‘परी’ के डर से आगे बढ़ी ‘हेट स्टोरी 4’ की रिलीज डेट

बौलीवुड में पिछले कुछ दिनों से फिल्‍मों की रिलीज डेट बदलने और उन्‍हें आगे बढ़ाने का ट्रेंड चल रहा है. पहले 26 जनवरी को रिलीज होने वाली फिल्‍म ‘अय्यारी’ की रिलीज डेट बढ़ा कर 9 फरवरी की गई, तो 9 फरवरी को रिलीज होने वाली अनुष्‍का शर्मा की फिल्‍म ‘परी’ की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई.

अब जब अनुष्‍का शर्मा के प्रोडक्‍शन की फिल्‍म ‘परी’ की रिलीज डेट 2 मार्च हुई तो अब पहले 2 मार्च को रिलीज हो रही फिल्‍म ने अपनी रिलीज डेट बदल दी है. जी हां, फिल्‍म ‘हेट स्‍टोरी 4’ जो पहले 2 मार्च को रिलीज होने वाली थी, अब 9 मार्च को रिलीज होगी.

पिछले साल ऋतिक रोशन की फिल्‍म ‘काबिल’ में अपने आइटम नंबर ‘सारा जमाना’ से सुर्खियों में आयी एक्‍ट्रेस उर्वशी रौतेला अब जल्‍द ही फिल्म ‘हेट स्टोरी 4’ में नजर आएंगी. इस फिल्‍म में उर्वशी रौतेला के अलावा टीवी एक्‍टर करण वाही भी नजर आएंगे. ये फिल्म निर्देशक विशाल पांड्या की ‘हेट स्टोरी’ सीरिज की चौथी कड़ी है.

उर्वशी रौतेला ने सोशल मीडिया के जरिए नई डेट का ऐलान किया है. उर्वशी ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा, ‘हेट स्टोरी 4′ 9 मार्च, 2018 को रिलीज होगी. विशाल पांड्या. टी-सीरीज.’ वहीं पांड्या ने लिखा, “भिड़ंत से बचने के लिए थोड़ा आगे बढ़ा दिया गया है, लेकिन शुरुआत करने के बाद पीछे नहीं हटना चाहिए.. ‘हेट स्टोरी 4′ 9 मार्च, 2018.’ इस फिल्म से पंजाबी फिल्मों की एक्‍ट्रेस इहाना ढिल्लन बौलीवुड में डेब्यू कर रही हैं. इस फिल्म की शूटिंग लंदन में हुई है. फिल्म में सूरज पंचोली और गुरमीत चौधरी भी नजर आएंगे.

जब बोल्ड सीन के सवाल पर भड़क उठीं जरीन खान

अपने हौट और बोल्ड अंदाज से हर किसी को दीवाना बना देने वाली बौलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान वैसे तो काफी कूल रहती हैं लेकिन हाल ही में पत्रकारों द्वारा पूछे गए एक सवाल पर वह काफी भड़क गई. दरअसल, जरीन खान से एक पत्रकार ने पूछ लिया था कि उनके बोल्ड और हौट सीन्स पर सलमान खान की क्या प्रतिक्रिया रहती है? जैसे ही उनसे यह सवाल किया गया वह गुस्से से लाल हो गईं और पत्रकार को जमकर खरी खोटी सुनाई थी.

bollywood

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कई फिल्मों में बोल्ड सीन्स दे चुकीं जरीन खान ने बताया कि वह उस वक्त बहुत ज्यादा इरिटेट हो गई थी जब किसी ने पूछा कि फिल्मों में उनके बोल्ड सीन्स देखने के बाद सलमान खान की उनके प्रति कैसी प्रतिक्रिया रहती है. इस सवाल का जवाब देते हुए जरीन ने कहा कि यदि बोल्ड सीन्स करना इतनी ही बड़ी चीज है और अगर आपको यह इतना ही गलत लगता है तो आपको यह पूछना चाहिए कि इस तरह का सीन देखने के बाद मेरी मां की क्या प्रतिक्रिया रहती है न कि सलमान की क्या प्रतिक्रिया रहती है.

bollywood

जरीन खान ने बताया कि उनकी मां फिल्मों में इस तरह के सीन्स को लेकर बहुत ही सहज हैं. उन्हें मेरे इस तरह का सीन शूट करने पर जरा भी आपत्ति नहीं है. यह पहली बार नहीं था जब जरीन से यह सवाल किया गया हो. इससे पहले भी जरीन से सलमान की प्रतिक्रिया को लेकर कई सवाल पूछे जा चुके हैं. जरीन ने कहा कि उन्हें लगता है कि उनसे सलमान की प्रतिक्रिया के बारे में इसलिए पूछा जाता है क्योंकि वह उनकी वजह से ही इस फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा बनी हैं.

bollywood

जरीन ने कहा कि इस बात में कोई संदेह नहीं है कि वह सलमान की वजह से ही बौलीवुड में आई और इसका हिस्सा बन पाई हैं. लेकिन हर बार इस तरह का सवाल पूछने के बजाय लोगों को यह समझना चाहिए कि सलमान उनके लिए कितने अजीज हैं. हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि जरीन और सलमान हमेशा एक दूसरे के कंधे पर सवार रहते हैं. जरीन ने कहा कि हर सवाल घूम फिर कर सलमान पर ही आ जाता है और ये उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं है.

bollywood

बता दें कि जरीन ने सलमान खान स्टारर वीर से बौलीवुड में एंट्री ली थी. इसके बाद उनकी हाउसफुल 2 आई. जरीन ने सलमान खान की रेडी फिल्म में एक आइटम नंबर भी किया था. वह हाल ही में हेट स्टोरी-3 और अक्सर-2 में भी काफी बोल्ड अंदाज में नजर आई थीं.

मैं एक लड़के से प्यार करती हूं. जब वह सेक्स के लिए कहता है, तो मैं मना कर देती हूं. वह नाराज हो जाता है. मैं क्या करूं.

सवाल
मैं बीए के तीसरे साल की छात्रा हूं और 8 महीने से एक लड़के से प्यार करती हूं. जब वह सेक्स के लिए कहता है, तो मैं मना कर देती हूं. इस से वह नाराज हो जाता है और सोचता है कि मैं उसे प्यार नहीं करती. अब वह मुझ से हमेशा के लिए दूर अपने गांव जाना चाहता है, पर मैं उस के बगैर नहीं रह सकती. मैं क्या करूं?

जवाब
शायद वह सेक्स के लिए ही गांव जाने का नाटक कर रहा होगा. अगर वह वाकई आप से प्यार करता है, तो उसे आप से शादी कर लेनी चाहिए. इस के बाद आप दोनों जी भर कर सेक्स कर सकते हैं.

‘पद्मावत’ के बाद इस फिल्म में नजर आएंगी दीपिका

बौलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘पद्मावत’ लंबे विवाद के बाद आखिरकार 25 जनवरी को रिलीज होने जा रही है. ‘पद्मावत’ के बाद दीपिका फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज की फिल्म में नजर आएंगी. खबरों के मुताबिक, विशाल भारद्वाज अंडरवर्ल्ड डान सपना दीदी की जिंदगी पर एक बायोपिक बना रहे हैं. हालांकि अभी इस फिल्म का नाम तय नहीं हुआ है. इस फिल्म में दीपिका की जोड़ी इरफान खान के साथ दोबारा जमेगी. दीपिका और इरफान खान इससे पहले फिल्म ‘पीकू’ में साथ काम कर चुके हैं.

bollywood

फिल्म के बारे में विशाल ने कहा, “मैंने फिल्म की पटकथा एक-दो साल पहले लिखी थी, लेकिन मैं अब इसे निर्देशित कर रहा हूं. मैं दीपिका के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं क्योंकि मैं उनका काम पसंद करता हूं. वह एक खूबसूरत अभिनेत्री हैं और मुझे लगता है कि कैमरा उन्हें पसंद करता है.”

वह दीपिका के साथ ही साथ इरफान के साथ काम करने को लेकर भी उत्सुक हैं. उन्होंने कहा, “लंबे अरसे बाद मैं इरफान की बतौर मुख्य नायक वाली फिल्म कर रहा हूं. ‘मकबूल’ के बाद मैंने उनके साथ ‘सात खून माफ ‘ और ‘हैदर’ में काम किया था, जिसमें उनकी भूमिका काफी छोटी थी, मैं वास्तव में इसलिए भी उत्साहित हूं कि मुझे इरफान के साथ फिल्म में विस्तार से काम करने का मौका मिल रहा है.”

bollywood

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पहले इसे विशाल के सहायक निर्देशक हनी त्रेहान निर्देशित करने वाले थे.

विशाल ने मंगलवार को अपने करीबी मित्र के. के. मेनन की आगामी फिल्म ‘वोदका डायरीज’ के गाने ‘सखी री’ के लांच के मौके पर मीडिया से यह बातें कीं. संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ के बारे में विशाल ने कहा कि उन्हें खुशी है कि आखिरकार यह फिल्म रिलीज होने जा रही है और यह उचित रूप से रिलीज हो रही है. उन्होंने कहा कि जैसा कि उन्होंने पढ़ा है कि यह राजस्थान में नहीं रिलीज हो रही है, तो इस बात को लेकर उन्हें दुख है.

इस ‘पौर्न स्टार’ के साथ फिल्म बना रहे हैं रामू

रामगोपाल वर्मा ने एक बार फिर बोल्डनेस भरा धमाका कर दिया है. उन्होंने अपनी अगली फिल्म ‘गौड, सेक्स ऐंड ट्रुथ (God, Sex and Truth)’ का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया है. फिल्म का पोस्टर बेहद ही बोल्ड है और उन्होंने इसे सोशल मीडिया साइट्स पर डाल दिया है. उन्होंने फिल्म में पौपुलर पोर्न स्टार मिया मिल्कोवा को मौका दिया है. पोस्टर में मिया बेहद बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं. राम गोपाल वर्मा ने ट्वीट करके मिया के साथ काम करने का अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है.

राम गोपाल वर्मा ने अपने ट्विटर एकाउंट पर लिखा हैः ‘हे मिया, गौड, सेक्स ऐंड ट्रुथ करना बहुत ही दिमाग लगाने वाला और शानदार एक्सपीरियंस था. मैंने कभी भी सनी लियोन के साथ शूट नहीं किया है लेकिन ‘गौड, सेक्स ऐंड ट्रुथ’ के दौरान हुए एक्सपीरियंस को मैं कभी नहीं भुला पाऊंगा.’

entertainment

मिया मिल्कोवा ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म के शूट के बारे में जानकारी दी है. मिया ने ट्वीट किया है, भारतीय फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने मेरे साथ यूरोप में ‘गौड, सेक्स ऐंड ट्रुथ’ नाम से वीडियो शूट किया है. सनी लियोन के बाद में दूसरी एडल्ट स्टार हूं जिसने किसी भारतीय फीचर फिल्म मेकर के साथ काम किया है.

इस फिल्म का ट्रेलर 16 जनवरी को लौन्च किया जाएगा और इसे लेकर जबरदस्त हाइप क्रिएट हो चुकी है. रामगोपाल वर्मा एडल्ट कंटेंट के साथ दूसरी बार आ रहे हैं. उनकी वेब सीरीज ‘गन्स ऐंड थाईस’ भी अपने बोल्ड कंटेंट की वजह से काफी वायरल हुई थी.

मैं खुश हूं कि मेरी लगाई चिंगारी आज आग बन गई है : सोनू निगम

मंदिर-मस्जिदों में लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर अपने बयान से विवादों में आए सोनू निगम ने फिर से एक बार इस विषय पर अपनी बात रखी है. सोनू निगम ने कहा मैं खुश हूं कि जो चिंगारी मैंने लगाई थी वो आज आग बन गई है. आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार ने धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों पर अवैध तरीके से लाउडस्पीकर बजाए जाने पर रोक लगा दी है.

सरकार ने इसके लिए सभी को हिदायत दी है कि बगैर अनुमति के बज रहे सारे अवैध लाउडस्पीकर 20 जनवरी तक हटा लिए जाएं. धर्मस्थलों, सार्वजनिक जगहों, जुलूसों और जलसों आदि में बिना अनुमति के लाउडस्पीकर बजाने पर रोक का यह फैसला इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद लिया गया है. इस फैसले के बाद सोनू निगम ने मीडिया के सामने अपनी बात रखी है.

एक न्यूज़ चैनल से बात करते हुए सोनू निगम ने कहा कि मैं योगी सरकार के इस फैसले से खुश हूं और चाहता हूं कि पूरे देश में इसका स्वागत होना चाहिए. सोनू निगम ने कहा कि जब हम लोग भी कहीं म्युजिक कौन्सर्ट करते हैं तो हमें भी रात 10 बजे के बाद अपना प्रोग्राम बंद करना पड़ता है क्योंकि वह गैर कानूनी है.

अप्रैल महीने में अपने ट्वीट के चलते उपजे विवाद पर भी सोनू निगम ने अपनी बात रखी. सोनू निगम ने कहा कि मैंने उस ट्वीट में साफ-साफ लिखा था कि चाहे मंदिर हो या मस्जिद दोनों जगहों पर लाउडस्पीकर से मुझे दिक्कत है. सोनू निगम ने कहा कि सभी धर्म में कुछ ऐसे लोग होते हैं जो बात का बतंगड़ बनाते हैं, मेरे केस में भी यही हुआ.

सोनू निगम ने फिल्म ‘पद्मावत’ पर चल रहे विवाद पर कहा कि जो लोग आज फिल्म का विरोध कर रहे हैं वो लगो फिल्म देख कर रोएंगे. सोनू ने कहा कि मुझे विश्वास है कि संजय लीला भंसाली ने बहुत शानदार फिल्म बनाई होगी.

अब सेरोगेट मां बनेंगी ऐश्वर्या राय बच्चन

पिछले साल यानी साल 2017 में ऐश्वर्या राय बच्चन की कोई भी फिल्म नहीं आ सकी थी, लेकिन 2018 के शुरूआत में ही उन्हें एक के बाद एक कई फिल्मों के औफर आने शुरू हो गए हैं. उनकी अगली आने वाली फिल्म ‘जैस्मीन’ का फर्स्ट लुक रिलीज हो चुका है. जिसकी वजह से ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन एकबार फिर से सुर्खियों में हैं.

bollywood

‘जैस्मीन’ में ऐश्वर्या सेरोगेट मां का किरदार निभाती नजर आएंगी. ‘जैस्मीन’ को श्रीनारायण सिंह और प्रेरणा राव अरोड़ा प्रोड्यूस कर रहे हैं. क्रिअर्ज इंटरटेनमेंट के ट्विटर अकाउंट पर इस फिल्म के पोस्टर को जारी किया गया है.

पोस्टर में प्रेगनेंट लेडी के हाथ से हार्ट बना हुआ दिखाई दे रहा है. फिल्‍म की कहानी एक सच्‍चे किरदार से प्रेरित बताई जा रही है.

बहरहाल सेरोगेसी एक ऐसा विषय है जिसे बड़े पर्दे पर ज्‍यादा इस्‍तेमाल नहीं किया गया है. कुछ चंद फिल्‍में इस विषय पर बनी है. हिंदी सिनेमा के पर्दे पर सेरोगेसी लाने का श्रेय निर्देशन लेख टंडन को जाता है., जिन्होंने साल 1983 में ‘दुल्‍हन’ नामक एक फिल्‍म बनाई थी. यह फिल्‍म साल 1970 में आयी अमेरिकन फिल्म ‘द बेबी मेकर’ से प्रेरित थी, जिसमें एक हिप्पी लड़की नि:संतान दंपत्तियों के लिए किराए की कोख देने का साधन बन जाती है.

bollywood

प्रीति जिंटा ने साल 2001 में आई सलमान खान स्टारर फिल्म ‘चोरी चोरी चुपके चुपके’ में सेरोगेट मदर की भूमिका निभाई थी. फिल्मों में सेरोगेट मदर की भूमिका निभाने वाली लिस्ट में सुष्मिता सेन भी शामिल हैं. उन्‍होंने साल 2002 में आई फिल्म ‘फिलहाल’ में सेरोगेट मदर का किरदार निभाया था.

पर्दे पर भले ही सेरोगेसी का ट्रेंड सुस्‍त रहा हो, लेकिन वास्‍तविक जीवन में यह बौलीवुड सेलीब्रिटीज के बीच काफी प्रचलित है. कई सेलेब्‍स सेरोगेसी के जरिये पेरेंट्स बन रहे हैं. करण जौहर सिंगल पेरेंट बने हैं. सेरोगेसी के जरिये करण जुड़वा बच्‍चों यश और रुही के पिता बने हैं. वहीं एक्‍टर तुषार कपूर भी सेरोगेसी के जरिये सिंगल पेरेंट बने हैं. उनके बेटे का नाम लक्ष्‍य है. किंग खान शाहरुख के बेटे अबराम का जन्‍म भी सेरोगेसी से ही हुआ है.

bollywood

फिलहाल ऐश्वर्या के पास ऐसी कई फिल्में आ रही हैं, जिसमें उनकी प्रमुख भूमिका है, न कि उनके को-एक्टर की. ऐश्वर्या हमेशा ऐसी ही कहानी की तलाश में रहती हैं, जिसमें उनकी भूमिका खुलकर सामने आए. सामाजिक और सच्ची घटना पर आधारित फिल्मों में अब ऐश्वर्या की ज्यादा रुचि दिखाई दे रही है.

bollywood

बता दें कि अभी ऐश्वर्या ‘फन्ने खां’ फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं. यह फिल्म 15 जून को ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है. इसी मौके पर सलमान खान की फिल्म ‘रेस 3’ भी आने वाली है. हाल ही में उन्हें 1968 की फिल्म ‘दिन और रात’ की रीमेक बनाने का भी औफर मिला है. इस फिल्म में ऐश्वर्या नरगिस दत्त की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी.

पद्मावत : 5 नही पूरे 300 कट्स के साथ रिलीज होगी फिल्म

सोमवार की शाम से जैसे ही संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ की रिलीज डेट सामने आई है, तभी से इस फिल्‍म का इंतजार कर रहे दर्शकों में एक बार फिर उम्‍मीद जाग गई है. लेकिन इस फिल्‍म का इंतजार कर रहे फैन्‍स के लिए एक बुरी खबर सामने आई है. इस फिल्‍म को सेंसर बोर्ड से हरी झंड़ी मिल चुकी है और इस फिल्म को सिर्फ 5 बदलाव करने के बाद ही रिलीज करने को कह दिया गया था. लेकिन अगर यह सिर्फ 5 बदलाव पूरी फिल्‍म में किए जाएं तो इस फिल्‍म में 300 से ज्‍यादा कट करने पड़ सकते हैं. यानी सेंसर बोर्ड से इन 5 कट्स से पूरी फिल्‍म में ही बदलाव हो जाएंगे. हालांकि सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी ने दावा किया है कि फिल्म में सिर्फ पांच ही कट लगाए गए हैं.

न होगा मेवाड़‘, दिल्‍ली

एक खबर के अनुसार इस फिल्म में जहां भी ‘मेवाड़’, ‘दिल्ली’ और ‘चित्तौड़’ का जिक्र है, उसे भी पूरी तरह हटाया जाएगा. यानी फिल्म 25 जनवरी को जब दर्शकों के सामने आएगी तो फिल्‍म में किस जगह की बात हो रही है, उसे पहचानना दर्शकों के लिए मुश्किल भरा हो सकता है. दर्शकों के सामने ‘पद्मावत’ को एक काल्पनिक कहानी के रूप में पेश किया जाएगा.

entertainment

लंबे समय से विवादों में घिरी इस फिल्म में दीपिका पादुकोण कथित तौर पर रानी पद्मावती, शाहिद कपूर महारावल रतन सिंह और रणवीर सिंह अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका में हैं. यूं तो यह पात्र इतिहास के पन्नों में दर्ज हैं, लेकिन अब फिल्‍म के पर्दे पर आप इन्‍हें काल्‍पनिक पात्रों की तरह देखेंगे और फिल्‍म की शुरुआत में ही यह डिसक्‍लेमर दिया जाएगा.

अब ‘पद्मावत’ नाम की इस फिल्‍म में आपको न तो रानी पद्मावती मिलेगी और न ही अलाउद्दीन खिलजी. सेंसर बोर्ड के द्वारा बताए गए इन 5 कट्स को लागू करने के लिए फिल्म को दोबारा एडिट करने में एडिटर्स ने रात-दिन एक कर रखा है.

अभी भी नहीं रुका है पद्मावतका विरोध

बता दें कि सेंसर बोर्ड ने भले ही संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ को हरी झंडी दे दी हो, लेकिन नाम बदलने के बाद भी इस फिल्म के साथ जुड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस फिल्म का शुरू से ही विरोध कर रही करणी सेना ने फिर से चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर फिल्म को प्रदर्शित किया गया तो वह पूरे देश में धरने-प्रदर्शन करेगी. करणी सेना ने फिल्म में लगे पैसे की भी जांच कराने की मांग की है. इस फिल्म में दीपिका पादुकोण ने रानी पद्मावती की भूमिका अदा की है. बता दें कि ‘पद्मावत’ पहले 1 दिसम्बर 2017 को रिलीज़ होने वाली थी, जो कुछ समूहों के विरोध की वजह से टाल दी गई थी.

बौक्‍स औफिस पर होगी बड़ी भिड़ंत

‘पद्मावत’ के अपनी फिल्‍म ‘पैडमैन’ से भिड़ने पर अक्षय कुमार को उम्‍मीद है कि छुट्टियों के दौरान दोनों फिल्में अच्छा व्यवसाय करेंगी. अक्षय कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘यह स्पर्धा की बात नहीं है, यह बड़ा दिन है, बड़ा सप्ताह है, इसलिए सभी फिल्में साथ में रिलीज हो सकती हैं. दोनों फिल्में उस दिन रिलीज हो सकती हैं.’ पिछले लंबे समय से विवादा और सेंसर बोर्ड में अटकी ‘पद्मावत’ को सेंसर बोर्ड की अनुमति मिल गयी है और अब यह फिल्‍म 25 जनवरी को रिलीज होगी.

2018 में भी बौलीवुड पर छाएगा अभिनेत्रियों का जलवा

आज के बदलते दौर में महिलाओं की छवि को लेकर बौलीवुड इंडस्ट्री में भी काफी बदलाव हुए हैं. फिल्मी दुनिया का दौर आज वो दौर है जहां अभिनेत्रियां भी अभिनेताओं की तरह फिल्म में समान दर्जा, रोल निभाती और नाम कमाती नजर आती हैं. इतना ही नहीं आज के दौर मे वह एक हीरो की तरह ही अपनी फीस की डिमांड भी करती हैं. वो जमाना गया जब अभिनेत्रियों को सिर्फ लाज-शर्म, हया के साथ और टिपिकल लड़कियों की तरह औनस्क्रीन पेश किया जाता था.

अबका समय पहले से काफी अलग है. आज के समय मे अभिनेत्रियां हर तरह के किरदार निभाती नजर आ जाती हैं. वह अपनी अदाएं कभी हाथ में बदूक तो कभी तलवार लेकर दिखाती हैं. अच्छी बात यह है कि आम जनता ने भी बाहें खोल कर वुमन सेंट्रिक फिल्मों का स्वागत किया है.

साल 2017 की ‘लिपस्टिक अंडर माय बुरखा’, ‘नाम शबाना’, ‘सिमरन’, ‘तुम्हारी सुलू’ जैसी वुमन सेंट्रिक फिल्मों की तरह साल 2018 भी कुछ खास फिल्में ला रहा है. आइये आपको दिखाते हैं इस साल की उन फिल्मों की लिस्ट जिसमें अभिनेत्रियों का किरदार ही मुख्य है.

दीपिका पादुकोण

bollywood

साल 2017 में सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मों में से एक रही ‘पद्मावती’ जिसका टायटल अब ‘पद्मावत’ हो गया है, यह फिल्म इस साल 2018 में रिलीज होने वाली है. ‘पद्मावत’ में दीपिका रानी पद्मावती का किरदार निभाती नजर आएंगी. इस फिल्म में दीपिका किरदार की काफी चर्चा हो रही है. संजय लीला भंसाली की ‘पद्मावत’ में रणवीर सिंह और शाहिद कपूर भी है.

अनुष्का शर्मा

bollywood

अनुष्का शर्मा बैलीवुड की सुपरहिट अभिनेत्रियों में से एक हैं. अपने दमदार अभिनय से लोगों के दिलो पर राज करने वाली अनुष्का ने अब अपने प्रोडक्शन करियर को उंचाइयों पर पहुंचाने की ठान ली हैं. इस साल अपनी ही प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘परी’ में वो मुख्य किरदार निभाती नजर आएंगी. इस फिल्म की कहानी के बारे में अब तक कुछ सामने नहीं आया है मगर, यह बात तय है कि यह फिल्म अनुष्का के किरदार के ही इर्दगिर्द है. ‘परी’ 9 फरवरी 2018 को रिलीज होगी.

रानी मुखर्जी

bollywood

रानी मुखर्जी बौलीवुड में एक बार फिर फिल्म हिचकी से कमबैक कर रही हैं. फिल्म ‘हिचकी’ से का ट्रेलर उन्होंने हाल ही में रिलीज किया है. सिद्धार्थ पि मल्होत्रा द्वारा डायरेक्ट हुई इस फिल्म में रानी एक टीचर का किरदार निभा रही हैं जो हकलाती हैं. इस फिल्म की पूरी कहानी रानी के किरदार पर ही आधारित हैं. ‘हिचकी’ 23 फरवरी 2018 को रिलीज होगी.

कंगना रनौत

bollywood

‘क्वीन’ और ‘सिमरन’ जैसी फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय से कंगना ने साबित किया है कि फिल्मों को बौक्स औफिस पर चलाने के लिए सिर्फ ‘हीरो’ का हाथ नहीं होता, इसे एक हिरोइन भी बखूबी चला सकती है. कंगना इस साल फिल्म ‘मणिकर्णिका : द क्वीन औफ झांसी’ में झांसी की रानी का किरदार निभाती हुई नजर आएंगी. यह फिल्म रानी लक्ष्मीबाई की एपिक बायोपिक है जो 27 अप्रैल 2018 को रिलीज होगी.

आलिया भट्ट

bollywood

अपनी हर फिल्म से अपने आपको बतौर एक्ट्रेस उभारती हुई आलिया भट्ट भी इसी लिस्ट का शामिल हैं. आलिया इस साल फिल्म ‘राजी’ में नजर आएंगी. ‘राजी’ एक कश्मीरी जासूस लड़की की कहानी है जो भारत-पाक के युद्ध के दौरान एक पाकिस्तानी आदमी से शादी करती है. इस फिल्म में आलिया के साथ विक्की कौशल भी हैं पर फिर भी यह फिल्म पूरी तरह आलिया के किरदार पर ही आधारित है. ‘राजी’ को मेघना गुलजार डायरेक्ट कर रही हैं और यह 11 मई 2018 को रिलीज होगी.

करीना कपूर खान, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर, शिखा तल्सानिया

bollywood

जब एक अभिनेत्री अकेले अपने कंधों पर फिल्म की जिम्मेदारी ले सकती हैं और उसे सुपरहिट बना सकती है तो सोचिये जब किसी फिल्म में 4 अभिनेत्रियां होंगी तो क्या होगा? किस तरह का धमाल होगा? इस साल बैलीवुड की 4 अभिनेत्रियां ऐसी ही एक फिल्म लेकर आ रही हैं जिसका नाम है ‘वीरे दी वेडिंग’. इसमें करीना कपूर खान, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तल्सानिया एक साथ दिखाई देंगी. यह फिल्म चार सहेलियों की कहानी पर आधारित है जिसे शशांक घोष डायरेक्ट कर रहे हैं. ‘वीरे दी वेडिंग’ 18 मई 2018 को रिलीज होगी.

आ रही है वो फिल्म जिसके लिये बिग बी को भी देना पड़ा स्क्रीन टेस्ट

बौलीवुड में यूं तो कई कलाकारों को स्क्रीन टेस्ट देने पड़ते हैं, औडिशन्स देने पड़ते हैं और कई तरह के टेस्ट देने पड़ते हैं, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सितारे शायद ही स्क्रीन टेस्ट या औडिशन देते हैं. हालांकि, हाल ही में महानायक अमिताभ बच्चन ने भी अपनी नई फिल्म के लिए स्क्रीन टेस्ट दिया है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में वह अलग-अलग तरह के चेहरे बना रहे हैं. उनकी यह तस्वीर भले ही ब्लैक एंड व्हाइट हो लेकिन वह काफी अच्छे लग रहे हैं.

इस तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “अपनी अगली फिल्म की तैयारी कर रहा हूं और लुक टेस्ट दे रहा हूं. इस फिल्म में कई सारे लुक होंगे, जिसमें धुंआधार कौमेडी होगी, और यह संगीत से भरी होगी.” हालांकि, उन्होंने फिल्म की कहानी और फिल्म के नाम का कोई खुलासा नहीं किया है. बता दें, अमिताभ बच्चन के पास फिलहाल ‘102 नौट आउट’, ‘ठग्स औफ हिंदोस्तान’ और ‘ब्रह्मास्त्र’ जैसी फिल्मे हैं और इस कड़ी में अब उनकी नई फिल्म भी जुड़ गई है, लेकिन इस वक्त उनके फैन्स उनकी इस फिल्म के बारे में काफी कुछ जानना चाहते होंगे.

हालांकि, जिस तरह से बिग बी ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा है उसे देखते हुए तो यही कहा जा सकता है कि यह फिल्म बाकी फिल्मों से कई तरह से अलग हो सकती है. वहीं अगर उनकी बाकी फिल्मों की बात करें तो ‘102 नौट आउट’ में वह ऋषि कपूर के साथ नजर आएंगे. इसके अलावा ‘ठग्स औफ हिंदोस्तान’ में वह पहली बार आमिर खान के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे और ‘ब्रह्मास्त्र’ में वह आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और मौनी रौय के साथ नजर आएंगे. बता दें, ‘ब्रह्मास्त्र’ को तीन हिस्सों में रिलीज किया जाएगा.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें