⚲

Bhojpuri Cinema : ऋचा दीक्षित की ‘नाग रानी का त्याग’ का ट्रेलर रिलीज

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के दर्शकों के लिए मनोरंजन और फैंटेसी से भरपूर नई फिल्म ‘नाग रानी का त्याग’ दस्तक देने जा रही है। भोजपुरी फिल्मों की स्टार अभिनेत्री ऋचा दीक्षित के हैरतअंगेज अंदाज और अभिनेता आशीष सिंह के दमदार अभिनय से सजी इस फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर रिलीज होते ही इसे लेकर भोजपुरी इंडस्ट्री और सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है। डायरेक्टर विष्णु शंकर बेलू के निर्देशन में बनी फिल्म नाग रानी का त्याग के ट्रेलर में ऋचा दीक्षित का नाग रानी के किरदार वाला अवतार खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। उनके एक्शन से लेकर भावुक दृश्यों तक, हर अंदाज दर्शकों का ध्यान खींच रहा है। वहीं, आशीष सिंह ने अपने दमदार अभिनय से किरदार में जान डाल दी है।

‘नाग रानी का त्याग’ की कहानी धार्मिक आस्था, नागलोक के रहस्य, भक्ति, त्याग, पारिवारिक रिश्तों और एक्शन का अनोखा मेल नजर आती है। ट्रेलर में नाग रानी के संघर्ष और अपने परिवार के लिए किए गए त्याग को भावनात्मक तरीके से पेश किया गया है। इसके साथ ही कहानी में रहस्य और रोमांच का तड़का भी देखने को मिलता है।

ट्रेलर की शुरुआत से ही कहानी दर्शकों को बांधने की कोशिश करती है। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, नागलोक से जुड़े रहस्य, पारिवारिक टकराव और किरदारों की भावनात्मक परिस्थितियां उत्सुकता बढ़ाती हैं। ऋचा दीक्षित के भावुक और दमदार दृश्यों के साथ आशीष सिंह का अभिनय ट्रेलर को और प्रभावी बनाता है। कुल मिलाकर, ‘नाग रानी का त्याग’ का ट्रेलर फैंटेसी, भक्ति, पारिवारिक ड्रामा, रहस्य और एक्शन का मिश्रण पेश करता है। फिल्म के ट्रेलर को मिल रही प्रतिक्रिया से उम्मीद की जा रही है कि यह भोजपुरी दर्शकों के बीच खासा आकर्षण पैदा कर सकती है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स लिमिटेड के बैनर तले रत्नाकर कुमार प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म ‘नाग रानी का त्याग’ प्रोड्यूसर निवेदिता कुमार, को-प्रोड्यूसर रत्नाकर कुमार, डायरेक्टर विष्णु शंकर बेलू हैं। मुख्य कलाकार ऋचा दीक्षित, आशीष सिंह, विष्णु शंकर बेलू, त्रिपुरारी यादव, देवेंद्र पाठक, पारितोष कुमार, परी सिंघानिया, रितु पांडेय, रीमा सिंह, रानी शर्मा, संजीव मिश्रा, हीरालाल यादव, आशीष यादव, रजनीश सिंह, अजय सिंह, खुशी मौर्य, बंधु खन्ना, रानी जायसवाल, जानवी सिंह हैं। इस फिल्म के लेखक सुरेंद्र मिश्रा और विवेक मिश्रा, डीओपी हरेश सावंत, संगीतकार साजन मिश्रा, गीतकार दुर्गेश भट्ट, सिंगर सुगम सिंह, काजल राज, ज्योति शर्मा हैं। कोरियोग्राफर गोल्डी जायसवाल, एक्शन मास्टर हीरा लाल यादव, आर्ट डायरेक्टर शेरा, एडिटर गोविंद दुबे हैं, ट्रेलर एडिटर गिरीश,पीआरओ ब्रजेश मेहर, रामचन्द्र यादव हैं। बैकग्राउंड म्यूजिक राजा, डीआई इंद्रदेव यादव, वीएफएक्स मोहम्मद फरहान जादा, पोस्ट प्रोडक्शन आई फोकस प्रा.लि. (विजय-दिनेश) ने दिया है। म्यूज़िक राईट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

फिल्म के प्रस्तुतकर्ता रत्नाकर कुमार ने कहा कि ‘भोजपुरी सिनेमा में पौराणिक और भक्ति से जुड़ी कहानी फिल्म बनाने का उद्देश्य सभी वर्ग दर्शकों का भोजपुरी फिल्म से जोड़ना है। ‘नाग रानी का त्याग’ केवल एक पारंपरिक नाग-नागिन की कहानी नहीं है, बल्कि इसमें आधुनिक तकनीक, शानदार वीएफएक्स और बेहतरीन पारिवारिक ड्रामा का मिश्रण है। दर्शक इस फिल्म को जब पूरे परिवार के साथ देखेंगे तो वे सब नये मनोरंजन का सिनेमाई आनंद ले सकेंगे।’

एक्ट्रेस ऋचा दीक्षित ने कहा कि ‘भोजपुरी फिल्म ‘नाग रानी का त्याग’ में काम करना मेरे करियर के सबसे खास और चुनौतीपूर्ण अनुभवों में से एक रहा है। नाग रानी का किरदार काफी भावुक और प्रभावशाली है, जिसके लिए मैंने काफी तैयारी किया था। इस फिल्म को दर्शक अपना भरपूर प्यार और आशीर्वाद जरूर देंगे।’ Bhojpuri Cinema

Bhojpuri Cinema : अच्छी और मनोरंजक फिल्म ‘प्रेम विवाह’

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) को ले कर पिछले कुछ समय से एक सवाल लगातार उठता रहा है कि क्या दर्शक अब अच्छी कहानी और पारिवारिक भावनाओं वाली फिल्मों को स्वीकार करेंगे? एसआरके म्यूजिक की फिल्म ‘प्रेम विवाह’ इस सवाल का जवाब काफी मजबूती से देती है.

इस फिल्म में अरविंद अकेला कल्लू ने प्रेम का किरदार निभाया है. संयुक्त परिवार में रहने वाले प्रेम की शादी के लिए रोज लड़कियों की तसवीरें आती हैं. परिवार चाहता है कि प्रेम की शादी पारंपरिक तरीके से तय हो जाए. लेकिन कहानी उस समय दिलचस्प मोड़ लेती है, जब प्रेम की मुलाकात काजल राघवानी के किरदार से होती है और पहली नजर में ही दोनों के बीच प्रेम की शुरुआत हो जाती है.

काजल राघवानी का किरदार फिल्म की कहानी को एक अलग दिशा देता है. वह पढ़ीलिखी और नौकरी करने वाली युवती है, जिस की अपनी सोच और आत्मसम्मान है.

कहानी में जब प्रेम के परिवार की महिलाएं शादी के लिए काजल के घर पहुंचती हैं और रिश्ता लगभग तय हो जाता है, तब एक छोटी सी बात बड़ा विवाद पैदा कर देती है. घर के काम को ले कर काजल का स्पष्ट रुख संयुक्त  परिवार की पारंपरिक उम्मीदों से टकराता है.

काजल के पिता के किरदार में संजय पांडे ने असरदार काम किया है. वे बेटी की भावनाओं को सम?ाने की कोशिश करते हैं, लेकिन साथ ही चाहते हैं कि उन की बेटी ऐसे परिवार में जाए जहां रिश्तों की गरमाहट बनी रहे. वे काजल की शादी संयुक्त परिवार में इसलिए करना चाहते हैं ताकि बेटी भविष्य में अकेलेपन का शिकार न हो.

‘प्रेम विवाह’ की सब से बड़ी उपलब्धि यह है कि फिल्म अपने संदेश को भाषण बना कर नहीं परोसती.

इस फिल्म में कौमेडी है, प्रेम है, पारिवारिक ड्रामा है, गलतफहमी है और इमोशन भी है. दर्शक एक तरफ हंसता है तो दूसरी तरफ परिवार टूटने के दृश्य उसे भावुक करते हैं. यही संतुलन फिल्म को मनोरंजक बनाए रखता है.

भोजपुरी सिनेमा में पारिवारिक फिल्में कोई नई चीज नहीं हैं, लेकिन चुनौती हमेशा यही रहती है कि कहानी उपदेशात्मक न लगे. फिल्म ‘प्रेम विवाह’ काफी हद तक इस संतुलन को साधने में सफल होती है.

फिल्म का निर्देशन संजय कुमार श्रीवास्तव ने किया है. उन्होंने फिल्म को मुख्य रूप से परिवार और प्रेम की केंद्रीय कहानी के आसपास रखा है और कौमेडी तथा भावनात्मक दृश्यों के जरिए दर्शकों को जोड़े रखने की कोशिश की है.

‘प्रेम विवाह’ की सफलता में पूरी कलाकार मंडली ने फिल्म को प्रभावी बनाने में अपनी भूमिका निभाई है. अरविंद अकेला कल्लू ने प्रेम के किरदार को अपने सहज और नैचुरल अंदाज में निभा कर अपनी अलग छाप छोड़ी है, वहीं काजल राघवानी ने रश्मि के किरदार में प्रेम, आत्मसम्मान, उलझन और परिवार के प्रति बदलते नजरिए को अच्छी तरह परदे पर उतारा है.

संजय पांडे ने काजल के पिता के किरदार में खास प्रभाव छोड़ा है.

उन के किरदार में बेटी के प्रति चिंता और उसके बेहतर भविष्य की चाह साफ दिखाई देती है. परिवार के अन्य सदस्यों की भूमिकाओं में नजर आए कलाकारों ने भी अपनेअपने किरदारों को सहजता से निभाया है.

इस फिल्म से जुड़े कई कलाकारों और टैक्निशियंस को ‘सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड्स’ से नवाजा जा चुका है, जिस में फिल्म निर्माता रौशन सिंह और शर्मिला सिंह, निर्देशक संजय कुमार पांडेय, अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू, संजय पांडेय, विनोद मिश्र, समर्थ चतुर्वेदी, रीना संतोष श्रीवास्तव, साहिल सिद्दीकी सहित तकनीकी पक्ष से आशुतोष तिवारी, प्रियांशु सिंह और मनोज भावुक का नाम शामिल है.Bhojpuri Cinema

Bhojpuri Hot Actresses: ये हैं भोजपुरी सिनेमा की सब से हौट ऐक्ट्रैसेस

Bhojpuri Hot Actresses: भोजपुरी सिनेमा और भोजपुरी फिल्मों के चाहने वालों की संख्या लाखोंकरोड़ों मे है. ज्यादातर उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों को भोजपुरी सिनेमा काफी पसंद आता है और इस का सबसे बड़ा कारण यह भी है कि भोजपुरी ऐक्ट्रैसेस दिखने में काफी हौट होती हैं और परदे पर भी उन का अंदाज काफी बोल्ड रहता है. देखा जाए तो भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अब बोल्ड सीन पहले के मुकाबले काफी कम देखने को मिलते हैं लेकिन आज भी उत्तर प्रदेश और बिहार के लोग भोजपुरी स्टार्स के दीवाने हैं.

आज हम आप को बताएंगे उन हसीनाओं के बारे में जिन्होंने भोजपुरी सिनेमा में अपने हुस्न से तबाही मचा रखी है.

नम्रता मल्ला (Namrita Malla)

नम्रता मल्ला भोजपुरी सिनेमा का जानामाना नाम हैं और इन्होंने तो अपनी अदाओं से लाखों लोगों को दीवाना बना रखा है. नम्रता मल्ला सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं और आएदिन अपनी हौटनैस से फैंस को अपनी तरफ आकर्षित करती रहती हैं. नम्रता मल्ला ऐक्ट्रैस होने के साथसाथ एक अच्छी डांसर भी हैं और अपने हौट अंदाज में डांस कर वे किसी को भी अपना दीवाना बना सकती हैं.

मोनालिसा (Monalisa)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

भोजपुरी इंडस्ट्री की बात हो और मोनालिसा का नाम न आए ऐसा हो नहीं सकता. मोनालिसा को भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन कहा जाता है. मोनालिसा भी सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं और अपने बोल्ड फोटोशूट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. मोनालिसा ने न सिर्फ भोजपुरी फिल्मों में काम किया है, बल्कि उन्होंने हिंदी सीरियल्स में भी काम कर अपनी पहचान बनाई है.

रानी चटर्जी (rani Chatterjee)

भोजपुरी सिनेमा की रानी मुखर्जी कहे जाने वाली ऐक्ट्रैस रानी चटर्जी की फैन फौलोइंग के तो क्या ही कहने. रानी चटर्जी ने भोजपुरी फिल्मों में एक से एक बोल्ड सीन दिए हैं. और तो और वे अपनी फिटनैस का भी काफी खयाल रखती हैं. रानी चटर्जी के चार्म की तो दुनिया दीवानी है और लुक्स के साथसाथ उन की ऐक्टिंग भी फैंस को काफी पसंद आती है.

अक्षरा सिंह (Akshara Singh)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Akshara singh (@singhakshara)

भोजपुरी इंडस्ट्री की जानीमानी ऐक्ट्रैस अक्षरा सिंह की एक झलक पाने के लिए उन के फैंस हर समय बेकरार रहते हैं. अक्षरा सिंह ने भोजपुरी फिल्मों में ऐक्टर पवन सिंह के साथ काफी बार बोल्ड सीन किए हैं. अक्षरा सिंह दिखने में भी काफी हौट हैं और उन के फिगर के तो क्या ही कहने. अक्षरा सिंह अकसर सोशल मीडिया पर अपने बोल्ड फोटोशूट्स और वीडियोज फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं, जिन्हें फैंस भी जम कर पसंद करते हैं.

गुटबाजी का शिकार हुआ भोजपुरी सिनेमा

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में नैपोटिज्म तो नहीं है, लेकिन गुटबाजी का जम कर बोलबाला है. यहां हीरोवाद, हीरोइनवाद, कंपनीवाद, निर्मातावाद, निर्देशकवाद, गायकवाद और वितरकवाद हावी है.

भोजपुरी सिनेमा में ग्रुपबाजी का सब से ज्यादा शिकार नए हीरोहीरोइन और गायक हो रहे हैं. भोजपुरी सिनेमा में अगर कोई गायन में तेजी से उभर रहा है, तो बड़े गायक और ऐक्टर उस के गाने और फिल्में रिलीज होने से रोकने के लिए पूरे जतन करते हैं.

भोजपुरी सिनेमा 2 सब से बड़े ग्रुपों में बंटा हुआ है, जिस में पहला खेसारीलाल का ग्रुप है और दूसरा पवन सिंह का ग्रुप है. इन दोनों ऐक्टरों के खेमों के अपनेअपने निर्माता और निर्देशक हैं. गाने रिलीज करने वाली म्यूजिक कंपनियां हैं और दोनों खेमों के अपनेअपने पसंदीदा सपोर्टिंग ऐक्टर व टैक्निशियन भी हैं. इन ऐक्टरों के

साथ कुछ खास हीरोइनों को ही काम मिलता है.

इस के अलावा छोटे और मझोले ऐक्टरों के भी अपनेअपने गुट हैं, जो अलगअलग लोगों के साथ ही फिल्में शूट करते हैं.

भोजपुरी सिनेमा की जानीमानी हीरोइन अक्षरा सिंह भी ग्रुपबाजी का शिकार हो चुकी हैं. उन्होंने 25 जून, 2020 को अपने यूट्यूब और दूसरे सोशल मीडिया एकाउंट पर 25 मिनट, 37 सैकंड का वीडियो जारी कर भोजपुरी में गुटबाजी पर खुल कर बोला था कि भोजपुरी सिनेमा में गुटबाजी इस कदर हावी है कि इस का शिकार छोटेबड़े कलाकार और सपोर्टिंग ऐक्टर तक हो चुके हैं.

अक्षरा सिंह ने उस वीडियो में खुल कर आरोप लगाया था कि ‘जब मैं किसी एक हीरो के साथ काम करती थी, तो दूसरे ग्रुप के हीरो मुझे फिल्म में काम नहीं करने देते थे. इस गुटबाजी का शिकार सिर्फ हीरोहीरोइन ही नहीं होते, बल्कि इस का शिकार फिल्म निर्देशक और टैक्निशियन भी होते हैं.’

अक्षरा सिंह ने भोजपुरी सिनेमा में होने वाली गुटबाजी को ले कर आगे कहा कि ‘मुझे गुटबाजी के चलते कई फिल्मों से निकाल दिया गया. जो लोग मेरा सहयोग करना चाहते थे, वे दूसरे ग्रुप से जुड़े होने के चलते चाह कर भी सहयोग नहीं कर पा रहे थे.’

अक्षरा सिंह ने वीडियो में यह भी बताया कि जब ग्रुपबाजी का शिकार होने के बाद उन के पास फिल्मों में करने के लिए कोई काम नहीं था, तो मुंबई में पैर जमाए रखने के लिए उन्होंने अलबम में गीत गाने शुरू कर दिए.

जब अक्षरा सिंह के गाने हिट होने शुरू हुए और पैसे आने शुरू हो गए, तो ग्रुपों में बंटे बड़े ऐक्टर और गायक म्यूजिक कंपनियों से उन के गाने रिलीज होने से रोकने लगे.

उन्होंने आरोप लगाया कि कई म्यूजिक कंपनियों के मालिकों ने फोन कर के कहा कि वे उन के गाने रिलीज नहीं कर सकते हैं, क्योंकि कई बड़े ऐक्टरों और गायकों ने उक्त कंपनी के लिए गाने और फिल्में करने से मना कर दिया है.

यह सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि जब भोजपुरी सिनेमा में अक्षरा सिंह जैसी बड़ी कलाकार ग्रुपबाजी का शिकार हो सकती हैं, तो इंडस्ट्री में नया कदम रखने वाले लोग किस कदर शिकार होते होंगे.

एक फिल्म निर्माता ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री ऐसी है, जो सिर्फ आपसी खींचतान और गुटबाजी के लिए जानी जाती है. इस का नतीजा यह होता है कि गुट के लोगों को ही काम मिलता है, दूसरा कितना ही टैलेंटेड क्यों न हो, उसे काम नहीं दिया जाता है.

अगर कोई नया हीरो, गायक, राइटर, टैक्निशियन आगे बढ़ने की कोशिश करता है, तो भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में जिन की तूती बोलती है और जो बड़े चेहरे हैं, वे म्यूजिक कंपनियों को घुटने टेकने पर मजबूर कर देते हैं. फिर चाहे कोई लाख बड़ा गायक हो, लाख अच्छी ऐक्टिंग आती हो, आप के न गाने रिलीज हो पाएंगे और न ही इंडस्ट्री में काम मिलेगा.

हीरो तय करता है…

भोजपुरी सिनेमा के एक उभरते हुए ऐक्टर ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि भोजपुरी सिनेमा में फिल्म की कास्टिंग में सब से ज्यादा दखलअंदाजी गायक से नायक बने बड़े ऐक्टरों की है.

उन्होंने आरोप लगाया कि ये बड़े ऐक्टर ही तय करते हैं कि उन की फिल्म में कौन सी हीरोइन रहेगी, कौन फिल्म का निर्देशन करेगा, कौनकौन से लोग सपोर्टिंग ऐक्टर के रूप में काम करेंगे और कौन फिल्म में टैक्निशियन के रूप में काम करेगा.

भोजपुरी सिनेमा में कभी काजल राघवानी के पास फिल्मों की लाइन लगी रहती थी. इस की वजह यह थी कि उन की और खेसारीलाल यादव की जोड़ी हिट मानी जाती थी. ऐसे में काजल को खेसारीलाल की फिल्मों के साथ उन के गुट के दूसरे निर्माताओं की फिल्मों में भी काम मिलता था. लेकिन खेसारीलाल और काजल के विवाद के बाद जब दोनों की जोड़ी टूट गई, तो अब काजल राघवानी के पास फिल्मों में काम न के बराबर है.

इस की महज यही वजह है कि खेसारीलाल की भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में तूती बोलती है और उन के नाराज होने के डर से कोई भी फिल्मकार काजल को अपनी फिल्म में काम देने से डरता है.

यही हाल कमोबेश अक्षरा सिंह का भी हुआ था. पवन सिंह के साथ विवाद होने के बाद अक्षरा सिंह के पास काम ही नहीं रह गया था. तब उन्होंने गायन का रास्ता अख्तियार किया और बाद में जा कर वे कुछ हद तक भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में वापसी कर पाईं.

जातियों में बंटे फैन

भोजपुरी सिनेमा में जातिवाद का बोलबाला सब से ज्यादा है. जहां एक तरफ पिछड़ी जातियों के लोग खेसारीलाल के समर्थक हैं, वहीं अगड़ी जातियों के समर्थक पवन सिंह, रितेश पांडेय, प्रदीप पांडेय ‘चिंटू’ वगैरह के समर्थक हैं. कई बार ये समर्थक इन ऐक्टरों के सोशल मीडिया पोस्ट पर ही आपस में भिड़ जाते हैं और गालीगलौज व धमकियां देने पर उतर आते हैं.

अहंकार भी है वजह

भोजपुरी सिनेमा में गुटबाजी की जो खास वजह सामने आती है, वह बड़े और चर्चित कलाकारों की लोकप्रियता और अहम भी है, जो अकसर विवाद की वजह बनते हैं. अगर हम खेसारीलाल, पवन सिंह, रितेश पांडेय के आपसी टकराव पर नजर डालें, तो अकसर इस को ले कर बयान सामने आते रहते हैं.

एक वीडियो में खेसारीलाल ने अपशब्द बोलते हुए कहा था कि प्रमोद प्रेमी, रितेश, ‘कल्लू’ और समर सिंह की औकात 5 लाख से ज्यादा की नहीं है.

खेसारीलाल के इस वीडियो के बाद भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के कई ऐक्टरों ने विरोध जताया था. इस मसले पर ऐक्टर और गायक रितेश पांडेय ने सोशल मीडिया पर जवाब देते हुए लिखा था कि इन में से किस के घर का खर्च आप चलाते हैं? अपने से छोटों को आप इस नजरिए से देखते हैं. बहुत घटिया है आप की मानसिकता.

फिल्म जानकारों का मानना है कि कई नामीगिरामी म्यूजिक कंपनियां और प्रोडक्शन हाउस भोजपुरी के कुछ चुनिंदा ऐक्टरों के इशारों और रहमोकरम पर ही चल रहे हैं. ऐसे में भोजपुरी इंडस्ट्री में खेमेबाजी तो आम बात है.

भोजपुरी सिनेमा में गदराए बदन वाली हीरोइनों का जमाना नहीं रहा- सुनील मांझी

बौलीवुड और दक्षिण भारत की फिल्में अब सिनेमाघरों के अलावा डिजिटल प्लेटफार्म पर भी खूब रिलीज की जा रही हैं. यह बदलाव भोजपुरी सिनेमा में कब तक आएगा?

भोजपुरी का नया दौर साल 2000 के बाद शुरू हुआ, जबकि बौलीवुड और दक्षिण का सिनेमा पहले से मजबूत रहा है, इसलिए दूसरी इंडस्ट्री ने नई चीजों को जल्दी स्वीकार किया. भोजपुरी सिनेमा भी धीरेधीरे बदलाव की तरफ बढ़ रहा है. वैसे, अब भोजपुरी फिल्में यूट्यूब पर खूब रिलीज की जाने लगी हैं.

ज्यादातर फिल्मों की कहानियां दूसरे की लिखी होती हैं, फिर उस कहानी को अपने मुताबिक ढाल कर एक डायरैक्टर के तौर पर क्याक्या तैयारियां करनी पड़ती हैं?

दूसरे की लिखी कहानियों पर एक डायरैक्टर के तौर पर डायरैक्शन के लिए खुद को तैयार करने के लिए सीन में खुद को ढालना पड़ता है. जो बाद में ऐक्टरों को उन्हीं हालात में ऐक्टिंग करने लिए तैयार कर लेता है.

जब ऐक्टर एक ही सीन के लिए कई बार रीटेक करते हैं, तो क्या आप को गुस्सा आता है?

सीन में कई बार रीटेक होने का मतलब यह नहीं है कि सामने वाले को ऐक्टिंग नहीं आती है, बल्कि वह जितना बेहतर सीन दे पाए, उस के लिए रीटेक करवाना पड़ता है. ऐसे में गुस्सा आने का सवाल ही नहीं है.

कुछ साल पहले तक भोजपुरी सिनेमा में गदराए बदन वाली हीरोइनों को ज्यादा पसंद किया जाता था, पर आज स्लिम और फिट हीरोइनें फिल्मों में ज्यादा नजर आती हैं. यह बदलाव कैसे आया?

दर्शकों का मिजाज समय के हिसाब से बदलता रहता है. भोजपुरी का दर्शक भी अब दूसरी भाषा की फिल्मों की हीरोइनों से भोजपुरी हीरोइनों की तुलना करने लगा है. ऐसे में वह भी स्लिम और फिट हीरोइनों को फिल्मों में देखना चाहता है.

भोजपुरी फिल्मों में अकसर आइटम नंबर होते ही हैं. क्या यह दर्शकों की मांग है या फिल्मों के कामयाब होने के लिए ऐसा किया जाता है?

भोजपुरी फिल्मों में आइटम नंबर होना पहले की फिल्मों के लिए कामयाबी का पैमाना माना जा सकता है, पर अब बन रही फिल्मों में आइटम नंबर का होना फिल्म की कहानी से जुड़ा है, न कि दर्शकों की मांग पर.

ऐक्ट्रैस का हौट लुक होना जरूरी है- भोजपुरी एक्ट्रेस सोना पांडेय

सुना है कि आप ने वीडियो अलबम के जरीए फिल्मों में भी ऐंट्री कर ली है?

जी, आप ने बिलकुल सही सुना है कि मैं ने भोजपुरी वीडियो अलबम में बुलंदियों को चूमने के बाद भोजपुरी फिल्मों में भी ऐंट्री मार ली है और कई नामचीन चेहरों के साथ काम करती हुई नजर आने वाली हूं, जिन में पवन सिंह और रवि किशन के साथ ‘मेरा भारत महान’, ‘तेरे इश्क में मरजावां’ और प्रमोद प्रेमी यादव के साथ ‘बंधन टूटे न’ प्रमुख फिल्में हैं.

क्या भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में आने के लिए आप को परेशानियों का सामना करना पड़ा?

मेरा शुरुआती कैरियर भी परेशानियों से भरा रहा. मैं एक मिडिल क्लास फैमिली से हूं, जहां की लड़कियों को भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कैरियर बनाने के लिए ताने सुनने पड़ते हैं.

मुझे इस राह में कुछ अच्छे तो कुछ बुरे लोग भी मिले, जिन से खुद को बचाते हुए मैं ने मेहनत कर के अपना मुकाम हासिल करने का फैसला किया.

आप भोजपुरी वीडियो अलबम में हौट, स्टाइलिस्ट और ग्लैमरस लुक में नजर आती रही हैं. क्या आप के परिवार वालों को हौट और बोल्ड लुक में देख कर बुरा नहीं लगता है?

ज्यादातर भोजपुरी गानों और फिल्मों में ऐक्ट्रैस का लुक हौट होना जरूरी होता है. ऐसे में एक आर्टिस्ट के तौर पर मेरे रोल को ले कर मम्मीपापा ने कभी भी एतराज नहीं किया. उस की महज यही वजह है कि मैं एक कलाकार के तौर पर यह सब करती हूं.

क्या आप यह मानती हैं कि लोकप्रियता का लाभ अकसर कैरियर को आगे बढ़ाने में कारगर रहता है?

जी बिलकुल. हर लोकप्रिय इनसान को उस की लोकप्रियता आगे बढ़ाने में मददगार साबित हुई है. ऐसा मेरे साथ भी हुआ है. मेरी लोकप्रियता का ही कमाल है कि मुझे लगातार बड़े ऐक्टरों के साथ वीडियो अलबम औफर होते रहे हैं, साथ ही मैं ने पहली फिल्म भी बड़े ऐक्टर और बड़े बजट के साथ की.

आप सोशल मीडिया पर ट्रोल करने वाले लोगों को किस रूप में देखती हैं?

मेरा मानना है कि ट्रोलिंग का शिकार इनसान केवल सोशल मीडिया पर ही नहीं होता है, बल्कि जिंदगी में कामयाबी की राह पर चलने वाले हर किसी को ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ता है.

मैं ट्रोलिंग को हर समय पौजिटिव रूप में देखती हूं. मैं अपने ट्रोलर्स से अपनी कमियां पूछना चाहती हूं कि उन्हें मेरा काम क्यों पसंद नहीं आया? मुझ में क्या कमियां हैं, जिन्हें सुधारने की जरूरत है. अगर सचमुच मुझे लगता है कि मुझ में सुधार की जरूरत है तो मैं उसे बेहतर करने की कोशिश करती हूं.

खेसारी लाल यादव जा सकते हैं जेल, अश्लील गाने को लेकर दर्ज हुई FIR

भोजपुरी इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) अपने गाना और एक्टिंग के कारण दर्शकों के बीच छाये रहते हैं. दर्शकों को उनके फिल्म और गानों का बेसब्री से इंतजार रहता है. अब खबर आ रही है कि खेसारी लाल यादव एक मुसिबत में फंस गए हैं. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

दरअसल खेसारी लाल यादव के ऊपर अश्लील गाना बनाने के चलते एफआईआर दर्ज की गई है.जी हां, बताया जा रहा है कि खेसारी लाल यादव के ऊपर सेक्शन 292, 294, 354 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khesari Lal Yadav (@khesari_yadav)

 

ये भी पढ़ें- भोजपुरी स्टार पवन सिंह के इस गाने ने मचाया तहलका, घंटेभर में मिले 5 लाख के करीब व्यूज

खेसारी लाल यादव पर आरोप है कि उन्होंने अपने नए गाने में भद्दी भाषा और अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया है, जो भारतीय महिलाओं का अपमान करते हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khesari Lal Yadav (@khesari_yadav)

 

सनातन सेना फाउंडेशन के श्री सुरजीत सिंह ने मुंबई में खेसारी लाल यादव के ऊपर FIR दर्ज कराया हैं. उन्होंने अपनी शिकायत में सुरजीत सिंह ने खेसारी लाल यादव पर आरोप लगाया है कि गाने में गंदे शब्दों का इस्तेमाल केवल रुपये कमाने के लिए किया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Khesari Lal Yadav (@khesari_yadav)

 

ये भी पढ़ें- अक्षरा सिंह की ‘किट कैट जवानी’ ने चुराया फैंस का दिल, देखें Viral Video

सुरजीत सिंह ने शिकायत में खेसारी लाल यादव के गाने की लाइनों को प्वाइंट आउट करते हुए कहा है कि वो किस तरह से भारतीय महिलाओं की बेइज्जती करते हैं. उन्होंने ये भी मांग की है कि खेसारी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए.

अक्षरा सिंह ने इस गाने में बताया ‘BOYFRIEND बदलने का नया तरीका’ देखें Viral Video

भोजपुरी दिलों की धड़कन अक्षरा सिंह लगता है अब उन लड़कों को सबक सीखा कर ही दम लेंगी, जो लड़कियों के इमोशन के साथ खिलवाड़ करते हैं. तभी अक्षरा ने अपना नया हिंदी रैप सांग ‘BOYFRIEND बदलने का नया तरीका’ लेकर आयीं है, जो उन्होंने अपने ही यूट्यूब चैनल से रिलीज किया है. अक्षरा का यह गाना रिलीज के साथ ही वायरल होने लगा और महज कुछ ही घंटों में इस गाने को 1 लाख (100234) व्यूज मिले हैं.

ये भी पढ़ें- Khesari Lal Yadav और Aamrapali Dubey इस फिल्म में करेंगे रोमांस, देखें Viral Photos

अक्षरा सिंह अपने इस रैप सांग में थोड़ा गुस्से में नजर आ रही हैं और लड़कियों से खासकर कह रही हैं कि अब वे भी अपने पसन्द से किसी को बॉयफ्रेंड बनाये और उसे बदले भी. ‘BOYFRIEND बदलने का नया तरीका’ क्या होगा, यह अक्षरा के इस गाने में साफ नजर आ रहा है. अक्षरा का यह गाना वायरल तो हो ही रहा है, साथ ही लड़कियों के बीच खूब पसंद भी किया जा रहा है. ये गाने को मिले रहे कमेंट से पता चलता है. वहीं, अक्षरा ने इस गाने को लेकर साफ कहा कि जब लड़के लड़कियों को छोड़ने में हिचकते नहीं, तो लड़कियां भी क्यों पीछे रहे. शायद इसलिए अक्षरा ने BOYFRIEND को लेकर उलझन में रहने वाली लड़कियों को नया तरीका सुझाया है और अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर लिखा है – लो जी आ गया नया तरीका.

बहरहाल अक्षरा के ‘BOYFRIEND बदलने का नया तरीका’ का असर लड़कियों पर क्या होता है, वो तो देखने की बात होगी. लेकिन इतना तय है कि जिस तरह से अक्षरा के गानों को लोग पसन्द कर रहे हैं, वो इस बात की ओर इशारा करता है कि यह गाना भी चार्टबस्टर होने वाला है. आपको बता दें कि हिंदी रैप सांग ‘BOYFRIEND बदलने का नया तरीका’ को अक्षरा ने खुद गया है. लिरिक्स सूरज सिंह (आरा) का है. म्यूजिक आशीष वर्मा का है. वीडियो डायरेक्टर पंकज सोनी हैं.

ये भी पढ़ें- फिल्म ‘लिट्टी चोखा’ के ट्रेलर लॉन्च से दूर रहीं काजल राघवानी और श्रुति राव, सामने आई ये वजह

भोजपुरी स्टार खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी के इस गाने ने मचाया धमाल, देखें Video

बीते साल 6 जून 2019 को रिलीज हुई भोजपुरी फिल्म “कूली नंबर 1” (Coolie Number 1) में सुपरस्टार खेसारीलाल यादव (Khesarilal Yadav) और खूबसूरत एक्ट्रेस काजल राघवानी (Kajal Raghwani) की जोड़ी को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया था. खेसारीलाल और काजल की इस फिल्म ने दर्शकों के दिलों में एक अलग ही छाप छोड़ी थी. ना सिर्फ ये फिल्म बल्कि इस फिल्म के सभी गानों को भी फैंस का खूब प्यार मिला था.

 

View this post on Instagram

 

🦋 Who were you before the world told you who to be ?🧚‍♀️ #love #happy #followforfollowback #heart 💕

A post shared by Kajal Raghwani🦋Save Animals (@kajalraghwani) on

ये भी पढ़ें- सुपर स्‍टार खेसारीलाल यादव, प्रदीप और पराग के साथ मिलकर बनाएंगे फिल्‍म ‘लिट्टी चोखा’

तकरीबन एक साल बाद भी दर्शक इस फिल्म के गानों को पसंद कर रहे हैं और इन दिनों इसी फिल्म का एक गाना आज भी लोगों के दिलों की जान बना हुआ है. इस गाने का नाम है “वीडियो बनाकर कर देगी वायरल” (Video Bana Ke Kar Degi Viral). इस गाने की वीडियो में खेसारीलाल यादव (Khesarilal Yadav) और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) का जबरदस्त डांस देखने को मिल रहा है.

यह गाना फैंस द्वारा इतना पसंद किया जा रहा है कि इस गाने को अब तक यूट्यूब पर 13 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं. आपको बता दें कि इस गाने को अपनी खूबसूरत आवाज खुशबू जैन (Khushboo Jain) और खेसारीलाल यादव (Khesarilal Yadav) ने दी है और यह गाना श्याम देहाती (Shyam Dehati) द्वारा लिखा गया है.

ये भी पढ़ें- प्यार और समर्पण पर आधारित भोजपुरी फिल्म “वचन” का ट्रेलर हुआ रिलीज, देखें Video

जानें क्यों रानी चटर्जी ने लिया सोशल मीडिया छोड़ने का फैसला, ऐसे दी फैंस को जानकारी

देखा जाए को सोशल मीडिया ने हमारी जिंदगी काफी आसान कर दी है. सोशल मीडिया प्लेटफोर्मस जैसे कि ‘फेसबुक’ (Facebook), ‘इंस्टाग्राम’ (Instagram), ‘ट्विटर’ (Twitter) के जरिए हम मीलों दूर बैठे व्यक्ति से आसानी से बात कर सकते हैं और तो और अपने विचार दूसरों तक कुछ ही सेकेंड्स में पहुंचा सकते हैं. आज आम आदमी से लेकर बड़े सेलेब्रिटीज तक हर कोई सोशल मीडिया का बेखौफ इस्तेमाल करता है. सोशल मीडिया से हमें हर तरह की जानकारी तो मिलती ही है लेकिन वो जानकारी कितनी सच्ची होती है इस बात का हमें खुद पता लगाना होता है.

 

View this post on Instagram

 

💙🤍💙🤍💙🤍💙 #photography #strongwomen #positivevibes

A post shared by Rani Chatterjee Official (@ranichatterjeeofficial) on

ये भी पढ़ें- शादी से पहले 6 साल तक तलाकशुदा आदमी के साथ लिव इन में थी मोनालिसा, जानें क्या है सच

आजकल सोशल मीडिया के जरिए फेक न्यूज (Fake News) और रयूमर्स (Rumours) ज्यादा फैलने लगे हैं जिस पर लोग आंखें बंद कर भरोसा भी कर लेते हैं और फिर बाद में उन्हें किसी ना किसी परेशानी का सामना करना पड़ता है. फेक न्यूज और रयूमर्स की वजह से कई सेलेब्रिटीज हर रोज किसी ना किसी कारण परेशान होते हैं और तो और वे सब गुस्से में आकर सोशल मीडिया को छोड़ने की भी धमकी दे देते हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rani Chatterjee Official (@ranichatterjeeofficial) on

ये भी पढ़ें- अक्षरा सिंह का नया रोमांटिक गाना ‘मेरा बाबू क्यूं मुझसे नाराज है’ हुआ वायरल, देखें Video

इसी कड़ी में भोजपुरी क्वीन (Bhojpuri Queen) कहे जाने वाली एक्ट्रेस रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) ने इसी प्रकार की बात कह डाली है. जी हां रानी चटर्जी ने अपने नए पोस्ट में सोशल मीडिया को अलविदा करने की बात रखी है. इस पोस्ट में उन्होनें लिखा है कि, “It Seems to me that I am slowly starting to hate Facebook, Instagram and social site. Think stop everything. I see an enemy of humans here.”

 

View this post on Instagram

 

I like the black color because it can’t be adulterated #blackgirlmagic #lovers #loveforever❤️ #life #blacktattoo

A post shared by Rani Chatterjee Official (@ranichatterjeeofficial) on

रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) के इस पोस्ट का मतलब ये है कि, “उन्हें धीरे धीरे फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे सोशल साइट्स से नफरत होने लगी है और वे इन सबको रोकना चाहती हैं. उन्हें इन सब में मानवता के दुश्मन नजर आते हैं.” रानी चटर्जी के इस पोस्ट को देख ऐसा लगता है कि वे सोशल मीडिया पर हो रही सभी नकारात्मकता (Negativity) से परेशान हो चुकी हैं और इस सब को अपनी जिंदगी से दूर करना चाहती हैं.

ये भी पढ़ें- Lockdown में घटाया भोजपुरी क्वीन ने अपना वजन, शेयर की ट्रांस्फोर्मेशन

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें