भोजपुरी स्टार खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी के इस गाने ने मचाया धमाल, देखें Video

बीते साल 6 जून 2019 को रिलीज हुई भोजपुरी फिल्म “कूली नंबर 1” (Coolie Number 1) में सुपरस्टार खेसारीलाल यादव (Khesarilal Yadav) और खूबसूरत एक्ट्रेस काजल राघवानी (Kajal Raghwani) की जोड़ी को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया था. खेसारीलाल और काजल की इस फिल्म ने दर्शकों के दिलों में एक अलग ही छाप छोड़ी थी. ना सिर्फ ये फिल्म बल्कि इस फिल्म के सभी गानों को भी फैंस का खूब प्यार मिला था.

 

View this post on Instagram

 

🦋 Who were you before the world told you who to be ?🧚‍♀️ #love #happy #followforfollowback #heart 💕

A post shared by Kajal Raghwani🦋Save Animals (@kajalraghwani) on

ये भी पढ़ें- सुपर स्‍टार खेसारीलाल यादव, प्रदीप और पराग के साथ मिलकर बनाएंगे फिल्‍म ‘लिट्टी चोखा’

तकरीबन एक साल बाद भी दर्शक इस फिल्म के गानों को पसंद कर रहे हैं और इन दिनों इसी फिल्म का एक गाना आज भी लोगों के दिलों की जान बना हुआ है. इस गाने का नाम है “वीडियो बनाकर कर देगी वायरल” (Video Bana Ke Kar Degi Viral). इस गाने की वीडियो में खेसारीलाल यादव (Khesarilal Yadav) और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) का जबरदस्त डांस देखने को मिल रहा है.

यह गाना फैंस द्वारा इतना पसंद किया जा रहा है कि इस गाने को अब तक यूट्यूब पर 13 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं. आपको बता दें कि इस गाने को अपनी खूबसूरत आवाज खुशबू जैन (Khushboo Jain) और खेसारीलाल यादव (Khesarilal Yadav) ने दी है और यह गाना श्याम देहाती (Shyam Dehati) द्वारा लिखा गया है.

ये भी पढ़ें- प्यार और समर्पण पर आधारित भोजपुरी फिल्म “वचन” का ट्रेलर हुआ रिलीज, देखें Video

इस भोजपुरी एक्ट्रेस का आया सलमान खान पर दिल, ऐसे किया खुलासा

भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Industry) की जानी मानी एक्ट्रेसेस में से एक काजल राघवानी (Kajal Raghwani) अपने फैंस के बीच काफी पौपुलर हैं. काजल राघवानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और इसी के साथ ही वे अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं. काजल अब तक कई भोजपुरी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं और ना सिर्फ भोजपुरी फिल्में बल्कि काजल राघवानी (Kajal Raghwani) के म्यूजिक वीडियोज भी काफी वायरल होते रहते हैं.

 

View this post on Instagram

 

💕

A post shared by Kajal Raghwani🦋Save Animals (@kajalraghwani) on

ये भी पढ़ें- Bhojpuri एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का हॉट साड़ी लुक हुआ वायरल, नए गाने की भी कर रही हैं तैयारी

हाल ही में काजल राघवानी (Kajal Raghwani) एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है और इस बार काजल के सुर्खियों में आने का कारण हैं बौलीवुड इंडस्ट्री के सबसे बड़े सुपर स्टार सलमान खान (Salman Khan). जी हां सलमान खान (Salman Khan) ने भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी का दिल जीत लिया है और इस बात का खुलासा उन्होनें खुद किया है. काजल ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा है कि ‘सलमान खान हमेशा से मेरे क्रश रहे हैं. 90 के दशक में उनकी कई फिल्में आई थीं, जिनमें वो प्रेम के रूप में दिखे थे. मुझे उनका वो क्यूट अंदाज काफी पसंद था. मुझे निजी तौर पर भी ऐसा ही पति चाहिए, जो सलमान खान की तरह क्यूट हो.’

इस दौरान उन्होनें ये तो साफ साफ बता दिया की उन्हें अपनी जिंदगी में सलमान खान (Salman Khan) जैसा पति चाहिए. वैसे देखा जाए तो सलमान खान की पर्सनैलिटी ही ऐसी है कि उन पर लाखों लड़कियां जान देती हैं लेकिन सलमान ने अब तक किसी भी लड़की को अपना हमसफर नहीं चुना है. ऐसे में सलमान के फैंस को इस बात का बेसब्री से इंतजार है कि वे कब और किस लड़की को अपना दिल देकर सात फेरे लेंगे.

 

View this post on Instagram

 

Hmmmm….

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on

ये भी पढ़ें- Bhojpuri एक्ट्रेस काजल राघवानी की ये Photos देख उड़ जाएंगे आपके होश

बात की जाए भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी (Kajal Raghwani) की तो जब उनसे पूछा गया कि सलमान खान का नाम सुनकर उनके मन में क्या ख्याल आता है तो इस बात का जवाब उन्होनें ये दिया कि, ‘सलमान खान बहुत अच्छे इंसान हैं, जो अपने परिवार को काफी प्यार करते हैं. वो लोगों की मदद करते हैं, जो उनकी खासियत है और उन्हें वैसा ही बने रहना चाहिए.’

आनंद ओझा और काजल रघवानी की बहुप्रतीक्षित फिल्म “रण” का फर्स्टलुक हुआ आउट

भोजपुरी सिनेमा की सफल जोड़ियों में शुमार आनंद ओझा (Anand Ojha) और काजल रघवानी (Kajal Raghavani) के बहुप्रतीक्षित फिल्म “रण” (Rann) का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है. इस फिल्म का दर्शकों को काफी बेसब्री से इंतजार था. इस फिल्म में अभिनेता आनंद ओझा हैरतअंगेज अवतार में नजर आयेंगे जो फिल्म के फर्स्ट लुक में भी नजर आ रहा है. पोस्टर में आनंद ओझा एक एंग्री यंग मैन (Angry Young Man) के रूप में नजर आ रहे है जो देखने मे काफी दिलचस्प लग रहा है. इस लुक नें भोजपुरी बेल्ट के दर्शकों में “रण” को लेकर उत्सुकता और भी बढ़ा दी है. इससे यह अंदाज लगाया जा रहा ही की फिल्म जब  सिनेमा घरो में दस्तक देगी तब लोगों का उत्साह किस लेवल पर होगा.

ये भी पढ़ें- यूट्यूब क्‍वीन आम्रपाली दुबे का धमाकेदार गाना ‘लगा के वैसलीन’ हुआ Viral, देखें Video

bhojpuri-film-rann

कात्यायन फिल्म्स क्रियेएशन के बैनर तले और निर्देशक “चन्द्र पंत” (Chandra Pant) के निर्देशन में बनी बड़े बजट वाली इस फिल्म के इस साल अप्रैल महीनें में रिलीज होने की पूरी उम्मीद है. इस खबर की पुष्टि खुद फिल्म के अभिनेता आनंद ओझा, निर्माता “अरूण कुमार मिश्रा” (Arun Kumar Mishra) और निर्देशक चन्द्र पंत ने की हैं. फिल्म के निर्देशक चन्द्र पंत ने बताया की फिल्म का पोस्ट प्रोड्क्सन लगभग पुरा हो चुका है और इसकी डबिंग की जा रही है. जिससे उम्मीद लगाईं जा रही है की इस फिल्म का प्रदर्शन अप्रैल महीनें किया जा सकेगा.

इस फिल्म में आनंद ओझा और अभिनेत्री काजल रघवानी के साथ सी.पी भट्ट (C.P. Bhatt), देव सिंह, (Dev Singh) अयाज खान, (Ayaaz Khan) नरेन खड़का, (Naren Khadka) मनोज सिंह टाईगर, (Manoj Singh Tiger) हर्षित श्रीवास्तव, (Harshit Shrivastav) दिनेश पांडे (Dinesh Pandey) भी मुख्य भुमिका मे नजर आयेंगे.

rann-1

ये भी पढ़ें- Hotness के मामले में बौलीवुड हिरोइन्स से कम नहीं ये भोजपुरी एक्ट्रेस, देखें Photos

फिल्म के निर्माता “अरूण कुमार मिश्रा” और सह निर्माता “ज्योति दिनेश पांडे” हैं. संगीत “धनंजय मिश्रा” और गीत “बीरेन्द्र पांडे” का है.  फिल्म के पीआरओ की जिम्मेदारी “आर्यन पांडे” के कंधे पर हैं. फिल्म के पीआरओ “आर्यन पांडे” नें बताया की  इस फिल्म को लेकर काजल राघवानी और आनंद ओझा बहुत उत्साहित है क्यों की यह फिल्म उनके और मेरे ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल है.

इस भोजपुरी फिल्म में देखने को मिलेगा काजल राघवानी और पवन सिंह का जलवा

भोजपुरी (Bhojpuri) फिल्मों के सलमान खान (Salman Khan) माने जाने वाले मेगास्टार अभिनेता और गायक पवन सिंह (Pawan Singh) अपने सभी फिल्मों में छाप छोड़ने में कामयाब रहते हैं. भोजपुरी फिल्मों में उनके एक्शन (Action) सीन को खूब पसंद किया जाता है. इसी लिए उन्हें अभिनय में एंग्रीयंगमैन (Angry Young Man) का खिताब भी मिला हुआ है. वहीं भोजपुरी में गायन में भी उन्हें सरताज माना जाता है. उनकी पिछली सभी फिल्मों का रिस्पौंस बहुत अच्छा रहा है. भोजपुरी फिल्म वांटेड (Wanted), सत्या (Satya), सरकार राज (Sarkar Raj) जैसी फिल्मों में उनके एक्शन सीन को दर्शक आज भी नहीं भुला पाते हैं.

वहीं फिल्म की एक्ट्रेस काजल राघवानी (Kajal Raghwani) के साथ पवन सिंह की जोड़ी को सबसे हिट जोड़ियों में शामिल किया गया है. काजल राघवानी का पवन सिंह के साथ फिल्माया गया एक गाने का डांस बेहद पापुलर रहा था. ‘छलकत हमरो जवानिया’ गाने पर फिल्माए गए इस जोड़ी के डांस को दर्शकों ने इतना पसंद किया था की यूट्यूब पर इसे 30 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वहीं चोलिये में अटकल बा प्राण, आरा होठ्लाली लगवलू, को भी दर्शकों का काफी रिस्पौंस मिला था.

ये भी पढ़ें- 7 फरवरी को प्रदर्शित होगी प्रदीप पाण्डेय चिंटू और अक्षरा सिंह की ये सुपरहिट फिल्म

पवन सिंह की सफल भोजपुरी फिल्मों की कड़ी में एक नाम और जुड़ने जा रहा है जिसका नाम है ‘कइसे हो जाला प्यार’ (Kaise Ho Jaala Pyaar). इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के खूबसूरत लोकेशन में जोर शोर से चल रही है. गीता देवतोष सिने विजन बैनर के तले बन रही इस फिल्म के निर्माता राजीव रंजन सिंह व अमित कुमार सिंह हैं. जबकि फिल्म के निर्देशन का जिम्मा जाने-माने फिल्म निर्देशक जगदीश शर्मा संभाल रहे हैं. फिल्म की मुख्य भूमिका में मेगास्टार पवन सिंह , काजल राघवानी, बृजेश त्रिपाठी, राज प्रेमी, धामा वर्मा, सोनिया मिश्रा, करण सिंह , प्रतिभा सिंह, संजय वर्मा और अमित शुक्ला में नजर आने वाले हैं.

फिल्म से जुड़े अभिनेता धामा वर्मा ने बताया की इस फिल्म में एक्शन किंग पवन सिंह का जबरदस्त अभिनय देखने को मिलेगा. इस फिल्म में सभी कलाकारों का अभिनय खासा रोमांचित करने वाला है. वहीं यह फिल्म पवन सिंह की अब तक आई सारी फिल्मों से काफी अलग हटकर है. जाने माने कैमरामैन देवेन्द्र तिवारी इस फिल्म में फिल्माए जा रहे सीन और लखनऊ के खूबसूरत लोकेशन को बहुत ही उम्दा तरीके से अपने कैमरे मे कैद कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- ‘मेरी होड़ खुद से है’ – सीपी भट्ट

इस फिल्म के निर्देशक जगदीश शर्मा हिंदी फिल्मों के भी सफल निर्देशक माने जाते रहें हैं. उन्होंने हिंदी में अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी की फिल्म सपूत और अनिल कुमार मीनाक्षी शेषाद्री की फिल्म लव मैरिज का भी निर्देशन किया है. फिल्म की पटकथा लिखी है मनोज कुशवाहा ने और प्रोडक्शन इंचार्ज की जिम्मेदारी मिथुन मधुकर निभा रहें हैं.

छलकत हमरो जवनिया गाने का लिंक –

चोलिये में अटकल प्राण गाने का लिंक –

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें