Blind Faith.राजस्थान के नागौर जिले में अयोध्या के राम मंदिर जैसी दान चोरी का बड़ा मामला सामने आया है. मामला नागौर के बुटाटी में बने संत चतुरदास महाराज मंदिर से जुड़ा है.
जिला कलक्टर के आदेश पर बनी जांच कमेटी को मंदिर समिति के वित्तीय कामकाज में गड़बड़ी मिली है. जांच कमेटी ने मंदिर समिति के अकाउंटस, बैंक लेनदेन, वाउचर और दूसरे डौक्यूमैंट्स की जांच के बाद रिपोर्ट कलक्टर को भेजी है.
इस रिपोर्ट में सोनाचांदी के लेखाजोखा से ले कर भोजनशाला बनाने, किराया जमाखर्च वगैरह में गबन और फंड का गैरजरूरी इस्तेमाल होना माना गया है.
मंदिर में बड़े दान करने वालों ने जो निर्माण कार्य करवाया है, उसे तक मंदिर समिति ने अपने खर्च में जोड़ दिया है. कमेटी ने तकरीबन 22 करोड़ रुपए का गबन माना है.
गौरतलब है कि राम मंदिर में गबन हो गया... खाटूश्याम के पुजारी का रईसजादा बेटा बाइक सवारों को कुचल कर चला गया... सालासर बालाजी के पुजारी ने बेटी की शादी में करोड़ों रुपए खर्च किए..... और अब बुटाटी धाम में करोड़ों का घपला हो गया... वगैरहवगैरह. हालांकि यह तो मामूली धाम हैं, ऊंचेबड़े मंदिर धामों की बात ही निराली हैं.
नागौर के रहने वाले रामनारायण चौधरी बताते हैं, ‘‘मेरा गांव बुटाटी से तकरीबन 25 किलोमीटर की दूरी पर है. जब भी किसी को लकवा होता है तो बुटाटी धाम जाते हैं, लेकिन सच तो यह हैं कि आज तक एक भी मरीज ठीक नहीं हुआ है.
‘‘मेरी छोटी बहन हर महीने बुटाटी धाम फेरी देने जाती थी. जब उन को लकवा हुआ तो हम ही पहली बार उसे बुटाटी ले कर गए थे. 7 दिन तक वहीं रखा, ताकि 7 दिन तक 7 फेरी दे सकें. लेकिन उसे बचा नहीं सके. अगर डाक्टर की सलाह को मानते तो आज हमारी बहन जिंदा होती.’’
आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन
सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
- 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
- 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
- चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
- 24 प्रिंट मैगजीन
डिजिटल
सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
- 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
- 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
- चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप




