Bhojpuri Cinema: मैं दिखावे में यकीन नहीं करती-रिंकू भारती गोस्वामी

Bhojpuri Cinema:भोजपुरी सिनेमा में अपने दमदार किरदारों के जरीए राज करने वाली रिंकू भारती गोस्वामी का जादू इन दिनों 28 करोड़ भोजपुरिया दर्शकों के दिलों पर छाया हुआ है. वे भोजपुरी फिल्मों में अकसर किसी किसी दमदार रोल से दर्शकों का मनोरंजन करती दिखाई देती हैं. वे फिल्मों में सैकंड लीड समेत बतौर सपोर्टिंग एक्ट्रेस चाची, बहन और भाभी के रोल में छाई हुई हैं.

रिंकू भारती गोस्वामी का भोजपुरी फिल्मों में भाभी का रोल इस तरह पसंद किया जाने लगा है कि अब फिल्म इंडस्ट्री समेत भोजपुरिया दर्शक भी उन्हेंरिंकू भाभीके नाम से ही पुकारने लगे हैं.
रिंकू भारती गोस्वामी एक्टिंग के लिए तो सुर्खियां बटोरती ही हैं, साथ ही अपने बेबाक और बिंदास अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं. वे हर मुद्दे पर खुल कर अपनी राय रखती हैं.
सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड्सशो के दौरान रिंकू भारती गोस्वामी से हुई एक मुलाकात में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री और अपने एक्टिंग कैरियर पर बेबाक बातें साझा कीं. पेश हैं, उन से हुई बातचीत के खास अंश :
आप का सिवान जैसे छोटे शहर से सिनेमा की दुनिया का सफर कैसा रहा है?
यह सफर आसान तो बिलकुल नहीं था. छोटे शहर से आने पर सब से पहले लोगों की सोच से लड़ना पड़ता है. लेकिन मैं ने हमेशा अपने सपनों पर भरोसा रखा. मुश्किलें आईं, लेकिन वे ही मुझे मजबूत
बनाती गईं.
आप ने टीवी से शुरुआत की और फिर भोजपुरी सिनेमा में पहचान बनाई. इस सफर को आप कैसे देखती हैं?
मेरे लिए यह एक सीखने का प्रोसैस रहा है. टीवी ने मुझे कैमरे के सामने खड़ा होना सिखाया और भोजपुरी सिनेमा ने मुझे असली पहचान दी. हर पड़ाव ने मुझे निखारा है.
लोग आप को ‘रिंकू भाभी’ कह कर बुलाते हैं. इस पहचान को आप कैसे लेती हैं?
यह मेरे लिए बहुत बड़ा प्यार है. जब लोग आप को आप के किरदार के नाम से पहचानने लगें, तो समझ लीजिए आप ने कुछ सही किया है. ‘रिंकू भाभीमेरे दिल के बहुत करीब है. इतने सालों तक भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के
बाद आप को बैस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवार्ड मिला. इस खुशी को कैसे सैलिब्रेट किया?
यह अवार्ड जीतना मेरे लिए बहुत खास बात है. मैं ने इसे अपने परिवार और टीम के साथ सैलिब्रेट किया. यह सिर्फ मेरी नहीं, हम सब की मेहनत का फल है. आप को भोजपुरी फिल्मों में अकसर भाभी, चाची, बहन जैसे सैकंड लीड किरदारों में देखा जाता है.
क्या आप की कभी लीड रोल की चाह नहीं होती?
हर कलाकार के मन में लीड रोल का सपना होता है, तो जाहिर है कि मेरा सपना भी है, लेकिन मेरे लिए किरदार की अहमियत ज्यादा है.
आप अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं. क्या इस से कभी विवाद भी हुए हैं?
हां, कई बार विवाद हुए हैं. लेकिन मैं वही बोलती हूं जो मुझे सही लगता है. मैं किसी तरह के दिखावे में यकीन नहीं करती, इसलिए लोग मुझे असली मानते हैं.
अगर आप को एक फिल्म में लीड रोल चुनने का मौका मिले, तो कैसा किरदार निभाना चाहेंगी?
मैं एक ऐसी महिला का किरदार निभाना  चाहूंगी जो समाज के खिलाफ जा कर अपनी पहचान बनाती है. उस में स्ट्रगल भी हो, इमोशन भी और एक मजबूत संदेश भी.
फिल्म सैट पर कोई ऐसा मजेदार या यादगार किस्सा जो आज भी आप को हंसा देता हो?
एक बार शूटिंग के दौरान मेरा इमोशनल सीन था और पीछे से किसी ने मजाक कर दिया, पूरा सीन हंसी में बदल गया. मुझे वह दिन आज भी याद आता है.
अगर आप को अपनी अब तक की यात्रा को एक लाइन में बयान करना हो, तो क्या कहेंगी?
संघर्ष से सफलता तक, और अभी सफर जारी है.                    

बृहस्पति कुमार पांडेय

Film: परदे की दुनिया-रितिक रोशन ने उठाए सिस्टम पर सवाल

Film: माफ कीजिए, रितिक रोशन की किसी फिल्म में सिस्टम की नाकामियों पर वार नहीं किया गया है, बल्कि 14 फरवरी को मुंबई के मुलुंड में मैट्रो लाइन का पिलर गिर गया था, जिस में एक शख्स की मौत हो गई थी और 3 लोग घायल हो गए थे. रितिक ने इस हादसे पर शोक जताते हुए सरकार पर गुस्सा निकाला था और उन्होंने जवाबदेही मांगते हुए सिस्टम पर सवाल उठाए थे.
रितिक रोशन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा था, ‘मजदूरों और आम लोगों की सिक्योरिटी सब से जरूरी है. मैं उम्मीद करता हूं कि भविष्य में ऐसे हादसों से बचने के लिए सख्त नियम और प्रोटोकौल लागू किए जाएंगे.’



इम्तियाज ला रहेहीर रांझा

अलहदा किस्म का सिनेमा बनाने वाले इम्तियाज अली ने साल 2018 मेंलैला मजनूनाम की एक फिल्म बनाई थी, जिस में तृप्ति डिमरी और अविनाश तिवारी ने ये किरदार निभाए थे. फिल्म तो ज्यादा नहीं चल पाई थी, पर अब इम्तियाज अली और एकता कपूर फिल्महीर रांझाले कर रहे हैं, जिस का डायरैक्शन इम्तियाज अली के छोटे भाई साजिद अली करेंगे.
एकता कपूर ने फिल्महीर रांझाकी पहली झलक अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की और लिखा, ‘कुछ प्रेम कहानियां कभी खत्म नहीं होतीं. लैला मजनू से ले कर हीर रांझा तक, प्यार की यह विरासत आज भी जारी है.’


तापसी चाहे
कंगना से दोस्ती


बता दें कि साल 2018 में आई अनुराग कश्यप की फिल्ममनमर्जियांके प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में जब तापसी पन्नू से पूछा गया था कि वे कंगना राणावत को कौन से प्रोडक्ट की सलाह देंगी, तो उन्होंनेडबल फिल्टरकहा था. इसी बात से कंगना राणावत और उन की बहन रंगोली नाराज हो गई थीं और रंगोली ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर तापसी पन्नू कोसस्ती कौपीकह दिया था.
इस के बाद तापसी पन्नू और कंगना राणावत के बीच खींचतान बढ़ती चली गई थी, पर अब तापसी ने कंगना के साथ दोस्ती करने की बात कही है. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि कंगना के लिए उन के मन में कई बुरी फीलिंग नहीं है. वे उन के साथ दोस्ती करने को तैयार हैं और अगर कभी आपस में टकराईं, तो वे उन से इज्जत के साथ मिलेंगी.                              द्य

तेजस्वी प्रकाश कीसाइको सैयां



खूबसूरत तेजस्वी प्रकाश अभी तक तो टैलीविजन पर ही नजर आती थीं, पर अब वे एक वैब सीरीजसाइको सैयांसे ओटीटी पर नजर रही हैं. इस वैब सीरीज में रोमांस से शुरू हुआ एक सफर कैसे जुनून, जलन और पार्टनर को कंट्रोल करने की फितरत में बदल जाता है, यही कहानी है.
इस वैब सीरीज में तेजस्वी प्रकाश के साथ रवि किशन भी बड़े खास किरदार में नजर रहे हैं. साथ में अश्विनी कालेसकर, सुरभि चंदना, अनुद सिंह ढाका, सृष्टि श्रीवास्तव और वरुण भगत भी हैं.

 

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें