भोजपुरी अभिनेता और उत्तर पूर्व दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी और उनकी पत्नी श्रीमती सुरभि तिवारी ने अपने घर आई नन्ही परी के लिए प्यारा सा नाम खोज ही लिया. बुधवार को दिल्ली में हुए नामकरण समारोह में भोजपुरी अभिनेता व गायक तथा दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी की बड़ी बेटी रीति तिवारी ने अपनी छोटी बहन के लिए सान्विका तिवारी (Saanvika tiwari ) यह नाम सुझाया.
ज्ञातव्य है कि अप्रैल 2020 में कोरोना काल में मनोज तिवारी ने सुरभि तिवारी से दूसरा विवाह रचाया और 2020 की समाप्ति होते होते उनकी पत्नी ने मनोज तिवारी को बेटी का यह यादगार तोहफा दिया था. उनकी इस प्यारी बेटी के नामकरण समारोह में कई जानी मानी हस्तियां सान्विका तिवारी को आशीर्वाद देने आयी थी.
ये भी पढ़ें- भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह का नया गाना ‘करी ना बलम जी मनमानी’ हुआ वायरल, देखें Video
मनोज तिवारी से जब पूछा गया कि क्या उन्होंने अपनी बेटी का यही नाम सोचा था ? इस पर उन्होंने कहा -” मेरी बड़ी बेटी रीति तिवारी ने यह हक मुझसे छीन लिया था और दिल्ली आने के बाद एक नामकरण समारोह में रीति ने अपनी छोटी बहन का प्यारा सा नाम रखा सान्विका तिवारी.”
आज देश में बड़ा नाम बन चुके हैं. कभी बेहद साधारण सा जीवन जीने वाले मनोज तिवारी ने पहले भोजपुरी संगीत जगत में धमाल मचाया उसके बाद बतौर अभिनेता फिल्मों की दुनिया में धमाल मचाया. फिर राजनीति के मैदान में भी उनका जलवा दिखा. बतौर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पार्टी के लिए वह दिल्ली जैसे अहम राज्य की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. अब निजी जीवन में सांसद मनोज तिवारी दो बेटियों के पिता हैं. बिहार की राजधानी पटना की रहने वाली सुरभि तिवारी जानी मानी गायिका हैं.
भोजपुरी क्वीन ‘आम्रपाली दूबे’ सेलिब्रेट कर रही हैं अपना बर्थडे, इन सितारों ने दी बधाई
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं. और वह अपने फैंस के साथ अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं.
फैंस भी इंटरनेट उनके पोस्ट को काफी पसंद करते हैं. लेकिन अब रानी चटर्जी ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी है कि वो सोशल मीडिया से थोड़े दिन के लिए ब्रेक ले रही हैं.
एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने यह लिखा कि शायद यह सोशल मीडिया पर मेरा आखिरी पोस्ट है. मैं कुछ दिनों के लिए इंस्टाग्राम और फेसबुक से ब्रेक ले रही है. मैं जल्द ही नई एनर्जी के साथ वापस लौटूंगी.
भोजपुरी एक्टर Pawan Singh की बर्थडे पार्टी में नजर आये बड़े सितारें, देखें फोटोज
रानी चटर्जी के इस पोस्ट पर कई यूजर्स ने कमेंट किया हैं. एक यूजर ने लिखा, हम आपको मिस करेंगे, तो वहीं एक्ट्रेस गुंजन पंत ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘खुश रहो और फोन पर कनेक्ट रहो.
वर्कफ्रंट की बात करें तो, रानी चटर्जी जल्द ही अपकमिंग एक्शन-ड्रामा ‘लेडी सिंघम’ (Lady Singham) में नजर आएंगी. इस फिल्म में रानी चटर्जी एक पुलिस औफिसर के किरदार में नजर आएंगी. इस फिल्म में बौलीवुड एक्टर शक्ति कपूर (Shakti Kapoor) भी दिखाई देंगे.
भोजपुरी सिनेमा के अभिनेता व भाजपा नेता पवन सिंह ने अपना 35 वां जन्मदिन 5 जनवरी को बेहद सादगी से मनाया. पवन सिंह ने अपने बर्थडे पार्टी का आयोजन मुंबई के वीरा देसाई रोड स्थित सिशा लाउंज में किया था.
जिसमें अभिनेता व भाजपा नेता दिनेशलाल यादव निरहुआ, यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे, सुपर स्टार खेसारीलाल यादव , निर्माता – वितरक निशांत उज्जवल, लोकप्रिय गायक व अभिनेता गुंजन सिंह, संगीतकार व निर्देशक रजनीश मिश्रा समेत कई अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए.अब पवन के बर्थडे पार्टी की कुछ तस्वीरें भी समाने आयी हैं.
इससे पहले पवन सिंह को भोजपुरी सितारें हो या उनके फैंस, सभी ने सोशल मीडिया पर उन्हें जन्मदिन की बहुत सारी शुभकामनाएं दी.इसके लिए उन्होंने सबका आभार जताया. आपको बता दें कि आरा, बिहार में जन्मे पवन सिंह को दो इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवार्डस के साथ कई प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है.
भोजपुरी इंडस्ट्री में पवन सिंह को फिल्म की सफलता का पर्याय माना जाता है. 35 वर्षीय भोजपुरी अभिनेता व गायक पवन सिंह किसी परिचय के मोहताज नहीं है. पवन सिंह ने 1997 में पहला संगीत एल्बम “ओढ़निया वाली” लेकर आए थे. पर वह लौलीपाप गाने से चर्चा में आए. उसके बाद उनके कई संगीत एल्बमों ने उन्हें जबरदस्त शोहरत दिलाई.
ये भी पढ़ें- मनोज तिवारी के घर गूंजी किलकारियां, घर आई नन्ही परी
फिर 2007 में फिल्म ‘रंगली चुनरिया तोहरे नाम’ से अभिनय के क्षेत्र में कदम रखा. तब से अब तक लगभग 100 फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं. इन दिनों वह ‘घातक’, ‘जहरीला’ और ‘बौस’ जैसी फिल्मों में अभिनय कर रहे हैं .
2014 में भोजपुरी भाषा के मनोज तिवारी और रवि किशन जैसे कलाकारों के पदचिन्हों पर चल वह भी ‘भाजपा’ से जुड़ गए. पवन सिंह ने अब दर्जनों फिल्मों में अपनी अदाकारी का लोहा भी मनवाया है. इनमें अधिकतर फिल्में एक्शन प्रधान रही हैं.इसलिए पवन सिंह को भोजपुरी सिनेमा का पावर स्टार भी कहा जाता है.
1977 लेख टंडन के निर्देशन में एक हिंदी फिल्म ‘दुल्हन वही जो पिया मन भाए’प्रदर्शित हुई थी. रामेश्वरी और प्रेम किशन की जोड़ी थी. फिल्म ने सफलता की कई रिकौर्ड तोड़े थे. रमेश को प्रेम किशन रातों-रात स्टार बन गए थे. मगर कुछ ही समय बाद दोनों कलाकार कहां गए किसी को पता नहीं चला. रामेश्वरी ने तो फिर बाद में बौलीवुड को ही अलविदा कह दिया. जबकि प्रेम किशन सीरियलों के निर्माता बन गए और अब उनके बेटे सिद्धार्थ पी मल्होत्रा मशहूर फिल्म निर्देशक है.
बहरहाल अब उसी नाम पर अभय सिन्हा एंड इज माई ट्रिप डाट कौम प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म ‘दुल्हिन वही जो पिया मन भाये’ बन रही है, जिसका फर्स्ट लुक 2021 के पहले दिन जारी होते ही वायरल हो गया. इस फिल्म का ट्रेलर भी जल्द ही जारी किया जायेगा. फिल्म में भोजपुरी सुपर स्टार खेसारीलाल यादव, काजल राघवानी, मधु शर्मा और पद्म सिंह मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं. फिल्म के जारी पोस्टर के एक भाग में खेसारीलाल यादव, काजल राघवानी के साथ और दूसरे भाग में मधु शर्मा के साथ नजर आ रहे हैं. फिल्म के फर्स्ट लुक से जाहिर होता है कि यह एक रोमांटिक फिल्म होने के साथ-साथ सामाजिक और पारिवारिक फिल्म है.
फिल्म ‘दुल्हिन वही जो पिया मन भाये’ के निर्माता अभय सिन्हा, प्रशांत जम्मूवाला और समीर अफताब हैं. फिल्म के लेखक, निर्देशक और संगीतकार रजनीश मिश्रा हैं.
लंबे समय बाद रजनीश मिश्रा के निर्देशन में वापसी से कयास लगाए जा रहे हैं 2021 में कुछ नया धमाका होने वाला है.वैसे खेसारीलाल यादव और रजनीश मिश्रा की जोड़ी को भोजपुरी बौक्स औफिस पर पहले भी खूब सराहा गया है.वहीं, फिल्म के निर्माताओं ने बताया कि इस फिल्म की 90 प्रतिशत शूटिंग लंदन में की गई है.बीते साल कोरोना की वजह से फिल्म एक साल आगे चली गई, मगर अब फिल्म भव्य पैमाने पर रिलीज की जायेगी.
अलविदा 2020 – ये हैं 7 भोजपुरी एक्ट्रेस, जो इस साल चर्चे में रही
फिल्म ‘दुल्हिन वही जो पिया मन भाये’ के कैमरामैन वासु, सह निर्माता रंजीत सिंह, राम अरोड़ा और मड्ज मूवीज, गीतकार कुंदन प्रीत, प्यावरे लाल यादव, यादव राज, अजीत हलचल और रजनीश मिश्रा हैं.
भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. खेसारी लाल यादव के इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे है. तो चलिए बताते हैं, इस वीडियो में ऐसा क्या है खास,जो काफी पौपुलर हो रहा है.
दरअसल इस वीडियो में खेसारी लाल यादव के साथ एक विदेशी एक्ट्रेस भोजपुरी बोलते नजर आ रही है. वीडियो में विदेशी एक्ट्रेस भोजपुरी में खेसारी लाल यादव से कहती हैं कि ‘खेसारी काफी अच्छा बा या हम.’ एक्ट्रेस के इस बात पर खेसारी लाल यादव जवाब देते हुए, उन्हें अच्छा बताते हैं.
खेसारी लाल यादव का यह वीडियो उनके फैंस के बीच काफी पौपुलर हो रहा है. खेसारी लाल यादव ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है. उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि ‘देसी बाबू अंग्रेजी मैडम खेसारी के रंग, का भाई लोग कइसन लागल, love you.’
बता दें कि इन दिनों खेसारी लाल यादव का एक गाना काफी सुना जा रहा है. इस गाने का नाम ‘लहंगा लखनुआ’ है. इस गानें में खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस अनिशा पांडेय के बीच शानदार केमेस्ट्री देखने को मिल रही है.
इस गाने के वीडियो में दोनों के शानदार डांसिंग मूव्स देखने को मिल रहे हैं. इस गाने में अनिशा पांडे बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं तो वहीं खेसारी लाल यादव भी हैंडसम नजर आ रहे हैं.
इस गाने को खेसारी लाल यादव और भोजपुरी सिंगर अंतरा सिंह प्रियंका ने गाया है. इस भोजपुरी सौन्ग ‘लहंगा लखनुआ’ यूट्यूब पर काफी ज्यादा देखा जा रहा है.
भोजपुरी एक्ट्रेस काजन राघवानी ना सिर्फ अपनी एक्टिंग के लिए फेमस है बल्कि वे अपने फैंशन और अपने बोल्ड लुक्स की वजह से भी काफी पौपुलर हैं. काजल के फैंस उनके हर लुक को काफी प्यार देते हैं और साथ ही उनकी तारीफ करते नहीं थकते.
अब काजल राघवानी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. इन तस्वीरों में एक्ट्रेस दुल्हन के अवतार में दिखाई दे रही हैं.
दरअसल हाल ही में काजल राघवानी ने ब्राइडल फोटोशूट कराई थी. उन्होंने ये तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. जिसके बाद फैंस उनकी तस्वीर की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कई यूजर्स ने उनके तस्वीर पर कमेंट्स किया है.
इन तस्वीरों में काजल राघवानी बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. वह तस्वीर में सेल्फी लेती हुई दिखाई दे रही हैं.
कई यूजर्स काजल राघवानी का खूबसूरत अंदाज देखकर, उनकी तारीफ में खूबसूरत, माय फेवरेट और गार्जस ब्राइडल जैसे कामेंट कर रहे हैं.
खेसारी लाल यादव के साथ उनकी जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते हैं. बता दें कि काजल राघवानी ने कई भोजपुरी ब्लौकबस्टर फिल्म की है. ‘मैं सेहरा बांध के आऊंगा’, ‘बलम जी आई लव यू’, ‘मेंहदी लगा के रखना’ जैसे फिल्मों में उन्होंने काम किया है.
बता दें कि काजल राघवानी ने अब तक 30 से भी ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में काम किया है और इस दौरान उन्होनें भोजपुरी के सुपस्टार खेसारी लाल यादव (Khesarilal Yadav) के साथ भी स्क्रीन शेयर की है. फैंस ने काजल राघवानी के हर लुक, हर किरदार को पसंद किया है और उनपर बेहद प्यार बरसाया है.
भोजपुरी सिनेमा के रुपहले परदे पर आए दिन नई नई प्रतिभाएं आती रहती हैं. अब बतौर खलनायक अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराने आ रहे हैं उत्तर प्रदेश के खलीलाबाद के मूल निवासी नवोदित अभिनेता खलनायक माधव राय. माधव राय को बचपन से फिल्मो में अभिनय करने का भूत सवार रहा है, मगर उनके माता पिता की शर्त थी कि, पहले अच्छी शिक्षा ग्रहण कर अपने आप को स्थापित करो, फिर फिल्म में काम करो.
माधव राय ने इसे चुनौती के रूप में स्वीकार किया और अपनी पढ़ाई पूरी कर घर परिवार को सेटल कर और अपनी सारी जिम्मेदारियों का निर्वाह करते हुए अब बतौर खलनायक भोजपुरी सिनेमा में सक्रिय हो गए हैं. अहम बात यह है कि बतौर खलनायक माधव राय ने सिर्फ एक नहीं बल्कि चार भोजपुरी भाषा की फिल्में अनुबंधित की हैं, जिनमें से दो की शूटिंग शुरू हो चुकी है.
कोरोना काल के अनलॉक की प्रक्रिया में जहां भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग शुरू हो चुकी है, वहीं माधव राय भी खलनायक के रूप में शूटिंग करते नजर आने लगे हैं. इन दिनों वह रेड आई मूवी क्रिएशन बैनर के तले बन रही भोजपुरी फिल्म ‘‘रूप मेरे प्यार’’ की शूटिंग गोरखपुर के विभिन्न क्षेत्रों में कर रहे हैं. फिल्म निर्देशक दिलीप जान के निर्देशन में बन रही स्वस्थ मनोरंजनपूर्ण व संपूर्ण पारिवारिक यह फिल्म हर वर्ग के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है, ताकि पूरे परिवार के लोग एक साथ बैठकर यह फिल्म देख सकें.
फिल्म निर्माता गिरीश्वर दुबे द्वारा निर्मित की जा रही यह फिल्म बड़े पैमाने पर काफी महंगे बजट के साथ बनाई जा रही है. फिल्म की सह निर्माता दीपिका दुबे, कथा पटकथा व संवाद संजय महतो, संगीतकार कृष्णा बेदर्दी व अनुज तिवारी, कैमरामैन जोगिंदर सिंह हुंदल पाजी हैं. फिल्म के अन्य कलाकार हैं- प्रमोद प्रेमी यादव, गुरु दूबे, मणि भट्टाचार्य और आकांक्षा दूबे, माधव राय,अयाज खान और हीरालाल यादव नजर आएंगे. इस फिल्म को लेकर माधव राय काफी उत्साहित हैं. उनका लुक व किरदार काफी अलग है, जोकि दर्शकों को दिल पर अमिट छाप छोड़ने वाला है.
साल 2016 में भोजपुरी इंडस्ट्री में एक गाना खूब वायरल हुआ था, जिसने सुपर स्टार खेसारीलाल यादव के स्टारडम को तेजी से आगे बढ़ाया था. अब उसी गाने के नाम से एक फिल्म आ रही है, जिसका फर्स्ट लुक आउट कर दिया गया है. गाने के बोल थे ‘सइयां अरब गइलें ना’, जिस पर अब फिल्म बनकर तैयार है.
फिल्म ‘सइयां अरब गइलें ना’ का फर्स्ट लुक काफी अच्छा है, जिसमें खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी की चिर परिचित जोड़ी नजर आ रही है. इनकी केमेस्ट्री के साथ अरब की ऊंची मीनारें पोस्टर की खूबसूरती को और भी निखारने वाली है.
अभय सिन्हा और ईज माय ट्रिप डॉ कॉम प्रस्तुत व टनाटन टॉकीज के एसोसिएशन से बनी फिल्म ‘सइयां अरब गइलें ना’ की शूटिंग दुबई, मुंबई और गुजरात के मनोरम लोकेशन पर हुई है. यह भोजपुरी सिने इंडस्ट्री की पहली फिल्म है, जिसकी शूटिंग लार्ज स्केल पर दुबई में की गई है. यशी वीजन प्रोडक्शन की इस फिल्म से खेसारीलाल यादव को काफी उम्मीदें हैं. उनका कहना है कि जनता ने जिस तरह से सालों पहले उनके गाने ‘सइयां अरब गइलें ना’ को प्यार दिया था, उससे कहीं ज्यादा उनकी इस फिल्म को दें. फिल्म को प्रेमांशु रंजन ने निर्देशित किया है. प्रोड्यूसर अभय सिन्हा, प्रशांत जम्मूवाला और अर्पणा शाह हैं.
फिल्म ‘सइयां अरब गइलें ना’ की कास्टिंग को लेकर प्रोड्यूसर अभय सिन्हा ने कहा कि यह फिल्म हर एंगल से बेहद महत्वपूर्ण और इंटरटेनिंग होगी. मजबूत पटकथा पर बनी इस फिल्म की कास्टिंग भी बेहतरीन है. फिल्म में खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी के अलावा शुभी शर्मा, सूर्या द्विवद्वी, एहसान खान, अशोक पांडेय, श्रद्धा नवल, सोनू पांडेय, ब्रिजेश त्रिपाठी भी मुख्य भूमिका में हैं. तो मिस जम्मू रह चुकीं अनारा स्पेशल एपीयरेंस भी खास होगा.
वहीं, फिल्म की म्यूजिक, एक्शन, कोरियोग्राफी को अद्भुत बताते हुए प्रोड्यूसर प्रशांत जम्मूवाला ने कहा कि ‘सइयां अरब गइलें ना’ के संगीतकार ओम झा हैं. गीतकार श्याम देहाती, आजाद सिंह, अजीत हलचल और यादव राज हैं. कहानी, स्क्रीनप्ले और डायलॉग मनोज कुशवाहा का है. पीआरओ रंजन सिन्हा-सर्वेश कश्यप हैं. कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी और संजय कोर्वे हैं. एक्शन आर पी यादव का है. उन्होंने कहा कि जब सिनेमाघर ऑनलॉक होगा, तब यह फिल्म रिलीज होगी. हमें पूरा उम्मीद है कि फिल्म ब्लॉक बस्टर होगी और कई कीर्तिमान स्थापित भी करेगी.
बीता दो दशक भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए स्वर्णिम साबित हुआ है. इन 20 सालों में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कई बेहतरीन एक्टर्स नें इंट्री की है और सफलता का परचम लहराया है. अगर देखा जाए तो आज के दौर में भोजपुरी एक्टर्स भोजपुरी बेल्ट के साथ-साथ दूसरी जगहों पर भी काफी पॉपुलर हो रहें हैं. इनकी फैन फोलोविंग का ही कमाल है की आज भोजपुरी एक्टर्स बिग बॉस (Bigg Boss), द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show) का हिस्सा बन रहें हैं.
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को यह सफलता किसी एक एक्टर या ऐक्ट्रेस की बदौलत नसीब नहीं हुई है. इसमें डायरेक्टर्स, प्रोड्यूसर्स, कोरियोग्राफर, सहित कैमरा और तकनीकी का बहुत बड़ा योगदान रहा है. अगर देखा जाए तो भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में खेसारी लाल यादव (Khesarilal Yadav), पवन सिंह (Pawan Singh), दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ (Dinesh Lal Yadav ‘Nirhua’), यश कुमार (Yash Kumar), अरविन्द अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu), प्रदीप पाण्डेय (Pradeep Pandey), शुभम तिवारी (Shubham Tiwari), सहित दर्जनों नाम हैं जिनकी फैन्स की संख्या लाखों में हैं. वहीं अगर ऐक्ट्रेस की बात की जाए तो रानी चटर्जी (Rani Chatterjee), मोनालिसा (Monalisa), आम्रपाली दूबे (Amrapali Dubey), काजल राघवानी (Kajal Raghwani), शुभी शर्मा (Shubhi Sharma), अंजना सिंह (Anjana Singh), रिंकू घोष (Rinku Ghosh), पाखी हेगड़े (Pakhi Hegde), पूनम दूबे (Poonam Dubey), यामिनी सिंह (Yamini Singh), कनक यादव (Kanak Yadav), गुंजन पन्त (Ganjan Pant), सहित दर्जनों नाम हैं जो इस समय टॉप पर हैं.
अगर हम भोजपुरी में निगेटिव रोल में सबसे पॉपुलर एक्टर्स की बात करें तो इसमें सबसे ऊपर अवधेश मिश्रा का नाम आता है. इसके अलावा देव सिंह, संजय पाण्डेय,सुशील सिंह, अनूप अरोरा मनोज सिंह टाइगर,विनोद मिश्र, सी पी भट्ट, अयाज खान, बृजेश त्रिपाठी, जैसे तमाम नाम है जो बड़े एक्टर्स की तरह ही पसंद किये जाते रहें हैं. भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में इन दिनों जो नाम सबसे ऊपर हैं वह है निगेटिव रोल से अपने कैरियर की शुरुआत करने वाले एक्टर अवधेश मिश्र का. वह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के ऐसे अभिनेता हैं जो सभी रोल में फिट बैठतें हैं. आज के दौर में अवधेश मिश्रा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में बदलाव की एक नई कहानी लिख रहें हैं.
अवधेश मिश्र नें जब भोजपुरी फिल्मों में नेगेटिव रोल से अपने कैरियर की शुरुआत की थी तो वह अपने रोल में ऐसे ढल जाते थे की भोजपुरी बेल्ट की महिला दर्शक इनके नेगेटिव रोल को लेकर गालियाँ देती थी. ऐसे में उन्होंने खुद को एक ही रोल से निकलनें की शानदार कोशिस किया और बीते वर्षों में उन्होंने कई ऐसे रोल किये जिसके जरिये वह दर्शकों के दिलों में ऐसा जगह बनाने में कामयाब हुए हैं. जो शायद आज तक भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के किसी एक्टर्स और ऐक्ट्रेस को नसीब नहीं हुआ है.
बीते सालों में उनके दवारा किये सीरियस रोल नें भोजपुरी सिनेमा में बदलाव की एक नई कहानी लिखी है अगर देखा जाए निगेटिव रोल में उनके द्वारा फिल्म “ज्वालामंडी एक प्रेम कहानी” में किये गए ज्वालाबाई नाम के किन्नर के खतरनाक लुक नें खूब वाहवाही बटोरी थी. वहीं वह मै सेहरा बांध के आउंगा, डमरू, राजतिलक, मेरी जंग मेरा फैसला, पत्थर के सनम,बार्डर, आवारा बलम जैसी दर्जनों सफल फिल्मों में अपने रोल से भोजपुरी बेल्ट में छा गए. भोजपुरी सिनेमा के सफल फिल्मों में गिने जाने वाले ‘विवाह’ से वह लोगों के दिलों में उतर गए थे. पूरी तरह से इस पारिवारिक फिल्म में उन्होंने अपने रोल को पूरी तरह से जीवंत कर दिया था .
अगर हम उनके हाल में बन कर तैयार फिल्मों की बात करें तो अनलॉक के दौरान उनकी दो फिल्मों के ट्रेलर रिलीज के बाद भोजपुरी गलियारे में यह चर्चा होने लगी है की भोजपुरी सिनेमा में दूर-दूर तक कोई उनका पीछा करने वाला नहीं हैं. यह दोनों फ़िल्में पराग पाटिल के निर्देशन में बनाई गई हैं. 17 जुलाई को दोस्ताना (Dostana) का ऑफिशियल ट्रेलर एंटरटेन म्यूजिक भोजपुरी (Enterr10 Music Bhojpuri) के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था. इस फिल्म में वह एक बूढ़े बाप के रोल में ट्रेलर में छा गए हैं. इस फिल्म के ट्रेलर में में एक्टर प्रदीप पाण्डेय चिंटू (Pradeep Pandey “Chintu”) को उतनी सराहना नहीं मिली है जितनी अवधेश मिश्र को मिली है.
अब एक बार फिर 15 अगस्त को रिलीज किये गए “सइयां हमार कलाकार बा”( Saiyan Hamar Kalakar Baa) के ट्रेलर को लौंच किया गया है. इस फिल्म के पूरे ट्रेलर में अवधेश मिश्र (Awadhesh Mishra) ही छाये हुए हैं जब की फिल्म में उनके साथ अरविन्द अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) भी मुख्य भूमिका मे हैं. इस फिल्म में उन्होंने एक शहनाई वादक की भूमिका निभाई है. इन दिनों वह जितना फिल्मों में हिट होते जा रहें हैं वहीं सोशल मीडिया पर उनके फैन फॉलोइंग भी दिनों दिन बढ़ रही है.
भोजपुरी सुपर स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का भोजपुरी वीडियो सौंग रेड लिपस्टिक (Red Lipstick) रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है और सोशल मीडिया पर जम कर वायरल हो रहा है.
इस गाने को खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और खुशबू तिवारी केटी (Khushbu Tiwari KT) ने गाया है. जिसका आडियों सौंग तीन दिन पहले स्पीड रिकॉर्ड्स भोजपुरी (Speed Records Bhojpuri) के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था. जिसे 3 दिन में 19 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 84 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. अब इसी यूट्यूब चैनल के प्लेटफार्म पर इस भोजपुरी सौंग का ऑफिशियल वीडियो लौंच किया गया है.
इस भोजपुरी गाने में खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और सुदीक्षा झा (Sudiksha Jha) जम कर धमाल मचाते नजर आ रहे हैं. इस गाने में जहां खेसारी लाल यादव स्टाइलिश अंदाज में खूब छाए हुए हैं तो वहीं अदाकारा सुदीक्षा झा साड़ी और अलग-अलग ड्रेस में फैन्स पर बिजलियां गिरा रही हैं. गाने का म्यूजिक इतना दमदार है की इसे देखने व सुनने वालों को थिरकने पर मजबूर कर देता है.
इस गाने को इतना पसंद किया जा रहा है की लोग इस गाने को बार-बार सोशल मीडिया पर शेयर करते नजर आ रहे हैं. इस गाने का गीत यादव राज (Yadav Raj) ने लिखा है और संगीत आर्य शर्मा (Arya Sharma) ने दिया है. इस भोजपुरी गाने का निर्देशन, छायांकन व संपादन कमल के कुमावत (Kamal K Kumawat) ने किया है जबकि सह निर्देशक की भूमिका हरमन ओनली (Harman Only) व सहायक निर्देशन एंडी दसद (Andy Dsadh) ने किया है.
इस एल्बम के निर्माता गौरव सूरी (Gaurav Suri) हैं और कोरियोग्राफी की जिम्मेदारी मनीष (Manish) ने निभाई है. गाने के स्टाइलिस्ट की जिम्मेदारी प्रियांक थापर (Priyaana Thapar) ने और मेकअप एंड हेयर का काम ईशान मल्होत्रा टीम (Ishan Malhotra Team) ने किया है. इसे रिलीज करने में मददगार की भूमिका पप्पू कश्यप, दिलीप कश्यप (Pappu Kashyap , Dilip Kashyap) ने निभाई है. प्रचार डिजाइन का काम विपिन ब्राउन (Vipin Brown) ने व सोशल मीडिया की जिम्मेदारी गौरव सूरी (Gaurav Suri) ने निभाई है. इस गाने को स्पीड रिकॉर्ड्स भोजपुरी (Speed Records Bhojpuri) बैनर तले रिलीज किया गया है.
बतातें चलें की COVID-19 के चलते भोजपुरी फिल्म इण्डस्ट्री में जहां सभी तरह की शूटिंग ठप पड़ी हुई थी वहीं खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के लॉक डाउन से अनलॉक के दौरान दर्जन भर से अधिक गाने रिलीज किये गए जिसके चलते खेसारी लाल यादव भोजपुरी बेल्ट में छाए रहे हैं. यही वजह है की खेसारी के पॉपुलैरिटी में कोई कमी नहीं आई हैं.