भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) में हर समय सुर्खियों में रहनें वाली एक्ट्रेस रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी काफी एक्टिव रहती हैं जिस पर वह आए दिन अपनी फोटोज और वीडियो शेयर करती रहतीं हैं. रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) की फैन फौलोविंग इस कदर है कि आए दिन उनके नए गाने आते ही वायरल हो जाते है.
अब रानी चटर्जी का नया गाना ‘मस्त रहो मस्ती में’ सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं.
दरअसल रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) और आदित्य ओझा (Aditya Ojha) स्टारर फिल्म ‘श्रीमन श्रीमती’ (Shriman Shrimati) के निर्माताओं ने फिल्म से एक नया गाना ‘मस्त रहो मस्ती में’ रिलीज किया गया है. इस गाने के वीडियो में आप देख सकते हैं कि रानी चटर्जी स्टाइलिश आउटफिट में अपना स्वैग दिखाती नजर आ रही हैं.
ये भी पढ़ें- Ravi Kishan ने भोजपुरी फिल्मों में अश्लील कंटेंट को बैन करने की मांग की, लिखा बिहार के सीएम को लेटर
एक्ट्रेस अपने डांस मूव्स से दर्शकों को दिल जीत रही हैं. आपको बता दें कि इस गाने का म्यूजिक आशीष वर्मा ने दिया है. गाने के बोल कुंदन प्रीत और फणीन्द्र राव ने लिखे हैं.
भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) इन दिनों अपने लवलाइफ को लेकर सुर्खियों में छायी हुई हैं. दरअसल रानी चटर्जी ने इस साल वैलेंटाइन डे पर अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलासा किया था. और कुछ दिन पहले ये भी बताया जा रहा था कि एक्ट्रेस जल्द ही मंदीप बामरा (Mandeep Bamra) के साथ शादी करने वाली है. लेकिन अब खबर यह आ रही है कि उनका ब्रेकअप हो गया है.
जी हां, रिपोर्ट के मुताबिक, रानी और मंदीप काफी लंबे समय से रिलेशनशिप में थे. उन दोनों का परिवार भी चाहता था कि वे शादी कर लें. लेकिन अब दोनों के बीच अनबन हुआ है. रानी चटर्जी ने इस शादी से इनकार कर दिया है. इतना ही नहीं दोनों ने एक दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो भी कर दिया है.
ये भी पढ़ें- कोरोना से हुआ इस भोजपुरी एक्टर की मां का निधन, मुंबई में हुआ अंतिम संस्कार
आपको बता दें कि रानी ने सोशल मीडिया पर बताया था कि, यह एक लव-कम-अरेंज मैरिज है. उन्होंने आगे बताया कि मैंने आखिरकार मनदीप बमरा के साथ अपने रिश्ते की घोषणा कर दी है. यह हमारा परिवार था जिसने इसे आधिकारिक बनाने का फैसला किया था.
खबर यह भी आ रही थी कि एक्ट्रेस ने पब्लिकेशन के साथ अपनी शादी की योजनाओं के बारे में भी बात की थी और कहा था, ‘मैं अभी शादी की तारीख की पुष्टि नहीं कर सकती क्योंकि मुझे नहीं पता शायद मैं इस साल शादी कर लूं. मैंने अपने करीबी दोस्तों को भी शादी के बारे में नहीं बताया है.
ये भी पढ़ें- इस भोजपुरी गाने ने दिखाई शराबी आदमी की पत्नी की तड़प, देखें Video
भोजपुरी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस रानी चटर्जी सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी एक्टिव रहती हैं. वह आए दिन फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं. फैंस को एक्ट्रेस के बारे में सोशल मीडिया से जानकारी मिलती रहती है.
अब एक्ट्रेस ने पुराने दिनों को याद करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. दरअसल कोरोना वायरस के कारण रानी चटर्जी घर से बाहर नहीं जा रही हैं. ऐसे में वह पुराने वक्त को काफी याद कर रही हैं.
जी हां, नॉर्मल डेज में एक्ट्रेस खूब खूब एन्जॉय करती थीं. रानी चटर्जी ने इंस्टाग्राम पर एक बोल्ड फोटो शेयर किया है. जिसमें वो स्वीमिंग पूल के पास बैठी दिखाई दे रही हैं. इस तस्वीर में रानी चटर्जी ने मोनोकिनी पहनी हुई है. रानी चटर्जी ने तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा है कि उन्हें स्वीमिंग किए हुए एक साल हो गया है. वो स्वीमिंग करना काफी मिस कर रही हैं.
वर्क फ्रंट की बात करे तो उन्होंने भोजपुरी फिल्में करना कम कर दी हैं. एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें भोजपुरी फिल्में करते हुए यह फील होने लगा था कि उनका करियर आगे नहीं जा रहा है. जिस कारण वो बहुत सोचकर फिल्में साइन करने लगी हैं.
भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. आए दिन वह अपने फैंस के साथ फोटोज शेयर करती रहती है. अब उन्होंने गोवा वेकेशन की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर किया है.
इन फोटोज में एक्ट्रेस ग्लैमरस लुक में नजर आ रही हैं. आप फोटोज में देख सकते हैं कि पीले रंग की फ्लोरल ड्रेस में रानी चटर्जी बेहद खूबसूरत लग रही हैं.
इस वेकेशन पर एक्ट्रेस अपनी मां के साथ गई हैं. उन्होंने अपनी मां के साथ फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि ‘मां के साथ हर जगह अच्छा लगता है. आपको बता दें कि रानी चटर्जी टीवी रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 10’ में भी नजर आईं थी.
भोजपुरी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) का नया गाना ‘झार झार के’ सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. फैंस इस गाने को खूब पसंद कर रहे है.
इस वीडियो में रानी शानदार डांस करती नजर आ रही हैं. इस गाने में उनका बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा है. फैंस एक्ट्रेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
रानी चटर्जी इस वीडियो में काफी खूबसूरत नजर आ रही है. रानी डांस करते हुए काफी खूबसूरत लग रही हैं. इस गाने को काफी ज्यादा व्यूज मिल रहे हैं. ये गाना भोजपुरी फिल्म ‘परिवार के बाबू’ का है.
बता दें कि यह गाना खुद रानी चटर्जी ने गाया है. रानी ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर कर दी थी. इस पोस्ट के कैप्शन में रानी ने लिखा, ‘मेरा नया गाना (जा झार के) रिलीज हो गया है.
कुछ दिन पहले ही रानी चटर्जी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था. भोजपुरी एक्ट्रेस ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया था. रानी ने फिल्म ‘दिल तो पागल है’ (Dil To Pagal Hai) के ‘प्यार कर’ गाने पर डांस करते हुई नजर आ रही थीं.
ये भी पढ़ें- आगे बढ़ने के लिए अलग काम करने की आदत डालनी होगी- निशा दुबे
तो वहीं सोशल मीडिया पर एक यूजर ने रानी चटर्जी के वीडियो के लिए लिखा, तुम्हारे हर वीडियो में एक अलग ही अंदाज देखने को मिलता है.
भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) जगत में हर समय सुर्खियों में रहनें वाली एक्ट्रेस रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी काफी एक्टिव रहती हैं जिस पर वह आए दिन अपनी फोटोज और वीडियो शेयर करती रहतीं हैं. रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) की फैन फौलोविंग इस कदर है कि उनके फैंस इस इंतजार में रहते हैं कि कब रानी अपनी कोई फोटो और वीडियो अप्लोड करे और कब उनके फैंस उन फोटोज और वीडियोज को वायरल करें.
ऐसे में इन दिनों रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं जिन्हें देख उनके फैंस उनकी तारीफ तो कर ही रहे हैं पर साथ ही उन्हें बधाई भी दे रहे हैं. अब आप ये सोच रहे होंगे कि इस फोटोज और वीडियोज में ऐसा क्या है जिसे देख उनके फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं तो आपको बता दें कि इन फोटोज में एक्ट्रेस रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) शादी के लाल जोड़े में एक्टर आदित्य ओझा (Aditya Ojha) के साथ खड़ी दिखाई दे रही हैं.
दरअसल रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) और आदित्य ओझा (Aditya Ojha) की यह फोटोज उनकी आने वाली फिल्म “श्रीमान vs श्रीमती” के सेट पर से है जिसमें वे दोनों एक साथ बेहद अच्छे लग रहे हैं. फैंस रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) की तो तारीफ करते नहीं थक रहे. रानी चटर्जी ने यह फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि, “अपने श्रीमान जी के साथ #shrimanshrimati #movie #onset #shooting #familydrama हर घर की कहानी… श्रीमान vs श्रीमती”.
जैसा कि हम सब जानते हैं कि एक्ट्रेस रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) दिखने में बेहद ही खूबसूरत हैं और अक्सर वे अपनी हॉट और ग्लैमरस फोटोज अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर करती रहती हैं जिन्हें देख उनके फैंस के दिल की धड़कनें बढ़ जाती हैं. एक्ट्रेस रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) को समय समय पर अपने फैंस को खुश करना और उनके एंटरटेनमेंट का खयाल रखना अच्छे से आता है फिर चाहे वे अपने गानों से करें या फिर अपनी अदाओं से.
भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) जगत में हर समय सुर्खियों में रहनें वाली एक्ट्रेस रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी काफी एक्टिव रहती हैं जिस पर वह आए दिन अपनी फोटोज और वीडियो शेयर करती रहतीं हैं. रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) की फैन फौलोविंग इस कदर है कि आए दिन उनके नए गाने तो वायरल होते ही रहते हैं बल्कि नए गानों के साथ साथ उनके पुराने गाने भी सुर्खियां बटोरते नजर आते हैं.
इसी कड़ी में भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) का एक पुराना गाना इन दिनों काफी वायरल हो रहा है जिसका नाम है, ‘परसों देबो कोठरिए’ (Parson Debo Kothariye). आपको बता दें कि रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) के इस गाने की वीडियो 2 जुलाई 2014 को ‘टी-सीरीज़ हमार भोजपुरी’ (T-Series Hamaar Bhojpuri) के औफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज की गई थी. रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) के इस वीडिया पर उनके फैंस पहले से ही प्यार बरसाते नजर आ रहे हैं और तो और इन दिनों भी उनकी यह वीडियो सुर्खियों में बनी हुई है.
जैसा कि आप इस वीडियो में देख सकते हैं कि भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) गलियों में जाकर अपने गाने से गांववालों का मनोरंजन करती दिखाई दे रही हैं. रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) का यह गाना ‘प्यार में हड़ताल’ (Pyaar Mein Hadtal) एल्बम का है जिसे अपनी जादुई आवाज़ में इंदू सोनाली (Indu Sonali) ने गाया है.
बात करें अगर एक्ट्रेस रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) के लुक्स की तो वे आए दिन अपनी हॉट और ग्लैमरस फोटोज सोशल मीडिया अकाउंट्स पर फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं जिन्हें उनके फैंस बेहद प्यार देते हैं. रानी चटर्जी को समय समय पर अपने फैंस को खुश करना और उनके एंटरटेनमेंट का खयाल रखना अच्छे से आता है फिर चाहे वे अपने गानों से करें या फिर अपनी हॉट अदाओं से.
बीता दो दशक भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए स्वर्णिम साबित हुआ है. इन 20 सालों में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कई बेहतरीन एक्टर्स नें इंट्री की है और सफलता का परचम लहराया है. अगर देखा जाए तो आज के दौर में भोजपुरी एक्टर्स भोजपुरी बेल्ट के साथ-साथ दूसरी जगहों पर भी काफी पॉपुलर हो रहें हैं. इनकी फैन फोलोविंग का ही कमाल है की आज भोजपुरी एक्टर्स बिग बॉस (Bigg Boss), द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) का हिस्सा बन रहें हैं.
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को यह सफलता किसी एक एक्टर या ऐक्ट्रेस की बदौलत नसीब नहीं हुई है. इसमें डायरेक्टर्स, प्रोड्यूसर्स, कोरियोग्राफर, सहित कैमरा और तकनीकी का बहुत बड़ा योगदान रहा है. अगर देखा जाए तो भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में खेसारी लाल यादव (Khesarilal Yadav), पवन सिंह (Pawan Singh), दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ (Dinesh Lal Yadav ‘Nirhua’), यश कुमार (Yash Kumar), अरविन्द अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu), प्रदीप पाण्डेय (Pradeep Pandey), शुभम तिवारी (Shubham Tiwari), सहित दर्जनों नाम हैं जिनकी फैन्स की संख्या लाखों में हैं. वहीं अगर ऐक्ट्रेस की बात की जाए तो रानी चटर्जी (Rani Chatterjee), मोनालिसा (Monalisa), आम्रपाली दूबे (Amrapali Dubey), काजल राघवानी (Kajal Raghwani), शुभी शर्मा (Shubhi Sharma), अंजना सिंह (Anjana Singh), रिंकू घोष (Rinku Ghosh), पाखी हेगड़े (Pakhi Hegde), पूनम दूबे (Poonam Dubey), यामिनी सिंह (Yamini Singh), कनक यादव (Kanak Yadav), गुंजन पन्त (Ganjan Pant), सहित दर्जनों नाम हैं जो इस समय टॉप पर हैं.
अगर हम भोजपुरी में निगेटिव रोल में सबसे पॉपुलर एक्टर्स की बात करें तो इसमें सबसे ऊपर अवधेश मिश्रा का नाम आता है. इसके अलावा देव सिंह, संजय पाण्डेय,सुशील सिंह, अनूप अरोरा मनोज सिंह टाइगर,विनोद मिश्र, सी पी भट्ट, अयाज खान, बृजेश त्रिपाठी, जैसे तमाम नाम है जो बड़े एक्टर्स की तरह ही पसंद किये जाते रहें हैं. भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों जो नाम सबसे ऊपर हैं वह है निगेटिव रोल से अपने कैरियर की शुरुआत करने वाले एक्टर अवधेश मिश्र का. वह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के ऐसे अभिनेता हैं जो सभी रोल में फिट बैठतें हैं. आज के दौर में अवधेश मिश्रा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में बदलाव की एक नई कहानी लिख रहें हैं.
अवधेश मिश्र नें जब भोजपुरी फिल्मों में नेगेटिव रोल से अपने कैरियर की शुरुआत की थी तो वह अपने रोल में ऐसे ढल जाते थे की भोजपुरी बेल्ट की महिला दर्शक इनके नेगेटिव रोल को लेकर गालियाँ देती थी. ऐसे में उन्होंने खुद को एक ही रोल से निकलनें की शानदार कोशिस किया और बीते वर्षों में उन्होंने कई ऐसे रोल किये जिसके जरिये वह दर्शकों के दिलों में ऐसा जगह बनाने में कामयाब हुए हैं. जो शायद आज तक भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के किसी एक्टर्स और ऐक्ट्रेस को नसीब नहीं हुआ है.
बीते सालों में उनके दवारा किये सीरियस रोल नें भोजपुरी सिनेमा में बदलाव की एक नई कहानी लिखी है अगर देखा जाए निगेटिव रोल में उनके द्वारा फिल्म “ज्वालामंडी एक प्रेम कहानी” में किये गए ज्वालाबाई नाम के किन्नर के खतरनाक लुक नें खूब वाहवाही बटोरी थी. वहीं वह मै सेहरा बांध के आउंगा, डमरू, राजतिलक, मेरी जंग मेरा फैसला, पत्थर के सनम,बार्डर, आवारा बलम जैसी दर्जनों सफल फिल्मों में अपने रोल से भोजपुरी बेल्ट में छा गए. भोजपुरी सिनेमा के सफल फिल्मों में गिने जाने वाले ‘विवाह’ से वह लोगों के दिलों में उतर गए थे. पूरी तरह से इस पारिवारिक फिल्म में उन्होंने अपने रोल को पूरी तरह से जीवंत कर दिया था .
अगर हम उनके हाल में बन कर तैयार फिल्मों की बात करें तो अनलॉक के दौरान उनकी दो फिल्मों के ट्रेलर रिलीज के बाद भोजपुरी गलियारे में यह चर्चा होने लगी है की भोजपुरी सिनेमा में दूर-दूर तक कोई उनका पीछा करने वाला नहीं हैं. यह दोनों फ़िल्में पराग पाटिल के निर्देशन में बनाई गई हैं. 17 जुलाई को दोस्ताना (Dostana) का ऑफिशियल ट्रेलर एंटरटेन म्यूजिक भोजपुरी (Enterr10 Music Bhojpuri) के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था. इस फिल्म में वह एक बूढ़े बाप के रोल में ट्रेलर में छा गए हैं. इस फिल्म के ट्रेलर में में एक्टर प्रदीप पाण्डेय चिंटू (Pradeep Pandey “Chintu”) को उतनी सराहना नहीं मिली है जितनी अवधेश मिश्र को मिली है.
अब एक बार फिर 15 अगस्त को रिलीज किये गए “सइयां हमार कलाकार बा”( Saiyan Hamar Kalakar Baa) के ट्रेलर को लौंच किया गया है. इस फिल्म के पूरे ट्रेलर में अवधेश मिश्र (Awadhesh Mishra) ही छाये हुए हैं जब की फिल्म में उनके साथ अरविन्द अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) भी मुख्य भूमिका मे हैं. इस फिल्म में उन्होंने एक शहनाई वादक की भूमिका निभाई है. इन दिनों वह जितना फिल्मों में हिट होते जा रहें हैं वहीं सोशल मीडिया पर उनके फैन फॉलोइंग भी दिनों दिन बढ़ रही है.
भोजपुरी सुपर स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का भोजपुरी वीडियो सौंग रेड लिपस्टिक (Red Lipstick) रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है और सोशल मीडिया पर जम कर वायरल हो रहा है.
इस गाने को खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और खुशबू तिवारी केटी (Khushbu Tiwari KT) ने गाया है. जिसका आडियों सौंग तीन दिन पहले स्पीड रिकॉर्ड्स भोजपुरी (Speed Records Bhojpuri) के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था. जिसे 3 दिन में 19 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 84 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. अब इसी यूट्यूब चैनल के प्लेटफार्म पर इस भोजपुरी सौंग का ऑफिशियल वीडियो लौंच किया गया है.
इस भोजपुरी गाने में खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और सुदीक्षा झा (Sudiksha Jha) जम कर धमाल मचाते नजर आ रहे हैं. इस गाने में जहां खेसारी लाल यादव स्टाइलिश अंदाज में खूब छाए हुए हैं तो वहीं अदाकारा सुदीक्षा झा साड़ी और अलग-अलग ड्रेस में फैन्स पर बिजलियां गिरा रही हैं. गाने का म्यूजिक इतना दमदार है की इसे देखने व सुनने वालों को थिरकने पर मजबूर कर देता है.
इस गाने को इतना पसंद किया जा रहा है की लोग इस गाने को बार-बार सोशल मीडिया पर शेयर करते नजर आ रहे हैं. इस गाने का गीत यादव राज (Yadav Raj) ने लिखा है और संगीत आर्य शर्मा (Arya Sharma) ने दिया है. इस भोजपुरी गाने का निर्देशन, छायांकन व संपादन कमल के कुमावत (Kamal K Kumawat) ने किया है जबकि सह निर्देशक की भूमिका हरमन ओनली (Harman Only) व सहायक निर्देशन एंडी दसद (Andy Dsadh) ने किया है.
इस एल्बम के निर्माता गौरव सूरी (Gaurav Suri) हैं और कोरियोग्राफी की जिम्मेदारी मनीष (Manish) ने निभाई है. गाने के स्टाइलिस्ट की जिम्मेदारी प्रियांक थापर (Priyaana Thapar) ने और मेकअप एंड हेयर का काम ईशान मल्होत्रा टीम (Ishan Malhotra Team) ने किया है. इसे रिलीज करने में मददगार की भूमिका पप्पू कश्यप, दिलीप कश्यप (Pappu Kashyap , Dilip Kashyap) ने निभाई है. प्रचार डिजाइन का काम विपिन ब्राउन (Vipin Brown) ने व सोशल मीडिया की जिम्मेदारी गौरव सूरी (Gaurav Suri) ने निभाई है. इस गाने को स्पीड रिकॉर्ड्स भोजपुरी (Speed Records Bhojpuri) बैनर तले रिलीज किया गया है.
बतातें चलें की COVID-19 के चलते भोजपुरी फिल्म इण्डस्ट्री में जहां सभी तरह की शूटिंग ठप पड़ी हुई थी वहीं खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के लॉक डाउन से अनलॉक के दौरान दर्जन भर से अधिक गाने रिलीज किये गए जिसके चलते खेसारी लाल यादव भोजपुरी बेल्ट में छाए रहे हैं. यही वजह है की खेसारी के पॉपुलैरिटी में कोई कमी नहीं आई हैं.
बीते वर्षों में भोजपुरी सिनेमा के छवि में तेजी से सुधार आया है इससे यह माना जा रहा था की भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अलग कांसेप्ट पर फ़िल्में बननी शुरू हो चुकी हैं और यह भी अब दूसरी फिल्म इंडस्ट्री को टक्कर दे सकती है. लेकिन 14 अगस्त को देशी धुन्स (Desidhuns) के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुए भोजपुरी फिल्म (Panchal) के ट्रेलर नें भोजपुरी सिनेमा को लेकर सवाल खड़ा कर दिया है.
भोजपुरी की मल्टीस्टारर इस फिल्म में जम कर गाली गलौज का प्रयोग किया गया है. जिससे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री दो धड़े में बंटती नजर आ रही है. भोजपुरी सिनेमा से जुड़े एक धड़े का कहना है फिल्म (Panchal) से भोजपुरी में नए प्रयोग की शुरुआत की गई है वहीँ एक धड़े नें भोजपुरी सिनेमा के लिए इसे खतरा बताया है.
इस फिल्म में भोजपुरी के चर्चित चेहरों के काम करने से उनके फैन्स में भी जबरदस्त गुस्सा देखनें को मिल रहा है. यही वजह है की ट्रेलर रिलीज के 4 दिन बीत जाने के बावजूद भी इसे महज 3 लाख व्यूज ही मिला है. वहीँ इस फिल्म के ट्रेलर को डिसलाइक भी खूब मिल रहा है.
यूट्यूब पर रिलीज हुए इसके ट्रेलर पर भोजपुरी फिल्मों के फैन्स जबरदस्त गुस्सा निकालते दिख रहें हैं ट्रेलर पर हजारों फैन्स नें कमेन्ट कर अपना गुस्सा जाहिर किया है. अमन गुप्ता नाम के एक फैन्स नें लिखा है की “खेसारी जी और पवन जी और भी कई लोग है जो दिन-रात मेहनत करते है भोजपुरी सिनेमा को आगे ले जाने मे लेकिन ये लोग इतना गिर जाऐंगे कभी सोचा भी नही था….खुलेआम गाली दे रहे है फिल्म मे…शर्म आनी चाहिए आप लोगो को.” उन्होंने आगे लिखा है “भाईयो आप सभी से निवेदन है कि इस Trailer को भोजपुरी फिल्म जगत का सबसे ज्यादा नापसंद करने वाला Trailer बना दिजिए…”
वहीँ मनीष कुमार नाम के एक फैन्स नें लिखा है “इस फिल्म को रिलीज ही नहीं होना देना चाहिए , इसमें जो जो कलाकार है , उसपर कानूनी कार्यवाही होना चाहिए , ताकि आगे चलकर कोई ऐसा फिल्म बनाने के बारे में सोच भी ना सके”.
धीरज लाल यादव नाम के फैन्स ने लिखा है कि “जितने भी इस फिल्म में काम किए हैं वह सब मेरे नजर में बहुत अच्छे थे और मुझे लगता है कि सभी के नजर में अच्छे थे । लेकिन आज इतना घटिया भोजपुरी मूवी ट्रेलर देख कर आप सभी आर्टिस्ट लोग और डायरेक्टर प्रोड्यूसर मेरी और पूरी भोजपुरी श्रोता के नजर में गिर गए हो । और आज से प्रमोद प्रेमी का गाना सुनना भी बंद। Dislike This dirty movie..”
इस फिल्म को लेकर जहाँ फैन्स अपना गुस्सा निकाल रहें हैं वहीँ फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े एक्टर्स और पी आर ओ नें भी अपना गुस्सा जाहिर किया है ऐक्ट्रेस सुप्रिया अंश चतुर्वेदी नें लिखा है कि “पंचाल का ट्रेलर देखने के बाद हीरो के घर और उनके पैत्रिक निवास और संगठन के लोगों में ख़ुशियों के साथ मिठाई वितरण, हम और आप कुछ नही कर सकते”.
पी आर ओ बृजेश जायसवाल क्यूँ आप सभी भोजपुरी को बदनाम कर रहे हैं. निर्देशक देव पाण्डे से हाथ जोड़ कर निवेदन है ऐसी फिल्म का निर्माण ना करे जिससे भोजपुरी को लोग गली दे. एक तरफ भोजपुरी मे इतिहास रचने वाली फिल्म बनाई जा रही है और दूसरी तरफ कुछ निर्देशक और निर्माता भोजपुरी को बर्बाद कर रहे है. मत करो आप सभी इस तरह फिल्म का निर्माण.
जहाँ इस फिल्म के ट्रेलर को लेकर भोजपुरी के फैन्स अपना गुस्सा जाहिर करते नजर आ रहें हैं वहीँ इस फिल्म से जुड़े लोग फिल्म का पोस्टर व ट्रेलर शेयर कर फिल्म का जोर-शोर से प्रचार करनें में लगे हुए हैं.
इस फिल्म के निर्माता व संगीतकार भोजपुरी फिल्मों के जानेमाने निर्देशक (Director), निर्माता (Producer), संगीतकार (Music Composer) और पटकथा लेखक (Screenwriter) राजकुमार आर पाण्डेय (Rajkumar R. Pandey हैं. जब की इस फिल्म में भोजपुरी फिल्मों की क्वीन मानी जाने वाली मशहूर ऐक्ट्रेस रानी चटर्जी Rani Chatterjee प्रमोद प्रेमी यादव (Pramod Premi Yadav) मनोज सिंह टाइगर (Manoj Tiger) रवी यादव (Ravi Yadav) संजय पाण्डेय (Sanjay Pandey) रंजीत यादव (Ranjeet Yadav) मनीषा यादव (Manisha Yadav) उधारी बाबू (Udhari Babu) नें मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं.
वहीँ गेस्ट एक्टर (Guest Appearance) के रूप में प्रदीप आर पाण्डेय चिंटू (Pradeep R Pandey “Chintu”) , अक्षरा सिंह (Akshara Singh) व सुभी शर्मा (Shubhi Sharma) नें काम किया है. इस फिल्म का निर्देशन देव पाण्डेय नें (Dev Pandey) नें किया है जब की इस फिल्म का निर्माण संदीप फिल्म्स Saideep Films के बैनर तले किया गया है. इसे लिखा है लाल जी यादव (Lal ji Yadav ) नें छायांकन विजय पाण्डेय (Vijay Pandey) का है.