कंगना राणावत की फिल्म ‘इमर्जेंसी’ में दिखेगा इंदिरा गांधी का काला सच?

कंगना राणावत की फिल्म ‘इमर्जेंसी’ की रिलीज डेट आ गई है. यह फिल्म 17 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में लगेगी. कंगना राणावत ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर इस फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ‘देश की सब से शक्तिशाली महिला की गाथा और वह क्षण जिस ने भारत की नियति बदल दी.’

फिल्म ‘इमर्जेंसी’ देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जिंदगी पर बनी है, जिस में कंगना राणावत इंदिरा गांधी का किरदार निभा रही हैं. इस फिल्म में अनुपम खेर जयप्रकाश नारायण बने हैं और श्रेयस तलपड़े ने प्रधानमंत्री रह चुके अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार निभाया है. इस के अलावा इस फिल्म में सतीश कौशिक, मिलिंद सोमन और महिमा चौधरी भी नजर आएंगे.

यह फिल्म उस इमर्जेंसी को दिखाती है, जो इंदिरा गांधी द्वारा साल 1975 से साल 1977 तक लगाई गई थी. कंगना राणावत ने खुद इस फिल्म का डायरैक्शन भी किया है. इस फिल्म को सैंसर बोर्ड की तरफ से मंजूरी मिल चुकी है.

ट्रैलर को देखते हुए यह लगता है कि यह फिल्म बताती है कि कैसे भारत में साल 1975 से साल 1977 के बीच नागरिक अधिकारों और प्रैस की स्वतंत्रता पर गंभीर प्रतिबंध लगाए गए थे.

कंगना राणावत की यह कोशिश भारतीय राजनीति के एक ऐतिहासिक हिस्से को बड़े परदे पर दिखाने की है, जो दर्शकों को अपने साथ जोड़ने और जागरूक करने में कामयाब हो सकती है.

कंगना राणावत ने अपने फिल्म कैरियर की शुरुआत साल 2006 में फिल्म ‘गैंगस्टर’ से की थी, जिस के लिए उन्हें फिल्मफेयर का बैस्ट फीमेल डैब्यू का अवार्ड मिला था. इस के बाद उन्होंने कई कामयाब फिल्मों में काम किया, जिन में ‘वो लम्हे’, ‘शाकालाका बूमबूम’, ‘लाइफ इन ए… मैट्रो’, ‘फैशन’, ‘राज : दि मिस्ट्री कन्टिन्यूज’, ‘एक निरंजन’, ‘काइट्स’, ‘वन्स अपौन ए टाइम इन मुंबई’, ‘नौकआउट’, ‘नो प्रोब्लम, ‘तनु वैड्स मनु’ और ‘क्वीन’ जैसी फिल्में शामिल हैं.

कंगना राणावत ने अपनी अदाकारी के लिए कई अवार्ड भी जीते हैं, जिन में 3 नैशनल फिल्म अवार्ड और 4 फिल्मफेयर अवार्ड शामिल हैं.

कंगना राणावत विवादों में भी रही हैं. उन्होंने कई बार अपने बयानों और सोशल मीडिया कमैंट्स से विवाद पैदा किया है. उन्हें अपनी राजनीतिक गतिविधियों के लिए भी जाना जाता है और उन्होंने साल 2024 में मंडी, हिमाचल प्रदेश लोकसभा सीट से सांसद का चुनाव लड़ा था और वे जीती थीं.

कंगना राणावत की कुछ खास फिल्में इस तरह हैं :

-गैंगस्टर (2006)
-फैशन (2008)
-तनु वैड्स मनु (2011)
-क्वीन (2014)
-मणिकर्णिका : द क्वीन औफ झांसी (2019)
-पंगा (2020)
-इमर्जेंसी (2025 में रिलीज होगी)

फिल्म ‘इमर्जेंसी’ की शूटिंग की शुरुआत साल 2022 में हुई थी, लेकिन इस की रिलीज में देरी हुई, क्योंकि इसे सैंसर बोर्ड से मंजूरी नहीं मिल रही थी. हालांकि, अब यह फिल्म साल 2025 की शुरुआत में रिलीज हो जाएगी.

इस फिल्म की खासीयत

-कंगना राणावत ने इंदिरा गांधी का किरदार निभाने के साथसाथ इस फिल्म का डायरैक्शन भी किया है.

-इस फिल्म में इमर्जेंसी के दौरान हुई घटनाओं को दिखाया गया है, जिस में नागरिक अधिकारों और प्रैस की स्वतंत्रता पर गंभीर प्रतिबंध लगाए गए थे.

-यह फिल्म एक राजनीतिक ड्रामा है, जो देश की राजनीति के एक खास हिस्से को दिखाती है.

कंगन राणावत अपने राजनीतिक विचारों और बयानों के चलते कई विवादों में रही हैं. उन के कुछ विवादास्पद बयानों में शामिल हैं :

-उन्होंने मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से की थी, जिस पर कई लोगों ने एतराज जताया था.

-उन्होंने सीएए और एनआरसी के समर्थन में बयान दिए थे, जिस पर कई लोगों ने उन की आलोचना की थी.

-वे कई राजनीतिक दलों के साथ विवादों में रही हैं, जिन में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी शामिल हैं.

-फिल्म इंडस्ट्री में उन के साथी कलाकारों और दूसरे लोगों के साथ भी मतभेद शामिल हैं.

कंगना राणावत के भाजपा और कांग्रेस से जुड़े कई विवाद और कनैक्शन हैं. उन्होंने कई बार अपने बयानों और सोशल मीडिया कमैंट्स से दोनों दलों के साथ अपने मतभेद और समर्थन जाहिर किए हैं.

कंगना राणावत ने भाजपा के समर्थन में कई बयान दिए हैं, खासकर जब उन्होंने सीएए और एनआरसी के मुद्दे पर सरकार का समर्थन किया था. उन्हें भाजपा के कई नेताओं के साथ देखा गया है, जिन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हैं.

कंगना राणावत ने कांग्रेस के कई नेताओं के साथ मतभेद जाहिर किए हैं, खासकर जब उन्होंने कांग्रेस की नीतियों की आलोचना की थी. उन्होंने कांग्रेस के कई नेताओं पर हमला बोला है, जिन में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी शामिल हैं.

पहले शॉर्ट्स अब साड़ी क्यों पहनती है kangana Ranaut, बताई अपनी जुबानी

बॉलीवुड की हसीना कंगना रनौत अक्सर ही अपनी फिल्म और बेबाक बातों के लिए जानी जाती है नका सुर्खियों में आना कोई नई बात नहीं है वह अक्सर ही मीडिया की लाइमलाइट में बनीं रहती है कई बार वो अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहती है ऐसा ही इस बार कंगना ने बताया है कि पहले वो छोटे कपडों में नजर आती थी अब वो साड़ी लुक्स में ही क्यो दिखतीं है. आपने गौर किया होगा कगंना कोई इवेंट हो या फंक्शन साडी में ही नजर आती है तो अब कंगना ने इसकी वजह बताई है आइए जानते है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

हाल ही में कंगना रनौत ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनका ड्रेसिंग स्टाइल कैसे बदल गया है कभी वो शॉर्ट्स पहना करती थी, लेकिन अब हर जगह वह साड़ी में नजर आती है. इतना ही नहीं कंगना ने इंडिया-भारत डिबेट पर भी अपनी राय रखी है.उन्होने विपक्ष गठबंधन का नाम इंडिया होने पर तंज कसा है कंगना ने कहा कि उन्हे इंडिया शब्द से नफरत नहीं है.बल्कि भारत कहना पसंद है. कंगना रनौत का कहना है कि विपक्ष के सदस्यों पर भ्रष्टाचार का आरोप है फिर भी उन्होने गठबंधन का नाम INDIA रख लिया है. किसी ने आपत्ति नहीं जताई क्योकि लोकतात्रिंक देश है. इसी बीच कगंना ने बताया कि वह पहले शॉर्ट्स और अब साड़ी क्यो पहनती है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

शॉर्ट्स से साड़ी तक का सफर

कंगना ने इंटरव्यू में बताया कि पहले भारतीय होने पर उन्हे पहले शर्म आती थी,इसिलए वह शॉर्ट्स और वेस्टर्न कपडे ज्यादा पहनती थी. मैं कुछ भी लगना चाहती थी लेकिन भारतीय नहीं.क्योकि हमारे देश को तब गरीब समझा जाता था, लेकिन अब मुझे अपनी संस्कृति पर गर्व है और मैं इसलिए साड़ी पहनना पसंद करती हूं. इसलिए जब आप आपनी संस्कृति की अहमियत समझते है. तो आपके पास इससे अपनाने का ऑप्शन होता है. कंगना आगे बताती है कि मुझे भारत कहना पसंद है.लेकिन कभी-कभी मैं इंडिया भी कहती हूं. लेकिन जुबान फिसल जाती है तो मुझे इससे नफरत नहीं होती है. वो भी हमारा पास्ट था.

 

जया बच्चन के बयान से नाखुश हुए रवि किशन, ड्रग्स मामले में कही ऐसी बात

बॉलीवुड इंडस्ट्री में आए दिन ड्रग्स का मुद्दा गरमा रहा है और तो और काफी एक्टर और एक्ट्रेसेस इस मुद्दे में अपने बयानों के चलते सुर्खियों का विषय बन गए हैं. ऐसे में यह मुद्दा इतना बढ़ गया कि इसमें बॉलीवुड एक्टर्स के साथ साथ नेताओं को भी कूदना पड़ा. इन दिनों राज्‍यसभा सांसद जया बच्‍चन (Jaya Bachchan) और अभिनेता से नेता बने बीजेपी सांसद रवि किशन (Ravi Kishan) के बीच अपने अपने बयानों के चलते काफी तनाव भरा माहौल चल रहा है.

 

View this post on Instagram

 

कल …

A post shared by Ravi Kishan (@ravikishann) on

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 14 के घर में लगेगा बोल्डनेस का तड़का, जैस्मिन भसीन की होगी एंट्री

जया बच्चन (Jaya Bachchan) ने बीते मंगलवार एक बयान दिया था जिससे कि वे काफी सुर्खयों में आ गईं और वे बयान कुछ इस कदर था कि, “यह शर्मनाक है कि लोग जिस थाली में खाते हैं, उसी में छेद करते हैं”. जया बच्चन के इस तरह के बयान पर रवि किशन (Ravi Kishan) ने नाराजगी जताई है और अपना रिएक्शन देते हुए कहा है कि, ‘जो जया जी ने बोला है, मैं उससे बहुत दुखी हूं. यह बहुत गलत है. मुझे लगा था कि वह इस मुद्दे पर मेरा समर्थन करेंगी. कहेंगी कि हमें ड्रग कार्टेल को साथ मिलकर खत्‍म करना चाहिए या पेडलर्स को पकड़ना चाहिए. मेरे कहने का मतलब यह है कि ये ड्रग्‍स कोई फैशन ना बना दे, इसलिए जो कोई कर रहा है उनको पकड़ना जरूरी है.’

इसी बारे में आगे बात करते हुए रवि किशन (Ravi Kishan) ने कहा, ‘यही कारण है कि मैंने अपनी तरफ से आवाज उठाई. उसमें मुझे सपोर्ट मिलना चाहिए था. वह मेरी सीनियर हैं, मैंने उनके साथ काम किया है, वह मुझे जानती हैं, उन्‍होंने हमेशा मुझे आशीर्वाद दिया है… अब पता नहीं उन्‍होंने ऐसा क्‍यों कहा. उन्‍होंने ये भी कहा कि जिस थाली में खाते हैं, उसी में छेद करते हैं. मैं उनसे बस इतना कहना चाहता हूं कि मुझे किसी ने ब्रेक नहीं दिया. मेरा कोई गॉडफादर नहीं है. भोजपुरी से लेक‍र बॉलिवुड तक मैंने अपना सफर खुद तय किया है. मैं एक सेल्‍फ-मेड मैन हूं.’

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 14 के घर में एंट्री लेने से पहले सभी कंटेस्टेंट हुए क्वारंटाइन, पढ़ें खबर

बॉलीवुड में ड्रग्स को लेकर रवि किशन (Ravi Kishan) ने कहा कि, ‘मैं व्‍यक्‍त‍िगत तौर पर महसूस करता हूं कि इंडस्‍ट्री में ड्रग्‍स है. ड्रग्‍स हर जगह है. मैंने संसद में पहले भी आवाज उठाई थी. इंडस्‍ट्री में कुछ लोग ये करते होंगे, लेकिन हमें उन्‍हें रोकना होगा. जब मैं 90 के दशक में इंडस्‍ट्री में आया था, तब ये सब नहीं था. ये सब बीते 10 साल में हुआ है. हमें इस रैकेट का भंडाफोड़ करना होगा, पार्टियों में छापेमारी करनी होगी और इसे खत्‍म करना होगा.’

ये भी पढ़ें- Bigg Boss फेम मनु पंजाबी ने उड़ाया एकता कपूर के इस सीरियल का मजाक, ट्वीट कर लिखी ये बात

तापसी और कंगना में छिड़ी जंग, तापसी ने ऐसे लगाई ट्रोल करने वालों की क्लास

बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे बोल्ड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) जो किसी को भी कुछ भी बोलने से नहीं डरती और सभी मुद्दों पर खुल कर बात करना पसंद करती हैं. इसी के चलते इंडस्ट्री की 2 बोल्ड एक्ट्रेसेस में जंग छिड़ गई है जो कि कंगना रनौत और तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) के बीच है. पिछले दिनों दिए अपने एक इंटरव्यू में कंगना रनौत ने तापसी पन्नू पर बी ग्रेड एक्ट्रेस बता कर निशाना साधा था.

 

View this post on Instagram

 

#KanganaRanaut visited her Kul Devi Maa Ambika temple in her native village of Mandi in Himanchal Pardesh today 🙏🙏

A post shared by Kangana Ranaut (@team_kangana_ranaut) on

ये भी पढ़ें- सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म ने रचा इतिहास, ‘दिल बेचारा’ को मिली 9.8 रेटिंग्स

इसके बाद से कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के सभी फैंस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) को बुरी तरह ट्रोल करने लगे और उन्हें खूब भला बुरा सुनाने लगे. इसके बाद से सभी लोग एक्ट्रेस तापसी पन्नू के जवाब का इंतजार करने लगे कि आखिर इन सब ट्रोल्स का जवाब एक्ट्रेस किस रूप में देंगी तो अब उन लोगों को अब और इंतजार करने की कोई जरूरत नहीं है.

हाल ही में इसके जवाब में तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) ने ट्रोलर्स से सवाल पूछा कि,- “लोग लगातार मेरे लिए भला बुरा कह रहे हैं, अगर मैं अपने साथ कुछ कर लेती हूं तो ये क्या करेंगे? क्या ये तब चुप होंगे? हमें किसी भी इंसान की कीमत उसके जाने के बाद ही क्यों समझ में आती है? सुशांत के जाने के बाद उन मुद्दों पर बातें हो रही हैं, जिन पर होनी चाहिए थीं लेकिन हमें यह भी समझना होगा कि हमारी सीमाएं कहां तक हैं?”

ये भी पढ़ें- हॉटनेस के मामले में किसी से कम नही हैं ‘मस्तराम’ एक्ट्रेस तारा अलीशा बेरी, देखें Photos

तापसी पन्नू ने एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी सवाल पूछा कि जब उन्हें फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ से निकाला गया था तब वे कहां थी? तापसी का कहना है कि, “जब मुझे पति पत्नी और वो से बाहर निकाला गया तब मैंने आवाज उठाई थी, उस समय कंगना कहां थीं? वो कह रही हैं कि वो हमारी लड़ाई लड़ रही हैं तो उस समय वो मेरे सपोर्ट में क्यों नही आईं? मैंने अपनी लड़ाई खुद लड़ी थी.”

ये भी पढ़ें- अनूप जलोटा के बाद इस शख्स को डेट कर रही हैं हॉट एक्ट्रेस जसलीन मथारू, देखें Photos

 

View this post on Instagram

 

Being Naina Sethi. This picture I clicked while we were shooting for the interval sequence of Badla. First day of shooting with the fierce Amrita Singh. I don’t know if it’s the Sardarni in me or the no holds barred way of life that connected us n it’s so cool to see her so excited n nervous to approach her scenes like a debutant wanting to do her best n listening to the director with the intention to do her best. One of the rare actors who has a very nonchalant depth in her performance. I would’ve loved to click a picture with her that day but she was too busy rehearsing her ‘bhaari’ lines while I didn’t have much to say in the scene and I didn’t want to disturb her💁🏻‍♀️ #Throwback #Archive #QuarantinePost

A post shared by Taapsee Pannu (@taapsee) on

कंगना के बाद पायल रोहतगी ने बताया सुशांत के सुसाइड को ‘मर्डर’, इन लोगों पर जताया शक!

बौलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर जिन्होनें अपनी फिल्मों से हमें खूब मोटिवेट किया, आज वही एक्टर हमारे बीच नहीं रहे. जी हां, हम यहां बात कर रहे हैं सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की जिन्होनें ‘काय पो छे’ (Kai Po Che!), ‘छिछोरे’ (Chhichhore), ‘केदारनाथ’ (Kedarnath) जैसी फिल्मों में अपनी कमाल की भूमिका निभाई है लेकिन ये भी सच है कि उनकी किसी भी फिल्म को कोई अवार्ड नहीं मिला जिससे ये बात साफ होती है कि बौलीवुड इंडस्ट्री ने उन्हें अपनाने से इंकार कर दिया था.

ये भी पढ़ें- कुछ इस अंदाज में मनाया पारस ने माहिरा की मां का जन्मदिन, देखें Photos

खबरों की माने तो सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) पिछले 6 महीनों से डिप्रेशन में थे जिसके बाद आखिर में अपनी जिंदगी से हार मान कर उन्होनें आत्महत्या कर ली. ऐसे में कई बौलीवुड स्टार्स, भोजपुरी एक्टर्स और यहां तक की क्रीकेट जगत के लोगों ने भी सुशांत के लिए अपने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर काफी कुछ अच्छा कहा है. हाल ही में एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की थी जिसमें वे सुशांत की अत्महत्या तो ‘प्लैन्ड मर्डर’ (Planned Murder) बता रही थीं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team Payal Rohatgi (@payalrohatgi) on

इसी कड़ी में अब एक और एक्ट्रेस सामने आई है जिसने सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मृत्यू को मर्डर का नाम दिया है. हाल ही में बिग बौस फेम पायल रोहतगी (Payal Rohatgi) ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें उन्होनें काफी कुछ कहा है. सुशांत के बारे में बात करते हुए पायल ने कहा कि, “सुशांत सिंह राजपूत जैसा कलाकार जो बेहद फिट था वो भला खुद को फांसी से लटकाकार कैसे मार सकता था. जो इंसान फिट होता है वो अपनी बॉडी को ऊपर की ओर खींचता है और बाहर निकलने की कोशिश करता है. ऐसे में वो आत्महत्या नहीं कर सकता.“

ये भी पढ़ें- सलमान खान ने किया सुशांत सिंह राजपूत के फैंस का सपोर्ट, सुसाइड के बाद खुद भी हो रहे हैं ट्रोलिंग का शिकार

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team Payal Rohatgi (@payalrohatgi) on

इतना ही नहीं बल्कि पायल ने सुशांत सिंह राजपूत की डौक्टर पर भी शक जाहिर किया है क्योंकि वे उन्हें अच्छे से जानती हैं. पायल का कहना है कि वे हर व्यक्ति को बायपोलर डिसऑर्डर का ही शिकार बताते हैं. पायल रोहतगी ने अपने इस 10 मिनत लंबे वीडियो में सुशांत सिंह राजपूत को लेकर कई तरह के मुद्दे उठाए हैं और साथ ही सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती (Riya Chakravarti), महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) और सलमान खान (Salman Khan) पर भी निशाना साधा है.

ये भी पढ़ें- सुशांत की सुसाइड के बाद इन स्टार किड्स की फिल्मों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर, देखें Photos

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें