19 साल की उम्र में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हुई Casting Couch की शिकार

Casting Couch : बौलीवुड इंडस्ट्री के डार्क सीक्रेट्स आएदिन सामने आते रहते हैं. बौलीवुड ऐसी इंडस्ट्री है जो दूर से काफी ग्लैमरस और हसीन नजर आती है लेकिन अंदर से उतनी ही बदसूरत भी है. वैसे तो कास्टिंग काउच (Casting Couch) को ले कर कई बौलीवुड हीरोइनों ने बताया है, लेकिन हाल ही में फिल्म ‘दंगल’ (Dangal) से मशहूर हुई हीरोइन फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh) ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उन्हें भी कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा था.

फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh) ने बताया था कि जब उन्होंने साउथ की एक फिल्म के लिए अपना पार्टफोलियो भेजा था, तो फिल्म के प्रोड्यूसर ने उन से पूछा था कि क्या वे सबकुछ करने के लिए तैयार हैं? सना का कहना है कि सबकुछ से उन का मतलब कुछ और ही था जो वे समझ गई थीं. इतना ही नहीं, सना फातिमा को जब एक प्रोड्यूसर ने फिल्म के बारे में बात करने के लिए बुलाया तो प्रोड्यूसर ने उन से कहा कि उन्हें कुछ लोगों से मिलना होगा. प्रोड्यूसर ने साफतौर पर तो कुछ नहीं कहा था, लेकिन वे समझ गई थीं कि वे कहना क्या चाहते हैं.

अभी बौलीवुड की एक और मशहूर हीरोइन का इंटरव्यू सामने आया है जिस में उन्होंने बताया है कि महज 19 साल की उम्र में उन्हें कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा था. जी हां, बौलीवुड हीरोइन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को तो सब जानते ही हैं, जिन्होंने बौलीवुड के साथ हौलीवुड में भी अच्छा नाम कमाया है. इतना ही नहीं, प्रियंका चोपड़ा ने 18 साल की उम्र में ‘मिस वर्ल्ड’ का खिताब भी हासिल किया था. हाल ही में प्रियंका ने ‘फोर्ब्स पावर विमन समिट’ (Forbes Power Women’s Summit) में एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि जब वे 19 साल की थीं, तो उन्हें कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा था.

इंटरव्यू के दौरान प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने बताया, “मैं केवल 19 साल की थी. तब मैं काम को ले कर एक डायरैक्टर से बात करने गई थी. मैं ने कहा कि आप मेरे स्टाइलिस्ट से बात करेंगे? उसे बता देंगे कि आप को क्या चाहिए?”

उन्होंने आगे कहा कि मैं वहीं खड़ी थी और उस डायरैक्टर ने मेरे सामने ही मेरे स्टाइलिस्ट को फोन किया और कहा, ‘सुनो, अगर प्रियंका अपनी पैंटी दिखाएगी तो लोग उसे फिल्म में देखने के लिए जरूर आएंगे, इसलिए पैंटी बहुत छोटी होनी चाहिए, ताकि मैं उस की पैंटी देख सकूं. आप उन लोगों को जानते हैं जो आगे बैठे हैं? उन्हें उस की पैंटी दिखनी चाहिए.’ उस ने यह बात एक नहीं, बल्कि 4 बार कही थी.”

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने आगे बताया कि उस रात जब वे घर आईं तो उन्होंने सारी बात अपनी मां को बताई और कहा कि जो डायरैक्टर इतनी छोटी सोच रखता है, उस के साथ वे बिलकुल काम नहीं करना चाहती हैं और न ही कभी उस डायरैक्टर का चेहरा देखना चाहती हैं. प्रियंका ने आगे बताया कि उस के बाद उन्होंने वह फिल्म छोड़ दी और उस डायरैक्टर के साथ कभी काम नहीं किया.

प्रियंका चौपड़ा की तरह इन एक्ट्रैसस ने चुना विदेशी पति, नहीं चाहिए था इंडियन मुंडा

देशविदेश की जानीमानी एक्टैस प्रियंका चौपड़ा आज अपना 42वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है. जब प्रिंयका ने मिस इंडिया का खिताब जीता था, तब भी वह उतनी ही हसीन लगती थी जितनी आज लगती हैं. प्रियंका ने अपने वर्क, फैशन, फैमिली सभी पर ध्यान दिया. आज विदेश में अपना घर बसा लिया. प्रियंका बौलीवुड की उन एक्ट्रैसस में से एक है जिन्होंने अपना पति विदेशी चुना है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sarassalil (@sarassalil_magazine)

प्रियंका चौपड़ा

प्रियंका चौपड़ा ने अमेरिकन सिंगर और एक्टर निक जौनस से शादी की. जिसके बाद वह विदेश जाकर बस गई. प्रियंका चौपड़ा की आज एक बेटी है मालती. जिसके साथ वे सोशल मीडिया पर कई वीडियोज और फोटोज शेयर करती रहती है. प्रियंका का यह कदम उनकी लाइफ के लिए बेहतर था. इसलिए आज वे अपने विदेशी पति के साथ और विदेश में बेहद खुश है. प्रियंका बौलीवुड की लास्ट मूवी ‘द स्काई इज पिंक’ में नजर आई थीं. प्रिंयका एक्ट्रेस के साथ साथ एक अच्छी सिंगर भी है और आज एक वाइफ और मदर का किरदार भी अच्छे से निभा रही है. हाल ही में प्रियंका अनंत अंबानी की शादी में पहुंची थी. जहां उन्होंने जमकर ठुमके लगाए.

 माधुरी ने चुना यूके के डॉ. श्रीराम माधव को अपना जीवनसाथी

बात जब परदेसी दूल्हे की आती है तो बौलीवुड की ब्यूटी क्वीन माधुरी दीक्षित का भी नाम इसी लिस्ट में आता है, उन्होंने ने भी एक विदेशी दुल्हे को अपना लाइफ पार्टनर चुना. अपनी एक्टिंग से लोगों को दीवाना बनाया. फिर बौलीवुड में अफेयर्स के चर्चे सुने, पहले उनका नाम संजय दत्त के साथ जोड़ा गया था. जिसके बाद माधुरी ने एक इंडियन एक्टर या बौय से शादी न करके विदेश में रहने वाले डॉ. श्रीराम माधव से शादी की. जो कि यूके के रहने वाले हैं . आज दोनों के दो बच्चे हैं. बात करें, माधुरी दीक्षित के वर्क फ्रंट की तो वे अब टीवी के रियलिटि डांस शोज में बतौर जज नजर आती हैं. Bollywood

माधुरी इंडस्ट्री में अपने डांस और एक्टिंग के लिए काफी मशहूर है. आज भी लोग धक-धक गर्ल के फैंस है. लोग उन्हे अपना गुरु मानते है. उनका भी अपनी लाइफ एक विदेशी हसबैंड को चुनना गलत साबित नहीं हुआ. इसलिए आज वे अपनी हैप्पी मैरीड लाइफ जी रही है.

प्रीति जिंटा के पति बनें जीन गुडइनफ़

बौलीवुड में डिंपल गर्ल के नाम से मशहूर एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने भी इंडियन पति न चुनकर विदेशी हसबैंड चुना. जो उनका लाइफ को एक बेहतकर दिशा में ले गया, लेकिन प्रीति के लिए अपने लाइफ पार्टनर को चुनना इतना असान नहीं रहा. उनका अफेयर पहले बिजसनेसमैन नेस वाडिया से चला. हालांकि कुछ टाइम बाद दोनों अलग हो गए. फिल्में तो प्रीति की चलती रही, लेकिन उन्होंने गुपचुप शादी कर ली. उन्होंने अमेरिकी बिजनेसमैन जीन गुडइनफ से साल 2016 में सात फेरे लिए.

बता दें की प्रीति और जेन की उम्र में 10 साल का अंतर है. प्रीति के पति उनसे दस साल छोटे हैं. प्रीति और जेन की मुलाकात अमेरिका में हुई थी. दोनों मिले और बात आगे बढ़ी और धीरेधीरे दोस्ती प्यार में बदल गई. बात करें, प्रीति के आज के वक्त की तो, प्रीति अब फिल्मों में कम नजर आती हैं, लेकिन वे आईपीएल के दौरान लगातार देखी जाती हैं. प्रीति जिंटा की आईपीएल टीम का नाम पंजाब किंग्स है जो पहले किंग्स 11 पंजाब के नाम से जानी जाती थी.

मैथियास बो है तापसू पन्नू के बैंडमिनटन खिलाड़ी पति

तापसी पन्नू बौलीवुड की खूबसूरत और टैलेंट से भरी एक्ट्रेस है, जिन्होंने फिल्मों में काम किया फिर विदेशी दूल्हा चुन लिया. उन्होंने काफी लंबे समय तक एक विदेशी मुंडे को डेट किया. जिनका नाम है मैथियास बोए. ये पेशे ये डेनिश डेनमार्क के बैडमिंटन प्लेयर हैं है.

मैथियास ने साल 1988 में इंटरनेशनल लेवल पर खेलने की शुरुआत की थी. उन्होंने साल 2012 में हुए ओलंपिक में मेन्स डबल्स में सिल्वर मेडल जीता था. इन दोनों की पहली मुलाकात साल 2013 में इंडियन बैडमिंटन लीग के दौरान हुई थी. मैथियास बोए लखनऊ स्थित टीम अवध वौरियर्स का हिस्सा थे, जबकि तापसी पन्नू चैंपियन हैदराबाद हौटशौट्स की ब्रांड एंबेसडर थीं.

साल 2014 में, दोनों की डेटिंग की अफवाहें तेज हो गईं, जब मैथियास इंडिया ओपन में खेल रहे थे और तापसी पन्नू अक्सर उनका हौसला बढ़ाती दिखाई देती थीं. लेकिन सच्चाई तब सामने आने लगी, जब दोनों एकदूसरे के साथ पर्सनल और प्रोफेशनल अचीवमेंट्स को साथ सेलिब्रेट करने लगे और उसे जुडी फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर की. जिसके बाद साल 2024 में मार्च में दोनों ने एक दूसरे के साथ सात फेरे लिए. तापसी और मैथियास ने दो रीतिरिवाजों से शादी की है, एक है डेनिश तरीके से, दूसरी इंडियन तरीके से.

ileana d’cruz का हसबैंड है अमेरिकन ‘माइकल डोलन’

इलियाना डिक्रूज ने भले ही बौलीवुड में कम फिल्में की हो, लेकिन पौपुलर एक्ट्रेस में शुमार है. इलियान वुरूण धवन के साथ ‘मैं तेरा हीरो’ से काफी मशहूर हुई थी. हालांकि फिल्मों पर स्टोप लगाकर उन्होंने अमेरिका में रहने वाले माइकल डोलन से शादी की. उन्होंने विदेशी पति को चुना. जिस रिश्ते पर उन्होंने चुप्पी बनाई रखी. इसके बाद इलियाना ने जब रिश्ते को डिसकोल्ज किया तो बताया कि माइकल डोलन से शादी कर ली. अब उनसे उन्हे एक बेटा है, इलियाना विदेश में ही रहती है, लकिन इस साल इलियाना ने काफी लंबे समय के बाद ‘दो और दो प्यार’ फिल्म में काम किया है. जो 19 अप्रैल 2024 को रीलिज हुई.

इलियाना की लव स्टोरी की बात करें, तो उन्होंने इस बात का जिक्र कही नहीं किया है. इलियाना का कहना है ये एक खूबसूरत रिश्ता है. इलियाना अपने रिलेशन को काफी प्राइवेट रखती है.

Priyanka chopra ने बेटी मालती, सास और मां के साथ शेयर की फोटो, दूर देश में मनाया मदर्स डे

भले ही मदर्स डे बीत गया हो लेकिन सेलिब्रिटीज ने कैसे मदर्स डे मनाया ये अब जारी है इसकी झलक सोशल मीडिया पर खूब देखने को मिल रही है, वही विदेश में रहनी वाली बौलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चौपड़ा ने भी मदर्स डे सेलिब्रेट किया और बेटी मालती के साथ एक क्यूट सा वीडियो शेयर किया. एक्ट्रेस ने खास अपनी मां और सास के साथ भी फोटो शेयर की है. जिसे देख फैंस बेहद खुश है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas)


आपको बता दें कि फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ अब पूरी हो चुकी है और अब प्रियंका अपना पूरा वक्त अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के साथ बीता रही हैं. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर निक के साथ कोजी वीडियो शेयर किया है साथ ही बेटी मालती मैरी का एक बेहद ही क्यूट वीडियो भी सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. जिसमें प्रियंका बेटी मालती को कंधे पर उठा का अप एंड डाउन करती नजर आ रही है.

प्रियंका चौपड़ा एक फोटो में अपनी सासू मां कें साथ खड़ी है. तो एक में प्रियंका अपनी मां के साथ दिख रही है. जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि अपनी मां, दादी, मौसी, सास और बेटी मालती मैरी को याद किया है और सबको धन्यवाद दिया है. प्रियंका की तरह निक जोनस ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ फोटोज शेयर की है, जिसमें वह अपनी क्यूट फैमिली के साथ दिख रहे हैं. इस बीच निक ने प्रियंका और अपनी बेटी मालती का एक वीडियो भी शेयर किया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)


प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की तरफ से सामने आई ये फोटोज सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं. इन सभी फोटोज को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. कई फैंस ने प्रियंका को मदर्स डे की बधाई दी है. इसी तरह निक जोनस के पोस्ट पर भी प्यार लुटाया जा रहा है. हालांकि, निक जोनस द्वारा शेयर की गई प्रियंका और मैरी की वीडियो पर लोगों ने सबसे ज्यादा कमेंट किए हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘मैं आपकी वाइफ और बेटी के लिए ओब्सेस्ड हूं.’ इसी तरह के और भी कमेंट्स आ रहे हैं.

मन्नारा चोपड़ा को सताने पर बोलीं प्रियंका चोपड़ा की मां, ईशा-अंकिता को लगाई फटकार

इन दिनों बिग बौस सीजन 17 का अच्छा खासा बज बन हुआ है टीवी से लेकर सोशल मीडिया पर कंटस्टेंट को लेकर बवाल मचा हुआ है, वही इस बात से तो सभी वाकिफ है. इस शो में ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा की कजिन मनारा चोपड़ा इन दिनों बिग बॉस 17 में छाई हुई हैं. एक्ट्रेस मनारा चोपड़ा का गेम दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. जिसके बाद एक्ट्रेस ने फिनाले वीक में भी अपनी जगह बना ली है. इसी बीच प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा भी अपने घर की बेटी के समर्थन में आ खड़ी हुई हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mannara❤️ (@memannara)


आपको बता दें कि बीते दिनों टॉर्चर टास्क के बाद मनारा चोपड़ा और बाकी घरवालों के बीच बड़ा झगड़ा देखने को मिला था. जिसमें मनारा चोपड़ा अपने दोस्त मुनव्वर फारुकी को बचाने के लिए उनकी गोद में बैठी नजर आई थी. जिस पर टीम बी के सदस्य अंकिता, ईशा और आयशा खान ने काफी बवाल मचाया था. इस घटना का एक एडिटेड वीडियो अब मनारा चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया. इस वीडियो को शेयर कर अदाकारा की टीम ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘शर्म करो सभी. हम इसे गेम नहीं कहते. हम हर किसी की असलियत यहां देख रहे हैं.’

मनारा चोपड़ा के इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो पर लोगों ने जमकर कमेंट्स कर रहे है. इसमें  प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा का भी नाम है. उन्होंने इस वीडियो पर कमेंट कर लिखा, ‘हे भगवान. वो बिल्कुल जंगली की तरह बर्ताव कर रहे हैं.’ मनारा चोपड़ा के इंस्टाग्राम पर शेयर किया ये वीडियो अब एंटरटेनमेंट न्यूज वर्ल्ड में छाया हुआ है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mannara❤️ (@memannara)


प्रियंका चोपड़ा की मामी की बेटी मनारा चोपड़ा अब शो के फिनाले में पहुंच गई हैं. वो टॉर्चर टास्क में अपनी परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीत ले गईं. इसके साथ ही अब वो टॉप 5 कंटेस्टेंट्स की लिस्ट का हिस्सा बन गई हैं. मनारा चोपड़ा को उनके परिवार से लेकर फैंस भी खूब सपोर्ट कर रहे हैं. इसके साथ ही अब हर किसी की नजर मनारा चोपड़ा पर टिकी है. क्या वो बिग बॉस 17 का विनर बन पाएंगी या नहीं. ये बात हर किसी के बीच उत्सुकता पैदा कर रही है.

कॉन्सर्ट के दौरान प्रियंका से पूछा परफ्यूम को लेकर सवाल, दिया मजेदार जवाब

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक नाम कमाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चौपड़ा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है उनकी एक झलक के लिए लोग तरसे है उनके फैंस उन्हे खूब प्यार भी लूटाते है प्रियंका चौपड़ा हाल में हुए निक जोनस ब्रदर के कॉन्सर्ट में पहुंची थी, जहां उन्होने खूब सुर्खियां बटोरी है. कॉन्सर्ट की फोटो भी वायरल हो रही है लेकिन अब इसी दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है प्रियंका के फैन ने उनसे उनके परफ्यूम को लेकर सवाल किया जिसपर एक्ट्रेस ने काफी मजेदार जवाब दिया. जिसे लेकर वो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

आपको बता दें, कि निक का कॉन्सर्ट ता जहां लाखों की तदाद में लोग पहुंचे थे, इस कॉन्सर्ट में उनकी पत्नी प्रियंका चौपड़ा भी पहुंची थी जहां उन्हे प्रीति जिंटा भी मिली. इनकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है एक्ट्रेस एक साथ खूब मस्ती करती दिखाई दे रही है इसके अलावा प्रियंका का एक और वीडियो खूब चर्चा में बना हुआ है जिसमें एक शख्स उनके परफ्यूम को लेकर सवाल कर रहा है इस सवाल पर एक्ट्रेस भी मजेदार जवाब देती है जिससे वह लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jerry x Mimi 😍 (@jerryxmimi)

दरअसल, प्रियंका से पूछा गया कि वह कौन से परफ्यूम लगाकर आई है तो एक्ट्रेस ने जवाब में कहा कि उनके अंदर से ही ऐसी खुशबू आती है. प्रियंका के इस जवाब को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चाएं हो रही है सभी एक्ट्रेस की तारीफ करते दिख रहे है. लोग प्रियंका के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे है. बात करें प्रियंका के वर्क फ्रंट की तो इन दिनों उनकी कोई फिल्म या वेब सीरिज नहीं आ रही है हालांकि इसी साल उनकी सिटाडेल रीलिज हुई थी जो कि 28 अप्रैल 2023 को हुई थी. जिसे ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन पर रीलिज किया गया था. लोगों ने इस सीरिज को काफी पसंद भी किया.

एक्स बॉयफ्रेंड पर खुलकर बोलीं प्रिंयका चोपड़ा कहा- केयर टेकर बन कर रह जाती!

इन दिनों बॉलीवुड-हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रिंयका चोपड़ा सुर्खियों में है उनके चर्चा में आऩे की वजह उनके पिछले रिलेशनशिप है जिनपर उन्होंने कई सालों बाद खुल कर बात कही है साथ ही, वह अपनी आने वाली फिल्म ‘लव अगेन’ को लेकर भी चर्चा में बनी हुई है जिसका प्रमोशन भी एक्ट्रेस जोर-शोर से कर रही है. इसी दौरान एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू बताया है कि उनके पिछले रिलेशनशिप कैसे थे और वह उन रिश्तों में कैसे जकड़ी हुई थी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)


आपको बता दे, कि एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा  ने अपने पिछले रिलेशनशिप्स को याद करते हुए बताया कि वह एक के बाद एक लगातार रिलेशनशिप में रहीं, लेकिन इस दौरान उन्होंने खुद को बिल्कुल भी समय नहीं दिया. एक्ट्रेस ने बताया, “मैंने हमेशा उन एक्टर्स को डेट किया, जिनके साथ मैंने काम किया या फिर जिनसे मैं सेट पर मिली थी. इसलिए मुझे इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि कोई रिश्ता कैसा होना चाहिए. मैं हमेशा ऐसे रिश्ते की तलाश करती रही और उन लोगों को अपने रिलेशनशिप के आइडिया में फिट करने की कोशिश करती रही, जो मेरी जिंदगी में आए.

प्रियंका चोपड़ा ने आगे बताया कि मैं खुद को हर चीज के लिए जिम्मेदार समझने लगी थी. मुझे ऐसा लगता था कि मुझे एक केयरटेकर बनने की जरूरत है. एक्ट्रेस ने बताया, “जैसे मेरा काम, मेरी जॉब, मेरी मीटिंग और मेरी प्राथमिकता, इन सबमें वही सबसे आगे था. मैं सचमुच एक डोरमेट की तरह बन जाती और मैं कहती है कि यह ठीक है. क्योंकि महिलाओं को इतने लंबे समय से यही बताया जाता रहा है कि हमारी भूमिका परिवार को एक साथ जोड़ने की है और जब भी आपका पति घर आए तो उसे कंफर्टेबल महसूस कराने की है.” प्रियंका चोपड़ा के इस बयान के सामने आने के बाद हर कोई हैरान है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात करें तो, लव अगेन के अलावा एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हाल ही में अमेजन प्राइम की ऑरिजनल वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ में नजर आई हैं. इस सीरीज में प्रियंका स्पाई के किरदार में नजर आ रही हैं. सीरीज में प्रियंका का अंदाज और दमदार एक्शन फैंस को काफी पसंद आ रहा है.

जानें क्यों अभी तक नानी से नहीं मिली है प्रियंका चोपड़ा की बेटी?

प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस ने हाल ही में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था. लेकिन कपल ने अब तक अपने बच्चे की एक भी फोटो शेयर नहीं की है. इसके बारे में जब प्रियंका की मां मधु चोपड़ा से पूछा गया तो उन्होंने भी यही कहा कि वो भी अब तक अपनी पोती का चेहरा नहीं देख पाई हैं.

बता दें की जनवरी में अपने पहले बच्चे के आने की घोषणा करने के बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने सभी को चौंका दिया था. कपल ने सरोगेसी के जरिये अपनी बच्ची का वेलकम किया था. गुरुवार की शाम को प्रियंका की मां और कॉस्मेटोलॉजिस्ट मधु चोपड़ा ने अपनी बेटी प्रियंका पर खुलकर बात की.

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

एक लाइव सेशन के दौरान, मधु ने बताया कि वह अभी तक अपनी नातिन से नहीं मिली हैं. यह पूछे जाने पर कि प्रियंका अपना ये फेज कैसे एंजॉय कर रही हैं, इस पर मधु ने कहा कि प्रियंका अपने परिवार में नन्हे मेहमान के आने से काफी खुश हैं. आगे मधु ने कहा, “मैंने उसे नहीं देखा है. मैं यहां हूं और वह एलए में है. हम कभी-कभी फेसटाइम करते हैं. मुझे लगता है कि वह खुश है. अभी के लिए मैं बस इतना ही कह सकती हूं. लेकिन शायद जब मैं जाऊं और उससे मिलूंगी, मैं इसका बेहतर जवाब दे सकूंगी.

मधु चोपड़ा ने नानी बनने को लेकर अपना एक्साइटमेंट जाहिर किया. उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से ऐसा कुछ होने का इंतजार कर रही थीं. मुझे लगता है कि यह कुछ ऐसा है जिसका मैं बहुत लंबे समय से इंतजार कर रही थी. यह अब हो गया है और मैं अपनी खुशी छुपा नहीं सकती. मैं सिर्फ छोटी बच्ची के बारे में सोचती हूं.’

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

“निक और प्रियंका के भारत आने के सवाल पर मधु चोपड़ा ने कहा “मैं हमेशा उम्मीद कर रही हूं. यह उसका देश है, वह आ सकती है.”

प्रियंका चोपड़ा की ड्रेस को लेकर लोगों ने बनाये मजेदार मीम्स, देखें Viral फोटो

प्रियंका चोपड़ा अपनी एक्टिंग के साथ-साथ ड्रेसिंग सेंस को लेकर भी काफी चर्चे में रहती हैं. अक्सर उनके ड्रेसिंग सेंस को लेकर उन्हें ट्रोल भी किया जाता है.

अब हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बुक ‘अनफिनिश्ड’ (Unfinished) लॉन्च की है. इसी बुक के प्रमोशन के लिए प्रियंका ने एक लाइव सेशन किया. इस सेशन के दौरान प्रियंका ने ग्रीन और ब्लैक ड्रेस पहनी थी. इसी पर लोगों ने मीम्स बनाना शुरू किया.

ये भी पढ़ें- Kapil Sharma को इस वजह से लेना पड़ा व्हीलचेयर का सहारा

एक्ट्रेस ने खुद इन्हें सोशल मीडिया पर शेयर किया है. प्रियंका चोपड़ा ने खुद इसे इंस्टाग्राम और ट्विटर पर इस मीम्स को शेयर किया है. इसे देखकर आप भी हंसते-हंसते लोट-पोट हो जाएंगे.

 

इस क्रिएटिविटी में आप देख सकते हैं कि किसी ने प्रियंका को सुतली बॉम्ब बना दिया है तो किसी में प्रियंका पॉकेमॉन बन गई हैं तो वहीं उन्हें हॉट एयर बैलून भी बना दिया गया है.

प्रियंका अपनी बुक को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. इस बुक  में एक्ट्रेस ने कई बड़े खुलासे किए हैं. जिसके बाद उनकी काफी चर्चा हो रही है.

ये भी पढ़ें- Yeh Rishta kya kehlata hai: कार्तिक और सीरत के बीच बढ़ेंगी नजदीकियां तो रिया चलेगी एक नई चाल

दीपिका पादुकोण से लेकर प्रियंका चोपड़ा समेत इन 7 एक्ट्रेसेस के पास हैं सबसे ज्यादा फेक फौलोवर्स, पढ़ें खबर

आज की तारीख में हर कोई ये चाहता है कि उसके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर ज्यादा से ज्यादा फौलोवर्स हों और तो और आज के समय में सभी सेलेब्रिटीज की पौपुलैरिटी उनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के फौलोवर्स देख कर ही पता लगाई जा सकती है. ऐसे में आपको जानकर हैरानी होगी कि हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक कई सेलेब्रिटीज ऐसे हैं जो कि अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के लिए फेक फौलोवर्स पैसे दे कर खरीदते हैं.

ये भी पढ़ें- शहनाज गिल ने दिया ‘रसोड़े में कौन था?’ का ऐसा जवाब, वायरल हुआ वीडियो

आपको बता दें कि इन फेक फौलोवर्स खरीदने वाले सेलेब्रिटीज की लिस्ट में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) से लेकर प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) तक कई नाम शामिल हैं. तो चलिए आपको दिखाते हैं वे लिस्ट-

किम कार्दशियन (Kim Kardashian)

 

View this post on Instagram

 

🧡

A post shared by Kim Kardashian West (@kimkardashian) on

किम कार्दशियन (Kim Kardashian) अमेरिका की पौपुलर टीवी पर्सनैलिटी और मॉडल में से एक हैं जिनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 187 मिलियन से भी ज्यादा फौलोवर्स हैं. खबरों की माने तो किम कार्दशियन के पास 44 प्रतिशत फेक इंस्टाग्राम फौलोवर्स हैं.

ये भी पढ़ें- असीम रियाज और हिमांशी खुराना ने दिया फैंस को सरप्राइज, आज रिलीज होगा नया म्यूजिक वीडियो

माइली साइरस (Miley Cyrus)

 

View this post on Instagram

 

BTS @vmas 🤘

A post shared by Miley Cyrus (@mileycyrus) on

माइली साइरस (Miley Cyrus) अमेरिका की जानी मानी एक्ट्रेस, सिंगर, और म्यूजिक प्रोड्यूसर में से एक हैं. माइली साइरस के इंस्टाग्राम पर करीब 114 मिलियल फौलोवर्स हैं जिसमे से 45 प्रतिशत फौलोवर्स फेक हैं.

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)

 

View this post on Instagram

 

Prepping for brunch the only way I know how… with @bonvivspikedseltzer.

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेसेस में से एक हैं और तो और प्रियंका चोपड़ा साल 2000 में मिस वर्ल्ड का ताज भी जीत चुकी हैं. प्रियंका चोपड़ा के इंस्टाग्राम पर 57 मिलियन से भी ज्यादा फौलोवर्स हैं जिसमें से 43 प्रतिशत फौलोवर्स फेक हैं.

ये भी पढ़ें- रश्मि देसाई से लेकर प्रियांक शर्मा तक सभी ने किए Bigg Boss के जरिए अपने सपने सच, खरीदीं ऐसी महंगी कार

एरियाना ग्रांडे (Ariana Grande)

एरियाना ग्रांडे (Ariana Grande) अमेरिका की सबसे पौपुलर सिंगर में से एक हैं जिनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 201 मिलियन से भी ज्यादा फौलोवर्स हैं. सर्वे के मुताबिक एरियाना ग्रांडे के इंस्टाग्राम फौलोवर्स में से 46 प्रतिशत फौलोवर्स फेक हैं.

कैटी पेरी (Katy Perry)

कैटी पेरी (Katy Perry) अमेरिका की सबसे फेमस सिंगर और जज हैं जिनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर करीब 106 मिलियन से भी ज्यादा फौलोवर्स हैं जिसमें से 44 प्रतिशत फौलोवर्स फेक हैं.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 14 में कदम रखने से पहले पारस छाबड़ा की एक्स-गर्लफ्रेंड का दिखा बोल्ड अंदाज, देखें Photos

कॉर्टनी कर्दाशियां (Kourtney Kardash)

 

View this post on Instagram

 

greetings earthlings

A post shared by Kourtney Kardashian (@kourtneykardash) on

कॉर्टनी कर्दाशियां अमेरिका की पौपुलर मीडिया पर्सनैलिटी और मॉडल हैं जिनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर करीब 101 मिलियन से भी ज्यादा फौलोवर्स हैं. खबरों के अनुसार 101 मिलियन में से 46 प्रतिशत फौलोवर्स फेक हैं.

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone)

 

View this post on Instagram

 

#happysunday

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) बॉलीवुड की सबसे सफल और पौपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं जिनके पास इंस्टाग्राम पर 52 मिलियल से भी ज्यादा फौलोवर्स हैं. दीपिका पादुकोण के इन फौलोवर्स में से 48 प्रतिशत फौलोवर्स फेक हैं.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 14 में नजर आएंगी ‘इश्कबाज’ फेम मानसी श्रीवास्तव, इंटर्व्यू के दौरान कही ये बात

Lockdown के समय पूरी फिल्म इंडस्ट्री आई एक साथ, शौर्ट फिल्म बना कर किया Motivate

इस लौक डाउन में सब कुछ सिमट कर रह गया है सारे कारोबार बंद हैं. सरकारें लोगों से घर से बाहर न निकलनें की अपील कर रहीं हैं. लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो किसी की भी बात माननें को तैयार नहीं हैं. ऐसे लोग अनायास ही घर से बाहर निकल आतें हैं और जब पुलिस या अधिकारी इनसे घर के अन्दर रहनें की गुहार करतें हैं तो  ये लोग इन लोगों से बहस पर उतर आते हैं. ऐसे में लॉक डाउन का पालन ना करनें वालों के साथ सुरक्षा कर्मियों द्वारा कड़ाई से पेश आना मजबूरी बन जाती है.

ये भी पढ़ें- Coronavirus: लोगों को इंस्पायर करने के लिए अक्षय कुमार ने बनाया ये VIDEO, मिला बॉलीवुड का साथ

देश की फिल्म इंडस्ट्री भी लॉक डाउन के प्रभाव से अछूती नहीं हैं. बौलीवुड से लेकर साउथ तक भोजपुरी से लेकर पंजाबी तक और मराठी से लेकर रीजनल लैन्गेवेज बनने वाली सभी भाषाओं के फिल्मों की शूटिंग कैंसिल चल रहीं हैं. जिन फिल्मों के रिलीज की डेट तय थी उसकी रिलीजिंग डेट आगे बढ़ा दी गई है. फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सभी सेलेब्रेटीज अपनें घरों से बाहर नहीं निकल रहें हैं. देश में कोरोना के केस में जिस तरह से इजाफा हो रहा है इसको लेकर सरकार के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग भी चिंतित हैं.

कोरोना के फैलाव को रोकनें के लिए सरकारों के अलावा सेलिब्रिटीज भी अपनें-अपनें तरीकों से जागरूकता फैला रहें हैं. इस कड़ी में वालीवुड और साऊथ के कलाकारों नें कोरोना से बचाव के लिए जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से अपने घरों में रहते हुए ही एक शार्ट मूवी बना डाली है इस शॉर्ट मूवी का नाम फैमिली है. इस शार्ट मूवी में सदी के महानायक अमिताब बच्चन से  लेकर साउथ रजनीकांत, प्रियंका चोपड़ा, चिरंजीवी, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जैसे एक साथ नजर आ रहें हैं. इस शार्ट मूवी को 6 अप्रैल की रात को 9 बजे सोनी टीवी ने रिलीज किया है जिस पर दर्शकों का जबरदस्त रिस्पांस देखनें को मिल रहा है.

ये भी पढ़ें- Lockdown के चलते गांव में फंस कर रह गई ये पौपुलर एक्ट्रेस

इन कलाकारों नें घर के भीतर से किया है काम

कोरोना से बचाव के लिए जागरूकता फैलानें वाली फैमिली नाम से बनी इस शार्ट मूवी में जिन कलाकारों नें काम  किया है वह लोग इसे फिल्मानें नें के लिए अपनें घरों से बाहर नहीं आये. बल्कि इसे सभी कलाकारों नें अपने घरों के भीतर रहते हुए शूट किया है. फिल्म की शुरुआत अमिताभ बच्चन से होती है जिसमें उनका काला चश्मा नहीं मिल रहा है. इसके बाद उस काले चश्में की खोज शुरू होती है. उस चश्में तक पहुंचते पहुँचते इस शार्ट मूवी में अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, प्रियंका चोपड़ा, चिरंजीवी, आलिया भट्ट, मामूथी, दिलजीत दोसांझ, मोहनलाल, रणबीर कपूर, सोनाली कुलकर्णी. शिवा राजकुमार, और प्रोसेनजीत चटर्जी, जैसे सितारों दिखाई पड़ते है. इस फिल्म में कोरोना वायरस को लेकर जागरुकता फैलाने के लिए अलग-अलग फिल्म इंडस्ट्री के ये सितारे साथ नजर आए.

इस शौर्ट फिल्म में खासियत ये है कि इसे सभी ने अपने घरों से शूट किया है.इस शार्ट मूवी में सभी कलाकारों नें ऐसे काम किया है की आपको इन्हें देखकर बिल्कुल नहीं लगेगा कि ये लोग साथ में नहीं हैं. फिल्म के अंत में जब अमिताभ बच्चन का काला चश्मा मिलता है तो अमिताभ बच्चन लोगों से घर से बाहर ना आने की अपील करते हुए दिखाई पड़े.

ये भी पढ़ें- इस लौकडाउन देखिए साउथ की Hindi Dubbed ब्लौकबस्टर फिल्में

फिल्म को बनाने का इनका रहा आईडिया

कोरोना जागरूकता को बनाये गए इस शार्ट मूवी के निर्माण के पीछे पीछे प्रसून पांडे का आइडिया रहा है. उनके साथ इस फिल्म में वालीवुड फिल्म इंडस्ट्री से लेकर माराठी, पंजाबी और साउथ के कलाकारों नें अमिताभ बच्चन का साथ दिया है. माना जा रहा है की यह फिल्म जागरूकता फैलाने के साथ ही लोगों का मनोरंजन भी करेगी.

फिल्म के अंत में अमिताभ नें दिहाड़ी मजदूरों के सहयोग के लिए कही बड़ी बात

फिल्म में होम क्वॉरेंटाइन और साफ़-सफाई से जुड़े सन्देश के साथ ही अमिताभ बच्चन नें दिहाड़ी मजदूरों के सहयोग के लिए बड़ी बात कही. उन्होंने फिल्म के अंत में कहा की “इस फिल्म को बनाने के पीछे का एक और मकसद है. हमारे देश का फिल्म उद्योग एक है हम सब एक परिवार हैं. लेकिन हमारे पीछे एक और बहुत बड़ा परिवार है जो हमारे लिए काम करता है और वह हमारे वर्कर्स और दिहाड़ी मजदूर जो इस लॉक डाउन के वजह से संकट में हैं.  हम सब नें मिल कर स्पांसर्स और टीवी चैनल के साथ मिल कर धनराशि इकट्ठा की है और इस संकट की घड़ी में यह जो धनराशि है देश भर के फिल्म उद्योग के वर्कर्स और दिहाड़ी मजदूरों को राहत के तौर पर देंगे.”

ये भी पढ़ें- जानें इस Lockdown में बच्चों संग कैसे समय बिता रहे हैं ये बौलीवुड एक्टर्स

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें