भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Industry) की जानी मानी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) इन दिनों काफी सुर्खियों में है. ऐसा लगता है कि मोनालिसा को सुर्खियां बटोरना बेहद अच्छे से आता है तभी तो वे कभी अपनी फोटोज को लेकर तो कभी वीडियोज को लेकर सुर्खियों में बनी ही रहती हैं. इसी कड़ी में एक बार फिर मोनालिसा अपनी एक टिक-टॉक वीडियो (Tik Tok Video) को लेकर लाइमलाइट में आ गई है.
इस वीडियो में मोनालिसा (Monalisa) काफी खूबसूरत दिखाई दे रही हैं. अपने क्यूट अंदाज में मोनालिसा बौलीवुड डायलॉग पर एक्टिंग करती नजर आ रही हैं. इस वीडियो के कैप्शन में भी मोनालिसा ने लिखा है कि,- “Full on Over Acting…” इसी के साथ ही उन्होनें अपने कैप्शन में कुछ हैशटैग्स भी इस्तेमाल किए है जैसे कि- #love #acting #passion #comedy #fun #masti #laughter.
इस वीडियो को देखने के बाद मोनालिसा (Monalisa) के फैंस के अलग अलग रिएक्शन्स (Reactions) देखने को मिल रहे हैं. हर बार की तरह इस बार भी मोनालिसा के फैंस उनकी इस वीडियो की भी बेहद तारीफ कर रहे हैं. इस टिक टॉक (Tik Tok) वीडियो को मोनालिसा ने अपने औफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट (Official Instagram Account) से शेयर किया है और इस वीडियो को अब तक 1 लाख 21 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है.
इतना ही नहीं बल्कि मोनालिसा को नेचर के प्रति भी काफी लगाव है और ऐसा उनकी लेटेस्ट फोटोज को देख कर कहा जा सकता है. हाल ही में मोनालिसा ने अपनी लेटेस्ट फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसके कैप्शन में उन्होनें लिखा है कि, On world environmental day, lets pledge to make this planet sustainable. #Coexist #worldenvironmentday2020.
जैसा कि हम सब जानते हैं कि पूरे विश्व में कोरोना वायरस (Corona Virus) नाम की बिमारी फैली हुई है जिसकी वजह से कुछ समय के लिए सभी कामों को बंद कर दिया गया था. हालांकि अर्थव्यवस्था को नजर में रखते हुए सरकार ने काफी हद तक लॉकडाउन (Lockdown) खोल दिया है लेकिन सभी के सिरों पर कोरोना वायरस (Corona Virus) जैसी बिमारी का खतरा तो बना ही हुआ है. ऐसे में सरकार ने अभी तक सिनेमाघरों को खोलने की इजाजत नहीं दी है और साथ ही सभी फिल्मों और वेब सीरीज (Web Series) की शूटिंग भी बंद है.
यानी कि फिलहाल सभी एक्टर/एक्ट्रेसेस अपने अपने घरों में ही बैठे हैं और सिर्फ सोशल मीडिया से ही अपने फैंस को फोटोज और वीडियोज के जरिए एंटरटेन कर रहे हैं. इस कड़ी में सभी लोग ओटीटी प्लेटफोर्म्स (OTT Platforms) का जमकर फायदा उठा रहे हैं और घर बैठे अपनी पसंदीदा फिल्में और वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफोर्म्स पर ही देख रहे हैं जैसे कि- नेटफ्लिक्स (Netflix), अमेजोन प्रोइम वीडियो (Amazon Prime Video), जी5 (Zee5), एम एक्स प्लेयर (MX Player), आदी.
आपको बता दें, भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Industry) की जानी मानी एक्ट्रेस रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है बल्कि उनकी फैन फौलोविंग इस कदर है कि इनके फैंस उनकी हर फोटो, हर वीडियो, हर फिल्म को खूब पसंद करते हैं और ना सिर्फ पसंद करते हैं बल्कि उनके फैंस उन्हें दीवानों की तरह चाहते हैं. रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) के फैंस के लिए ओटीटी प्लेटफोर्म जी5 (Zee5) की तरफ से एक सरप्राइज आया है जिसमें वे अपनी पसंदीदी एक्ट्रेस रानी चटर्जी की यह चुनिंदा फिल्में बिल्कुल फ्री में देख पाएंगे.
2014 में रिलीज हुई फिल्म ‘राउडी रानी’ भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपरहिट फिल्मों में से एक रही है. इस फिल्म का निर्देशन इकबाल बक्श ने किया था और लीड रोल में एक्ट्रेस रानी चटर्जी के साथ संभावना सेठ (Sambhavna Seth) और अमरीश सिंह (Amrish Singh) दिखाई दिए थे.
रंगबाज (Rangbaaj)
https://www.youtube.com/watch?v=JKo6iouS0Rs
2017 में रिलीज हुई रानी चटर्जी की सुपर हिट फिल्म ‘रंगबाज’ शिवराम यादव के डायरेक्शन में बनी थी. इस फिल्म में रानी चटर्जी के साथ लीड रोल हैदर काजमी ने निभाया था.
रानी चटर्जी की इस फिल्म को दर्शकों द्वारा खूब तारीफें मिली थी और खूब पसंद किया गया था. इस फिल्म में एक्ट्रेस रानी चटर्जी के साथ आकाश सिंह यादव (Akash Singh Yadav), काजल राघवानी (Kajal Raghavani), अंजना सिंह (Anjana Singh) और मनोज टाइगर (Manoj Tiger) जैसे कई कलाकर अहम किरदार में दिखाई दिए थे.
देवरा बड़ा सतावेला (Devra Bada Satavela)
2010 में रिलीज हुई रानी चटर्जी की इस फिल्म को खूब सफलता मिली थी. इस फिल्म में सुपरस्टार रवि किशन (Ravi Kishan) और रानी चटर्जी की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था. रानी और रवि के अलावा इस फिल्म में भोजपुरी इंडस्ट्री की बेहद पौपुलर एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) और एक्टर पवन सिंह (Pawan Singh) भी लीड रोल में नजर आए थे.
भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे पौपुलर जोड़ियों में से एक रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) और खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की इस फिल्म ने तो जैसे सिनेमाघरों में घमाल ही मचा दिया था. ना केवल फिल्म बल्कि इस फिल्म के सभी गाने भी काफी लोकप्रिय रहे थे. इस फिल्म का निर्देशन अजय कुमार झा ने किया था.
35 करोड़ की आबादी वाले भोजपुरी बेल्ट में हिंदी फिल्मों की तरह भोजपुरी फ़िल्में (Bhojpuri Movie) भी दर्शकों को खासा पसंद है. भोजपुरी सिनेमा देखने वाले यूपी, बिहार के साथ ही दिल्ली, मुम्बई सहित देश के सभी राज्यों में फैलें हुयें हैं. क्यों की भोजपुरी बेल्ट के लोग काम के तलाश में पलायन कर जाते हैं. अब जब नौकरीपेशा से लेकर कामगार वर्ग लौक डाउन (LOCKDOWN) के चलते अपने घरों में बैठा हुआ है. तो इस खाली समय में मनोरंजन के साधनों की आवश्यकता बढ़ गई है. लोग अपने बोरियत को दूर करने के लिए अलग-अलग तरीके अपना रहें हैं.
लोगों के लिए इस बोरियत भरे समय में डिजिटल माध्यम और यूट्यूब सबसे बड़ा सहारा बन कर उभरा है. इस दौर में भोजपुरी सिनेमा को चाहने वाले सिनेमाहाल में तो जा नहीं सकतें हैं क्यों लॉक डाउन ने मनोरंजन के सभी साधनों पर तालाबंदी कर रखा है. इस स्थिति में भोजपुरी सिनेमा को चाहने वाले निराश न हों क्यों यहाँ हम आप को बता रहें हैं भोजपुरी की 10 बेहतरीन फिल्मों के बारें में. जिसे आप घर बैठे ही यूट्यूब पर हाई डेफिनेशन (HD) क्वालिटी में फ्री में देख सकतें हैं.
इस फिल्म की कहानी दर्शकों को अंत तक बांधे रखती है. फिल्म की कहानी से दर्शक खुद को जोड़ कर देखनें को मजबूर हो जातें हैं. फिल्म में खेसारी लाल यादव और आकांक्षा अवस्थी के साथ ही सीपी भट्ट, दीपिका त्रिपाठी , कृष्ण कुमार , संजय पांडेय, समर्थ चतुर्वेदी , अनूप अरोरा , विनीत विशाल , अजय सिंह , जयशंकर पांडेय , सुभाष यादव , आयुषी तिवारी आदि हैं का जोरदार अभिनय देखने को मिलता है. फिल्म का निर्देशन निर्देशक योगेश राज मिश्रा ने किया है और लिखा है मनोज पांडेय नें.छायांकन अमिताभ चंद्रा का है तो संगीत धनञ्जय मिश्रा नें दिया है.
गदर…
इस फिल्म में पवन सिंह और निधि झा का रोमांश देखने लायक है. फिल्म में नेहा सिंह, सुशील सिंह, मोनालिसा, राजेश सिंह, प्रिया शर्मा, उमेश सिंह, राजू सिंह माही, लोटा तिवारी, हीरा यादव, रोहन सिंह राजपूत तथा सीमा सिंह का जबरदस्त अभिनय भी देखनें को मिलेगा. निर्देशन रमाकांत प्रसाद नें किया हैं और निर्माता भूपेंद्र विजय सिंह, बबलू एम गुप्ता और रवि सिन्घ राजपूत हैं.
साल 2015 में रिलीज़ हुई इस फिल्म नें भोजपुरी बेल्ट के दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था. यह फिल्म अपनी कहानी और कलाकारों के अभिनय की बदौलत भोजपुरी की हिट फिल्मों में शुमार है. इस फिल्म को यूट्यूब पर साल 2016 में रीलीज किया गया. फिल्म ‘पटना से पाकिस्तान’ (Patna Se Pakistan) में दिनेश लाल यादव “निरहुआ” के अलावा काजल राघवानी, आम्रपाली दुबे, मनोज सिंह टाइगर “बतासा चाचा” सुशील सिंह और अशोक समर्थ ने मुख्य भूमिका निभाई है.
बहूरानी…
यह भोजपुरी की उन फिल्मों में शुमार है जो पारिवारिक होने के साथ ही महिला प्रधान फिल्म हैं. इस फिल्म के पटकथा व निर्देशक पराग पाटिल हैं व लेखक शिव प्रकाश सरोज. संगीतकार राम परवेश व दामोदर राव, गीतकार राजेश मिश्रा, एस. के. चैहान, शिव प्रकाश सरोज का है. फिल्म के छायांकन की जिम्मेदारी जगमिंदर सिंह नें निभाई है. फिल्म में शुभम तिवारी, अंजना सिंह, रविराज दीपू, पूनम दूबे, बालेश्वर सिंह, राम मिश्रा, मनोज टाईगर, सी पी भट्ट, बबलू यादव, जय प्रकाश सिंह, सुनीता सिंह, संजना सिंह, अमरेश त्रिपाठी, सीमा सिंह, दिव्या द्विवेदी, परी पाण्डेय, रोहित राज का जोरदार अभिनय देखने को मिलता है.
इस फिल्म नें अत्याचार और भ्रष्टाचार पर कठोर प्रहार किया है. फिल्म में सुपरस्टार शुभम तिवारी एक जांबाज और ईमानदार पुलिस अफसर के रूप में लुट, खसोट, अत्याचार में लगे भ्रष्टाचारियों से लड़ते हुए दिखतें हैं. इस फिल्म में शुभम तिवारी के अपोजिट रानी चटर्जी की जोड़ी ने खूब धमाल मचाया था. फिल्म में शुभम तिवारी, रानी चटर्जी के अलावा अवधेश मिश्रा, बालेश्वर सिंह, मनोज सिंह टाईगर, राम मिश्रा, सोनू झा, देव सिंह, बिपिन सिंह, सपना, राकेश त्रिपाठी, बबलू यादव नें प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं.
लव और राजनीति…
इस फिल्म में रवि किशन के साथ अंजना सिंह ने की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था. इन दोनों कलाकारों की रोमांटिक जोड़ी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. फिल्म के निर्देशक हर्ष आनंद हैं और निर्माता आशा देवी, सुचेता टैगोर हैं संगीत का एसआरके संगीत का है.
फिल्म मुख्य रूप से कुश्ती पर आधारित है, जो कि लव एंगल से जोड़ी गई है. इसमें खेसारी नें एक सीधे साधे लड़के का रोल निभाया है. तो काजल राघवानी नें एक तेजतर्रार पढ़ी लिखी लड़की का किरदार निभाया हैं. इस फिल्म में देव सिंह, अशोक समर्थ, काजल राघवानी, अक्षरा सिंह, शुभी शर्मा, स्मृति सिन्हा, संजय महानंद नें भी प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं.
मोकामा 0 किमी…
यह फिल्म बिहार के अंडरवर्ल्ड व गैंगवार पर आधारित है. इसमें भोजपुरी के सुपर स्टार दिनेश लाल और अभिनेत्री आम्रपाली दूबे व अंजना सिंह की जोड़ी ने जोरदार अभिनय किया है. फिल्म के निर्माता सुजीत तिवारी हैं साथ ही इस फिल्म में दिनेश लाल यादव (निरहुआ), आम्रपाली दुबे, सुशील सिंह, अंजना सिंह, के साथ संजय पांडे, मनोज टाइगर, प्रकाश जैस नें मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं.
संघर्ष…
सबरंग भोजपुरी फिल्म अवार्ड में एक दर्जन से अधिक अवार्ड जीतनें वाली इस फिल्म में खेसारी लाल यादव, काजल राघवानी, रितु सिंह , अवधेश मिश्रा, महेश आचार्य, संजय महानंद, निशा झा, रीना रानी, सुबोध सेठ, प्रेरणा सुषमा, दीपक सिन्हा, देव सिंह, सुमन झा, यदुवेंद्र यादव ने अपनें अभिनय से जान फूंक दी है. फिल्म में खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी का मर्मस्पर्शी किरदार जहां मन को भावुक कर देता है, वहीं अवधेश मिश्रा का चरित्र समाज को सीख देता है.
जबरदस्त एक्शन, रोमांच, और पारिवारिक पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ आम्रपाली दुबे, देव सिंह, अवधेश मिश्रा, सुशील सिंह, मनोज सिंह टाइगर, अनूप अरोरा, प्रकाश जैस, माया यादव, किरण यादव, शकीला मजीद, सुबोध सेठ, गोपाल राय नें कमाल की एक्टिंग की है.
कोरोना (Corona) और लाॅक डाउन (Lockdown) में जहां ज्यादातर फिल्म कलाकार अपने अपने घरों में बैठ कर कूकिंग आदि करने के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने में व्यस्त हैं, वहीं भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह (Akshara Singh) कुछ नए गाने बनाकर बाजार में लेकर आ रही हैं. उनका ताजा तरीन नया गाना ‘‘कोरा में आजा छोरा’’ (Kora Me Aaja Chhora) बाजार में आते ही वायरल हो गया. इस गाने को अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने अपनी आवाज में स्वरबद्ध किया है, जिसकी तैयारी का वीडियो पिछले दिनों उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर पोस्ट किया था. अब अक्षरा सिंह ने इस गीत को अपने ऑफिसयल यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया है, जिसे उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. वैसे तो गाना ‘कोरा में आजा छोरा’ का अभी तक केवल ऑडियो जारी हुआ है, लेकिन लोग इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं.
‘‘कोरा में आजा छोरा’’ गीत को मिल रही सफलता से अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने खुशी जाहिर करते हुए अपने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर इसे फन सौन्ग बताया है. अक्षरा सिंह ने कहा कि यह गाना लॉक डाउन की बोरियत को दूर करने वाला है, इसलिए लोग इसे पसंद कर रहे हैं. हालांकि अभी इसका वीडियो रिलीज नहीं हुआ, लेकिन फिर भी लोग इसे पसंद कर रहे हैं. पर हम जल्द इसका वीडियो भी लेकर आने वाले हैं.
अक्षरा सिंह अपने हर गीत पर पूरी गंभीरता के साथ काम करती हैं. वह कहती हैं- ‘‘काम मेरे लिए पूजा है और इस गाने को भी मैंने अपना शत प्रतिशत दिया है. तब जाकर मस्ती के बीच एक अच्छा गाना बन पाया है.’’
यह गीत अमैजन प्राइम म्यूजिक (Amazon Prime Music), एप्पल म्यूजिक (Apple Music), जीयो सावन (Jio Saavn), हंगामा म्यूजिक (Hungama Music), विंक म्यूजिक (Wynk Music) और तमेव पर मौजूद है. इस गीत के गीतकार कुंदन प्रीत, संगीतकार आशीश वर्मा, म्यूजिक अरेंजर कैलाश पांडेय व आशीश वर्मा तथा डिजिटल हेड विक्की यादव हैं.
भोजपुरी फिल्मों के चर्चित अभिनेता रितेश पांडे (Ritesh Pandey) पिछले कुछ वर्षों से गायकी में भी धूम मचा रहे हैं. इन दिनों रितेश पांडे और मधु का इंटरनेशनल गाना ‘लचके कमरिया’ ‘यशी फिल्म्स’ के ‘यूट्यूब’ चैनल पर रिलीज होते ही वायरल हो गया. महज 24 घंटे में इस गाने को दो लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है. इस गाने की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इस गाने को रितेष पांडे (Ritesh Pandey) और मधु शर्मा (Madhu Sharma) पर दुबई में फिल्माया गया है. दर्शकों को इस गाने में रितेश पांडे और मधु शर्मा की केमेस्ट्री कहर ढाने वाली लग रही है.
इस गाने की लोकप्रियता से रितेश पांडे काफी उत्साह से भरे हुए हैं.वह कहते हैं- ‘‘हमें इस बात का अंदाजा था कि भोजपुरी के दर्षकों को इस गाने का बेसब्री से इंतजार है, मगर मैने सपने में भी नही सोचा था कि ‘लचके कमरिया’ गाने को लोग इस कदर पसंद करेंगे. वैसे ‘लचके कमरिया’ एक बेहद खूबसूरत गाना है, जिसका फिल्मांकन भी भव्य स्तर पर किया गया है. मैंने जब इस गाने को गाया था, तब पहली बार अंदर से आवाज जरुर आयी थी कि यह गाना लोगों को पसंद आ सकता है. आज लोगों को मेरा यह गाना पसंद आ रहा है, इसके लिए मैं उनका शक्रगुजार हूं. मैं ‘यष फिल्मस’ के अभय सिन्हा का भी धन्यवाद अदा करता हूं कि उन्होंने मुझ पर भरोसा कर इतने बड़े गाने का हिस्सा बनाया.’’
रितेश पांडे आगे कहते है- ‘‘यह गाना बवाल है. यह अपने आप में एक अनोखा गाना है. इसमें मधु शर्मा के साथ काम करने का अनुभव शानदार रहा. उम्मीद है कि हमारे फैंस, भोजपुरी के दर्षकों और भोजपुरी के फिल्माकारों को हमारी जोड़ी पसंद आ रही होगी.’’
लगता है लौकडाउन में भोजपुरी गाना लोगों को उन के घरों में ही खूब नचवाएगा, शायद तभी हाल ही में ‘पकड़ाईल बा मेडिकल रिपोर्ट…’ गाना रीलिज होते ही भौकाल बना चुका है.
यों भोजपुरी सिनेमा के गायक व अभिनेता प्रमोद प्रेमी यादव कुछ अलग और खास तरह का गाना दर्शकों के बीच ले कर आते हैं. अपने खास अंदाज और खास गाने को दर्शकों के बीच ले कर आने की वजह से उन की खास पहचान है. प्रमोद प्रेमी के गाने की खासियत यही होती है कि वे अपने गाने में खांटी भोजपुरिया को आधुनिक अंदाज में दर्शकों के सामने परोसते हैं.
अब एक बार फिर से अपने चाहने वालों के लिए ले कर आए हैं नया गाना ‘पकड़ाईल बा मेडिकल रिपोर्ट…’ जोकि रिलीज होते ही वायरल हो गया और इस गाने को खूब रिस्पौंस मिल रहा है. इस गाने को सोशल मीडिया के अलगअलग प्लेटफौर्म पर लोग वीडियो भी बना रहे हैं और मात्र कुछ ही दिनों में इसे 10 लाख से अधिक लोग यूट्यूब पर देख चुके हैं.
प्रमोद प्रेमी यादव के खास अंदाज में गाए हुए इस मधुर गीत में स्वर से स्वर मिलाया है गायिका प्रियंका सिंह अंतरा ने. गीतकार हैं रोशन सिंह विश्वास और संगीतकार हैं प्रियांशु सिंह.
देश में कोरोना (Corona) के संक्रमण में कोई कमी नहीं आ रही है और Lockdown के पहले और दूसरे चरण के बाद तीसरे फेज को 3 मई से भी आगे बढ़ाने पर फैसला हो रहा है. ऐसे में सभी की तरह भोजपुरी इंडस्ट्री के लोग भी Lockdown का पालन करते हुए फिल्मों की शूटिंग बंद कर अपनें घरों में समय काट रहें हैं.
इस Lockdown के बीच भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री (Bhojpuri Film Industry) से जुड़ी एक्ट्रेसेस सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ जुड़ी हुई हैं और अपनी फोटोज और वीडियो शेयर कर फैंस को एंटरटेन कर रही हैं. ऐसे में भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) इन दिनों अपने फैंस का भरपूर प्यार ले रही हैं. जी हां बात की जाए अक्षरा सिंह (Akshara Singh) की तो वे आए दिन अपने औफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट (Official Instagram Account) पर अपनी चुनिंदा फोटोज और वीडियोज अप्लोड करती रहती हैं जो कि उनके फैंस को काफी पसंद आती हैं.
अक्षरा सिंह (Akshara Singh) अपनी खूबसूरती को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं. अक्षरा इतनी सुंदर हैं कि कोई भी उन्हें देख अपने आपको उनसे प्यार करने से खुद को रोक नहीं पाएगा. वैसै तो अक्षरा सिंह अपने हर आउटफिट में खूब जचती हैं पर आज हम आपको दिखाएंगे उनके कुछ ऐसे साड़ी लुक जिसे देख आप भी ये कहने पर मजबूर हो जाएंगे कि वे सचमच साड़ी में कहर बरसाती हैं.
पीले रंग की साड़ी में अक्षरा सिंह बेहद खूबसूरत लग रही हैं. अक्षरा की इन फोटो पर 40 हजार से भी ज्यादा लाइक्स हैं और फैंस उनके इस लुक की लगातार तारीफ कर रहे हैं.
यह फोटो देख ये कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि अक्षरा को अपने फैंस को खुद करना बेहद अच्छे से आता है तभी तो वे अपनी ऐसी फोटोज शेयर करती हैं जिसे देख उनके फैंस के दिलों की धड़कनें बढ़ जाती हैं. अब इस फोटो को ही देख लीजिए, अक्षरा लाल साड़ी में किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही.
गुलाबी कलर की साड़ी पहन अक्षरा स्टेज पर ना सिर्फ पर्फोर्म कर रही हैं बल्कि वे अपने इस कातिल लुक से लाखों दिल जीत रही हैं. एक्टिंग के साथ साथ अक्षरा के लुक्स ने उनके फैंस को दीवाना किया हुआ है.
सफेद रंग की साड़ी में अक्षरा काफी सिंपल सोबर दिखाई दे रही हैं और उनका ये सादगी भरा रूप देख ऐसा कहना बिल्कुल गलत नहीं होगी कि वे अपने इन लुक्स से किसी को भी अपना दीवाना बना सकती हैं.
साल 2016 में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) के साथ अपने फिल्मी करियल की शुरूआत करने वाली एक्ट्रेस निधी झा (Nidhi Jha) आज लाखों दिलों की जान बन चुकी है. निधी झा ने भोजपुरी फिल्म ‘गदर’ (Gadar) से फिल्मों में डेब्यू किया था और तभी से वे लोगों के दिलों में बस्ती चली गई और आज वे भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Industry) की जानी मानी एक्ट्रेसेस में से एक हैं.
भोजपुरी फिल्मों के साथ साथ निधी झा (Nidhi Jha) ने पौपुलर टेलिवीजन सीरियल्स जैसे कि बालिका बधु (Balika Vadhu), सपने सुहाने लड़कपन के (Sapne Suhane Ladakpan Ke), क्राइम पैट्रोल (Crime Patrol), अदालत (Adalat) जैसे कई सीरियल्स में काम किया है. ऐसा देखनें में आया है कि भोजपुरी एक्ट्रेस निधी झा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और एक्टिव रहने के साथ साथ वे अपने नए-नए लुक्स अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं.
फैंस भी निधी झा के हर लुक को काफी प्यार देते हैं और जमकर उनकी तारीफ करते हैं. आज जो हम आपको निधी झा (Nidhi Jha) के लुक्स दिखाने जा रहे हैं उन्हें देख कर ऐसा लगता है कि निधी को दुल्हन की तरह सजने संवरने का काफी शौंक है. जी हां उन्होने अपने कई फोटोशूट्स दुल्हन का गेट-अप कैरी किए हुए करवाए हैं.
इन फोटोज के देख ये कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि निधी झा दुल्हन के गेट-अप में सचमुच कयामत बरसाती हैं. वैसे तो उनका हर लुक ही काबिल-ए-तारीफ होता है लेकिल उनकी इन नई नवेली दुल्हन बनी फोटोज ने तो जैसे लोगों के दिल ही जीत लिए हों. निधी की इन खूबसूरत फोटोज को देख कोई भी उनके प्यार में पड़ने से खुद को रोक नहीं पाएगा.
इन दिनों भोजपुरी बेल्ट में गायिका अंतरा सिंह प्रियंका ( Antra Singh Priyanka) का जादू सभी के सिर पर चढ़ कर बोल रहा है. भोजपुरी सिनेमा के सभी बड़े गायक अंतरा सिंह प्रियंका के साथ गानें के लिए लालयित रहतें हैं. वह चाहे भोजपुरी सिनेमा के मेगा स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) हों यह सुपर स्टार रितेश पाण्डेय (Ritesh Pandey). अंतरा सिंह प्रियंका ( Antra Singh Priyanka) के साथ भोजपुरी के जितनें भी गायकों नें गीत गाएं हैं वह सभी गानें सुपर हिट की श्रेणीं में शुमार रहें हैं.
इस लॉक डाउन (Lockdawn ) के बीच एक बार फिर अंतरा सिंह प्रियंका ( Antra Singh Priyanka) और खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का एक नया भोजपुरी गाना (New Bhojpuri Song) ‘हाई हिल के सेंडिल’ रिलीज किया गया है. जो अपने रिलीज होने के हफ्ते भर के भीतर 7 मिलियन ( 77 लाख ) के ब्युअर की संख्या पार कर गया है.
इस समय अंतरा सिंह प्रियंका ( Antra Singh Priyanka) और खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के इस गाने ने यूट्यूब पर धूम मचा रखी है. भोजपुरी बेल्ट के दर्शक इसे खूब पसंद कर रहे हैं और इस गाने को बार-बार सुन रहें हैं. इस भोजपुरी गाने को अभी ऑडियो फॉर्मेट में रिलीज किया गया है. लेकिन इस गाने की लोकप्रियता को देखते हुए इसे लॉक डाउन ( Lockdawn ) के बाद वीडियो फॉर्मेट में भी रिलीज किये जाने की तैयारी है.
हाई हील के सेंडिल (High Heel Ke Sandil) नाम के इस भोजपुरी गानें को आदिशक्ति फिल्म्स (Aadishakti Films) के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. अंतरा सिंह प्रियंका ( Antra Singh Priyanka) और खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) द्वारा गाये इस गीत को अखिलेश कश्यप ने लिखा है और इसका संगीत आदिशक्ति फिल्म्स (Aadishakti Films) के श्याम सुंदर नें दिया है . इसको डिजिटल प्लेटफार्म देनें की जिम्मेदारी विक्की यादव नें निभाई है. इस भोजपुरी एल्बम के निर्माता मनोज मिश्रा है और कंपनी का लेबल दिया है मार्स एंटरटेनमेंट नें.
अंतरा सिंह प्रियंका ( Antra Singh Priyanka) और खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का हाल ही में आया भोजपुरी वीडियो सांग (Bhojpuri Video song) लहंगा लखनऊआ (Lehnga Lakhnauaa) नें सफलता के रिकार्ड तोड़ दिए थे. इसके अलावा अंतरा सिंह प्रियंका ( Antra Singh Priyanka) और खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने एक साथ दर्जनों वीडियो सांग (Bhojpuri Video song) में अपनी आवाज दी है जिसे करोड़ों बार देखा जा चुका है.
बौलीवुड की तरह भोजपुरी में फुल कौमेडी वाली फिल्में अभी काफी कम बन रहीं हैं. जब की भोजपुरी फिल्मों में भी अब स्तरीय कौमेडी देखनें को मिल रही है. इस कड़ी में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में “बताशा चाचा” (Batasha Chacha) के नाम से मशहूर अभिनेता मनोज टाइगर (Manoj Singh Tiger) के लीड रोल वाली फिल्म ‘लागल रहा बताशा’ (Lagal Raha Batasha) को एसआरके म्यूजिक के औफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है. यह फिल्म साल 2019 के जनवरी महीनें में प्रदर्शित की गई थी. ‘लागल रहा बताशा’ भोजपुरी सिनेमा की मात्र फुल कौमेडी फिल्म है.
इस फिल्म की की खास बात यह है की इसे पूरे परिवार के साथ बैठ कर देखा जा सकता है. अश्लीलता से परे इस फिल्म में प्यार और इमोशन्स का भी जबरदस्त तड़का देखनें को मिलता है.
इस फिल्म की कहानी फिल्म के लीड एक्टर मनोज सिंह टाइगर “बतासा चाचा” ने लिखी है. मनोज सिंह टाइगर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के हरफनमौला कलाकारों में शुमार हैं. भोजपुरी में वह बतौर कौमेडियन, विलेन, और गंभीर रोल के जरिये अपनी अलग ही पहचान बनानें में कामयाब रहें हैं.
फिल्म की कहानी गांव में नौटंकी मण्डली चलाने वाले एक ऐसे युवक की है जिसे भोजपुरी सीखने आई नामचीन अभिनेत्री आम्रपाली दूबे (Amrapali Dubey) से हुए प्यार हो जाता है. फिल्म में आम्रपाली दूबे को उनके असली नाम से किरदार में दिखाया गया है जो बहुत बड़ी फिल्म ऐक्ट्रेस है. फिल्म में नौटंकी मंडली के अगुआ बतासा यानी मनोज सिंह टाइगर ने इस फिल्म में अपने रोल को बड़ी सिद्दत से निभाया है, फिल्म की कहानी में नवीनता तो है ही साथ ही फिल्मांकन में भी भव्यता देखने को मिलती है. इस फिल्म की सबसे खास बात ये है कि फिल्म के सभी अभिनेता रंगमंच से जुड़े हैं. फिल्म में अश्लीलता से परहेज किया है.
इन दिग्गज कलाकारों से सजी है यह फिल्म
इस फिल्म को फुल इंटरटेनमेन्ट्स के नजरिये से देखा जा सकता है क्यों की इस फिल्म में भोजपुरी के सभी दिग्गज कौमेडियन्स नें काम किया है इस फिल्म में भोजपुरी सनसनी आम्रपाली दूबे और मनोज टाइगर के साथ अविनाश द्विवेदी, प्रकाश जैस, संजय पांडे, के के गोस्वामी, सीपी भट्ट, आनंद मोहन, विनोद मिश्रा, महेश आचार्य, संतोष श्रीवास्तव, राहुल श्रीवास्तव, किरण यादव, धामा वर्मा, दिलीप वर्मा, लल्लन सिंह, सोनू पांडेय, जे के, सम्भावना सेठ एवं सुशील सिंह नें जबरदस्त अभिनय किया है.
फिल्म का निर्देशन आलोक विसेन नें किया है निर्माता संजीव कुशवाहा और आलोक ने. फ़िल्म के संगीतकार ओम झा हैं, गीतकार हैं प्यारेलाल कवि व आज़ाद सिंह है और सिनेमेटोग्राफी फ़िरोज़ खान नें की है.क्रिएटिव प्रोड्यूसर की जिम्मेदारी रजनीश कुमार नें निभाई है तो संपादन संतोष मंडल नें किया है. फिल्म की कोरियोग्राफी रिक्की गुप्ता और महेश आचार्य नें की है इस फिल्म के पीआरओ उदय भगत और रंजन सिंह है. फिल्म का निर्माण वी क्लासिक मूवीज़ प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले हुआ है.