शादी से पहले दूल्हे का खेल : भाग 1

दरअसल, 13 दिसंबर को कानपुर में हरप्रीत कौर की रिंग सेरेमनी थी. उस का मंगेतर युवराज सिंह दिल्ली के बंगला साहिब गुरुद्वारे में रहता था. हरप्रीत कौर की भाभी व भाई सुरेंद्र सिंह भी दिल्ली में ही रहते थे. हरप्रीत भाई से मिलने तथा अपनी सगाई का सामान खरीदने के लिए 9 दिसंबर, 2019 की रात घर से निकली थी.

बेटी सफर में अकेली हो तो मांबाप की चिंता स्वाभाविक है. गुरुवचन सिंह को भी बेटी की चिंता थी. अत: हालचाल जानने के लिए उन्होंने रात 12 बजे बेटी को काल लगाई, पर उस का फोन स्विच्ड औफ था. उन्होंने सोचा कि वह सो गई होगी. लेकिन मन में शक का बीज पड़ गया था, जिस ने सवेरा होतेहोते वृक्ष का रूप ले लिया. सुबह 7 बजे उन्होंने फिर से हरप्रीत को काल लगाई, पर फोन अब भी बंद था.

इस से गुरुवचन सिंह की चिंता और बढ़ गई. उन्होंने दिल्ली में रहने वाले बेटे सुरेंद्र सिंह को फोन पर सारी बात बताई. सुरेंद्र सिंह ने उन्हें बताया कि हरप्रीत कौर अभी तक यहां नहीं पहुंची है. इस के बाद सुरेंद्र सिंह बहन की खोज में निकल पड़ा.

ये भी पढ़ें- ऐसा भी होता है प्यार

सुरेंद्र सिंह नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचा क्योंकि श्रमशक्ति एक्सप्रैस नई दिल्ली तक ही आती है. वहां उस ने स्टेशन का हर प्लेटफार्म छान मारा लेकिन उसे हरप्रीत कौर नहीं दिखी. उस ने वेटिंग रूम में भी चेक किया, पर हरप्रीत कौर वहां भी नहीं थी.

सुरेंद्र सिंह ने सोचा कि हो न हो, हरप्रीत अपने मंगेतर युवराज सिंह के पास चली गई हो? मन में यह विचार आते ही सुरेंद्र सिंह ने हरप्रीत के मंगेतर युवराज से फोन पर बात की, ‘‘युवराज, हरप्रीत तेरे पास तो नहीं आई?’’

‘‘नहीं तो,’’ युवराज ने जवाब दिया. फिर उस ने पूछा, ‘‘सुरेंद्र बात क्या है, हरप्रीत को ले कर तू इतना परेशान क्यों है?’’

‘‘क्या बताऊं… हरप्रीत कल रात कानपुर से दिल्ली आने को निकली थी, पर वह अभी तक यहां नहीं पहुंची. स्टेशन पर आ कर मैं ने चप्पाचप्पा छान मारा पर वह कहीं नहीं दिख रही. मैं बहुत परेशान हूं. समझ में नहीं आ रहा कि हरप्रीत गई तो कहां गई?’’

‘‘तुम परेशान न हो. मैं तुम्हारे पास आ रहा हूं.’’ युवराज बोला और कुछ देर बाद वह नई दिल्ली स्टेशन पहुंच गया. वह भी सुरेंद्र सिंह के साथ हरप्रीत की खोज करने लगा. दोनों ने नई दिल्ली स्टेशन का कोनाकोना छान मारा, लेकिन हरप्रीत का कुछ पता न चला. दिल्ली में सुरेंद्र व युवराज के कुछ परिचित थे. हरप्रीत भी उन्हें जानती थी. उन परिचितों के यहां भी सुरेंद्र सिंह ने बहन की खोज की, पर उस के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली.

सुरेंद्र सिंह के पिता गुरुवचन सिंह मोबाइल पर उस के संपर्क में थे. सुरेंद्र पिता को पलपल की जानकारी दे रहा था. जब सुबह से शाम हो गई और हरप्रीत का कुछ भी पता नहीं चला तो गुरुवचन सिंह चिंतित हो उठे. तब वह कानपुर रेलवे स्टेशन पर स्थित जीआरपी (राजकीय रेलवे पुलिस) थाना पहुंच गए. उन्होंने थानाप्रभारी को बेटी के लापता होने की बात बताते हुए बेटी की गुमशुदगी दर्ज करने की मांग की.

लेकिन थानाप्रभारी ने गुरुवचन सिंह की बात को तवज्जो नहीं दी. उन्होंने यह कह कर उन्हें वापस भेज दिया कि बेटी जवान है हो सकता है किसी के साथ सैरसपाटा के लिए निकल गई हो, 1-2 रोज इंतजार कर लो. उस के बाद न लौटे तो हम गुमशुदगी दर्ज कर लेंगे.

गुरुवचन सिंह बुझे मन से वापस घर आ गए. गुरुवचन सिंह और उन की पत्नी गुरप्रीत कौर ने वह रात आंखों ही आंखों में काटी. दोनों के मन में तरहतरह की आशंकाएं उमड़नेघुमड़ने लगी थीं.

अब तक गुरुवचन सिंह की युवा बेटी के गायब होने की खबर कई गुरुदारों तथा सिख समुदाय में फैल गई थी. लोगों की भीड़ उन के घर पर जुटने लगी थी. गुरुद्वारे के जत्थे की महिलाएं भी आ गई थीं. सभी तरहतरह के कयास लगा रही थीं. गुरुवचन सिंह ने अपने खास लोगों से बंद कमरे में विचारविमर्श किया और जीआरपी थाने जा कर हरप्रीत की गुमशुदगी दर्ज कराने का निश्चय किया.

11 दिसंबर, 2019 की दोपहर गुरुवचन सिंह अपने परिचितों के साथ एक बार फिर कानपुर जीआरपी थाने पहुंचे. इस बार दबाव में बिना नानुकुर के थाना पुलिस ने हरप्रीत कौर की गुमशुदगी दर्ज कर ली. गुरुवचन सिंह एवं उन के परिचितों ने पुलिस से सीसीटीवी की फुटेज दिखाने का अनुरोध किया.

इस पर पुलिस ने व्यस्तता का हवाला दे कर फुटेज दिखाने को इनकार कर दिया लेकिन जब दवाब बनाया गया तो फुटेज दिखाई. फुटेज में हरप्रीत कौर स्टेशन की कैंट साइड से बाहर निकलते दिखाई दी. उस के बाद पता नहीं चला कि वह कहां गई.

गुरुवचन सिंह जवाहर नगर में रहते थे. यह मोहल्ला थाना नजीराबाद के अंतर्गत आता है. शाम 5 बजे वह परिचितों के साथ थाना नजीराबाद जा पहुंचे. उस समय थानाप्रभारी मनोज रघुवंशी थाने पर ही मौजूद थे.

गुरुवचन सिंह ने उन्हें अपनी व्यथा बताई और बेटी की गुमशुदगी दर्ज करने की गुहार लगाई. थानाप्रभारी ने तत्काल गुरुवचन सिंह की बेटी हरप्रीत कौर की गुमशुदगी दर्ज कर ली. उन्होंने बेटी को तलाशने में हर संभव कोशिश करने का आश्वासन दिया.

इधर 12 दिसंबर की अपराह्न 3 बजे कानपुर के ही थाना महाराजपुर की पुलिस को हाइवे के किनारे झाडि़यों में एक युवती की लाश पड़ी होने की सूचना मिली. सूचना पाते ही थानाप्रभारी ए.के. सिंह कुछ पुलिसकर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए.

लाश तिवारीपुर स्थित राधाकृष्ण मुन्नीदेवी महाविद्यालय के समीप हाइवे किनारे झाडि़यों में पड़ी थी. उन्होंने घटनास्थल और लाश का निरीक्षण किया.

मृतका की उम्र 22 साल के आसपास थी. उसे देखने से लग रहा था कि उस की हत्या 2-3 दिन पहले कहीं और कर के लाश वहां डाली गई थी. मृतका के शरीर पर कोई जख्म वगैरह नहीं था जिस से प्रतीत हो रहा था कि उस की हत्या गला दबा कर की गई होगी. उस के पास ऐसी कोई चीज नहीं मिली जिस से उस की शिनाख्त हो सके.

ये भी पढ़ें- जिस्मफरोशी के नए अड्डे

थानाप्रभारी ने हुलिए सहित एक युवती की लाश पाए जाने की सूचना वायरलेस द्वारा कानपुर नगर तथा देहात के थानों को प्रसारित कराई ताकि मृतका की पहचान हो सके. इस सूचना को जब नजीराबाद थानाप्रभारी मनोज रघुवंशी ने सुना तो उन का माथा ठनका. क्योंकि उन के यहां भी एक दिन पहले 22 वर्षीय युवती हरप्रीत कौर की गुमशुदगी दर्ज हुई थी.

उन्होंने आननफानन में हरप्रीत कौर के पिता गुरुवचन सिंह को थाने बुलवा लिया. फिर उन्हें साथ ले कर वह महाराजपुर में मौके पर पहुंच गए. गुरवचन सिंह उस लाश को देखते ही फफक पड़े, ‘‘सर, यह शव हमारी बेटी हरप्रीत का ही है. इसे किस ने और क्यों मार डाला?’’

हरप्रीत की लाश पाए जाने की सूचना जब अन्य घरवालों को मिली तो घर में कोहराम मच गया. मां, बहन, भाई व परिजन घटनास्थल पर पहुच गए. हरप्रीत का शव देख कर सभी बिलख पड़े. थानाप्रभारी ने हरप्रीत कौर की हत्या की सूचना अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दी.

कुछ ही देर बाद एसएसपी अनंतदेव तिवारी, एसपी (साउथ) अपर्णा गुप्ता तथा सीओ (नजीराबाद) गीतांजलि सिंह भी मौके पर पहुंच गईं. मौके से साक्ष्य जुटाए गए. खोजी कुत्ता शव को सूंघ कर राधाकृष्ण मुन्नीदेवी महाविद्यालय की ओर भौंकता हुआ आगे बढ़ा फिर कुछ दूर जा कर वापस आ गया.

खोजी कुत्ता हत्या से संबंधित कोई साक्ष्य नहीं जुटा पाया. घटना स्थल से न तो मृतका का मोबाइल फोन बरामद हुआ और न उस का बैग. निरीक्षण के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हेतु लाला लाजपत राय अस्पताल भेज दिया.

13 दिसंबर, 2019 को हरप्रीत हत्याकांड की खबर समाचारपत्रों में सुर्खियों में छपी तो सिख समुदाय के लोगों में रोष छा गया. सुबह से ही लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंचने लगे. दोपहर 12 बजे तक पोस्टमार्टम हाउस पर भारी भीड़ जुट गई. सपा विधायक इरफान सोलंकी तथा अमिताभ बाजपेई भी वहां पहुंच गए. विधायकों के आने से भीड़ ज्यादा उत्तेजित हो उठी. लोगों में पुलिस की लापरवाही के प्रति गुस्सा था.

अत: पुलिस विरोधी नारेबाजी शुरू हो गई. यह देख कर थानाप्रभारी मनोज रघुवंशी के हाथपांव फूल गए. उन्होंने घटना की जानकारी आला अधिकारियों को दी तो एडीजी प्रेम प्रकाश, आईजी मोहित अग्रवाल, एसएसपी अनंतदेव तिवारी, एसपी (साउथ) अपर्णा गुप्ता, तथा सीओ गीतांजलि सिंह लाला लाजपतराय अस्पताल आ गईं.

वहां जुटी भीड़ को देखते हुए एसएसपी ने मौके पर नजीराबाद, स्वरूप नगर, फजलगंज, काकादेव थाने की फोर्स भी बुला ली. बवाल की जानकारी पा कर जिलाधिकारी विजय विश्वास पंत भी मौके पर आ गए.

सपा विधायक माहौल को बिगाड़ न दें, इसलिए पुलिस अधिकारियों ने भाजपा विधायक सुरेंद्र मैथानी तथा गुरु सिंह सभा, कानपुर के नगर अध्यक्ष सिमरन जीत सिंह को वहां बुलवा लिया. भाजपा विधायक व पुलिस अधिकारियों ने मृतका के परिजनों से बातचीत शुरू की.

मृतका के पिता गुरुवचन सिंह ने आरोप लगाया कि पुलिस ने बेहद लापरवाही की. पुलिस यदि सक्रिय होती, तो शायद आज उन की बेटी जिंदा होती. वह थानों के चक्कर लगाते रहे, कहते रहे कि जल्द से जल्द उन की बेटी के हत्यारों को गिरफ्तार किया जाए. उन्होंने जिलाधिकारी के समक्ष तीसरी मांग यह रखी कि उन्हें कम से कम 5 लाख रुपए की आर्थिक मदद दी जाए.

ये भी पढ़ें- विकास दुबे : नेताओं और पुलिसवालों की छत्रछाया में बना गैंगस्टर

गुरुवचन सिंह की इन मांगों के संबंध में विधायक सुरेंद्र मैथानी तथा गुरु सिंह सभा नगर अध्यक्ष सिमरन जीत सिंह ने जिलाधिकारी तथा पुलिस अधिकारियों से विचारविमर्श किया. अंतत: उन की सभी मांगें मान ली गईं. अधिकारियों के आश्वासन के बाद माहौल शांत हो गया.

जानें आगे क्या हुआ अगले भाग में…

शादी से पहले दूल्हे का खेल : भाग 2

3 डाक्टरों के एक पैनल ने हरप्रीत कौर के शव का पोस्टमार्टम किया. पैनल में डिप्टी सीएमओ डा. ए.बी. मिश्रा, डा. कृष्ण कुमार तथा डा. एस.पी. गुप्ता को शामिल किया गया. पोस्टमार्टम के दौरान वीडियोग्राफी भी की गई. डाक्टरों ने विसरा के साथ ही स्लाइड बना कर डीएनए सैंपल जांच के लिए सुरक्षित रख लिए.

पोस्टमार्टम के बाद हरप्रीत के शव को जवाहर नगर गुरुद्वारा लाया गया. यहां जत्थे की महिलाओं की पुलिस से झड़प हो गई. सीओ गीतांजलि सिंह ने किसी तरह महिलाओं को समझाया. उस के बाद मृतका के शव को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बर्रा स्थित स्वर्गआश्रम लाया गया. जहां परिजनों ने उसे नम आंखों से अंतिम विदाई दी.

दरअसल हरप्रीत कौर की 13 दिसंबर को कानपुर में रिंग सेरेमनी थी. सगाई वाले दिन ही उस की अर्थी उठी. इसलिए जिस ने भी मौत की खबर सुनी, उस की आंखें आंसू से भर आईं. यही कारण था कि उस की शवयात्रा में भारी भीड़ उमड़ी. भीड़ में गम और गुस्सा दोनों था. गम का आलम यह रहा कि सिख समुदाय के अनेक घरों तथा गुरुद्वारे में खाना तक नहीं बना.

ये भी पढ़ें- विकास दुबे : नेताओं और पुलिसवालों की छत्रछाया में बना गैंगस्टर

एसएसपी अनंतदेव तिवारी ने हरप्रीत हत्याकांड को बेहद गंभीरता से लिया. उन्होंने हत्या के खुलासे की जिम्मेदारी एसपी (साउथ) अपर्णा गुप्ता को सौंपी. अपर्णा गुप्ता ने खुलासे के लिए एक स्पैशल टीम गठित की.

इस टीम में नजीराबाद थानाप्रभारी मनोज रघुवंशी, सीओ गीतांजलि सिंह, कई थानों के तेजतर्रार दरोगाओं तथा कांस्टेबलों को सम्मिलित किया गया. अब तक थानाप्रभारी ने गुमशुदगी के इस मामले को भा.द.वि. की धारा 302, 201 के तहत अज्ञात हत्यारों के विरूद्ध तरमीम कर दिया था.

एसपी (साउथ) अपर्णा गुप्ता द्वारा गठित टीम ने सब से पहले घटनास्थल का निरीक्षण किया, फिर पोस्टमार्टम रिपोर्ट का अध्ययन किया. रिपोर्ट के मुताबिक हरप्रीत की हत्या गला दबा कर की गई थी. दुष्कर्म की आशंका के चलते स्लाइड बनाई गई थी तथा जहर की आशंका को देखते हुए विसरा भी सुरक्षित कर लिया गया था. स्लाइड व विसरा को परीक्षण हेतु लखनऊ लैब भेजा गया.

टीम ने मृतका के पिता गुरुवचन सिंह का बयान दर्ज किया. उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी हरप्रीत कौर का रिश्ता दिल्ली के बंगला साहिब गुरुद्वारा में क्लर्क के पद पर सेवारत युवराज सिंह के साथ तय हुआ था. 13 दिसंबर को उस की सगाई थी.

वह सामान की खरीदारी करने 9 दिसंबर को दिल्ली जाने के लिए कानपुर रेलवे स्टेशन पहुंची थी. बेटी तो दिल्ली नहीं पहुंची, अपितु उस की मौत की खबर जरूर मिल गई.

‘‘हरप्रीत का मंगेतर युवराज कहां है? क्या वह तुम से मिलने तुम्हारे घर आया है?’’ थानाप्रभारी ने गुरुवचन सिंह से पूछा.

‘‘नहीं, वह मौत की खबर पा कर भी कानपुर नहीं आया. 12 दिसंबर को उस से बात जरूर हुई थी. उस के बाद उस से संपर्क नहीं हो पाया. युवराज का मोबाइल फोन भी बंद है.’’ गुरुवचन सिंह ने पुलिस को जानकारी दी.

गुरुवचन सिंह की बात सुन कर मनोज रघुवंशी का माथा ठनका, इस की वजह यह थी कि जिस की होने वाली पत्नी की हत्या हो गई हो, वह खबर पा कर भी न आए, यह थोड़ा अजीब था. ऊपर से उस ने अपना मोबाइल भी बंद कर लिया था. इन सब वजहों से उन्हें लगा कि कुछ तो गड़बड़ है.

हरप्रीत कौर घर से कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंची थी. स्टेशन से ही वह गायब हुई थी. पुलिस टीम जांच करने स्टेशन पहुंची. कानपुर रेलवे स्टेशन की जीआरपी पुलिस की मदद से सीसीटीवी फुटेज देखे गए तो हरप्रीत कौर स्टेशन से कैंट साइड में बाहर जाते दिखी.

इस के बाद पुलिस ने रेल बाजार के हैरिशगंज क्षेत्र के एक सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो इस फुटेज में 9 दिसंबर की रात 10 बजे हरप्रीत के अलावा 3 अन्य लोग कार में बैठे दिखे.

पुलिस ने उन की पहचान कराने के लिए यह फुटेज गुरुवचन सिंह को दिखाई तो उन्होंने उन में से एक युवक की तत्काल पहचान कर ली. यह कोई और नहीं बल्कि हरप्रीत का मंगेतर युवराज सिंह था. 2 अन्य युवकों को वह नहीं पहचान पाए.

युवराज सिंह पुलिस की रडार पर आया तो पुलिस ने युवराज तथा हरप्रीत के मोबाइल नंबरों की काल डिटेल्स निकलवाई. इस से पता चला कि 9 दिसंबर को युवराज और हरप्रीत के बीच कई बार बात हुई थी.

हरप्रीत ने अपने मोबाइल फोन से उसे आखिरी मैसेज भी भेजा था. लेकिन उस ने हरप्रीत से अपने एक दूसरे फोन नंबर से बात की थी. उस के पहले उस के फोन की लोकेशन 9 दिसंबर की रात दिल्ली की ही मिल रही थी.

पुलिस टीम को समझते देर नहीं लगी कि युवराज सिंह शातिर दिमाग है. उस ने ही अपने साथियों के साथ मिल कर अपनी मंगेतर हरप्रीत की हत्या की है. पुलिस को उस पर शक न हो इसलिए वह अपना एक मोबाइल फोन दिल्ली में ही छोड़ आया था. हत्या में कार का प्रयोग भी हुआ था. इस का पता लगाने पुलिस टीम बारा टोल प्लाजा पहुंची. क्योंकि इसी टोल प्लाजा से कानपुर शहर का आवागमन दिल्ली आगरा की ओर होता है.

पुलिस टीम ने बारा टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज देखे तो हैरान रह गई. दिल्ली नंबर की टैक्सी वैगन आर कार 7 घंटे में 4 बार टोल से इधर से उधर क्रास हुई थी. 9 दिसंबर की रात साढ़े 8 बजे वह टैक्सी कानपुर शहर आई.

ये भी पढ़ें- जिस्मफरोशी के नए अड्डे

रात 12.36 बजे वह वापस दिल्ली की तरफ गई. फिर 45 मिनट बाद रात 1.19 बजे कार वापस कानपुर की तरफ आई. इस के बाद रात 3.36 बजे वापस बारा टोल प्लाजा क्रास कर दिल्ली की ओर चली गई.

इस बीच पुलिस ने डाटा डंप करा कर कई संदिग्ध नंबर निकाले तथा इन नंबरों की जानकारी जुटाई. कार पर अंकित नंबर डीएल1आरटीए 5238 की आरटीओ कार्यालय से जानकारी जुटाई गई तो पता चला कि कार का रजिस्ट्रैशन तरसिक्का (अमृतसर) निवासी सुखविंदर सिंह के नाम है.

एक अन्य संदिग्ध मोबाइल नंबर की जानकारी जुटाई गई तो पता चला कि वह नंबर अमृतसर (पंजाब) जिले के जुगावा गांव निवासी सुखचैन सिंह का है. हरप्रीत का मंगेतर युवराज सिंह भी इसी जुगावा गांव का रहने वाला था.

पुलिस टीम जांच के आधार पर अब तक हरप्रीत कौर हत्याकांड के खुलासे के करीब पहुंच चुकी थी. अत: टीम ने जांच रिपोर्ट से एसपी (साउथ) अपर्णा गुप्ता को अवगत कराया तथा युवराज सिंह तथा उस के साथियों की गिरफ्तारी की अनुमति मांगी.

अपर्णा गुप्ता ने जांच रिपोर्ट के आधार पर गिरफ्तारी का आदेश दे दिया. इस के बाद पुलिस पार्टी हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली व पंजाब रवाना हो गई.

15 दिसंबर, 2019 को पुलिस टीम युवराज सिंह की तलाश में दिल्ली स्थित बंगला साहिब गुरुद्वारा पहुंची. पता चला कि युवराज सिंह का असली नाम जुगराज सिंह है. 5 दिसंबर से वह ड्यूटी पर नहीं आ रहा है. गुरुद्वारे में वह क्लर्क के पद पर तैनात था.

युवराज सिंह जब गुरुद्वारे में नहीं मिला तब पुलिस टीम ने युवराज सिंह व उस के दोस्त सुखचैन सिंह की तलाश में उस के गांव जुगावा (अमृतसर) में छापा मारा. लेकिन वह दोनों अपनेअपने घरों से फरार थे. उन का मोबाइल फोन भी बंद था, जिस से उन की लोकेशन नहीं मिल पा रही थी.

युवराज सिंह तथा सुखचैन सिंह जब पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े तो पुलिस टीम को निराशा हुई लेकिन टीम ने हिम्मत नहीं हारी. इस के बाद टीम ने रात में तरसिक्का (अमृतसर) निवासी सुखविंदर सिंह के घर दबिश दी. सुखविंदर सिंह घर में ही था और चैन की नींद सो रहा था. पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया और उस की कार भी अपने कब्जे में ले ली. पुलिस टीम कार सहित सुखविंदर सिंह को कानपुर ले आई.

एसपी (साउथ) अपर्णा गुप्ता तथा सीओ (नजीराबाद) गीतांजलि सिंह ने थाना नजीराबाद में सुखविंदर सिंह से हरप्रीत कौर की हत्या के संबंध में सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गया. उस ने हत्या में शामिल होना कबूल कर लिया. कार की डिक्की से उस ने मृतका हरप्रीत का ट्रौली बैग तथा मोबाइल फोन भी बरामद करा दिया.

सुखविंदर सिंह ने बताया कि हरप्रीत कौर की हत्या उस के मंगेतर जुगराज सिंह उर्फ युवराज सिंह ने अपने गांव के दोस्त सुखचैन सिंह के साथ मिल कर रची थी. हत्या में वह भी सहयोगी था. हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के बाद वह तीनों रात में ही दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे. कार उस की खुद की थी.

दिल्ली में वह उस कार को टैक्सी के रूप में चलाता था. सुखविंदर सिंह ने बताया कि वह हत्या करना नहीं चाहता था, लेकिन दोस्त जुगराज सिंह की शादीशुदा जिंदगी तबाह होने से बचाने के लिए वह हत्या जैसे जघन्य अपराध में शामिल हो गया.

चूंकि सुखविंदर सिंह ने हत्या का परदाफाश कर दिया था और हत्या में प्रयुक्त कार भी बरामद करा दी थी. साथ ही मृतका का ट्रौली बैग तथा मोबाइल फोन भी बरामद करा दिया था. अत: एसपी (साउथ) अपर्णा गुप्ता ने सीओ गीतांजलि सिंह के कार्यालय परिसर में आननफानन में प्रैस वार्ता की.

ये भी पढ़ें- ऐसा भी होता है प्यार

पुलिस ने कातिल सुखविंदर सिंह को मीडिया के समक्ष पेश कर घटना का खुलासा कर दिया. पुलिस पूछताछ में प्यार में धोखा खाई एक युवती की मौत की सनसनीखेज कहानी प्रकाश में आई.

जानें आगे क्या हुआ अगले भाग में…

आज का सच : भाग 3- क्या था रामसिंह का सच

रामसिंह धीरेधीरे मुसाफिर बन गया. अब उस की रोटी बड़ी दूरदूर बिखर गई थी, जिसे चुनने उसे दूरदूर जाना पड़ता था. लंबी सवारी मिल जाती तो अकसर हफ्ताहफ्ता वह आता ही नहीं था और जब भी आता अपनी सारी कमाई मेरे हवाले कर लौट जाता. उस की जमीन के कागज भी मेरे ही पास पडे़ थे. धीरेधीरे वह हमारे परिवार का ही सदस्य बन गया. वह जहां भी होता हमें अपना अतापता बताता रहता. जिस दिन उसे आना होता था मेरी पत्नी उस की पसंद का ही कुछ विशेष बना लेती.

हमारी बेटियां भी धीरेधीरे उसे अपना भाई मान चुकी थीं. मेरे पैर का टूटना और रामसिंह का जीजान से मेरी सेवा करना भी उन्हें अभिभूत कर गया था.

एक शाम वापस आया तो वह बेहद थका सा लगा था. उस शाम उस ने अपने पैसे भी मुझे नहीं दिए और कुछ खा भी नहीं पाया. पिछले 3-4 महीने में आदत सी हो गई थी न रामसिंह की बातें सुनने की, उस की बड़ीबड़ी बातों पर जरा रुक कर पुन: सोचने की. आधी रात हो गई थी, खटका सा लगा बाहर बरामदे में. कौन हो सकता है यही देखने को मैं बाहर गया तो बरामदे की सीढि़यों पर रामसिंह चुपचाप बैठा था.

ये भी पढ़ें- पासा पलट गया: आभा को लग गया चस्का

‘‘क्या बात है, बेटा? बाहर सर्दी में क्यों बैठा है? उठ, चल अंदर चल,’’ और हाथ पकड़ कर उसे अपने साथ ले आया.

मेरी पत्नी भी उठ कर बैठ गई. अपना शाल उस पर ओढ़ा कर पास बिठा लिया. रो पड़ा था रामसिंह. पत्नी ने माथा सहला दिया तो सहसा उस की गोद में समा कर वह चीखचीख कर रोने लगा और हम दोनों उस की पीठ सहलाते रहे. पहली बार इस तरह उसे रोते देख रहे थे हम.

‘‘कोई नुकसान हो गया क्या, बेटा? किसी ने तुम्हारे पैसे छीन लिए क्या? क्या हुआ मेरे बच्चे बता तो मुझे,’’ मैं ने माथा सहला कर पूछा तो कुछ कह नहीं पाया राम.

‘‘अच्छा, सुबह बताना, अभी सो जा. यहीं सो जा हमारे पास.’’

पत्नी ने जरा सा आगे सरक कर अपने पास ही जगह बना दी.

रामसिंह वहीं हम दोनों के बीच में चुपचाप छोटे बच्चे की तरह सो गया. सुबह हम दोनों जल्दी उठ जाते हैं न. सैर आदि के बाद पिछवाड़े गया तो देखा राम सब्जियों में पानी लगा रहा था.

‘‘देखिए तो चाचाजी, गोभी फूटने लगी है. गाजर और मूली भी. इस सर्दी में हमें सब्जी बाजार से नहीं लानी पडे़गी.’’

मस्त था रामसिंह. कुरता उतार कर तार पर टांग रखा था और गले में मेरी पत्नी की चेन चमचमा रही थी. एक किसान का बलिष्ठ शरीर, जो तृप्ति मिट्टी के साथ मिट्टी हो कर पाता है, वह गाड़ी के घूमते चक्कों के साथ कहां पा सकता होगा, मैं सहज ही समझने लगा. कुदाल और खुरपी उसे जो सुख दे पाती होगी वह गाड़ी का स्टेयरिंग कैसे दे पाता होगा. अपार सुख था राम के चेहरे पर, जब वह गोभी और गाजर की बात कर रहा था.

पत्नी चाय की टे्र हाथ में लिए हमें ढूंढ़ती हुई पीछे ही चली आई थी.

‘‘चाचीजी, देखिए तो, नन्हीनन्ही गोभियां फूट रही हैं?’’

हाथ धो कर चाय पीने लगा रामसिंह, तब सहसा मैं ने पूछ लिया, ‘‘इन 2 दिनों में जो कमाया वह कहां है, रामसिंह, किसी बुरी संगत में तो नहीं उड़ा दिया?’’

एक बार फिर चुप सा हो गया रामसिंह. एक विलुप्त सी हंसी उस के होंठों पर चली आई.

‘‘बुरी संगत में ही उड़ा दिया चाचाजी…जो गया सो गया. अब भविष्य के लिए मैं ने दुनिया से एक और सबक सीख लिया है. सब रिश्ते महज तमाशा, सच्चा है तो सिर्फ दर्द का रिश्ता…खून का रिश्ता तो सिर्फ खून पीता है, सुख नहीं देता.

‘‘परसों रात एअरपोर्ट पर से एक परिवार मिला जिसे मेरे ही गांव जाना था. मैं खुशीखुशी मान गया. सुबह गांव पहुंचा तो सोचा कि सवारी छोड़ कर एक बार अपना बंद घर और जमीन भी देख आऊंगा.

‘‘सवारी छोड़ी और जब उन का सामान निकालने पीछे गया तो उन के साथ ब्याही दुलहन को देख हैरान रह गया. वह लड़की वही थी जो कभी मेरी मंगेतर थी और आज अपने विदेशी पति के साथ गांव आई थी.

‘‘सामान उतार कर मैं वापस चला आया. उस के परिवार से रुपए लिए ही नहीं…आज वह मेरी कुछ नहीं लेकिन मेरे गांव की बेटी तो है. मन ही नहीं हुआ उस से पैसे लेने का.

ये भी पढ़ें- परंपरा : दीनदयाल ने कैसे पापड़ बेले

‘‘अफसोस इस बात का भी हुआ कि उस ने मुझे पहचाना तक नहीं. यों देखा जैसे जानती ही नहीं, क्या विदेश जा कर इनसान इतना बदल जाता है? कभीकभी सोचता हूं, मेरा प्यार, मेरी संवेदनाएं इतनी सस्ती थीं जिन का सदा निरादर ही हुआ. बाप भूल गया, पीछे एक परिवार भी छोड़ा है और यह लड़की भी भूल गई जिस के लिए कभी मैं उस का सबकुछ था.

‘‘गांव का ही समझ कर इतना तो पूछती कि मैं कैसा हूं, उस के बिना कैसे जिंदा हूं…कोई ऐसा भाव ही उस के चेहरे पर आ जाता जिस से मुझे लगता उसे आज भी मुझ से जरा सी ही सही हमदर्दी तो है.’’

रामसिंह की बात पर हम अवाक् रह गए थे, उस के जीवन के एक और कटु अनुभव पर. जमीनें छूटीं तो क्याक्या छूट गया हाथ से. मंगेतर भी और उस का प्यार भी. कौन एक खाली हाथ इनसान के साथ अपनी लड़की बांधता.

‘‘वह बहुत सुंदर थी, चाचाजी, पर मेरा नसीब उतना अच्छा कहां था जो वह मुझे मिल जाती. मैं ने जीवन से समझौता कर लिया है. किसकिस से माथा टकराता फिरूं. सब को माफ करते चले जाओ इसी में सुख है.’’

मेरी पत्नी रो पड़ी थी रामसिंह की अवस्था पर. कैसी मनोदशा से गुजर रहा है यह बच्चा…उस के समीप जा कर जरा सा माथा सहला दिया.

‘‘मैं निराश नहीं हूं, चाचीजी, सबकुछ छीन लिया मुझ से मेरे पिता ने तो क्या हुआ, आप का पता तो दे दिया. आप दोनों मिल गए मुझे…आज मैं कहीं भी जाऊं  मुझे एक उम्मीद तो रहती है कि एक घर है जहां मेरी मां मेरा इंतजार करती है, उसे मेरी भूखप्यास की चिंता रहती है. एक ऐसा परिवार जो मेरे साथ हंसता है, मेरे साथ रोता है. मुझे सर्दी लगे तो अपने प्यार से सारी पीड़ा हर लेता है. मुझे गरमी लगे तो अपना स्नेह बरसा कर ठंडक देता है. एक इनसान को जीने के लिए और क्या चाहिए? कल तक मैं लावारिस था, आज तो लावारिस नहीं हूं…मेरी 2 बहनें हैं, उन का परिवार है. मेरे मांबाप हैं. कल मैं जमीन से उखड़ा था. आज तो जमीन से उखड़ा नहीं हूं. मुझे आप लोगों के रूप में वह सब मिला है जो किसी इनसान को सुखी होने के लिए चाहिए. मैं आप को एक अच्छा बेटा बन कर दिखाऊंगा. चाचाजी, क्या आप मुझे अपना मान सकते हैं?’’

रो पड़ा था मैं. अपना और किसे कहते हैं, अब मैं कैसे उसे समझाऊं. जो पिछले 4 महीने से अंगसंग है वही तो है हमारा अपना. मेरी पत्नी ने रामसिंह को गले लगा कर उस का माथा चूम लिया.

ये भी पढ़ें- खुली छत: रमेश और नीना की दुनिया

इस छोटी सी उम्र में क्याक्या देख चुका रामसिंह, यह कब तक हमारा बन हमारे पास  रहेगा मैं नहीं जानता. मेरी पत्नी की गोद में समाया राम कब तक हमें हमारी खोई संतान भूली रहने देगा, मैं यह भी नहीं जानता. कल क्या होगा मैं नहीं जानता मगर आज का सच यही है कि राम हमारा है, हमारा अपना.

आज का सच : भाग 2- क्या था रामसिंह का सच

उसी सुबह बिस्तर से उठते ही मेरा पैर जरा सा मुड़ा और कड़क की आवाज आई. सूज गया पैर. मेरी चीख पर राम भागा चला आया. आननफानन में राम ने मुझे  गाड़ी में डाला और लगभग 2 घंटे बाद जब हम डाक्टर के पास से वापस लौटे, मेरे पैर पर 15 दिन के लिए प्लास्टर चढ़ चुका था. पत्नी रोने लगी थी मेरी हालत पर.

‘‘रोना नहीं, चाचीजी, कुदरती रजा के आगे हाथ जोड़ो. कुदरत जो भी दे दे हाथ जोड़ कर ले लो. उस ने दुख दिया है तो सुख भी देगा.’’

रोना भूल गई थी पत्नी. मैं भी अवाक्  सा था उस के शब्दों पर. अपनी पीड़ा कम लगने लगी थी सहसा. यह लड़का न होता तो कौन मुझे सहारा दे कर ले जाता और ले आता. दोनों बेटियां तो बहुत दूर हैं, पास भी होतीं तो अपना घर छोड़ कैसे आतीं.

ये भी पढ़ें- खुली छत: रमेश और नीना की दुनिया

‘‘मैं हूं न आप के पास, चिंता की कोई बात नहीं.’’

चुप थी पत्नी, मैं उस का चेहरा पढ़ सकता हूं. अकसर पीड़ा सी झलक उठती है उस के चेहरे पर. 10 साल का बेटा एक दुर्घटना में खो दिया था हम ने. आज वह होता तो रामसिंह जैसा होता. एक सुरक्षा की अनुभूति सी हुई थी उस पल रामसिंह के सामीप्य में.

रामसिंह हमारे पास आश्रित हो कर आया था पर हालात ने जो पलटा खाया कि उस के आते ही हम पतिपत्नी उस पर आश्रित हो गए? पैर की समस्या तो आई ही उस से पहले एक और समस्या भी थी जिस ने मुझे परेशान कर रखा था. मेरी वरिष्ठता को ले कर एक उलझन खड़ी कर दी थी मेरे एक सहकर्मी ने. कागजी काररवाई में कुछ अंतर डाल दिया था जिस वजह से मुझे 4 महीने पहले रिटायर होना पडे़गा. कानूनी काररवाई कर के मुझे इनसाफ लेना था, वकील से मिलने जाना था लेकिन टूटा पैर मेरे आत्मविश्वास पर गहरा प्रहार था. राम से बात की तो वह कहने लगा, ‘‘चाचाजी, 4 महीने की ही तो बात है न. कुछ हजार रुपए के लिए इस उम्र में क्या लड़ना. मैं भागने के लिए नहीं कह रहा लेकिन आप सोचिए, जितना आप को मिलेगा उतना तो वकील ही खा जाएगा…अदालतों के चक्कर में आज तक किस का भला हुआ है. करोड़ों की शांति के लिए आप अपने सहकर्मी को क्षमा कर दें. हजारों का क्या है? अगर माथे पर लिखे हैं तो कुदरत देगी जरूर.’’

विचित्र आभा है रामसिंह की. जब भी बात करता है आरपार चली जाती है. बड़ी से बड़ी समस्या हो, यह बच्चा माथे पर बल पड़ने ही नहीं देता. पता नहीं चला कब सारी चिंता उड़नछू हो गई.

अन्याय के खिलाफ न लड़ना भी मुझे कायरता लगता है लेकिन सिर्फ कायर नहीं हूं यही प्रमाणित करने के लिए अपना बुढ़ापा अदालतों की सीढि़यां ही घिसने में समाप्त कर दूं वह भी कहां की समझदारी है. सच ही तो कह रहा है रामसिंह कि  करोड़ों का सुखचैन और कुछ हजार रुपए. समझ लूंगा अपने ही कार्यालय को, अपने ही कालिज को दान कर दिए.

पत्नी पास बैठी मंत्रमुग्ध सी उस की बातें सुन रही थी. स्नेह से माथा सहला कर पूछने लगी, ‘‘इतनी समझदारी की बातें कहां से सीखीं मेरे बच्चे?’’

हंस पड़ा था रामसिंह, ‘‘कौन? मैं समझदार? नहीं तो चाचीजी, मैं समझदार कहां हूं. मैं समझदार होता तो अपने पिता से झगड़ा करता, उन से अपना अधिकार मांगता, विलायत चला जाता, डालर, पौंड कमाता, मैं समझदार होता तो आज लावारिस नहीं होता. मैं ने भी अपने पिता को माफ कर दिया है.’’

‘‘कुदरत का सहारा है न तुम्हें, लावारिस कैसे हुए तुम?’’

पत्नी ने ममत्व से पुचकारा. रामसिंह की गहरी आंखें तब और भी गहरी लगने लगी थीं मुझे.

‘‘मन से तो लावारिस नहीं हूं मैं, चाचीजी. 2 हाथ हैं न मेरे पास, एक दिन फिर से वही किसान बन कर जरूर दिखाऊंगा जो सब को रोटी देता है.’’

‘‘वह दिन अवश्य आएगा रामसिंह,’’ पत्नी ने आश्वासन दिया था.

15 दिन कैसे बीत गए पता ही न चला. रामसिंह ही मुझे कालिज से लाता रहा और कालिज ले जाता रहा. उस ने चलनेफिरने को मुझे बैसाखी ला कर नहीं दी थी. कहता, ‘मैं हूं न चाचाजी, आप को बैसाखी की क्या जरूरत?’

24 घंटे मेरे संगसंग रहता रामसिंह. मेरी एक आवाज पर दौड़ा चला आता. घर के पीछे की कच्ची जमीन की गुड़ाई कर रामसिंह ने सुंदर क्यारियां बना कर उस में सब्जी के बीज रोप दिए थे. बाजार का सारा काम वही संभालता रहा. पत्नी के पैर अकसर शाम को सूज जाते थे तो हर शाम पैरों की मालिश कर रामसिंह थकान का निदान करता था. प्लास्टर कटने पर भी रामसिंह ही गाड़ी चलाता रहा. मैं तो उस का कर्जदार हो गया था.

ये भी पढ़ें- परंपरा : दीनदयाल ने कैसे पापड़ बेले

एक महीने के लिए कोई ड्राइवर रखता और घर का कामकाज भी वही करता तो 5 हजार से कम कहां लेता वह मुझ से. महीने भर बाद मैं ने रामसिंह के सामने उस की  पगार के रूप में 5 हजार रुपए रखे तो विस्मित भाव थे उस की आंखों में.

‘‘यह क्या है, चाचाजी?’’

‘‘समझ लो तुम्हारा काम शुरू हो चुका है. तुम गाड़ी बहुत अच्छी चला लेते हो. आज से तुम ही मेरी गाड़ी चलाओगे.’’

‘‘वह तो चला ही रहा हूं. आप के पास खा रहा हूं, रह रहा हूं, क्या इस का कोई मोल नहीं है? आप का अपना बच्चा होता मैं तो क्या तब भी आप मुझे पैसे देते?’’

जड़ सी रह गई थी मेरी पत्नी. पता ही नहीं चला था कब उस ने भी रामसिंह से ममत्व का गहरा धागा बांध लिया था. हमारी नाजुक और दुखती रग पर अनजाने ही राम ने भी हाथ रख दिया था न.

‘‘हमारा ही बच्चा है तू…’’

अस्फुट शब्द फूटे थे मेरी पत्नी के होंठों से. अपने गले से सोने की चेन उतार कर उस ने रामसिंह के गले में डाल दी. आकंठ आवेग में जकड़ी वह कुछ भी बोल नहीं पा रही थी. उसे पुन: खोया अपना बेटा याद आ गया था. पत्नी द्वारा पहनाई गई चेन पर भी रामसिंह असमंजस में था.

आंखों में प्रश्नसूचक भाव लिए वह बारीबारी से हमें देख रहा था. डर लगने लगा था मुझे अपनी अवस्था से, हम दोनों पराया खून कहीं अपना ही तो नहीं समझने लगे. मैं तो संभल जाऊंगा लेकिन मेरी पत्नी का क्या होगा, जिस दिन रामसिंह चला जाएगा.

उस पल वक्त था कि थम गया था. रामसिंह भी चुप ही रहा, कुछ भी न पूछा न कहा. रुपए वहीं छोड़ वह भी बाहर चला गया. कुछ एक प्रश्न जहां थे वहीं रहे.

अगले 2 दिन वह काफी दौड़धूप में रहा. तीसरे दिन उस ने एक प्रश्न किया.

‘‘चाचाजी, क्या आप बैंक में मेरी गारंटी देंगे? मैं गाड़ी अच्छी चला लेता हूं, आप ने ऐसा कहा तो मुझे दिशा मिल गई. मैं टैक्सी तो चला ही सकता हूं न, आप गारंटी दें तो मुझे कर्ज मिल सकता है. मैं टैक्सी खरीदना चाहता हूं.’’

5 लाख की गाड़ी के लिए मेरी गारंटी? कल को रामसिंह गाड़ी ले कर फरार हो गया तो मेरी सारी उम्र की कमाई ही डूब जाएगी. बुढ़ापा कैसे कटेगा. असमंजस में था मैं. कुछ पल रामसिंह मेरा चेहरा पढ़ता रहा फिर भीतर अपने कमरे में चला गया और जब वापस लौटा तो उस के हाथ में कुछ कागज थे.

‘‘यह गांव की जमीन के कागज हैं, चाचाजी. जमीन पंजाब में है इसलिए बैंक ने इन्हें रखने से इनकार कर दिया है. बैंक वाले कहते हैं कि किसी स्थानीय व्यक्ति की गारंटी हो तो ही कर्ज मिल सकता है. आप मेरी जमीन के कागज अपने पास रख लीजिए और अगर भरोसा हो मुझ पर तो…’’

मैं ने गारंटी दे दी और रामसिंह एक चमचमाती गाड़ी का मालिक बन गया. पहली कमाई आई तो रामसिंह ने उसे मेरे हाथ पर रख दिया.

ये भी पढ़ें- पासा पलट गया: आभा को लग गया चस्का

‘‘अपने पैसे अपने पास रख, बेटा.’’

‘‘अपने पास ही तो हैं. आप के सिवा मेरा है ही कौन जिसे अपना कहूं.’’

जानें आगे की कहानी अगले भाग में…

आज का सच : भाग 1- क्या था रामसिंह का सच

‘माटी कहे कुम्हार से तू क्या रौंदे मोहे,

इक दिन ऐसा आएगा मैं रौंदूंगी तोहे.’

मेरी पत्नी रसोई में व्यस्त गुनगुना रही थी और बीचबीच में आवाज भी लगा रही थी, ‘‘रामजी, बेटा आ जाओ और अपने चाचाजी से भी कहो कि जल्दी आ जाएं वरना वह कहेंगे कि रोटी अकड़ गई.’’

‘‘चाचीजी, आप को नहीं लगता कि आप अभीअभी जो गा रही थीं वह कुछ ठीक नहीं था?’’

‘‘अरे, कबीर का दोहा है. गलत कैसे हुआ?’’

‘‘गलत है, मैं ने नहीं कहा, जरा एकपक्षीय है, ऐसा लगता है न कि मिट्टी अहंकार में है, कुम्हार उसे रौंद रहा है और वह उसे समझा रही है कि एक दिन वह भी इसी तरह मिट्टी बन जाएगा.’’

ये भी पढ़ें- मदरसे की एक रात: उस रात आखिर क्या हुआ

‘‘सच ही तो है, हमें एक दिन मिट्टी ही तो बन जाना है.’’

‘‘मिट्टी बन जाना सच है, चाचीजी, मगर यह सच नहीं कि कुम्हार से मिट्टी ने कभी ऐसा कहा होगा. कुम्हार और मिट्टी का रिश्ता तो बहुत प्यारा है, मां और बच्चे जैसा, ममता से भरा. कोई भी रिश्ता अहंकार की बुनियाद पर ज्यादा दिन नहीं टिकता और यह रिश्ता तो बरसों से निभ रहा है, सदियों से कुम्हार और मिट्टी साथसाथ हैं. यह दोहा जरा सा बदनाम नहीं करता इस रिश्ते को?’’

चुप रह गई थी मेरी पत्नी रामसिंह के सवाल पर. मात्र 26-27 साल का है यह लड़का, पता नहीं क्यों अपनी उम्र से कहीं बड़ा लगता है.

60 साल के आसपास पहुंचा मैं कभीकभी स्वयं को उस के सामने बौना महसूस करता हूं. राम के बारे में जो भी सोचता हूं वह सदा कम ही निकल पाता है. हर रोज कुछ नया ही सामने चला आता है, जो उस के चरित्र की ऊंचाई मेरे सामने और भी बढ़ा देता है.

‘‘तुम्हारा क्या कहना है इस बारे में?’’ मैं ने सवाल किया.

‘‘अहंकार के दम पर कोई भी रिश्ता देर तक नहीं निभ सकता. लगन, प्रेम और त्याग ही हर रिश्ते की जरूरत है.’’

मुसकरा पड़ी थी मेरी पत्नी. प्यार से राम के चेहरे पर चपत लगा कर बोली, ‘‘इतनी बड़ीबड़ी बातें कैसे कर लेता है रे तू?’’

‘‘हमारे घर के पास ही कुम्हार का घर था जहां मैं उसे रोज बरतन बनाते देखता था. मिट्टी के लोंदे का पल भर में एक सुंदर आकार में ढल जाना इतना अच्छा लगता था कि जी करता था सारी उम्र उसी को देखता रहूं… लेकिन मैं क्या करता? कुम्हार न हो कर जाट था न, मेरा काम तो खेतों में जाना था, लेकिन वह समय भी कहां रहा…आज न तो मैं किसान हूं और न ही कुम्हार. बस, 2 हाथ हैं जिन में केवल आड़ीतिरछी लकीरें भर हैं.’’

‘‘हाथों में कर्म करने की ताकत है बच्चे, चरित्र में सच है, ईमानदारी है. तुम्हारे दादादादी इतनी दुआएं देते थे तुम्हें, उन की दुआएं हैं तुम्हारे साथ…’’ मैं बोला.

‘‘वह तो मुझे पता है, चाचाजी, लेकिन रिश्तों पर से अब मेरा विश्वास उठ गया है. लोग रिश्ते इस तरह से बदलने लगे हैं जैसे इनसान कपड़े बदल लेता है.’’

खातेखाते रुक गया था राम. उस का कंधा थपथपा कर पुचकार दिया मैं ने. राम की पीड़ा सतही नहीं जिसे थपकने भर से उड़ा दिया जाए.

बचपन के दोस्त अवतार का बेटा है राम. अवतार अपने भाई को साथ ले कर विलायत चला गया था. तब राम का जन्म नहीं हुआ था इसलिए पत्नी को यहीं छोड़ कर गया. राम को जन्म देने के बाद अवतार की पत्नी चल बसी थी. इसलिए दादादादी के पास ही पला रामसिंह और उन्हीं के संस्कारों में रचबस भी गया.

अवतार कभी लौट कर नहीं आया, उस ने विलायत में ही दोनों भाइयों के साथ मिल कर अच्छाखासा होटल व्यवसाय जमा लिया.

रामसिंह तो खेतों के साथ ही पला बढ़ा और जवान हुआ. मुझे क्या पता था कि दादादादी के जाते ही अवतार सारी जमीन बेच देगा. राम को विलायत ले जाएगा, यही सोच मैं ने कोई राय भी नहीं मांगी. हैरान रह गया था मैं जब एक पत्र के साथ रामसिंह मेरे सामने खड़ा था.

पंजाब के एक गांव का लंबाचौड़ा प्यारा सा लड़का. मात्र 12 जमात पास वह लड़का आगे पढ़ नहीं पाया था, क्योंकि बुजुर्ग दादादादी को छोड़ कर वह शहर नहीं जा सका था.

गलत क्या कहा राम ने कि जब तक मांबाप थे 2 भाइयों ने उस का इस्तेमाल किया और मरते ही उसे दूध में पड़ी मक्खी की तरह निकाल कर फेंक दिया. जमीन का जरा सा टुकड़ा उस के लिए छोड़ दिया. जिस से वह जीविका भी नहीं कमा सकता. यही सब आज पंजाब के हर गांव की त्रासदी होती जा रही है.

‘‘तुम भी विलायत क्यों नहीं चले गए रामसिंह वहां अच्छाखासा काम है तुम्हारे पिता का?’’ मैं ने पूछा.

ये भी पढ़ें- एक मौका और दीजिए : बहकने लगे सुलेखा के कदम

‘‘मेरे चाचा ने यही सोच कर तो सारी जमीनें बेच दीं कि मैं उन के साथ चलने को तैयार हो जाऊंगा. मुझ से मेरी इच्छा पूछी ही नहीं…आप बताइए चाचाजी, क्या मैं पूरा जीवन औरों की उंगलियों पर ही नाचता रहूंगा? मेरा अपना जीवन कब शुरू होगा? दादादादी जिंदा थे तब मैं ही जमीनों का मालिक था, कम से कम वह जमीनें ही वह मुझे दे देते. उन्हें भी चाचा के साथ बांट लिया…मैं क्या था घर का? क्या नौकर था? कानून पर जाऊं तो बापू की आधी जमीन का वारिस मैं था. लेकिन कानून की शरण में क्यों जाऊं मैं? वह मेरे क्या लगते हैं, यदि जन्म देने वाला पिता ही मेरा नहीं तो विलायत में कौन होगा मेरा, वह सौतेली मां, जिस ने आज तक मुझे देखा ही नहीं या वे सौतेले भाई जिन्होंने आज तक मुझे देखा ही नहीं, वे मुझे क्यों अपनाना चाहेंगे? पराया देश और पराई हवा, मैं उन का कौन हूं, चाचाजी? मेरे पिता ने मुझे यह कैसा जीवन दे दिया?’’

रोना आ गया था मुझे राम की दशा पर. लोग औलाद को रोते हैं, नाकारा और स्वार्थी औलाद मांबाप को खून के आंसू रुलाती है और यहां स्वार्थी पिता पर औलाद रो रही थी.

‘‘वहां चला भी जाता तो उन का नौकर ही बन कर जीता न…मेरे पिता ने न अपनी पत्नी की परवा की न अपने मांबाप की. एक अच्छा पिता भी वह नहीं बने, मैं उन के पास क्यों जाता, चाचाजी?’’

गांव में हमारा पुश्तैनी घर है, जहां हमारा एक दूर का रिश्तेदार रहता है. कभीकभी हम वहां जाते थे और पुराने दोस्तों की खोजखबर मिलती रहती थी. अवतार  के मातापिता से भी मिलना होता था. रामसिंह बच्चा था, जब उसे देखा था. मुझे भी अवतार से यह उम्मीद नहीं थी कि अपने मांबाप के बाद वह अपनी औलाद को यों सड़क पर छोड़ देगा. गलती अवतार के मातापिता से भी हुई, कम से कम वही अपने जीतेजी रामसिंह के नाम कुछ लिख देते.

‘‘किसी का कोई दोष नहीं, चाचाजी, मुझे वही मिला जो मेरी तकदीर में लिखा था.’’

‘‘तकदीर के लिखे को इनसान अपनी हिम्मत से बदल भी तो सकता है.’’

‘‘मैं कोशिश करूंगा, चाचाजी, लेकिन यह भी सच है, न आज मेरे पास ऊंची डिगरी है, न ही जमीन. खेतीबाड़ी भी नहीं कर सकता और कहीं नौकरी भी नहीं. मुझे कैसा काम मिलेगा यही समझ नहीं पा रहा हूं.’’

ये भी पढ़ें- खुली छत: रमेश और नीना की दुनिया

काम की तलाश में मेरे पास दिल्ली में आया रामसिंह 2 ही दिन में परेशान हो गया था, मैं भी समझ नहीं पा रहा था उसे कैसा काम दिलाऊं, कोई छोटा काम दिलाने को मन नहीं था.

जानें आगे की कहानी अगले भाग में…

आज का सच : क्या था रामसिंह का सच

विकास दुबे : नेताओं और पुलिसवालों की छत्रछाया में बना गैंगस्टर

विकास दुबे : भाग 3- नेताओं और पुलिसवालों की छत्रछाया में बना गैंगस्टर

यूपी के कई जिलों में विकास दुबे के खिलाफ 60 मामले चल रहे थे. पुलिस ने उस की गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम रखा हुआ था. लेकिन सामने होने पर भी उसे कोई नहीं पकड़ता था.

कानपुर नगर से ले कर देहात तक में विकास दुबे की सल्तनत कायम हो चुकी थी. पंचायत, निकाय, विधानसभा से ले कर लोकसभा चुनाव के वक्त नेताओं को बुलेट के दम पर बैलेट दिलवाना उस का पेशा बन गया था. विकास दुबे के पास जमीनों पर कब्जे, रंगदारी, ठेकेदारी और दूसरे कामधंधों से इतना पैसा एकत्र हो गया था कि उस ने एक ला कालेज के साथ कई शिक्षण संस्थाएं खोल ली थीं.

बिकरू, शिवली, चौबेपुर, शिवराजपुर और बिल्हौर ब्राह्मण बहुल क्षेत्र हैं. यहां के युवा ब्राह्मण लड़के विकास दुबे को अपना आदर्श मानते थे. गर्म दिमाग के कुछ लड़के अवैध हथियार ले कर उस की सेना बन कर साथ रहने लगे थे. आपराधिक गतिविधियों से ले कर लोगों को डरानेधमकाने में विकास इसी सेना का इस्तेमाल करता था.

अपने गांव में विकास दुबे ने एनकाउंटर के डर से पुलिस पर हमला कर के 8 जवानों को शहीद तो कर दिया लेकिन वह ये भूल गया कि पुलिस की वर्दी और खादी की छत्रछाया ने भले ही उसे संरक्षण दिया था, लेकिन जब कोई अपराधी खुद को सिस्टम से बड़ा मानने की भूल करता है तो उस का अंजाम मौत ही होती है.

बिकरू गांव में पुलिस पर हमले के बाद थाना चौबेपुर में 3 जुलाई को ही धारा 147/148/149/302/307/394/120बी भादंवि व 7 सीएलए एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था. साथ ही विकास दुबे के साथ उस के गैंग का खात्मा करने के लिए लंबीचौड़ी टीम बनाई गई थी. इस टीम को जल्द से जल्द औपरेशन विकास दुबे को अंजाम तक पहुंचाने के आदेश दिए गए.

पुलिस की कई टीमों ने इलैक्ट्रौनिक सर्विलांस के सहारे काम शुरू कर दिया. दूसरी तरफ पुलिस ने अगले 2 दिनों के भीतर विकास दुबे की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित करने के बाद 3 दिन के भीतर उसे बढ़ा कर 5 लाख का इनामी बना दिया.

विकास दुबे के गांव बिकरू में बने किलेनुमा घर को बुलडोजर चला कर तहसनहस कर दिया गया था. गांव में विकास गैंग के दूसरे सदस्यों के घरों पर भी बुलडोजर चले. साथ ही विकास के गांव तथा लखनऊ स्थित घर में खड़ी कारों को बुलडोजर से कुचल दिया गया.

पुलिस की छापेमारी में सब से पहले विकास के साथियों की गिरफ्तारियां और मुठभेड़ में मारे जाने का सिलसिला शुरू हुआ. विकास के मामा प्रेम प्रकाश और भतीजे अतुल दुबे को उसी दिन मार गिराने के बाद एसटीएफ ने सब से पहले कानपुर से विकास के एक खास गुर्गे दयाशंकर अग्निहोत्री को गिरफ्तार किया.

पुलिस अभियान

उसी से मिली सूचना के बाद एसटीएफ ने 5 जुलाई को कल्लू को गिरफ्तार किया, जिस ने एक तहखाने और सुरंग में छिपा कर रखे हथियार बरामद करवाए. 6 जुलाई को पुलिस ने नौकर कल्लू की पत्नी रेखा तथा पुलिस पर हुए हमले में मददगार विकास के साढू समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया.

7 जुलाई को पुलिस ने विकास के गैंग में शामिल उस के 15 करीबी साथियों के पोस्टर जारी किए. इसी दौरान पुलिस को विकास की लोकेशन हरियाणा के फरीदाबाद में मिली. लेकिन एसटीएफ के वहां पहुंचने से पहले ही विकास गायब हो गया. लेकिन उस के 3 करीबी प्रभात मिश्रा, शराब की दुकान पर काम करने वाला श्रवण व उस का बेटा अंकुर पुलिस की गिरफ्त में आ गए.

8 जुलाई को एसटीएफ ने हमीरपुर में विकास के बौडीगार्ड व साए की तरह साथ रहने वाले उस के साथी अमर दुबे को मुठभेड़ में मार गिराया. उस पर 25 हजार का इनाम था. अमर दुबे की शादी 10 दिन पहले ही हुई थी. उस की पत्नी को भी पुलिस ने साजिश में शामिल होने के शक में गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस को सूचना मिली थी कि उस रात पुलिस पर हुए हमले में अमर भी शामिल था. उसी दिन चौबेपुर पुलिस ने विकास के एक साथी श्याम वाजपेई को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया.

9 जुलाई को एसटीएफ जब फरीदाबाद में गिरफ्तार अंकुर, श्रवण तथा कार्तिकेय उर्फ प्रभात मिश्रा को ट्रांजिट रिमांड पर कानपुर ला रही थी, तो रास्ते में पुलिस की गाड़ी पंक्चर हो गई. मौका देख कर प्रभात मिश्रा ने एक पुलिसकर्मी की पिस्टल छीन कर भागने की कोशिश की. प्रभात को पकड़ने के प्रयास में मुठभेड़ के दौरान एनकाउंटर में उस की मौत हो गई.

उसी दिन इटावा पुलिस ने बिकरू गांव शूटआउट में शामिल विकास के एक और साथी 50 हजार के इनामी प्रवीण उर्फ बउआ दुबे को भी एनकाउंटर में मार गिराया. विकास के साथियों की ताबड़तोड़ गिरफ्तारियां व एनकाउंटर हो रहे थे, लेकिन एसटीएफ को जिस विकास दुबे की तलाश थी, वह अभी तक पकड़ से बाहर था.

फरीदाबाद के एक होटल से फरार होने के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसे पूरे एनसीआर में तलाश रही थी, जबकि विकास दुबे पुलिस को चकमा दे कर मध्य प्रदेश के उज्जैन पहुंच गया था. वहां 9 जुलाई की सुबह उस ने नाटकीय तरीके से महाकाल मंदिर में अपनी पहचान उजागर कर दी और खुद को पुलिस के हाथों गिरफ्तार करवा दिया.

इस नाटकीय गिरफ्तारी की सूचना चंद मिनटों में मीडिया के जरिए न्यूज चैनलों के माध्यम से देश भर में फैल गई. उत्तर प्रदेश एसटीएफ की टीम उसी रात उज्जैन पहुंच गई. उज्जैन पुलिस ने बिना कानूनी औपचारिकता पूरी किए विकास दुबे को यूपी पुलिस की एसटीएफ के सुपुर्द कर दिया.

विकास का अंतिम अध्याय

मगर इस बीच एमपी और यूपी पुलिस ने विकास दुबे से जो औपचारिक पूछताछ की थी, उस में उस ने खुलासा किया कि उसे डर था कि गांव बिकरू आई पुलिस टीम उस का एनकाउंटर कर देगी. चौबेपुर थाने के उस के शुभचिंतक पुलिस वालों ने उसे यह इत्तिला पहले ही दे दी थी. तब उस ने अपने साथियों को बुला कर पुलिस को सबक सिखाने का फैसला किया.

विकास दुबे ने यह भी बताया कि वह चाहता था कि मारे गए सभी पुलिस वालों के शव कुएं में डाल कर जला दिए जाएं, ताकि सबूत ही खत्म हो जाएं. इसीलिए उस ने पहले ही कई कैन पैट्रोल भरवा कर रख लिया था.

विकास दुबे के साथियों ने शूटआउट में मारे गए 5 पुलिस वालों के शव कुएं के पास एकत्र भी करवा दिए थे, लेकिन जब तक वह उन्हें जला पाते तब तक कानपुर मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस बल आ गया और उन्हें भागना पड़ा.

यह बात सच थी, क्योंकि पुलिस को 5 पुलिस वालों के शव विकास के घर के बाहर कुएं के पास से मिले थे. विकास ने पूछताछ में बताया कि वह सीओ देवेंद्र मिश्रा को पसंद नहीं करता था. चौबेपुर समेत आसपास के सभी थानों के पुलिस वाले उस के साथ मिले हुए थे. लेकिन न जाने क्यों देवेंद्र मिश्रा हमेशा उस का विरोध करते थे.

ताकत और घमंड के नशे में चूर कुछ लोग यह भूल जाते हैं कि कुदरत हर किसी को उस के गुनाहों की सजा इसी संसार में देती है. यूपी एसटीएफ की टीम विकास दुबे को ले कर 4 अलगअलग वाहनों से सड़क के रास्ते उज्जैन से कानपुर के लिए रवाना हुई. मीडिया चैनलों की गाडि़यां लगातार एसटीएफ की गाडि़यों का पीछा करती रहीं. हांलाकि एसटीएफ ने लोकल पुलिस की मदद से कई जगह इन गाडि़यों को चकमा देने का प्रयास किया.

10 जुलाई की सुबह 6 बजे के आसपास कानपुर देहात के बारा टोल प्लाजा पर एसटीएफ का काफिला आगे निकल गया, काफिले के पीछे चल रहे मीडियाकर्मियों की गाडि़यों को सचेंडी थाने की पुलिस ने बैरीकेड लगा कर रोक दिया. मीडियाकर्मियों ने पुलिस से बहस की तो कहा गया कि रास्ता अभी के लिए बंद कर दिया गया है. इस के साथ ही हाइवे पर बाकी वाहन भी रोक दिए गए थे.

इस काफिले को रोके जाने के 15 मिनट बाद सूचना आई कि विकास दुबे को ले जा रही एसटीएफ की गाड़ी बारिश व कुछ जानवरों के सामने आने से कानुपर से 15 किलोमीटर पहले भौती में पलट गई.

पता चला कि गाड़ी पलटने के बाद विकास दुबे ने एक पुलिसकर्मी की पिस्टल छीन कर भागने का प्रयास किया था. तब तक पीछे से दूसरी गाडियां भी पहुंच गईं और विकास दुबे का पीछा कर आत्मसर्मपण के लिए कहा गया, लेकिन वह नहीं रुका और पुलिस पर फायरिंग कर दी.

लिहाजा पुलिस की जवाबी काररवाई में वह घायल हो गया, उसे हैलट अस्पताल भेजा गया. लेकिन वहां पहुंचते ही डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

विकास दुबे आदतन खतरनाक अपराधी था, जिस के सिर पर कई लोगों की हत्या का आरोप था, ऐसे अपराधी की मौत से किसी को भी हमदर्दी नहीं हो सकती. लेकिन अहम सवाल यह है कि खाकी और खादी के संरक्षण में गैंगस्टर बने विकास दुबे का अंत होने के बाद क्या उन लोगों के खिलाफ कोई काररवाई होगी, जिन्होंने उस के हौसलों को खूनी हवा दी थी?

– कथा पुलिस के अभिलेखों में दर्ज मामलों और पीडि़तों व जनश्रुति के आधार पर एकत्र जानकारी पर आधारित

विकास दुबे : भाग 2- नेताओं और पुलिसवालों की छत्रछाया में बना गैंगस्टर

1990 में गांव नवादा के चौधरियों ने विकास के पिता की बेइज्जती कर दी थी. उसे पता चला तो उस ने उन्हें उन के घर से निकालनिकाल कर पीटा. ऐसा कर के उस ने चौबेपुर क्षेत्र में अपनी दबंगई का झंडा बुलंद कर दिया.

करीब 20 साल पहले विकास ने मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के बुढ़ार कस्बे की रिचा निगम उर्फ सोनू से कानपुर में लव मैरिज की थी. रिचा के पिता और घर वाले इस शादी के खिलाफ थे. उन के विरोध करने पर विकास ने गन पौइंट पर शादी की. फिलहाल उस की पत्नी रिचा जिला पंचायत सदस्य थी.

बुलंद हौसलों के बीच 1991 में उस ने अपने ही गांव के झुन्ना बाबा की हत्या कर दी. इस हत्या का मकसद था बाबा की जमीन पर कब्जा करना.

इस के बाद विकास ने कौन्ट्रैक्ट किलिंग वगैरह शुरू की. उस ने 1993 में रामबाबू हत्याकांड को अंजाम दिया.

झगड़ा, मारपीट, लोगों से रंगदारी वसूलना और कमजोर लोगों की जमीनों पर कब्जे करना उस का धंधा बन चुका था. उस के रास्ते में जो भी आता, वह उसे इतना डरा देता कि वह उस के रास्ते से हट जाता. अगर कहीं कुछ परेशानी होती तो हरिकृष्ण श्रीवास्तव का एक फोन उस का कवच बन जाता.

नेताओं की छत्रछाया में पला गैंगस्टर विकास

1996 के विधानसभा चुनाव के ठीक पहले हरिकृष्ण श्रीवास्तव ने बीजेपी छोड़ कर बीएसपी का दामन थाम लिया और उन्हें पार्टी ने चौबेपुर विधानसभा सीट से टिकट दे दिया. जबकि भाजपा ने संतोष शुक्ला को टिकट दिया. हरिकृष्ण श्रीवास्तव और भाजपा के संतोष शुक्ला के बीच तगड़ा मुकाबला हुआ.

इस चुनाव में विकास दुबे ने इलाके के एकएक प्रधान, ग्राम पंचायत और ब्लौक के सदस्यों को डराधमका कर अपने गौडफादर हरिकृष्ण श्रीवास्तव के पक्ष में मतदान करने को मजबूर कर दिया. इसी चुनाव के दौरान संतोष शुक्ला और विकास दुबे के बीच कहासुनी भी हो गई थी, कड़े मुकाबले के बावजूद हरिकृष्ण श्रीवास्तव इलेक्शन जीत गए.

विकास और उस के गुर्गे जीत का जश्न मना रहे थे, तभी संतोष शुक्ला वहां से गुजरे. विकास ने उन की कार रोक कर गालीगलौज शुरू कर दी. दोनों तरफ से जम कर हाथापाई हुई. इस के बाद विकास ने संतोष शुक्ला को खत्म करने की ठान ली.

5 साल तक संतोष शुक्ला और विकास के बीच जंग जारी रही. इस दौरान दोनों तरफ के कई लोगों की जान गई. 1997 में कुछ समय के लिए बीजेपी के सर्मथन से बसपा की सरकार बनी और मायावती मुख्यमंत्री बन गईं. हरिकृष्ण श्रीवास्तव को स्पीकर बनाया गया.

बस फिर क्या था विकास दुबे की ख्वाहिशों को पंख लग गए. उस ने हरिकृष्ण श्रीवास्तव को राजनीतिक सीढ़ी बना कर बसपा और भाजपा के कई कद्दावर नेताओं से इतनी नजदीकियां बना लीं कि उस के एक फोन पर ये कद्दावर नेता उस की ढाल बन कर सामने खड़े हो जाते थे, क्योंकि उन सब ने देख लिया था कि विकास राजनीति करने वाले लोगों के लिए वोट दिलाने वाली मशीन है.

विकास ने साल 2000 में ताराचंद इंटर कालेज पर कब्जा करने के लिए शिवली थाना क्षेत्र में कालेज के सहायक प्रबंधक सिद्धेश्वर पांडेय की गोली मार कर हत्या कर दी थी. इस मामले में गिरफ्तार हो कर जब वह कुछ दिन के लिए जेल गया तो उस ने जेल में बैठेबैठे कानपुर के शिवली थानाक्षेत्र में रामबाबू यादव की हत्या करा दी. लेकिन जेल में बंद होने के कारण पुलिस इस मामले में उसे दोषी साबित नहीं कर सकी.

सिद्धेश्वर केस में विकास को उम्रकैद की सजा हुई लेकिन उस ने हाईकोर्ट से जमानत हासिल कर ली, जिस के बाद उस की अपील अभी तक अदालत में विचाराधीन है.

दुश्मनी ठानने के बाद विकास गोली से बात करता था

शिवली विकास के गांव बिकरू से 3 किलोमीटर दूर है. यहां के लल्लन वाजपेई 1995 से 2017 तक पंचायत अध्यक्ष रहे. जब उन का कार्यकाल समाप्त हुआ तो उन्होंने अगला चुनाव लड़ने का फैसला किया.

विकास इस चुनाव में अपने किसी आदमी को अध्यक्ष पद का चुनाव लड़वाना चाहता था. उस ने लल्लन के लोगों को डरानाधमकाना शुरू किया. लल्लन ने उसे रोका तो वह विकास की आंखों में चढ़ गए और उस ने उन्हें सबक सिखाने की ठान ली. ब्राह्मण बहुल इस क्षेत्र में पिछड़ों की हनक को कम करने के लिए विकास कई नेताओं की नजर में आ गया था और वे उसे संरक्षण देने लगे थे.

इसी क्षेत्र में कांग्रेस के पूर्व विधायक थे नेकचंद पांडेय. विकास की दबंगई देख कर उन्होंने उसे राजनीतिक संरक्षण देना शुरू कर दिया. तब वह खुल कर अपनी ताकत दिखाने लगा. उस की दबंगई का कायल हो कर भाजपा के चौबेपुर से विधायक हरिकृष्ण श्रीवास्तव ने भी उस के सिर पर हाथ रख दिया.

हरिकृष्ण श्रीवास्तव उसी इलाके में जनता दल, जनता पार्टी से भी विधायक रह चुके थे. इलाके में उन का दबदबा था. उन्होंने चौबेपुर में अपनी राजनीतिक धमक मजबूत करने के लिए विकास दुबे को अपनी शरण में ले लिया.

हरिकृष्ण श्रीवास्तव के खिलाफ चुनाव लड़ने के दौरान बीजेपी के नेता संतोष शुक्ला विकास के दुश्मन बन गए. लल्लन और संतोष शुक्ला के करीबी संबंध थे. उन्हीं दिनों भाजपा और बसपा की मिलीजुली सरकार बनी तो मुख्यमंत्री बने कल्याण सिंह. कल्याण सिंह ने संतोष शुक्ला को श्रम संविदा बोर्ड का चेयरमैन बना कर राज्यमंत्री का दर्जा दे दिया था, जिस से संतोष शुक्ला और लल्लन वाजपेई दोनों की ही इलाके में हनक बढ़ गई थी.

हालांकि लखनऊ के कुछ प्रभावशाली भाजपा नेताओं ने संतोष शुक्ला और विकास के बीच सुलह कराने की कोशिश की, लेकिन वे कामयाब नहीं हुए. दरअसल, संतोष शुक्ला ने सत्ता की हनक के बल पर विकास का एनकाउंटर कराने की योजना बना ली थी. एक तो लल्लन वाजपेई की मदद करने के कारण दूसरे अपने एनकाउंटर की साजिश रचने की भनक पा कर विकास को खुन्नस आ गई. उस ने संतोष शुक्ला को खत्म करने का फैसला कर लिया.

नवंबर 2001 में जब संतोष शुक्ला शिवली में एक सभा को संबोधित कर रहे थे, तभी विकास अपने गुर्गों के साथ वहां आ धमका और संतोष शुक्ला पर फायरिंग शुरू कर दी. जान बचाने के लिए वह शिवली थाने पहुंचे, लेकिन विकास वहां भी आ धमका और इंसपेक्टर के रूम में छिपे बैठे संतोष को बाहर ला कर मौत के घाट उतार दिया.

जिस तरह पुलिस की मौजूदगी में संतोष शुक्ला की हत्या की गई थी, उस ने पूरे प्रदेश में सनसनी फैला दी थी, इस के बाद पूरे इलाके में विकास की दहशत फैल गई.

संतोष शुक्ला के मर्डर के बाद पुलिस विकास दुबे के पीछे पड़ गई. कई माह तक वह फरार रहा. सरकार ने उस के सिर पर 50 हजार का इनाम घोषित कर दिया था. पुलिस एनकाउंटर में मारे जाने के डर से उस ने एक बार फिर अपने राजनीतिक रसूख का इस्तेमाल किया. वह अपने खास भाजपा नेताओं की शरण में चला गया. उन्होंने उसे अपनी कार में बैठा कर लखनऊ कोर्ट में सरेंडर करवा दिया.

कुछ माह जेल में रहने के बाद विकास की जमानत हो गई. बाहर आते ही उस ने फिर अपना आतंक फैलाना शुरू कर दिया. विकास के गैंग के लोगों तथा राजनीतिक संरक्षण देने वालों ने संतोष शुक्ला हत्याकांड में चश्मदीद गवाह बने सभी पुलिसकर्मियों को इतना आतंकित कर दिया कि सभी हलफनामा दे कर गवाही से मुकर गए.

अगला निशाना लल्लन वाजपेई पर

फलस्वरूप विकास दुबे संतोष शुक्ला हत्याकांड से साफ बरी हो गया. लेकिन इस के बावजूद विकास दुबे के मन में लल्लन वाजपेई को सबक ना सिखा पाने की कसक रह गई थी. क्योंकि उस के साथ शुरू हुई राजनीतिक रंजिश में ही उस ने संतोष शुक्ला की हत्या की थी, इसीलिए वह मौके का इंतजार करने लगा.

जल्द ही उसे यह मौका भी मिल गया. 2002 में पंचायत चुनाव से पहले एक दिन लल्लन के घर पर चौपाल लगी थी. 5 लोग बैठे थे. शाम 7 बजे का समय था. अचानक घर के बगल वाले रास्ते से और सामने से कुछ लोग मोटरसाइकिल से आए और बम फेंकना शुरू कर दिया.

साथ ही फायरिंग भी की. दरवाजे की चौखट पर बैठे लल्लन जान बचाने के लिए अंदर भागे. उन की जान तो बच गई लेकिन इस हमले में 3 लोगों की मौत हो गई. गोली लगने से लल्लन का एक पैर खराब हो गया था.

इस हमले में कृष्णबिहारी मिश्र, कौशल किशोर और गुलाटी नाम के 3 लोग मारे गए. पुलिस में हत्या का मामला दर्ज हुआ, जिस में विकास दुबे का भी नाम था. लेकिन आरोप पत्र दाखिल करते समय पुलिस ने उस का नाम हटा दिया था.

विकास दुबे ने इस हत्याकांड को जिस दुस्साहस से अंजाम दिया था, सब जानते थे. फिर भी वह अपने रसूख से साफ बच गया था. जबकि अन्य लोगों को सजा हुई. इस के बाद तो उस के कहर और डर के सामने सब ने हथियार डाल दिए.

बिकरू और शिवली के आसपास के क्षेत्रों में विकास की दहशत इस कदर बढ़ गई थी कि उस के एक इशारे पर चुनाव में वोट डलने शुरू हो जाते थे. सरकार बसपा, भाजपा या समाजवादी पार्टी चाहे किसी की भी रही  विकास को राजनीतिक संरक्षण देने वाले नेता खुद उस के पास पहुंच जाते थे.

2002 में जब प्रदेश में बसपा की सरकार थी, तो उस का सिक्का बिल्हौर, शिवराजपुर, रिनयां, चौबेपुर के साथसाथ कानपुर नगर में भी चलने लगा था. विकास ने राजनेताओं के संरक्षण से राजनीति में एंट्री की और जेल में रहने के दौरान शिवराजपुर से नगर पंचायत का चुनाव जीत लिया.

इस से उस के हौसले और ज्यादा बुलंद हो गए. राजनीतिक संरक्षण और दबंगई के बल पर आसपास के 3 गांवों में उस के परिवार की ही प्रधानी कायम रही. विकास ने राजनीतिक जड़ें मजबूत करने के लिए लखनऊ में भी घर बना लिया, जहां उस की पत्नी रिचा दुबे के अलावा छोटा बेटा रहता था, जो लखनऊ के एक इंटर कालेज में पढ़ रहा था जबकि उस का बड़ा बेटा ब्रिटेन से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है.

जानें आगे की कहानी अगले भाग में…

विकास दुबे : भाग 1- नेताओं और पुलिसवालों की छत्रछाया में बना गैंगस्टर

पुरानी कहावत है कि पुलिस वालों से न दोस्ती अच्छी न दुश्मनी, लेकिन विकास दुबे ने दोनों ही कर ली थीं. कई थानों के पुलिस वाले उस के दरबार में जीहुजूरी करते थे, तो कुछ ऐसे भी थे जिन की वरदी उस की दबंगई पर भारी पड़ती थी. ऐसे ही थे बिल्हौर के सीओ देवेंद्र मिश्रा.

विकास ने अपने ही गांव के राहुल तिवारी की जमीन कब्जा ली थी. इतना ही नहीं, उस पर जानलेवा हमला भी किया था. राहुल अपनी शिकायत ले कर थाना चौबेपुर गया, लेकिन चौबेपुर थाने के इंचार्ज विनय तिवारी विकास के खास लोगों में से थे. उन्होंने राहुल की शिकायत सुनने के बजाय उसे भगा दिया.

इस पर राहुल बिल्हौर के सीओ देवेंद्र मिश्रा से मिला. उन्होंने विनय तिवारी को फोन कर के रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया तो उस की रिपोर्ट दर्ज हो गई. लेकिन इस पर कोई एक्शन नहीं लिया गया. बाद में राहुल तिवारी ने सीओ देवेंद्र मिश्रा को खबर दी कि विकास दुबे गांव में ही है.

देवेंद्र मिश्रा ने यह सूचना एसएसपी दिनेश कुमार पी. को दी. विकास दुबे कोई छोटामोटा अपराधी नहीं था. अलगअलग थानों में उस के खिलाफ हत्या सहित 60 आपराधिक मुकदमे दर्ज थे. ऊपर से उसे राजनीतिक संरक्षण भी मिला हुआ था.

एसएसपी दिनेश कुमार पी. ने देवेंद्र मिश्रा को निर्देश दिया कि आसपास के थानों से फोर्स मंगवा लें और छापा मार कर विकास दुबे को गिरफ्तार करें. इस पर देवेंद्र मिश्रा ने बिठूर, शिवली और चौबेपुर थानों से पुलिस फोर्स मंगा ली. गलती यह हुई कि उन्होंने चौबेपुर थाने को दबिश की जानकारी भी दी और वहां से फोर्स भी मंगा ली. विकास दुबे को रात में दबिश की सूचना थाना चौबेपुर से ही दी गई, जिस की वजह से उस ने भागने के बजाय पुलिस को ही ठिकाने लगाने का फैसला कर लिया.

इस के लिए उस ने फोन कर के अपने गिरोह के लोगों को अपने गांव बिकरू बुला लिया. सब से पहले उस ने जेसीबी मशीन खड़ी करवा कर उस रास्ते को बंद किया जो उस के किलेनुमा घर की ओर आता था. फिर अंधेरा घिरते ही अपने लोगों को मय हथियारों के छतों पर तैनात कर दिया. विकास खुद भी उन के साथ था.

योजनानुसार आधी रात के बाद सरकारी गाडि़यों में भर कर पुलिस टीम के 2 दरजन से अधिक जवान तथा अधिकारी बिकरू गांव में प्रविष्ट हुए. लेकिन जैसे ही पुलिस की गाडि़यां विकास के किले जैसे मकान के पास पहुंचीं तो घर की तरफ जाने वाले रास्ते में जेसीबी मशीन खड़ी मिली, जिस से पुलिस की गाडि़यां आगे नहीं जा सकती थीं. निस्संदेह मशीन को रास्ता रोकने के लिए खड़ा किया गया था.

सीओ देवेंद्र मिश्रा, दोनों थानाप्रभारियों कौशलेंद्र प्रताप सिंह व महेश यादव और कुछ स्टाफ को ले कर विकास दुबे के घर की तरफ चल दिए. बाकी स्टाफ से कहा गया कि जेसीबी मशीन को हटा कर गाडि़यां आगे ले आएं.

सीओ साहब जिस स्टाफ को ले कर आगे बढ़े थे, उस के चंद कदम आगे बढ़ाते ही अचानक पुलिस पर तीन तरफ से फायरिंग होने लगी. गोलियां विकास के मकान की छत से बरसाई जा रही थीं. अचानक हुई इस फायरिंग से बचने के लिए पुलिस टीम के लोग इधरउधर छिपने की जगह ढूंढने लगे.

पूरा गांव काफी देर तक गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजता रहा. काफी देर बाद जब गोलियों की तड़तड़ाहट बंद हुई तो पूरे गांव में सन्नाटा छा गया.

सीओ देवेंद्र मिश्रा सहित 8 पुलिस वाले शहीद

दबिश देने पहुंची पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गई थीं, उस में से बिल्हौर के सीओ देवेंद्र कुमार मिश्रा, एसओ (शिवराजपुर) महेश यादव, चौकी इंचार्ज (मंधना) अनूप कुमार, सबइंस्पेक्टर (शिवराजपुर) नेबूलाल, थाना चौबेपुर का कांस्टेबल सुलतान सिंह, बिठूर थाने के कांस्टेबल राहुल, जितेंद्र और बबलू की गोली लगने से मौत हो गई थी.

अचानक हुई ताबड़तोड़ गोलीबारी में बिठूर थाने के एसओ कौशलेंद्र प्रताप सिंह को जांघ और हाथ में 3 गोली लगी थीं. दरोगा सुधाकर पांडेय, सिपाही अजय सेंगर, अजय कश्यप, चौबेपुर थाने का सिपाही शिवमूरत और होमगार्ड जयराम पटेल भी गोली लगने से घायल हुए थे.

खास बात यह कि चौबेपुर थाने के इंचार्ज विनय तिवारी और उन की टीम में एक सिपाही शिवमूरत के अलावा कोई घायल नहीं हुआ था. शिवमूरत को भी उस की गलती से गोली लगी. दरअसल, पहले से जानकारी होने की वजह से चौबेपुर की टीम जेसीबी से आगे नहीं बढ़ी थी.

बदमाशों की इस दुस्साहसिक वारदात की जानकारी रात में ही एसएसपी दिनेश कुमार को दी गई. वे एसपी (पश्चिम) डा. अनिल कुमार समेत 3 एसपी और कई सीओ की फोर्स के साथ बिकरू पहुंच गए.

एसओ (बिठूर) समेत गंभीर रूप से घायल 6 पुलिसकर्मियों को रात में ही रीजेंसी अस्पताल में भरती कराने के लिए कानपुर भेज दिया गया. इस वारदात की सूचना मिलते ही आईजी जोन मोहित अग्रवाल और एडीजी जय नारायण सिंह तत्काल लखनऊ से कानपुर के लिए रवाना हो गए. गांव में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 4 कंपनी पीएसी भी बुलवा ली गई थी.

दूसरी तरफ घटना के बाद कानपुर, कानपुर देहात, कन्नौज, फर्रुखाबाद, इटावा, औरैया की सभी सीमाएं सील कर के पुलिस ने कौंबिंग औपरेशन शुरू कर दिया. कौंबिंग के दौरान बिठूर के एक खेत में छिपे 2 बदमाश पुलिस को दिखाई दे गए. दोनों तरफ से गोलियां चलने लगीं.

एनकाउंटर में दोनों बदमाश ढेर हो गए. इन में एक हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे का मामा प्रेम प्रकाश पांडेय था और दूसरा उस का चचेरा भाई अतुल दुबे. सीओ देवेंद्र मिश्रा का क्षतविक्षत शव प्रेम प्रकाश के घर में ही मिला था. लूटी गई 9 एमएम की पिस्टल भी प्रेम प्रकाश की लाश के पास मिली.

प्रदेश ही नहीं, पूरा देश हिल गया था

सुबह का उजाला बढ़ते ही प्रदेश के एडीजी (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार तथा स्पैशल टास्क फोर्स के आईजी अमिताभ यश भी अपनी सब से बेहतरीन टीमों को ले कर बिकरू गांव पहुंच गए. विकास दुबे के बारे में मिली सभी जानकारी ले कर एसटीएफ की कई टीमें उसी वक्त कानपुर, लखनऊ तथा अन्य शहरों के लिए रवाना कर दी गईं.

प्रदेश के डीजीपी एच.सी. अवस्थी के लिए यह घटना बड़ी चुनौती थी. उन्होंने विकास दुबे को जिंदा या मुर्दा लाने वाले को 50 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की. फिर वह लखनऊ से सीधे कानपुर के लिए रवाना हो गए.

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस अधिकारियों को सख्त आदेश दिए कि किसी भी हालत में इस घटना के लिए जिम्मेदार अपराधियों को उन के अंजाम तक पहुंचाया जाए.

मुख्यमंत्री ने सभी शहीद 8 पुलिस वालों के परिवारों को एकएक करोड़ रुपए की आर्थिक मदद देने की भी घोषणा की.

दूसरी तरफ इस घटना के बाद गुस्से में भरी पुलिस की टीमों ने विकास दुबे की तलाश में ताबड़तोड़ काररवाई शुरू कर दी थी. पुलिस की एक टीम ने सुबह 7 बजे विकास के लखनऊ के कृष्णानगर स्थित घर पर दबिश दी.

आसपास के लोगों से पता चला कि विकास यहां अपनी पत्नी रिचा दुबे, जो जिला पंचायत सदस्य थी, 2 बेटों आकाश और शांतनु के साथ रहता था.

पुलिस को 24 घंटे की पड़ताल के बाद बहुत सारी ऐसी जानकारियां हाथ लगीं, जिस से एक बात साफ हो गई कि विकास दुबे ने उस रात बिकरू गांव में उसे गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस पार्टी पर हमला अचानक ही नहीं किया था, बल्कि चौबेपुर थाने के अफसरों की शह पर उस ने पुलिस टीम को मार डालने की पूरी तैयारी की थी.

घायल पुलिसकर्मियों ने जो बताया, उस से एक यह बात भी पता चली कि अचानक हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से बचने के लिए पुलिसकर्मियों ने जहां भी छिप कर जान बचाने की कोशिश की उन्हें ढूंढढूंढ कर मारा गया. इसलिए पुलिस को बिकरू के हर घर की तलाशी लेनी पड़ी.

पुलिस पार्टी पर हमला करने वाले बदमाशों ने हमले के बाद वारदात में मारे गए पुलिसकर्मियों की एके-47 राइफल, इंसास राइफल, दो 9 एमएम की पिस्टल तथा एक ग्लोक पिस्टल लूट ली थीं.

छानबीन में यह बात सामने आ रही थी कि चौबेपुर के थानाप्रभारी विनय कुमार तिवारी ने विकास दुबे को दबिश की सूचना दी थी. तह तक जाने के लिए अधिकारियों ने चौबेपुर एसओ विनय तिवारी की कुंडली खंगालनी शुरू कर दी. पता चला विनय तिवारी के विकास दुबे से बेहद आत्मीय रिश्ते थे. 2 दिन पहले भी वे विकास दुबे से मिलने उस के गांव आए थे.

वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम ने भी विनय तिवारी से विकास दुबे के रिश्तों को ले कर पूछताछ की.

इसी थाने के एक अन्य एसआई के.के. शर्मा समेत थाने के सभी कर्मचारियों की विकास दुबे से सांठगांठ का पता चला तो पुलिस ने विकास दुबे के मोबाइल की सीडीआर निकलवा कर उस की जांचपड़ताल शुरू की.

पता चला घटना वाली रात चौबेपुर एसओ विनय तिवारी की विकास दुबे से कई बार बात हुई थी. लिहाजा उच्चाधिकारियों के आदेश पर विनय तिवारी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया, जबकि एसएसपी ने इस थाने के सभी 200 पुलिस वालों को लाइन हाजिर कर दूसरा स्टाफ नियुक्त कर दिया.

विकास दुबे हालांकि इतना बड़ा डौन नहीं था कि पूरे प्रदेश या देश में लोग उस के नाम को जानते हों. लेकिन उस की राजनीतिक पैठ और दुस्साहस ने उसे आसपास के इलाके में इतना दबंग बना दिया था, जिस से उसे पुलिस को घेर कर उन पर हमला करने का हौसला मिला.

किशोरावस्था में ही बन गया था गुंडा

विकास ने गुंडागर्दी तभी शुरू कर दी थी जब वह रसूलाबाद में चाचा प्रेम किशोर के यहां रह कर पढ़ता था. जब उस की शिकायत घर तक पहुंची तो प्रेम किशोर ने उसे वापस बिकरू जाने को कह दिया. उसे चाचा ने घर से निकाला तो वह मामा के यहां जा कर रहने लगा.

यहीं रहते उस ने ननिहाल के गांव गंगवापुर में पहली हत्या की. तब वह मात्र 18 साल का था. लेकिन इस हत्याकांड में वह सजा से बच गया. यहीं से विकास के आपराधिक जीवन की शुरुआत हुई और वह दिनबदिन बेकाबू होता गया.

जानें आगे की कहानी अगले भाग में…

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें