टाइगर श्रौफ ने अक्षय कुमार को यूं दिया धोखा- देखें वीडियो

बौलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और टाइगर श्रौफ हमेशा अपने टैलेंट और फिल्मों को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करते रहते है. दोनों को कई बार एक साथ मस्ती करते देखा जा चुका है. जिन्हे देख फैंस काफी खुश नजर आते है. दोनों एक्टर अपनी फिटनेस वीडियो को लेकर भी काफी सुर्खिया बंटोरते है. ऐसा ही इन दिनों दोनों की एक वीडियो वायरल हो रही है. जो कि काफी मजेदार है. दोनों एक्टर इस वीडियो में एक दूसरे के साथ मस्ती करते नजर आ रहे है.

दरअसल, अक्षय कुमार और टाइगर श्रौफ अपनी अपकमिंग फिल्म बडे मियां और छोटे मियां को लेकर खूब सुर्खियों में है. दोनों एक साथ इन दिनों शूटिंग बीजी चल रहे है ऐसे में उनकी शूटिंग के सेट से एक वीडियो टाइगर श्रौफ ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. जिसमें दोनों पूल में रेस लगाते हुए नजर आ रहे है, लेकिन तभी टाइगर श्रौफ अक्षय कुमार को धोखा देकर ये रेस जीत जाते है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff)


आपने वीडियो में देखा की पहले टाइगर श्रौफ अक्षय कुमार से कहते है कि चल बडे रेस लगाते है. देखते है कौन जितेगा. लेकिन इस रेस में अक्षय तो पूल में चले जाते है. लेकिन टाइगर श्रौफ चलाकी दिखाते हुए पूल के किनारे दौड़ लगाते है और अंत तक पहुंच जाते है. जिसके बाद अक्षय हार जाते है और टाइगर उन्हे धोखा देकर रेस को चलाकी से जीत जाते है. बता दें, कि फैंस को ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है. लोग इस वीडियो को जमकर शेयर और लाइ कर रहे है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)


वही बात करें, फिल्म छोटे मियां और बड़े मियां की तो, इस फिल्म के डायरेक्टर अली अबाज जफर है. जो इन दिनों इस फिल्म की शूटिंग में जोरो शोरो से लगे हुए है. देखना ये होगा कि ये फिल्म कबतक सिनेमा घरों में आएगी.

पान मसाला का एड करने पर बुरें फंसे सलमान खान और ऋतिक रोशन ये स्टार्स

बौलीवुड के भाईजान कहे जाने वाले स्टार सलमान खान के लिए साल 2023 ज्यादा खास नहीं रहा है. सलमान खान की फिल्में वो कमाल नहीं कर पाई जिसकी उम्मीद की जा रही थी. इसी बीच सलमान खान से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आ रही हैं. ये खबर सलमान खान की फिल्मों से जुड़ी नहीं बल्कि एक एड से जुड़ी हुई है. जिसे लेकर वो इन दिनों मुसीबत में घिरते नजर आ रहे है उनके लीग्ल नोटिस भी मिला है. जानें क्या है पूरा मामला.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)


आपको बता दें कि सलमान खान खान को वकील ने पान मसाला के एड को लेकर एक नोटिस भेजा है. सलमान खान के साथ-साथ ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ को भी वकील ने लीगल नोटिस भेजा गया है. इस नोटिस के बाद भाईजान मुश्किलों में फंसते हुए नजर आ रह हैं. सलमान खान से जुड़ी इस खबर के सामने आने के बाद भाईजान के फैंस उदास हो गए है. साल 2023 में स्टार्स अगर किसी विवाद को लेकर सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहे हैं, तो वो है पान मसाला का एड.

सलमान खान से पहले पान मसाला एड को लेकर अक्षय कुमार को फैंस से माफी तक मांगनी पड़ी थी. इसके बाद पान मसाला का एड करने पर अक्षय कुमार, अजय देवगन और शाहरुख खान को एक नोटिस भी भेजा गया था. अब इस केस में कुछ नए नाम जुड़ गए हैं. पान मसाला का एड करने पर सलमान खान, ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ को भी लीगल नोटिस भेजा गया है. ये नोटिस लखनऊ हाईकोर्ट के एक वकील ने भेजा है. इस नोटिस में लिखा है गया कि स्टार्स ने पान मसाला के एड के लिए जो कॉन्ट्रैक्ट किया है उसे 15 दिन में खत्म करें, अगर ऐसा नहीं होता है तो इन स्टार्स का नाम भी कोर्ट में चल रहे गुटखा कंपनी के प्रचार वाले मामले में जोड़ा दिया जाएगा.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan)


इस खबर ने इन स्टार्स के फैंस को हैरान कर दिया है. अब देखना होगा सलमान खान सहित ये तीनों स्टार्स इस पर क्या फैसला लेते हैं. इतना ही नहीं, स्टार्स के अलावा कुछ क्रिकेटर्स को भी इस मामले में लीगल नोटिस मिला है. इस लिस्ट में कपिल देव, सुनील गावस्कर और वीरेंद्र सहवाग जैसे पूर्व क्रिकेटर्स का नाम शामिल है.

टाइगर श्रौफ की फिटनैस का राज खोला उन के ट्रेनर जिले सिंह मवई ने

कोई हरियाणा का लड़का किसी काम से मुंबई जाए और किसी ‘सैलेब्रिटी किड’ के कहने पर अपनी जिंदगी के कई साल मुंबई में ही बिता दे, क्या ऐसा हो सकता है? एकदम फिल्मी सा लगता है न? पर यह एकदम सच है और ऐसा ही हुआ फरीदाबाद के जिले सिंह मवई के साथ.

वह ‘सैलेब्रिटी किड’ था आज का फिल्म स्टार टाइगर श्रौफ, जिसे जिले सिंह मवई की अनजाने में दी गई कुछ फिटनैस टिप्स ने अपना दीवाना बना लिया था. फिर सिलसिला शुरू हुआ एक ऐसे ट्रेनिंग सफर का, जिस ने जिले सिंह मवई और टाइगर श्रौफ दोनों की जिंदगी बदल दी.

पर जिले सिंह में ऐसी क्या खासीयत थी, जो वे टाइगर श्रौफ के फिटनैस ट्रेनर बन गए? इन दोनों की मुलाकात कैसे हुई? ऐसे ही कुछ दिलचस्प सवालों के जवाब जिले सिंह मवई ने एक बातचीत में दिए. पेश हैं, उसी के खास अंश :

आप फिटनैस की दुनिया में कब और कैसे आए ?

मैं जिम्नास्टिक का खिलाड़ी था और नैशनल लैवल पर मैं ने गोल्ड मैडल जीता था. नैशनल लैवल पर मैं ने फ्लोर ऐक्सरसाइज में टौप किया हुआ है. एक बार जिम्नास्टिक की प्रैक्टिस करते हुए लैंडिंग के समय मैट पर मेरे पैर फिसल गए थे, जिस से मेरी कमर में चोट लग गई थी. डाक्टर ने कहा कि आपरेशन कराना होगा.

मैं ने डाक्टर से पूछा कि आपरेशन के बाद मैं खिलाड़ी बना रहूंगा न? वे बोले कि खड़े रहोगे यही गनीमत होगी. ह्वीलचेयर पर भी आ सकते हो. मैं ने वह आपरेशन नहीं कराया और धीरेधीरे अपनी कमर को ठीक करने में जुट गया. जब मैं थोड़ा ठीक हुआ तो दूसरे लोगों को ऐक्सरसाइज कराना शुरू कर दिया.

फिर मैं सिंगापुर गया और अपनी कमर और कोर (पेट और नाभि का हिस्सा) की ट्रेनिंग ली. वहां से लौटा तो मैं एक अच्छा फिटनैस ट्रेनर बन चुका था.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff)

टाइगर श्रौफ से आप कैसे मिले और फिर उन का ट्रेनर बनने का मौका आप को कैसे मिला?

धीरेधीरे मैं ने ऐसे जिम्नास्ट की टीम बना ली थी, जो खेल के दौरान चोटिल हो गए थे और उन का जिम्नास्टिक में कोई भविष्य नहीं रह गया था. हम सब मस्ती के लिए फ्री रनिंग करते थे, जिसे ‘पारकोर’ बोलते हैं. इसे जिम्नास्ट का करप्ट रूप कह सकते हैं. भागते हुए कहीं फ्लिप कर दिया या कहीं दीवार को फांद दिया वगैरह.

इसी मस्तीमस्ती में मैं ने आज से तकरीबन 15 साल पहले यूट्यूब पर एक चैनल बनाया और अपने ‘पारकोर’ के वीडियो उस पर अपलोड कर दिए. वे वीडियो देख कर एक दिन मुंबई से डांस कोरियोग्राफर वैभवी मर्चेंट का फोन आया. वे फिल्म ‘लेडीज वर्सेज रिकी बहल’ के एक गाने ‘कुडि़यां नू ठग ले…’ में हमारे ‘पारकोर’ को इस्तेमाल करना चाहती थीं.

मेरी टीम मुंबई गई. वहां 2 दिन का काम था. काम पूरा होने के बाद तीसरे दिन हम सब बीच पर घूम रहे थे. वहां हम ने देखा कि कोई अंगरेज लड़का जिम्नास्टिक की प्रैक्टिस कर रहा था. कोई लोकल मराठी उसे ट्रेनिंग दे रहा था.

मैं ने अपनी टीम से कहा कि और किसी से तो कर नहीं पाते, चलो इस अंगरेज से इंगलिश में बात करते हैं. फिर मैं ने उस से इंगलिश में बात करनी शुरू की, जो मुझे आती नहीं थी.थोड़ी देर में वह अंगरेज मुझ से बोला कि आप हिंदी में बात करें, मुझे बड़ी अच्छी हिंदी आती है. यह सुन कर हमें झटका लगा.

मैं ने उस से कहा कि आप का ट्रेनर आप की ताकत का पूरा इस्तेमाल नहीं कर रहा है और इन की टैक्निक भी गलत है, जबकि उस अंगरेज की बौडी शानदार थी. एकएक मसल अलगअलग दिख रही थी.

उस अंगरेज ने कहा कि मुझे एक टैक्निक बताइए, जिस से पता चले कि मैं अपनी ताकत का पूरा इस्तेमाल नहीं कर पा रहा हूं. मैं ने उसे 2-3 चीजें बताईं, जो उसे अच्छी लगीं.

फिर हम वहां से चले गए. इतने में पीछे से एक लड़का आया. उस का नाम विक्रम था, जो मुंबई में डांस टीचर था. उस ने मुझ से पूछा कि आप उन्हें जानते हो. मैं ने कहा कि बहुत अच्छा अंगरेज है, हिंदी बोलता है.

विक्रम ने तब बताया कि वह जैकी श्रौफ का बेटा टाइगर श्रौफ है. वह आप का फोन नंबर मांग रहा है. उसे बड़ा अच्छा लगा है आप से मिल कर.

मैं ने नंबर दे दिया. रात को 9 बजे टाइगर श्रौफ का मेरे पास फोन आया और उन्होंने मेरे बारे में पूरी जानकारी ली. फिर वे बोले कि आप ने जो टैक्निक बताई थी, उसे मैं भूल नहीं पा रहा हूं. अगर आप मुझे सही टैक्निक सिखा दोगे, तो मेरी लाइफ बन जाएगी.

मैं अगले दिन टाइगर श्रौफ से मिला. मैं ने कहा कि मैं और मेरी टीम आप को ट्रेनिंग देगी. वे बोले कि ठीक है और आप सब का सारा खर्चा मैं उठाऊंगा.

फिर हम 20 दिन बाद हरियाणा से मुंबई शिफ्ट हो गए और 10-12 दिन के ट्रायल के बाद टाइगर श्रौफ की ट्रेनिंग शुरू कर दी. अगले 4 साल में फिल्म इंडस्ट्री में सब जान गए कि टाइगर श्रौफ बहुत अच्छी मार्शल आर्ट और जिम्नास्टिक करता है. उसे कोई हरियाणा का बंदा जिले सिंह मवई ट्रेनिंग दे रहा है.

जब किसी सैलेब्रिटी को फिटनैस ट्रेनिंग दी जाती है, तो क्या कोई खास बात दिमाग में रखनी पड़ती है?

हम जब किसी की फिटनैस ट्रेनिंग शुरू करते हैं, तो उस की जौइंट्स की हैल्थ देखते हैं, उस की बौडी के पैरामीटर देखते हैं, बोन डैंसिटी देखते हैं, मसल्स की ताकत देखते हैं, हार्ट लैवल देखते हैं, स्पीड और पावर देखते हैं.

आजकल के ज्यादातर ट्रेनर लोगों की स्पीड और पावर पर पहले काम शुरू कर देते हैं, जिस से चोट लगने का खतरा बढ़ जाता है. इस से लोगों का कसरत के प्रति रवैया बदल जाता है.

जितने भी सैलेब्रिटी हैं, वे ट्रेनर की पढ़ाई देखते हैं, उस का ऐक्सपीरियंस देखते हैं. वे उस का आईक्यू लैवल देखेंगे, क्रिएटिविटी देखेंगे और यह भी देखेंगे कि वह कितना मेहनती है. आलसी लोग किसी को पसंद नहीं.

टाइगर श्रौफ कैसे स्टूडैंट हैं और वे दूसरों से कैसे अलग हैं?

टाइगर श्रौफ बहुत अच्छे स्टूडैंट हैं. अपने वादे के पक्के हैं. अगर उन्होंने बोल दिया कि आप को सुबह 6 बजे मिलूंगा, तो 6 बज कर 1 मिनट कभी नहीं होता. आज भी उन्हें ट्रेनिंग कराता हूं, तो लगता है कि 10-12 साल पुराना वही टाइगर श्रौफ है.

दूसरे सैलेब्रिटी से अगर टाइगर श्रौफ की तुलना करूं, तो वे मुझे कोच समझते हैं और बाकी सर्विस देने वाला ही मानते हैं. उन लोगों के साथ कोई इमोशनल टच नहीं है. वे दुख या सुख में साथ नहीं देते, जबकि टाइगर हमारी तकलीफ और खुशी दोनों में साथ देते हैं.

लौकडाउन में टाइगर श्रौफ हर दूसरेतीसरे दिन फोन कर के पूछते थे कि आप ठीक हो? पैसे की कोई तकलीफ तो नहीं है? मेरे पास किसी और आदमी का कभी फोन नहीं आया. टाइगर श्रौफ बहुत इमोशनल इनसान हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff)

टाइगर श्रौफ के साथ ट्रेनिंग के दौरान का कोई रोचक किस्सा?

हम कांदिवली स्पोर्ट्स कौंप्लैक्स में टाइगर श्रौफ को ट्रेनिंग कराते थे. एक दिन वहां हमारा किसी के साथ झगड़ा हो गया था. मैं ने टाइगर श्रौफ से बोला कि आप निकल जाओ. अगर मीडिया वाले आ गए तो दिक्कत हो जाएगी.

वे बोले कि मुझे झगड़ा देखना है. फिर मैं फिल्मों में ऐसे ही लड़ा करूंगा. मैं ने उन्हें समझाया कि यह लड़ाई फिल्मों से अलग है, आप चले जाओ. उन्होंने हमारी बात मान ली थी.

आम लोगों की फिटनैस के लिए आप क्या कर रहे हैं?

हम ने ऐसे लोगों के लिए ‘नैचुरल अप्रोच’ नाम से एक प्रोग्राम बनाया है, जिन्हें बौडी बिल्डर नहीं बनना, जिन्हें एथलीट नहीं बनना, स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में हिस्सा नहीं लेना, पर उन्हें अपनी सेहत बहुत अच्छी रखनी है. इस प्रोग्राम के जरीए हम किसी ऐक्सरसाइज को बहुत आसान बना देते हैं.

फिटनैस को अगर कोई रोजगार के नजरिए से अपनाना चाहता है, तो क्या स्कोप है?

आज एक फिटनैस ट्रेनर फिजियोथैरेपिस्ट से ज्यादा पैसा कमा लेता है. वह एक सैशन का 400 से 2,000 रुपए तक ले लेता है. अच्छा फिटनैस आप की समस्या की जड़ में जा कर ट्रेनिंग देता है.

आज हमारा लाइफ स्टाइल ऐसा हो गया है कि फिटनैस ट्रेनर की जरूरत पड़ती ही है. कोई अच्छी कदकाठी का या चोट की वजह से खेल से दूर होने वाला खिलाड़ी किसी कंपनी की सिक्योरिटी में जाने से बेहतर है कि अगर फिटनैस का कोर्स कर ले तो ज्यादा पैसा कमा सकता है. अगर वह मेहनत कर ले तो 50,000 रुपए महीने से ज्यादा की कमाई भी कर सकता है. मेरे पास ऐसे ट्रेनर हैं, जो महीने के सवा लाख रुपए कमा लेते हैं.

क्या आप भी इस दिशा में कोई काम कर रहे हैं?

अगर किसी खिलाड़ी को चोट लग जाए और उस का कैरियर खत्म हो जाए, तो उसे हम अपने इंस्टीट्यूट में कुछ महीने की ट्रेनिंग देते हैं, फिर हम ही काम देते हैं.

ब्रेकअप के बाद भी टाइगर को नहीं भूली दिशा, किया ये कमेंट

दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ अपने ब्रेकअप को लेकर पिछले कुछ दिनों से चर्चा में बने हुए है. रिपोर्ट्स के अनुसार दिशा और टाइगर ने अपने 6 साल के रिश्ते को तोड़ा है, हालांकि अभी तक इस पर दिशा और टाइगर ने कुछ नहीं कहा है.

टाइगर ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसपर दिशा पटानी ने रिएक्ट किया है उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि दिशा और टाइगर के बीच सबकुछ ठीक हो गया है. टाइगर ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें वह अलग- अलग किक करते नजर आ रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff)

वीडियो में टाइगर ने लिखा है कि आज मेरा ट्रेनिंग करने का मूड नहीं था, लड़कों ने करने के लिए डिसाइड किया है. यह मेरा आइडिया नहीं था. टाइगर श्रॉफ के वीडियो पर रिएक्ट करते हुए दिशा ने लिखा कि मैं भी ये करना चाहती हूं. दिशा के कमेंट को देखकर फैंस को लग रहा है कि अब दोनों एक साथ हो गए हैं.

बता दें कि हाल ही में दिशा पाटनी की फिल्म एक विलेन रिटर्न सिनेमा घर में रिलीज हुई है. इस फिल्म में दिशा के एक्टिंग को काफी सराहा जा रहा है. टाइगर ने भी इस फिल्म की खूब सराहना कि है. टाइगर ने भी इस फिल्म को देखने के बाद से सराहना किया है और इस फिल्म के पोस्टर को भी शेयर किया है.

ब्रेकअप की खबरों के बीच जिस तरह से टाइगर और दिशा एक-दूसरे को सपोर्ट कर रहे हैं यह सभी को पसंद आ रहा है. ब्रेकअप की खबरों के बीच यह खुलासा हुआ है कि इस साल दिशा टाइगर से शादी करना चाहती थी लेकिन एक्टर ने इस बात को टाल दिया तो इसलिए दिशा टाइगर से अलग हो गई.

 

हीरोपंती-2: नहीं चला टाइगर का जादू, नवाजुद्दीन ने जीता दिल

फिल्म: हीरोपंती-2

रेटिंग: डेढ़ स्टार

स्टार कास्ट: टाइगर श्रौफ़, तारा सुतारिया और नवाजुद्दीन सिद्दीकी

डायरेक्टर: अहमद खान

यह फिल्म 2014 में आई फिल्म ‘हीरोपंती’ की सीक्वल है. शब्बीर खान द्वारा निर्देशित फिल्म ‘हीरोपंती’ एक रोमांटिक ऐक्शन फिल्म थी मगर इस दूसरे भाग की कहानी बिलकुल अलग है.

नायक टाइगर श्रौफ़ अपने चिरपरिचित डांस और ऐक्शन के चलते घिसे सिक्के जैसा लगता है. फिल्म का एकमात्र आकर्षण है नवाजुद्दीन सिद्दीकी. वह विलेन बना है. सिर्फ यही किरदार है जो दर्शकों का मनोरंजन करता है. हाथों में नेलपेंट और गालों पर लाली लगाए इस किरदार को देख कर दर्शकों को हंसी आती है.

फिल्म की कहानी निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने लिखी है. कहानी एक जादूगर लैला (नवाजुद्दीन सिद्दीकी) की है, जो फाइनैंशियल ईयर की क्लोजिंग पर इंडिया के टैक्स के सारे पैसे हैक करने की फिराक में है. दूसरी ओर बबलू (टाइगर श्रौफ) एक महत्त्वाकांक्षी हैकर है जो पैसे कमा कर शोबाजी करना चाहता है. पर सरकारी मिशन के तहत लैला की पोल खोलने के लिए बबलू को नियुक्त किया जाता है.

 

यहां बबलू लैला की बहन शनाया (तारा सुतारिया) से प्रेम कर बैठता है. बबलू का जमीर तब जागता है जब उस की मुलाकात मुंहबोली मां (अमृता सिंह) से होती है. वह खुद लैला की ठगी का शिकार हो चुकी थी. लैला बबलू की मुंहबोली मां को मारने की कोशिश करता है परंतु बबलू न सिर्फ अपनी मां को बचाता है, अपराधियों को जेल भिजवाने की कसम भी खाता है. वह लैला के मंसूबों पर पानी फेर देता है. वह देश के पैसे को हैक नहीं होने देता और देश का पैसा देश में ही रहता है.

इस बेसिरपैर की कहानी की पटकथा बेहद कमजोर है. टाइगर श्रौफ के सीटीमार डायलौग्स हैं. ए आर रहमान का संगीत बांध नहीं पाता. हां, कोरियोग्राफी दर्शनीय है. फिल्म का निर्देशक अहमद खान खुद कोरियाग्राफर है, इसलिए उस ने कोरियाग्राफी पर विशेष ध्यान दिया है. मगर निर्देशन के मामले में वह सफल नहीं है. निर्देशक ने सारे देशवासियों के खाते 31 मार्च को ही खाली कर देने का ख़याल आखिर 21वीं सदी के 22 साल बीतने के बाद सोचा भी कैसे होगा?

फिल्म के अंत में गाना ‘धूमधड़क्का…’ अच्छा बन पड़ा है. इस गाने में कृति सेनन ने परफौर्म किया है. क्लाइमैक्स में खूब मारधाड़ है. फिल्म में कई जगह बेवजह की गोलीबारी और चिपकाचिपकी दिखाई गई है, बहुत तोड़फोड़ की गई है, कई कारों का प्रयोग किया गया है. विदेशी लोकेशनें खूबसूरत हैं. फिल्म रंगबिरंगी लगती है. तारा सुतारिया की ऐक्टिंग में दम नहीं है. उस ने सैक्सी कौस्ट्यूम पहने हैं.

‘बागी-3’ से लेकर ‘सूर्यवंशी’ तक, इस महीनें रिलीज होंगी ये 3 बड़ी फ़िल्में

बॉलीवुड दर्शकों के लिए मार्च का महीना बेहद ख़ास रहने वाला है.क्यों की इस महीनें वालीवुड की वह फ़िल्में रिलीज होनें जा रहीं हैं जिनका दर्शकों को बेसब्री से इन्तजार था. बॉलीवुड के बड़े कलाकारों से सजी ये फ़िल्में प्रदर्शन के लिए तैयार हैं जो मार्च के अलग-अलग तारीखों को रिलीज होंगी. तो आइये जानते हैं वह कौन सी फ़िल्में जो इस महीनें सिनेमाघरों में धमाल मचाने को तैयार है.

  1. बागी 3- 6 मार्च

सफल अभिनेताओं में शुमार और बागी सीरीज की दो सफल फ़िल्में देनें वाले टाइगर श्रॉफ इसी सीरीज की फिल्म बागी-3 में अपने नए अवतार में नजर आने वाले हैं. यह फिल्म 6 मार्च को रिलीज होने जा रही है. फिल्म में टाइगर श्रॉफ रोनी के रूप में नजर आयेंगे वहीं श्रद्धा कपूर सिया के रूप में नजर आने वाली हैं. अहमद खान द्वारा निर्देशित और साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित यह फिल्म फॉक्स स्टार स्टूडियो के बैनर तले बनीं हैं. फिल्म का संगीत टी सीरीज का है. इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन के साथ ही रोमांस, स्पेशल ईफैक्ट के साथ-साथ उन्नत तकनीकी और फिल्मांकन का भी तड़का देखने को मिलेगा.

फिल्म बागी-3 के सफल होने के कयास पहले से ही लगाये जा रहें हैं. क्योंकि इसके पहले बागी सीरिज की आई दोनों फ़िल्में भी बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में अव्वल रहीं थी. उस समय टाइगर श्रॉफ के करियर की सबसे सफल फिल्मों में शुमार बागी ने बॉक्स ऑफिस पर 76 करोड़ के करीब की कमाई की थी. इसके बाद बागी फिल्म की दूसरी सीरीज नें पहली सीरीज की तुलना में लगभग दुगुनी कमाई की थी और उस फिल्म की कमाई 164 करोड़ के आस-पास रही थी.

ये भी पढ़ें- ‘मलंग’ की वजह से बढ़ी आदित्य रॉय कपूर और दिशा की पॉपुलैरिटी

  1. अंग्रेजी मीडियम-13 मार्च

कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से उबरने के बाद इरफान खान इस फिल्म में एक अलग ही अंदाज में नजर आने वाले हैं. फिल्म में इरफ़ान कभी हंसाते हुए तो कभी इमोशनल अंदाज में नजर आयेंगे. इनके साथ इस फिल्म में करीना कपूर खान, राधिका मदान, दीपक डोबरियाल, डिंपल कपाड़िया, रणवीर शौरी, पंकज त्रिपाठी और कीकू शारदा भी प्रमुख भूमिका में नजर आयेंगी. फिल्म का निर्देशन होमी अदजानिया और निर्माता दिनेश विजान और ज्योति देशपांडे हैं. संगीत सचिन-जिगर का है  यह फिल्म 13 मार्च को रिलीज होने जा रही है.

  1. सूर्यवंशी- 27 मार्च

मल्टी स्टारर यह फिल्म सिनेमाघरों में दर्शकों को फिल्म देखते समय रोमांच से भरने वाली है. ऐसा इस फिल्म का ट्रेलर देख कर कयास लगाया जा रहा है. इस फिल्म में अक्षय कुमार, अजय देवगन, रणवीर सिंह का एक्शन देखते बनेगा. रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में अक्षय कुमार सूर्यवंशी, संग्राम भालेराव सिंबा के रोल में रणवीर सिंह और बाजीराव सिंघम के रोल में अजय देवगन भी दिखाई देंगे.

ये भी पढ़ें- सोशल मीडिया पर बनी रश्मि देसाई और आसिम के भाई की जोड़ी, देखें VIDEO

वहीं जैकी श्रॉफ निगेटिव भूमिका में अलग ही रोमांच पैदा करते नजर आयेंगे. यह फिल्म 93 के बम धमाकों पर आधारित है. फिल्म 24 मार्च की शाम को ही दुनियाभर में एक साथ रिलीज की जायेगी. ऐसा इसलिए हो रहा है क्यों कि महाराष्ट्र सरकार नें सिनेमाघरों में चौबीसों घंटे फिल्म दिखाए जाने की अनुमति दे दिया है. इस लिए इस फिल्म को पहले से निर्धारित तारीख से तीन दिन पहले 24 मार्च को रिलीज करने का निर्णय किया है. यह फिल्म पहले 27 मार्च को रिलीज होने वाली थी.

डार्क ग्रे कलर की ड्रेस में दिखा दिशा पटानी का हौट अवतार, फोटोज Viral

बौलीवुड स्टार और अपनी रिलेशनशिप के लिए हमेशा सुर्खियों में  रहने वाली एक्ट्रेस दिशा पटानी एक बार फीर चर्चाओं में है. सोशल मीडिया काफी एक्टिव रहने वाली दिशा ने हाल ही में लैक्मे फैशन वीक में नजर आईं जहां उनकी अदाओं ने सभी का दिल जीत लिआ. इस इवेंट से लौटने के बाद दिशा ने अपनी कुछ फोटोज इस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की, जिसके बाद से ही फैंस इन फोटोज पर जमकर कमेंट करने में लगे है. दिशा की ये फोटोज सामने आई है काफी वायरल हो रही है.

डार्क ग्रे कलर की ड्रेस में आईं नजर

Lakme Fashion Week में दिशा बड़े ही कौन्फिडेंस के साथ रैंप पर उतरी थीं. रैंप पर दिशा इतनी हौट लग रही थीं कि, जिसने भी दिशा को देखा बस देखता ही रह गया. ब्लैक गाउन में दिशा के अंदाज से सभी कायल हो गए. इस डार्क ग्रे कलर गाउन की सबसे खास बात थी उसका साइड जो इस ड्रेस को एलीगेंट लुक के साथ सेक्सी भी बना रहा था.

 

View this post on Instagram

 

🥀

A post shared by disha patani (paatni) (@dishapatani) on

पौज देती दिशा पटानी

रैंप वौक करने के बाद दिशा शीशे के आगे खड़े होकर पोज देती नजर आई. अपने इस ब्लैक एंड व्हाइट पिक्चर में दिशा बेमिसाल लग रही हैं. तस्वीर में दिशा का लुक उनपर बहुत जंच रहा है. यही वजह है कि, उनकी यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही हैं. दिशा की इन तस्वीरों पर लगातार कमेंट्स और लाइक्स की बौछार हो रही है.

मेकअप भी रहा चर्चा का विषय

अपने डार्क ग्रे कलर के आउटफिट के साथ दिशा ने आखों पर मैंचिंग मेकअप किया था. दिशा का स्मोकी लुक उनके इस लुक को और भी बोल्ड बना रहा है साथ में दिशा का हेयर स्टाइल देख और इनकी सेंडल इस पूरे लुक को कम्पलीट कर रही थी. फैंस ने कमेंट्स पर ही इस ड्रेस और उनके मेकअप की तारीफ करना शुरु कर दी. आपको बता दे की दिशा बौलीवुड एक्टर टाइगर श्रौफ को डेट कर रही है जिसके चलते दोनों काफी चर्चाओं रहते है.

फिटनेस के मामले में दिशा पटानी से कम नहीं हैं टाइगर की बहन

बौलीवुड के सबसे फिट एक्टर टाइगर श्रौफ अपनी बौडी और फिजिक को लेकर फैंस के बीच काफी पौपुलर हैं लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि फिटनेस के मामले में टाइगर की बहन कृष्णा श्रौफ भी कुछ कम नही हैं. कृष्णा अक्सर अपने औफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर करती रहती हैं इन फोटोज साफ पता चलता है कि वे अपनी फिटनेस का काफी ध्यान रखती हैं.

 

View this post on Instagram

 

🌸

A post shared by Krishna Jackie Shroff (@kishushroff) on

भले ही पिता जैकी श्रौफ और भाई टाइगर श्रौफ की तरह कृष्णा ने अभी तक बौलीवुड इंडस्ट्री में कदम नहीं रखा है लेकिन फिर भी कृष्णा श्रौफ ने अपनी एक अलग ही फैन फोलोविंग बना रखी है. कृष्णा ने अपनी खूबसूरती और अदाओं से काफी लोगों को दीवाना किया हुआ है.

खबरों की माने तो ऐसा कोई दिन नहीं जाता जब कृष्णा श्रौफ हार्ड एक्सरसाइज ना करती हों या जिम ना जाती हों और शायद यही कारण हैं कि उनकी बौडी देख लड़के और लडकियां दोनो ही काफी इम्प्रेस होते हैं और उनसे इंस्पायर होकर उनकी तरह बौडी बनाना चाहते हैं.

मार्शल आर्ट्स में भी माहिर…

जैसा कि आप सब जानते हैं कि टाइगर श्रौफ एक बेहतरीन मार्शल आर्ट्स एक्सपर्ट हैं और वे चाहते हैं कि मार्शल आर्ट्स पूरी दुनिया में प्रोमोट हो सके जिसके लिए वे काफी मेहनत भी करते हैं. इस सिलसिले में कुछ दिन पहले टाइगर श्रौफ के साथ उनकी बहन कृष्णा श्रौफ भी मार्शल आर्ट्स को प्रोमोट करती नजर आई. दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से मार्शल आर्ट्स को काफी प्रोमोट किया.

 

View this post on Instagram

 

A-Team. 🦁🐯 @tigerjackieshroff #MMAMatrix #MixedMartialArts #PathOfTheWarrior #Dec1st @mmamatrixofficial

A post shared by Krishna Jackie Shroff (@kishushroff) on

दोस्तों के साथ करती हैं एन्जौय…

कृष्णा श्रौफ के पोस्ट देख एक और चीज सामने आई है कि जितनी मेहनत वे जिम में करती हैं उतने ही मजे वे अपने दोस्तो के साथ पार्टीज करने में भी करती हैं. कृष्णा श्रौफ का औफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट ऐसी फोटोज से भरा पड़ा है. हालांकि, बौलीवुड इंडस्ट्री में से कृष्णा श्रौफ के बहुत कम ही दोस्त हैं, उनके ज्यादातर दोस्त इंडस्ट्री के बाहर के ही हैं.

 

View this post on Instagram

 

Putting up with each other’s shit since ‘98. 🤦🏻‍♀️ #nonewfriends #Goa2k18 🌴💦

A post shared by Krishna Jackie Shroff (@kishushroff) on

बता दें, कृष्णा श्रौफ ने अब तक बौलीवुड इंडस्ट्री में कदम इसलिए नही रखा क्योंकि उनको एक्टिंग से ज्यादा डायरेक्शन में इंट्रेस्ट है और शायद तभी कृष्णा अपने भाई टाइगर श्रौफ की फिल्म ‘मुन्ना माइकल’ में असिस्टेंट डायरेक्टर का काम करती नजर आई थीं. कृष्णा अपने पिता जैकी श्रौफ की काफी लाडली हैं और जैकी अपनी बेटी की हर इच्छा पूरी करने की कोशिश भी करते हैं.

Written by- Karan Manchanda

बारिश में देर रात डिनर डेट पर गए टाइगर और दिशा…

बौलीवुड में इन दिनों प्यार का माहौल है. सेलिब्रिटिज अपने कपल्स के साथ ना सिर्फ क्वालिटी टाइम बिता रहे है, बल्कि मीडिया के सामने इजहार करने में पीछे भी नही हैं. वरुन धवन और नताशा हो या मलाइका का अपने प्यार को सोशल मीडिया पर शेयर करना, सोशल पर जमकर वायरल हुआ. इसी सिलसिले को आगे बड़ाते हुए देर रात बौलीवुड कपल टाइगर श्रौफ और दिशा पटानी को स्टोक किया गया. टाइगर श्रौफ को एक आइडियल बौयफ्रेंड कहना गलत नहीं होगा. आए दिन टाइगर अपने काम से समय निकाल कर दिशा के साथ समय बिताना नहीं भूलते हैं.

देर रात की डेट

कई बार इस कपल को आधी रात में डिनर डेट पर जाते हुए देखा जा चुका है. बीती रात भी टाइगर, दिशा के साथ बड़े ही प्यारे अंदाज में समय बिताते नजर आए. इस दौरान टाइगर दिशा के पीछे पीछे चलते नजर आए. इस क्यूट कपल ने जैसे ही कैमरे को देखा वो मुस्कुराते हुए शरमाने लगे.

 

View this post on Instagram

 

Last night @dirty.buns … . #tigershroff #dishapatani

A post shared by Tiya (kritiger) (@tigershroffhappy) on

बारिश वीथ रोमांटिक डिनर

कल मुंबई में बारिश के बीच टाइगर दिशा साथ रोमांटिक डिनर पर निकले थे. यहां पर टाइगर ग्रीन कलर की टीशर्ट और जींस में नजर आए. वहीं दिशा भी किसी से कम नहीं लग रही थीं. दिशा यहां पर ब्लू व्हाइट कलर के खूबसूरत आउटफिट में नजर आए.

प्यार का इजहार करने से नही डरता ये कपल

सभी दिशा की स्माइल पर फिदा हैं. दिशा ने मीडिया को काफी अच्छे से ग्रीड कर स्माइल दी और फैंस के लिए  जाने से पहले खूब पोज दिए. इस कपल के काफी फैंन फौलोविंग हैं और वो ये बात अच्छे से जानते है की उनके फैंस उनकी अपडेट का  वेट करते हैं.

फिर बोल्ड लुक मे नजर आईं दिशा पटानी, फैंस ने कही ये बात

फेमस एक्ट्रेस दिशा पटानी एक बार फिर बोल्ड लुक में नजर आई. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउन्ट पर स्पोर्टस ब्रा में फोटोज शेयर कि जिसे उनके फैंस खासा पसंद कर रहे है. दिशा जिस स्पोर्टस ब्रा मे नजर आ रही है वो उसकी ब्रांड अंबेसेडर है.  फोटो को देख फैंस कोमेंट बोक्स मे लिख रहे हैं “मैम आपने तो आग लगा दी है”.

 

View this post on Instagram

 

Don’t forget to swipe left! 😋 #MyCalvins @calvinklein

A post shared by disha patani (paatni) (@dishapatani) on

दिशा का इंस्टाग्राम अकाउन्ट उनकी बोल्ड फोटोज से भरा पड़ा है. हौट लुक्स के साथ साथ दिशा अपने रिलेशनशिप के कारण भी सुखिर्यों में  रहती हैं. जब से वो टाइगर श्राफ के साथ है उनकी फैन फौलोविंग बढ़ गई है.

“चंद्रमुखी चौटाला” का हौट वर्कआउट, फोटो हुई वायरल

बता देंं की दिशा इस साल ईद मे रिलीज हो रही सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म “भारत” में नजर आने वाली हैं. वही दिशा ने अपनी नई फिल्म “मंगल” की भी शूटिंग शुरु कर दी है.

Edited By – Neelesh Singh Sisodia

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें