Bigg Boss 14: रुबीना को गाली देने पर भड़के सलमान, लगाए सोनाली की क्लास

बिग बौस 14 विकेंड का वार में आज जबरदस्त हंगामा होने वाला है. क्योंकि शो के होस्ट सुपरस्टार सलमान खान घरवालों की जमकर क्लास लगाएंगे. शो के हर विकेंड के वार में सलमान खान आते हैं, और घरवालों से हफ्ते भर का हिसाब लेते हैं.

बताया जा रहा है कि इस विकेंड के वार में भी सलमान खान घरवालों को फटकार लगाते हुए नजर आएंगे. रिपोर्टस के अनुसार सलमान खान इस वीकेंड के वार में सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) और राखी सावंत (Rakhi Sawant) को जमकर सुनाते हुए नजर आएंगे.

‘हाउस आफ वैक्स’ के स्क्रीनराइटर के साथ Vikram Bhatt बनाएंगे हौरर फिल्म

खबर ये आ रही है सलमान खान को राखी सावंत की डबल मीनिंग बातें पसंद नहीं आई हैं, जिससे वह राखी को फटकार लगाते हुए दिखाई देंगे. दरअसल इस हफ्ते राखी सावंत ने अली गोनी (Aly Goni) के साथ कुछ डबल मीनिंग बातें की थीं. इसी बात को लेकर सलमान राखी को डांट लगाने वाले हैं.

तो वहीं सलमान खान, सोनाली फोगाट से भी नराज होते हुए दिखाई देंगे. दरअसल इस हफ्ते सोनाली ने रुबीना दिलाइक (Rubina Dilaik) को गाली दी थी. इसी कारण वह सोनाली से भी नाराज होंगे.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 14: एजाज खान के इविक्शन की खबर पर फैंस ने कहा, ‘ये सीजन बेहद ही घटिया है’

बता दें कि सोनाली फोगाट इस शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री की थी. वह  इन दिनों सुर्खियों में छायी हुई हैं. घर में लड़ाई-झगड़े के कारण सोनाली काफी चर्चे में है. शो के पिछले एपिसोड में  दिखाया गया  कि पति को याद कर सोनाली भावुक हो गई थीं. सोनाली ने बताया था ‘चार साल पहले जब मेरे पति की मौत हुई तो मैं मुंबई में थी. मैं ऐक्‍ट‍िंग, पौलिटिक्‍स सबकुछ छोड़ना चाहती थी. लेकिन मेरी सासू मां ने मुझे रोका और इस तरह सबकुछ छोड़ने की बजाय, उन्होंने आगे बढ़ने का हिम्मत दिया.

Bigg Boss 14: राखी ने अभिनव को नौमिनेट होने से बचाया तो सोनाली ने दिया ये रिएक्शन

बिग बौस शो के लेटेस्ट एपिसोड में कंटेस्टेंट ने सलमान खान की मौजूदगी में बिग नौमिनेशन के टास्क में हिस्सा लिया. इस गेम के दौरान कंटेस्टेंट्स के बीच काफी नोकझोंक देखने को मिली.

तो वहीं शो में सलमान खान ने घरवालों को कुछ टास्क दिए जिसके बाद इस हफ्ते एलिमिनेशन के लिए नौमिनेशन्स की प्रक्रिया को पूरा किया गया. तो वहीं गेम के दौरान अर्शी और रुबीना के बीच तीखी बहस देखने को मिली.

दोनों एक्ट्रेस सलमान खान के सामने भी लड़ाई करती नजर आई. इसके बाद गेम में एक दिलटचस्प मोड़ आया, जी हां जब दोनों ने अखाड़े में भी लड़ाई की.

ये भी पढ़ें- कोहली ने अपनी नन्ही परी का रखा ये नाम

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

गेम के पहले राउंड में दोनों कंटेस्टेंटे्स को ये बताना था कि कैसे वे बिग बौस के घर में एक-दूसरे से ज्यादा डिजर्विंग हैं. और उनके बातों के आधार पर बाकी घरवालों को उन्हें सपोर्ट करना था.

तो उधर राखी सावंत ने बिग बौस हाउस में यह बता दिया है कि उन्हें अभिनव से प्यार है और वे उनकी तरफ फिजिकली भी आकर्षित हैं. तो वहीं इस हफ्ते कैप्टन के तौर पर राखी को नौमिनेशन की प्रक्रिया में घर के किसी एक सदस्य को सेव करने का मौका मिला.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss फेम शहनाज गिल ने कहा ‘दोबारा मोटी हो गई तो फिर काम नहीं मिलेगा मुझे’, देखें Video

तो ऐसे में राखी ने अभिनव का नाम ले लिया. राखी सावंत ने इस हफ्ते अभिनव शुक्ला को नौमिनेशन से बचा लिया है. तो राखी के इस एक्शन से सोनाली फोगाट ने कहा कि ‘राखी सावंत एहसान फरामोश हैं.’

दरअसल राखी ने सोनाली से ये वादा किया था कि वे सोनाली को नौमिनेशन बचाएंगी. पर राखी ने अभिनव शुक्ला को सेव कर लिया है. इसलिए सोनाली फोगाट ने अपनी नराजगी जाहीर की..

शो में इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए निक्की तंबोली, रुबीना दिलैक, सोनाली फोगाट का नाम सामने आया है. अब शो के अपकमिंग एपिसोड में ये देखना दिलचस्प होगा कि इस हफ्ते घर से कौन बेघर होता है.

फिल्म डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने बेगम अलीसिया जफर संग शेयर की रोमांटिक फोटो      

बौलीवुड के मशहूर डायरेक्टर अली अब्बास जफर (Ali Abbas Zafar)  ने 4 जनवरी यानि सोमवार को अलीसिया जफर (Alicia Zafar)  के साथ निकाह कर लिया है. ये कपल इन दिनों सुर्खियों में छाये हुए हैं.

आखिर कौन हैं अलीसिया जफर, जिससे अली अब्बास जफर ने किया निकाह

अलीसिया जफर फ्रांस की रहने वाली हैं. अली ने सोशल मीडिया पर दो फोटो शेयर की. एक फोटो में वह अपनी बेगम का हाथ थामे हुए हैं. और दूसरे फोटो में उन्होंने साथ में रोमांटिक पोज दिया है,जिसके बाद उनके शादी की खबरे आने लगी.

ये भी पढ़ें- रिचा चड्ढा फिल्म ‘मैडम चीफ मिनिस्टर’ में मुख्यमंत्री के किरदार में आएंगी नजर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ali Abbas Zafar (@aliabbaszafar)

 

अली ने बताया कि जैसी ही उनकी पत्नी अलीसिया का वीजा अप्रूव हुआ, वैसे ही वह देहरादून पहुंचे और उन्होंने शादी की. उन्होंने अपने काम को लेकर बताया कि आने वाले साल में फिल्म निर्देशक अली काफी व्यस्त रहने वाले हैं. तो ऐसे में बिना देरी किए उन्होंने निकाह किया.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ali Abbas Zafar (@aliabbaszafar)

 

आपको बता दें कि हाल ही में अली अब्बास जफर ने अलीसिया संग रिलेशनशिप पर खुलकर बात की. वर्कफ्रंट की बात करे तो अली अब्बास जल्द ही कैटरीना कैफ के साथ सुपरहीरो ड्रामा फिल्म का निर्देशन करने जा रहे हैं. इसके अलावा वह सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारिंग फिल्म ‘टाइगर 3’ का भी निर्देशन करेंगे.

ये भी पढ़ें- अनुष्का शर्मा ने पति विराट कोहली के साथ ऐसे मनाया नए साल का जश्न, देखें Photos

Bigg Boss 14 : Salman Khan के बर्थडे पर मेहमान बनकर सरप्राइज देंगी ये हसीनाएं

‘बिग बौस 14 विकेंड का वार’ (Bigg Boss 14 Weekend Ka Vaar) काफी दिलचस्प होने वाला है. जी हां, इस हफ्ते बिग बौस के होस्ट सलमान खान (Salman Khan) का बर्थडे 27 दिसम्बर को है. तो ऐसे में बिग बौस हाउस में खूब धमाल होने वाला है.

बिग बौस 14 में हर त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है. फिलहाल घर में क्रिसमस सेलीब्रेट किया जा रहा है. और अब शो के मेकर्स सलमान खान (Salman Khan) के बर्थडे की तैयारियों में जुट जाएंगे.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

 

ये भी पढ़ें- Web Series Review : सैंडविच फार एवर

शो में सलमान खान के बर्थडे को और भी ज्यादा स्पेशल बनाने के लिए जबरदस्त तैयारी की जा रही है. खबर ये आ रही है कि सलमान खान के बर्थडे के खास मौके पर घर में रवीना टंडन, जैकलीन फर्नांडिस, शहनाज गिल और धर्मेश जैसे सितारों की एंट्री होने वाली है. शो में ये सभी मेहमान जमकर डांस करने वाले हैं.

इस हफ्ते बिग बौस 14 के विकेंड के वार में जबरदस्त धमाल होने वाला है. बताया जा रहा है कि शहनाज गिल, सलमान खान के साथ मिलकर अपने फेमस डायलौग ‘त्वाडा कुत्ता कुत्ता साडा कुत्ता टौमी’ को फिर से ताजा करने वाली है. तो वहीं रवीना टंडन और जैकलीन फर्नांडिस सुपरस्टार सलमान खान को एक शानदार गिफ्ट भी देंगी.

ये भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata hai : क्या नायरा की मौत हो जाएगी ?

इस हफ्ते बिग बौस 14 वीकेंड के वार का दर्शक बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब ये देखना दिलचस्प होगा कि घर सलमान खान के बर्थडे पर क्या क्या धमाल होने वाला है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

 

बता दें  कि कुछ हफ्ते पहले भी ‘बिग बौस 14’ के मेकर्स ने दिशा परमार को इस शो में आने के लिए इनवाइट किया था. पर उन्होंने शो में में आने से मना कर दिया था. दिशा परमार ने ये कहकर मना किया था कि उन्हें लगता है कि वो इस शो के लिए नहीं बनी हैं क्योंकि वो काफी बोरिंग हैं.

Bigg Boss 14 : घर की नई कैप्टन रूबिना दिलाइक हुई ट्रोल, फैंस ने कहा ये कैप्टेंसी खैरात में मिली है!

बिग बौस 14 (Bigg Boss 14) के लेटेस्ट एपिसोड के अनुसार घर की नई कैप्टन रूबिना दिलाइक बनी हैं. घर में इस बात को लेकर राहुल वैद्य और जैस्मिन भसीन ने विरोध किया था.

तो वहीं अब इस शो के मेकर्स ने भी रूबिना दिलाइक को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है. बीते वीकेंड के वार में एक से बढ़कर एक धमाका हुआ. विकेंड के वार में सलमान खान, अर्शी खान पर जमकर बरसे. साथ ही उन्होंने उन्होंने अली गोनी को भी जमकर लताड़ा.

दरअसल शो के बीते एपिसोड में कैप्टेंसी टास्क में घरवालों ने खूब मस्ती की थी और किसी ने भी इस टास्क को जीतने के लिहाज से नहीं खेला था.

ये भी पढ़ें- क्या कंगना रनौत को मिल रही हैं रेप की धमकियां, देखें ये वीडियो

इस विकेंड के वार में सलमान खान, अली गोनी (Aly Goni) की कैप्टेंसी को उनसे छीनकर ये जिम्मेदारी रुबीना दिलाइक (Rubina Dilaik) को दे दी.

तो ऐसे में सोशल मीडिया पर फैंस अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं. फैंस ये भी कह रहे हैं कि रुबीना दिलाइक को ये कैप्टेंसी खैरात में मिली है. साथ ही लोगों का ये भी कहना है कि मेकर्स रुबीना और एजाज के ही फेवर में नजर आते हैं.

इस शो के अपकमिंग एपिसोड में ये देखना दिलचस्प होगा कि रूबिना दिलाइक के कैप्टन बनने से घर में क्या क्या बदलाव देखने को मिलने वाला है.

ये भी पढ़ें- एक्स मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर का हौट अंदाज

Bigg Boss 14 :  क्या बिग बौस अर्शी खान को बाहर का रास्ता दिखाएंगे, जानिए क्या है पूरा मामला

बिग बौस 14 में विकेंड का वार काफी धमाकेदार होने वाला है. घर से इस हफ्ते किसी एक सदस्य का पत्ता साफ हो जाएगा. बता दें कि नामिनेशन टास्क हारने के बाद एजाज खान (Eijaz Khan) , अर्शी खान (Arshi Khan), कश्मीरा शाह, मनु पंजाबी, अभिनव शुक्ला पर एलिमिनेशन का खतरा मंडरा रहा है.

तो इसी बीच खबर ये आ रही है कि इस हफ्ते बिग बौस हाउस से कश्मीरा शाह बेघर होने वाली है. दरअसल इस शो के फिनाले में एक्स कंटेस्टेंट कश्मीरा शाह ने ‘बिग बौस 14’ के घर में एंट्री की थी.

ये भी पढ़ें- हिना खान फिर से कोमोलिका के अवतार में आएंगी नजर

बताया जा रहा है कि कम वोटों की वजह से कश्मीरा शाह गेम से आउट हो जाएंगी. तो वहीं दूसरी तरफ अर्शी खान पर भी एलिमिनेशन का खतरा मंडरा रहा है

खबर ये आ रही है कि इस हफ्ते विकेंड के वार में ये दिखाया जाएगा कि विकास गुप्ता की वजह से सलमान खान अर्शी खान को जमकर खरीखोटी सुनाएंगे. सलमान खान का गुस्सा देखकर अर्शी खान भी भड़क जाएंगी. और वह सलमान खान के सामने से उठकर चली जाएंगी. सलमान खान से बदतमीजी करने की वजह से बिग बौस अर्शी खान के लिए घर के दरवाजे खोल देंगे.

ये भी पढ़ें- बेहतरीन फिल्मों की एंथोलाजी है UN PAUSED

Bigg Boss 14 कंटेस्टेंट निशांत मलकानी और कनिका मान का बोल्ड फोटोशूट हुआ वायरल, देखें Photos

बॉलीवुड मेगा स्टार सलमान खान (Salman Khan) के सबसे बड़े टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस सीजन 14 इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है. आपको बता दें कि इस शो के कंटेस्टेंट निशांत मलकानी (Nishant Malkani) की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं जिसमें वे अपनी को-स्टार और सबसे अच्छी दोस्त कनिका मान (Kanika Mann) के साथ बोल्ड अवतार में दिखाई दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 14 : हिना खान और गौहर खान हुईं सिद्धार्थ शुक्ला के खिलाफ, जारी हुआ नया प्रोमो

कनिका मान (Kanika Mann) ने ‘जी टीवी’ (Zee TV) के पौपुलर सीरियल ‘गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा’ (Guddan Tumse Na Ho Payega) में अपनी बेहतरीन अदाकारी से घर घर में लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई है तो वहीं दूसरी तरफ एक्टर निशांत मलकानी (Nishant Malkani) ने भी इस शो में बतौर लीड रोल काम किया है. हाल ही में कनिका मान (Kanika Mann) ने अपने औफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी और निशांत का एक बोल्ड फोटोशूट शेयर किया है जिसमें दोनों के लुक्स देख फैंस के होश उड़ गए हैं.

इन फोटोज में कनिका मान (Kanika Mann) का बोल्ड अवतार फैंस को खूब पसंद आ रहा है और वे लगातार कमेंट्स कर उनकी और निशांत की तारीफ कर रहे हैं. इन फोटोज में कनिका मान (Kanika Mann) व्हाइट कलर का ट्रांसपेरेंट गाउन पहनी नजर आ रही हैं तो वहीं दूसरी तरफ निशांत मलकानी की अपने कातिलाना लुक्स से फैंस को दीवाना कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- बिकिनी पहन सोशल मीडिया पर छाईं श्वेता तिवारी और पलक तिवारी, ग्लैमर का लगा डबल तड़का

 

View this post on Instagram

 

We really tried to look hot !! 😌 Styled by @anusoru 📸 @flamingo.productions

A post shared by Kanika Mann 🦋 (@officialkanikamann) on

इससे पहले भी कई बार कनिका मान (Kanika Mann) और निशांत मलकानी (Nishant Malkani) ने अपने फोटोशूट्स सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं जो कि काफी वायरल भी हुए हैं. फैंस को इन दोनों की जोड़ी बेहद पसंद आती है. बात करें इन फोटोज की तो इन फोटोज में कनिका मान (Kanika Mann) ब्लैक कलर का वन पीस पहनी नजर आ रही हैं तो वहीं निशांत मलकानी (Nishant Malkani) ने शॉर्ट्स और टी-शर्ट पहनी हुई है. इन फोटोज में दोनों काफी अच्छे लग रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 14 के सभी फ्रेशर्स ने चुना अपना सीनियर, 3 ग्रुप्स में बंटा पूरा घर

बात की जाए बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) की तो इस शो में निशांत मलकानी (Nishant Malkani) आगे बढ़ने की खूब कोशिश कर रहे हैं लेकिन लोगों ने उन्हें निक्की तम्बोली (Nikki Tamboli) की कठपुतली कहना शुरू कर दिया है. वहीं एक्ट्रेस कनिका मान (Kanika Mann) भी सीरियल ‘गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा’ के अलावा कई पंजाबी म्यूजिक वीडियोज में दिखाई दे चुकी हैं.

सारा गुरपाल की आंखें देख फैंस को मिली राहत, इंस्टाग्राम पर शेयर की बोल्ड फोटोज

टेलीविजन इंडस्ट्री का सबसे पौपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस के सीजन 14 (Bigg Boss 14) से इविक्ट हुई पहली कंटेस्टेंट सारा गुरपाल (Sara Gurpal) इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं. आपको बता दें कि शो के अंदर सारा गुरपाल (Sara Gurpal) की आंखों में कंटेस्टेंट निक्की तम्बोली (Nikki Tamboli) के तेज तर्रार नाखून लग गए थे जिसकी वजह से सारा को काफी परेशानी हुई थी और तो और इस वजह से सारा के लिए बिग बॉस (Bigg Boss) के घर में डाक्टर्स को भी बुलाना पड़ा था.

 

View this post on Instagram

 

#Saragurpal who was recently evicted from #BiggBoss14 on her way back home. #viralbhayani @viralbhayani

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

ये भी पढ़ें- वीकेंड के वार पर कंटेस्टेंट रूबीना पर बरसा सलमान का गुस्सा, फैंस ने किए ऐसे कमेंट्स

पंजाबी सिंगर सारा गुरपाल (Sara Gurpal) बिग बॉस के घर से निकलते ही अपने होमटाउन चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गई थीं और उनकी आंखों के नीचे लगे निशान साफ दिखाई दे रहे थे. हाल ही में सारा गुरपाल (Sara Gurpal) ने अपने औफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ फोटोज शेयर की है जिसे देखने के बाद उनके फैंस ने राहत की सांस ली है क्योंकि इन फोटोज में सारा की आंखें बिल्कुल ठीक दिखाई दे रही हैं.

 

View this post on Instagram

 

I’m walkin’ on sunshine. #Saragurpal#SaraKehndi#Sarains

A post shared by Sara Gurpal (@saragurpals) on

इन फोटोज में सारा गुरपाल (Sara Gurpal) बेहद खूबसूरत लग रही हैं और तो और उनका ये अंदाज फैंस को बेहद पसंद आ रहा है. इन फोटोज के साथ सारा ने कैप्शन में लिखा है कि, “I’m walkin’ on sunshine.” इन फोटोज को देख फैंस सारा की खूब तारीफ तारीफ कर रहे हैं. सारा की इन फोटोज में वे अपने घर की बालकनी में खड़ी सनबाथ के मजे ले रही हैं.

ये भी पढ़ें- ट्विटर पर एजाज खान को सपोर्ट करते नजर आए असीम रियाज के भाई, जैस्मीन ने लगाया ऐसा आरोप

आपको बता दें कि सारा गुरपाल (Sara Gurpal) को बिग बॉस के घर से बेघर करने का फैसला तूफानी सीनियर सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) ने लिया था और हिना खान (Hina Khan) और गौहर खान (Gauhar Khan) भी इस फैसले में सिद्धार्थ शुक्ला के साथ हो गए थे.

ये भी पढ़ें- सुशांत सिंह राजपूत के भाई नीरज कुमार को आया हार्ट अकैट, दिल्ली में कराया भर्ती

Bigg Boss 14 के घर में जैस्मीन-रूबिना के बीच हुई जमकर लड़ाई, देखें Video

टेलीविजन के सबसे पौपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस के सीजन 14 (Bigg Boss 14) की धमाकेदार शुरूआत हो चुकी है और साथ ही बिग बॉस सीजन 13 (Bigg Boss 13) की तरह ये सीजन भी जल्द ही रफ्तार पकड़ता दिखाई दे रहा है. इस सीजन की सबसे अनोखी बात ये है कि इस बार कंटेस्टेंट्स के साथ घर में सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla), हिना खान (Hina Khan) और गौहर खान (Gauhar Khan) सीनियर्स के रूप में नजर आ रहे हैं और बाकी कंटेस्टेंट्स को अपने समान की डिमांड से लेकर किचन और बेडरूम तक सीनियर्स की बात मानने पड़ेगी.

ये भी पढ़ें- Mirzapur 2 के ट्रेलर रिलीज से पहले ही पागल हुए फैंस, मीम्स बना कर दिखाई एक्साइटमेंट

एसी के चलते बीते एपिसोड में बिग बॉस के घर में काफी बड़ी लड़ाई होती नजर आई और ये लड़ाई टेलीविजन सीरियल्स की 2 बहुओं के बीच हुई जिनका नाम है जैस्मीन भसीन (Jasmin Bhasin) और रूबिना दिलाइक (Rubina Dilaik). इन दोनों की लड़ाई का मुद्दा ये था कि जैस्मीन भसीन ने सीनियर्स से मेकअप आइटम्स की मांग की तो वहीं दूसरी तरफ रूबिना दिलाइक ने अपने लिए जूते और चप्पल मांगे.

सीनियर्स के अनुसार किसी एक कंटेस्टेंट को अपनी चीजों को लेकर कॉम्प्रोमाइज करना था लेकिन दोनो में से कोई भी एक दूसरे के सामने झुकने के लिए तैय्यार नहीं था. जैस्मीन भसीन (Jasmin Bhasin) के मुताबिन रूबिना दिलाइक (Rubina Dilaik) एक जोड़ी जूते-चप्पल के साथ भी गुजारा कर सकती हैं तो उनकी डिमांड गलत है. इसी बहस में दोनों कंटेस्टेंट के बीच जमकर लड़ाई हुई.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 14 के इन दो कंटेस्टेंट्स की हुई शहनाज गिल से तुलना, पोस्ट शेयर कर दिया जवाब

ऐसे में सीनियर्स ने भी दोनों को समझाने की बहुत कोशिश की लेकिन दोनों में से कोई भी समझने को तैय्यार नहीं था. इन दोनों की लड़ाई के चलते लग्जरी आइटम के लिए सारा गुरपाल (Sara Gurpal) और निक्की तम्बोली (Nikki Tamboli) के बीच भी कहा सुनी हुई जो कि बाद में शांत हो गई और दोनों एक दूसरे के दोस्त भी बन गए.

ये भी पढ़ें- संजय दत्त की ऐसी हालत देख उड़े फैंस के होश, सोशल मीडिया पर फोटो हुई वायरल

अब देखने वाली बात ये होगी कि शो के आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को और क्या क्या इंटरस्टिंग देखने को मिलने वाला है और सीनियर्स किस प्रकार जूनियर्स को उन्हीं की चीज़े देने के लिए परेशान करेंगे.

Bigg Boss 14 के इन दो कंटेस्टेंट्स की हुई शहनाज गिल से तुलना, पोस्ट शेयर कर दिया जवाब

टेलीविजन इंडस्ट्री के सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल रिएलिटी शो बिग बॉस के सीजन 14 (Bigg Boss 14) का ग्रैंड प्रीमियर बीते शनिवार को ऑन एयर कर दिया गया है. ऐसे में बिग बॉस के फैंस बेहद ही खुश हैं और साथ ही इस बात को देखने के लिए एक्साइटिड हैं कि आगे आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को क्या क्या नया देखने को मिलने वाला है.

ये भी पढ़ें- संजय दत्त की ऐसी हालत देख उड़े फैंस के होश, सोशल मीडिया पर फोटो हुई वायरल

जैसा कि हम सब जानते हैं कि बिग बॉस के इतिहास का सबसे सफल और सबसे पौपुलर सीजन रहा है सीजन 13 जिसके ना सिर्फ विनर ने बल्कि हर कंटेस्टेंट ने दर्शकों के दिलों पर अपनी अलग ही छाप छोड़ी थी. ऐसे में बिग बॉस सीजन 14 (Bigg Boss 14) में आए नए कंटेस्टेंट्स की तुलना अब सीजन 13 के कंटेस्टेंट्स के साथ हो रही है.

जी हां बिग बॉस के फैंस के दिलों में सीजन 13 के कंटेस्टेंट्स के लिए इतना प्यार है कि वे सब सीजन 14 के कंटेस्टेंट्स में सीजन 13 के कंटेस्टेंट्स ढूंढ़ने की कोशिश कर रहे हैं. ऐसे में साउथ इंडस्ट्री की पौपुलर एक्ट्रेस निक्की तम्बोली (Nikki Tamboli) और पंजाबी सिंगर सारा गुरपाल (Sara Gurpal) की तुलना फैंस सीजन 13 की सबसे एंटरटेनिंग कंटेस्टेंट शहनाज गिल (Shehnaz Gill) से कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- इस तारीख को रिलीज होने जा रही है अक्षय कुमार की फिल्म ‘सूर्यवंशी’, पढ़ें खबर

लेकिन शायद पंजाब की कैटरीना कैफ यानी कि शहनाज गिल (Shehnaz Gill) को ये बात पसंद नहीं आई और उन्होनें हाल ही में अपने एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा,- “I love myself & I don’t judge myself, which in return helps me not to judge others.. So stay positive, stay safe & spread love… No one can be anyone else & anyone else can’t be you… So be the best version of yourself”

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 14 के प्रीमियर में ये सितारे लगाने जा रहे हैं अपनी परफॉर्मेंस से चार चांद, देखें वीडियो

शहनाज गिल (Shehnaz Gill) के इस कैप्शन ने उन लोगों को जवाब दिया है जो कि उनकी तुलना किसी और से कर रहे थे. जैसा कि हम सब जानते हैं कि बिग बॉस के मेकर्स अपने दर्शकों को सरप्राइज देने का एक भी मौका नहीं छोड़ते तो ऐसे में फैंस को पूरी पूरी उम्मीद है कि मेकर्स शहनाज गिल (Shehnaz Gill) को इस बार बिग बॉस में जरूर बुलाएंगे.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें