Historical Short Story. ईरान के एक कसबे खुरासान की छोटी सी गली के टूटेफूटे मकान में एक दर्जी रहता था. उस का नाम था इमाम कुली. जानवरों की खाल के लंबे चोगे और टोपियां बना कर वह अपना पेट भरता था. जो कुछ मिलता, उसी में उसे संतोष था.
इमाम कुली का 12 साल का बेटा था नादिर. बाप के साथ सिलाई में वह भी हाथ बंटाता था. वह अपनी खस्ता हालत से बहुत दुखी रहता था. अपने सारे दुखों के लिए वह दुनिया को कुसूरवार मानता था, इसलिए वह सारी दुनिया से नाराज था. उस का बस चलता तो वह दुनिया को जला कर राख कर देता.
एक रात को 2 बजे जब बापबेटे काम कर रहे थे, अचानक कुछ घुड़सवार खुरासान में आए. अपनी तलवारों की नाक पर उन्होंने खूब लूटपाट मचाई और कसबे से कई लोगों को वे गुलाम बना कर ले गए. नादिर भी उन में से एक था. 4 साल तक उज्बेकी डाकुओं की गुलामी में रह कर उस ने बहुत तकलीफें उठाईं.
इस के बाद वह खुद कुछ लोगों को इकट्ठा कर डाकू बन बैठा और ईरान में दूरदूर तक उस ने लूटपाट मचा दी. बेचारा इमाम कुली बदनामी के सदमे से चल बसा.
उन्हीं दिनों अफगानिस्तान ने अचानक चढ़ाई कर ईरान के अब्बास खानदान के कमजोर सुलतान को हरा दिया. शाह की शिकस्त के बाद 7 सालों में ईरान पर जबरदस्त जुल्म ढाए गए.
नादिर को गुलामी से अब सख्त नफरत थी. उस ने अफगानिस्तान के खिलाफ लोगों को ललकारा, देशवासियों में उस ने आजादी के लिए प्राण फूंके. ईरान उस के इशारों पर जाग उठा.
आगे की कहानी पढ़ने के लिए सब्सक्राइब करें
डिजिटल + 24 प्रिंट मैगजीन
सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
- 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
- 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
- चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप
- 24 प्रिंट मैगजीन
डिजिटल
सरस सलिल सब्सक्रिप्शन से जुड़ेें और पाएं
- सरस सलिल मैगजीन का सारा कंटेंट
- 1000 से ज्यादा सेक्सुअल हेल्थ टिप्स
- 5000 से ज्यादा अतरंगी कहानियां
- चटपटी फिल्मी और भोजपुरी गॉसिप




