हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी लाखो दिलों की जान बन चुकी हैं. सपना चौधरी ने अब तक कई स्टेज शो किए है और हर स्टेज शो में वे अपने डांस से फैंस का दिल जीतने में कामयाब रही हैं. सपना का हर वीडियो इंटरनेट पर बड़ी ही तेज़ी से वायरल होता है फिर चाहे वे उनका डांस वीडियो हो या फिर उनके द्वारा कही गई कोई बात हो.
सपना की हरियाणवी डिक्शनेरी…
इन दिनों सपना चौधरी अपने हरियाणवी भाषा को ले कर फैंस को काफी ग्यान देती दिखाई दे रही हैं. दरअसल, कुछ समय पहले सपना ने अपने औफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर की थी जिसमें वे अपने फैंस को कुच हरियाणवी शब्द सिखा रही थीं और इस वीडियो को उन्होनें “हरियाणवी डिक्शनेरी। Week 1” का नाम दिया था. इस वीडियो के कैप्शन में उन्होनें लिखा कि, “राम राम इंडिया हरियाणवी लोगों की आवाज़ को, हमारा ऐंडी ढंग को, अब दुनिया दुनिया में गूँजवाँना है। प्रस्तुत है हरियाणवी डिक्शनेरी। पेहला शब्द: धब्बन”
ये भी पढ़ें- Bigg Boss: 13 दिवाली के मौके पर इस कंटेस्टेंट पर भड़क उठे ‘भाईजान’, जानें क्यों
इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की वीडियो…
इस कैप्शन से साफ पता चल रहा है कि उनका अपनी हरियाणवी भाषा से काफी लगाव है और वे चाहती हैं कि पूरे भारत में लोग हरियाणवी भाषा का सम्मान करें. इसी के चलते सपना नें अपनी दूसरी वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है जिसके कैप्शन में उन्होनें लिखा कि, “हरियाणवी डिक्शनेरी। Week 2 राम राम इंडिया। एक शब्द, कयी प्रयोग! आप कैसे बावली बूच का इस्तेमाल करते हो बताओ.”
ये भी पढ़ें- Bigg Boss 13: ‘हिन्दुस्तानी भाऊ’ के साथ-साथ घर में लगेगा भोजपुरी तड़का, पढ़ें खबर
हरियाणवी इतने भी बावले नहीं होते…
इन वीडियोज से सपना चौधरी के फैंस को नए नए शब्द सीखने का मौका तो जरूर मिलेगा, जैसे कि सपना ने अपने पहले वीडियो में शब्द ‘धब्बन’ का मतलब सिखाया. उन्होनें बताया कि, धब्बन का मतलब दोस्त होता है. इसी बीच उनके साथ मौजूद एक शख्स नें कहा कि इसकी परिभाषा भी बताओ, जिसपर सपना चौधरी ने जवाब दिया कि यह उदाहरण भी समझ जाएंगे, हरियाणवी इतने भी बावले नहीं होते. सपना चौधरी की डिक्शनेरी वीडियो उनके फैंस उनकी हर वीडियो की तरह काफी पसंद कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें- Housefull 4: इस दीवाली ना करें समय और पैसों की बर्बादी, पढ़ें रिव्यू