Story. खूबसूरत और कमसिन लड़कियां गोपाल की कमजोरी थीं. वह उन्हें अपने जाल में फंसाता और उन की जवानी से खेलता था. जब उस का मन भर जाता, तो दूध में पड़ी मक्खी की तरह अपनी जिंदगी से बाहर निकाल फेंकता था.
गोपाल खूबसूरत और स्मार्ट तो था ही, वह बात बनाने में भी उस्ताद था. लड़कियों को अपनी ओर खींचने की कला में वह काफी माहिर था. लड़कियां उस के जादू में बंधी पके आम की तरह उस की गोद में टपक पड़ती थीं. अब तक न जाने कितनी लड़कियों को वह अपना शिकार बना चुका था.
गोपाल के पिता एक कारोबारी थे. उन के पास धनदौलत की कोई कमी नहीं थी. जब गोपाल 10 साल का था, तभी उस की मां इस दुनिया को छोड़ कर चली गई थीं. उस के पिता ने उसे मां और पिता दोनों का प्यार दिया था.
जब गोपाल जवान हो गया, तो एक दिन उस के पिता ने वंदना नामक एक खूबसूरत लड़की से उस की शादी कर दी. गोपाल की शादी के बाद उस के पिता की भी मौत हो गई.
शादी के बाद तकरीबन 2 सालों तक गोपाल ने अपनी बीवी वंदना को भरपूर प्यार किया. वंदना भी अपने घर में रानी बनी पूरी तरह खुश थी. सास के शासन और ननद के तानोंउलाहनों से उस का वास्ता ही नहीं पड़ा था. लेकिन एक बच्चे की मां बनते ही वंदना गोपाल की निगाह से उतर गई.
वंदना का अब अपने बच्चे के लालनपालन में ही ज्यादा समय बीत जाता था. साथ ही, घर के ढेरों झंझट भी रहते थे. वंदना अब पहले की तरह पति की इच्छानुसार बनीठनी नहीं रह पाती थी. वह गोपाल की नजर में अब मनमोहिनी नहीं रह गई थी.
एक दिन वंदना दरवाजे पर खड़ी थी, तभी उस के पास एक औरत आ कर खड़ी हो गई. वंदना ने उस की ओर देखा, तो वह अजीब नजरों से एकटक उसी की ओर ताक रही थी.
वंदना से रहा नहीं गया, तो उस ने पूछा, ‘‘क्या बात है?’’
वह औरत कुछ जवाब देने के बजाय एकदम रोंआसी हो गई.
वंदना समझ गई कि जरूर कोई बात है. उस ने कहा, ‘‘अरेअरे, क्या बात है? कुछ बताओ भी तो?’’
‘‘मेम साहब, एक दिन अचानक मेरे पति की मौत हो गई. अब मेरा इस दुनिया में कोई नहीं है. 3 दिनों से पेट में एक दाना नहीं है. मैं ने काम की तलाश में पूरा शहर छान डाला, मगर कोई काम नहीं मिला. कोई काम है, तो दीजिए. मैं हर काम करने के लिए तैयार हूं.’’
अपना दुखड़ा बतातेबताते वह औरत रो पड़ी, तो वंदना का दिल पिघल गया. वह बोली, ‘‘चुप हो जाओ, अब घबराने की कोई बात नहीं है. आज से तुम मेरे यहां काम करना. तुम्हारा नाम क्या है?’’
‘‘सुषमा,’’ उस औरत ने आंसू पोंछते हुए कहा. ‘‘तुम कहां रहती हो?’’ ‘‘गांधी नगर में,’’ उस ने बताया.
वंदना ने सुषमा को घर के अंदर ले जा कर सब से पहले खाना खिलाया, फिर बोली, ‘‘अब तुम थोड़ी देर आराम कर लो.’’
लेकिन सुषमा ने वंदना की एक नहीं सुनी और उस के साथ काम में जुटी रही. अपने बरताव से उस ने कुछ ही घंटों में वंदना का दिल जीत लिया.
दूसरे दिन सवेरे ही सुषमा आ गई. उस ने बड़ी फुरती से पूरे घर की साफसफाई कर डाली. इस के बाद उन लोगों के लिए चायनाश्ता तैयार किया, फिर खाना बनाने में जुट गई.
उस के काम करने के तरीके को देख कर वंदना खुश हो गई. सब को खिलानेपिलाने के बाद सुषमा ने भी खाना खाया, फिर जूठे बरतन धो कर अपने घर चली गई.
एक दिन सुबह सुषमा काम करने आई, तो वंदना को घर में न देख गोपाल से पूछा, ‘‘मेम साहब कहां हैं?’’
‘‘मेम साहब की मां की तबीयत अचानक खराब हो गई. वह तुम्हारे आने के पहले ही मायके चली गई. शाम को लौटेगी. तुम अपना काम करो,’’ गोपाल ने कहा.
सुषमा अपने काम में जुट गई. यों तो अकसर सुषमा के काम करते समय गोपाल पास ही होता था. वह सुषमा के भरेपूरे जिस्म को दूर से ही निहार कर खुश हो जाता था, पर आज गोपाल को किसी न किसी बहाने से सुषमा को नजदीक से देखने का मौका मिल रहा था.
सुषमा बहुत खूबसूरत थी. उस का गदराया बदन था. वह संगमरमर की खूबसूरत मूर्ति सी दिखती थी. उस का गोरा रंग गोपाल को बारबार अपनी ओर खींच रहा था.
काम करते समय सुषमा की साड़ी का पल्ला बारबार कंधे से नीचे खिसक जाता या जब कभी वह साड़ी के पल्ले से अपना पसीना पोंछती, तो गोपाल सुषमा के उभारों को बिना झिझके देख लेता था. हर पल गोपाल की नजर सुषमा पर ही टिकी रहती.
सुषमा खाना बना चुकी थी. रसोई से निकलने के लिए वह जैसे ही पीछे मुड़ी, उस की दबी चीख निकल गई. गोपाल ने उसे पीछे से कस कर पकड़ लिया था.
‘‘बाबूजी, ये क्या कर रहे हैं आप? छोडि़ए मुझे. यह आप को शोभा नहीं देता,’’ सुषमा गिड़गिड़ाते हुए बोली.
‘‘तुम भरी जवानी में विधवा हो गई. तुझे भी तो मेरे जैसे जवान मर्द की जरूरत महसूस होती होगी? घबरा मत, मैं किसी को कुछ नहीं बताऊंगा,’’ कहतेकहते गोपाल ने सुषमा को तेजी से अपनी तरफ घुमा लिया.
‘‘ऐसा मत करो बाबूजी. मैं वैसे भी किस्मत की मारी हूं, तभी तो आप के यहां काम करने लगी हूं. मुझे जाने दीजिए,’’ सुषमा गिड़गिड़ाने लगी.
‘‘मुझे कौन सा तेरे साथ घर बसाना है? थोड़ी देर बाद चली जाना,’’ कहतेकहते गोपाल सुषमा को घसीट कर बिस्तर की तरफ ले गया. उस ने सुषमा को बिस्तर पर धक्का दे कर गिरा दिया.
‘‘बाबूजी, मुझे जाने दो. मैं किसी को मुंह दिखाने के काबिल नहीं रहूंगी, बाबूजी…’’ सुषमा गिड़गिड़ाई, पर गोपाल ने उस की एक न सुनी.
सुषमा कसमसाती रही, छटपटाती रही, पर वह अपने को गोपाल की बांहों से छुड़ा नहीं पाई. गोपाल अपने मकसद में कामयाब हो गया.
सुषमा के मखमली जिस्म से गोपाल को अनोखा सुख मिला था. अब तक भोगी गई सभी लड़कियों में सुषमा सब से ज्यादा खूबसूरत और मादक थी.
‘‘तुम किसी से कुछ नहीं बताओगी, नहीं तो तुम्हारी ही बदनामी होगी,’’ गोपाल ने सुषमा को धमकाते हुए कहा.
‘‘मैं अब कुछ कहूं या न कहूं, इस से क्या फर्क पड़ता है,’’ सुषमा खिलखिला कर हंसते हुए बोली, ‘‘तुम क्या सोच रहे हो बाबूजी कि तुम मेरा बलात्कार करने में कामयाब हो गए? बहुत गलत सोच रहे हो. सच कहूं, तो मैं ने अपना बलात्कार करवाया है तुम से.’’
‘‘क्या?’’ गोपाल चौंक पड़ा. ‘‘हां,’’ गोपाल की तरफ देख कर सुषमा बोली, ‘‘जानते हो, मैं कौन हूं?’’
‘‘नहीं,’’ गोपाल ने कहा. ‘‘मैं अर्चना की बड़ी बहिन सुषमा हूं,’’ वह बोली.
‘‘कौन अर्चना?’’ ‘‘अच्छा, अब तुम अर्चना को भी भूल गए. ठीक है, मैं याद करा देती हूं.’’
कुछ देर रुक कर सुषमा ने कहा, ‘‘मैं उस अर्चना की बात कर रही हूं, जिसे तुम प्यार करते थे और जो तुम्हारे बच्चे की मां बनने वाली थी. मगर तुम ने उस के साथ छल किया.
‘‘इस से उस की काफी बदनामी हुई. मां को उस ने अपने पेट से होने की बात कही, तो मां को जबरदस्त धक्का लगा. मां दिल की मरीज थीं. यह सुन कर मां इस दुनिया से चल बसीं.
‘‘मां के मरने के बाद पिताजी भी ज्यादा दिनों तक जिंदा नहीं रहे. एक हफ्ते बाद ही उन्होंने खुदकुशी कर ली.
‘‘पिताजी की खुदकुशी करने से अर्चना बुरी तरह टूट गई. एक दिन जहर खा कर उस ने भी खुदकुशी कर ली, मगर खुदकुशी करने से पहले उस ने मुझे तुम्हारे बारे में सबकुछ सच बता दिया था. मैं ने कसम खाई थी, जब तक मैं तुम से अपनी बहिन अर्चना की मौत का बदला नहीं ले लूंगी, चैन की सांस नहीं लूंगी…
‘‘आज मेरी कसम पूरी हो गई. मैं ने अपनी बहिन अर्चना की मौत का बदला ले लिया. तुम्हें शायद पता नहीं है कि मुझे एड्स है. मेरे पति से ही यह बीमारी मुझे मिली है. वह भी तुम्हारे जैसा ऐयाश था. वह तो इस दुनिया से जा चुका है. मैं भी अब कुछ दिनों की मेहमान हूं.
‘‘बाबूजी, अब तुम्हारी बचीखुची जिंदगी के दिन कैसे होंगे, सोच लो,’’ सचाई का जहर पिला कर सुषमा शान से वहां से निकल गई.
गोपाल को लगा कि एक भयंकर जलजला आया और उस में उस का सबकुछ बिखर गया. Story




