बिपाशा ने शेयर किया बेटी देवी का क्यूट वीडियो, फैंस लुटा रहे प्यार

बॉलीवुड इंडस्ट्री की पॉपुलर जोड़ी बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर इन दिनों अपनी बेटी को लेकर चर्चा में चल रहे है उनकी बेटी मीडिया की लाइमलाइट में छाई हुई है. दोनों कपल सोशल मीडिया पर अपनी बेटी की वीडियो औऱ फोटो शेयर करते रहते है बता दे, कि पिछले साल नवंबर में ये कपल बेटी के माता-पिता बने थे. अपनी बेटी का नाम कपल ने देवी रखा है जिसकी हाल ही में एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमे देवी बेहद ही क्यूट लग रही है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)

आपको बता दें, कि बिपाशा बसु ने मंगलवार को अपनी बेटी देवी का क्यूट वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था. जिस वीडियो में बेबी देवी बेहद ही प्यारी लग रही है वह पालने में पेट के बल लेटी हुई नजर आ रही है. पालने के बाहर कई खिलौने लटक रहे है जो कि वीडियो को औऱ भी बेहतर बना रहा है पालने का रंग पिंक है बेबी देवी उसमें लेटी हुई है. बता दें, कि बैकग्राउंड में एक ओंकार बज रहा है. बिपाशा बसु ने इसके साथ कैप्शन लिखा है, ‘ब्लिस. देवी के इस वीडियो को फैंस पसंद कर रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है,’ प्यारा सा बेबी।’ एक यूजर ने लिखा है,’कितनी प्यारी है.’ एक यूजर ने लिखा है, ‘बच्ची को आशीर्वाद।’ एक यूजर ने लिखा है, ‘क्यूट.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)

कैसे शुरु हुई दोनों की लव स्टोरी

साल 2015 में अलोग मूवी में बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने एक साथ काम किया था जहां से दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत हुई थी जिसके बाद साल 2016 में दोनों ने शादी करने का फैसला ले लिया था. कपल की शादी के छह साल बाद दोनों साल 2022 में एक बेटी के पैरेट्स बनें. वही दोनों के वर्क फ्रंट की बात करें तो, करण सिंह ग्रोवर फिल्म ‘फाइटर’ और फिल्म ‘3 देव’ में नजर आने वाले हैं। वहीं, बिपाशा बसु पिछली बार साल 2020 में वेब शो ‘डेंजरस’ में दिखाई दी थीं.

बिपासा बसु और करण सिंह ग्रोवर बनने वाले हैं पेरेंट्स, फैंस दे रहे बधाई

बॉलीवुड की सुपर स्टार बिपासा बसु और करण सिंह ग्रोवर के घर में जल्द ही किलकारी गुंजने वाली है, ये कपल जल्द ही मम्मी -पापा बनने वाले हैं. कुछ दिन पहले ही बिपासा बसु और करण सिंह ग्रोवर को लेकर अटकले शुरू हो गई थी.

लेकिन खास बात यह है कि अब करण सिंह ग्रोवर और बिपासा बसु खुद अपने सोशल मीडिया पर इस बात का एलान कर दिए हैं. दोनों जिंदगी के अलग पड़ाव में कदम रखने वाले हैं. करण सिंह ग्रोवर और बिपासा बसु ने मैटेरनल फोटो शूट करवाया है. जिसमें व्हाईट शर्ट में बेबी बंप फ्लॉंट करती नजर आ रही हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by bipashabasusinghgrover (@bipashabasu)

इन दोनों का अंदाज देखने लायक है, बिपासा बसु ने करण सिंह ग्रोवर के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि एक नया वक्त , नया चरण और नई रौशऩी, हम दो से तीन होने वाले हैं. हमारे प्यार से रचा हमारा बच्चा जल्द हमारे जीवन में आने वाला है.

बिपासा बसु ने पोस्ट के जरिए सबका शुक्रिया अदा किया है, उन्होंने लिखा कि आप सबके आपार प्यार के लिए बहुत- बहुत शुक्रिया. आपकी दुआएं आपका प्यार हमेशा हमारी जिंदगी का हिस्सा रहेगा. बता दें कि फिल्म अलोन के सेट पर हुई थी बिपासा और करण सिंह ग्रोवर की मुलाकात. 2015 में दोनों की मुलाकात सेट पर हुई थी, उसके बाद से साल 2016 में दोनों ने बंगाली रिति रिवाज से शादी रचाई थी.

इसके बाद से दोनों ने इंडस्ट्री से जुड़े दोस्तों के लिए एक रिसेप्शन पार्टी रखी थी. जिसमें बॉलीवुड के तमाम स्टार शामिल थें.

बता दें कि करण सिंह ग्रोवर की यह तीसरी शादी है, इससे पहले भी वह 2 शादीयों को तोड़ चुके हैं. शादी के दौरान उन्हें लेकर लोग कमेंट कर रहे थें की कही यह शादी भी करण की टूट न जाए.हालांकि अब लोग उन्हें पेरेंट्स बनने के लिए बधाई दे रहे हैं.

डेंजरस : सेक्स से सराबोर प्रभावहीन

रेटिंग :  डेढ़ स्टार

निर्माता : मीका सिंह और विक्रम भट्ट

लेखक : विक्रम भट्ट

निर्देशक:  भूषण पटेल

कलाकार : बिपाशा बसु, करण सिंह ग्रोवर, नताशा सूरी,  सुयश रॉय, सोनाली राउत, नितिन राउत

अवधि : 2 घंटे 4 मिनट, 7 चैप्टर

ओटीटी प्लेटफॉर्म : एमएक्स प्लेयर

सेक्स और पैसे की हवस के चलते गरीब ही नहीं अमीर से अमीर इंसान भी किस हद तक गिर सकते हैं, उसी पर विक्रम भट्ट (Vikram Bhatt) और भूषण पटेल अपराध व रोमांच प्रधान वेब सीरीज “डेंजरस” (Dangerous) लेकर आए हैं. यह बोल्ड वेब सीरीज 14 अगस्त से ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘एमएक्स प्लेयर’ पर मुफ्त में देखी जा सकती हैं.

ये भी पढ़ें- सुशांत सिंह राजपूत के घरवालों ने मीडिया के आगे रखा 9 पन्नों का बड़ा बयान, देखें 5 खास प्वाइंट्स

कहानी :

यह कहानी है लंदन में रह रहे उद्योगपति आदित्य धनराज (करण सिंह ग्रोवर) की. एक  दिन उनकी पत्नी दिया (सोनाली राउत) का अपरहण हो जाता है. पुलिस में आदित्य धनराज द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस हरकत में आती है. पुलिस अधिकारी नेहा (बिपाशा बसु) इसकी जांच शुरू करती हैं .नेहा, आदित्य धनराज की पूर्व प्रेमिका है .जांच शुरू होती  है ,तो पता चलता है कि आदित्य व दिया के बीच आए दिन झगड़े हुआ करते थे. दिया को अपने पिता के पैसे का घमंड है . आदित्य की ‘बैंकरप्ट’ कंपनी को दिया ने ही बचाया. दिया ड्रग्स व्हाट डिप्रेशन की शिकार है. उधर आदित्य ने अपने मित्र विशाल को दिया की कार का ड्राइवर बनाकर दिया पर नजर रखने के लिए नियुक्त किया है .पर दिया और विशाल एक साथ गायब होते हैं.जांच के दौरान सेक्स, डिप्रेशन, हत्याओं के कई घटनाक्रमों के बाद अंततः दिया के अलावा अपहरणकर्ता भी मारा जाता है.

लेखन:

रहस्य, रोमांच और हॉरर कहानियों को गढ़ने और ऐसी फिल्मों के निर्माण व निर्देशन में विक्रम भट्ट को महारत हासिल है. मगर बतौर लेखक विक्रम भट्ट ‘डेंजरस’ में बुरी तरह से मात खा गए हैं. पटकथा काफी गड़बड़ है. पहले एपिसोड/ चैप्टर में ही दर्शक समझ जाता है कि इसका अंत क्या होगा? तीन एपिसोड तक तो कहानी कसी हुई है, पर इसके बाद लेखक व निर्देशक की पकड़ ढीली हो जाती है. कहानी व दृश्यों के स्तर पर कुछ भी  नयापन नहीं है.

निर्देशन:

भूषण पटेल का निर्देशन कसा हुआ है. मगर पटकथा की कमजोरी के चलते उनके हाथ बंधे हुए नजर आते हैं. कहानी करण सिंह ग्रोवर व बिपाशा बसु के ही ईद गिर्द घूमती है.निर्देशक ने बोल्ड के नाम पर भरपूर सेक्स परोसा है.हर किरदार सिर्फ सेक्स और पैसे के पीछे भागते नजर आ रहा है .अफसोस ऐसा नहीं हो सकता. पूरी सीरीज देखने के बाद अहसास होता है कि यह 2 घंटे की बॉलीवुड मसाला फिल्म थी, जिसे 15 से 20 मिनट के साात भागों में विभाजित कर वेब सीरीज के रूप में ‘एमएक्स प्लेयर’ पर रिलीज किया गया है.

ये भी पढ़ें- सोनू सूद और मलाइका अरोड़ा ने किए अपने पुराने दिन याद, ‘मुन्नी बदनाम हुई’ गाने पर लगाए ठुमके

लंदन की खूबसूरत लोकेशन  लोगों को पसंद आ सकती है. तो वही बोल्ड दृश्यों के शौकीन ही इसे देखना चाहेंगे, अन्यथा यह वेब सीरीज टॉर्चर है. इसके अलावा बच्चों या परिवार के साथ न देखने में ही समझदारी है.

अभिनय :

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर दोनों निजी जीवन में पति पत्नी है और लंबे समय बाद यह जोड़ी पर्दे पर आयी है. मगर लोगों का ध्यान इन दोनों के बीच की ‘हॉट केमिस्ट्री’ ही खींचती है . विशाल के किरदार में अभिनेता सुयश राय  लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं. नवोदित अभिनेता सुयश राय एक परिपक्व अभिनेता के रूप में उभरते हैं. दीया के छोटे से किरदार में सोनाली राउत के हिस्से कुछ खास करने को रहा ही नहीं. आदित्य धनराज की सेक्रेटरी गौरी के किरदार में नताशा सूरी अपने अभिनय का प्रभाव छोड़ने में असफल रही हैं .

पार्थ समथान के साथ ये हौट एक्ट्रेस बनीं 2019 की टौप टेलीविजन एक्टर, देखें फोटोज

यह साल छोटे पर्दे के अभिनेताओं के लिए काफी यादगार और आकर्षक रहा है. कई रिएलिटी शो, डेली सोप और कौमेडी सीरियल्स की पौपुलैरिटी की वजह से अभिनेताओं और अभिनेत्रीयों की लोकप्रियता में उतार चढाव दिखें. 2019 में सोशल मीडिया प्लेटफौर्म, वायरल समाचार और न्यूजप्रिंट पर धूम मचानेवाले टेलीविजन हस्तियों की स्कोर ट्रेंड्स इंडिया ने सूची जारी की हैं.

इस रेटिंग के अनुसार, टेलीविज़न सीरियल ‘कसौटी ज़िन्दगी की 2’  के अभिनेता पार्थ समथान और अभिनेत्री हिना खान ने 2019 के स्कोर ट्रेंड्स के ईयर एंडर लिस्ट में 100 अंको से अव्वल स्थान हासिल किया हैं.

ये भी पढ़ें- अलविदा 2019: इस साल बौलीवुड में रही इन गानों की धूम, देखें Video

इस धारावाहिक में ‘पार्थ’, ‘अनुराग बासु’ का किरदार निभा रहें थे. तो हिना, ‘कमौलिका’ के किरदार में नजर आई थी. इन दोनों को लोकप्रियता में ट्विटर, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर पूरे अंक मिले हैं. दोनों की इस पूरे साल में बढी लोकप्रियता की वजह से न्यूज़प्रिंट और वायरल समाचारों में भी इन दोनों के बारे में काफी लिखा गया.

टेलिविजन स्टार दिव्यंका त्रिपाठी की धारावाहिक ‘ये है मोहब्बतें’ की वजह से वह लोकप्रियता में बनी हुई हैं. फैन्स की फेवरेट डा. इशिता भल्ला 32.7 स्कोर्स के साथ दूसरे स्थान पर हैं. वही फैन्स के फेवरेट मिस्टर बजाज यानी की लोकप्रिय अभिनेता करण सिंह ग्रोवर 92.5 रैंकिंग से दूसरे स्थान पर हैं. कहा जा रहा हैं, की, ‘कसौटी ज़िन्दगी की 2’ से करण बाहर होने की वजह से ही उनकी रैंकिंग में गिरावट आई है. यह आंकड़े अमरिका की मीडिया टेक कंपनी स्कोर ट्रेंड्स इंडिया द्वारा प्रमाणित और संशोधित किए गयें हैं.

करण के बाद ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के कार्तिक याने की अभिनेता मोहसिन खान 72 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं. वही, ‘ये है मोहब्बतें’ के रमन भल्ला अभिनेता करण पटेल ने 52.4 अंकों के साथ चौथा स्थान हासिल किया.

अभिनेत्रियों की फेहरिस्त में, ‘कसौटी जिंदगी की 2’ में प्रेरणा शर्मा की भूमिका में नजर आईं, अभिनेत्री एरिका फर्नांडीस 31 अंकों के साथ तीसरे और ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की नायरा, अभिनेत्री शिवांगी जोशी 22.8 के स्कोर के साथ चौथे स्थान पर हैं.

ये भी पढ़ें- भोजपुरी क्वीन मोनालिसा ने शेयर किया ये VIDEO, बार-बार देख रहे हैं फैन्स

‘इश्कबाज़’ के शिवाय सिंह औबरौय याने की अभिनेता नकुल मेहता 43.44 स्कोर के साथ और ‘नागिन-3’ में दिखी सुरभि ज्योति को 19.8 स्कोर के साथ पांचवें स्थान पर बनें हुए हैं.

छठे स्थान पर ‘इश्क में मरजावां’ के राज दीप सिंह याने की अभिनेता अर्जुन बिजलानी तो सातवें स्थान पर ‘बेपनाह प्यार’ के रघुबीर मल्होत्रा याने की पर्ल वी पुरी हैं. तो, ये है मोहब्बतें के आदी, अभिषेक वर्मा 8 वें स्थान पर और ‘कुल्फी कुमार बाजेवाला’ के मोहित मलिक 9वें रैंकिंग पर हैं. तो ‘भाभीजी घर पे हैं’ के अभिनेता आसिफ शेख 10वें पायदान पर रहें हैं.

टेलीविजन अभिनेत्रीयों में, ‘नागिन 3’, ‘यें है मोहब्बतें’, ‘नच बलिए 9’ और किचन चैंपियन की वजह से अनीता हसनंदानी नें चार्ट पर एक छठा स्थान हासिल किया. जिनके बाद ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम दिशा वाखानी  सातवें स्थान पर हैं. ‘काहा हम कहा तुम’ फेम दिपीका कक्कड़ नौवें स्थान पर हैं. तो ‘नच बलिए 9’ की वजह से श्रद्धा आर्या रैंकिंग में 10 वें स्थान पर है.

स्कोर ट्रेंड्स के सह-संस्थापक अश्वनी कौल बतातें हैं, “हम मीडिया का विश्लेषण करने के लिए भारत में 14 भाषाओं में 600 से अधिक समाचार स्रोतों से डेटा एकत्र करते हैं. इनमें फेसबुक, ट्विटर, प्रिंट प्रकाशन, सोशल मीडिया, वायरल खबरें, प्रसारण और डिजिटल प्लेटफॉर्म शामिल हैं. विभिन्न परिष्कृत एल्गोरिदम तब डेटा की इस भारी मात्रा को संसाधित करने और हस्तियों के स्कोर और रैंकिंग पर पहुंचने में हमारी मदद करते हैं.”

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: गुस्से में सलमान ने खुद साफ किया बाथरूम-किचन तो यूं माफी मांगने लगे घरवाले, देखें

“मिस्टर बजाज” के फैशन को करें फौलो और बनें स्टाइलिश

हाल ही में सोशल मीडिया पर काफी पौपुलर हो रहे “कसौटी जिंदगी की” के “मिस्टर बजाज” यानी करण सिंह ग्रोवर एक्टिंग और फिटनेस के लिए तो सभी उनके दिवाने है. पर उनकी स्टाइल सेंस भी कुछ कम नही है. आए दिन सोशल मीडिया पर उनकी फोटोज शेयर होती रहती है, जिसमें करन के ड्रेसिंग सेंस देखते ही बनती है, करण की पत्नी और बौलीवुड स्टार बिपाशा बासु भी उनके स्टाइल की कायल हैं. यंग बौय्ज  उनके इन लुक्स को काफी फौलो करते  है. इसलिए आज हम आपको बताएंगे करन के कुछ लुक्स जिसे  आप किसी भी इवेंट पर ट्राय कर सकते हैं.

सस्पेंडर्स बेल्ट से करे स्टाइल को और इंमप्रूव

करन के इस लुक में उन्होंने पुलका डोट शर्ट के साथ ब्लू ट्राउजर पहना है. साथ में उनकी हैट इस लुक को कम्पलीट कर रही हैं. सबसे खास बात है उनके सस्पेंडर्स बेल्ट, इस पूरे लुक्स में इस बेल्ट ने कौम्प्लिमेंट दे दिया हैं. करन के इस लुक को आप किसी पार्टी  या  इवेंट के लिए ट्राय कर सकते हैं.

हैरम वीथ कोट

इंडियन और वेस्टर्न का ये कौम्बिनेशन किसी भी इंडियन फंक्शन के लिए परफेक्ट है. वाइट कलर की हैरम के साथ वाइट कलर का डिजाइनर कोट काभी अच्छा लग रहा है. इस लुक को अप जरुर ट्राट कर सकते है.

 

View this post on Instagram

 

Tonight in @shantanunikhil you guys are as brilliant as ever. Styled by @eshaamiin1 Shot by @bipashabasu ❤️

A post shared by karan singh grover (@iamksgofficial) on

प्रेंटेड कोट है फैशन में

आअ दिन सोशल मीडिया में ओवर कोट पहने आपने देखा होगा जो आजकल काफी ट्रेंड में हैं. करन का लुक किसी भी इवेंट के लिए परफेक्ट हैं.

 

View this post on Instagram

 

🔱 Today for #3dev promotions Wearing @iamkenferns Styled by @rockystarofficial 😎 #undercoverbhagwan

A post shared by karan singh grover (@iamksgofficial) on

आर्मी लुक अभी भी है फैशन में

यदि आपको भी टफ लुक पसंद हैं और आर्मी प्रिंट आज भी पहनना चाहते है तो देर ना करें, क्योंकि एक बार फिर आर्मी प्रिंट फैशन में आ गया हैं. इस लुक को आप कौलेज के साथ-साथ पार्टी इवेंट्स पर भी ट्राय कर सकते हैं.

 

View this post on Instagram

 

Today for all print and media interviews for #3dev. Styled by @rockystarofficial 🤘🏽🔱

A post shared by karan singh grover (@iamksgofficial) on

 

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें