सिर्फ क्रिकेटर नहीं बल्कि लाखों लोगों की प्रेरणा बन चुके हैं Virat Kohli

Virat Kohli : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली का करियर सिर्फ उपलब्धियों और रिकौर्ड्स तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह संघर्ष, असफलता और जबरदस्त वापसी की कहानी भी है. वह खिलाड़ी जिसने बल्ले से कई ऐतिहासिक पारियां खेलीं, वही खिलाड़ी अपने करियर में ऐसे दौर से भी गुजरा जब उसका बल्ला खामोश हो गया, आलोचकों ने उसे जमकर लताड़ा, लेकिन उसने हार नहीं मानी. विराट कोहली का सफर सिर्फ क्रिकेट का नहीं, बल्कि एक अदम्य जज्बे, अनुशासन और कभी न रुकने वाले जुनून का प्रमाण है.

कोहली की जुनूनी शुरुआत

2008 में कुआलालंपुर में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने के बाद विराट कोहली भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा बने. उस समय किसी ने नहीं सोचा था कि यह स्पाइक-बालों वाला युवा खिलाड़ी एक दिन क्रिकेट की दुनिया पर राज करेगा. अपने शुरुआती वर्षों में विराट ने खुद को मेहनती, अनुशासित और आत्मविश्वास से भरपूर खिलाड़ी के रूप में साबित किया.

धैर्य और तकनीक से जीते जाते हैं मैच

साल 2013 से 2019 तक का समय विराट कोहली के करियर का स्वर्णिम काल था. इसके बाद साल 2016 में उन्होंने T20 फॉर्मेट में 973 आईपीएल रन बनाए, जो आज भी एक रिकॉर्ड है. फिर 2017 में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान बने और भारत को टेस्ट क्रिकेट की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया. साल 2018 में इंग्लैंड दौरे पर शानदार प्रदर्शन कर आलोचकों को करारा जवाब दिया. वहीं साल 2019 वर्ल्ड कप में भारत को सेमीफाइनल तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. विराट ने क्रिकेट की दुनिया को दिखाया कि किस तरह दबाव में भी धैर्य और तकनीक से मैच जीते जाते हैं.

जब विराट का बल्ला नहीं चला

हर बड़े खिलाड़ी के करियर में एक ऐसा दौर आता है जब किस्मत उसका साथ छोड़ देती है, विराट कोहली भी इससे अछूते नहीं रहे. साल 2020 में उनकी फौर्म गिरने लगी, बड़े स्कोर नहीं आ रहे थे. इसके बाद 2021 में उन्होंने T20 कप्तानी छोड़ी, लेकिन इसके तुरंत बाद वनडे और टेस्ट कप्तानी भी उनसे छिन गई. लगभग तीन साल तक विराट एक भी अंतरराष्ट्रीय शतक नहीं लगा सके. सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स ने उन्हें जमकर निशाना बनाया, आलोचकों ने यहां तक कह दिया कि विराट का दौर खत्म हो गया. लेकिन विराट कोहली के लिए असफलता सिर्फ एक पड़ाव थी, मंज़िल नहीं.

असफलता से सफलता की ओर

किसी भी महान खिलाड़ी की असली पहचान उसकी वापसी से होती है, और विराट कोहली ने यह करके दिखाया. साल 2022 में एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ शतक लगाकर अपने आलोचकों को जवाब दिया. इसके बाद साल 2023 में वनडे वर्ल्ड कप में उन्होंने सर्वाधिक रन बनाए और ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ बने. विराट ने 50 वनडे शतक लगाकर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया. वहीं टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में 76 रन बनाकर भारत को चैंपियन बनाया.

असफलता से सीखने का उदाहरण हैं कोहली

विराट कोहली का करियर सिर्फ रिकॉर्ड्स का नहीं, बल्कि यह दर्शाता है कि असफलता इंसान को तोड़ने के लिए नहीं आती, बल्कि उसे और मजबूत बनाने के लिए आती है. जब विराट का बल्ला खामोश था, तब उन्होंने खुद पर विश्वास बनाए रखा, मेहनत जारी रखी और जब वापसी की तो इतिहास रच दिया.

आज विराट कोहली सिर्फ एक क्रिकेटर नहीं, बल्कि उन लाखों लोगों के लिए प्रेरणा हैं जो अपने जीवन में कठिन दौर से गुजर रहे हैं. उनकी कहानी हमें सिखाती है कि असफलता अंतिम नहीं होती. अगर जुनून और मेहनत हो, तो वापसी हमेशा शानदार होती है.

आखिर क्यों कंगना रनौत ने विराट कोहली को कह दिया ‘पंगा किंग’, पढ़ें खबर

कंगना रनौत इन दिनों अपनी अप्कमिंग फिल्म ‘पंगा’ के प्रमोशन में बिजी हैं. हाल ही में कंगना, भारत-न्यूजीलैंड का शो जिस चैनल में प्रसारित होता है वहां अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंची. इस दौरान कंगना ने कई सारी बातें की. इतना ही नहीं कंगना ने विराट को ‘पंगा किंग’ भी बताया.

दरअसल, कंगना ने विराट की तारीफ करते हुए कहा, ‘वह काफी निडर हैं और हर चैलेंज के लिए हमेशा तैयार रहते हैं. पंगा और भारत-न्यूजीलैंड का मैच भी एक ही दिन है.’ कंगना ने कहा था, ‘मैं और विराट एक ही दिन पंगा लेंगे. मैं थिएटर में और वह मैदान में.’

kangana

वैसे कंगना की फिल्म की बात करें तो इसे दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी अच्छा रिस्पौन्स मिला है. फिल्म में कंगना की एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है. वहीं ट्रेंड एनालिस्ट्स के मुताबिक फिल्म पहले दिन 5 करोड़ तक की कमाई कर सकती है. इसके साथ ही फिल्म को वर्ड औफ माउथ का काफी फायदा मिलेगा. फिल्म में कंगना के साथ जस्सी गिल लीड रोल मे हैं.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: Weekend Ke Vaar में फूटा सलमान का गुस्सा, सिद्धार्थ-असीम को दिखाया बाहर का रास्ता

निर्भया के हत्यारों की वकील इंदिरा जयसिंह से कंगना ने लिया पंगा…

kangana-ranaut

कंगना ने हाल ही में पंगा के प्रीमियर के दौरान मीडिया से बात करते हुए इंदिरा जयसिंह पर अपना निशाना साधा था. इंदिरा जयसिंह ने निर्भया की मां आशा देवी से अपील की थी कि उन्हें दोषियों को माफ कर देना चाहिए. इस बयान पर जब कंगना से उनका रिएक्शन मांगा तो उन्होंने कहा, ‘इंदिरा जयसिंह जैसी औरतों के कोख से ही बलात्कारी पैदा होते हैं, ऐसी औरतों को बलात्कारियों के साथ 4 दिन जेल में रखना चाहिए.’

कंगना आगे कहती हैं कि उनको पता होना चाहिए कि रेप क्या होता है और इसकी सजा क्या होती है. इतने सालों से उनकी मां और उनके पिता जी कष्ट झेल रहे हैं पूरी फैमिली की क्या हालत होगी.

ये भी पढ़ें- ‘‘स्ट्रीट डांसर 3D: अति घटिया फिल्म’’

अनुष्का का गुस्सा जायज है! खिलाड़ियों के बेडरूम तक सीमित हो चुकी है खेल पत्रकारिता

“मनगढ़ंत और फर्जी खबरो-किस्सों से कैसे निपटा जाए, इस बारे में मेरी हमेशा यही राय रही कि आप चुप रहें और आलोचकों को बोलने दें. इस बात में विश्वास रखते हुए ही मैंने अपने करियर के 11 साल पूरे किए हैं. मैंने हमेशा अपनी चुप्पी की परछाई में अपने आत्मसम्मान और सत्य को मजबूती से खड़े पाया”.

“लेकिन वो कहावत है ना कि बार-बार एक झूठ को दोहराया जाए तो वो सच लगने लगता है, मेरे साथ वही हो रहा है. मेरी चुप्पी की वजह से मेरे खिलाफ बोए गए झूठ सच लगने लगे हैं लेकिन आज इसका अंत होगा. मैं उस वक़्त चुप रही जब कहा गया कि मेरी वजह से मेरे पति विराट कोहली का प्रदर्शन बिगड़ा. मैं उस बेबुनियाद के आरोप पर भी चुप रही जब कहा गया कि मैं भारतीय क्रिकेट से जुड़ी चीज़ों में शामिल हूं.”

ये भी पढ़ें- राफेल नडाल को पसंद था फुटबौल, पिता की एक डांट ने बना दिया ‘द किंग औफ क्ले’

“मेरा नाम उन मनगढ़ंत किस्सों में भी शामिल किया गया जिनमें कहा गया कि मैं बंद कमरों में होने वाली क्रिकेट टीम की बैठकों में शामिल होती हूं और टीम की सलेक्शन प्रक्रिया को प्रभावित करती रही हूं. मैं चुप रही. मेरे नाम को गलत तरीके से उन दावों में भी इस्तेमाल किया गया जिनके अनुसार इंडियन टीम के विदेशी दौरे पर मैं अपने पति के साथ तय वक्त से ज्यादा समय के लिए रुकी. जबकि मैंने हमेशा सारे प्रोटोकॉल फॉलो किये. लोग कहते रहे, पर मैं चुप रही.”

“जब मुझसे एक हाई कमिश्नर की पत्नी ने ग्रुप फ़ोटो में आने की गुज़ारिश की और बड़े संकोच के साथ मैं उस तस्वीर के लिए तैयार हुई, तो भी बवाल खड़ा किया गया और कहा गया कि मैं उस इवेंट में ज़बरन शामिल हुई थी, जबकि मुझे आमंत्रित किया गया था. लेकिन क्रिकेट बोर्ड को इसे लेकर स्पष्टीकरण देना पड़ा और मैं चुप रही. इस कड़ी में जो सबसे नया झूठ फ़ैलाया जा रहा है वो ये है कि वर्ल्ड कप मुक़ाबलों के दौरान क्रिकेट टीम के चयनकर्ताओं ने मुझे चाय परोसी थी!”

“अगर आपको चयनकर्ताओं और उनकी योग्यता पर ही कोई टिप्पणी करनी है तो शौक से करें, पर अपने फ़र्ज़ी दावों में दम भरने के लिए और सनसनी पैदा करने के लिए मेरे नाम का इस्तेमाल ना करें. मैं ये नहीं होने दूंगी कि आप ऐसी घटिया कहानियों में मेरे नाम को घसीटें. ऐसा नहीं है कि इस अंतिम ‘ख़बर’ से ही मुझे सबसे अधिक तकलीफ़ हुई है और मैंने चुप्पी तोड़ी. हर बार मुझे उतना ही ख़राब लगता है, गुस्सा आता है.”

ये भी पढ़ें- सावधान! अगर आप भी हैं सचिन, धोनी के फैन तो हो सकता है वायरस अटैक

“इसलिए मेरी इस चिट्ठी को उस एक कथित ख़बर का जवाब ना समझा जाए. मैंने आज बोलने का फ़ैसला किया क्योंकि मुझे लगा कि किसी के चुप रहने को उसकी कमज़ोरी ना समझ लिया जाए. आपको अपना एजेंडा चलाना है, किसी की आलोचना करनी है, भले ही मेरे पति की आलोचना क्यों ना करनी हो, वो आप तथ्यों और सबूतों के साथ करें. पर मेरे नाम को बख़्श दें.”

“मैंने सारी गरिमाओं का ध्यान रखते हुए अपने दम पर अपना करियर बनाया है. मैं इसे लेकर कोई समझौता नहीं कर सकती. कुछ लोगों को शायद ये बात हज़म नहीं होती होगी कि मैं अपनी मेहनत के दम पर सफ़ल होने वाली स्वतंत्र महिला हूँ जो एक क्रिकेटर की बीवी भी है….और रिकॉर्ड के लिए, मैं (चाय नहीं) कॉफी पीती हूँ.”

ये बात अनुष्का शर्मा ने कही. अनुष्का शर्मा ने केवल फारूक इंजीनियर को ही जवाब नहीं दिया बल्कि खिलाड़ियों के बेडरूम की बातें लिखकर फेमस होने वाले लोगों के ऊपर एक करारा तमाचा  है. हमेशा से ही मै इस बात का तरफदार रहा हूं कि खेल पत्रकारिता का स्तर ऐसा नहीं होना चाहिए जैसा कि हो रहा है. पहले खेल की बारीकियों, पर खिलाड़ियों के आंकड़ों और उनके प्रदर्शन पर चर्चाएं होती थी  लेकिन अब इन सब के अलावा सब पर चर्चा हो रही है. रोहित शर्मा की पत्नी ने अनुष्का की तरफ क्यों नहीं देखा. विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा प्रेग्नेंट है कि नहीं. विराट कोहली अनुष्का को क्या गिफ्ट दे रहे हैं. दिनेक कार्तिक की पत्नी और मुरली विजय के बीच क्या चर रहा है.

ये भी पढ़ें- हिटमैन के बल्ले से निकला पहला दोहरा शतक, तोड़ा सर डौन ब्रैडमैन का रिकौर्ड

बार-बार ऐसी चीजों से खिलाड़ियों का मनोबल गिरता है. तभी हम देखते हैं कि किसी भी टूर्नामेंट के पहले खिलाड़ी मीडिया और सोशल मीडिया से दूरी बना लेते हैं. क्योंकि उनको पता होता है कि कुछ न कुछ उनको ऐसा दिख जाएगा जिसकी वजह से उनके खेल पर इफेक्ट हो जाएगा. अनुष्का को लेकर काफी मीम्स बनें और विराट कोहली के प्रदर्शन पर जब भी बात होती है तो उसमें बेवजह अनुष्का को घसीट लिया जाता है.

फारूक इंजीनियर के बयान से साफ था कि उनके निशाने पर सेलेक्टर्स थे लेकिन उन्होंने इसके लिए अनुष्का का सहारा लिया. अनुष्का ने भी इस बात का जिक्र किया था. उन्होंने कहा कि अगर आप को सेलेक्टर्स को कुछ कहना है कि आप मेरा सहारा मत लीजिए.

ये भी पढ़ें- सौरव गांगुली का बीसीसीआई अध्यक्ष बनना, बीजेपी की प. बंगाल में बैक डोर एंट्री है!

अनुष्का शर्मा ने करवाया HOT फोटोशूट, देखें उनकी खूबसूरत अदाएं

बौलीवुड की पौपुलर और टैलेंटेड एक्ट्रेसेस मे से एक अनुष्का शर्मा इन दिनों अपने नए फोटोशूट के वजह से सुर्खियों मेंं हैं. अनुष्का ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत बौलीवुड के किंग शाहरूख खान के साथ फिल्म ‘रब ने बना दी जोडी’ से की थी और उसके बाद से अनुष्का ने एक के बाद एक सुपर-हिट फिल्मों मे काम कर बहुत कामयाबी हासिल की. अनुष्का शर्मा एक सक्सेसफुल एक्ट्रेस होने के साथ-साथ फिल्म प्रोड्यूसर, मौडल और फैशन डिजाइनर भी हैं.

अनुष्का का लेटेस्ट फोटोशूट…

हाल ही में अनुष्का शर्मा ने एक और फोटोशूट करवाया जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं. इस फोटोशूट मे अनुष्का बेहद खूबसूरत लग रही हैं. खबरों की माने तो अनुष्का का ये लेटेस्ट फोटोशूट फैशन मैगजीन ‘फिल्मफेयर’ के लिए है.

 

View this post on Instagram

 

@filmfare

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on

ये भी पढ़ें- “नच बलिए 9” की इस हौट कंटेस्टेंट की बिकिनी फोटोज हुई वायरल

 

View this post on Instagram

 

#Fan #Love #Bollywood #film #nush #anushkasharma #filmfare

A post shared by Suhas D Desai (@suhasdesai17) on

अनुष्का इस फोटोशूट मे काफी सुंदर नजर आ रही है और दर्शको का ध्यान अच्छे से अपनी ओर आर्कषित कर रही हैं. फैंस ने भी अनुष्का शर्मा  के इस फोटोशूट को बेहद पसंद कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- तलाक के बाद बदला इस टीवी एक्ट्रेस का लुक, किया ये खुलासा

वैसे अनुष्का शर्मा अक्सर अपने कातिलाना लुक्स से अपने फैंस को इम्प्रेस करने मे कोई कसर नही छोड़ती. हाल ही में उन्होंने ‘इंडिया कोचर फैशन वीक 2019’ मे हिस्सा लिया था. इस इवेंट मे अनुष्का ने डिजाइनर सब्यसाची द्वारा डिजाइन की गई साड़ी पहनी थी. अनुष्का का ये साड़ी लुक काफी चर्चा मे कहा और फैंस ने उनकी जमकर तारीफ भी की.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on

बता दें, अनुष्का शर्मा की लव लाइफ भी काफी पौपुलर रही है. अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली काफी समय से एक दूसरे को डेट कर कहे थे और दोनो ने 11 दिसम्बर 2017 को इटली ने शादी की थी. अनुष्का आखिरी बार फिल्म जीरो में नजर आई थीं. फिलहाल वो फिल्मों से दूर हैं.

एडिट बाय- करण…

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें