YRKKH : हाई-वोल्टेज ड्रामे के बीच हुई अभिमन्यु और अक्षरा की शादी ,तस्वीरें हुई वायरल

स्टार प्लस के लोकप्रिय सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की कहानी टाइम के साथ काफी दिलचस्प होती जा रही है. कुछ समय पहले शो में देखा गया कि मनीष ने अक्षरा के साथ शादी के लिए अभिमन्यु को हाँ कर दी है. हालाँकि मनीष ने शादी के लिए अभिमन्यु के सामने एक शर्त भी रखी है .

क्या है शर्त
आने वाले एपिसोड में अक्षरा को पता चल जाएगा की मनीष ने अभिमन्यु के साथ शादी के लिए शर्त रखी है कि शादी के बाद अभिमन्यु अपने परिवार से अलग हो जाएगा. ये बात जानने के बाद अक्षरा, अभिमन्यु और मनीष से नाराज हो जाएगी.

अक्षरा को मनाएगा अभिमन्यु
अभिमन्यु अक्षरा को मनाने की लिए मिन्नत करने वाला है ,वहीं दूसरी तरफ मनीष भी अक्षरा के सामने अपनी गलती मान लेगा. इस रूठने मनाने के बीच सीरियल में आएगा एक ट्विस्ट.

View this post on Instagram

A post shared by @abhi_ra27

शादी करेंगे अक्षरा और अभिमन्यु

इस हाई वोल्टेज ड्रामे के बीच अभिमन्यु और अक्षरा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में अभिमन्यु और अक्षरा शादी के मंडप में धमाल मचाते नजर आ रहे हैं. फोटोज़ में अभिमन्यु और अक्षरा शादी के जोड़े में काफी खूबसूरत लग रहे हैं.

फैंस को आई कार्तिक (Mohsin Khan) और नायरा (Shivangi Joshi) की याद

अक्षरा का ब्राइडल लुक देखकर फैंस को नायरा की याद आ गई है. नायरा ने भी अपनी शादी के दिन मंडप में काला चश्मा पहनकर एंट्री मारी थी. अक्षरा और अभिमन्यु की शादी की फोटोज़ देखकर फैंस काफी एक्साइटेड दिखाई दे रहे हैं,अब फैंस को एपिसोड्स में इन दोनों की असल शादी देखने का इंतज़ार है.

Video: नाराज शिवांगी जोशी को यूं मनाते दिखे मोहसिन खान, जानिए क्या है पूरा मामला

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के कार्तिक और नायरा यानी मोहसिन खान और शिवांगी जोशी इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए है. इन दोनों की जोड़ी को लोग काफी पसंद करते आए हैं और इन्हे साथ देखने के लिए फैंस हमेशा बेताब रहते हैं. ऐसे में दोनों कलाकारों की वायरल हुई तस्वीरें फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींच रही हैं. कार्तिक और नायरा की जोड़ी टीवी की सबसे हिट जोड़ी रही है.

मोहसिन खान और शिवांगी जोशी जल्द ही तेरी अदा नाम की एक म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाले हैं. इसी बीच शूट करते समय की कुछ तस्वीरें सेट से लीक हो गई हैं.तस्वीर में शिवांगी जोशी और मोहसिन खान एक साथ रोमांस करते दिख रहे हैं. इस म्यूजिक वीडियो के जरिए फैंस को एक बार फिर से शिवांगी जोशी और मोहसिन खान की धांसू केमिस्ट्री देखने को मिलने वाली हैं. सोशल मीडिया पर शिवांगी और मोहसिन की तस्वीरें वायरल हो रही हैं और फैंस इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं.

तस्वीरों में शिवांगी जोशी पिंक कलर के सूट में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. वहीं मोहसिन खान व्हाइट कलर के कुर्ते में कमाल लग रहे हैं.

बता दें की कार्तिक और नायरा टीवी के मोस्ट क्यूट जोड़ी में से एक हैं ,लेकिन आखिरी बार इन दोनों कलाकारों को सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में देखा गया था.
फैंस इन तस्वीरों को देखकर काफी खुश दिखाई दे रहे हैं ,और जल्द ही वो अपने कार्तिक और नायरा को एक साथ फिर से देखना चाहते हैं.

तस्वीरों में शिवांगी जोशी पिंक कलर के सूट में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. वहीं मोहसिन खान व्हाइट कलर के कुर्ते में कमाल लग रहे हैं.

शिवांगी जोशी और मोहसिन खान की इन तस्वीरों को देखकर फैंस को सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के कार्तिक और नायरा की याद आ गई है. फैंस जो जल्द ही शिवांगी और मोहसिन की केमेस्ट्री देखने को मिलने वाली है.

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: कार्तिक की होगी मौत, अब क्या करेगी सीरत

शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) और मोहसिन खान (Mohsin Khan) स्टारर सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) की कहानी एक नया मोड़ ले रही है. शो में जल्द ही लीप आने वाला है. जिससे कहानी में नई एंट्रीज होगी. शो के आने वाले एपिसोड में धमाकेदार ट्विस्ट देखने को मिलेगा. आइए बताते हैं कहानी के नए एपिसोड के बारे में…

ये भी पढ़ें- अनुज करेगा अपने प्यार का इजहार? अनुपमा को लगेगा शॉक

 

View this post on Instagram

 

A post shared by yrkkh (@munni8979)

 

शो में दिखाया जा रहा है कि कार्तिक बीमार है. ऐसे में सीरत हर वक्त कार्तिक के साथ रहना चाहती है और उसकी देखभाल करना चाहती है. सीरत अपना मैच छोड़कर कार्तिक से मिलने चली जाती है. कार्तिक सीरत को समझाता है.

ये भी पढ़ें- Anupamaa: वनराज के झांसे में फंसेगी अनुपमा, आएगा ये बड़ा ट्विस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by StarPlus (@starplus)

 

सीरत एशियन चैंपियनशिप में हिस्सा लेती है और वह मैच जीत जाती है. सीरत की जीत का जश्न गोयनका परिवार सेलिब्रेट करता है. तो वहीं सुरेखा सीरत को खूब खरखोटी सुनाती है. दूसरी तरफ सीरत मीडिया को इंटरव्यू देती है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mohsin kaira fanpage (@sonali_momo1)

 

मीडिया सीरत से लव और कुश को लेकर सवाल करती है. सीरत इस सवाल का जवाब नहीं दे पाएगी. जिसके बाद लव और कुश से काफी नाराज हो जाएंगे. शो में जल्द ही कार्तिक की मौत हो जाएगी. ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि कार्तिक की मौत की खबर सुनकर सीरत की क्या हालत होगी.

ये भी पढ़ें- अनुपमा छोड़ेगी अनुज की जॉब, समर पर आएगी ये मुसीबत!

 

Yeh Rishta kya Kehlata Hai फेम शिवांगी जोशी और मोहसिन खान 5 साल बाद शो को कहेंगे अलविदा

टीवी का मशहूर सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Ye Rishta Kya Kehlata Hai) की कार्तिक-सीरत की जोड़ी को दर्शक खूब पसंद करते हैं. शो में ये एक्टर्स अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीतने में कामयाब हो रहे हैं. अब यह खबर आ रही है कि कार्तिक और नायरा बहुत जल्द इस शो को अलविदा कहने वाले हैं.

जी हां, सही सुना आपने. बताया जा रहा है कि मोहसिन खान (कार्तिक) और शिवांगी जोशी (नायरा) इस शो को छोड़ने वाले हैं. रिपोर्ट के अनुसार दोनों अपनी शूटिंग इस महीने के अंत तक पूरी कर लेंगे.

ये भी पढ़ें- Film Review-‘‘निर्मल आनंद की पप्पी”: कमजोर लेखन व निर्देशन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ju (@jualam_1)

 

एक रिपोर्ट के मुताबिक  कार्तिक और सीरत अक्टूबर में ये शो छोड़ने वाले हैं. खबर ये भी है कि मेकर्स ने इनकी जगह दो नए चेहरों को भी कास्ट कर लिया है. और शो में लीप भी दिखाया जाएगा. मेकर्स ने ये तय कर लिया है कि अब अगले महीने शो में नए चेहरे नजर आएंगे.

ये भी पढ़ें- Yeh Rishta kya Kehlata Hai: शिवांगी जोशी ने शादी को लेकर दिया ये इंटरेस्टिंग जवाब, पढ़ें खबर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by shivangi myworld (@shivangi_myworld)

 

आपको बता दें कि साल 2016 में मोहसिन और शिवांगी ने ये शो शुरू किया था. इस शो में दोनों की जोड़ी दर्शकों की फेवरेट जोड़ी है. शो में दोनों की केमिस्ट्री काफी दिलचस्प दिखाई जा रही है. लेकिन अब ये दोनों इस शो को अलविदा कहने वाले हैं.

ये भी पढ़ें- इमली को हराने के लिए मालिनी करेगी प्रेग्नेंट होने का नाटक! क्या आदित्य फंसेगा चाल में?

शो में दिखाया जा रहा है कि कार्तिक और सीरत की नई जिंदगी शुरू हो गई है. कायरव के बर्थडे पर सीरत इमोशनल हो जाती है.  और वह कार्तिक से कहती है कि उसने नायरा बनने की बहुत कोशिश की लेकिन नहीं बन पाई.

 

Yeh Rishta kya Kehlata Hai: शिवांगी जोशी ने शादी को लेकर दिया ये इंटरेस्टिंग जवाब, पढ़ें खबर

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’  फेम शिवांगी जोशी (सीरत) फैंस के बीच काफी पॉपुलर हैं. वह शो में अपनी बेहतरीन एक्टिंग और दिलकश अदाओं से फैंस का दिल जीतने में कामयाब हो रही हैं. हाल ही में सीरत ने अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर सेशन रखा था. जिसमें उन्होंने फैंस के कई सवालों का जवाब दिया. एक्ट्रेस ने पर्सनल लाइफ से भी जुड़ी बातें शेयर की. आइए बताते हैं क्या कहा एक्ट्रेस ने.

इस सेशन के दौरान शिवांगी जोशी से एक यूजर ने कि वह शादी कब करेंगी. एक्ट्रेस ने काफी दिलचस्प अंदाज में जवाब देते हुए कहा, देखूंगी, सोचूंगी, कल परसो कहूंगी. शिवांगी जोशी ने अपने फैंस ये भी शेयर किया कि उन्हें खाना बनाना काफी अच्छा लगता है. और इस महामारी के दौरान उन्होंने बहुत कुछ बनाना सीखा है. एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि इस महामारी ने उन्हें अपने परिवार के साथ समय बिताना सिखाया है.

ये भी पढ़ें- क्या अनुपमा छोड़ेगी शाह हाउस? अनुज देगा नया घर!

 

सेशन के दौरान एक अन्य यूजर ने पूछा कि वह कभी प्यार के चक्कर में पड़ी हैं?  शिवांगी जोशी ने इसका जवाब भी फिल्मी डायलॉग में देते हुए कहा कि हे! तुमने कभी किसी से प्यार किया? कभी किसी को दिल दिया? मैंने भी दिया.

 

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’  में इन दिनों कहानी एक दिलचस्प मोड़ ले रही है. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि सीरत-कार्तिक की जिंदगी में  फिर से खुशियां आने वाली हैं. सीरत जल्द ही मां बनने वाली है और शो में एक लम्बा लीप लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें- GHKKPM: पाखी बनी दयाबेन तो विराट ने जेठालाल बनकर मारा ये डायलॉग, देखें Funny Video

 

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai से नहीं होगी कार्तिक की छुट्टी, शो में आएगा शादी का ट्रैक

स्टार प्लस का पॉपुलर सीरियल शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान यानी कार्तिक सुर्खियों में छाये हुए है. बिते कई दिनों से खबर आ रही थी कि मोहसिन खान इस शो को छोड़ने वाले हैं.

दरअसल शो में जेनरेशन लीप आने वाला है और मोहसीन खान का किरदार बुजूर्ग का हो जाएगा. ऐसे में बताया जा रहा था कार्तिक की भूमिका निभाने वाले मोहसिन बुजूर्ग का किरदार निभाने में सहज महसूस नहीं कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- ‘अनुपमा’ की काव्या ने पहनी ऐसी ड्रेस, संभालने में लगे चार लोग

 

हालांकि शो के मेकर्स ने अभी ऑफिसियल अनाउंसमेंट नहीं किया है. इसी बीच फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. एक रिपोर्ट के मुताबिक बताया जा रहा है कि मोहसीन खान (कार्तिक) शो  नहीं छोड़ रहे हैं.

ये भी पढ़ें- ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के कार्तिक की होने वाली है छुट्टी! पढ़ें खबर

 

शो का अपकमिंग एपिसोड में सीरत और कार्तिक की शादी की प्लानिंग की जा रही है, जो लगभग एक महीने तक चलने वाली है. शो में इन दिनों दिखाया जा रहा है कि कार्तिक सीरत के लिए प्यार महसूस कर रहा है.

 

शो में ये भी दिखाया जाएगा कि कार्तिक जल्द ही सीरत को शादी के लिए प्रपोज करेगा. लेकिन सीरत हां नहीं करेगी पर बाद में वह मान जाएगी.

ये भी पढ़ें- सामाजिक कुरीति पर कुठाराघाट करने आ रहा है सीरियल ‘‘नथ: जेवर या जंजीर’’

 

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के कार्तिक की होने वाली है छुट्टी! पढ़ें खबर

स्टार प्लस का सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ ( Yeh rishta kya kehlata hai) में हाल ही में कार्तिक और सीरत की जिंदगी में खुशियों ने दस्तक दी है. वो दोनों एक हो चुके हैं. इसी बीच खबर आ रही है कि शो से कार्तिक यानी मोहसिन खान (Mohsin Khan) की छुट्टी होने वाली है.

जी हां, सही सुना आपने. दरअसल शो के मेकर्स कहानी में बड़ा बदलाव करने वाले हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मोहसिन खान जल्द ही सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है को अलविदा कहने वाले हैं.

ये भी पढ़ें- फ्रॉड पकड़ने के लिए ‘अनुपमा’ ने बनाया मास्टर प्लान, मिला समर का साथ

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mohsin Khan (@khan_mohsinkhan)

 

रिपोर्ट के अनुसार मोहसिन खान बीते साढ़े पांच साल से ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में काम कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि मोहसिन खान ने शो छोड़ने का फैसला किया है.

ये भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: विराट को दूर जाने से रोकेगा सम्राट, अब क्या करेगी सई

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mohsin Khan (@khan_mohsinkhan)

 

शो में जल्द ही जनरेशन लीप आने वाला है. ऐसे में कार्तिक का किरदार एक उम्रदराज आदमी क हो जाएगा. खबरों के अनुसार मोहसीन यह किरदार नहीं निभाना चाहते हैं इसलिए उन्होंने छोड़ने का फैसला किया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mohsin Khan (@khan_mohsinkhan)

 

खबरो की माने तो मोहसिन खान और ये रिश्ता क्या कहलाता है के मेकर्स के बीच बातचीत चल रही है. हालांकि मोहसीन खान ने इस खबर पर मुहर नहीं लगाई है.

ये भी पढ़ें- ‘चीकू की मम्मी दूर की’ में बॉलीवुड स्टार्स गोविंदा या मिथुन चक्रवर्ती की होगी एंट्री!

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mohsin Khan (@khan_mohsinkhan)

 

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: क्या एक होंगे कार्तिक और सीरत? आएगा 5 साल का लीप

स्टार प्लस का सुपरहिट सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai)  में इन दिनों इमोशनल ट्रैक चल रहा है. शो के बिते एपिसोड में दिखाया गया कि रणवीर के मौत से सीरत टूट चुकी है. सीरत रणवीर की मौत के झूठे इल्जाम में जेल में है तो उधर कार्तिक सीरत को बचाने की पूरी कोशिश कर रहा है. शो के अपकमिंग एपिसोड में खूब धमाल होने वाला है. आइए बताते हैं, शो के नए एपिसोड के बारे में.

शो के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि कहानी जल्द ही एक नया मोड़ लेगी. मिली जानकारी के अनुसार इस सीरियल में 5 साल का लम्बा लीप आने वाला है. जी हां इस लीप के बाद सीरत जेल से छूट जाएगी.

ये भी पढ़ें- एक हफ्ते के अंदर ही बंद होगा Mann Kee Awaaz Pratigya 2, पढ़ें खबर

 

सीरत नजर आएगी नायरा के गेटअप में 

शो में ये भी दिखाया जाएगा कि पांच साल के बाद सीरत नायरा के गेटअप में नजर आएगी. जब वह कार्तिक के सामने आएगी तो  कार्तिक हैरान हो जाएगा.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by shivangi joshi (@shivangixjoshi_17)

 

सीरत बिल्कुल नायरा की तरह बिहेव करेगी. कार्तिक को लगेगा कि वह नायरा से मिल रहा है लेकिन उसका भ्रम जल्द ही टूट जाएगा.

ये भी पढ़ें- Anupamaa: वनराज और काव्या के बीच होगी लड़ाई, फूड क्रिटिक कहेगी ‘इरिटेटिंग’!

रणवीर और मौड़ी की मौत के बाद सीरत अकेली हो जाएगी. ऐसे में कार्तिक सीरत का सहारा बनेगा. बताया जा रहा था कि नायरा कार्तिक की जिंदगी में एंट्री मारेगी. और यह भी कहा जा रहा था कि नायरा मरी नहीं थी बल्कि वो कई साल तक कोमा में थी. अब शो में ये देखना होगा कि क्या वाकई में नायरा की एंट्री होगी?

 

Yeh Rishta kya kehlata hai: कार्तिक और सीरत के बीच बढ़ेंगी नजदीकियां तो रिया चलेगी एक नई चाल

स्टार प्लस का फेमस सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai)  में इन दिनों हाईवोल्टेज ड्रामा चल रहा है. जिससे दर्शकों को एंटरटेनमेंट का जबरदस्त तड़का मिल रहा है. कहानी का ट्रैक एक नया मोड़ ले रही है. तो आईए जानते हैं सीरियल के लेटेस्ट एपिसोड के बारे में.

सीरियल के बीते एपिसोड में आपने देखा कि सीरत की सच्चाई गोयनका परिवार के सामने आ गई थी. सभी घरवाले सीरत को सामने देखकर शॉक्ड रह गए. क्योंकि सीरत और नायरा एक-दूसरे हमशक्ल हैं. और ऐसे में सीरत को सामने देखकर घरवाले हैरान रह गए.

ये भी पढ़ें- Scam 1992 फेम प्रतीक गांधी इस फिल्म में आएंगे नजर

तो उधर कैरव की हालत काफी खराब है और वो बार-बार अपनी मां नायरा से मिलने की जिद भी करने लगा है. ऐसे में दादी ने सीरत से कहा कि वो कैरव के सामने उसकी मां की तरह ही रहें.

तो वहीं सीरत कैरव की मां बनने के लिए तैयार हो गई. क्योंकि उसके दिल में कैरव के लिए एक सॉफ्ट कॉर्नर बन चुका है. तो दूसरी ओर कार्तिक को इस बात का दुख है कि दादी ने बिना उससे पूछे ही सीरत से ये बातें कर ली.

सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में ये दिखाया जाएगा कि सीरत को जैसे ही होश आएगा, वो खुद को अस्पताल में पाएगी. शो में कार्तिक और सीरत की नजदीकियां बढ़ने वाली हैं. और इधर कार्तिक और सीरत को करीब आते हुए देखकर रिया नई-नई चाल चलेगी ताकि वे अलग हो जाए. खबर ये भी आ रही है कि सीरियल  में जल्द ही कार्तिक और सीरत की शादी का ट्रैक भी देखने को मिलने वाला है.

शो के अपकमिंग एपिसोड में ही पता चलेगा कि कार्तिक और सीरत की शादी होती है या नहीं.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 14: राखी सावंत का Shocking खुलासा, कहा ‘मां बनने के लिए मुझे विक्की डोनर की जरूरत नहीं’

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: कैरव को देखकर इमोशनल हुई सीरत, मां बनने का लिया फैसला

स्टार प्लस का मशहूर सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में इन दिनों दर्शकों को महाट्विस्ट देखने को मिल रहा है. कहानी के ट्रैक में एक नया मोड़ दिखाया जा रहा है. जिससे दर्शकों को एंटरटेनमेंट का डबल डोज मिल रहा है. तो आइए जानते है इस सीरियल के करेंट ट्रैक के बारे में.

शो के बीते एपिसोड में आपने देखा कि कार्तिक और कैरव सीरत से मिल चुके हैं.  और कार्तिक को ये बात समझ आ गई है कि सीरत,  नायरा (Shivangi Joshi) नहीं है. लेकिन कैरव को अभी भी लगता है कि सीरत ही उसकी मां है.

शो के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया गया कि नायरा गोयनका हाउस पहुंची है और कार्तिक, सीरत को अपने घर पर देखकर उस पर खूब चिल्लाया.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 14: वैलेंटाइन डे पर Rahul Vaidya की गर्लफ्रेंड दिशा परमार की होगी एंट्री

 

तो उधर कैरव को रोता हुआ देखकर सीरत काफी इमोशनल हो गई. और ऐसे में वो कुछ दिन के लिए कैरव की मां बनकर रहने का फैसला करती नजर आई.

तो दूसरी तरफ गायु, सीरत को देखकर परेशान हो जाएगी. और सीरत को गोयनका हाउस में देखकर,  रिया को भी झटका लगेगा. और वह परेशान हो जाएगी. रिया को ये लगेगा कि सीरत के आसपास भी रहने से उसका पूरा गेम खराब जाएगा. वह सीरत को गोयनका हाउस से आउट करने की प्लानिंग करने लगेगी.

 

अब सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में दर्शकों को हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिलने वाला है. जी हां, देखना ये होगा कि कार्तिक सीरत को रिया की प्लानिंग से नजर से बचाएगा? या फिर वह खुद सीरत से दूर होना जाएगा.

ये भी पढ़ें- Ankita Lokhande ने ऐसे किया ब्वायफ्रेंड विक्की जैन को प्रपोज, देखें Video

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें