी., इस दौरान विक्की इरिटेट हो गए थे और इसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा बढ़ा.

हालांकि अंकिता पहले मना करती दिखी कि विक्की ने उन पर हाथ नहीं उठाया है, लेकिन बाद में वह खुद अकेले में विक्की से इस बारे में बात करती दिखीं.

एक इंटरव्यू के अनुसार, जब रिंकी धवन से पूछा गया कि शो में विक्की ने अंकिता लोखंडे पर हाथ उठाने की कोशिश की थी. इस पर आप क्या कहेंगी? रिंकु ने बेहद ही दिलचस्प अंदाज में इस सवाल का जवाब दिया.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

 

रिंकू धवन ने कहा कि मुझे सबसे पहले इस एपिसोड को देखना होगा. जब यह घटना घटी, तो मैं वहां नहीं थी, लेकिन जो लोग वहां मौजूद थे, उन्होंने इस बारे में बात की. मुझे लगता है कि मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहती. यह कपल की निजी बात है, मैं इस पर कोई कमेंट नहीं करना चाहती.

आपको बता दें कि इस बार बिग बॉस में बेहद ही दिलचस्प मोड़ देखने को मिला है, शो में पहली बार एक साथ तीन इविक्शन हुए हैं. शो को लेकर यह भी अपडेट है कि जल्द ही पुराने और नए कैप्टन को यह पावर दी जाएगी कि वह घर के एक-एक सदस्य को नॉमिनेट कर सकते हैं.

पान मसाला का एड करने पर बुरें फंसे सलमान खान और ऋतिक रोशन ये स्टार्स

बौलीवुड के भाईजान कहे जाने वाले स्टार सलमान खान के लिए साल 2023 ज्यादा खास नहीं रहा है. सलमान खान की फिल्में वो कमाल नहीं कर पाई जिसकी उम्मीद की जा रही थी. इसी बीच सलमान खान से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आ रही हैं. ये खबर सलमान खान की फिल्मों से जुड़ी नहीं बल्कि एक एड से जुड़ी हुई है. जिसे लेकर वो इन दिनों मुसीबत में घिरते नजर आ रहे है उनके लीग्ल नोटिस भी मिला है. जानें क्या है पूरा मामला.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)


आपको बता दें कि सलमान खान खान को वकील ने पान मसाला के एड को लेकर एक नोटिस भेजा है. सलमान खान के साथ-साथ ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ को भी वकील ने लीगल नोटिस भेजा गया है. इस नोटिस के बाद भाईजान मुश्किलों में फंसते हुए नजर आ रह हैं. सलमान खान से जुड़ी इस खबर के सामने आने के बाद भाईजान के फैंस उदास हो गए है. साल 2023 में स्टार्स अगर किसी विवाद को लेकर सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहे हैं, तो वो है पान मसाला का एड.

सलमान खान से पहले पान मसाला एड को लेकर अक्षय कुमार को फैंस से माफी तक मांगनी पड़ी थी. इसके बाद पान मसाला का एड करने पर अक्षय कुमार, अजय देवगन और शाहरुख खान को एक नोटिस भी भेजा गया था. अब इस केस में कुछ नए नाम जुड़ गए हैं. पान मसाला का एड करने पर सलमान खान, ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ को भी लीगल नोटिस भेजा गया है. ये नोटिस लखनऊ हाईकोर्ट के एक वकील ने भेजा है. इस नोटिस में लिखा है गया कि स्टार्स ने पान मसाला के एड के लिए जो कॉन्ट्रैक्ट किया है उसे 15 दिन में खत्म करें, अगर ऐसा नहीं होता है तो इन स्टार्स का नाम भी कोर्ट में चल रहे गुटखा कंपनी के प्रचार वाले मामले में जोड़ा दिया जाएगा.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan)


इस खबर ने इन स्टार्स के फैंस को हैरान कर दिया है. अब देखना होगा सलमान खान सहित ये तीनों स्टार्स इस पर क्या फैसला लेते हैं. इतना ही नहीं, स्टार्स के अलावा कुछ क्रिकेटर्स को भी इस मामले में लीगल नोटिस मिला है. इस लिस्ट में कपिल देव, सुनील गावस्कर और वीरेंद्र सहवाग जैसे पूर्व क्रिकेटर्स का नाम शामिल है.

Lawrence Bishnoi की ताजा धमकी पर टाइट होगी सलमान खान की सिक्योरिटी, क्या चाहता है गैंगस्टर

बौलीवुड (Bollywood) के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की वजह से चर्चा में बने हुए हैं. उनकी फिल्म टाइगर 3 (Tiger 3) हाल ही में रिलीज हुई है. सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 ने बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर काफी अच्छा परफॉर्म किया है. इस मूवी को दर्शकों ने दिल खोलकर प्यार दिया है. वहीं सलमान को आए दिन लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से धमकी मिल रही है. हाल ही में पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल (Gippy Grewal) के कनाडा स्थित घर पर देर रात हमला किया गया था. उन्हें फेसबुक(Facebook) पर ये धमकी मिली थी कि वो सलमान के दोस्त है इसलिए उनपर हमला किया जाएगा. इस बीच अब मुंबई पुलिस (Mumbai Police) एक्शन में आ गई है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)


गिप्पी ग्रेवाल पर हमला होने के बाद अब मुंबई पुलिस ने सलमान खान (Salman Khan) की सिक्योरिटी का रिव्यू किया गया है. इसके अलावा पुलिस ने सलमान को इस धमकी के बारे में बताया है. पुलिस उस फेसबुक पोस्ट का जांच कर रही है जिसमें सलमान खान को धमकी दी गई थी. दरअसल, लॉरेंस बिश्नोई के नाम से एक पोस्ट किया गया था जिसमें गिप्पी ग्रेवाल को जान से मारने की धमकी दी गई थी. इसमें सलमान खान का भी जिक्र हुआ है. पोस्ट के मुताबिक, ‘गिप्पी ग्रेवाल तुम सलमान को अपना भाई मानते हो इसलिए तुम्हारे साथ ऐसा हो रहा है. तुम्हें कोई बचाने नहीं आने वाला है. सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद भी तुमने बहुत ड्रामा किया था. तुम्हें पता नहीं था कि वो कैसा इंसान था और किन लोगों से उसके सबंध थे.’ इसके अलावा भी इस पोस्ट में काफी कुछ लिखा हुआ था.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)


बता दें कि वही घटना के बाद गिप्पी ग्रेवाल ने एक इंटरव्यू में कहा कि वो सलमान खान से बस एक दो बार ही मिले है. सलमान उनके दोस्त नहीं है. वही, इससे पहले मार्च में सलमान को बिश्नोई गैंग के सदस्य द्वारा भेजा गया धमकी भरा मेल मिला था. इसे लेकर मुंबई पुलिस ने सलमान के घर के बाहर उनकी सुरक्षा बढ़ा दी थी और मामला भी दर्ज किया थी. वहीं बिश्नोई फिलहाल राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा जांच किए गए ड्रग्स तस्करी मामले में सलाखों के पीछे है.

Bigg Boss17 : नाबालिग लड़की से प्यार करते थे मुनव्वर फारूकी, अनुराग डोभाल ने लगाया आरोप

Bigg Boss 17 Show: सलमान खान (Salman khan) के रिएलिटी ‘शो बिग बॉस 17’ (Bigg Boss 17) में अनुराग डोभाल यानी यूके राइडर ने धमाकेदार एंट्री की थी. दावा किया जा रहा था कि अनुराग भी एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान की तरह शो में हंगामा खड़ा कर देंगे, जिस से ‘बिग बॉस’ की टीआरपी को फायदा मिलेगा. हालांकि ऐसा कुछ हुआ नहीं है. अनुराग इस शो में काफी कंफ्यूज दिख रहे हैं. वे अब तक कई बार बातों को इधर-उधर करने की वजह से चुगलखोर का टैग पा चुके हैं. वहीं, अब अनुराग डोभाल ने एक बार फिर ऐसा ही किया है. उन्होंने मन्रारा चोपड़ा के सामने मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) की खुल कर चुगली की.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Munawar Faruqui (@munawar.faruqui)


दरअसल, ‘वीकेंड का वार’ में ‘बिग बॉस 17’ में एक टास्क हुआ, जिस में मन्नारा चोपड़ा ने मुनव्वर फारूकी को एक रोज दिया था. इस टास्क के बाद हर कोई मन्नारा को मुनव्वर के नाम से छेड़ रहा था. कई बार यहां पर ‘भाभी’ भी कहा गया. इसी दौरान उन्होंने मुनव्वर की पहली शादी के बारे में भी पता चला है, जिस वजह से वह हैरान रह जाती हैं.

इसी बीच अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) मन्नारा चोपड़ा को एक नई कहानी सुनाते हैं. अनुराग दावा करते हैं कि मुनव्वर फारूकी ने पुराने एक रिएलिटी शो में नाबालिग लड़की को डेट किया है. अनुराग कहते हैं कि मुनव्वर ने एक माइनर गर्ल को डेट किया है, जो उस के साथ किसी रिएलिटी शो में थी. वह कुछ दिन पहले ही 18 साल की हुई है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by The UK07 Rider (@anurag_dobhal07)


अनुराग डोभाल की बातें सुन कर मन्नारा चोपड़ा भी काफी कंफ्यूज हो जाती हैं और इस वजह से वह रिंकू और ऐश्वर्या शर्मा से इस बारे में बात करती हैं. इस दौरान रिंकू उन्हें बताती हैं कि मुनव्वर शादीशुदा हैं और उन का तलाक हो चुका है. उन का एक बेटा भी है. अब उन की एक गर्लफ्रेंड है. इस पर मन्नारा सवाल करती हैं कि फिर सब उस की गर्लफ्रेंड को क्यों ‘भाभी’ बोल रहे हैं? तब ऐश्वर्या और रिंकू उन्हें समझाती हैं कि गर्लफ्रेंड को भी ‘भाभी’ बोल देते हैं. हालांकि यह बात अब तक मुनव्वर फारूकी तक नहीं पहुंची है. वह यह बात किस तरह लेते हैं, ये देखने वाली बात होगी.

Bigg Boss17: क्या प्रेग्नेंट है अंकिता लोखंडे? शो के दौरान कराना पड़ा प्रेग्नेंसी टेस्ट

Bigg Boss 17 News: इन दिनों टीवी शो ‘बिग बॉस 17’ सुर्खियों में बना हुआ है. शो में एक से बढ़ कर एक कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं. ऐसे में सलमान खान (Salman Khan) के शो में टीवी सीरियल एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) भी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. इस शो में एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने अपने पति विक्की जैन के साथ हिस्सा लिया है, जहां टीवी सीरियल स्टार अंकिता लोखंडे अपने गेम और निजी जिंदगी में पतिपत्नी के रिश्ते के बीच झूलती दिख रही हैं. दरअसल, शो में अकिंता लोखंडे की प्रेग्नेंसी की खबरें चल रही हैं. आप को बता दें कि बीते दिनों ही अदाकारा ने शो के दौरान प्रेग्नेंसी का इशारा दे दिया था, जिस के बाद रिंकू धवन (Rinku Dhawan) ने उन की खूब टांग खींची थी. अब हाल ही में लेटेस्ट एपिसोड में अदाकारा ने खुलासा किया कि उन का प्रेग्नेंसी टेस्ट हुआ है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vikas Jain (@realvikasjainn)


बीते दिन के लेटेस्ट एपिसोड में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन घर के एक कोने में बैठ कर एकदूसरे पर आरोप लगाते दिखते हैं. अंकिता लोखंडे विक्की जैन पर उन्हें सपोर्ट न करने का आरोप लगाती हैं, जबकि विक्की जैन कहते हैं कि वे उन की नहीं सुनती. विक्की बोलते हैं कि जब भी कभी वे उन से किसी मुद्दे पर बात करते हैं वे उन्हें न तो सुनती हैं और न ही समझती हैं. उलटा कहती हैं कि तू यहां से चला जा, मुझे तेरी नहीं सुननी. तू ऐसा है तू वैसा है.

इस पर अंकिता लोखंडे कहती हैं कि वे अच्छा महसूस नहीं कर रही हैं. वे बीमार हैं और उन्हें मूड स्विंग्स हो रहे हैं. साथ ही वे प्रेग्नेंसी टेस्ट होने का भी खुलासा करती हैं. मेरे कल भी टेस्ट हुए थे और आज भी हुए हैं. उन्होंने मेरा यूरिन टेस्ट भी किया है. मेरे इमोशन्स ऊपरनीचे जा रहे हैं. मैं किसी चीज से गुजर रही हूं और इसे मैं बयां नहीं कर पा रही हूं. मैं कंफ्यूज हूं और तुम्हें दोषी नहीं ठहरा रही.’


इस पर विक्की जैन उन से सवाल करते हैं कि वे जब उन्हें कुछ समझा देते हैं तो सारी बातें हो जाती हैं. फिर भी वे उन से दूर क्यों जाती हैं. वे कहते हैं कि वे उन पर चिल्लाने लगती हैं. उन की बेइज्जती करने लगती हैं. इस पर अंकिता कहती हैं, ‘गेम को अपना सबकुछ मत दो. प्लीज कभी 15 मिनट के लिए ही सही या फिर कुछ घंटों के एक नौर्मल पति की तरह बन जाओ. अगर मैं हार गई तो कोई बात नहीं. मैं घर चली जाउंगी. मुझे इस की चिंता नहीं है. मैं एक इमोशनल इंसान हूं. प्रैक्टिकल नहीं.’

सारा तेंदुलकर ने देखी सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’, बोल दी इतनी बड़ी बात

सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘टाइगर 3’ को ले कर सुर्खियों में बने हुए हैं. इस दीवाली पर 12 नवंबर को सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. इस फिल्म ने पहले दिन ही 44.50 करोड़ का बढ़िया कलैक्शन किया है. इसी से पता चलता है कि फैंस को उन की फिल्म का कितना बेसब्री से इंतजार रहता है.

इस फिल्म पर कई सेलेब्रिटी रिएक्शन दे रहे हैं. भारत के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (Sachin tendulkar) की बेटी सारा तेंदुलकर (Sara Tendulkar) ने सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ देखी है और इस को ले कर रिएक्शन दिया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sara Tendulkar (@saratendulkar)


सारा तेंदुलकर ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने ‘टाइगर 3’ से सलमान खान का एक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है, ‘अभीअभी ‘टाइगर 3’ को देख लिया है. ‘टाइगर 3′ निश्चित तौर पर ब्लौकबस्टर है.’ इस के साथ ही उन्होंने सलमान खान को टैग किया है.

बता दें कि फिल्म ‘टाइगर 3’ में सलमान खान के अलावा कटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी नजर आ रहे हैं. फिल्म में कटरीना कैफ ने सलमान खान की पत्नी का रोल किया है, वहीं इमरान हाशमी विलेन का किरदार निभाते हुए नजर आए हैं. गौरतलब है कि सलमान खान की यह फिल्म ‘टाइगर’ फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म है.


उम्मीद की जा रही है कि सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ बौक्स औफिस (box office) पर काफी अच्छा प्रदर्शन करेगी. पर यह शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ और ‘पठान’ के मुकाबले कितना पैसा कमाएगी, यह भी देखना होगा.

रेव पार्टी केस के बाद ‘बिग बौस 17’ में पहुंचे एल्विश यादव, मनीषा रानी संग की मस्ती

सलमान खान का फेमस कंट्रोवर्शियल शो ‘बिग बौस 17’ में इस हफ्ते ‘वीकेंड का वार’ बेहद ही दिलचस्प होने वाला है, क्योंकि इस हफ्ते सलमान खान एक तरफ जहां ईशा मालवीय, समर्थ जुरेल और अभिषेक कुमार की क्लास लगाएंगे तो वहीं ‘वीकेंड का वार’ में कई सेलिब्रिटी सलमान खान के साथ मस्ती करते नजर आएंगे. अब ‘बिग बौस 17’ का एक नया प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिस में ‘बिग बौस ओटीटी 2’ विनर एल्विश यादव और मनीषा रानी सलमान खान के शो में एंट्री लेते नजर आ रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aman . (@elvish_yadav_e)


बता दें कि एल्विश यादव और मनीषा रानी ‘वीकेंड का वार’ में अपने गाने ‘बैठ तो पिया बोलेरे में’ को प्रमोट करने के लिए एंट्री लेंगे. ‘बिग बौस 17’ के इस प्रोमो वीडियो में देखा जा सकता है कि मनीषा रानी सलमान खान के शो में ‘बैठ तो पिया बोलेरो में’ गाने पर डांस करते हुए एंट्री लेती हैं, उन के बाद सलमान खान भी शो में एंट्री मारते हैं. ‘बिग बौस 17’ के इस प्रोमो वीडियो में सलमान खान एल्विश यादव और मनीषा रानी के साथ जम कर मस्ती कर रही हैं.

वीडियो में देखा जा सकता है कि मनीषा रानी एल्विश से अपनी तारीफ करवा रही हैं तो वहीं सलमान खान को वह अपने गाने का हुक स्टैप भी सिखा रही हैं. बता दें कि ‘बिग बौस ओटीटी 2’ विनर एल्विश यादव हाल ही में रेव पार्टी मामले में फंसे हैं. नोएडा पुलिस ने एल्विश यादव और उन के 5 साथियों के खिलाफ नोएडा में रेव पार्टी आयोजित करवाने और इस के लिए सांप का जहर उपलब्ध करवाने के लिए एफआईआर दर्ज की है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)


हालांकि इस आरोप को एल्विश यादव और उन के परिवार ने खारिज कर दिया है. एल्विश यादव ने खुद पर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा, ‘मैं आज सुबह उठा और मैं ने देखा कि कैसेकैसे मेरे खिलाफ मीडिया में न्यूज फैल रही है कि एल्विश यादव गिरफ्तार हो गए हैं और एल्विश यादव नशीले पदार्थ के साथ पकड़े गए हैं. ये सारी चीजें जो मेरे खिलाफ फैल रही हैं, जितने भी आरोप मुझ पर लगे हैं, वे सभी बेबुनियाद हैं.”

क्या Bigg Boss 17 में नजर आएंगी भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी

इन दिनों बिग बॉस 17 को लेकर खबरे तेज हो रही है. सलमान खान लोकप्रिय शो का हाल ही में प्रोमो रीलिज किया गया था. जिसे देख फैंस काफी एक्साइटेड और बिग बॉस से जुड़ी हर खबर पर उनकी निगाहे टिकी है.क्योकि शो जल्द ही टीवी पर आने वाला है ऐसे में शो में कौन -कौन सेलिब्रिटी आने वाला है या वाली है इसकी खबरे तुल पकड़ रही है. अब इस बार शो में भोजपुरी एक्ट्रेस के आने के भी चर्चे हो रहे है. कि एक्ट्रेस रानी चटर्जी इस शो में नजर आएंगी की नहीं.

आपको बता दें, हाल में भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने एक इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होने कई सारे बातें की है, इन बातों के बीच में उन्होने बिग बॉस में आने ना आने के बारे में चर्चा की है. जिसे जानने के लिए दर्शक काफी बेताब है. एक्ट्रेस ने कहा है कि ‘मुझे बिग बॉस ओटीटी 2 का ऑफर आया था. लेकिन इसके लिए मुझे अप्रोच नहीं किया गया है. मुझे इस शो में जाने की इच्छा नहीं है.’ हालांकि वे बिग बॉस 17 में आएंगी की नहीं ये सवाल अब भी बना हुआ है. वही, शो अगले महीने से 15 अक्टूबर को शुरु होने जा रहा है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

बताते चले की रानी चटर्जी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है वह अक्सर सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो शेयर करती रहती है.रानी को हर पोस्ट पर लाइक और शेयर मिलते है.रानी की फैन फ्लोइंग काफी तगड़ी है.इस बात की गवाही उनका इंस्टाग्राम अकाउंट देता है. रानी चटर्जी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 1.7 मिलियन फोलोअर्स है.उनकी कोई भी तस्वीर आते ही इंटरनेट पर छा जाती है. एक समय रानी चटर्जी को उनके बढ़ते वजन के कारण काफी ट्रोल किया जाता था. लेकिन रानी ने सभी को मुंहतोड़ जवाब दिया है. उन्होंने अपने आपको पूरी तरह से बदल दिया है.अब भोजपुरी क्वीन हर रोज जिम में पसीना बहाती हैं. खूबसूरती और एक्टिंग के मामले में भोजपुरी की रानी चटर्जी, बॉलीवुड से लेकर टीवी तक की एक्ट्रेसेस को कड़ी टक्कर देती हैं.

63 की उम्र में भी इतनी हॉट सलमान खान की ये Ex-Girlfriend, तस्वीर देख होश उड़ जाएगें

सलमान खान नाम कई एक्ट्रेस के साथ जुड़ चुका है ऐसे में से एक नाम संगीता बिजलानी है जो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है जिनके चर्चे जोरो-शोरो से हो रहे है. एक्ट्रेस संगीता बिजलानी हाल ही में एक इवेंट में पहुंची जहां उनकी हॉट ड्रेस ने उनपर चार चांद लगा दिए. देखने वाले उन्हे 63 साल की नहीं समझ रहे थे. बल्कि 26 साल की समझ रहे थे. संगीता बिजलानी के फैन उनकी फोटोज पर जमकर कमेंट करते दिख रहे है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

आपको बता दें, कि संगीता बिजलानी एक इवेंट में पहुंची थी, जहां उनके फैन उन्हे देख हैरान हो गए थे. वही मीडिया उन्हे देख काफी एक्टिव हो गई थी.सभी संगीता की फोटोड खीचंने लगे. अब उनकी यही तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. लोग इन फोटोज पर जमकर कमेंट कर रहे है. संगीता बिजलानी ने डीप नेक शिमरी ड्रेस पहनी हुई है. जिसमें वह बेहद ही हॉट नजर आ रही है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sangeeta Bijlani (@sangeetabijlani9)

संगीता बिजलानी का नाम सलमान खान के साथ जुड़ चुका है.यंग ऐज में संगीता बिजलानी और सलमान खान एक-दूसरे से प्यार किया करते थे.दोनों ने शादी करने का फैसला भी किया था. लेकिन दोनों ने का रिश्ता शादी तक नहीं पहुंच पाया. हालांकि अब संगीता बिजलानी को यू देख सबको उनके पुराने दिन याद आ गए. और उनकी तस्वीरों पर जमकर कमेंट करने लगे. संगीता बिजलानी को लेकर एक फैन ने लिखा है, ‘ओल्ड इज गोल्ड.’ एक फैन ने लिखा है, ‘संगीता बिजलानी के लिए उम्र सिर्फ एक नंबर है. बता दें, सलमान खान और संगीता बिजलानी आज भी अच्छे दोस्त है उनकी बॉन्डिंग देखने वाली होती है.

 

Bigg Boss17 के लिए चुन लिए है कंटेस्टेंट, टक्कर देने आएंगी सौंदस मौकफिर

इऩ दिनों बिग बॉस का फीवर फैन के सर चढ़ कर बोल रहा है हाल ही बिग बॉस ओटीटी2 खत्म हुआ है जिसकी चर्चाएं अभी भी जारी है वाइल्ड कार्ड एंट्री लेकर सबको पछाड़ते हुए एल्विश यादव ने ओटीटी को खिताब अपने नाम किया है वही पहले रनरअप रहे अभिषेक मल्हान. लेकिन इसी बीच बिग बॉस17 टीवी शो की खबरे तेज हो गई है शो के मेकर्स कंटेस्टेंट ढूंढने शुरु कर दिए है. अब इसी बीच खबर है कि टीवी एक्ट्रेस सौंदस मौकफिर शो में धमाकेदार एंट्री करेंगी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

लेटेस्ट रिपोर्ट्स की माने तो बिग बॉस 17 के लिए सौंदस मौकफिर को अप्रोच किया गया है. जी हां, ‘रोडीज’, ‘स्पिटविला’ और ‘खतरों के खिलाड़ी 13’ से चर्चाओं में आईं अदाकारा सौंदस मौकफिर को ‘बिग बॉस 17’ के लिए निर्माताओं ने चुना गया है. मेकर्स कोशिश में लगे हुए है कि सौंदस इस शो में आए. अगर अदाकार इस शो के लिए हां करती है तो खतरो के खिलाड़ी 17 के फैन को भी इस शो से जोड़ा जाएगा. बता दें, कि एक्ट्रेस लास्ट खतरो के खिलाड़ी17 में नजर आई थी. जहा उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग हो गई. लोगों ने उन्हे खूब स्पोर्ट किया था. अब देखना ये होगा कि क्या सौंदस ये ऑफर एक्सेप्ट करती है की नहीं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Soundous Moufakir (@soundousmoufakir)

बताते चले कि एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. वही, बिग बॉस के टीवी वर्जन के अब तक 16 सफल सीजन बीत चुके हैं. अब मेकर्स 17वें सीजन को हिट बनाने की तैयारी में हैं. मिली जानकारी के मुताबिक इस बार बिग बॉस 17 में कपल्स वर्सेज सिंगल्स की थीम रखी जा रही है. इतना ही नहीं, सुनने में तो ये भी आया है कि इस बार शो में कुछ पुराने कंटेस्टेंट्स को भी दोबारा लाए जाने की तैयारी है. अब देखना ये होगा कि आने वाला शो कितना हिट रहेगा.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें