Hindi Kahani. मेरी उतरन पहनने वाली कविता ने मुझे कुछ ऐसा दे दिया कि...
चारों ओर गहरी खामोशी थी. खामोशी बाहर ही नहीं, बल्कि मेरे भीतर भी थी. अस्पताल में चारों ओर सन्नाटा पसरा था. डाक्टर या नर्सों के जूतों की आवाज ऐसे लगती मानो कई हथौड़े सीने पर बज रहे हों. बाहर शाम का धुंधलका धीरेधीरे गहराता जा रहा था. कुछ वक्त पहले यहां सब थे... मां, बाबूजी और नितिन.
मेरे ठीक सामने एक तसवीर लगी हुई थी, जिस पर फूलों का एक हार चढ़ा था.
अब तो केवल तसवीर ही थी, पर वह नहीं थी. लेकिन नहीं, शायद वह थी इन फूलों में, इस कमरे में और... और... शायद मेरे अपने अंदर ही.
कुछ समय पहले ही मेरी आंखों से पट्टी उतरी थी. डाक्टर ने आंखों पर ज्यादा जोर देने से मना किया था. आंखें बंद करते ही दिल गुजरे दिनों की गहराई में गोते खाने लगता.
मैं अपने मांबाप की एकलौती बेटी थी, इसलिए घरभर की लाड़ली थी. पिताजी का लंबाचौड़ा कारोबार था.
हमारी बड़ी सी हवेली में कई नौकर थे. उन के बीच ‘उन्हें’ भी मैं बचपन से देखती आई थी.
सावित्री और उस की बेटी कविता पिछवाड़े वाले क्वार्टर में रहती थी. मैं ने मां से ही सुना था कि सावित्री पिताजी की फर्म के किसी सफाई मुलाजिम की बीवी थी.
फर्म के एक काम के दौरान सावित्री के पति की मौत हो गई थी. उस का कोई रिश्तेदार नहीं था, इसलिए पिताजी ने दया कर के उसे व उस की बेटी को पिछवाड़े वाला क्वार्टर रहने को दे दिया था. बदले में वह हमारे घर का काम कर दिया करती थी.
आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन
सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
- 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
- 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
- चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
- 24 प्रिंट मैगजीन
डिजिटल
सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
- 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
- 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
- चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप




