प्रियंका चौपड़ा की तरह इन एक्ट्रैसस ने चुना विदेशी पति, नहीं चाहिए था इंडियन मुंडा

देशविदेश की जानीमानी एक्टैस प्रियंका चौपड़ा आज अपना 42वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है. जब प्रिंयका ने मिस इंडिया का खिताब जीता था, तब भी वह उतनी ही हसीन लगती थी जितनी आज लगती हैं. प्रियंका ने अपने वर्क, फैशन, फैमिली सभी पर ध्यान दिया. आज विदेश में अपना घर बसा लिया. प्रियंका बौलीवुड की उन एक्ट्रैसस में से एक है जिन्होंने अपना पति विदेशी चुना है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sarassalil (@sarassalil_magazine)

प्रियंका चौपड़ा

प्रियंका चौपड़ा ने अमेरिकन सिंगर और एक्टर निक जौनस से शादी की. जिसके बाद वह विदेश जाकर बस गई. प्रियंका चौपड़ा की आज एक बेटी है मालती. जिसके साथ वे सोशल मीडिया पर कई वीडियोज और फोटोज शेयर करती रहती है. प्रियंका का यह कदम उनकी लाइफ के लिए बेहतर था. इसलिए आज वे अपने विदेशी पति के साथ और विदेश में बेहद खुश है. प्रियंका बौलीवुड की लास्ट मूवी ‘द स्काई इज पिंक’ में नजर आई थीं. प्रिंयका एक्ट्रेस के साथ साथ एक अच्छी सिंगर भी है और आज एक वाइफ और मदर का किरदार भी अच्छे से निभा रही है. हाल ही में प्रियंका अनंत अंबानी की शादी में पहुंची थी. जहां उन्होंने जमकर ठुमके लगाए.

 माधुरी ने चुना यूके के डॉ. श्रीराम माधव को अपना जीवनसाथी

बात जब परदेसी दूल्हे की आती है तो बौलीवुड की ब्यूटी क्वीन माधुरी दीक्षित का भी नाम इसी लिस्ट में आता है, उन्होंने ने भी एक विदेशी दुल्हे को अपना लाइफ पार्टनर चुना. अपनी एक्टिंग से लोगों को दीवाना बनाया. फिर बौलीवुड में अफेयर्स के चर्चे सुने, पहले उनका नाम संजय दत्त के साथ जोड़ा गया था. जिसके बाद माधुरी ने एक इंडियन एक्टर या बौय से शादी न करके विदेश में रहने वाले डॉ. श्रीराम माधव से शादी की. जो कि यूके के रहने वाले हैं . आज दोनों के दो बच्चे हैं. बात करें, माधुरी दीक्षित के वर्क फ्रंट की तो वे अब टीवी के रियलिटि डांस शोज में बतौर जज नजर आती हैं. Bollywood

माधुरी इंडस्ट्री में अपने डांस और एक्टिंग के लिए काफी मशहूर है. आज भी लोग धक-धक गर्ल के फैंस है. लोग उन्हे अपना गुरु मानते है. उनका भी अपनी लाइफ एक विदेशी हसबैंड को चुनना गलत साबित नहीं हुआ. इसलिए आज वे अपनी हैप्पी मैरीड लाइफ जी रही है.

प्रीति जिंटा के पति बनें जीन गुडइनफ़

बौलीवुड में डिंपल गर्ल के नाम से मशहूर एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने भी इंडियन पति न चुनकर विदेशी हसबैंड चुना. जो उनका लाइफ को एक बेहतकर दिशा में ले गया, लेकिन प्रीति के लिए अपने लाइफ पार्टनर को चुनना इतना असान नहीं रहा. उनका अफेयर पहले बिजसनेसमैन नेस वाडिया से चला. हालांकि कुछ टाइम बाद दोनों अलग हो गए. फिल्में तो प्रीति की चलती रही, लेकिन उन्होंने गुपचुप शादी कर ली. उन्होंने अमेरिकी बिजनेसमैन जीन गुडइनफ से साल 2016 में सात फेरे लिए.

बता दें की प्रीति और जेन की उम्र में 10 साल का अंतर है. प्रीति के पति उनसे दस साल छोटे हैं. प्रीति और जेन की मुलाकात अमेरिका में हुई थी. दोनों मिले और बात आगे बढ़ी और धीरेधीरे दोस्ती प्यार में बदल गई. बात करें, प्रीति के आज के वक्त की तो, प्रीति अब फिल्मों में कम नजर आती हैं, लेकिन वे आईपीएल के दौरान लगातार देखी जाती हैं. प्रीति जिंटा की आईपीएल टीम का नाम पंजाब किंग्स है जो पहले किंग्स 11 पंजाब के नाम से जानी जाती थी.

मैथियास बो है तापसू पन्नू के बैंडमिनटन खिलाड़ी पति

तापसी पन्नू बौलीवुड की खूबसूरत और टैलेंट से भरी एक्ट्रेस है, जिन्होंने फिल्मों में काम किया फिर विदेशी दूल्हा चुन लिया. उन्होंने काफी लंबे समय तक एक विदेशी मुंडे को डेट किया. जिनका नाम है मैथियास बोए. ये पेशे ये डेनिश डेनमार्क के बैडमिंटन प्लेयर हैं है.

मैथियास ने साल 1988 में इंटरनेशनल लेवल पर खेलने की शुरुआत की थी. उन्होंने साल 2012 में हुए ओलंपिक में मेन्स डबल्स में सिल्वर मेडल जीता था. इन दोनों की पहली मुलाकात साल 2013 में इंडियन बैडमिंटन लीग के दौरान हुई थी. मैथियास बोए लखनऊ स्थित टीम अवध वौरियर्स का हिस्सा थे, जबकि तापसी पन्नू चैंपियन हैदराबाद हौटशौट्स की ब्रांड एंबेसडर थीं.

साल 2014 में, दोनों की डेटिंग की अफवाहें तेज हो गईं, जब मैथियास इंडिया ओपन में खेल रहे थे और तापसी पन्नू अक्सर उनका हौसला बढ़ाती दिखाई देती थीं. लेकिन सच्चाई तब सामने आने लगी, जब दोनों एकदूसरे के साथ पर्सनल और प्रोफेशनल अचीवमेंट्स को साथ सेलिब्रेट करने लगे और उसे जुडी फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर की. जिसके बाद साल 2024 में मार्च में दोनों ने एक दूसरे के साथ सात फेरे लिए. तापसी और मैथियास ने दो रीतिरिवाजों से शादी की है, एक है डेनिश तरीके से, दूसरी इंडियन तरीके से.

ileana d’cruz का हसबैंड है अमेरिकन ‘माइकल डोलन’

इलियाना डिक्रूज ने भले ही बौलीवुड में कम फिल्में की हो, लेकिन पौपुलर एक्ट्रेस में शुमार है. इलियान वुरूण धवन के साथ ‘मैं तेरा हीरो’ से काफी मशहूर हुई थी. हालांकि फिल्मों पर स्टोप लगाकर उन्होंने अमेरिका में रहने वाले माइकल डोलन से शादी की. उन्होंने विदेशी पति को चुना. जिस रिश्ते पर उन्होंने चुप्पी बनाई रखी. इसके बाद इलियाना ने जब रिश्ते को डिसकोल्ज किया तो बताया कि माइकल डोलन से शादी कर ली. अब उनसे उन्हे एक बेटा है, इलियाना विदेश में ही रहती है, लकिन इस साल इलियाना ने काफी लंबे समय के बाद ‘दो और दो प्यार’ फिल्म में काम किया है. जो 19 अप्रैल 2024 को रीलिज हुई.

इलियाना की लव स्टोरी की बात करें, तो उन्होंने इस बात का जिक्र कही नहीं किया है. इलियाना का कहना है ये एक खूबसूरत रिश्ता है. इलियाना अपने रिलेशन को काफी प्राइवेट रखती है.

बदचलन औरत : आलम क्यों बना अपनी मां का दुश्मन

यह घटना उत्तर प्रदेश के बिजनौर शहर की है, जहां छम्मो नाम की एक औरत अपने शौहर अली और बेटे आलम के साथ एक किराए के मकान में रहती थी. छम्मो गदराए बदन की औरत थी. उस की खूबसूरती और उठी हुई मोटीमोटी छाती देख कर कोई भी उस की तरफ फौरन खिंच जाता था.

छम्मो का उठा हुआ सीना देख कर लोग अपनी लार टपकाते थे. जब वह चलती तो लोग उस के उठे हुए कूल्हे देख कर उस पर नजर गड़ाए रहते और उसे पाने की लालसा रखते.

बिजनौर में छम्मो अपने शौहर अली के साथ खुशीखुशी रह रही थी. उस का 5 साल का बेटा आलम 10वीं जमात में पढ़ता था. छम्मो का शौहर अली एक ट्रक ड्राइवर था, जो महीनेभर में 20 दिन तो घर से बाहर ही रहता था.

अली की माली हालत काफी कमजोर थी, जबकि छम्मो फैशनपरस्त औरत थी. इस बात पर उस का अपने शौहर अली से झगड़ा होता था.

यही वजह थी कि अली ने अब घर आना छोड़ दिया था और वह अपनी जिस्मानी जरूरत बाहर की औरतों के पास जा कर पूरी करने लगा था. अली के घर पर न आने और खर्चा न देने से छम्मो कुछ दिन तो काफी परेशान रही, फिर उस ने अपने जीने और मौजपरस्ती का एक नया रास्ता ढूंढ़ लिया.

हुआ यों था कि एक सुबह जब छम्मो नहा कर निकली, तो उस ने तौलिए से अपने जिस्म को ढक रखा था. वह आईने के सामने खड़ी हो कर कुछ गुनगुना रही थी कि अचानक उस का तौलिया उस के जिस्म से हट कर फर्श पर गिर गया.

छम्मो ने जब अपने खूबसूरत बदन और ऊंची उठी हुई छाती को आईने में देखा, तो वह हैरान रह गई. वह सोचने लगी कि इस गदराए बदन से तो किसी भी मर्द को अपनी ओर खींच कर उसे लूटा जा सकता है.

छम्मो ने अब अपने शिकार को ढूंढ़ना शुरू कर दिया. जल्द ही उस ने एक वकील शाहिद को अपनी मदमस्त जवानी का दीवाना बना लिया. शाहिद छम्मो के नाजुक और गदराए बदन को देख कर लार टपकाने लगा और उसे घूरघूर कर अपने दिल की ख्वाहिश छम्मो को बताने की कोशिश करने लगा.

छम्मो शाहिद का इशारा भांप गई, तो उस ने भी अपनी कातिल मुसकान बिखेर कर उसे बेकाबू कर दिया.

शाहिद मौका देख कर छम्मो के पास आया और बोला, ‘‘आप कितनी खूबसरत हो. मैं ने पहले कभी आप को यहां नहीं देखा.’’

छम्मो हंसते हुए बोली, ‘‘हां, मैं अभी  कुछ दिन पहले ही यहां किराए पर

रहने आई हूं. मेरा घर महल्ला काजीपुरा में है.’’

शाहिद ने कहा, ‘‘तो आज शाम की चाय मुझ नाचीज के साथ हो जाए?’’

छम्मो हंसते हुए बोली, ‘‘आप का हुक्म सिरआंखों पर. आप अगर मेरे साथ चाय पीना चाहते हैं, तो मैं कौन होती हूं आप को मना करने वाली.’’

शाम का समय था. छम्मो और शाहिद एक कैफे में बैठे चाय की चुसकी ले रहे थे. आसमान में काले घने बादल छाए हुए थे. मौसम आज कुछ ज्यादा ही रंगीन नजर आ रहा था.

शाहिद ने छम्मो के हाथ पर अपना हाथ रखा, तो वह मुसकरा दी. शाहिद समझ गया कि छम्मो को उस की यह हरकत बुरी नहीं लगी.

तभी तेज बारिश शुरू हो गई. वे दोनों अपनेआप को बारिश से बचतेबचाते भी बुरी तरह भीग गए.

छम्मो के भीगे कपड़े उस के जिस्म से चिपक गए, तो उस के बदन का एकएक अंग साफ नजर आने लगा,

जिसे देख कर शाहिद छम्मो का दीवाना हो गया.

शाहिद ने छम्मो से कहा, ‘‘बुरा न मानो, तो एक बात कहूं कि आज रात हम दोनों इस होटल में ही रुक जाते हैं. बारिश का कुछ पता नहीं है कि कब रुकेगी. वैसे भी हमारे कपड़े बुरी तरह भीग गए हैं.’’

छम्मो बोली, ‘‘नहीं, मेरा बेटा घर पर अकेला है. वह मेरी राह देख रहा होगा. मुझे अब चलना चाहिए.’’

शाहिद बोला, ‘‘ठीक है, मैं तुम्हें अपनी गाड़ी से घर तक छोड़ देता हूं.’’

शाहिद ने गाड़ी स्टार्ट की और छम्मो को अपनी बगल वाली सीट पर बैठाया और उस के घर की तरफ चल दिया.

कुछ ही देर में छम्मो का घर आ गया, तो शाहिद बोला, ‘‘मुझे ठंड लग रही है, एक कप गरमागरम कौफी तो पिला दो.’’

छम्मो पहले तो कुछ न बोली, पर जब शाहिद ने दोबारा कहा, तो उस ने कहा, ‘‘ठीक है, आ जाओ.’’

छम्मो जैसे ही घर पहुंची, तो उस ने देखा कि उस का बेटा आलम अभी तक घर नहीं आया है.

छम्मो ने फौरन आलम को फोन लगाया और उस से पूछा, ‘‘आलम, तुम  कहां हो?’’

आलम बोला, ‘‘अम्मी, मैं अपने दोस्त के घर आया था. हम पढ़ाई कर रहे थे कि तभी तेज बारिश आ गई, तो अंकलआंटी ने बोला कि तुम आज रात हमारे घर पर ही सो जाओ. मैं ने उन्हें बहुत मना किया, पर बारिश बहुत तेज थी, तो मजबूरन मुझे यहीं रुकना पड़ रहा है.

‘‘आप फिक्र मत करो, मैं सुबह होते ही आ जाऊंगा,’’ कह कर आलम ने फोन रख दिया.

शाहिद और छम्मो पूरी तरह भीग चुके थे. छम्मो ने शाहिद को अपने शौहर अली के कपड़े देते हुए कहा, ‘‘आप को ठंड लग रही होगी. आप कपड़े बदल लें, तब तक मैं आप के कपड़े इस्तरी से सुखा देती हूं.’’

छम्मो का गोरा बदन अभी भी भीगे हुए कपड़ों में संगमरमर की तरह साफ चमक रहा था, जिसे शाहिद निहार रहा था और उसे अपने आगोश में लेने का बहाना ढूंढ़ रहा था.

तभी छम्मो बोली, ‘‘मैं कपड़े बदल लेती हूं, उस के बाद आप को कौफी पिलाती हूं, ताकि शरीर में कुछ गरमी आ जाए.’’

छम्मो कपड़े बदलने अपने कमरे में गई और एक सुर्ख गुलाबी रंग की नाइटी पहन कर जब बाहर आई, तो शाहिद उसे देख कर अपने होश खो बैठा.

वह नाइटी छम्मो के गोरे बदन पर अलग ही कयामत ढा रही थी. उस की ऊंची उठी हुई छाती उस की नाइटी से बाहर निकलने को बेताब थी.

शाहिद ने फौरन छम्मो की कमर में अपनी बांहों का जाल डाल दिया और उस के रसीले होंठों को चूसने लगा.

शाहिद की पकड़ इतनी मजबूत थी कि छम्मो अपनेआप को उस की पकड़ से छुड़ाने की नाकाम कोशिश करती रही, फिर कुछ देर बाद उस ने खुद को शाहिद की बांहों में धकेल दिया.

शाहिद छम्मो की गरदन पर अपने चुम्मों की बौछार करने लगा, तो छम्मो कसमसाने लगी और उस ने भी शाहिद को कस कर अपनी बांहों में जकड़ लिया. कुछ ही देर में उन दोनों के बीच जिस्मानी रिश्ता बन गया. पूरी रात यह सिलसिला चलता रहा.

सुबह होते ही शाहिद छम्मो को 5,000 रुपए दे कर बोला, ‘‘हमें खुश करने का तुम्हारा इनाम.’’

छम्मो ने खुश हो कर शाहिद को अपने गले लगा लिया और उस के गाल पर एक चुम्मा रसीद करते हुए उस का शुक्रिया अदा करने लगी.

अब शाहिद और छम्मो को जब भी मौका मिलता, वे दोनों एकदूसरे से अपनी जिस्मानी जरूरत पूरी करते और खूब मजा लेते. शाहिद हर बार छम्मो को एक मोटी रकम अदा करता था.

एक दिन छम्मो शाहिद के साथ अपने ही घर में रंगरलियां मना रही थी कि अचानक उस का शौहर अली आ गया.

घर बंद था. अली ने दरवाजा खटखटाया, पर काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला, तो वह बाहर ही इंतजार करने लगा.

काफी देर बाद जब दरवाजा खुला, तो अंदर से किसी गैरमर्द को बाहर निकलते देख अली हैरान हो गया और वह अंदर जा कर छम्मो से बोला, ‘‘कौन था जिस के साथ तुम भीतर से दरवाजा बंद कर के बैठी थी?’’

छम्मो बोली, ‘‘तुम्हें इस से क्या मतलब? मैं किस के साथ हूं, क्या कर रही हूं, तुम होते कौन हो मुझ से यह मालूम करने वाले?’’

अली ने कहा, ‘‘मैं तुम्हारा शौहर हूं. मुझे भी यह जानने का पूरा हक है कि तुम बंद कमरे में किस के साथ हो और क्या कर रही हो.’’

छम्मो बोली, ‘‘मैं तुम्हें यह हक नहीं देती और तुम अपने गरीबान में झांक कर देखो, जो बीवी को अकेला छोड़ कर चले गए. तुम न तो मुझे खर्चा देते हो और न ही जिस्मानी सुकून. मैं नहीं मानती तुम्हें कुछ भी अपना.

‘‘आज से मेरे काम में टांग अड़ाने या मुझ से कुछ पूछने की हिम्मत मत करना, वरना तुम्हारे लिए अच्छा नहीं होगा.’’

अली छम्मो की यह बात सुन कर दंग रह गया. वह समझ गया कि छम्मो को इस दलदल में घुसाने का जिम्मेदार कुछ हद तक वह भी है. वह कुछ नहीं बोला और वहां से चुपचाप चला गया.

अब छम्मो खुलेआम शाहिद के साथ मजे करने लगी. वह अपना जिस्म शाहिद को सौंप देती, जिस के एवज में शाहिद उसे मोटी रकम दे दिया करता.

उधर जब लोगों को छम्मो और शाहिद के इस नाजायज रिश्ते का पता चला, तो वे तरहतरह की बातें करने लगे. पर किसी के अंदर छम्मो के इस गलत रिश्ते का विरोध करने की हिम्मत न थी, क्योंकि छम्मो झगड़ालू किस्म की औरत थी और लड़ने झगड़ने के लिए तैयार रहती थी.

आलम के सारे दोस्त उस का मजाक उड़ाते और उस पर तंज कसते. आलम परेशान रहने लगा. उस ने घर से बाहर निकलना बंद कर दिया, पर उस के अंदर अपनी अम्मी से कुछ भी पूछने की हिम्मत नहीं थी.

एक रात की बात है. आलम अपने घर पर सोया हुआ था कि तभी शाहिद वहां आ गया. आलम को सोता देख उस ने छम्मो को अपनी बांहों में उठाया और बिस्तर पर ले गया.

छम्मो भी बेकाबू हो गई. उस का तनमन जोश में आने लगा और उस ने शाहिद को अपनी बांहों में भर लिया.

शाहिद ने भी छम्मो को चूमना शुरू कर दिया. थोड़ी ही देर में पूरा कमरा कामुक आवाजों से गूंजने लगा. वे दोनों अपने जिस्म की आग बुझाने के लिए इतने बेताब हो गए कि उन्होंने एकदूसरे के कपड़े उतारने शुरू कर दिए. उन्हें यह भी खयाल न आया कि आलम घर में है. वे अभी एकदूसरे के जिस्म का मजा ही ले रहे थे कि आलम की नींद खुल गई. उस ने कामुक आवाज सुन कर अपनी अम्मी के कमरे में झांक कर देखा, तो हैरान रह गया.

अपनी अम्मी की करतूत देख आलम रोने लगा. उसे लोगों की कही बात सच होती दिख रही थी. उसे अपनी अम्मी से नफरत हो रही थी. वह समझ गया कि उस की अम्मी एक गंदी औरत है. पर वह कुछ कर न सका और अंदर ही अंदर घुटने लगा.

कुछ दिन बाद छम्मो बेटे आलम से बोली, ‘‘चलो, आज कोटद्वार से ऊपर दुगड्डे की पहाड़ी पर घूमने चलते हैं. वहां का मौसम बड़ा ही सुहाना रहता है. बहुत दिन हो गए पहाड़ी पर घूमे हुए.’’

आलम बोला, ‘‘ठीक है, मैं चलने के लिए तैयार हूं.’’

आलम ने अपने गुस्से और नफरत का अंदाजा अपनी अम्मी को नहीं होने दिया और उन के साथ दुगड्डे की पहाडि़यों का नजारा देखने चला गया.

काफी ऊंचाई पर पहुंच कर जब आलम ने देखा कि अब वे दोनों एकांत में हैं, तो उस ने मौका देख कर अपनी अम्मी को पहाड़ियों से नीचे धक्का दे दिया.

पलभर में ही छम्मो पहाड़ी से गिरती और पत्थरों से टकराती हुई गहरे पानी में जा गिरी.

आलम ने अम्मी को अपनी आंखों से नीचे गिरता देखा था, जिस का सदमा उस के दिल पर एक गहरी छाप छोड़ गया.

इस के बाद आलम अपने घर आ गया और गुमसुम सा रहने लगा. न किसी से बातचीत, न किसी से मिलना. न खाने की फिक्र, न पहनने की चिंता.

वह तो बस हर समय गहरी सोच में डूबा रहता.

कई दिनों तक जब छम्मो आसपास के लोगों को दिखाई न दी, तो उन्होंने आलम से छम्मो के बारे में पूछा.

इतना सुनते ही आलम पागलों की तरह चिल्लाते हुए बोला, ‘‘मार डाला… मैं ने अपनी अम्मी को मार डाला… वह गंदी औरत थी…’’

लोग आलम को अजीब सी नजरों से देखने लगे. एक आदमी ने कहा, ‘‘भला तुम क्यों अपनी अम्मी को मारोगे?’’

पर आलम बोलता रहा, ‘‘मार डाला. मैं ने एक गंदी औरत को मार डाला. पहाड़ी से धक्का दे कर मार डाला.’’

तभी दूसरा आदमी बोला, ‘‘यह तो पागल हो गया है. भला यह क्यों अपनी अम्मी को मारेगा और कैसे मारेगा?’’

आलम चिल्लाते हुए बोला, ‘‘मैं ने ऐसे मारा तुम देख लो, वह ऐसे मरी,’’ कहते हुए वह तेज रफ्तार से भाग कर दोमंजिला मकान की छत पर चढ़ गया और चिल्ला कर बोला, ‘‘ऐसे मरी छम्मो…’’ कहते हुए उस ने ऊपर से छलांग लगा दी. पलभर में ही आलम ने भी तड़पतड़प कर दम तोड़ दिया.

लोग आलम की यह हरकत देख कर हैरान रह गए. उन्हें समझ आ गया कि आलम ने ही अपनी मां को पहाडि़यों से धक्का दे कर नीचे फेंक दिया था, जिस से वह मर गई.

इस तरह आलम अपनी मां की ऐयाशी के चलते उस की जान का दुश्मन बन गया. उस ने अपनी अम्मी को तो मार ही डाला, पर इस मौत का असर उस के दिल पर इस कदर हुआ कि वह अपना मानसिक संतुलन खो बैठा और उस ने अपनेआप को भी मौत के गले लगा लिया.

बरबादी : एक थप्पड़ की चुकाई भारी कीमत

जब गीदड़ की मौत आती है, तो वह शहर की ओर भागता है और जब किसान की बरबादी आती है, तो वह अपने खेत बेचता है.

कर्णपुर के चौधरी राजपाल सिंह और महिपाल सिंह दोनों सगे भाई 40 बीघा जमीन के खुशहाल काश्तकार थे. खेतीबारी की सब सुखसुविधाएं उन के पास थीं और जमीन भी उन की ऐसी कि सोना उगले.

बड़ा भाई राजपाल जितना सीधा, सरल और मेहनती था, छोटा भाई महिपाल उतना ही मक्कार और कामचोर था.

राजपाल को तो खेती करने के अलावा किसी और बात की कोई सुध ही नहीं थी. वह निपट अनपढ़ था. उसे तो हिसाबकिताब से दूरदूर तक का कोई मतलब ही नहीं था. ऐसा लगता था कि वह मिट्टी का बना है और उसे खेती में ही मरखप जाना है.

राजपाल का दैनिक खर्चा बस इतना सा था कि उसे दिनभर के लिए बीड़ी का एक बंडल चाहिए होता था. उसे तो बस यह चिंता रहती थी कि उस के खेतों में बढ़िया फसल कैसे हो. इस को ले कर उस की दूसरे किसानों से प्रतियोगिता चलती रहती थी.

छोटा भाई महिपाल 10वीं जमात तक पढ़ गया था. वह खेती की तरफ नजर भी नहीं धरता था. पिताजी के गुजर जाने के बाद लिखतपढ़त और हिसाबकिताब के सारे काम उस के हिस्से में आ गए थे. सुबह से ही तैयार हो कर वह किसी न किसी बहाने शहर चांदपुर की ओर निकल जाता, थिएटर में सिनेमा देखता, खातापीता, मौज उड़ाता और देर शाम घर लौटता. घर लौट कर ऐसा जाहिर करता कि शहर में न जाने कितने पहाड़ तोड़ कर आया है.

सब जानते थे कि राजपाल तो महिपाल का गुलाम है. चौधरी खानदान की पूरी जायदाद का असली वारिस तो महिपाल ही है. 40 बीघा जमीन के मालिक होने की मुहर महिपाल पर ही लगी हुई थी, इसलिए उस के लिए शादी के रिश्ते खूब आ रहे थे.

जाट समाज के चौधरी किसी की जोत की जमीन को ही उस की अमीरी की निशानी मानते हैं. महिपाल की शादी भी एक बड़े चौधरी की बेटी के संग धूमधाम से हो गई. बड़े भाई राजपाल को इस शादी से रत्तीभर भी फर्क नहीं पड़ा. उस की शादी तो पहले ही ‘खेतीबारी’ से हो गई थी.

वैसे भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जाटों में पांडवों के समय से यह प्रथा चली आ रही थी कि हर जाट परिवार में एक भाई कुंआरा जरूर रहता था. इस की वजह जोत की जमीन को बंटने से बचाना होती थी. ज्यादातर यह भाई छोटा होता था, जो अपने किसी एक बड़े भाई और भाभी के साथ रहने लगता था. उस के मरने के बाद उस जमीन पर उसी बड़े भाई का हक मान लिया जाता था.

लेकिन यहां मामला कुछ उलटा हो गया था. यहां बड़ा भाई कुंआरा था, जो अपने छोटे भाई की पत्नी के साथ नहीं रह सकता था. छोटे भाई की पत्नी के आ जाने पर राजपाल का हवेली के अंदर आनाजाना भी तकरीबन बंद हो गया था. वह बाहर वाली बैठक में ही रहने लगा था.

एक दिन महिपाल का अपने पड़ोसी सतेंद्र से झगड़ा हो गया. बात बढ़ने पर महिपाल ने सतेंद्र के गाल पर एक जोरदार थप्पड़ जड़ दिया. अब तो दोनों परिवार लट्ठ ले कर आमनेसामने आ गए, लेकिन सतेंद्र के पिता राजेंद्र सिंह एक अनुभवी और शातिर इनसान थे. उन्होंने हाथ जोड़ कर और माफी मांग कर झगड़ा खत्म कराया.

सतेंद्र को अपने पिता की यह बात बहुत अखरी. उसे तो थप्पड़ का बदला लेना था, इसलिए वह अपने पिता पर ही लालपीला होने लगा, ‘‘बाबूजी, आप को दुशमनों से माफी मांगने की क्या जरूरत थी. मैं तो अकेला ही दोनों भाइयों के सिर फोड़ देता.’’

‘‘सतेंद्र, तू सिर तो फोड़ देता, फिर जेल कौन जाता? पुलिस के डंडे कौन खाता? मुकदमा कौन लड़ता? रोज कचहरी के चक्कर कौन लगाता? वकीलों की भारी फीस कौन भरता? ये ही रास्ते तो बरबादी की ओर ले जाते हैं. इस में किसानों के खूड़ (जमीन) तक बिक जाते हैं.’’

‘‘लेकिन पिताजी, आप ने तो उन से माफी मांग कर हमारी नाक ही कटवा दी.’’

‘‘बेटा, होश में आओ. ठंडे दिमाग से काम लो. तेरे लगे थप्पड़ का बदला मैं महिपाल की बरबादी से लूंगा. बस, तू अब देखता जा. उसे नंगाभूखा कर के न छोड़ा तो कहना.’’

राजेंद्र सिंह को पता था कि महिपाल कुछ करताधरता तो है नहीं, बस अपने बड़े भाई राजपाल की मेहनत पर ऐश करता है. अगर राजपाल की शादी करा दी जाए और दोनों भाइयों का बंटवारा हो जाए, तो महिपाल खुद घुटनों पर आ जाएगा.

इस के लिए राजेंद्र सिंह ने राजपाल से नजदीकियां बढ़ानी शुरू कीं और उस के साथ उठनाबैठना शुरू किया, फिर उसे अपने विश्वास में लिया और शादी करने के लिए तैयार किया.

राजेंद्र सिंह की रिश्तेदारी में एक लड़की थी, जिस के अनपढ़ और सांवली होने के चलते शादी होने में दिक्कत आ रही थी. राजेंद्र सिंह ने दोनों तरफ से ऐसा टांका भिड़ाया कि बात बन गई.

कुछ नानुकर के बाद छोटे भाई महिपाल को भी इस शादी के लिए ‘हां’ करनी पड़ी. आखिर वह अपने ही बड़े भाई की शादी का विरोध कब तक और कैसे करता?

राजपाल की शादी होते ही सबकुछ 2 हिस्सों में बंट गया, हवेली से ले कर खेती की जमीन तक. शादी के बाद राजपाल और महिपाल में तनातनी भी रहने लगी. गांव में ऐसा कौन सा बंटवारा हुआ है, जिस में दोनों पक्ष संतुष्ट हो जाएं. राजेंद्र सिंह यही तो चाहते थे.

बंटवारे के बाद महिपाल को परेशान देख सतेंद्र ने अपने पिता से कहा, ‘‘बाबूजी, आप ने तो कमाल ही कर दिया. आप तो लोमड़ी से भी ज्यादा होशियार निकले.’’

राजेंद्र सिंह ने कुटिलता से मुसकरा कर कहा, ‘‘बेटा, अभी तू देखता जा. उस महिपाल को एक थप्पड़ की कीमत कितनी भारी चुकानी पड़ेगी.’’

महिपाल को खेतीबारी का काम तो आता नहीं था, वह तो अपने बड़े भाई राजपाल की मेहनत पर मौज उड़ाता आ रहा था. खुद खेती करना उस के बूते की बात नहीं थी. अपने हिस्से की 20 बीघा जमीन उस ने बंटाई पर दे दी. पहले वह 40 बीघा जमीन की कमाई खा रहा था, अब 20 बीघा जमीन का भी केवल बंटाई का आधा हिस्सा मिल रहा था. उस की आमदनी बंटवारे के बाद केवल एकचौथाई रह गई थी.

महिपाल को पहले से ही शहर की लत लगी हुई थी. उस ने सोचा कि जोड़े हुए पैसे से क्यों न चांदपुर शहर में दुकान खोल ली जाए. दुकान पर बस बैठना ही तो होता है, करनाधरना कुछ खास नहीं. उस ने शहर के बाहरी इलाके में एक दुकान किराए पर ले ली और उस में परचून की दुकान खोल ली. दुकान बढि़या चल निकली, तो महिपाल अपने परिवार को भी शहर में ले आया.

दुकान और मकान का किराया अच्छाखासा था. उस ने सोचा कि गांव में तो अब रहना नहीं, फिर क्यों न गांव की हवेली का अपना हिस्सा बेच दिया जाए. उस ने वह हिस्सा राजपाल को ही बेच दिया.

परिवार के शहर में आने के बाद तो महिपाल के पैर दुकान पर टिकते न थे. पुरानी आदतें उस की गई नहीं थीं. पत्नी और बच्चों के साथ महिपाल कभी फिल्म देखने, कभी शहर घूमने और कभी किसी नई जगह की ओर निकल जाता. वह हरिद्वार में एक बाबा का शिष्य भी बन गया था. बाबा के कहने पर उस ने बाबा के आश्रम के बनने में 2 लाख रुपए भी दिए थे.

कुछ दिनों के बाद महिपाल की दुकान के बराबर में एक बनिए ने भी अपनी परचून की दुकान खोल ली. बनिया कारोबार करने में माहिर था. वह दुकान पर जम कर बैठता था. उस ने महिपाल के जमेजमाए ग्राहक तोड़ने शुरू कर दिए. उस ने ग्राहकों के लिए ‘होम डिलीवरी’ भी शुरू कर दी.

महिपाल को कारोबार के ये दांवपेंच नहीं आते थे. वह अपनी चौधराहट के अहम में ‘होम डिलीवरी’ जैसे काम नहीं कर सकता था. बनिए की दुकान के सामने धीरेधीरे महिपाल की दुकान बैठने लगी.

कम आमदनी होने पर महिपाल ने परचून की दुकान ही बंद कर दी. अपनी दुकान का परचून का सामान भी उसी बनिए को बेच दिया. उस का संबंध चूंकि गांव से था, इसलिए उस ने सोचा कि उस के लिए कृषि यंत्रों और हार्डवेयर की दुकान खोलना ठीक रहेगा, लेकिन इस के लिए बड़ी रकम की जरूरत थी, तो उस ने अपनी 5 बीघा जमीन भी बेच दी.

दुकान तो ठीक थी, लेकिन बड़ी समस्या यह थी कि किसान सामान उधार मांगते थे और गन्ने की फसल आने पर उधार चुकाने की बात करते थे. मजबूर हो कर महिपाल को उधार देना पड़ा, लेकिन गन्ने की फसल आने पर भी किसान उधार चुकाने में आनाकानी करते थे. कई तो दुकान की तरफ आना ही छोड़ देते थे और फोन भी नहीं उठाते थे. उधारी ने महिपाल की दुकान का भट्ठा बैठाना शुरू कर दिया.

ऐसे समय में ही एक दिन राजेंद्र सिंह उस की दुकान पर आए. महिपाल तो पुरानी बातों को पहले ही भुला चुका था. एकदूसरे का हालचाल जानने के बाद दोनों में बातें होने लगीं.

‘‘चाचा, लगता है कि कारोबार करना अपने बस की बात नहीं है.’’

‘‘क्यों, क्या हुआ महिपाल?’’

तब महिपाल ने अपनी सारी दास्तान राजेंद्र सिंह को बता दी. वे उस की परेशानी की बात सुन कर मन ही मन बड़े खुश हुए, लेकिन बाहर से ऐसा दिखावा किया जैसे बड़े दुखी हों.

तभी राजेंद्र सिंह को अपने बेटे सतेंद्र के गाल पर लगे थप्पड़ की याद आई. तब उन्होंने महिपाल की बरबादी के ताबूत में आखिरी कील ठोंकते हुए कहा, ‘‘महिपाल, तेरी गलती यह है कि तू दो नावों पर सवार है. गांव में भी अभी तेरी जमीन है और शहर में भी तू पैर जमाने की कोशिश कर रहा है.’’

‘‘फिर क्या करूं चाचा?’’

‘‘मैं तो कहता हूं महिपाल कि तू यह दुकान का चक्कर छोड़ और एक डेरी खोल ले. हम गांव वाले दुकान के बजाय यह काम आसानी से संभाल सकते हैं. हमें गायभैंस पालना भी आता है और दूध का काम तो हम आसानी से कर ही लेते हैं.’’

‘‘लेकिन चाचा, शहर में डेरी खोलने के लिए तो बहुत ज्यादा जमीन चाहिए.’’

‘‘देख महिपाल, कुछ पाने के लिए कुछ तो खोना पड़ता ही है. ऐसा कर गांव की जमीन बेच कर शहर में जमीन खरीद ले और फिर डेरी खोल कर मालामाल हो जा. वहीं पर अपनी शानदार कोठी भी बना लेना. किराए के मकान में कब तक रहता रहेगा… अपना मकान होगा, अपनी डेरी होगी, नौकरचाकर होंगे, तो शहर में भी तेरा रुतबा गांव जैसा ही हो जाएगा.’’

‘‘चाचा, आप कह तो बिलकुल सही रहे हो. किराए का मकान और दुकान बड़े महंगे पड़ते हैं. अपनी जगह का कम से कम किराया तो नहीं देना पड़ता. मैं आप की सलाह पर जरूर विचार करूंगा.’’

‘‘विचार करना छोड़ बेटा, अमल कर, अमल,’’ यह कह कर राजेंद्र सिंह मुसकराते हुए और यह सोचते हुए चल दिए, ‘महिपाल, गांव से तो तू उजड़ेगा ही और शहर में भी तू बस नहीं पाएगा. अब तुझे पूरी तरह बरबाद होने से कोई नहीं रोक सकता.’

लेकिन महिपाल को तो राजेंद्र सिंह की बात जम गई. वह तो सुनहरे सपनों में खो गया. उस ने दुकान में रखे कृषि यंत्र और हार्डवेयर का सामान सस्ते दामों पर एक बनिए को बेच दिया. अब वह अपनी बची हुई 15 बीघा जमीन भी बेचने की जुगाड़ में लग गया.

राजपाल और उस के दूसरे हमदर्दों ने उसे खेती की जमीन न बेचने की सलाह दी, लेकिन महिपाल पर तो राजेंद्र सिंह की बातों का ऐसा रंग चढ़ा था कि उस पर लाख कोशिश करने पर भी कोई और रंग चढ़ नहीं सकता था. 15 बीघा जमीन में से 10 बीघा जमीन तो खुद राजेंद्र सिंह ने खरीदी और 5 बीघा जमीन राजपाल ने.

जमीन बेचने से महिपाल के हाथ में एक बड़ी रकम आई. लेकिन इस के बदले जब वह शहर में डेरी के लिए जमीन खरीदने निकला, तो वहां की जमीन की कीमत सुन कर उस के होश फाख्ता हो गए. लेकिन बढ़े कदम अब पीछे नहीं खींचे जा सकते थे. गांव की बीघे की जमीन यहां गज में बदल गई.

जमीन खरीदने और मकान बनाने में ही महिपाल की दोतिहाई रकम खर्च हो गई. कुछ रकम उस ने अपने खर्चे और मौजमस्ती में उड़ा दी. तब वह डेरी के लिए बड़ी मुश्किल से 3 भैंस और 2 गाय खरीद पाया.

लेकिन महिपाल को अंदाजा नहीं था कि डेरी खोलना टेढ़ी खीर है. उसे चारा लाने और गायभैंस की देखभाल के लिए 24 घंटे का एक महंगा नौकर भी रखना पड़ा. वह और उस की पत्नी भी दिनरात डेरी के ही काम में लगे रहते. दूध के काम से उन्हें सवेरे जल्दी उठना पड़ता और रात को भी सोने में देर हो जाती. चारे की महंगाई सिर चढ़ कर बोल रही थी. चारे के अलावा भी डेरी के अनेक खर्चे थे, जिन का महिपाल को तनिक भी एहसास नहीं था.

डेरी का काम कर के महिपाल 2-3 साल में ही हांफ गया. दूध से गायभैंस भागती तो दूसरी खरीदनी उस के लिए भारी पड़ जाती. उधर बच्चे बड़े हो गए थे. बड़ी बेटी शीला के लिए एक अच्छा लड़का मिला, तो महिपाल ने अपनी मूंछ ऊंची रखने के लिए डेरी वाली जमीन बेच कर उस की शादी में खूब दहेज दिया और बरातियों की शानदार आवभगत की.

अब महिपाल के पास केवल मकान बचा था. दोनों बेटे नकुल और विकुल ध्यान न देने की वजह से बिगड़ गए थे. नकुल ने किसी तरह बीए कर लिया था. उस की नौकरी लगवाने के चक्कर में महिपाल दलालों के चंगुल में फंस गया. वे नकुल की नौकरी लगवाने के लिए 15 लाख रुपए मांग रहे थे. मरता क्या न करता, महिपाल ने मकान बेच कर दलालों को पैसे थमा दिए.

दलालों ने दिल्ली में किराए पर एक औफिस खोल रखा था. नकुल को उन्होंने 1-2 महीने अफसर बना कर उस औफिस में बैठाया और अच्छीखासी तनख्वाह दी, फिर उसे वहां से भगा दिया.

किराए के मकान में महिपाल बिना किसी आमदनी के कितने दिन रहता. थकहार कर और मूंछें नीची कर के उस ने एक ठेकेदार के यहां मुनीम की नौकरी शुरू कर दी.

नकुल बेरोजगार हो कर आवारा किस्म के लड़कों की संगत में उठनेबैठने लगा और नशे का शिकार हो गया. छोटा बेटा विकुल किसी लड़की के चक्कर में पड़ गया था. अपनी प्रेमिका को महंगा गिफ्ट देने के लिए वह मोबाइल चोरी करने लगा और एक दिन पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया.

महिपाल ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि गांव की जमीन बेच कर उस की ऐसी बरबादी होगी. दोनों ही बेटे नालायक निकल जाएंगे. उसे लगने लगा कि वह दिल का मरीज बनता जा रहा है.

एक दिन महिपाल दिल के डाक्टर के पास पहुंचा, तो डाक्टर ने जांच करने के बाद बताया, ‘‘महिपालजी, आप तो दिल के मरीज हो चुके हैं. आप को जल्दी ही दिल का आपरेशन करवाना होगा.’’

महिपाल पर घर चलाने लायक पैसा था नहीं, वह दिल का आपरेशन क्या कराता. उस ने यह बात अपने परिवार से भी छिपा कर रखी. एक दिन घर में कुरसी पर बैठेबैठे ही उस की गरदन पीछे को लुढ़क गई. उस की पत्नी और बेटों के पास अब उस के अंतिम संस्कार करने के लिए भी पैसे नहीं थे.

उस के क्रियाकर्म के लिए राजपाल और कुछ गांव वाले ट्रैक्टरट्रौली में बैठ कर आए. उन्होंने मिलजुल कर उस के अंतिम संस्कार का इंतजाम किया. इस काम में राजेंद्र सिंह ने भी हाथ बंटाया.

महिपाल की अर्थी उठाने वालों में सब से आगे राजेंद्र सिंह और उन का बेटा सतेंद्र था. दोनों महिपाल की अर्थी उठाए हुए एकदूसरे की ओर देख कर मुसकरा रहे थे. महिपाल की बरबादी के काफिले को राजेंद्र सिंह ने आखिरी मुकाम पर पहुंचा दिया था. इस का एहसास किसी को भी नहीं था कि एक थप्पड़ की कीमत इतनी बड़ी और भारी हो सकती है.

भीतर लगी आग: मेमसाहब के चंगुल में फंसा नौकर

‘‘मेमसाहब, क्या अब मैं घर जाऊं?’’ रामलाल अपना काम निबटा कर सुधा मैडम के पास आ कर बोला.

पहले तो सुधा मैडम ने उसे ऊपर से नीचे तक हवस की नजर से देखा, जबकि रामलाल का चेहरा नीचे था, फिर वे रामलाल की ठोड़ी ऊंची करते हुए बोलीं, ‘‘आज इतनी जल्दी क्यों जा रहा है रामलाल?’’

रामलाल ने कोई जवाब नहीं दिया, वापस मुंह लटका दिया.

सुधा मैडम फिर उस की ठोड़ी ऊंची करते हुए बोलीं, ‘‘शरमा क्यों रहा है रामलाल? बोल न, इतनी जल्दी क्यों जाना चाह रहा है? ऐसा क्या काम है? ’’

‘‘अब मैं आप को क्या बताऊं मेमसाहब,’’ रामलाल उसी तरह नीची गरदन कर के बोला.

‘‘बताने में शर्म आ रही है क्या? मेरी आंखों में आंखें डाल कर देख,’’ फिर उन्होंने कहा, ‘‘आज जल्दी क्यों जाना चाहता है?’’

सुधा मैडम ने जब यह बात कही, तब रामलाल उन की आंखों में आंखें डाल कर बोला, ‘‘मेमसाहब, मेरी पत्नी चंपा अभी महीनाभर पीहर में रह कर आज ही लौटी है.’’

‘‘अच्छा, मैं अब समझी. तेरी जोरू आई है और तेरी नईनई शादी हुई है, इसलिए उस की याद सता रही है,’’ सुधा मैडम ने जब यह बात कही, तब रामलाल मुसकरा दिया.

सुधा मैडम भी मुसकराते हुए बोलीं, ‘‘तब तो मैं तुझे रोकूंगी नहीं, मगर जाने से पहले मेरा एक काम करेगा क्या?’’

‘‘कौन सा काम?’’ रामलाल ने पूछा.

रामलाल अभी 2 महीने पहले ही इस सरकारी बंगले में नौकर बन कर आया है. सुधा मैडम के पति दिनेश गुप्ता बड़े अफसर हैं. उन का पूरे शहर में दबदबा है. सरकारी बंगला है. उन के 2 बेटे हैं, जो इंजीनियरिंग कालेज जबलपुर में पढ़ रहे हैं.

‘‘साहब आएदिन दौरे पर रहते हैं. आज भी 4 दिन के लिए वे दौरे पर गए हुए हैं. अफसर होने के नाते उन की जिंदगी बिजी रहती है. कभी दफ्तर से जल्दी लौट आते हैं, तो कभी काम ज्यादा होने के चलते देर रात को घर आते हैं.

सुधा मैडम ज्यादातर अकेली रहती हैं. हालांकि, गेट पर चौकीदार बहादुर पहरा देता है. रामलाल को इसलिए रखा है कि वह घर का काम करे और अकेली रह रही मेमसाहब की देखरेख भी करे.

‘‘मेमसाहब, ऐसा कौन सा काम है?’’ रामलाल ने दोबारा पूछा, तब सुधा मैडम अतीत से वर्तमान में लौटीं. वे बोलीं, ‘‘अरे रामलाल, तू तो आज रातभर जोरू से मजे करेगा.’’

जवाब देने के बजाय रामलाल शरमा गया, फिर उस के गाल पर हाथ रखते हुए वे बोलीं, ‘‘शर्म कैसी?’’

‘‘आप तो मेमसाहब… बताइए, मुझ से क्या काम है?’’ बात बदलते हुए रामलाल बोला.

‘‘तू मेरा एक काम कर देगा?’’ सुधा मैडम ने हवस भरी नजर से रामलाल को देख कर कहा.

‘‘आप काम तो बताइए…’’

‘‘चल बैडरूम में. तुझे वही काम करना है, जो तू अपनी जोरू के साथ करेगा,’’ रामलाल का हाथ पकड़ कर सुधा मैडम अपने बैडरूम में ले गईं.

रामलाल ‘नहींनहीं’ कह कर इनकार करता रह गया. बैडरूम में जाते ही सुधा मैडम ने थोड़ी देर के बाद ही अपना गाऊन उतार दिया और रामलाल को अपनी बांहों में भर लिया.

उसी दिन उन दोनों के बीच मेमसाहब और नौकर का रिश्ता खत्म हो गया. बिस्तरबाजी के बाद सुधा मैडम ने अपने कपड़े पहनते हुए कहा, ‘‘रामलाल, हमारे बीच जोकुछ हुआ है, किसी से कहना मत. तुम्हारे साहब 4 दिन के लिए दौरे पर गए हैं और मैं अपनेआप को रोक नहीं सकी.’’

‘‘मैं किसी से नहीं कहूंगा मेमसाहब, मगर मुझे नौकरी से मत निकालना,’’ रामलाल हाथ जोड़ते हुए बोला.

‘‘जब तक इस शहर में तुम्हारे साहब हैं, तब तक तुझे यहां से नहीं निकलने दूंगी. हां, मौके और समय पर इसी तरह से अपनी सेवा देते रहना,’’ सुधा मैडम ने जब यह कहा, तब गरदन हिलाते हुए बोला, ‘‘हां मैमसाहब, क्या अब मैं घर जाऊं?’’

‘‘हां, जा और अपनी जोरू को संतुष्ट करना. कल उसे अपने साथ ले कर आना,’’ सुधा मैडम ने मुसकराते हुए जवाब दिया.

रामलाल बंगले से बाहर निकल गया. अभी वह दालान पार कर ही रहा था कि चौकीदार बहादुर उस पर उड़ती हुई नजर से देखते हुए बोला, ‘‘अरे रामलाल, आज तो तू बहुत जल्दी जा रहा है.’’

‘‘हां, चौकीदार साहब,’’ रामलाल ने इतना ही कहा. यह कहने के साथ ही उस के चेहरे पर आई मुसकराहट देख कर चौकीदार बहादुर फिर बोला, ‘‘ऐसी कौन सी बात है रामलाल, बड़े खुश नजर आ रहे हो?’’

‘‘कुछ भी तो नहीं,’’ रामलाल अपनी मुसकराहट छिपाते हुए बोला.

‘‘लगता है कि मेमसाहब ने कुछ उपहार दिया है,’’ चौकीदार बहादुर ने जब यह कहा, तब रामलाल सोच में पड़ गया. उसे मेमसाहब के साथ बिताए वे पल याद आ गए. मगर, मेमसाहब ने कहा है कि यह बात किसी से कहना मत. यह बात तो उस के होंठों पर आतेआते रह गई. मगर इन बड़े लोगों के चोंचले बड़े होते हैं.

ये दबेकुचले लोगों का शोषण पैसे से भी करते हैं और जिस्म से भी. आखिर मेमसाहब के भीतर आग जल रही थी, जो उन्होंने उस के बदन से खेल कर शांत कर दी.

रामलाल को चुप देख कर चौकीदार बहादुर बोला, ‘‘अरे रामलाल, चुप क्यों है? ऐसा मेमसाहब ने क्या कह दिया, जो खुश नजर आ रहा है.’’

‘‘अरे चौकीदार साहब, मेमसाहब ने तो कुछ नहीं कहा. आप को बेकार का शक है,’’ कह कर रामलाल गेट से बाहर हो गया.

फिर भी जाते हुए चौकीदार ने ताना कसते हुए कहा, ‘‘मत बता रामलाल, देरसवेर पता तो चल ही जाएगा.’’

पर रामलाल अनसुनी करते हुए सड़क पर हो लिया. सड़क पर आने के बाद भी उस का मन मचल रहा था. रहरह कर उसे मेमसाहब के साथ गुजारे वे पल याद आ रहे थे.

जब से वह मेमसाहब के यहां काम पर लगा है, तब से वे ज्यादा ही मेहरबान रही हैं. कभी साड़ी का आंचल गिरा देती हैं, कभी ब्लाउज का ऊपर का एक बटन खोल देती हैं. वह कनखियों से देख लेता है. एक नौकर की हैसियत से कभी आगे बढ़ने की कोशिश नहीं की, मगर आज तो मेमसाहब ने खुद ही आगे आ कर सारी दीवार गिरा दी.

मगर चंपा का बदन मेमसाहब के बदन से बहुत गठा हुआ है. मेमसाहब अब ढलती उम्र में चल रही हैं, फिर भी उन में जोश अब भी कायम है. कहते हैं न आम कितना ही पिलपिला हो, मगर मजा देता है. यही मजा मेमसाहब से उसे मिला है. मगर चंपा की बात और है.

यह बात चंपा को कहनी चाहिए या नहीं, चंपा उस की जोरू है, उस से छिपा कर नहीं रखना चाहिए. साफसाफ बता देना चाहिए. मगर कहीं चंपा नाराज हो गई तो… नहीं, उसे नहीं बताना चाहिए.

यही सोचतेसोचते रामलाल कब घर आ पहुंचा, उसे पता भी नहीं चला. चंपा उसी का इंतजार कर रही थी. वह नाराज हो कर बोली, ‘‘आने में इतनी देर क्यों कर दी?’’

‘‘मेमसाहब ने मुझे आने ही नहीं दिया,’’ रामलाल के मुंह से निकल पड़ा.

‘‘ऐसे कह रहे हो, जैसे मेमसाहब ने चिपका लिया.’’

‘‘हां, ऐसा ही समझो.’’

‘‘क्या कहा? मेमसाहब के साथ…’’ जब चंपा ने गुस्से से कहा, तो उस के मुंह पर हाथ रखते हुए रामलाल बोला, ‘‘ऐसा कुछ नहीं है, जो तुम समझ रही हो. अरे, मैं तो जल्दी निकल रहा था. मेमसाहब सामान की लिस्ट पकड़ा कर बोलीं कि रामलाल, बाजार से यह सामान ले आओ और मैं सामान लेने चला गया.’’

‘‘झूठ तो नहीं बोल रहे हो न?’’ चंपा शक जाहिर करते हुए बोली.

‘‘नहीं, बिलकुल नहीं.’’

‘‘खाओ मेरी कसम.’’

‘‘चंपा, तुम्हारी कसम खा कर कहता हूं कि मैं झूठ नहीं बोल रहा हूं.’’

‘‘ठीक है, तुम्हारी सचाई तुम्हारे साथ है.’’

‘‘हां, तुम्हें भी कल मेरे साथ चलना है, मेमसाहब ने तुम्हें बुलाया है.’’

‘‘जरूर चलूंगी, अब यहीं बातें करते रहोगे, बिस्तर तक नहीं चलोगे. महीनेभर की लगी आग नहीं बुझाओगे?’’ जब चंपा ने यह कहा, तब रामलाल उसे उठा कर बिस्तर पर ले गया.

पुराना कोट : संतोख ने क्यों बेची अमानत

कड़ाके की ठंड पड़ रही थी. चौकचौराहों पर लोग अलाव जला कर आग ताप रहे थे. रविवार का दिन था और विरेश के औफिस की छुट्टी थी. वह घर पर बैठा चाय पी रहा था कि उस की पत्नी शैली ने उस से कहा, ‘‘आज शौपिंग करने चलते हैं. आप के लिए एक कोट खरीद दूंगी. कितनी सर्दी पड़ रही है.’’

‘‘लेकिन, मेरे पास कोट तो है ही. मुझे इस की जरूरत नहीं है,’’ विरेश ने कहा.

‘‘अरे, वही पुराना ब्लैक कोट. उसे 3-4 सालों से पहन रहे हैं आप. इस बार ब्राउन रंग का कोट आप के लिए पसंद कर दूंगी. आप पर खूब जंचेगा,’’ पत्नी शैली ने मुसकरा कर कहा. विरेश ने आखिर पत्नी की बात मान ली.

शाम को शैली शौपिंग के लिए तैयार हो गई थी. शैली की खूबसूरती का क्या कहना, मेकअप ने उस का रूप और निखार दिया था. उस ने इतनी कंपकंपाती ठंड में भी हलकाफुलका सलवारकमीज ही पहना था. अलबत्ता, होंठों पर हलकी चौकलेटी लिपस्टिक लगाई थी, जिसे देख कर विरेश का दिल प्यार करने के लिए मचल उठा था.

‘‘किस पर बिजली गिराने का इरादा है?’’ विरेश ने चुटकी ली.

‘‘इस सर्दी में मेरे हुस्न की थोड़ी गरमी जरूरी है, नहीं तो आप को ठंड लग सकती है,’’ शैली ने मनमोहक अंदाज में हंस कर कहा.

विरेश ने उसे भरपूर नजर से निहारते हुए कहा, ‘‘लड़कियों और औरतों को क्या ठंड नहीं लगती है? चाहे कितनी भी सर्दी क्यों न पड़ रही हो, वे कम कपड़ों में ही घर से बाहर शौपिंग करने चली जाती हैं. उन पर ठंड का कोई असर नहीं होता है क्या?’’

‘‘अगर हम ठंड की परवाह करेंगी, तो अपना फैशन और हुस्न की नुमाइश कैसे करेंगी…’’ शैली ने विरेश को प्यार से समझाया.

विरेश और शैली प्यारभरी बातें करते हुए एक बड़े शोरूम में आ गए थे. शैली ने विरेश के लिए एक ब्राउन कलर का कोट पसंद कर दिया था, जिसे पहन कर विरेश वाकई स्मार्ट दिख रहा था.

बाजार में शैली ने अपनी पसंद की पापड़ी चाट खाई. वे दोनों 1-2 घंटे के बाद घर लौट आए थे.

रात के 11 बज रहे थे. दिन से ज्यादा रात में ठंड पड़ रही थी. अपने कमरे में विरेश और शैली रजाई के अंदर दुबक गए थे. अब दोनों एकदूसरे से लिपट कर सर्दी से थोड़ी राहत महसूस कर रहे थे. 2 जवां जिस्म प्यार करने के लिए तड़प उठे थे. जिस्म की आग धीमेधीमे सुलगने लगी थी. विरेश शैली के उभारों को सहलाने लगा.

शैली ने विरेश के होंठों को चूम कर कहा, ‘‘आप शाम से ही रोमांटिक मूड में आ गए थे.’’

‘‘हां, क्यों नहीं. तुम खूबसूरत और सैक्सी जो लग रही थीं. इस ठंडी रात में प्यार करने के लिए मेरा दिल मचल उठा है,’’ विरेश शैली के ऊपर आते हुए बोला.

शैली ने विरेश को जोर से जकड़ लिया. रात में दोनों ने जीभर कर मजे लिए. जब जिस्म की प्यास बुझ गई, तब वे दोनों गहरी नींद में सो गए.

सुबह की कुनकुनी धूप खिली हुई थी. धूप में कुरसी पर बैठा विरेश अखबार पढ़ रहा था. अखबार में खबर छपी थी, ‘ठंड ने कहर बरपाया. 2 लोगों की मौत. शीतलहर का प्रकोप जारी.’

खबर पढ़ कर विरेश सहम गया. तभी रसोईघर से शैली ने किसी काम से विरेश को अपने पास बुलाया, ‘‘मेरा एक काम कर दो.’’

‘‘क्यों नहीं. पर पहले वह नेक काम तो बताओ?’’ विरेश ने कहा.

‘‘वह पुराना ब्लैक कोट किसी गरीब को दे दीजिए. किसी जरूरतमंद का ठिठुरती ठंड से बचाव हो जाएगा. अपनी अलमारी में नए कोट की जगह भी बन जाएगी.’’

विरेश ने कुछ सोचते हुए शैली से कहा, ‘‘संतोख को वह कोट दे देते हैं. वही मजदूर जो ईंटबालू ढोने से ले कर साफसफाई का हमारा काम कर देता है.’’

‘‘ठीक मजदूर है, उसी को वह पुराना कोट दे दीजिएगा,’’ शैली ने अपनी रजामंदी जताई.

दूसरे दिन विरेश वह पुराना कोट ले कर संतोख की झोंपड़ी की तरफ चला गया.

कालोनी में छोटेबड़े मकानों के बीच जो थोड़ी सी जगह बची थी, वहां कुछ मजदूर, मिस्त्री, रिकशे वाले अपनी झोंपड़ी बना कर रहते थे. संतोख भी यहीं रह कर शहर में मजदूरी करता था.

विरेश को संतोख अपनी झोंपड़ी के पास मिल गया था.

‘‘कहिए साहब, कुछ काम है क्या?’’ संतोख हैरानी से विरेश को देखते हुए बोला.

‘‘कोई काम तो अभी नहीं है. बस, यह कोट तुम्हें देने चला आया,’’ विरेश ने कहा.

‘‘अरे साहब, मेरे लिए इतना अच्छा कोट. पूरे जाड़े इसी कोट को पहनूंगा,’’ कहते हुए संतोख ने वह कोट ले लिया.

‘‘संतोख, इस कोट को संभाल कर रखना,’’ कह कर विरेश चला गया.

विरेश घर पर आ गया था. शैली ने पूछा, ‘‘क्या संतोख मिल गया था?’’

‘‘हां, मिल गया था. उसे कोट दे कर आ रहा हूं,’’ विरेश ने कहा.

‘‘हम लोग के हाथों एक बढि़या काम तो हो गया. संतोख जैसे जरूरतमंद को वह कोट जाड़े में बहुत काम आ जाएगा,’’ कह कर शैली घरेलू काम में लग गई.

संतोख सुबह में मजदूरी करने जा रहा था. वह विरेश का दिया हुआ कोट पहने हुए था. उसे रास्ते में मुकेश मिल गया. मुकेश बिजली मिस्त्री था. उस की नजर संतोख के कोट पर पड़ी. उसे संतोख का कोट पसंद आ गया.

मुकेश मन ही मन सोचने लगा कि इस कोट को संतोख से किसी तरह ले लूं, तो इस कंपकंपाती ठंड में बड़ी राहत हो जाएगी.

यह सोच कर मुकेश ने संतोख से कहा, ‘‘संतोख, यह कोट बेचोगे. मैं इसे खरीदना चाहता हूं.’’

संतोख पलभर के लिए सोच में पड़ गया. लेकिन रुपए मिलने के लालच ने उस का ईमान डिगा दिया,’’ मुकेश, तुम इस कोट के कितने रुपए दोगे?’’

‘‘700 रुपए दे दूंगा,’’ मुकेश ने ललचाई नजरों से कोट की तरफ देखते हुए कहा.

‘‘700 रुपए तो नहीं, 800 रुपए में यह कोट दे दूंगा. अगर मंजूर है, तो बोलो?’’ संतोख ने कहा.

‘‘700 रुपए ही दूंगा, लेकिन 100 रुपए की शाम को शराब की पार्टी कर दूंगा,’’ मुकेश ने कहा.

‘‘ठीक है, यह लो कोट. चलो, अब फटाफट रुपए निकालो.’’

मुकेश ने 700 रुपए जेब से निकाल कर संतोख को दे दिए. संतोख ने कोट उतार कर उसे दे दिया. मुकेश खुशी से कोट ले कर चला गया.

कोट खरीद कर मुकेश ने जाड़े से बचाव का एक रास्ता पा लिया था, वहीं संतोख ने चंद रुपए की खातिर जाड़े में ठंड लगने का खतरा मोल ले लिया था.

शाम हो गई थी. मुकेश संतोख के साथ शराब के ठेके पर पहुंच गया.

उस ने अपने पैसे से शराब की बोतल खरीदी और संतोख के साथ शराब पीने बैठ गया.

एक गिलास के बाद दूसरा गिलास. इस तरह दोनों ने पूरी शराब की बोतल खाली कर डाली. जब संतोख पर नशा हावी हो गया, तब वह बैठने लगा, ‘‘शराब में बहुत गरमी होती है. जाड़े में शराब पीने से देह गरम हो जाती है. इस के पीने से सर्दी बिलकुल नहीं लगती है.’’

मुकेश ने कहा, ‘‘संतोख, तुम ठीक कहते हो. शराब पीने से मजा तो आता ही है, ठंड भी भाग जाती है. शराब पी लो तो ठंड में भी भलेचंगे रहोगे. देह में गरमी और फुरती बनी रहेगी.’’

दोनों नशे में लड़खड़ाते हुए अपने घर चले गए. 2 दिन बाद जब संतोख मजदूरी कर के घर लौटा, तब उस के बदन व सिर में तेज दर्द हो रहा था. उस की बीवी लाजो ने उस का बदन छू कर देखा, ‘‘अरे, आप का बदन तो बहुत गरम लग रहा है. आप को बुखार हो गया है.’’

‘‘मुझे बहुत ठंड लग रही है. जल्दी से मुझे कंबल ओढ़ा दो,’’ संतोख ने मरियल आवाज में कहा. लाजो ने उसे कंबल ओढ़ा दिया.

संतोख ने बुखार में तपते हुए किसी तरह रात बिताई. दूसरे दिन वह डाक्टर के पास गया.

डाक्टर ने संतोख का चैकअप किया, ‘‘तुम को ठंड लग गई है. कुछ दवाएं लिख देता हूं.’’

डाक्टर ने दवाएं परचे पर लिख दीं. डाक्टर ने संतोख से पूछा, ‘‘क्या तुम ने 1-2 दिन पहले शराब पी थी?’’

‘‘हां, डाक्टर साहब,’’ संतोख ने सकुचाते हुए कहा.

‘‘देखो, उसी शराब ने तुम को बीमार कर दिया. अब कभी शराब मत पीना,’’ कह कर डाक्टर ने इशारे से उसे जाने को कहा. संतोख डाक्टर के चैंबर से बाहर आ गया.

संतोख के जाते ही डाक्टर ने अपने पास बैठे जूनियर डाक्टर को बुलाया, ‘‘शराब गरम होती है. जब कोई शराब पीता है, तो एकाएक उस के बदन में गरमी आ जाती है. लेकिन बाहर तो सर्दी पड़ रही है. सर्दी के असर से ठंड लगने का डर बढ़ जाता है. संतोख के साथ भी यही हुआ?है.’’

‘‘लेकिन, ये लोग मानते कहां हैं. शराब पीना नहीं छोड़ते हैं,’’ जूनियर डाक्टर ने कहा.

4-5 दिन बीत जाने के बाद भी संतोख का मर्ज ठीक होने के बजाय बढ़ता ही गया. महंगी दवाएं खरीदने से घर का खर्च चलाना मुश्किल होने लगा. चारपाई पर पड़े हुए बीमार संतोख ने लाजो से कहा, ‘‘कुछ रुपए विरेश

बाबू से मांग कर ले आओ. उन को बोलना कि ठीक हो जाने पर रुपए वापस कर दूंगा.’’ लाजो बिना देर किए विरेश से रुपए मांगने चली गई.

‘‘विरेश बाबू, संतोख बीमार है. घर का खर्च चलाने के लिए पैसे नहीं है. 500 रुपए मिल जाते तो… बाद में पैसे वापस कर दूंगी,’’ लाजो ने कहा.

‘‘संतोख को हुआ क्या है?’’ विरेश ने कहा.

‘‘उसे ठंड लग गई है,’’ लाजो ने सकुचाते हुए कहा.

‘‘मैं अभी आता हूं. तुम घर जाओ. रुपए संतोख के हाथ में ही दूंगा और उस से तबीयत का हाल भी पूछ लूंगा,’’ विरेश ने कहा.

विरेश थोड़ी ही देर में संतोख को देखने उस की झोंपड़ी में चला गया, ‘‘कैसी तबीयत है अब? कुछ सुधार लग रहा है?’’ विरेश ने संतोख से पूछा.

‘‘कुछ सुधार नहीं है, साहब. तबीयत बिगड़ती ही जा रही?है,’’ संतोख ने कहा.

‘‘जो कोट दिया था, उसे पहना कि नहीं?’’ विरेश ने पूछा.

संतोख ने कोई जवाब नहीं दिया. वह खामोश ही रहा. तभी उस की बीवी लाजो ने कहा, ‘‘क्या कहूं साहब, संतोख उस कोट को बेच कर दारू पी गया.’’

यह सुन कर विरेश को बहुत बुरा लगा. उस के दिल पर चोट लगी थी.

‘‘ऐसा क्यों किया संतोख. मैं ने कोट इस कड़कड़ाती ठंड में तुम्हें पहनने के लिए दिया था,’’ विरेश ने उदास हो कर कहा.

संतोख कुछ नहीं बोला. उस की आंखों में आंसू छलक आए. विरेश ने उस के हाथ में 5 सौ रुपए रखे और झोंपड़ी से बाहर निकल गया.

घर आ कर विरेश ने शैली को बताया, ‘‘संतोख ने तो वह कोट पहना तक नहीं. उसे ठंड लग गई है. उस कोट को बेच कर वह शराब पी गया.’’

यह सुनते ही शैली संतोख को भलाबुरा कहने लगी, ‘‘ये छोटे लोग होते ही ऐसे हैं. इन को किसी की भलाई नहीं चाहिए. चंद रुपए के लिए हमारा दिया हुआ कोट बेच दिया. वह भी ठेके पर जा कर शराब पीने के लिए. अब बीमार पड़ा है. मरने दीजिए उसे.’’

विरेश खामोश हो कर शैली की बात सुनता रहा. वह कुछ न बोला. शैली अपना गुस्सा संतोख पर उतार चुकी थी.

4-5 दिन बीते थे. विरेश और शैली मार्केट से घर लौट रहे थे. संतोख की झोंपड़ी के पास लोगों की भीड़ लगी हुई थी. झोंपड़ी से संतोख की बीवी लाजो के रोने की आवाजें आ रही थीं. विरेश और शैली किसी अनहोनी के डर से ठिठक कर रुक गए.

विरेश ने वहां खड़े एक शख्स से पूछा, ‘‘क्या बात है? संतोख ठीक तो है न?’’

‘‘संतोख तो मर गया. उस की बीवी लाजो बहुत रो रही है साहब,’’ उस आदमी ने बताया. विरेश और शैली यह सुन कर सन्न रह गए.

बढ़े हुए प्रोस्टेट से आपकी सेक्स लाइफ हो सकती है प्रभावित!

कहीं इरेक्टाइल डिस्फंक्शन या यौन संतुष्टि में कमी जैसी किसी परेशानी से तो आप सामना नहीं कर रहे? यह समस्या प्रोस्टेट के बढ़ने से भी हो सकती हैं .यदि आपका प्रोस्टेट नार्मल साइज से बड़ा है तो यह आपकी सेक्स लाइफ को खराब कर सकता है.

असल में प्रोस्टेट ग्लैंड जिसको पौरुष ग्रंथि भी कहा जाता है वीर्य बनाने वाली महत्वपूर्ण ग्लैंड है. कई बार उम्र के साथ-साथ या हार्मोनल चेंज के कारण यह बढ़ जाती है. इस कारण बहुत से पुरुषों को परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है.

अगर आपकी भी प्रोस्टेट ग्लैंड बढ़ी हुई है, तो आपको भी सेक्स संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. ये यौन समस्यायें , प्रोस्टेट की स्थिति के अनुसार भिन्न भिन्न होती है.बढ़ा हुआ प्रोस्टेट आपकी पेशाब करने की सक्षमता को सीधा प्रभावित करते हैं.इस परेशानी की वजह से  बहुत सी सेक्स संबंधित समस्या होने लगती है . और यह समस्याएं बढ़े हुए प्रोस्टेट की स्थिति के मुताबिक बढ़ती हैं.

कुछ आम सेक्चुअल साइड इफैक्ट्स इस प्रकार हैं-

  • इरेक्टाइल डिस्फंक्शन (erectile dysfunction)
  • यौन संतुष्टि में कमी (reduced sexual satisfaction)
  • इरेक्शन को बनाए रखने में समस्याएं (problems maintaining an erection)
  • कामेच्छा में कमी (decreased libido)इन साइड इफेक्ट्स को प्रभावित करने वाले फैक्टर हैं-
  • उम्र
  • जेनेटिक्स और
  • एंजाइटीआइए जानते हैं लक्षण ताकि आप  मालूम कर सके कि कहीं आप इस परेशानी से तो ग्रस्त नहीं.लक्षण (Symptoms)

कई बार पुरुषों को पता ही नहीं चलता कि उन्हें प्रोस्टेट से जुड़ी समस्या है. यदि नीचे दिए गए लक्षणों में से कोई भी दो लक्षण आपको परेशान कर रहे हैं ,तो आपको डॉक्टर से तुरंत सलाह लेनी चाहिए. यह भी संभव है कि यह परेशानी किसी और वजह से हो.

  • पेशाब के लिए जाएं और पेशाब करने में परेशानी हो. पेशाब करने की
  • पेशाब  शुरू होने पर हल्की धारा का निकलना.
  • चाहे दिन हो या रात लेकिन बार-बार पेशाब  की जरूरत महसूस होना.
  • पेशाब करने के बाद भी डिस्चार्ज होना.
  • पेशाब करने के बाद ब्लैडर का भरा हुआ फील होना.
  • पेशाब  करते समय तेज दर्द महसूस होना.

बढ़े हुए प्रोस्टेट का असर

नई दिल्ली स्थित अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल में सीनियर कंसलटेंट और यूरोलॉजिस्ट डॉ. एसके पाल का कहना है कि पिछले कुछ सालों से पुरुषों से जुड़ी गुप्त रोगों की समस्याएं दिन पर दिन बढ़ती जा रही हैं.बढ़े हुए प्रोस्टेट के इलाज में प्रयोग होने वाली दवाइयां या सर्जरी के कारण इरेक्टाइल डिस्फंक्शन होता है या सेक्स लाइफ प्रभावित होती है .आइए जानते हैं किस प्रकार.

सेक्स इच्छा का कम होना

प्रोस्टेट बढ़ने के कारण पुरुषों को समय से पहले ही बुढ़ापा अपनी गिरफ्त में ले लेता है. ऐसे पुरुष संकोच में रहते हैं. ये ग्लैंड्स प्रजनन के लिए सीमन बनाते हैं. उपचार के समय दवाइयों की वजह से प्रभावित होने के कारण सेक्स की इच्छा कम हो जाती है.

स्खलन शरीर के अंदर

डॉ अनूप  धीर, सीनियर कंसलटेंट एंड सर्जन अपोलो हॉस्पिटल के अनुसार बढ़े हुए प्रोस्टेट के कारण स्खलन की समस्या हो जाती है. स्खलन बाहर होने की बजाय शरीर के अंदर होने लगता है. मेडिकल भाषा में इसे रिवर्स इजैकुलेशन भी बोलते हैं.

बांझपन की समस्या

  • इन ग्लैंड्स के बढ़ने पर शीघ्र पतन और शुक्राणु में कमी जैसी समस्याएं पनपने लगती हैं. जिस कारण बांझपन की समस्या हो सकती है. इस वजह से सेक्स लाइफ अत्यधिक प्रभावित होती है.
  • शोध के अनुसार प्रोस्टेट इंफेक्शन या बड़े हुए प्रोस्टेट के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाइयों के साइड इफेक्ट के कारण भी पुरुषों की सेक्स इच्छा में कमी होती है. यह भी एक वजह है पुरुषों की सेक्स लाइफ प्रभावित होने की.
  • इसके अलावा इन दवाओं का सेवन करने वाले व्यक्ति का शुक्राणुओं की गिनती  भी कम हो जाती है. व्यक्ति नपुंसकता का शिकार तक हो जाता है.

सेक्स से विमुखता

बढ़े हुए प्रोस्टेट के लिए दो प्रकार से सर्जरी की जाती है. पहली टीयूआरपी सर्जरी और दूसरी प्रॉस्टेटिक आर्टरी इंबोलाइजेशन सर्जरी. लेकिन इस सर्जरी के फौरन बाद सेक्स के लिए मनाही है. इसलिए 20 से 25 दिन तक सेक्स से दूर रहने की सलाह दी जाती है. जिस वजह से सेक्स लाइफ प्रभावित होती है. जब दवाइयां असर नहीं करती तब प्रोस्टेक्टॉमी शल्य चिकित्सा से इन ग्लैंड्स को निकाला जाता है. डॉक्टर एसके पाल का कहना है कि इस का  खास साइड इफेक्ट सेक्स  विमुखता है. इरेक्शन को बनाए रख पाने में असफल होने पर अक्सर पुरुष हीन भावना का शिकार हो जाते हैं.इस वजह से भी अपने पार्टनर से दूरी बना लेते हैं.

मैं यूरिन प्रौैब्लम से परेशान हूं, छींकने, खांसने और हंसने पर यूरिन निकल जाता है मैं क्या करूं?

सवाल
मैं 27 वर्षीय गृहिणी हूं. 10 वर्षों से मैं यूरिन प्रॉब्लम से परेशान हूं. छींकने, खांसने और हंसने पर पेशाब निकल जाता है. 2 बार यूरोडायनैमिक जांच करवा चुकी हूं. 3 महीने पहले जांच में पता चला कि गौल ब्लैडर की मूत्रधारण क्षमता केवल 22 एमएल है. दवा ले रही हूं, लेकिन अभी भी पेशाब रोकना मुश्किल हो जाता है. मैं अपनी यूरिन प्रॉब्लम को कैसे ठीक कर सकती हूं?

जवाब
आप के विवरण से लगता है आप बेहद कम धारण क्षमता वाले गौल ब्लैडर के साथसाथ मिश्रित मूत्र असंयम से पीडि़त हैं. मैं मानती हूं कि आप कोई ऐंटीकोलिनर्जिक दवा ले रही होंगी, जो काम नहीं कर रही है. समस्या के विस्तृत विश्लेषण, जांच, पेशाब की जांच, सिस्टोस्कोपी और अन्य परीक्षणों के लिए किसी मूत्र विशेषज्ञ से परामर्श करें. इस प्रकार के कम धारण क्षमता वाले गौल ब्लैडर के मामले में टीबी जैसे पुराने संक्रमण के बारे में भी निश्चिंत हो जाना जरूरी है.

ये भी पढ़ें…

यूरीन इन्फेक्शन से निजात दिलाएंगे ये आसान से घरेलू उपाय

यूरीन इन्फेक्शन का प्रमुख कारण ज्यादा देर तक पेशाब रोके रहना है. पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में इसकी संभावना ज्यादा होती है. कई बार लोग ज्यादा देर तक पेशाब से रोके रहते हैं, जिसके कारण पित्ताशय में बैक्टीरिया इकट्ठे हो जाते हैं और इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है. पित्ताशय में होने वाले इसी संक्रमण को यूरीन इन्फेक्शन कहते हैं. यूरीन इन्फेक्शन की वजह से किडनी पर बहुत बुरा असर पड़ता है. ऐसे में किडनी फेल होने की भी संभावना रहती है.

लक्षण

यूरीन इन्फेक्शन की वजह से पेशाब में जलन, गुप्तांगों में खुजली, रुक रुककर पेशाब आना, मूत्र का रंग गहरा पीला होना, मूत्र से बदबू आना, मू्त्र के साथ खून का आना, थकान और कमजोरी महसूस होना आदि लक्षण दिखाई देते हैं.

इलाज

खूब पानी पिएं

यूरीन इन्फेक्शन से बचने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पिए. दिनभर में लगभग छ: से सात लीटर पानी पीना जरूरी होता है. आयूरीन इन्फेक्शन ब्लैडर में बैक्टीरिया के जमाव की वजह से होता है. ऐसे में खूब पानी पीने से ब्लैडर में बैक्टीरिया जमा नहीं होने पाता है और संक्रमण से बचाव होता है.

खट्टे फलों का करें सेवन

खट्टे फलों का सेवन करें क्योंकि इनमें साइट्रिक एसिड होता है. ये साइट्रिक एसिड बैक्टीरिया को खत्म करने में मददगार होते हैं, इसलिए पेशाब में इंफेक्शन होने पर खट्टे फलों का सेवन करना चाहिए या फिर उनका रस पीना चाहिए. इसके लिए आप नींबू, संतरा और आंवला जैसे खट्टे फलों का इस्तेमाल कर सकते हैं.

लस्सी पिएं

दिन में कम से कम दो बार लस्सी पीएं. लस्सी ब्लैडर में पनप रहे बैक्टीरिया को बाहर करने में मदद करता है. इसके अलावा लस्सी पीने से पेशाब में जलन की समस्या से भी राहत मिलता है. ये यूरीन इंफेक्शन की समस्या को कम करने में भी सहायक है.

सेब का सिरका

एप्पल साइडर विनेगर यानी कि सेब का सिरका यूरीन इन्फेक्शन में बेहद लाभकारी है. इसके लिए एक गिलास पानी में 2-3 चम्मच सेब का सिरका और आधा चम्मच शहद मिलाकर दिन में तीन बार पिएं. इससे आपको बहुत जल्द ही असर दिखाई देगा.

इसके अलावा पेशाब में संक्रमण रोकने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की कोशिश करें. तेज पेशाब लगे तो उसे ज्यादा देर तक रोके नहीं. शारीरिक संबंध बनाने के बाद पेशाब करना न भूलें. बाथरूम को हमेशा साफ सुथरा रखें और खुली जगहों पर पेशाब करने से बचें.

कभी हुआ करती थी राजाओं की बेटी, आज है फिल्मों में एक्ट्रेस 

सऊदी अरब की हसीन राजकुमारी इनदिनों सुर्खियों में है. जिन्होंने अपने पति को सोशल मीडिया पर तीन बार तलाक लिख कर डिवोर्स ले लिया है. इनका नाम राजकुमारी शेखा महरा बिंत मोहम्‍मद बिन राशिद अल मख्‍तूम उर्फ शेखा महरा है. इन्होंने चौंकाने वाले अंदाज में पति को तलाक दिया है. जिस वजह से ये ट्रेंड कर रही है. ये पहली दफा है कि किसी रौयल फैमली के सदस्‍य ने इस तरह से तलाक का ऐलान किया है. शेखा महरा ने इंस्‍टाग्राम पर पोस्‍ट कर कहा कि डियर हसबैंड आप किसी गैर के साथ व्‍यस्‍त हैं, ऐसे में मैं आपको तलाक देती हूं. 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sarassalil (@sarassalil_magazine)

जिसके बाद से राजुकमारी अपने तलाक को लेकर सुर्खियों में है. हालांकि ऐसी कई लड़कियां है जो रौयल फैमिली से है और आज फिल्मों में काम करती है या किया करती थी. जी हां, राजघरानों की लड़किया जो एक्ट्रेस बनीं है. जिन्होंने फिल्म की दुनिया में कदम रखा और अपनी जगह पौपुलर एक्ट्रेस के रूप में बना ली.

अदिति राव हैदरी

अदिति राव हैदरी दो शाही परिवारों की वंशज हैं. वे दो राजघरानों से संबंध रखती है. उनके नाना तेलंगाना के वानापार्थी स्टेट के नेता थे, जबकि उनके दादा मोहम्मद सहेल अकबर हैदरी थे, जो ब्रिटिश शासन में आसाम के गवर्नर थे. अदिति राव हैदरी आज फिल्मों में अपनी एक्टिंग के लिए जानी जाती है उन्होंने हाल में हीरामंडी फिल्म की, जिसमे उनकी एक्टिंग काफी शानदार थी. इससे पहले एक्ट्रेस ने फिल्म पद्मावत की थी. जो कि साल 2018 में आई थी. फिल्म की रीलिज को लेकर काफी बवाल हुआ था, लेकिन फिल्म सक्सेस रही.   Film

सोनल चौहान

सोनल चौहान उत्तर प्रदेश के मैनपुरी रौयल राजपूत फैमिली से संबंध रखती हैं. पारंपरिक राजपूताना शाही परिवार से संबंध रखने के बावजूद सोनल ने बौलीवुड में करियर बनाने का फैसला किया. एक्ट्रेस सोनल चौहान ने हाल में फिल्म आदीपुरुष की थी. जिसमे सोनल रावण की पत्नी मंदोदरी बनीं थी. यानी सैफ अली खान के साथ वाइफ का रोल निभाया था. 

भाग्यश्री

भाग्यश्री का महाराष्ट्र सांगली के पटवर्धन रौयल फैमिली से हैं. वो राजा विजय माधवराव परवर्धन की बेटी हैं. भाग्यश्री का पूरा नाम श्रीमंत राजकुमारी भाग्यश्री राजे पटवर्धन है. भाग्याश्री की पहली मूवी सलमान खान के साथ ‘मैने प्यार किया’ थी. इस मूवी से भाग्यश्री को एक एक्ट्रेस की पहचान मिली थी. आखिरी बार भाग्यश्री ‘किसी का भाई किसी की जान’ में नजर आई थी. जिसमें उनका कुछ मिनटों का रोल था. 

सागरिका घाटगे

फिल्म चक दे इंडिया फेम सागरिका घाटगे कोल्हापुर के शाही घराने कागल से ताल्लुक रखती हैं. सागरिका बौलीवुड के जानेमाने एक्टर विजेंद्र घाटगे की बेटी हैं. एक्ट्रेस सागरिका घाटगे चकदे इंडिया मूवी से काफी फेमस हुई थी. सागरिका ने क्रिकेटर जहीर खान से शादी की. इसके बाद सागरिका ने फिल्मों से दूरी बना ली. वह शादी के बाद अब पति और परिवार संग खुशहाल जिंदगी गुजार रही हैं. अब सागरिका जहीर खान की पत्नी के नाम से भी जानी जाती है. 

सारा अली खान

सारा अली खान आज बौलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार हो चुकी हैं. सारा बौलीवुड के नवाब सैफ अली खान की बेटी हैं. सारा पटौदी खानदान के नवाब रहे मंसूर अली खान की पोती है. लेकिन सारा शाही परिवार से होने के बावजूद सिंपल जिंदगी जीना पसंद करती हैं.  सारा की मां का नाम अमृता सिंह है. पेशे से अमृता भी एक्ट्रेस है. उन्होंने सैफ अली खान से तलाक ले लिया था. लेकिन अब अमृता की बेटी सारा फिल्मों में कमाल दिखा रही है.

सारा की पहली फिल्म ‘केदारनाथ’ थी. जो कि सुशांत सिंह राजपूत के साथ की थी. इसके अलावा सारा अपने अफेयर्स को लेकर भी काफी चर्चा में रहती है. सारा अली खान का नाम विजय देवरकोंडा और क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ जुड़ चुका है हालांकि इससे पहले सारा अली खान का नाम कार्तिक आर्यन के साथ भी जोड़ा जा चुका है लेकिन दोनों एक दूसरे के अच्छे दोस्त हैं.

धर्मकर्म से जुड़े हैं ये क्रिकेटर्स कहीं अंधविश्वासी तो नहीं हो गए, कौन है ये Top Players!

आम लोगों की तरह सैलिब्रिटी भी काम शुरु करने से पहले भक्ति का सहारा जरूर लेते देखे गए हैं लेकिन जब यही काम पौपुलर स्टार्स करते नजर आते हैं तो ये एक आम बात से उठकर मुद्दा बन जाता है. ऐसा ही Cricket जगत के  स्टार्स करते नजर आते हैं. जो भक्ति से इस कदर जुड़े हुए हैं कि वो क्रिकेट के मैदान में भी नजर आता है. 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sarassalil (@sarassalil_magazine)

Cricket के जानेमाने खिलाड़ी भक्ति में आज कुछ इस तरह सिमट गए है कि उन्हे अंधविश्वासी कहा जा सकता है वे अपना कोई भी काम बिना भक्ति के शुरु करते हुए नहीं नजर आते है. सबसे ज्यादा चर्चा में विराट कोहली नजर आते हैं जिनके अक्सर पत्नी अनुष्का के साथ वीडियो वायरल होती रहती है, इसके बाद क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर भी भक्तिभाव दिखाने से बिलकुल पीछे नहीं हटते है, वे धर्मकर्म से जुड़े हर कार्यकर्म में नजर आते हैं, तो क्या इन क्रिकेटर्स का भक्त होना युवाओं के लिए सही है. 

विराट कोहली  

हाल ही में विराट कोहली पत्नी अनुष्का के साथ लंदन में राम भजन करते हुए नजर आए. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, कई लोग हैरान हैं तो कई उन्हे Blessing देते हुए नजर आ रहे हैं. इसमें अनुष्का राम ‘जय श्री राम’ का जप करती दिख रही है अनुष्का इन दिनों फिल्मों में नजर नहीं आती है शायद भक्ति ही अब उनका एक सहारा बन चुका है जिसमें लीन होकर अंधविश्वास की ओर जाती दिख रही है. खबरों के मुताबिक, जल्द वे ‘चकदा एक्सप्रेस’ मूवी में एक्टिंग करती नजर आएंगी.

लंदन के एक वीडियो में  राम भजन का प्रोग्राम हो रहा है यहां के सभी लोग राम नाम का जाप करते दिख रहे हैं. साथ में विराट कोहली शांत बैठे दिख रहे हैं. ये वीडियो अब हर खबर की हेडलाइन बन चुका है कि क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी इन दिनों राम भजन करते दिख रहे हैं. बता दें कि पिछले साल भी कपल ने कीर्तन अटैंड किया था जिसकी कुछ फोटोज अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी. हालांकि ये पहली दफा नहीं विराट कोहली शिव भक्त है जिससे जुडी कई बार वे स्टोरी और फोटो शेयर करते नजर आते है.

सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंजदुलकर जिन्हें खुद क्रिकेट का भगवान कहा जाता है वे खुद भगवान से दूर नहीं रहते है, सचिन तेंदुलकर हमेशा से ही आध्यात्मिक रहे हैं. उन्हे भक्ति पर इतना विश्वास रहा है कि वे अपने क्रिकेट किट में भगवान का स्टिकर और भगवान की कुछ मूर्तियां रखते हैं.

सोशल मीडिया की बात करें तो वह हमेशा गणेश चतुर्थी और दिवाली जैसे मौकों पर अपनी तस्वीर भगवान के साथ जरूर पोस्ट करते हैं. खेल के दिग्गज और भारत के सबसे प्रभावशाली व्यक्ति होने के नाते, उन्हे अंधविश्वास की श्रेणी में देखा जा सकता है कि वह किस तरह अपने हर काम के लिए धर्म कर्म का सहारा लेते हैं. इतना ही नहीं, अयोध्या राम मंदिर भी वे अंबानी परिवार के साथ दर्शन के लिए पहुंचे थे जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी.Cricket

सचिन अपने पूरे परिवार को लेकर किसी भी धर्म सम्मेलन मे नजर आ जाते हैं उनका इस तरह का होना कहीं न कहीं अंधविश्वासी होना दर्शाता है. हालांकि उनके फैंस को ये सब खूब पसंद आता है. सोशल मीडिया पर सचिन तेंदुलकर की ऐसी कई वीडियोज है जिसमें वह भक्ति करते नजर आते हैं.

 केशव महाराज

केशव महाराज साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाड़ी हैं. केशव अपनी गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं, वे दुनिया के नंबर 1 गेंदबाज कहे जाते हैं. लेकिन भक्ति से उनका भी गहरा नाता जुड़ा है. केशव महाराज खुद बताते हैं कि वे हनुमान के अंधभक्त है. वह हिंदू धर्म के प्रति गहरी आस्था रखते हैं. इनका पूरा नाम केशव आत्मानंद महाराज है. केशव महाराज की सोशल मीडिया पर ऐसी कई पोस्ट है जिसमें उन्होंने संस्कृत में श्लोक लिखा है.

बल्ले पर लिखा है ‘ऊँ’

केशव महाराज भी अपने खेल और जरूरी कामों से पहले भगवान का सहारा लेते है. वह खेलने से पहले भगवान को जरूर याद करते हैं वह अपने बैट पर ‘ऊँ’ का स्टीकर लगाते हैं और खुद को हनुमान भक्त कहते हैं.

लिटन दास

बांग्लादेश के खास खिलाड़ी लिटन दास भी धर्म कर्म के कामों में लगे रहते हैं, जो बिना भक्ति आगे नहीं बढ़ते हैं. लिटन बांग्लादेशी खिलाड़ी है लेकिन खुद को श्री कृष्ण का भक्त कहते हैं युवा खिलाड़ी कृष्ण भक्ति से दूर नहीं है. इस बात की जानकारी लिटन अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के बायो पर दी हुई है. वे बायो में खुद को श्री कृष्ण का सेवक बताते है.

लिटन दास अपने घर में श्री कृष्ण की मूर्ति रखते है साथ ही भगवान गणेश की पूजा करते है. उनका नेशनल और इंटरनेशनल रिकोर्ड भी काफी अच्छा है क्या भक्ति ही उन्हे इस शिखर पर ले आई है.

एल्विन कालीचरन

साईं भक्ति में हर अमीर आदमी मगन है ऐसे में क्रिकेट जगत का खिलाड़ी भी साईं बाबा की भक्ति में पीछे नहीं है हालांकि ये खिलाड़ी भारतीय नहीं है वेस्ट इंडीज की टीम से खेला करते थे लेकिन ये साईं के बहुत बड़े फोलोअर है जो आज भी खुद को साई से दूर नहीं रखते है ये अपने इंस्टा पर भी साई फोलोअर के गुरु की फोटो पोस्ट करते है उनके आश्रम जाते है नाम है एल्विन कालीचरन.

जो क्रिकेट के साथसाथ धर्म से भी जुड़े हुए है. इनका इस तरह भक्ति में होने की क्या वजह इसका खुलासा तो इन्होंने नहीं किया लेकिन कई बार इंटरव्यू में इस बात का जिक्र किया है कि वे साईं बाबा को मानते है और उनके अंध भक्त है.

Cricketers को इनके अलावा कई बार मैदान में हाथ जोड़कर प्रणाम करते हुए, जमीन चुमते हुए, गले में डाले हुए ताबीज को चुमते हुए पाया गया है. इतना ही नहीं, कई बार छक्का लगाने के बाद क्रिकेटर्स आसमान की तरफ देखते है. खिलाडियों के ये सभी इशारें अंधविश्वास को दिखाता है, मानों उनका छक्का भगवान ने ही लगाया हो, लेकिन ऐसा तो नहीं है, क्योंकि बिना मेहनत किए आप एक अच्छे खिलाड़ी नहीं बन सकते है चाहे आपने पूजा पाठ में कितना धन बहाया हो.

ये आप बाकि प्लेयर्स के रिकोर्ड से अंदाजा लगा सकते है. कि उनका पूजा पाठ से कई ज्यादा ध्यान अपनी कड़ी मेहनत पर है जो आज उन्हे इस मुकाम पर पहुंचा चुके है. इसलिए किसी भी तरह की अंध भक्ति आपका करियर, पैसा, हैल्थ नहीं दे सकती है.

मेरी पत्नी मेरे छोटे भाई में ज्यादा ही रुचि लेने लगी है, मुझे क्या करना चाहिए?

सवाल
मैं 40 वर्षीय शादीशुदा पुरुष हूं. शादी के कुछ समय बाद ही मेरा ट्रांसफर दूसरे शहर में हो गया. घर में बुजुर्ग मातापिता की देखभाल करने के चलते मैं पत्नी को अपने साथ ले कर नहीं आया. अपने छोटे भाई, पत्नी और बुजुर्ग मातापिता को छोड़ कर मैं अकेला किराए का मकान ले कर रहता था.

इस बीच पत्नी ने कई दफा मेरे साथ आने की जिद की, पर मैं टालता रहा. इधर कुछ दिनों से मैं ने महसूस किया है कि मेरी पत्नी मेरे छोटे भाई में ज्यादा ही रुचि लेने लगी है. मैं ने इस बारे में कई बार पत्नी से बात करनी चाही पर कर नहीं पाया. मुझे क्या करना चाहिए?

जवाब
यहां गलती कहीं न कहीं आप की ही है. आप ने अपनी पत्नी को अकेला छोड़ा, तो जाहिर है अपनी शारीरिक व मानसिक जरूरतों के लिए वह स्वाभाविक रूप से आप के छोटे भाई की तरफ आकृष्ट हो गई. लेकिन आप को अपनी पत्नी से इस बारे में खुल कर बात करनी चाहिए. हो सकता है बात करने से और प्यार से समझाने से वह समझ जाए.

आप की कोशिश यही होनी चाहिए कि जल्द से जल्द पत्नी को अपने साथ ले आएं. पत्नी के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं. पुरानी बातों को भूल कर गृहस्थी को प्यार और विश्वास के साथ चलाएं.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें