मेरी मम्मी की सहेली जबरन मेरे साथ संबंध बनाती हैं, मैं उनसे कैसे पीछा छुड़ाऊं?

सवाल

मेरी मम्मी की सहेली से मेरी दोस्ती हो गई है और वे रोजाना मेरे साथ संबंध बनाने की जिद करती हैं. वे कहती हैं कि मैं मना करूंगा, तो वे मम्मी को बता देंगी. मैं क्या करूं?

जवाब

वे महज कोरी धमकी दे रही हैं. तुम्हारी मम्मी को बता कर वे अपनी छिछलेदरी नहीं कराएंगी. वैसे, आप उन से दूर ही रहें तो ठीक है, वरना कभी भी उन के पति की चपेट में आ सकते हैं.

– एक नहीं पांच तरह का होता है एकतरफा प्यार

अमूमन जब हम किसी से प्यार करते हैं तो बदले में उस व्यक्ति से भी प्यार पाना चाहते हैं, तब भी जब उसे हममे कोई भी रूचि नहीं होती. वैज्ञानिकों ने हाल में किये कुछ शोधों के आधार पर पांच तरह के एकतरफा प्यार का खुलासा किया है और बताया है कि यह सच्चे प्यार से किस तरह अलग होता है.

आप और आपकी दोस्त एक दूसरे को तीन सालों से जानते हैं. आप अपनी दोस्त के प्रति इतने ज्यादा आकर्षित हैं कि आपके दोस्त उसे आपकी गर्लफ्रेंड ही मानने लगे हैं. काश यह सच होता. आप पूरी तरह उसके प्यार में हैं और आप हर वक्त उसी के बारे में सोचते रहते हैं. लेकिन आपको यह अच्छे से पता है कि वो आपसे प्यार नहीं करती है क्योंकि जब भी कोई उससे आपके बारे में पूछता है तो वह बताती है कि आप दोनों महज दोस्त हैं. इसका मतलब यह है कि आप एकतरफा प्यार में हैं.

– मीठा दर्द

जब आपको मालूम है कि उसको आपमें कोई दिलचस्पी नहीं है, तो आपको क्यों लगता है कि एक दिन उसका दिल पसीज जाएगा. आप उस व्यक्ति के साथ एक ऐसे एकतरफा प्यार में हैं जिसके लिए सिर्फ आपके दिल में रोमांटिक ख्याल आ रहे हैं लेकिन वह आपकी तरह कुछ भी महसूस नहीं कर रही है. दुःख की बात यह है कि एकतरफा प्यार के किस्से काफी आम हैं.

ऐसी स्थिति में क्या एकतरफा प्यार में भी वैसा महसूस करने की संभावना है जैसा कि लोग दोतरफा प्यार में महसूस करते हैं.

इसका जवाब ढूंढने के लिए अमेरिकी शोधकर्ताओं ने पांच तरह के एकतरफा प्यार पर अध्ययन किया. उन्होंने पता लगाया कि जिस व्यक्ति को आप प्यार करते हैं और उसे हासिल करना चाहते हैं, वह आपको किस तरह प्रभावित करता है और आप एक दूसरे के जीवन में क्या महत्व रखते हैं. अपने शोध के आधार पर उन्होंने पांच तरह के एकतरफा प्यार का जिक्र किया है. आइये उनके बारे में जानते हैं:

एकतरफा प्यार के पांच प्रकार 

1. सेलेब्रिटी या हीरो से प्यार

आपको किसी ऐसे व्यक्ति से प्यार है जिसे आप व्यक्तिगत रूप से नहीं जानते हैं ना ही कभी जानने की संभावना है, जैसे फिल्म स्टार, रौकस्टार या एथलीट. किशोरावस्था में कई लड़के फिल्म अभिनेत्रियों के प्रति ऐसा प्यार महसूस करते हैं उन्हें लगता है कि उनसे ज्यादा इस हीरोइन को प्यार करने वाला दूसरा कोई नहीं.

2. बहुत करीब फिर भी बहुत दूर

किसी ऐसे व्यक्ति के प्रति प्यार जिसे आप अच्छी तरह जानते हैं लेकिन किसी वजह से आप उससे अपने मन की बात नहीं कह पाते हैं. ऐसा कई लड़के लड़कियों के साथ होता है कि उन्हें अपने क्लासरूम या औफिस में कोई पसंद होता है, लेकिन वे किसी डर या किसी अन्य वजह से उससे कुछ कह नहीं पाते. यह भी एकतरफा प्यार का एक टाइप है.

3. प्यार पाने की पूरी कोशिश करना

एक ऐसा रिश्ता जिसमें आप किसी व्यक्ति को बहुत प्यार करते हैं, लेकिन बदले में आपको उस व्यक्ति का प्यार हासिल नहीं हो पाता है.

4. पुराना प्रेम संबंध

कोई ऐसा प्रेम संबंध जो किसी कारणवश खत्म हो चुका हो, लेकिन आपके दिल में अभी भी उसके प्रति प्यार बना हो लेकिन अब उसके पास लौटने की कोई गुंजाइश न हो.

5. बेदर्द प्यार

आप अपने की तुलना में उससे ज़्यादा प्यार करते हैं और उसके प्रति ज़्यादा वफ़ादार हैं. ऐसे रिश्तों में ताजगी बनाए रखने के लिए आप अपने पार्टनर से ज्यादा प्रयत्न करते हैं.

-सबके साथ होता है

शोधकर्ताओं ने तीन सौ हाईस्कूल और विश्वविद्यालय के छात्रों पर अध्ययन किया और पिछले दो वर्षों में उनके एकतरफा प्यार के अनुभवों के बारे में पूछा. शोधकर्ताओं ने यह भी जानने का प्रयत्न किया कि भावनात्मक रूप से एक से सात तक के पैमाने उनकी भावनाएं कितनी चरम पर थीं.

शोधकर्ताओं ने 450 छात्रों पर दूसरा अध्ययन किया और उनसे पूछा कि एकतरफा प्यार में जूनून और वफादारी के अलावा अन्य सकारात्मक पहलू क्या होते हैं.

शोधकर्ताओं ने पाया कि छात्रों को दोतरफा प्यार की तुलना में एकतरफ़ा प्यार चार गुना अधिक होता है. करीब नब्बे प्रतिशत लोग उनके लिए रोए थे जो पिछले दो सालों में अपने प्यार को किसी मुकाम पर नहीं पहुंचा पाए.

शोध में पाया गया कि किसी ऐसे व्यक्ति के प्रति गहरा आकर्षण जिसे आप जानते हैं लेकिन उससे अपने दिल की बात कह नहीं सकते, एकतरफा प्यार में होने वाली सबसे आम घटना है. दो प्यार करने वालों के बीच एक दूसरे के प्रति बराबर प्यार ना होना भी आम पाया गया.

– दुःख तो होता ही है

स्टडी में पाया गया कि हर तरह के एकतरफा प्यार में दोतरफा प्यार की अपेक्षा कम गहराई होती है. दो लोगों के बीच प्रेम संबंध जूनून, अंतरंगता और एक दूसरे का ख्याल रखने से ही प्रगाढ़ होता है.

लेकिन जिस व्यक्ति को आप प्यार करते हैं उसके प्रति आपकी भावनाएं कितनी गहरी हैं यह इस पर निर्भर करता है कि आप किस तरह के एकतरफा प्यार में हैं. किसी फिल्म स्टार के प्रति गहरे आकर्षण की तुलना आपकी पुराने गर्लफ्रेंड से नहीं की जा सकती है जिसके साथ आप फिर से जुड़ना चाहते हैं.

रिसर्च ने इस सिद्धांत को खारिज कर दिया है कि एकतरफा प्यार किसी भी तरह दोतरफा प्यार के कुछ सकारात्मक पहलुओं को प्रदान करता है, जैसे उस व्यक्ति के लिए पागलपन, उससे अंतरंगता और शारीरिक संबंध बनाने की इच्छा और रिश्ते में बिना किसी उतार चढ़ाव के उसके साथ रहने की इच्छा. एकतरफा प्यार असुविधाजनक और निश्चित रूप से असंतुष्ट स्थिति है.

– एकतरफा प्यार क्यों होता है?

एक समय ऐसा आता है जब हम किसी व्यक्ति के साथ रोमांस करने को तरसते हैं लेकिन हम जिससे प्यार करते हैं उसे हममें कोई दिलचस्पी ही नहीं होती है. यह जानते हुए भी हम उसकी सभी बातें आसानी से बर्दाश्त कर लेते हैं.

– शोधकर्ताओं ने तीन सिद्धांत दिए हैं:

1. प्यार का एहसास होना अच्छा है

आप किसी ऐसे व्यक्ति से प्यार करते हैं जिसे आपमें रूचि नहीं है लेकिन आप उससे वह प्यार हासिल करना चाहते हैं जो दोस्ती के रिश्ते में आप कभी नहीं पा सकते हैं. उदाहरण के लिए एकतरफा प्यार और वास्तविक प्यार दोनों में किसी के लिए पागल होना आम बात है. किसी के साथ रिश्ता जुड़ने का ख्याल और उसका होने का सपना देखना भावनात्मक रूप से अच्छा है बजाय इसके कि कोई ख्याल ही ना आए.

2. खुद को जानने का मौका

एकतरफा प्यार आपके जीवन का एक ऐसा अनुभव है जो एक समय में गलत साबित जरूर हो सकता है लेकिन इससे आपको यह जानने में सहायता मिलती है कि आप कैसे हैं और आपको किस तरह के पार्टनर की जरूरत है.

3. जीत इसी में है

अंत में, शोधकर्ताओं का कहना है कि एकतरफ़ा प्यार देरी से मिलने वाले किसी मुनाफ़े जैसा है. हालांकि यह थोड़ी देर के लिए बेचैन कर देता है लेकिन भविष्य में रिश्ते जुड़ने की संभावना भी इसी से बनती है.

कभी कभी मुझे पत्नी की हरकतों से ऐसा लगता है कि उस की किसी लड़के के साथ सैटिंग है, अपने शक को कैसे दूर करूं?

सवाल

मैं अपनी पत्नी से बहुत प्यार करता हूं. वह भी मुझ से उतना ही प्यार करती है. हमारा दांपत्य जीवन काफी खुशहाल है. लगता है कि हम आदर्श जीवनसाथी हैं पर कभी कभी मुझे पत्नी की कुछ गतिविधियों से ऐसा आभास होता है कि उस की किसी के साथ सैटिंग है. मैं यह भी नहीं जानता कि इस में कुछ सचाई है या यह मेरे मन का वहम है. अपने दिमाग के इस संशय को कैसे दूर करूं?

जवाब

पति पत्नी के परस्पर विश्वास पर ही दांपत्य जीवन की बुनियाद टिकी होती है. शक का कीड़ा इसे खोखला कर देता है. आप स्वयं स्वीकारते हैं कि आप की पत्नी आप को बहुत प्यार करती है, फिर भी आप किसी अज्ञात संशय से घिरे हुए हैं. अपने मन से इस वहम को निकाल दें.

मेरी ननद बुरी संगत से प्रभावित हो रही है, मैं क्या करूं?

सवाल

मेरी ननद किसी लड़के से 8 सालों से रिलेशनशिप में है. हालांकि वह कहती है कि उन्होंने कभी मर्यादा की सीमारेखा नहीं लांघी है, फिर भी मुझ डर लगता है कि वह कभी कोई गलत फैसला न ले ले. उसने यह बात घर में सभी से छिपा रखी है. मुझे भी इस बात की जानकारी अनजाने में ही हो गई है. अब मुझे लगता है कि यह बात मुझे अपने पति व सास को बता देनी चाहिए. पर कहीं ननद मुझ से हमेशा के लिए खफा न हो जाए. क्या यह ठीक रहेगा?

जवाब

आप अपनी ननद की नाराजगी की चिंता किए बगैर इस बात से घर वालों को अवगत कराएं, क्योंकि यदि जानेअनजाने कल को उस के जीवन में कुछ गलत होता है तो आप को सारी उम्र इस बात का मलाल रहेगा.

मैं पिछले 8 महीनों से रिलेशनशिप में हूं लेकिन मेरी गर्लफ्रेंड को लगता है कि मेरा प्यार झूठा है, क्या करूं?

सवाल

मेरी उम्र 21 वर्ष है और मैं एक कंपनी में ग्राफिक डिजाइनर की नौकरी कर रहा हूं. मैं ने 2 महीने पहले ही ग्रैजुएशन कंपलीट की है. कालेज की ही मेरी एक जूनियर है जिस के साथ मैं पिछले 8 महीनों से रिलेशनशिप में हूं. पहले 3 महीने तो हम ने बातें करते हुए और यहांवहां घूमतेफिरते निकाल दिए. अब मसला यह है कि मैं जब भी उसे अपने पास आने के लिए या किस से बढ़ कर भी कुछ करने के लिए कहता हूं तो वह आनाकानी करने लगती है. हर वक्त उस की एक ही शिकायत रहती है कि तुम्हें मुझ से प्यार नहीं, होता तो यों फिजिकल होने के लिए नहीं कहते रहते. मुझे समझ नहीं आता कि उसे समझाऊं कैसे कि मुझे उस से प्यार है और यह प्यार ही तो है जो मुझे उस की तरफ आकर्षित करता है. पर उसे मेरी बात समझ नहीं आती. आखिर मैं उसे समझाऊं तो समझाऊं कैसे?

जवाब

आप की गर्लफ्रैंड अगर आप के साथ शारीरिक संबंध बनाने से इनकार कर रही है तो इस के पीछे जरूर कोई वजह है. अकसर लड़कियां यह सब कहती हैं कि आप केवल उन से शारीरिक संबंध बनाना चाहते हैं तो केवल यही एक कारण नहीं हो सकता. लड़कियां छोटीछोटी बातों पर इंसिक्योर हो जाती हैं और ओवर थिंकिंग करने लगती हैं. हो सकता है कि आप की गर्लफ्रैंड को यह लग रहा हो कि आप शारीरिक संबंध बना कर उस से दूर हो जाएंगे या आप की मंशा  शारीरिक संबंध बनाना ही है. वजह चाहे कोई भी हो आप को जानना आवश्यक है, और उसे भरोसा दिलाना भी आप ही को है.

पति की संबंध बनाने में रूचि कम हो गई है, क्या करूं?

सवाल…

मैं 29 साल की विवाहिता हूं. शादी को 5 साल हो गए. शुरूआत के 3 साल हमारे बीच नियमित सैक्स होता था पर पिछले 2 साल से पति की सैक्स की इच्छा नहीं होती जबकि मेरी सैक्स में रूचि बढ गई है और मैं चाहती हूं कि हमारे बीच नियमित संबंध बनें. ऐसा नहीं है कि पति का कहीं और चक्कर है और इसलिए उन की रूचि सैक्स में कम हो गई है, दरअसल इस के लिए मुझे ही पहल करनी होती है और इस के लिए मैं पति को फोरप्ले और ओरल सैक्स द्वारा उत्तेजित करने की कोशिश करती हूं.

कभी-कभी तो वे तैयार हो जाते हैं पर सैक्स की अवधि लंबी नहीं होती. इस वजह से मैं संतुष्ट नहीं हो पाती. मैं ने सुना है कि आजकल बाजार में सैक्स समस्याओं के निदान के लिए अनेक उत्पाद जैसे शक्तिवर्धक दवा और तमाम चीजें उपलब्ध हैं. क्या ये उत्पाद पुरूषों की सैक्स समस्याओं के उचित समाधान हैं?

जवाब…

आप के पति की सैक्स समस्या शारीरिक कम और मानसिक ज्यादा लगती है. जैसा कि आप ने बताया कि शुरूआत के 3 साल आप की सैक्स लाइफ अच्छी थी और पति भी इस में सहयोग कर रहे थे, मगर उस के बाद वे सैक्स से विमुख हो गए अथवा उन की रूचि सैक्स में कम हो गई, तो जाहिर है वे किसी मानसिक बीमारी से गुजर रहे होंगे या फिर किसी मानसिक परेशानी में होंगे. यह परेशानी घरपरिवार की बढती जिम्मेदारी हो सकती है, काम का बोझ हो सकता है या फिर कोई अन्य वजह, इस के लिए दवा नहीं बल्कि वजह को जानने के लिए आप को तह में जाना होगा कि अचानक वे सैक्स से विमुख क्यों हो गए?

पति से करें बात…

बेहतर तो यही होगा कि फुरसत के समय जब पति का मूड सही हो तो उन से इस बारे में खुल कर बात की जाए. जरूरत पड़े तो किसी मानसिक रोग विशेषज्ञ या फिर सैक्स विशेषज्ञ से भी पति को दिखा सकते हैं.

खानपान पर दें ध्यान…

मगर इस से पहले यह जरूरी होगा कि आप पति के खानपान पर ध्यान रखें और पोषक भोजन के साथसाथ मौसमी फल खाने को दें.

पति के साथ समय बिताएं… 

पति के साथ अधिक से अधिक समय बिताएं और सुबह-शाम नियमित रूप से दोनों एकसाथ टहला करें.

रही बात बाजार में मिलने वाले उत्पादों के तो इन में से ज्यादातर उत्पाद काम ही नहीं करते और सिर्फ प्लेसीबों की तरह काम करते हैं.

अकसर लोग बाजारों में मिलने वाले सस्ते और लोकल उत्पादों पर भरोसा कर लेते हैं और समझते हैं कि इस से उन का स्टेमीना बढ जाएगा. इन के साइड इफैक्ट्स भी देखे गए हैं.

बेहतर तो यही होता है कि बाजारों में उपलब्ध दवाएं विशेषज्ञ डाक्टरों द्वारा सुझाए जाने पर ही लें तो ज्यादा सही है.

मेरी पत्नि मेरे साथ नहीं रहती क्या करूं?

सवाल

मैं 30 साल का हूं. मेरी शादी को 10 साल हो चुके हैं और मेरे 3 बच्चे भी हैं. मेरी पत्नी मायके में ही रहती है और मेरे पास आने से मना करती है. अगर मैं उस से तलाक मांगता हूं तो वह मना कर देती है. इस समस्या का क्या हल हो सकता है?

जवाब

यह सच है कि आप की पत्नी आप के साथ ज्यादती कर रही है. अच्छा होगा कि आप तलाक के लिए अदालत का सहारा लें. शादी के 10 साल बाद पत्नी के मायके में रहने की जिद गले नहीं उतरती है. आप उस के घर वालों से भी बात करें कि वह क्यों आप के साथ नहीं रहना चाहती है और वे क्यों बेटी की गृहस्थी बरबाद कर रहे हैं.

आप उस की घर वापसी के लिए भी मुकदमा दायर कर सकते हैं. सवाल बच्चों के भविष्य का भी है.

ये भी पढ़ें…

जानिए आखिर महिलाएं सेक्स क्यों करती हैं

महिलाएं किसी पुरुष को आखिर क्‍यों पसंद करती हैं? और ऐसी कौन सी खास बात है जिससे प्रभावित होकर वह किसी पुरुष के साथ सेक्‍सुअल संबंध बनाने के लिए अपने आप को राजी करती हैं? इस तथ्‍य पर रिसर्च करने के बाद टैक्‍सास विवि के मनोविज्ञान विभाग के प्रोफेसर्स सिंडी मेस्टन और डेविड बस ने एक किताब लिखी है. इस किताब का नाम है वौय वुमन हैव सेक्‍स. किताब सेक्‍स संबंधों को लेकर महिलाएं क्‍या सोचती हैं? इस सवाल पर कई रोचक खुलासे करती है, किताब में इस बात के 200 कारण बताए गए है, जिनके चलते महिलाएं किसी पुरुष के साथ सेक्‍सुअल संबंध बनाती हैं या उसे पसंद करती हैं.

टेक्सस यूनिवर्सिटी में साइकौलजी के प्रोफेसर्स सिंडी मेस्टन और डेविड बस की लिखी किताब – वाय वुमेन हेव सेक्स ( महिलाएं सेक्स क्यों करती हैं ) में करीब 200 कारणों को बताया गया है.

रिसर्च के दौरान देखा गया कि ज्यादातर पुरुषों को महिलाएं सेक्सुअली अट्रैक्टिव लगती हैं , जबकि महिलाओं को पुरुषों में ऐसी कोई बात नज़र नहीं आती. रिसर्च के दौरान 1000 महिलाओं का इंटरव्यू किया , जिसमें महिलाओं ने पुरुषों के साथ सोने के अपने कारण बताए.

एक महिला ने बताया – वह सेक्स इसलिए करती है ताकि बोरियत दूर कर सके क्योंकि सेक्स करना लड़ने से कहीं आसान है. जबकि कुछ दूसरी महिलाओं के लिए यह माइग्रेन और सिरदर्द दूर भगाने का उपचार है.

रिसर्च में कुछ महिलाओं ने ऐसी बातें भी कहीं जिन्हें सुनकर हैरानी हो सकती है. कुछ महिलाएं महज दया की वजह से पुरुषों के साथ सोती हैं जबकि कुछ महिलाएं अपने स्वार्थ के लिए सेक्स का इस्तेमाल करती हैं जैसे रुपये – पैसों के लिए और दूसरी कीमतों चीजों को हासिल करने के लिए.

कुछ ने कहा – मैंने किसी पुरुष के साथ इसलिए संबंध बनाए क्योंकि उसने मेरे लिए एक शानदार डिनर का आयोजन किया या उसने मुझ पर काफी रुपये खर्च किए.

यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों पर किए गए इस सर्वे में 10 में से 6 ने माना कि वह आमतौर पर ऐसे पुरुष के साथ सो चुकी हैं जो उनका बौयफ्रेंड नहीं हैं. कुछ ने कहा – वह सेक्स इसलिए करती हैं ताकि अपनी सेक्सुअल परफौर्मंस को इंप्रूव कर सकें. यही बताते हुए एक विद्यार्थी ने कहा – मैंने अपने बौयफ्रेंड के साथ इसलिए सेक्स किया ताकि मैं अपने सेक्सुअल स्किल्स को और बेहतर बना सकूं.

इस रिसर्च में यह भी पता चला कि महिलाएं ऐसे पुरुषों पर ज्यादा आकर्षित होती हैं जो लंबे हों, जिनकी आवाज़ रौबदार हो और जिनके शरीर से मदहोश कर देने वाली महक आती हो.

कार की चाबी और बियर के गिलास ने मेरी जिंदगी बदल दी

सवाल

मैं 41 साल की महिला हूं. 2 बच्चे हैं, जो बोर्डिंग में पढ़ाई कर रहे हैं. पति ने उच्च शिक्षा विदेश से ली मगर खानदानी बिजनैस को आगे बढाने के लिए उन्होंने विदेश की नौकरी छोड़ दी. घर में बेशुमार धनदौलत है.  मैं भी उच्च शिक्षित हूं पर कभी नौकरी में दिलचस्पी नहीं ली. घर में काफी खुला माहौल है और आए दिन पार्टियां होती रहती हैं.

कुछ साल पहले पति के एक मित्र ने अपने फौर्महाउस में एक रात पार्टी रखी, जिस में हम चुनिंदा लोग शामिल हुए. वह एक ऐसी पार्टी थी जिस में शराब के नशे में किस के साथ क्या हो रहा है इस का किसी को सुध नहीं था. उस रात टेबल पर 5 गिलास में पहले तो बीयर डाली गई फिर एक-दूसरे की कार की चाबियां. फिर पुरूषों की आंखों पर पट्टियां बांध दी गईं. अब उन्हें एक-एक गिलास उठा कर उस में से कार की चाबी निकालनी थी. जिस किसी की कार की चाबी निकलती उस की बीवी को उस के साथ हमबिस्तर होना जरूरी था. अगर किसी के हाथ अपनी ही कार की चाबी निकली तो उसे यही सब फिर से दोहराना जरूरी था. हम सब शराब के नशे में मदहोश थे. यह एक ऐसा खेल था जिस में हम सब की ही रजामंदी थी. यह खेल कई सालों तक चला. इस बीच मैं शराब की आदी हो गई और अकेले भी खुद उन दोस्तों के साथ शराब पीती फिर सैक्स संबंध बनाती.

अब मुझे इन सब चीजों से चिढ़ होने लगी है और कभी-कभी तो घर में अकेली ही बंद रहती हूं. शराब छोड़ देने की पूरी कोशिश की पर बिना पिए रहा नहीं जाता. इस से मेरी शारीरिक दशा खराब हो गई है. चेहरे की रौनक बगैर मेकअप के सही नहीं लगती.

उधर पति को इन सब से कोई मतलब नहीं है. उन्हें सिर्फ पैसा चाहिए और मौजमस्ती. गलती तो मेरी थी कि मेरे कदम क्यों बहक गए? बड़ी उलझन में हूं. समझ नहीं आता क्या करूं?

यह एक पाठक की समस्या है. इस पर आप की राय क्या है? अपना सुझाव नीचे दिए कमैंट्स बौक्स में जरूर दें…

मेरी पत्नी को सेक्स में इंटरेस्ट नहीं है, मैं क्या करूं?

सवाल

मैं 35 साल का शादीशुदा मर्द हूं. मेरे 2 बच्चे हैं. पिछले कुछ समय से मेरी पत्नी मु झ से दूरी बना कर रख रही है. वैसे, वह स्वभाव की बहुत अच्छी है और मेरा व बच्चों का भी बहुत खयाल रखती है. लेकिन समस्या यह है कि वह अब मेरे प्रेम प्रस्ताव को टाल देती है. जब भी मैं रात को बिस्तर पर उस के पास जाता हूं, तो वह  झिड़क देती है. वह कहती है कि अब बच्चे बड़े हो रहे हैं, ऐसे में यह नौटंकी उसे पसंद नहीं है.

अभी मेरी पत्नी 30 साल की है और ऐसी बातें करती है, जैसे 60 साल की हो गई है. मैं उसे हर तरह से सम झा कर हार गया हूं, लेकिन वह टस से मस नहीं होती है. मैं क्या करूं?

ये भी पढ़ें- मेरी फ्रेंड को मेरे बॉयफ्रेंड में ज्यादा इंट्रेस्ट है, मैं क्या करूं?

जवाब

पहले तो यह समझ लें कि पत्नी के माने सिर्फ जिस्म नहीं होता है कि जब पति चाहे तब वह सैक्सी गुडि़या की तरह बिस्तर पर बिछते हुए उसे अनचाहे मन से मनचाहा सुख दे. बाकी तो आप खुद मान रहे हैं कि वह एक अच्छी पत्नी की तरह घर में सब का खयाल रखती है.

ऐसा लगता है कि आप की पत्नी का मन सैक्स से उचट गया है, जबकि उस का लुत्फ लेने का यह बेहतर समय है. मुमकिन है कि अब उसे पहले जैसी संतुष्टि न मिलती हो, इसलिए खीज कर वह ऐसा बरताव कर रही है कि आप ही उस से हमबिस्तरी की पेशकश न करें.

ये भी पढ़ें- मैं अपने बॉयफ्रेंड से इमोशनली अटैच नहीं हूं, क्या करूं?

आप को प्यार और सब्र से काम लेते हुए उस से उस की परेशानी उगलवानी पड़ेगी, उसे सैक्स के लिए उकसाना पड़ेगा. इस के लिए उसे पोर्न फिल्म दिखा कर देखें और उस के सिर से घरगृहस्थी की जिम्मेदारियों का भार कम करें. इस पर भी बात न बने, तो किसी सैक्स स्पैशलिस्ट डाक्टर से  बात करें.

अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- submit.rachna@delhipress.biz
 
सब्जेक्ट में लिखे…  सरस सलिल- व्यक्तिगत समस्याएं/ Personal Problem

मेरी पत्नी की मृत्यु हो चुकी है, मैं बच्चों की सारी जरूरतें कैसे पूरा करूं?

सवाल

मैं 43 वर्षीय पुरुष हूं. जिंदगी में मैं ने जो चाहा, कभी नहीं मिला. कालेज टाइम में चाहता था कोई गर्लफ्रैंड बने, लेकिन नहीं बनी. एक लड़की को बहुत पसंद करता था लेकिन कभी उस से बोल नहीं पाया. शादी हुई तो सोचा सिंपल सी प्यार भरी लाइफ होगी लेकिन पत्नी ऐसी मिली जिसे सैक्स में रुचि न थी. डिप्रैशन में रहती थी. एक साल के अंदर ही तलाक हो गया. दूसरी शादी की, पत्नी झगड़ालू निकली. मेरे मातापिता से लड़ती. मुझ से ज्यादा पढ़ीलिखी थी, सो इस बात का मुझ पर रोब झाड़ती. खैर, उस ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया, लेकिन डिलीवरी के दौरान कुछ कौंप्लिकेशंस के कारण उस की मौत हो गई.

अब बच्चों को पालने की जिम्मेदारी पूरी तरह से मेरे ऊपर है. पिताजी का देहांत हो चुका है और मम्मी बीमार रहती हैं. सोचता हूं, उन्हें कुछ हो गया तो मैं तो बिलकुल अकेला हो जाऊंगा. रिश्तेदार शादी करने की सलाह देते हैं तो कोई कहता है एक बच्चा मैं गोद दे दूं, 2-2 बच्चे संभालना मुश्किल है.

ये भी पढ़ें- मेरी पत्नी मां बनना चाहती है लेकिन मुझे बच्चा नहीं चाहिए, मैं क्या करूं?

आर्थिक प्रौब्लम भी है. प्राइवेट जौब करता हूं. कब छूट जाए, कुछ कह नहीं सकता क्योंकि कंपनी घाटे में चल रही है. मम्मी का कहना है कि शादी के बारे में सोचना छोड़, बच्चों की परवरिश के बारे में सोचूं. लेकिन पुरुष हूं, मेरी शारीरिक जरूरत भी है. मैं बहुत उलझन में हूं. कुछ सोच नहीं पा रहा कि लाइफ में मेरे लिए क्या अच्छा और क्या बुरा?

जवाब

वाकई आप की जिंदगी में मिठास कम, कड़वाहट ज्यादा रही है. खैर, जो हो गया सो गया. अब आगे की ओर देखिए. फिलहाल, अभी आप की पहली समस्या है जुड़वां छोटे बच्चों को पालना. आप की मम्मी ठीक कह रही हैं कि आप का फोकस अभी बच्चों की परवरिश पर होना चाहिए. अभी तो सिर्फ बच्चों की जिम्मेदारी है. दोबारा शादी कर लेंगे तो पत्नी की जिम्मेदारी भी उठानी पड़ेगी और उसे भी अपना वक्त देना पड़ेगा.

दूसरे, इस बात की क्या गारंटी कि वह गाय की तरह इतनी सीधी होगी कि छोटेछोटे बच्चों को भी संभाल लेगी, घर के कामकाज भी करेगी. आप को शारीरिक सुख देगी तो बदले में क्या कुछ नहीं चाहेगी. क्या आप उस की जरूरतें पूरी करने की हालत में हैं. घर में रुपएपैसे की दिक्कत ही झगड़े पैदा करती है. जिस जने की 2 शादियां हो चुकी हों, उसे नई लड़की मिलेगी भी नहीं. इसलिए हमारी राय में इस वक्त आप का शादी करना एक और मुसीबत अपने सिर ले लेने जैसा है.

अभी आप अपने हिसाब से घर चला रहे हैं. मम्मी का साथ अभी बना हुआ है. उन की हैल्प के लिए डेटाइम एक मेड रख लें. घर के काम और बच्चों को संभालने में मम्मी की मदद हो जाएगी.

ये भी पढ़ें- मेरी पत्नी को सेक्स में इंटरेस्ट नहीं है, मैं क्या करूं?

जहां तक शारीरिक सुख की बात है, तो आजकल कई वैबसाइट्स हैं जहां आप की तरह ही कई लेडीज भी हैं जो रिलेशनशिप में विश्वास रखती हैं. फिजिकल रिलेशन के लिए शादी जरूरी तो नहीं. दोदो शादी कर के आप देख भी चुके हैं. और अब तो हालत ऐसी है कि शादी करना किसी भी एंगल से ठीक नहीं लग रहा. बस, पूरी तरह से देखपरख कर रिलेशनशिप का सलैक्शन कीजिएगा. कहीं फिर किसी मुसीबत में न पड़ जाना.

आप हर कदम फूंकफूंक कर रखना. खुद खुश रहना है और बच्चों की खुशीखुशी परवरिश करनी है. ज्यादा आगे की मत सोचिए. भविष्य किसी ने नहीं देखा. बस, वक्त को जितना आसान बना सकते हैं, बनाइए और अपने को फाइनैंशियली स्ट्रौंग बनाने की कोशिश कीजिए.

अगर आपकी भी ऐसी ही कोई समस्या है तो हमें इस ईमेल आईडी पर भेजें- submit.rachna@delhipress.biz
 
सब्जेक्ट में लिखे…  सरस सलिल- व्यक्तिगत समस्याएं/ Personal Problem
अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें