प्रभास की वजह से कुंआरी है ये एक्ट्रेस, अब तक नहीं हो पाई शादी

साउथ फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास टौलीवुड के सब से पौपुलर फिल्म स्टार हैं. 44 साल के हो चुके इस फिल्म स्टार ने अब तक शादी नहीं की है. वे इन दिनों अपनी हालिया रिलीज मूवी ‘सालार’ को ले कर चर्चाओं में हैं और फिल्म के हिट की खुशी का मजा ले रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Prabhas (@actorprabhas)


सुपरस्टार प्रभास के इश्क के चर्चे तो कई हीरोइनों से रहे हैं, मगर वे शादी कर के किसी को अपनी दुलहन नहीं बना पाए हैं. इतना ही नहीं, प्रभास की वजह से टौलीवुड इंडस्ट्री की एक बड़ी स्टार भी ऐसी हैं, जो अभी तक शादी नहीं कर पाई है. हम यहां बात कर रहे हैं ‘बाहुबली’ स्टार अनुष्का शेट्टी की.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Prabhas (@actorprabhas)


दरअसल, यह बात उस वक्त की है, जब प्रभास और अनुष्का शेट्टी अपनी फिल्म’ बाहुबली’ की शूटिंग में बिजी थे. अनुष्का शेट्टी की शादी करीबकरीब तय हो चुकी थी. मगर उस वक्त प्रभास ने अनुष्का शेट्टी को शादी का प्लान आगे सरका कर फिल्म की शूटिंग पर अपना पूरा वक्त देने की राय दी थी. प्रभास की इस राय के चलते कथिततौर पर अनुष्का शेट्टी ने अपनी शादी का खयाल उस वक्त टाल दिया था. इस के बाद अदाकारा अपना पूरा वक्त ‘बाहुबली’ की शूटिंग को देने लगी थीं. इस के बाद यह फिल्म तो ब्लौकबस्टर साबित हुई, मगर अनुष्का शेट्टी की शादी टल गई. इस के बाद अभी तक उन की शादी नहीं हो पाई. फिल्म की दुनिया में अनुष्का शेट्टी और प्रभास के अफेयर को ले कर काफी चर्चा भी चली थी. अनुष्का शेट्टी भी 42 साल की हैं.


खास बात यह है कि प्रभास और अनुष्का शेट्टी एकदूसरे के बहुत अच्छे दोस्त हैं. ‘बाहुबली’ के बाद इन दोनों सितारों के लिंकअप की खबरें खूब सुर्खियों में रहीं. हालांकि इन दोनों ने हमेशा ही एक दूसरे को अपना बैस्ट फ्रैंड ही बताया था. अनुष्का शेट्टी और प्रभास के अफेयर की खबरें आज तक टौलीवुड में होती हैं. मगर दोनों सितारों ने कभी इन बातों नहीं माना है. अनुष्का शेट्टी के बाद प्रभास का नाम हीरोइन कृति सेनन से भी जुड़ा था, कृति ने इन खबरों का बुरी तरह से खंडन किया था.

South Movies : नयनतारा की एक तसवीर ने किया फैंस को किया परेशान

साउथ सुपरस्टार्स की दुनिया में आज कई खबरों को लेकर हलचल बनी रही. आज बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और रश्मिका मंदाना स्टारर निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की मूवी एनिमल (Animal) ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी खासा बज क्रिएट किया. तो वहीं, आज कॉलीवुड की लेडी सुपरस्टार नयनतारा (Nayanthara) ने अपनी एक तस्वीर शेयर कर नए सफर की शुरुआत का इशारा दिया. इधर, तमिल फिल्म स्टार चियान विक्रम (Chiyaan Vikram) की मूवी ध्रुव नचथिरम (Dhruva Natchathiram) को लेकर काफी बज बना रहा.

तय वक्त पर नहीं रिलीज हो पाई चियान विक्रम की ध्रुव नचथिरम

तमिल फिल्म स्टार गौतम वसुदेव मेनन ने हाल ही में चियान विक्रम स्टारर फिल्म ध्रुव नचथिरम के तय वक्त पर सिनेमाघर न पहुंच पाने पर एक सोशल मीडिया पोस्ट कर फैंस से माफी मांगी. साथ ही फिल्म स्टार ने कहा कि ये मूवी जल्दी ही सिनेमाघर पहुंचेगी. जिसका दोबारा ऐलान किया जाएगा. यहीं नहीं, फिल्म को वर्ल्ववाइड स्तर पर बकायदा एडवांस बुकिंग शुरू कर रिलीज किया जाएगा. एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में इस खबर ने लोगों को निराश कर दिया था. ये फिल्म कानूनी पचड़े की वजह से 24 नवंबर के दिन रिलीज नहीं हो सकी है.

डायरेक्टर बनीं नयनतारा

तमिल फिल्म स्टार नयनतारा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट तस्वीर शेयर कर इशारा दिया कि वो निर्देशन के क्षेत्र में कदम बढ़ा रही हैं. अदाकारा ने कैमरे में झांकती हुए अपनी एक तस्वीर शेयर कर लिखा, ‘नए सफर के जादू पर विश्वास करें’ इस तस्वीर को देख लोगों ने अधाकारा से पूछा कि क्या वो वाकई डायरेक्शन फील्ड में आ रही हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by N A Y A N T H A R A (@nayanthara)

प्रभास संग काम करना चाहते हैं रणबीर कपूर

बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर इन दिनों अपनी मूवी एनिमल के प्रमोशन में बिजी हैं. इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान फिल्म स्टार रणबीर कपूर ने निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा से पूछा कि प्रभास स्टारर उनकी अगली फिल्म स्पिरिट में क्या उनके लिए कोई किरदार होगा. एक्टर ने इच्छा जताते हुए कहा कि वो प्रभास अन्ना संग काम करना चाहेंगे.

रणबीर कपूर ने रश्मिका मंदाना की जमकर खींची टांग

तेलुगु फिल्म स्टार रणबीर कपूर ने हाल ही में अदाकारा रश्मिका मंदाना के साथ तेलुगु फिल्म स्टार नंदामुरी बालकृष्ण के चैट शो में हिस्सा लिया. जहां फिल्म स्टार ने रश्मिका मंदाना की विजय देवरकोंडा को लेकर जमकर टांग खींची. जिसके वीडियोज सोशल मीडिया पर दिन भर वायरल हुए.

थलापति विजय ने लियो प्रोड्यूसर के बेटे की शादी में मारी धांसू एंट्री

तमिल फिल्म स्टार थलापति विजय ने हाल ही में फिल्म निर्माता लियो के प्रोड्यूसर के बेटे की शादी के रिसेप्शन पार्टी में हिस्सा लिया. जहां थलापति विजय डैशिंग अंदाज में पहुंचे थे. जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं.

‘बाहुबली’ फेम एक्टर प्रभास अब इस फिल्म में आएंगे नजर..

आखिरकार रहस्य खत्म हुआ. ‘हाम्बले फिल्म्स’ ने आखिरकार विजय किरगंदूर द्वारा निर्मित और प्रशांत नील द्वारा निर्देशित तथा प्रभास के अभिनय से सजी अपनी बहुप्रतीक्षित नई फिल्म का शीर्षक घोषित कर दिया है. इसका नाम है-‘सलार’. इसमें पहली बार प्रभास एक हिंसक चरित्र का चित्रण करने वाले हैं, जो कि सिनेप्रेमियों को आश्चर्य चकित करने वाली बात होगी.

एक अंडरवर्ल्ड एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘सलार‘ को 2021 की सबसे बड़ी प्रदर्शित होने वाली फिल्म माना जा रहा है. निर्माताओं द्वारा फिल्म के आधिकारिक पोस्टर को साझा करने के तुरंत बाद, प्रभास के प्रशंसकों ने उनकी उत्तेजना को साझा किया और उसी के लिए शुभकामनाएं दीं.

ये भी पढ़ें- मैं धीरे धीरे सफलता की ओर कदम बढ़ाने में यकीन करती हूं : वेरोनिका वानीज

फिल्म के निर्माता विजय किरागंदूर ने कहा- ‘‘हाम्बेल फिल्म्स में हमने हमेशा अपने दर्शकों को जीवन के लिए सिनेमाई अनुभव प्रदान करने का लक्ष्य रखा है. यह हमारे लिए बहुत खास है. वास्तव में हम निर्देशक प्रशांत नील और अभिनेता प्रभास का साथ मिलने से बहुत खुश हैं. यह दोनों बहुत अच्छे हैं. हम जल्द ही शूटिंग शुरू करने वाले हैं.‘‘

निर्देशक प्रशांत नील ने कहा- ‘‘विजय किरगंदूर और प्रतिभाशाली प्रभास का साथ मिलने से बेहद रोमांचित हूं. हम इस फिल्म को लेकर लंबे समय से बातचीत कर रहे थे. यह एक खास तरह की एक्शन फिल्म होगी. दर्शकों ने अब तक प्रभास को इस अवतार में पहले कभी नहीं देखा होगा, जो मुझे विश्वास है कि सिनेमा प्रशंसकों को पसंद आएग.’’

ये भी पढ़ें- एकता कपूर ने इस टीवी एक्टर को दिया पर्ली नाम

फिल्म ‘सलार’ के संदर्भ में प्रभास कहते हैं- ‘‘मैं हमेशा से हाम्बेल फिल्म्स के साथ काम करना चाहता था और हमारी फिल्म के लिए निर्देशक के रूप में प्रशांत नील हैं, मुझे नहीं लगता कि इसके लिए एक बेहतर और रोमांचक अवसर हो सकता है. यह एक बहुत ही रोमांचक फिल्म है और मेरा किरदार बेहद हिंसक है. इस तरह का किरदार मैंने पहले कभी नहीं किया है. यह पैन-इंडियन फिल्म है और मैं पहले से ही सेट पर आने का इंतजार नहीं कर सकता.‘‘

ये भी पढ़ें- मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर संग शेयर की ये तस्वीर

फ्रेंच निर्देशक ने प्रभास की ‘साहो’ पर लगाया चोरी का आरोप

दुनियाभर में धूम मचाने वाली फिल्म ‘‘बाहुबली-1’’ और ‘‘बाहुबली-2’’ में दक्षिण भारतीय फिल्म कलाकार प्रभास ने जिस तरह का बेहतरीन अभिनय किया था. उसी के सम्मोहन में फंसकर तमाम सिने प्रेमी प्रभास की नई फिल्म‘ ‘साहो’’ के लिए एडवांस में टिकट बुक करा कर बुरी तरह से फंस गए. फिल्म ‘‘साहो’’ की फिल्म आलोचकों ने कटु आलोचना की. तो वहीं फिल्म देखकर निकल रहा दर्शक खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है. जबकि फिल्म ‘‘साहो’’ के निर्माता हर दिन दावा कर रहे हैं कि उनकी फिल्म ‘साहो’ बौक्स आफिस पर रिकार्ड तोड़ कमाई कर रही है. मगर ‘साहो’ के निर्माता यह नहीं बता रहे हैं कि उन्होंने किस तरह यह आंकड़े इकट्ठे किए हैं.

दाम बढ़ाकर बेची गईं टिकट…

फिल्म ‘‘साहो’’ किस तरह की फिल्म है, इसकी भनक किसी को लगने नहीं दी गयी. फिल्म की टिकटें एडवांस में दाम बढ़ाकर बेचे गए. कुछ मल्टीप्लैक्स ने प्रीमियम टिकटे दो हजार रूपए में बेची गयी. फिल्म समीक्षकों को भी मुंबई में शुक्रवार, तीस अगस्त की सुबह सवा ग्यारह बजे फिल्म दिखायी गयी. जबकि अमूमन हर फिल्मकार फिल्म समीक्षक को अपनी फिल्म रिलीज से एक दो दिन पहले ही दिखा देता है. बहरहाल, निर्माता और प्रभास को यह याद रखना होगा कि इस फिल्म के साथ ही उन्होंने दर्शकों के बीच अपना विश्वास खो दिया है. जिसका खामियाजा उन्हे आगामी फिल्मों में भुगतना पड़ सकता है. ज्ञातव्य है कि फिल्म ‘‘साहो’’ के निर्माताओं में से एक निर्माता प्रभास भी हैं. उन्होने इस फिल्म में निर्माता के तौर पर प्रमोद उपालापट्टी नाम दिया है.

ये भी पढ़ें- सपना चौधरी पर भी चढ़ा टिक-टौक का बुखार, शेयर किया ये VIDEO

फिल्म पर लग रहे चोरी के आरोप…

एक तरफ सिनेप्रेमी खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है, तो दूसरी तरफ फिल्म ‘‘साहो’’ पर लगातार चोरी के आरोप लग रहे हैं. सबसे पहले अभिनेत्री लिजा रे ने फिल्म ‘साहो’ पर एक कलाकार के आर्ट वर्क की चोरी का आरोप लगाया. फिर उस कलाकार ने भी ‘साहो’ के निर्माताओं पर चोरी के आरोप लगाए.

फ्रेंच निर्देशक ने लगाया चोरी का आरोप…

और अब ताजातरीन आरोप 2008 में रिलीज फ्रेंच फिल्म ‘‘लार्गो विंच’’ के निर्देशक जेरोम साल ने लगाया है. फ्रेंच फिल्म निर्देशक जेरोम साल ने फिल्म ‘साहो’ पर उनकी फिल्म ‘‘लार्गो विंच’’ को चुराने का आरोप लगाया है. फ्रेंच निर्देशक जेरोम साल ने ‘साहो’ को अपनी फिल्म ‘‘लार्गो विंच’ की ‘फ्रीमेक’ की संज्ञा देते हुए कहा कि ‘पहले की तरह खराब है’. जेरोम साल ने एक सितंबर को ट्वीट किए गए अपने ट्वीट में लिखा है- ‘‘ऐसा लगता है ‘लार्गो विंच’ की यह दूसरी ‘फ्री मेक’ है. पहले वाली की ही तरह खराब है. तो कृपया तेलगू फिल्म के निर्देशकों अगर आप मेरा काम चुराते हैं, तो कम से कम ठीक से करें.’’

ज्ञातव्य है कि फिल्म ‘‘साहो’’ मूलतः तेलगू फिल्म है, जिसे हिंदी, तमिल व मलायलम में डब किया गया है.

जब एक दर्शक ने जेरोम साल को ट्वीट करके सूचना दी कि उनकी फिल्म की चोरी की गयी है, तो जेरोम साल ने उसे जवाब देते हुए ट्वीट किया- मुझे लगता है कि मेरा भारत में आशाजनक करियर है.’’

इतना ही नही फ्रेंच फिल्मकार जेरोम साल ने 2018 में अभिनेता पवन कल्याण व निर्देशक त्रिविक्रम श्रीनिवास की तेलगू फिल्म ‘‘अग्न्याथावासी’ ’पर भी अपनी फिल्म के प्लौट को चुराने का आरोप लगाया था.

ये भी पढ़ें- शादी की खबरों के बीच फिर दिखी रणबीर-आलिया की रोमांटिक केमिस्ट्री 

मजेदार बात यह है कि ‘‘अग्न्याथावासी’ की ही तरह ‘‘साहो’’ के निर्माताओं ने भी जेरोम साल के आरोपों का अब तक कोई जवाब नही दिया है. वैसे इन दोनों ही फिल्मों के निर्माण के संग ‘‘टी-सीरीज’’ भी जुड़ी हुई है.

बेलजियन कौमिक बुक्स पर बनी फिल्म ‘‘लार्गो विंच’’ 17 दिसंबर 2008 को फ्रांस और बेल्जियम मे रिलीज हुई थी. फिर नवंबर 2011 में यह फिल्म अमरीका में रिलीज हुई थी. 2012 में इस फिल्म को बेस्ट इंटरनेशनल फिल्म’ का ‘‘सैट्न अवौर्ड’ मिला था.

एडिट बाय- निशा राय

‘नच बलिए 9’: ‘मस्त-मस्त’ गर्ल के साथ यूं नाचे ‘बाहुबली’

बौलीवुड हो या साउथ फिल्म जब भी किसी स्टार की नई फिल्म आती है तो प्रमोशन के लिए वो छोटे पर्दे का ही रुख करते है. कुछ ऐसा ही देखा गया ‘नच बलिए 9’ के सेट पर जब साउथ के बाहुबली और सुपर स्टार प्रभास अपनी आने वाली फिल्म ‘साहो’ के प्रमोशन के लिए यहां पहुंचे. यहां वो अपनी फिल्म की एक्ट्रेस और बौलीवुड स्टार श्रद्धा कपूर के साथ आए थे. ‘नच बलिए 9’ के सेट पर दोनों ने काफी धमाल मचाया. प्रभास ने इस खास मोके पर अपने डांस मूव्स से सभी का दिल जीता.

‘मस्त-मस्त गर्ल’ साथ थिरके प्रभास…

श्रद्धा कपूर के साथ ग्रैंड एंट्री के बाद प्रभास ने ‘मस्त मस्त गर्ल’ रवीना टंडन के साथ सलमान खान के सुपरहिट गाने जुम्मे की रात पर डांस कर शो में चार चांद लगा दिए. इस दौरान दोनों ने इस गाने के सबसे फेमस हुक स्टेप को भी किया. दोनों के डांस को देख कर औडियन्स भी झूमने लगी. प्रभास और रवीना के डांस वीडियों के साथ-साथ फोटोज भी काफी वायरल हो रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

Darling #Prabhas’s Dance Step 😍💘💃🙈🙈 On @beingsalmankhan Kick Movie Song💃💃😍 Darling @actorprabhas ❤ and@officialraveenatandon with @shraddhakapoor On the Sets Of #NachBaliye9 For promotions of The film #Saaho in #Mumbai . #Prabhas ❤ #ShraddhaKapoor #SaahoPramotions  #SaahoOnAugust30 #30AugWithSaaho  @actorprabhas . . . . @shraddhakapoor @officialsaahomovie @sujeethsign  #ShraddhaKapoor #Shraddha#Sandy_prabhas_bahubali  #Darling #DarlingPrabhas #Rebelstar#RebelstarPrabhas  #Prabhasraju #PrabhasDance #SalmanKhan#PrabhasInMumbai #AnushkaShetty #PoojaHegde #RebelstarPrabhas#Tollywood #Kollywood #Bollywood #Sandalwood#ActorPrabhas #InstaPrabhas #Pabsu#Prabhas_Raju #SaahoPrabhas #UVCreations

A post shared by hastal visthal (@lovly_prabhas) on

 

View this post on Instagram

 

Wow! @actorprabhas @officialraveenatandon #nachbaliye9 #Saaho @nachbaliyesuperfan

A post shared by Nach baliye 9 Superfan (@nachbaliyesuperfan) on

श्रद्धा कपूर ने भी दिखाया डांस का जलवा

कोरियोग्राफर और ‘नच बलिए 9’  शो के जज अहमद खान ने ही बौलीवुड के भाईजान सलमान खान को इस सुपरहिट गाने पर थिरकाया था. ऐसे में वो अपने इस गाने पर प्रभास का साथ देने के लिए श्रद्धा कपूर के साथ ये हुक स्टेप करते दिखे. इस दौरान प्रभास और श्रद्धा कपूर को यहां देख सभी लोग खुशी से झूम उठे. वहीं, दोनों ने रवीना टंडन के साथ जमकर फोटोज क्लिक करवाईं.

साहो के फिल्म फैंस एक्साइटेड

‘साहो’ का इंतजार सभी को है इस फिल्म में साउथ फिल्मों के सुपर स्टार प्रभास के साथ-साथ बौलीवुड से श्रद्धा कपूर, जैकी श्रौफ, नील नितिन मुकेश और चंकी पांडे जैसे स्टार्स शामिल है. बता दें ‘साहो’ एक तमिल फिल्म है जिसको हिन्दी में भी डब किया जाएगा. इस फिल्म की रिलीजिंग डेट 30 अगस्त है.

इस दमदार फिल्म के साथ बौलीवुड में एंट्री करेंगे ‘बाहुबली’

साउथ सिनेमा के स्टार और दुनिया भर में फिल्म बाहुबली से नाम कमाने वाले प्रभास अपनी अगली फिल्म के साथ बौलीवुड में एंट्री करने वाले हैं. उनकी फिल्म ‘साहो’ जल्दी ही बड़े पर्दे पर आने वाली है. ये फिल्म एक साथ तीन भाषाओं में रिलीज हो रही है. फिल्म में प्रभास जबरदस्त एक्शन अवतार में नजर आएंगे.

prabhas to debut in bollywood

असल में साहो किसी गैर हिंदी भाषिय फिल्म से अलग है. ये हिंदी डब फिल्म नहीं है, बल्कि  इसे तीन अलग अलग भाषाओं में शूट किया गया है. इस फिल्म से प्रभास बौलीवुड में एंट्री करेंगे. उनके एक्शन अवतार को बड़े पर्दे पर देखने के लिए दर्शक बेहद उत्सुक हैं.

फिल्म बाहुबली के बाद प्रभास देश के कुछ चुनिंदा एक्टर्स में शुमार हो चुके हैं, जिन्हें दर्शकों से बेहद प्यार मिला. बाहुबली के दोनों पार्ट्स में अपने जबरदस्त अभिनय से वो केवल देश ही नहीं, दुनिया भर में काफी पौपुलर हुए. बाहुबली: द बिगिनिंग की रिलीज के बाद लोगों के दिलों में अपनी जगह बना ली और बाहुबली का दूसरा भाग प्रभास को और अधिक लोकप्रियता और स्टारडम हासिल करवाने में मददगार साबित हुआ.

‘शिवगामी’ और ‘कटप्पा’ पार्टी में करेंगे रोमांस

फिल्म बाहुबली में शिवगामी और कटप्पा का किरदार काफी लोकप्रिय हुआ था. शिवगामी यानि राम्या कृष्णन और कटप्पा यानि सत्यराज, अब ये दोनों पर्दे पर रोमांस करते नजर आएंगे. जी हां…हाल ही में राम्या ने इस खबर की पुष्टि कर दी है कि वो और सत्यराज फिल्म ‘पार्टी’ में काम कर रहे हैं.

shivgami katappa

फिल्म में दोनों का रोमांटिक एंगल है और उनकी नजदीकियों के काफी सीन दर्शकों को दिखाई देंगे. राम्या के मुताबिक लम्बे समय के बाद उन्हें एक जबरदस्त हंसाने वाली स्क्रिप्ट मिली है.

उन्होंने कहा कि किसी भी फिल्म का शूट ख़त्म कर घर जाने पर हम खुश होते हैं लेकिन फिल्म ‘पार्टी’ की शूटिंग के दौरान काम खत्म कर घर जाते वक्त दुःख होता था. इस फिल्म की शूटिंग फिजी में हुई है. राम्या कृष्णन ने बाहुबली के दोनों भागों में ये रोल किया था और अब उन्हीं का ये किरदार एक तरह से स्पिन औफ के रूप में वेब सीरीज में होगा. इस फिल्म को दो लोग डायरेक्ट करेंगे.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें