Film: माफ कीजिए, रितिक रोशन की किसी फिल्म में सिस्टम की नाकामियों पर वार नहीं किया गया है, बल्कि 14 फरवरी को मुंबई के मुलुंड में मैट्रो लाइन का पिलर गिर गया था, जिस में एक शख्स की मौत हो गई थी और 3 लोग घायल हो गए थे. रितिक ने इस हादसे पर शोक जताते हुए सरकार पर गुस्सा निकाला था और उन्होंने जवाबदेही मांगते हुए सिस्टम पर सवाल उठाए थे.
रितिक रोशन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा था, ‘मजदूरों और आम लोगों की सिक्योरिटी सब से जरूरी है. मैं उम्मीद करता हूं कि भविष्य में ऐसे हादसों से बचने के लिए सख्त नियम और प्रोटोकौल लागू किए जाएंगे.’
इम्तियाज ला रहे ‘हीर रांझा’
अलहदा किस्म का सिनेमा बनाने वाले इम्तियाज अली ने साल 2018 में ‘लैला मजनू’ नाम की एक फिल्म बनाई थी, जिस में तृप्ति डिमरी और अविनाश तिवारी ने ये किरदार निभाए थे. फिल्म तो ज्यादा नहीं चल पाई थी, पर अब इम्तियाज अली और एकता कपूर फिल्म ‘हीर रांझा’ ले कर आ रहे हैं, जिस का डायरैक्शन इम्तियाज अली के छोटे भाई साजिद अली करेंगे.
एकता कपूर ने फिल्म ‘हीर रांझा’ की पहली झलक अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की और लिखा, ‘कुछ प्रेम कहानियां कभी खत्म नहीं होतीं. लैला मजनू से ले कर हीर रांझा तक, प्यार की यह विरासत आज भी जारी है.’
तापसी चाहे
कंगना से दोस्ती
बता दें कि साल 2018 में आई अनुराग कश्यप की फिल्म ‘मनमर्जियां’ के प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में जब तापसी पन्नू से पूछा गया था कि वे कंगना राणावत को कौन से प्रोडक्ट की सलाह देंगी, तो उन्होंने ‘डबल फिल्टर’ कहा था. इसी बात से कंगना राणावत और उन की बहन रंगोली नाराज हो गई थीं और रंगोली ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर तापसी पन्नू को ‘सस्ती कौपी’ कह दिया था.
इस के बाद तापसी पन्नू और कंगना राणावत के बीच खींचतान बढ़ती चली गई थी, पर अब तापसी ने कंगना के साथ दोस्ती करने की बात कही है. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि कंगना के लिए उन के मन में कई बुरी फीलिंग नहीं है. वे उन के साथ दोस्ती करने को तैयार हैं और अगर कभी आपस में टकराईं, तो वे उन से इज्जत के साथ मिलेंगी. द्य
तेजस्वी प्रकाश की ‘साइको सैयां’
खूबसूरत तेजस्वी प्रकाश अभी तक तो टैलीविजन पर ही नजर आती थीं, पर अब वे एक वैब सीरीज ‘साइको सैयां’ से ओटीटी पर नजर आ रही हैं. इस वैब सीरीज में रोमांस से शुरू हुआ एक सफर कैसे जुनून, जलन और पार्टनर को कंट्रोल करने की फितरत में बदल जाता है, यही कहानी है.
इस वैब सीरीज में तेजस्वी प्रकाश के साथ रवि किशन भी बड़े खास किरदार में नजर आ रहे हैं. साथ में अश्विनी कालेसकर, सुरभि चंदना, अनुद सिंह ढाका, सृष्टि श्रीवास्तव और वरुण भगत भी हैं.
आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन
सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
- 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
- 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
- चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
- 24 प्रिंट मैगजीन
डिजिटल
सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
- 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
- 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
- चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप




