Heart Touching Story. ‘‘बाप रे, आप का घर तो बहुत बड़ा है. इतने बड़े घर में अकेली कैसे रहती हैं? डर नहीं लगता क्या?’’ रश्मि ने बूढ़ी हो चुकीं मालकिन लक्ष्मीजी से पूछा.

‘‘डर तो नहीं लगता है, पर बहुत अकेलापन महसूस होता है. क्या करूं... सेठजी को मरे तकरीबन 2 साल होने को आए हैं. दोनों बेटे विदेश चले गए हैं. एक आस्ट्रेलिया में, तो दूसरा अमेरिका में. शादी भी वहीं कर ली है. अब मैं अकेली इस अपार धनदौलत की चौकीदार बनी बैठी हूं."

‘‘खैर, तुम को एक काम के लिए बुलाया था. रश्मि, मुझे एक माहिर और भरोसेमंद ड्राइवर ला दो. मेरा पुराना ड्राइवर अपनी बीवी की बीमारी की खबर पा कर फौरन गांव चला गया है. जल्दी में मुझे कोई दूसरा ड्राइवर भी नहीं दे गया है."

‘‘ड्राइवर के बगैर न तो मैं डाक्टर के पास जा सकती हूं, न मंदिर. कभीकभार रिश्तेदारों के यहां भी चली जाया करती हूं, पर ड्राइवर के बिना सब रुका पड़ा है. अब इस बुढ़ापे में हिम्मत नहीं होती है. सांस की मरीज हूं, सो अलग.’’

‘‘अच्छा मांजी, मैं जरूर देखूंगी कि आप की इस परेशानी को हल कर सकती हूं या नहीं.’’

रश्मि घर आ कर सोचने लगी कि इतने में उस की भाभी ने आ कर पूछा, ‘‘रश्मि, क्या सोच रही हो?’’

‘‘भाभी, क्या आप को मां की मालकिन की याद है? मां के गुजरने के बाद जिन्होंने मुझे सहारा दे कर बड़ा किया था, आज मैं यों ही उन का हालचाल पूछने चली गई, तो उन्होंने मुझे एक अच्छा भरोसेमंद ड्राइवर ला देने की बात कही. क्या करूं, कुछ समझ नहीं आता?’’

आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें

डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन

(1 साल)
USD48USD10
 
सब्सक्राइब करें

सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
  • 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
  • चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
  • 24 प्रिंट मैगजीन

डिजिटल

(1 महीना)
USD4USD2
 
सब्सक्राइब करें

सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं

  • सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
  • 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
  • 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
  • चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
 
और कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें...