नशे की हालत में अनुज करेगा अपने प्यार का ऐलान! क्या होगा अनुपमा का रिएक्शन

टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupamaa) की कहानी एक दिलचस्प मोड़ ले चुकी है. शो में अनुज कपाड़िया के आने से  कहानी में बड़ा ट्विस्ट देखने को मिल रहा है. शो में अब तक आपने देखा कि अनुज (Anuj Kapadia) ने कुछ ऐसा खा लिया है जिसकी वजह से उसे खांसी आने लगती है. अनुपमा तुरंत ही उसका पीठ थपथपाती है और नुस्खा बताती है. वनराज (Vanraj) ये देखकर आग बबूला हो जाता है. शो के अपकमिंग एपिसोड में बड़ा ट्विस्ट एंड टर्न आने वाला है. आइए जानते हैं शो के नए अपडेट्स के बारे में…

शो में दिखाया जा रहा है कि वनराज को अहसास होता है खाने के समय जब उसे भी खासी आती थी तो अनुपमा उसके साथ भी ये काम किया करती थी. अनुपमा को ऐसा करता देख वनराज को बहुत गुस्सा आता है. इसी बीच अनुज को एक फोन कॉल आएगी, वो अटेंड करने के लिए बाहर जाएगा.

ये भी पढ़ें- मीत- बदलेगी दुनिया की रीत: आशी सिंह ने पहनी रील लाइफ मां की शादी की साड़ी

 

तो वहीं वनराज तुरंत ही अनुपमा से उसके और अनुज के रिश्ते पर सवाल करेगा. वह कहेगा कि तुमने तो अब अपनी शराफत भी छोड़ दी. अनुपमा इस बात का करारा जवाब देगी. वह कहेगी कि वनराज का उस पर कोई अधिकार नहीं है.

 

अनुपमा यह भी कहेगी कि वह अपने और काव्या के रिश्ते पर ध्यान दे. अनुपमा एक बार फिर वनराज को बताएगी कि उसके मन में अनुज के लिए कोई फीलिंग नहीं है. इसी बीच अनुज वहां आ जाएगा  तभी वनराज, काव्या के साथ वहां से चला जाएगा.

ये भी पढ़ें- वनराज और अनुज में होगी लड़ाई, अब क्या करेगी अनुपमा

 

शो के अपकमिंग एपिसोड में ये भी दिखाया जाएगा कि अनुज और वनराज गलती से कॉकटेल पी लेंगे. दोनों नशे में अजीब हरकते करेंगे. नशे में वनराज-अनुज एक-दूसरे के दोस्त बन जाएंगे. तो उधर अनुपमा-काव्या उन्हें संभालती दिखाई देंगी. दोनों नशे में एक-दूसरे के साथ डांस भी करेंगे.

 

शो में आप ये भी देखेंगे कि इस दौरान वनराज के सामने अनुज अनुपमा के लिए अपने प्यार का इजहार करेगा. वनराज ये बात सुनते ही हैरान हो जाएगा और पूछेगा कि एक बार फिर बताना… जिस पर अनुज दोबारा भी अनुपमा के लिए अपने प्यार का इजहार करता नजर आएगा. लेकिन इसके बाद भी अनुपमा पर कोई असर नहीं पड़ेगा.

शो का अपकमिंग एपिसोड काफी दिलचस्प होने वाला है. अब ये देखना होगा कि होश में आने के बाद वनराज-अनुज एक-दूसरे के साथ कैसा बिहेव करते हैं.

ये भी पढ़ें- Udaariyaan: जेल में बंद होंगे फतेह और तेजो, लगेगा ये इल्जाम

वनराज और अनुज में होगी लड़ाई, अब क्या करेगी अनुपमा

स्टार प्लस का सुपरहिट सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupamaa) में एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है.  शो में अब तक आपने देखा कि अनुपमा-अनुज मुबई में पहुंच गए हैं. तो उधर काव्या (Kavya)  वनराज  (Vanraj) से पूछ रही है कि अब तुम्हें अनुपमा की लाइफ से कोई लेना-देना नहीं है तो फिर तुम इतना इनसिक्योर क्यों फील कर रहे हो. वनराज कहता है कि जब अनुपमा मेरी पत्नी थी तब भी मैंने उससे प्यार नहीं किया और अब मैं यह नहीं समझ पा रहा हूं, आखिर मैं क्यों इनसिक्योर फील कर रहा हूं. वह ये भी कहता है कि अनुपमा से एक अटैचमेंट है जो अब भी नहीं खत्म हो रही है. शो के अपकमिंग एपिसोड में खूब धमाल होने वाला है. आइए बताते हैं शो के नए एपिसोड के बारे में.

शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा मुंबई जाकर बहुत ज्यादा खुश है. वो नॉन स्टॉप हंसती रहेगी. अनुज और अनुपमा समंदर किनारे घूमते रहेंगे कि तभी दोनों के सामने वनराज और काव्या आ जाएंगे. ऐसे में दोनों को बड़ा झटका लगेगा.

ये भी पढ़ें- Anupamaa: अनुज के साथ क्लब जाएगी अनुपमा, वनराज-काव्या भी आएंगे पीछे-पीछे

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anupmaa🌀 (@anupmaa_fanclub)

 

अनुपमा पूछेगी कि वो दोनों यहां क्या कर रहे हैं,  जिस पर काव्या बताएगी कि वो अपने पुराने बॉस से मिलने आए हैं. वनराज, अनुपमा और अनुज को ताना मारेगा, कहेगा कि जुहू बीच पर दोनों काम कर रहे हैं. इस बात को सुनकर अनुपमा गुस्सा जाएगी और वहां से चली जाएगी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @gum.h.kisi.ke.pyar.mai

 

खबरों के अनुसार शो के अपकमिंग एपिसोड में ये भी दिखाया जाएगा कि अनुपमा और अनुज एक साथ पब जाएंगे. दोनों वहां साथ में खाना खाएंगे और मयूजिक इंजॉय करेंगे. इसी बीच वहां काव्या और वनराज भी पहुंच जाएंगे. काव्या और वनराज को वहां देखकर अनुपमा उन्हें इग्नोर करने की कोशिश करेगी.

ये भी पढ़ें- मालिनी अपने प्लान में होगी कामयाब, क्या टूट जाएगा

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ⭐STAR_PLUS⭐ (@starplusserial__)

 

रिपोर्ट के मुताबिक  अनुज कुछ ऐसा खा लेगा कि उसे  खांसी आने लगेगी. अनुपमा उसका पीठ थपथपाने लगेगी  और नुस्खे बताएगी. यह देखकर वनराज को बहुत गुस्सा आएगा और उसे अपने दिन भी याद आ जाएंगे. वनराज ये सब देखकर अनुपमा-अनुज के रिश्ते पर सवाल करेगा.

 

अनुपमा भी इस बार चुप नहीं रहेगी. वह भी उसका जवाब देगी. ऐसे में बात बढ़ती जाएगी और अनुज को गुस्सा आ जाएगा. गुस्से में अनुज वनराज का कॉलर पकड़ लेगा. तो वहीं वनराज भी हाथ उठा देगा. दोनों आपस में भिड़ जाएंगे.

काव्या इस लड़ाई को शांत कराने की कोशिश करेगी लेकिन कोई उसकी नहीं सुनेगा.  अब शो में ये देखना दिलचस्प होगा कि अनुपमा वनराज-अनुज की लड़ाई को कैसे शांत करवाती है.

मालिनी अपने प्लान में होगी कामयाब, क्या टूट जाएगा Imlie और आदित्य का रिश्ता?

टीवी ‘सीरियल इमली (Imlie) में लगातार महाट्विस्ट देखने को मिल रहा है. शो में  दिखाया जा रहा है कि मालिनी (Malini) की चाल कामयाब हो रही है.  जिसके कारण इमली टूट चुकी है.  सीरियल (Serial) के अपकमिंग एपिसोड में महाट्विस्ट देखने को मिलने वाला है.  आइए बताते हैं कहानी के नए एपिसोड के बारे में.

मालिनी चलेगी नई चाल

शो में दिखाया जा रहा है कि मालिनी के झूठ का पर्दाफाश करने के लिए इमली बहुत कोशिश कर रही है. और ऐसे में उसके हाथ एक बड़ा सबूत भी लगता है. जिसे वह कोर्ट में पेश करने वाली है. लेकिन आखिरी वक्‍त पर मालिनी की नई चाल की वजह से इमली मालिनी की झूठ नहीं साबित कर पाएगी.

ये भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: धूमधाम से होगी सीरत की गोदभराई, आएगा ये ट्विस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ❤adilie❤ (@imlie._adilie)

 

इमली की मदद करेगा कुणाल

दरअसल इमली मालिनी की साजिश का पर्दाफाश करने के लिए कुणाल की मदद लेगी. और इमली एक वीडियो के जरिए मालिनी की चाल का खुलासा करने वाली है और इस वीडियो में पता चलेगा कि मालिनी आदित्य को फंसा रही है.

ये भी पढ़ें- अनुज के साथ अकेले मुंबई जाएगी अनुपमा, वनराज को लगा झटका

 

View this post on Instagram

 

A post shared by sweet_dreams.94 (@adilie_admirer.94)

 

वीडियो डिलीट करेगा आदित्य

तो दूसरी तरफ मालिनी की बातों में आकर आदित्‍य ही वीडियो को डिलीट कर देगा. ऐसे में इमली सबसे बड़े सबूत से हाथ धो बैठेगी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by imlie _fanpage31 (@adilie20)

 

कोर्ट में मिलेगी इमली को हार

वीडियो डिलीट होने की वजह से इमली कोर्ट में सबूत पेश नहीं कर पाएगी. वह हार जाएगी. तो वहीं मालिनी दोबारा अपने प्‍लान में कामयाब होती नजर आएगी. ऐसे में देखना दिलचस्‍प होगा कि मालिनी से मिली हार के बाद क्‍या इमली और आदित्य का रिश्ता टूट जाएगा?

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: धूमधाम से होगी सीरत की गोदभराई, आएगा ये ट्विस्ट

स्टार प्लस का सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) की कहानी एक दिलचस्प मोड़ ले रही है. शो में दिखाया जा रहा है कि सीरत (Sirat) मां बनने वाली है और ऐसे में उसे मीठा खाने को मन कर रहा है. तो वहीं सुवर्णा ने उसकी पसंदीदा मिठाई बनाई है. ये बात जानकर सीरत काफी खुश होती है. शो के अपकमिंग एपिसोड में खूब धमाल होने वाला है. आइए बताते हैं कहानी के नए एपिसोड के बारे में.

शो के अपकमिंग एपिसोड में सीरत की गोदभराई का रस्म दिखाया जाएगा. जो काफी धूमधाम से होगा. बता दें कि शो का नया प्रोमो रीलीज किया गया है. प्रोमो के अनुसार, कायरव के साथ सीरत घर पर अकेली होगी और कार्तिक ऑफिस के काम के कारण बाहर होगा.

ये भी पढ़ें- वनराज-काव्या की शादीशुदा जिंदगी में आएगी दरार? अनुपमा के सपनों को पूरा करेगा अनुज

 

इस दौरान सीरत की तबीयत खराब हो जाएगी. अब आगे क्या होगा, इसके लिए आपको ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ का एपिसोड देखना होगा.

 

खबर ये भी आ रही है कि शो में जल्द ही लीप आने वाला है. इसके कारण शो की कहानी में बड़ा बदलाव आएगा. बताया जा रहा है कि कार्तिक-नायरा की जगह शो में अक्षरा और सीरत-कार्तिक की बेटी की कहानी दिखाई जाएगी.

ये भी पढ़ें- Sarabhai Vs Sarabhai की रीयूनियन पार्टी में पहुंची ‘अनुपमा’, मिलिए मोनिशा की फैमिली से

 

शो में आपने देखा कि सुवर्णा मनीष को समझाने की कोशिश करती है कि उसने जो कुछ भी किया वह केवल सीरत के लिए था  क्योंकि वह मिठाई खाना चाहती थी. सीरत कार्तिक से शीला को बस स्टैंड पर छोड़ने के लिए कहती है. वहीं शीला घर से जाने की बात से इनकार करती है और कार्तिक भी उसे रुकने के लिए कहता है.

तो उधर सुहासिनी सीरत को सोने की चूड़ियां देती है और उन्हें संभाल कर रखने को कहती है. तो वहीं  शीला चूड़ियों को देखती है और चुरा लेती है.

वनराज-काव्या की शादीशुदा जिंदगी में आएगी दरार? Anupamaa के सपनों को पूरा करेगा अनुज

टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupamaa) में लगातार ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहा है. जिससे दर्शकों की दिलचस्पी और भी ज्यादा बढ़ती जा रही है. शो में अब तक आपने देखा कि अनुपमा अपने सपनों को पूरा करना चाहती है और इसके लिए बापूजी उसके साथ है. तो वहीं अनुज (Anuj Kapadia) इस सफर को पूरा करने के लिए अनुपमा के हर कदम पर साथ देना चाहता है. वह अनुज के साथ मुंबई जाने वाली है. तो दूसरी तरफ पारितोष समर और किंजल को खूब सुनाता है. वह कहता है कि अनुज के साथ मम्मी अकेले नहीं जा सकती हैं. वो दोनों अनुपमा का साथ देकर बड़ी गलती कर रहे हैं.

शो में दिखाया जा रहा है कि अनुपमा बहुत खुश है. उसके सपने अब पूरे होने वाले हैं. वह बापूजी, किंजल, समर और पाखी को अपने बचपन के सपने सच होने के बारे में बताती है. वह कहती है कि मैं  हवाई जहाज में बैठना चाहती थी और समंदर देखना चाहती थी. मेरे ये सपने अब पूरे होने वाले हैं.

ये भी पढ़ें- GHKKPM: डेंजर मिशन पर जाएगा विराट, आएगा ये बड़ा ट्विस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anupamastar (@anupamaastar)

 

तो दूसरी तरफ काव्या अनुपमा की तरक्की से जल-भून रही है. वह  वनराज से कहती है कि अनुपमा के कर्मों का फल उसे मिल रहा है. वह बहुत खुशकिस्मत है कि उसके पास अनुज है. वह उसके सपनों को सच कर रहा है. तो वहीं वनराज को अनुज और अनुपमा की नजदीकियों से जलन हो रही है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by anupamaa (@anupamaastar0)

 

वनराज सोच रहा है कि अनुपमा उसकी पत्नी थी तो भी उसने उसे प्यार नहीं किया. और अब वह उसकी एक्स वाइफ है तो वह इतना इनसिक्योर क्यों फील कर रहा है.

ये भी पढ़ें- Sarabhai Vs Sarabhai की रीयूनियन पार्टी में पहुंची ‘अनुपमा’, मिलिए मोनिशा की फैमिली से

शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि वनराज इनसिक्योरिटी के बारे में काव्या को पता चल जाएगा. वह पूछेगी कि आखिर तुम्हारे और अनुपमा के बीच ऐसा क्या है, जो तुम दूर होकर भी उससे दूर नहीं हो रहे हो. वनराज उसके सवाल को अनदेखा कर चला जाएगा.

 

शो में आप ये भी देखेंगे अनुपमा ऑटो से एयरपोर्ट जाएगी. बीच रास्ते में ही अनुज उसे मिल जाएगा. और वह भी अनुपमा के साथ ऑटो से ही एयरपोर्ट जाएगा. अनुपमा सोचेगी कि इतना बड़ा आदमी होकर ऑटो में क्यों सफर कर रहा है.

 

बताया जा रहा है कि शो में अब जल्द ही वनराज और काव्या की शादीशुदा जिंदगी में उतार-चढ़ाव देखने को मिलने वाला है. अनुज-अनुपमा को साथ में देखकर वनराज का गुस्सा उसके चेहरे पर दिखा रहा है. वनराज के इस  रूप से काव्या भी हैरान होगी और उनके बीच अनुपमा के कारण लड़ाई शुरू होगी. शो में ये देखना दिलचस्प होगा कि काव्या- वनराज के रिश्ते में  कैसे दूरी आती है?

 

Anupamaa: सौतेले बेटे के साथ जमकर नाची काव्या, देखें Viral Video

मदालसा शर्मा, रुपाली गांगुली और सुधांशु पांडे स्टारर सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupamaa) हर हफ्ते TRP चार्ट में टॉप पर बना हुआ है. शो में इन लगातार महाट्विस्ट देखने को मिल रहा है. अनुज कपाड़िया की एंट्री से कहानी में नया मोड़ आ चुका है. अनुज अनुपमा की हर तरह से मदद करना चाहता है तो वहीं वनराज अनुपमा को हर वक्त ताना देते नजर आ रहा है और उसे अनुज से जलन हो रही है.

शो के आने वाले एपिसोड में आप ये भी देखेंगे कि अनुज अनुपमा को अपना बिजनेस पार्टनर बनाएगा तो दूसरी तरफ वनराज कहेगा कि बचपन का क्रश इस उम्र में रंग ला रहा है. इसी बीच काव्या (मदालसा शर्मा) का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. आइए बताते हैं इस वीडियो के बारे में.

ये भी पढ़ें- Shehnaaz Gill की मां से मिले अभिनव-रूबिना, सिद्धार्थ के जाने के बाद ऐसी हो गई है हालत

 

मदालसा शर्मा यानी काव्या सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह शो में निगेटिव रोल प्ले करती हैं. वह आए दिन अपनी तस्वीरें व वीडियो शेयर करती रहती हैं. हाल ही में उन्होंने अपना एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें वह अपने सौतेले बेटे समर के साथ खूब डांस कर रही हैं.

ये भी पढ़ें- मां बनने वाली है कुमकुम भाग्य की ये एक्ट्रेस, पति के साथ रोमांटिक अंदाज में शेयर किया बेबी बंप

 

‘राधा कैसे न जले’ इस गाने पर काव्या, अनुपमा के बेटे समर के साथ ठुमके लगा रही हैं. काव्या ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, सबसे क्यूट कृष्ण के साथ. शो में काव्या-समर एक-दूसरे को पसंद नहीं करते हैं लेकिन रियल लाइफ में ये काफी अच्छे दोस्त हैं. बता दें कि पारस कलनावत समर का किरदार निभाते हैं. वह अनुपमा का फेवरेट बेटा है. दर्शक मां-बेटे की इस जोड़ी को खूब पसंद करते हैं.

Imlie: आदित्य-इमली को दूर करने के लिए मालिनी रचेगी साजिश, क्या खाने में मिलाएगी जहर?

स्‍टार प्‍लस का सीरियल इमली की कहानी एक दिलचस्प मोड़ ले रही है. कहानी में लव ट्रैंगल का ट्रैक दिखाया जा रहा है. शो में अब तक आपने देखा कि मालिनी-इमली आदित्य को पाने के लिए एक-दूसरे को चैलेंज करती नजर आ रही हैं तो वहीं आदित्य की मां अपर्णा भी मालिनी का साथ दे रही है. शो के अपकमिंग एपिसोड में महाट्विस्ट आने वाला है. तो आइए बताते हैं कहानी के नए ट्विस्ट एंड टर्न के बारे में.

शो में दिखाया जा रहा है कि इमली को पता चल गाया है कि मालिनी आदित्‍य को वापस पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है. तो जन्माष्टमी पर  अपर्णा की मदद से मालिनी आदित्य के साथ स्टेज पर डांस करने लगती है. तो उधर इमली को जब पता चलता है कि मालिनी आदित्य के साथ है. वह किसी भी तरह किचन के काम को छोड़कर स्टेज पर पहुंचती है. इस दौरान उसके पैर में चोट भी लगती है. लेकिन इमली स्टेज पर पहुंचकर आदित्य के साथ डांस करती है.

ये भी पढ़ें- राखी सावंत ने शेयर कीं #Sidnaaz की ये फोटो, फैंस हुए इमोशनल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Navya (@adilie_is_emotion)

 

इमली को देखकर मालिनी गुस्से से लाल हो जाती है. तो वहीं आदित्य इमली से पूछता है कि ये चोट कैसे लगी है तो वह कहती है कि आप मानेंगे नहीं अगर हम सच बताएंगे तो. इसके बाद आदित्‍य मालिनी और इमली से कहता है कि वो ऐसा काम करने वाला है जिससे सारी मुश्किल आसान हो जाएगी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Navya (@adilie_is_emotion)

 

तभी मालिनी वहां आ जाती है. आदित्य कहता है कि मैं तलाक की कार्रवाई जल्‍द ही पूरा करने वाला हूं. आदित्‍य की ये बात सुनकर मालिनी के पैरों तले जमीन खिसक जाती है. इसके बाद वह इमली से कहती है कि तुम्हें क्या लगता है, तुमने आदित्य को जीत लिया?

ये भी पढ़ें- अनुपमा-अनुज की जोड़ी को लेकर ‘रूपाली गांगुली ने शेयर किया ये पोस्ट, पढ़ें खबर

 

सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि मालिनी बड़ा दांव खेलने वाली है. वह इमली के द्वारा बनाए गए खाने में कुछ मिलाएगी और शीशी डस्‍टबिन में फेंक देगी. तभी इमली देख लेगी और पूछेगी कि उस शीशी में क्‍या था? शो में ये देखना दिलचस्प होगा कि मालिनी ने खाने में क्या मिलाया है, क्या आदित्य को मालिनी की सच्चाई पता चलेगी?

इमली करेगी मालिनी का पर्दाफाश! आदित्य करेगा भरोसा?

स्टार प्लस का पॉपुलर सीरियल इमली में कहानी एक नया मोड़ ले रही है. शो के बिते एपिसोड में आपने देखा कि  आदित्य की इस हालत की जिम्मेदार मालिनी है. उसने ही सत्यकाम को मोहरा बनाया है. अब मालिनी चाहती है कि इमली-आदित्य हमेशा के लिए एक-दूसरे से दूर हो जाये. तो उधर इमली आदित्‍य का भरोसा जीतने के लिए पूरी कोशिश कर रही है. शो के अपकमिंग एपिसोड में महाट्विस्ट  आने वाला हैं. आइए बताते हैं कहानी के नए एपिसोड के बारे में.

शो में दिखाया जा रहा है कि मालिनी के मुंह से सच उगलवाने के लिए इमली सत्‍यकाम की भी मदद लेती हुई नजर आ रही है.  क्‍योंकि वह मालिनी की सच्चाई जानती है. अब सत्यकाम और इमली मिलकर मालिनी की पोल खोलना चाहते हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by imlie _fanpage31 (@adilie20)

 

ये भी पढ़ं- Sunny Leone पहली बार बहुभाषी फिल्म ‘‘शेरो’’ में आएंगी नजर

शो के अपकमिंग एपिसोड में आप ये भी देखेंगे कि एक तरफ इमली मालिनी की सच्‍चाई सबके सामने लाने की कोशिश करेगी तो वहीं मालिनी आदित्‍य पर अपना दांव खेलेगी. वह चाहेगी कि आदित्‍य इमली की बातों का भरोसा न करें. वह आदित्य का ब्रेनवाश करेगी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Imlie_FC (@imlie_fc_)

 

शो में आप देखेंगे कि इमली एक प्लान बनाएगी. वह मालिनी को फंसाने के लिए चाल चलेगी. इमली चाहेगी मालिनी को उसके प्‍लान पर शक न हो. इमली मालिनी को इस बात की भनक भी नहीं लगने देगी कि वह उसकी सच्‍चाई आदित्य के सामने लाने में लगी हुई है.

ये भी पढ़ें- Film Review- हेलमेटः कमजोर लेखन व निर्देशन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Navya (@adilie_is_emotion)

 

मालिनी का पर्दाफाश करने के लिए इमली खुद बेवकूफ बनती रहेगी. इस तरह वह इमली के जाल में फंसती जाएगी. शो में ये देखना दिलचस्प होगा कि इमली मालिनी का पर्दाफाश कैसे पर्दाफाश करती है, और आदित्य का भरोसा फिर से जीतेगी?

त्रिपाठी परिवार में होगी आदित्य के डुप्लीकेट की एंट्री! अब क्या करेगी Imlie

स्टार प्लस का सीरियल इमली में इन दिनों कहानी एक दिलचस्प मोड़ ले रही है. शो में अब तक आपने देखा कि सत्यकाम ने आदित्य को जान से मार दिया है. वह इमली से कहता है कि आदित्य अब उसकी जिंदगी में कभी वापस नहीं आएगा. शो के अपकमिंग एपिसोड में धमाकेदार ट्विस्ट आने वाला है. आइए बताते हैं कहानी के नए ट्विस्ट के बारे में.

आदित्य की मौत से त्रिपाठी परिवार में मातम छाया हुआ है. तो वहीं इमली को कुछ भी समझ नहीं आ रहा कि वह आगे क्या करेगी. परिवार का हर सदस्य आदित्य की मौत का कसूरवार इमली को समझ रहा है. इस वजह से इमली और भी टूट चुकी है.

ये भी पढ़ें- Imlie: नहीं मिलेगी आदित्य की डेडबॉडी, आएगा ये इमोशनल ट्रैक

 

View this post on Instagram

 

A post shared by sweet_dreams.94 (@adilie_admirer.94)

 

आदित्य के हमशक्ल की होगी एंट्री

शो का अपकमिंग एपिसोड बेहद दिलचस्प होने वाला है. बताया जा रहा है कि आदित्य के हमशक्ल की एंट्री होने वाली है. जी हां, त्रिपाठी परिवार में आदित्य के डुपलीकेट की एंट्री होगी. इससे कहानी में कई बदलाव आने वाले हैं.  आदित्य के हमशक्ल के आने से सबको लगता है कि आदित्य अपनी मौत को मात देकर वापस लौटा है लेकिन जब उन्हें पता चलेगा कि आदित्य का हमशक्ल है तो त्रिपाठी परिवार को जबरदस्त झटका लगेगा.

ये भी पढ़ें- आमीर खान के भाई फैसल खान निर्देशित फिल्म ‘‘फैक्ट्री’’ में होशंगाबाद निवासी शरद सिंह बने मुख्य विलेन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by sweet_dreams.94 (@adilie_admirer.94)

 

शो  में ये भी दिखाया जाएगा कि इमली आदित्य के हमशक्ल के पास्ट के बारे में जानने की कोशिश करेगी. ये देखना दिलचस्प होगा कि आदित्य के हमशक्ल के पिछे क्या राज है.

शो के बिते एपिसोड में आपने देखा कि मालिनी ने इमली की जिंदगी बर्बाद करने के लिए कई साजिशें रची ताकि वह आदित्य के दिल में अपनी जगह बना सके. लेकिन जब वह अपनी चाल में नाकाम रही तो उसने सत्यकाम को अपना मोहरा बना लिया और आदित्य को अपने जाल में फंसा लिया. जिस वजह से आदित्य को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा.

पूल किनारे बेहाल हुई ‘अनुपमा’, आखिर किसने कर दिया ऐसा हाल

स्टार प्लस का सीरियल अनुपमा टीआरपी लिस्ट में टॉप पर कब्जा किया हुआ है. शो के ट्विस्ट एंड टर्न से दर्शकों का भरपूर एंटरटेनमेंट होता है. शो के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया गया कि शाह हाउस में राखी का त्यौहार मनाया जा रहा है. इसी बीच घर में राखी दवे की एंट्री होती है. शाह परिवार उसे देखकर हैरान रह जाता है. इतना ही नहीं राखी ने सबको बता दिया है कि उसने अनुपमा की मदद की है. ये बात सुनकर वनराज को जोरदार झटका लगता है. इसी बीच अनुपमा यानी रूपाली गांगुली का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में अनुपमा अपने हाई हील्स से परेशान हैं. आइए बताते हैं क्या है पूरा मामला.

रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के इंस्टाग्राम अकाउंट पर आए दिन नए-नए वीडियोज शेयर करती रहती हैं. अब उन्होंने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिससे कई लोग खुद को रिलेट कर पाएंगे. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि अनुपमा हाई हील्स थामे हुए नजर आ रही हैं.

ये भी पढ़ें- बिकिनी पहन पूल में उतरी ‘अनुपमा’, बेटे के लिए शेयर किया ये पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rups (@rupaliganguly)

 

एक्ट्रेस को हाई हील्स के कारण रूपाली गांगुली के पैरों में थकान हो चुकी है. फिल्म ‘यादें’ का सॉन्ग एली रे एली से अनुपमा इस दर्द को बयान कर रही हैं.  अनुपमा के इस वीडियो को महज कुछ ही घंटे में 55 हजार से ज्यादा  लाइक मिल चुके हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rups (@rupaliganguly)

 

‘अनुपमा’ के अपकमिंग एपिसोड में खूब धमाल होने वाला है. वनराज अनुपमा को खूब खरी खोटी सुनाएगा. वह कहेगा कि मैं जानता था कि अनुपमा बेवकूफ है. लेकिन मैं ये नहीं जानता था कि अनुपमा इतनी बड़ी बेवकूफ है कि वह राखी दवे के हाथों बिक जाएगी.

ये भी पढ़ें- फ्रॉड पकड़ने के लिए ‘अनुपमा’ ने बनाया मास्टर प्लान, मिला समर का साथ

 

‘अनुपमा’ का एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें बाबूजी अखबार पढ़ते नजर आ रहे हैं. वे उस अखबार में पढ़ते हैं कि  अनुज कपाड़िया नाम का बिजनेसमैन अपने शहर वापस लौट रहा है. बाबूजी ये पढ़कर काफी खुश होते हैं और कहते हैं कि वो ऐसी हस्ती से मिलना चाहते हैं.

शो में ये देखना दिलचस्प होगा कि अनुज कपाड़िया के किरदार में किस एक्टर की एंट्री होती है. और इस नई एंट्री से अनुपमा की मुश्किलें आसान होंगी या बढ़ेंगी?

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें