तलाकशुदा होने के कारण अनुपमा को नहीं मिलेगा घर तो काव्या चलेगी नई चाल

स्टार प्लस (Star Plus) का सुपरहीट सीरियल अनुपमा (Anupamaa) टीआरपी चार्ट में लगातार नंबर वन पर जगह बनाए हुए हैं. शो की कहानी में इन दिनों बड़ा ट्विस्ट देखने को मिल रहा है. शो में अब तक आपने देखा कि अनुपमा ने शाह हाउस छोड़ दिया है और उसके साथ समर ने भी घर छोड़ने का फैसला किया है. समर अपनी मां को हर कदम पर साथ देना चाहता है. तो दूसरी तरफ घर से अनुपमा के जाने के बाद बापूजी, पाखी और नंदिनी फूट-फूट कर रोते हैं. शो के अपकमिंग एपिसोड अनुपमा का नया सफर देखने को मिलेगा. आइए बताते हैं शो के नए एपिसोड के बारे में.

शो के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा समर से कहती है कि कुछ देर के लिए वह अकेला रहना चाहती है. ऐसे में समर अनुपमा को थोड़ी देर के लिए अकेला छोड़ देता है. वह उदास मन से पार्क में बैठी होती हैं, तभी एक बच्चा अनुपमा के पास आता है और उसे गले लगाता है.

ये भी पढ़ें- अनुपमा ने इस वजह से लगाई पाखी की क्लास, देखें Viral Video

 

ते दूसरी तरफ अनुपमा अपने मायके जाती है. उसकी मां कहती है कि अनुपमा ने ये फैसला लेकर अच्छा किया है. उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है.  अनुपमा के जाने के बाद बापू जी काफी दुखी है. बापू जी ने खाना-पिना भी छोड़ दिया है.

 

शो में आप ये भी देखेंगे कि अनुज अनुपमा के घर जाता है और उसे घर देने की बात करता है. वह कहता है कि कंपनी हर एक कर्मचारी को घर देती है. लेकिन अनुपमा का ये ऑफर ठुकरा देती है. अनुपमा कहती है कि उसे मदद की जरूरत नहीं है. दूसरी तरफ वनराज शाह हाउस से अनुपमा के नाम की नेम प्लेट फेंक देता है. वह कहता है कि घर में अब अनुपमा का जिक्र नहीं होगा.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 15: डबल गेम खेल रहे हैं करण कुद्रा, Tejasswi Prakash ने लगाईं लताड़

 

दूसरी तरफ काव्या बा के कान भरेगी. काव्या कहेगी कि अनुपमा का नाम प्रॉपर्टी पेपर्स से हटाना होगा. क्योंकि अनुपमा के पास जब तक घर का हिस्सा है वह कुछ नहीं कर सकते हैं.

शो में ये भी दिखाया जाएगा कि अनुपमा अपने लिए घर की तलाश में निकलेगी. लेकिन जब घर के ओनर पूछेंगे कि उसका पति कहा है. अनुपमा बताएगी कि उसका तलाक हो गया तो वे उसे घर देने से मना कर देंगे.

GHKKPM: सई को दूसरे शख्स से प्यार करने की इजाजत देगा विराट, सामने आया प्रोमो

नील भट्ट और आयशा सिंह स्टारर सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin)  की कहानी में नया मोड़ आ चुका है. शो में अब तक आपने देखा कि अश्विनी ने सई और विराट अलग अलग रहने का ऐलान कर दिया है. तो वहीं पाखी इस बात को सुनकर काफी खुश है. इसी बीच शो से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है. आइए बताते हैं शो के नए प्रोमो के बारे में.

शो में दिखाया जा रहा है कि सई के आने के बाद चौहान परिवार काफी खुश है. तो वहीं पाखी को जलन हो रही है. इसी बीच शो से जुड़ा नया प्रोमो सामने आया है. प्रोमो में विराट, सई से वादा करता नजर आ रहा है कि अब से दोनों अच्छे दोस्त बनकर रहेंगे.

ये भी पढ़ें- अनुज के लिए शाह हाउस छोड़ेगी अनुपमा, देखें वीडियो

 

प्रोमो में ये भी दिखाया जा रहा है कि विराट सई को किसी और से प्यार करने की भी इजाजत देगा. ये बात सुनकर सई परेशान हो जाती है. लेकिन वह ये बात विराट के सामने जाहिर नहीं करती है. और सई भी कहती है कि अगर विराट को किसी से प्यार होता है तो वह सबसे पहले सई को बताएगा. तो विराट कहता है कि उसको किसी से प्यार हो चुका है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ayesha 🤍💙 (@admirer_sairat)

 

अब ये देखना दिलचस्प होगा कि विराट और सई की कहानी में क्या नया मोड़ आता है. शो में आपने देखा कि पाखी चुपके से विराट के बाथरुम में चली जाती है. तो वहीं सई और सम्राट पाखी को रंगे हाथ पकड़ लेते है. ऐसे में पाखी हक्का-बक्का हो जाती है.

ये भी पढ़ें- आदित्य के कमरे में मिली ड्रग्स तो इमली ने उठाया ये कदम

 

शो में ये भी दिखाया गया कि पूजा के दौरान सोनाली और ओमकार सई की जमकर बेइज्जती करते हैं. ओमकार कहता है कि सई की वजह से चौहान परिवार टूट जाएगा तो दूसरी तरफ सोनाली कहती है कि सई एक अनाथ लड़की है. यह सुनकर सम्राट भड़क जाता है. सम्राट कहता है कि सई अनाथ नहीं है. वह उसे अपनी बहन मानता है.

डांडिया के दौरान करीब होंगे अनुज-अनुपमा, बा का फूटेगा गुस्सा

टीवी सीरियल अनुपमा में इन दिनों फेस्टिवल सेलिब्रेट किया जा रहा है. शो में डांडिया उत्‍सव चल रहा है, इस उत्सव शाह परिवार ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया है. लेकिन अनुज के आने से बा और वनराज काफी नाराज है. इस फेस्टिवल सेलिब्रेशन के दौरान अनुज-अनुपमा की नजदीकियां बढ़ने लगी है. अनुपमा अनुज की अच्छाइयों का गुणगान करती नजर आ रही है और उसके दिल में अनुज के लिए रिस्पेक्ट बढ़ता जा रहा है. शो के अपकमिंग एपिसोड में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है. आइए बताते हैं शो के नए कहानी के बारे में.

शो के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा और अनुज साथ में डांडिया खेलते नजर आएंगे. और ये बात बा, वनराज और कुछ लोगों को हजम नहीं होगी. अनुपमा अनुज के साथ जमकर डांस करेगी. ऐसे में वनराज की निगाहें उन दोनों पर टिकी होंगी. तो वहीं काव्या कहेगी उसे अपने डांस पर फोकस करना चाहिए.

ये भी पढ़ें- Udaariyaan: अपनी बहन तेजो को किडनैप करवाएगी जैस्मिन, अब क्या करेगा फतेह

 

तो वहीं अनुज-अनुपमा को साथ में देखकर पड़ोसी फब्तियां भी कसेंगे. अनुज और अनुपमा मस्‍ती में एक दूसरे के साथ डांडिया खेलेंगे, इतना ही नहीं वे कॉम्‍पीटीशन भी जीत जाएंगे. दोनों को साथ में देख बा का गुस्‍सा भड़क उठेगा. वह अनुज पर अपनी भड़ास निकालेंगी.

ये भी पढ़ें- रोहन मांगेगा समर-नंदिनी से माफी! समाज को सबक सिखाएगी अनुपमा

 

तो दूसरी तरफ देविका बा को जमकर खरी-खोटी सुनाएगी.  ये सब देखकर अनुपमा भी बा से भिड़ जाएगी और बा को उनकी गलतियां याद दिलाएगी. बा  ये देखकर दंग रह जाएगी और वनराज अपनी मां का साथ देगा.

 

अनुपमा बा को ऐसा जवाब देगी कि उनकी बोलती बंद हो जाएगी. जिससे बा की नाराजगी और बढ़ जाएगी. शो में अब ये देखना होगा कि अनुपमा को लेकर वनराज और बा का रिएक्शन कैसा होगा.

GHKKPM: विराट और सई को अलग करेगी अश्विनी तो पाखी के कलेजे को मिलेगी ठंडक

स्टार प्लस का सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में इन दिनों लगातार ट्विस्ट देखने को मिल रहा है. शो में ये भी दिखाया जा रहा है कि सई (Sai) और विराट (Virat) की दूरियां कम हो रही है. अब सई भी विराट के लिए चौहान निवास जाने के लिए तैयार हो गई है. शो के आने वाले एपिसोड में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है. आइए बताते हैं शो के अपकमिंग एपिसोड के बारे में.

शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सई का गुस्सा शांत हो जाएगा और वह विराट को समझने लगेगी. तो वहीं चौहान परिवार सई का बेसब्री से इंतजार करता नजर आएगा. तो वहीं ओमी और सोनाली फिर सई को लेकर नाराज हों जाएंगे. मोहित आते ही सबसे पहले सई के बारे में पूछेगा.

ये भी पढ़ें- ‘अनुपमा’ के वनराज ने इस एक्ट्रेस संग किया था बोल्ड सीन, पढ़ें खबर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ayesha.singh19 (@ayesha._singh19)

 

तो दूसरी तरफ विराट सई को लेकर घर आएगा. चौहान परिवार उन दोनों का धूमधाम से स्‍वागत करेंगे. सई को काफी अच्छा लगेगा. काकू और निनाद भी सई की परवाह करते नजर आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें- वनराज के हाथ लगेगा अनुज का लव लेटर, अब क्या करेगी अनुपमा

 

शो में आप ये भी देखेंगे कि विराट सई को आराम करने के लिए कहेगा और उसे कमरे में ले जाएगा तभी उसकी  मां अश्विनी रोक देगी. इतना ही नहीं अश्‍विनी ये भी कहेगी कि अब उसका और सई का बेडरूम अलग अलग होगा.

 

अश्विनी की बात से सभी घरवाले हैरान हो जाएंगे. शो में अब ये देखना दिलचस्प होगा कि आखिर अश्विनी ऐसा क्‍यों कर रही है?

ये भी पढ़ें- ‘कॉलेज रोमांस’ के ‘बग्गा’ यानी गगन अरोड़ा से जानिए

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सई फिर होगी हादसे की शिकार? आएगा ये ट्विस्ट

नील भट्ट (Neil Bhatt) और आयशा सिंह (Ayesha Singh) स्टारर सीरियल ‘गुम है किसी के प्‍यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) टीआरपी की लिस्‍ट में टॉप 5 में बना हुआ है. शो में इन दिनों एक्सिडेंट का सिक्वेंस दिखाया जा रहा है. सई अपनी जिंदगी बचाने के लिए जंग लड़ रही है. शो के आने वाले एपिसोड में कई ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है. आइए बताते हैं शो के नए एपिसोड के बारे में.

शो में अब तक आपने देखा कि डॉक्‍टर ने सई को घर ले जाने के लिए कह दिया है और इस बात से चौहान परिवार काफी खुश है. सब चाहते हैं कि सई जल्द से जल्द घर वापस आ जाए. लेकिन सई चौहन निवास जाने को लेकर कन्फ्यूज है. इसलिए वह अपने गांव जाना चाहती है.

ये भी पढ़ें- वनराज के हाथ लगेगा अनुज का लव लेटर, अब क्या करेगी अनुपमा

 

तो वहीं विराट की मां अश्विनी सई से इमोशनल बातें करती है वह समझाती है कि उसका और विराट एक साथ रहना बहुत जरूरी है. जब वो दोनों अलग होने की कोशिश करते हैं तब किसी एक पर मुसीबत आती है. इस बात से सई भी सहमत होती है और अपना इरादा बदल देती है.

ये भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: कार्तिक की होगी मौत, अब क्या करेगी सीरत

 

शो में आप ये भी देखेंगे कि जैसे ही सई विराट के साथ चौहान हाउस जाने के लिए निकलेगी.  रास्‍ते में भिड़ दिखाई देगी और और सई एक बच्‍चे को देखकर उसके पीछे चल देगी. और पार्क की वॉल पर खड़ी हो जाएगी और उसे चक्‍कर आएगा.  शो में अब ये देखना होगा कि क्‍या सई फिर से हादसे की शिकार होगी या विराट उसे बचा लेगा?

 

अनुज करेगा अपने प्यार का इजहार? अनुपमा को लगेगा शॉक

स्टार प्लस का सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupama) में इन दिनों हाईवोल्टेज ड्रामा चल रहा है. शो में अनुपमा-वनराज के बीच पैचअप हो चुका है. इतना ही नहीं, वनराज को अब काव्या के जॉब से कोई ऐतराज नहीं है. अनुपमा ने वनराज को समझा दिया है. तो उधर समर की जान खतरे में है और नंदिनी उसे बचाने के लिए रोहन के पास वापस जाना चाहती है. अनुपमा उसे रोक लेती है. शो के आने वाले एपिसोड में खूब धमाल होने वाला है. आइए बताते हैं कहानी के नए ट्रैक के बारे में.

शो के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुज और गोपी काका को आपस में खेलते देख अनुपमा (Anupama) हंसने लगेगी. इसी बीच अनुज अपनी फीलिंग्स छिपाएगा और अनुपमा को चोरी-चोरी देखेगा. तो वहीं दूसरी ओर देविका अनुपमा कुकिंग कॉम्पिटिशन की एंट्रीज पर लिस्ट बनाएगी.

ये भी पढ़ें- Anupamaa: वनराज के झांसे में फंसेगी अनुपमा, आएगा ये बड़ा ट्विस्ट

 

अनुज (Anuj Kapadia) अनुपमा को घर जाने में लेट हो जाएगा, ऐसे में अनुज उसे घर छोड़ने की बात कहेगा. इसी बीच वहां पाखी, वनराज के साथ पहुंच जाएगी. अनुज, अनुपमा से कहेगा कि वह अपने परिवार के साथ चली जाए. ये देखकर देविका गुस्सा हो जाएगी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anupama (@anupama.love.u)

 

शो में आप ये भी देखेंगे कि अनुपमा वनराज के साथ कार में बैठेगी. तो वहीं देविका अनुज से कहेगी कि उसे अपनी फीलिंग्स छिपानी नहीं चाहिए. उसे अनुपमा से अपने प्यार का इजहार करना चाहिए. देविका ये भी कहेगी कि अनुपमा के पास परिवार है लेकिन प्यार नहीं. उसे प्यार की जरूरत है. वह अनुज को फोर्स करेगी कि उसे अनुपमा से सबकुछ बता देना चाहिए. ऐसा करने से वो दोनों बहुत खुश रहेंगे.

ये भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin की सई ने अपने फ्यूचर Husband के लिए भेजा ये मैसेज, देखें Video

 

View this post on Instagram

 

A post shared by 💖MAAN💖 (@maan.x.destiny)

 

तो दूसरी ओर समर भी सही-सलामत घर पहुंच जाएगा. अनुपमा, वनराज को रोहन के बारे में बताना चाहती है. इसी बीच वनराज को भनक लग जाएगी कि  कुछ परेशानी है. तो वहीं आप ये भी देखेंगे कि अनुपमा, अनुज, किंजल, और देविका कुकिंग कॉम्पिटिशन में जमकर डांस करेंगे. इसी बीच अनुपमा की नजर किसी पर पड़ेगी और वो परेशान हो जाएगी. शो में अब ये देखना होगा कि आखिर अनुपमा किसे देखकर शॉक्ड हो जाएगी.

अनुज के जॉब ऑफर को एक्सेप्ट करेगी काव्या, अब क्या करेगा वनराज

टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupamaa) में लगातार कई ट्विस्ट देखने को मिल रहा है. शो में अब तक आपने देखा कि अनुपमा वनराज की असली जगह दिखा दी है. वह वनराज (Sudhanshu Pandey) के बारबरी होकर उसेक हर बेईज्जती का करारा जवाब दे रही है. अनुपमा ने अब फैसला किया है कि अब वह किसी के सामने नहीं झुकेगी. वह अपने सपने को पूरा करने में जी जान लगा देगी और वनराज के तानों को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी. अब वह बा की भी तानों को नजरअंदाज करेगी. शो के अपकमिंग एपिसोड में कहानी में दिलचस्प मोड़ आने वाला है. आइए बताते हैं कहानी के नए एपिसोड के बारे में.

शो के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि काव्या, अनुपमा-अनुज को लेकर वनराज से खूब लड़ाई करेगी.  काव्या अनुज-अनुपमा को लेकर घर के मेन गेट पर ही  वनराज से लड़ती नजर आएगी. ऐसे में बा अनुपमा को सुनाएंगी कि उसके कारण ही घर में लड़ाई हो रही है.

ये भी पढ़ें- GHKKPM के एक पूरा साल होते ही पाखी, विराट, सम्राट और सई ने की जमकर मस्ती, वायरल हुआ ये वीडियो

 

तो दूसरी तरफ वनराज काव्या को हर्ट कर देगा और उसे यह बताने की कोशिश करेगा कि वह पति है और सारे अधिकार उसके ही पास हैं. शो के आने वाले एपिसोड में वनराज अनुपमा की तरह ही काव्या से भी बिहेव करेगा.  वनराज के मना करने के बाद भी काव्या उसे बिना बताए अनुज कपाड़िया के ऑफिस पहुंच जाएगी.

ये भी पढ़ें- Imlie की मां को अपनी नौकरानी बनाएगी मालिनी की मां, देखें Video

 

काव्या अनुज से कहेगी कि उसने जॉब ऑफर को एक्सेप्ट कर लिया है. ये बात सुनकर अनुज और अनुपमा हैरान हो जाएंगे. लेकिन अनुज कहेगा कि इस बारे में वह मीटिंग करेगा, इसके बाद ही वह कोई डिसिजन लेगा. शो में यह भी दिखाया जाएगा कि अनुज काव्या को जॉब देने के बारे में अनुपमा से बात करेगा. तो अब काव्या को जॉब देने का फैसला अनुपमा करेगी. शो में अब ये देखना होगा कि जब वनराज को काव्या के इस फैसले के बारे में पता चलेगा तो उसका अगला कदम क्या होगा.

 

Imlie की मां को अपनी नौकरानी बनाएगी मालिनी की मां, देखें Video

स्‍टार प्‍लस (Star Plus) का सीरियल इमली (Imlie) में इन दिनों हाईवोल्टेज ड्रामा चल रहा है. शो में अब तक आपने देखा कि कॉलेज में इमली ने डिबेट जीत लिया है. और वह कॉलेज से आने के लिए आदित्य का वेट कर रही है तो उधर मालिनी आदित्य को इंगेज कर लेती है. तो वहीं रास्ते में इमली एक लड़के से लिफ्ट मांगती है. और वह लड़का रास्ते में इमली के साथ मिसबिहेव करता है. इमली उस लड़के का बैंड बजा देती है. वह लड़का डरकर भाग जाता है. शो के अपकमिंग एपिसोड में खूब धमाल होने वाला है. आइए बताते हैं शो के आगे की कहानी.

शो में दिखाया जा रहा है कि मालिनी आदित्‍य को पाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है. ऐसे में वह हर समय अपने होने वाले बच्चे की दुहाई देकर आदित्य के करीब जाने की कोशिश कर रही है. दरअसल, आदित्‍य ने इमली को डेट पर ले जाने का प्‍लान बनाया था. तो वहीं मालिनी ने दोनों की डेट बर्बाद करने का सोच लिया.

ये भी पढ़ें- Anupamaa: भूमि पूजन में पहुंचेगा वनराज, फिर होगी अनुज-अनुपमा से भयंकर लड़ाई

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rupi Kaur (@tellywood_lover29)

 

शो में दिखाया गया कि उसने अपनी मां से मदद मांगी कि वह इमली का डेट कैसे बर्बाद करे. दोनों मां-बेटी ने उसी समय घर पर बच्‍चे के लिए पूजा रख ली और पूरे त्रिपाठी परिवार को बुला लेते हैं. तो आदित्‍य, इमली लंच डेट पर ले जाने की बजाय मालिनी के घर पूजा में चला जाता है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rupi Kaur (@tellywood_lover29)

 

शो में ये भी दिखाया जाएगा कि मालिनी और अनु जब इस बारे में बात कर रहे होंगे तो इमली दोनों की बातें सुन लेगी. उसे पता चल जाएगा कि ये मालिनी का प्लान है कि वह और आदित्य लॉन्च डेट पर न जाए.

ये भी पढ़ें- Udaariyaan: इस वजह से रुक गया तेजो और फतेह का तलाक, अब जैस्मिन चलेगी नई चाल

 

शो के अपकमिंग एपिसोड में ये भी दिखाया जाएगा कि मालिनी की मां अनु इमली को नीचा दिखाने के लिए एक नई चाल चलेगी अनु इमली की मां मीठी को अपने घर में नौकरानी रख लेगी. वह मीठी से मेहमानों को नाश्‍ता परोसने के लिए कहेगी. अब शो में ये देखना होगा कि इमली अपनी मां को इस हालत में देखकर क्या कदम उठाएगी.

नजर 2: फिर डायन बनेंगी भोजपुरी एक्ट्रेस Monalisa, देखें Video

भोजपुरी एक्ट्रेस (Bhojpuri Actress) मोनालिसा (Monalisa) अपनी एक्टिंग और डांस के जरिये दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हो रही हैं. वह फैंस को एंटरटेन करने के लिए अक्सर सोशल मीडिया पर फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं.  अब वह फिर डायन बनकर नजर में जल्द ही दिखाई देने वाली हैं.

स्टार प्लस ने इंस्टाग्राम पर ‘नजर 2’ का एक प्रोमो जारी किया है. इस वीडियो में दिखाया जा रहा है कि मोनालिसा डायन के अवतार में दिखाई दे रही है. वह फ्लाइट में एयर हॉस्टेस को अपने लंबे-लंबे नाखूनों से वार करती नजर आ रही है. ‘नजर’ का यह एपिसोड 10 अक्टुबर को रात 9 बजे आप स्टार प्लस पर देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: हॉस्टल में शिफ्ट होगी सई, विराट से हो जाएगी दूर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by StarPlus (@starplus)

 

हाल ही में एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वह ‘साड़ी के फॉल सा’ पर ऐसा धमाकेदार डांस कर रही थीं. जी हां. आप यह वीडियो देखकर मोनालिसा के दीवाने हो जाएंगे.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

 

मोनालिसा ने इस  वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, ‘साड़ी लव’. मोनालिसा के डांस मूव्स को फैंस काफी पसंद किए. यानी एक्ट्रेस को साड़ी पहनना काफी पसंद है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था.

ये भी पढ़ें- Anupamaa: ‘अनुज और अनुपमा’ का नाम साथ में देखकर भड़की बा, फाड़ा इनविटेशन कार्ड

 

View this post on Instagram

 

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

 

बता दें कि मोनालिसा अक्सर अपने पति विक्रांत सिंह राजपूत (Vikrant Singh Rajput) के साथ केशन पर जाती रहती हैं. जहां से वह वेकेशन की फोटोज सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर करती हैं.

Anupamaa: ‘अनुज और अनुपमा’ का नाम साथ में देखकर भड़की बा, फाड़ा इनविटेशन कार्ड

टीवी सीरियल अनुपमा (Anupamaa) में इन दिनों महाट्विस्ट दिखाया जा रहा है. शो की कहानी में दिलचस्प मोड़ आ चुका है. शो में अब तक आपने देखा कि अनुज (Anuj Kapadia)  की मदद से अनुपमा राखी दवे के पैसे लौटा देती है. लेकिन वनराज और बा काफी नाराज है. तो दूसरी तरफ रोहन नंदिनी को हासिल करने के लिए समर को जान से मारने की कोशिश करता है. लेकिन नंदिनी समर को बचा लेती है. शो के आने वाले एपिसोड में नया ट्विस्ट एंड टर्न आने वाला है. आइए बताते हैं शो के आगे की कहानी…

शो में दिखाया जा रहा है कि अनुज अनुपमा को अपने घर बुलाता है. अनुपमा के साथ बापू जी भी अनुज के घर जाते हैं.  जब अनुपमा अनुज के घर पहुंचती है तब उसे अनुज बहुत बड़ा सरप्राइज देता है. जिसे देखकर अनुपमा बहुत खुश होती है.

ये भी पढ़ें- Udaariyaan: इस वजह से रुक गया तेजो और फतेह का तलाक, अब जैस्मिन चलेगी नई चाल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by StarPlus (@starplus)

 

दरअसल अनुज अनुपमा को एक इनविटेशन कार्ड देता है. यह इनविटेशन कार्ड अनुज के नए प्रोजेक्ट का है. अनुज एक फाइव स्टार होटल का बनवाने वाला है जिसके भूमि पूजन के लिए वह लोगों को इनवाइट कर रहा है. उसने इस इनविटेशन कार्ड में अनुपमा का नाम भी लिखवाया है. तो ऐसे में अनुपमा इनविटेशन कार्ड में अपना नाम देखकर बेहद खुश होती है. अनुपमा इस खुशी को सेलिब्रेट करने के लिए अनुज के किचन में कुछ मीठा बनाती है.

 

ये भी पढ़ें- मीत- बदलेगी दुनिया की रीत: आशी सिंह ने पहनी रील लाइफ मां की शादी की साड़ी

तो दूसरी तरफ अनुपमा और बापूजी घर आते हैं तब शाह परिवार को बताते हैं. बा इनविटेशन कार्ड पर अनुज के साथ अनुपमा का नाम देखकर भड़क जाती हैं. जब बा को यह भी पता चलता है कि अनुपमा ने अनुज के किचन में मिठाई बनाई है तब तो वह गुस्से में इनविटेशन कार्ड भी फाड़ देती है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by shubhangiaofficial (@shubhangis_fan)

इतना ही नहीं, बा भूमि पूजन में जाने से पूरे घरवाले को मना करती है. अनुपमा बा के इस बात से बहुत दुखी होती है. और वह इनविटेशन कार्ड को फिर से जोड़ती है. शो में अब ये देखना होगा कि अनुपमा बा को मना पाती है या नहीं.

ये भी पढ़ें- नशे की हालत में अनुज करेगा अपने प्यार का ऐलान! क्या होगा अनुपमा का रिएक्शन

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें