Bhojpuri Bawal: बिना शादी माँ बनेंगी आम्रपाली दुबे! ट्रोल्स बोले— “मिशन निरहुआ सक्सेसफुल”

भोजपुरी इंडस्ट्री की ‘क्वीन’ कही जाने वाली एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे एक बार फिर सुर्खियों में हैं। अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाली आम्रपाली के एक फैसले ने न सिर्फ उनके परिवार, बल्कि पूरे भोजपुरी गलियारे और फैंस को हैरान कर दिया है।

हाल ही में रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ का एक नया प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इस प्रोमो में आम्रपाली दुबे अपने परिवार के सामने एक ऐसा फैसला सुनाती नजर आ रही हैं, जिसकी उम्मीद किसी ने नहीं की थी।

प्रोमो वीडियो में आम्रपाली दुबे काफी भावुक नजर आ रही हैं। अपने माता-पिता और बहन के सामने बैठी आम्रपाली नम आंखों से कहती हैं: “मुझे नहीं पता कि इस डिसीजन का आउटकम क्या होगा, मेरी फैमिली कैसे रिएक्ट करेगी, मेरे फैंस कैसे रिएक्ट करेंगे… पर मुझे यह करना है, मैं माँ बनना चाहती हूँ।”

आम्रपाली की यह बात सुनते ही कमरे में सन्नाटा पसर जाता है। उनके माता-पिता पूरी तरह हैरान रह जाते हैं। उनके पिता अचरज में अपनी पत्नी से पूछते हैं, “क्या बोलती हो उषा? ये क्या बोल रही है?” वहीं, उनकी बहन भी इस फैसले पर अविश्वास जताते हुए पूछती है कि क्या वह इस निर्णय को लेकर पूरी तरह श्योर हैं? इस पर आम्रपाली आंखों में आंसू लिए फफक-फफक कर रोने लगती हैं और कहती हैं— “हाँ, मैं श्योर हूँ।”

बिना शादी के माँ बनने का फैसला सुनाकर आम्रपाली ने पूरी इंडस्ट्री में खलबली मचा दी है। हालांकि, प्रोमो में उन्होंने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि वह माँ बनने के लिए IVF (सरोगेसी/आईवीएफ) का सहारा लेंगी या फिर कोई बच्चा गोद  करेंगी। इस सस्पेंस ने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। जैसे ही यह प्रोमो सामने आया, सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। आम्रपाली के इस बयान के बाद उनके आलोचकों और ट्रोल्स ने उन्हें निशाना बनाना शुरू कर दिया है।

भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ और आम्रपाली दुबे के अफेयर और नेपाल में गुप्त शादी की अफवाहें सालों से उड़ती रही हैं। अब इस नए प्रोमो के आते ही यूजर्स फिर से निरहुआ का नाम घसीटने लगे हैं: एक यूजर ने कमेंट किया, “बच्चा तो निरहुआ का ही होगा!” दूसरे यूजर ने लिखा, “आखिरकार ‘मिशन निरहुआ’ सक्सेसफुल रहा।” वहीं कई लोगों का कहना है कि दोनों ने पहले ही नेपाल में जाकर शादी कर ली थी, अब बस दुनिया के सामने नाटक कर रहे हैं।

जहां एक तरफ आलोचक उन्हें ट्रोल कर रहे हैं, वहीं आम्रपाली के सच्चे फैंस उनके इस हिम्मत भरे कदम का समर्थन भी कर रहे हैं। अब देखना यह होगा कि आम्रपाली के इस फैसले पर उनके परिवार का क्या अंतिम जवाब होता है और वह माँ बनने के लिए कौन सा रास्ता चुनती हैं।

 

Bhojpuri Bawal:भोजपुरी सिनेमा में बवाल-काजल के आरोपों पर आम्रपाली और निरहुआ का पलटवार

भोजपुरी इंडस्ट्री में इन दिनों जुबानी जंग और आपसी तल्खी चरम पर है। अभिनेत्री काजल राघवानी लगातार इंडस्ट्री के दो बड़े नाम—आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ पर हमलावर रुख अपनाए हुए हैं। हाल ही में इस पूरे विवाद में नया मोड़ तब आया जब काजल ने सीनियर एक्ट्रेस रानी चटर्जी के साथ बातचीत के दौरान आम्रपाली दुबे पर काम छीनने और साइडलाइन करने का सनसनीखेज आरोप लगा दिया।

काजल राघवानी का गंभीर आरोप: “मेरा गाना मुझसे छीनकर आम्रपाली को दिया गया”
रानी चटर्जी से बात करते हुए काजल राघवानी ने एक पुराना किस्सा शेयर किया। काजल का दावा है कि फिल्म ‘आशिक आवारा’ का मशहूर गाना “जाड़ के जुगाड़ करके जा ए राजा जी” मूल रूप से उन पर और दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ पर फिल्माया जाना तय हुआ था।
काजल ने कहा, “मुझे बाद में पता चला कि वह गाना रातों-रात मुझसे छीनकर आम्रपाली पर शिफ्ट कर दिया गया।”
जब रानी चटर्जी ने इस पर सवाल उठाते हुए पूछा कि “क्या तुमने इस बारे में फिल्म के प्रोड्यूसर से बात नहीं की?”, तो काजल ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा, “मैंने बोला था, लेकिन निरहुआ जी के आगे किसकी चलती है? वो (आम्रपाली) निरहुआ जी के साथ चल रही हैं और मैं आज अकेली चल रही हूं। मेरे साथ कोई बड़ा नेता या प्रभावशाली व्यक्ति खड़ा नहीं है जो मेरे हक के लिए लड़े। उनको निरहुआ जी का पूरा प्रोटेक्शन हासिल है, जबकि मुझे प्रोटेक्ट करने वाला कोई नहीं है।”

आम्रपाली दुबे और निरहुआ का तीखा पलटवार
काजल राघवानी के इन आरोपों के बाद आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने भी चुप्पी तोड़ी है। निरहुआ के साथ बातचीत के दौरान आम्रपाली ने काजल के आरोपों का जवाब देते हुए कहा:

“जब आप लगातार खेसारी लाल यादव के साथ काम कर रही थीं, तब भी तो लोग यही सब बोलते थे। तब क्या आपने किसी का काम छीना था? उस वक्त तो आपने यही कहा था कि ‘मैंने किसी को फिल्म से नहीं निकलवाया’। अब जब चीजें आपके हिसाब से नहीं हो रही हैं, तो दूसरों पर आरोप क्यों लगाना?”

इस बातचीत के दौरान निरहुआ ने भी काजल के इस आरोप पर चुटकी लेते हुए सीधा हमला बोला। निरहुआ ने कहा कि काजल का हर बार यही रोना रहता है कि उन्हें फिल्मों से निकाल दिया जाता है या उनका काम छीन लिया जाता है, “तो इसका सीधा सा जवाब यही है कि तुम इसी लायक हो।”

इंडस्ट्री में गरमाया माहौल
काजल राघवानी के इस खुलासे और उस पर आम्रपाली-निरहुआ के इस करारे जवाब के बाद सोशल मीडिया और भोजपुरी गलियारों में चर्चा तेज है। एक तरफ काजल के समर्थक इसे इंडस्ट्री की ‘गुटबाजी’ और ‘अकेली महिला के खिलाफ भेदभाव’ बता रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ आम्रपाली और निरहुआ के फैंस इसे काजल का पब्लिसिटी स्टंट और नाकामी छुपाने का तरीका बता रहे हैं। फिलहाल, इस जुबानी जंग के थमने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

Mumma’s Boy Pawan: मेरी मां मेरे जीवन का पहला और आखिरी प्यार है

सोशल मीडिया पर भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार और बिहार विधान परिषद के सदस्य पवन सिंह की मां की एआई जनरेटेड अभद्र फोटो पोस्ट कि गई, उन्हें गालियां दी गई, जिस लेकर ज्योति सिंह की पोस्ट वायरल हो रही है। जिसमें ज्योति ने अपनी सास पर गंदे कमेंट करने वालो को चेताते हुए कहा कि मां-मां होती है, चाहे किसीकी भी हो, उन्होंनें लोगो से अपील की कि मतभेद हो सकते है, लेकिन किसीकि मां बहन के बारे में सोशल मीडिया पर ऐसी पोस्ट नही होनी चाहिए, कुछ लोगो के व्यवहार से पूरे बिहार की छवि खराब हो रही है,
पवन सिंह और उनके परिवार के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और अभद्र कमेंट करना युवक को भारी पड़ गया। आरोपी के खिलाफ पवन के परिवार ने 20 दिन पहले भोजपुर साइबर थाना में शिकायत की थी। पुलिस ने कारर्वाई करते हुए गिरफ्तारी की, आरोपी युवक का नाम सोनू यादव है। जिसे गयाजी से गिरफ्तार किया गया। आरोप है कि सोनू ने पवन की मां, बहन और पत्नी पर गंदे कमेंट किए।भोजपुर साइबर थाना पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए गया जिले से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या इस प्रकरण में अन्य लोग भी शामिल हैं।
पवन सिंह के बड़े भाई रानू सिंह ने भोजपुर साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पवन सिंह और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ लगातार आपत्तिजनक, पोस्ट किए जा रहे हैं। पवन सिंह की मां की एआई जनरेटेड अभद्र फोटो पोस्ट कि गई, उन्हें गालियां दी गई,
पुलिस की जांच में सामने आया कि पोस्ट करने वाला आरोपी गया जिले के आमस थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव का रहने वाला है। भोजपुर साइबर थाना की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के सोशल मीडिया अकाउंट्स और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की भी जांच शुरू कर दी है।

मां के जाने की बात सुनकर भावुक हुए पवन सिंह भोजपुरी बवाल शो का नया ट्रेलर रीलीज हुआ जिसमें पवन सिंह अपनी मां के पैर दबा रहे है, उनकी मां कहती है मेरा बेटा मेरी बहुत इज्जत करता है, पवन कहते है मेरे पास अगर कोई संपत्ति है तो वो सिर्फ आप है, उनकी मां कहती तुम्हारी मां इस दुनिया से चली जायेगी तो कौन रहेगा तुम्हारे पास, तुम अपनी दुनिया बसाओ, अपने दिल को इतने कच्चा मत करो, इतना सुनते ही पवन भावुक हो जाते है, और कहते माई चल जाई तो पवन खत्म, और दोनो रोने लगते, पवन अपनी मां से बहुत प्यार करते है वह उनके लिए कुछ भी कर सकते है, उनके लिए पवन ने अक्षरा से प्यार में होते हुए भी शादी करने से मना कर दिया था, और ज्योति सिंह से शादी कर ली थी.

Nirhua Amrapali: भोजपुरी सिनेमा की सुपरहिट जोड़ी

Nirhua Amrapali: यह बात किसी से छिपी नहीं है कि सुपरस्टार आम्रपाली दुबे और निरहुआ एक-दूसरे के कितने करीब हैं। शादीशुदा होने के बावजूद निरहुआ का नाम एक्ट्रेस के साथ जोड़ा जाता है। रील से लेकर रियल लाइफ तक, दोनों एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए स्पॉट होते हैं।

सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, इन तस्वीरों में निरहुआ के तीनों बच्चे उनकी को-स्टार और कथित लेडीलव आम्रपाली दुबे के साथ नजर आ रहे हैं।  निरहुआ की शादी मंशा यादव से हुई है और कपल के दो बेटे और एक बेटी हैं। हालांकि, इस खास मौके पर निरहुआ की पत्नी उनके साथ दिखाई नहीं दीं। आम्रपाली दुबे एक्टर के बच्चों के साथ क्लोज बॉन्ड शेयर करती दिखी। सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल होने के बाद फैंस पूछ रहे “भाभी कहां हैं?”  “मंशा जी क्यों गायब हैं?” फिल्मों में एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे के साथ निरहुआ की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने बेहद पसंद किया। इस वजह उनके, सीक्रेट शादी अफवाहें  उड़ती थीं, जिन्हें दोनों कलाकारों ने हमेशा खारिज किया।

मैं आग हूं तो वो बर्फ हैं।” निरहुआ पर भड़ास निकालती है
भोजपुरी के सुपरस्टार आम्रपाली दुबे और निरहुआ का रिश्ता बेहद खास है। अक्सर उनके अफेयर और सीक्रेट शादी की खबरें आती हैं। आम्रपाली ने ‘बॉलीवुड लाइफ’ से बातचीत में बताया की निरहुआ उनके गो-टू पर्सन यानी सबसे खास दोस्त हैं। उनसे वह कभी भी अपने दिल की बात कह सकती हैं और अपने हर इमोशन को खुलकर बयां कर सकती हैं।

आम्रपाली ने कहा मैं सबसे ज्यादा दिनेश जी के आगे ही अपनी भड़ास निकालती हूं। बेचारे वो ही गरीब आदमी मेरा सुनते रहते हैं।” “मैं फोन पर बोलती जाती हूं और  वो ‘हां,  ओके’ करते हैं। मैं आग हूं तो वो बर्फ हैं। आपको बता दें कि आम्रपाली और निरहुआ अक्सर साथ में घूमते और इवेंट्स में स्पॉट होते हैं। निरहुआ शादीशुदा हैं और उनके तीन बच्चे हैं। पर निरहुआ कहते की मुझे मेरी पत्नी से प्यार नहीं हुआ। वही आम्रपाली 35 वर्ष में भी कुंवारी हैं और यही करण है कि फैंस उनकी सीक्रेट मैरिज के कयास लगाते हैं।

आम्रपाली दुबे दिनेश लाल यादव निरहुआ को किसी और एक्ट्रेस के साथ काम नही करने देती, काजल राघवानी 
दरअसल रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’  का एक वीडियो सामने आया, जिसमें जबरदस्त बहसबाजी और हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है। शो में काजल ने आम्रपाली से पूछा, “क्या आपकी वजह से निरहुआ मेरे साथ काम नहीं करते?” यह सुनकर आम्रपाली चौंक जाती हैं और कहती हैं, “मुझे दया आती है आप पर।” निरहुआ भी भड़क जाते हैं और कहते हैं, “आप मेरे ऊपर आरोप लगा रही हो।” बहस ज्यादा बढ़ जाती है, तो आम्रपाली दुबे गुस्से में कहती हैं, “मैं इस बदतमीजी में इंटरेस्टेड नहीं हूं।” यह कहते हुए वह अपनी सीट से उठकर चली जाती हैं।

निरहुआ ने दिया आम्रपाली को उनके मोटाई के लिए ताना रो पड़ी आम्रपाली,
भोजपुरी बवाल शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें आम्रपाली दुबे, दिनेशलाल यादव निरहुआ और आम्रपाली की मां ऊषा दुबे, के साथ बैठी होती है, निरहुआ कहते है आप इतनी सुंदर दिखती है, थोड़ा सा अपने वेट पर काम करो, यह सुनकर भावुक आम्रपाली  कहती है ये बाते बहुत हर्टफुल लगती है मम्मी, वह आगे कहती है हर कोई 24 घण्टे कहता है, मोटी हो गई हो वेट लॉस करो और वह रोने लगती है, आम्रपाली भोजपुरी की सबसे सुंदर हिरोईन है, सोशल मीडिया पर अक्सर लोग उनके वेट पर कमेंट पास करते है, ये मोटी, ये भैंसी, सांड जैसी हो गई है, बॉडी शोमिंग का शिकार आम्रपाली का भावुक होना सही है,  आपको क्या लगता आम्रपाली अपने वजन के साथ सुंदर दिखती है, या पतली हो जाएंगी तो ज्यादा सुंदर दिखेंगी कमेंट में बताए सरस सलिल को फॉलो करें।

 

Bhojpuri Cinema: भोजपुरी सिनेमा की चटपटी खबरें

पवन के बाद किस मिस्ट्री मैन से दिल लगा बैठी अक्षरा ?
क्वीन ऑफ कंट्रोवर्सी भोजपुरी की सुपरस्टार अक्षरा सिंह  फिर सुर्खियों में हैं। ‘जिंगाबाद’ को दिए इंटरव्यू में अक्षरा से पूछा गया कि क्या उन्हें पवन सिंह के बाद दोबारा प्यार नहीं हुआ? अक्षरा ने कहा, “हुआ है ना, चल रहा है। दोबारा क्या होता है, जो पुराना हो गया वो पास्ट में चला गया। अब मैं फयूचर और प्रजेंट की चिंता करूंगी,  भूतकाल पर अटकी रही, तो भूत बन जाऊंगी।”
अक्षरा आगे  कहती है, “अभी टाइम है अभी मैं प्यार के ‘प’ पर पहुंची हूं और थोड़ा सा प्रोसेस होने दीजिए, फिर बताऊंगी।” उन्होंने कहा कि प्यार के बिना कोई नहीं रह सकता है। हालांकि एक्ट्रेस ने अभी नाम का खुलासा नहीं किया। उन्होंने कहा, “मैं अभी बता नहीं सकती, क्योंकि नजर बहुत तेज लगती है मुझे। नजर लग गई तो…” अभी यह एकदम नया फेज है और वह खुद भी इसे समझने की कोशिश कर रही हैं। नाम पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अभी इसे पर्दे में ही रहने दीजिए।

दोनो सहेलियों के बीच फिरसे बट्टी!
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से ऐसी खबर आई है जिसने फैंस के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। किसी जमाने में इंडस्ट्री की सबसे पक्की सहेलियां  आम्रपाली दुबे और अक्षरा सिंह के बीच सब कुछ ठीक हो गया हैं। इन दोनों की दोस्ती में दरार उस वक्त आई थी, जब पावरस्टार पवन सिंह ने अक्षरा को छोड़कर ज्योति सिंह से शादी कर ली, उस समय इंडस्ट्री दो धड़ों में बंट गई थी। अक्षरा नें आरोप लगाया कोई उनके साथ खड़ा नहीं हुआ जबकि आम्रपाली नें कहा अक्षरा के लिए पवन से झगड़ा मोल लिया
आपसी गलतफहमियों के कारण आम्रपाली और अक्षरा के बीच बातचीत बंद हो गई थी। सगी बहनों जैसा प्यार रखने वाली दो सहेलियां एक-दूसरे से दूर हो गई थीं, किसी भी इवेंट या फिल्म में साथ नहीं दिखती।लेकिन अब अक्षरा और आम्रपाली के बीच सब ठीक हो गया है। फैंस लिख रहे है, “यही वो रीयूनियन है जिसका हम बरसों से इंतज़ार कर रहे थे।”

कौन कमाती लाखों कौन जी रही महरानी वाली जिंदगी?
“घिस घिस घिस” गाने में अक्षय कुमार के साथ देसी अंदाज में ठुमके लगाती अक्षरा सिंह, का यह गाना इस समय ट्रेंडिंग में है। आइए जनाते है भोजपुरी सिनेमा की सबसे महंगी एक्ट्रेस कौन है और ये हीरोइंस कितनी फीस लेती हैं। अब तक आम्रपाली सबसे महंगी एक्ट्रेस थी। पर अब अक्षरा सिंह ने आम्रपाली को पीछे छोड़ दिया है। अक्षरा एक फिल्म के लिए 20 से 40 लाख  चार्ज करती हैं।
आम्रपाली दुबे एक फिल्म के लिए 20 से 30 लाख लेती हैं। काजल राघवानी भी जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। वह 1 फिल्म का 20 से 25 लाख लेती हैं।सीनियर एक्ट्रेस रानी चटर्जी एक फिल्म के लिए 8 से 15 लाख लेती हैं। वहीं अंजना सिंह एक फिल्म के लिए 12 से 20 लाख रुपये लेती हैं। इन आंकड़ो की पुष्टि हम नही करते अक्षरा सिंह और आम्रपाली दुबे भोजपुरी सिनेमा की सबसे महंगी एक्ट्रेसेस हैं। इन दोनों ही एक्ट्रेसेस की लाइफस्टाइल किसी महारानी से कम नहीं है।

अक्षरा सिंह ने पवन सिंह को उनके साथ किए धोखे के लिए माफ कर दिया?
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने पावरस्टार पवन सिंह को उनके साथ किए धोखे के लिए माफ कर दिया, दरअसल एक इंटरव्यू में अक्षरा से पूछा गया कि क्या वो भी राजनीति में आयेंगी तो उन्होंनें कहा आप लोग क्या चाहते है, मेरा जो कुछ अभी चल रहा वह भी चौपट हो जाए, तो उनसे पूछा गया पवन सिंह भी एमएलसी बन गए है, इसपर अक्षरा ने कहा कि मेरी शुभकामनाएं उनके साथ है, वो जीवन में और तरक्की करें, और ऊचें पदों पर जाए, बहुत आगे जाए.
उनसे पूछा गया कि भोजपुरी के सभी एक्टर राजनीति में आ गए है, तो एक्ट्रेसेस को भी आना चाहिए, तो उन्होनें कहा, ठीक है सोचेंगे, पर अभी ऐसा कुछ सोचा नही है, अभी बहुत सारा काम करना है, अच्छी फिल्में करनी है.

Bhojpuri Cinema: आखिर कौन हैं भोजपुरी सिनेमा की सबसे अमीर हीरोइन

Bhojpuri Cinema: भोजपुरी सिनेमा आज के समय में काफी तेजी से आगे बढ़ रही है. लोगों को न सिर्फ भोजपुरी फिल्में और गाने पसंद आते हैं, बल्कि भोजपुरी कलाकारों के लिए भी लोगों के दिलों में प्यार बढ़ता जा रहा है. ऐसा कहा जाता है कि पहले के समय में भोजपुरी फिल्मों में अश्लीलता काफी परोसी जाती थी, जिस की वजह से लोग अपने परिवार वालों के साथ भोजपुरी फिल्में नहीं देख पाते थे. लेकिन अब वक्त बदल गया है. अब भोजपुरी फिल्में लोग पूरे परिवार के साथ बैठ कर भी देख सकते हैं.

ज्यादातर बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों को भोजपुरी फिल्में काफी पसंद आती हैं और साथ ही भोजपुरी गानों पर तो वे झूम उठते हैं. भोजपुरी इंडस्ट्री की हसीनाएं भी किसी से कम नहीं हैं, बल्कि कुछ भोजपुरी हीरोइनों ने तो बौलीवुड तक में काम किया हुआ है. आज हम आप को बताएंगे भोजपुरी सिनेमा की कुछ ऐसी हीरोइनों के बारे में जो लुक्स के साथसाथ पैसों में भी किसी से कम नहीं हैं.

आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey)

इस लिस्ट में सब से पहले नाम आता है मशहूर हीरोइन आम्रपाली दुबे का जिन की फैन फौलोइंग काफी कमाल की है. खबरों की मानें तो आम्रपाली दुबे की कुल संपत्ति 20-30 करोड़ के आसपास है और उन्हें हर फिल्म के तकरीबन 10-15 लाख रुपए मिलते हैं.

अंजना सिंह (Anjana Singh)

लिस्ट में दूसरा नाम है अंजना सिंह का, जो आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. भोजपुरी हीरोइन अंजना सिंह की भी कुल संपत्ति तकरीबन 20 करोड़ है और उन्हें हर फिल्म के तकरीबन 3-4 लाख रुपए मिलते हैं.

मोनालिसा (Monalisa)

भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन मोनालिसा को कौन नहीं जानता. मोनालिसा ने न सिर्फ भोजपुरी फिल्में की हैं, बल्कि वे बौलीवुड में भी काम कर चुकी हैं और साथ ही टैलिवीजन इंडस्ट्री के सब से बड़े रिएलिटी शो ‘बिग बौस’ का भी हिस्सा रह चुकी हैं. खबरों के अनुसार मोनालिसा की कुल संपत्ति 35-40 करोड़ के आसपास है.

रानी चटर्जी (Rani Chatterjee)

भोजपुरी इंडस्ट्री की जानीमानी और सदाबहार हीरोइन रानी चटर्जी की फैन फौलोइंग काफी गजब की है. रानी को फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हुए काफी साल हो गए हैं, जिस के चलते उन की कुल संपत्ति 40 करोड़ के आसपास है और वे तकरीबन 8-10 लाख रुपए एक फिल्म का चार्ज करती हैं.

अक्षरा सिंह (Akshara Singh)

भोजपुरी हीरोइन अक्षरा सिंह की ऐक्टिंग, लुक्स और डांस मूव्स के तो सभी दीवाने हैं. अक्षरा सिंह अपने फैशन और लुक्स को ले कर काफी सुर्खियों में रहती हैं. खबरों के अनुसार, अक्षरा सिंह की कुल संपत्ति 50 करोड़ से भी ज्यादा है. Bhojpuri Cinema

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें