Hindi Short Story. ‘उल्लू का पट्ठा...’ पूरी क्लास में यह गाली ऐसे गूंजी, जैसे कोई धमाका हुआ हो. इस गाली को बोलने वाला कोई बड़ा बच्चा नहीं, बल्कि पहली जमात में पढ़ने वाला 6 साल का सोनू था.
बच्चों की कौपियां जांच रही टीचर यह सुन कर हैरान रह गईं. उन्होंने सख्त चेहरा बना कर सोनू को अपने पास बुलाया और प्यार से पूछा, ‘‘बेटा, आप ने यह गाली कहां से सीखी? कौन बोलता है ऐसे?’’
‘‘मेरे पापा,’’ सोनू ने कहा.
‘‘आप के पापा और कौनकौन सी गालियां देते हैं?’’
‘‘बेटी के... बहिन के... मां के...’’
यह सुन कर टीचर का मुंह हैरानी से खुला का खुला रह गया.
‘‘बेटे, आप के पापा ये गालियां कब देते हैं?’’
‘‘फोन पर और मम्मी से लड़ाई करते समय,’’ सोनू ने मासूमियत से कहा.
अगले हफ्ते ही स्कूल में टीचरों और मातापिता की मीटिंग थी. गाली देने वाले बच्चे सोनू के साथ उस की मां आई थीं. उन के बैठते ही टीचर ने सोनू के मुंह से निकली गालियों की लिस्ट उन के हाथ में थमा दी. साथ ही, टीचर ने उन्हें कई हिदायतें भी दे डालीं.
सोनू की मां पर जैसे घड़ों पानी पड़ गया. उन्होंने घर पहुंचने तक किसी तरह अपने पर काबू किया, लेकिन घर में घुसते ही उन की आंखों से आंसू बह चले.
सोनू के पापा ने जब यह देखा, तो वे चिल्लाए, ‘‘क्या हुआ? किस मां के... की इतनी हिम्मत...’’
सोनू की मां रोती रहीं.
‘‘अरे, किस ने क्या कह दिया? कुछ बताओगी भी या ऐसे ही रोती रहोगी.’’
वे फिर भी रोती रहीं.
‘‘अरे, कौन मिल गया था? कुछ बताओगी भी...’’ सोनू के पिता ने फिर दोहराया.
आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन
सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
- 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
- 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
- चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
- 24 प्रिंट मैगजीन
डिजिटल
सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
- 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
- 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
- चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप




