सोहेल खान के घर पर हुई अलाना पांडे की हल्दी सेरेमनी, पहुंचा आधा बॉलीवुड

इन दिनों शादियों को सीजन चल रहा है हाल ही में स्वरा भास्कर की हल्दी और मेहंदी सेरेमनी हुई थी अब इसी बीच एक एक्ट्रेस मॉडल की शादी होने जा रही है जिसकी हल्दी सेरेमनी सोहेल खान के घर रखी गई. जी हां, बीते दिन सोहेल खान के चिक्की पांडे और डैनी पांडे की बेटी अलाना पांडे की हल्दी हुई है. जिसकी फंक्शन सोहेल खान के घर पर रखा. बताया जा रहा है कि चिक्की और सोहेल काफी करीबी इसी वजह से हल्दी फंक्शन सोहेल के घऱ पर रखा गया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Alanna Panday (@alannapanday)

आपको बता दे, कि अलाना पांडे (Alana Panday) ने अपनी मेहंदी में फ्लोरल लहंगा पहन रखा है। वह अपनी मां के साथ पहुंची थी. उन्होंने मैक्रे के साथ अपनी ड्रेस को ट्विनिंग किया हुआ था. उनके इस खास मौके पर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप अपने बॉयफ्रेंड के साथ स्पॉट हुईं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ETimes (@etimes)

इनके अलावा मां डैनी पांडे ( Deanne Panday) ने भी अपना जलवा बिखेरा. साथ ही सलमान खान के परिवार से भी लोग आए. सलमा खान और हेलन भी साथ में नजर आईं.अलाना पांडे और मैक्रे के प्री-वेडिंग फंक्शन में अनन्या पांडे भी मां भावना पांडे के साथ स्पॉट हुईं. वह दोनों भी ट्रेडिशनल अटायर में दिखाई दीं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Alanna Panday (@alannapanday)

अलाना पांडे और मैक्रे के फंक्शन में बाबा सिद्दीकी, जीशान सिद्दीकी समेत उनके दोस्त-यार भी दिखाई दिए. सभी ने पेस्टल कलर के ट्रेडिशनल आउटफिट कैरी किए हुए थे. बॉबी देओल भी अपनी पत्नी तान्या देओल भी अपने ‘आश्रम’ वाले अवतार में नजर आए.

कौन है अलाना पांडे

बता दें कि अलाना पांडे बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे की चचेरी बहन हैं. वह पेशे से डिजिटल क्रिएटर हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 1 मिलियन फॉलोवर्स हैं. वह कैलिफोर्निया की रहने वाली हैं. आइवर मैक्रे के साथ उन्होंने वहां पर कई सारी इंटीमेट फोटोज पोस्ट की हैं.

Bigg Boss 16: प्रियंका की हार से हैरान हुए सलमान खान, अकिंत भी हुए इमोशनल

bigg boss 16 finale : बिग बॉस सीजन 16 ने इस साल काफी धमाल मचाया है. शो हर दिन टीआरपी की रेस में रहा है वही, अब बिग बॉस फिनाले हो चुका है और अपना विजेता भी चुन लिया गया है. जी हां, बिग बॉस की ट्रॉफी ना तो प्रियंका के हाथ लगी, ना ही शिव ठाकरे के, ट्रॉफी का विजेता कोई और ही बना है जिससे देख सलमान खान भी दंग रह गए है.

आपको बता दें, बिग बॉस 16 का विनर एम सी स्टेन हुए ह . उन्होंने अपने नेचर से सभी का दिल जीत लिया और ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया है.जिससे उनके फैंस बेहद ही खुश नज़र आ रहे है वही, दूसरी तरफ प्रियंका की हार से सभी को हैरानी हुई है इतना ही नहीं, उनके खुद के बॉयफ्रेंड भी इस बात पर इमोशनल हो गए है.

पूरे सीजन के दौरान प्रियंका इकलौती ऐसी कंटेस्टेंट रहीं जो अकेले तो खेली ही खेली, बल्कि सभी के खिलाफ अपनी बुलंद आवाज को उठाती हुई नजर आईं. हर दिन ट्विटर पर प्रियंका ट्रेडिंग में बनी रही. अब भी भले ही विनर एमसी स्टैन हो, लेकिन ट्विटर पर प्रियंका ही ट्रेंड कर रही हैं. सलमान खान ने जब टॉप 2 के नाम अनाउंस किए तो, प्रियंका को घर छोड़कर बाहर पड़ा. लेकिन इस दौरान भी वह मुस्कुराती हुई घर से बाहर आईं. प्रियंका का ये हौसला देख सलमान खान खुद को उनकी तारीफ करने से रोक नहीं पाए. उन्होंने कहा, पूरे सीजन में अकेले खेलती, रही 15-16 लोगों से अकेले लड़ीं, साथ छूटने के बाद भी वो इस तरह घर से बाहर आ रही है. सलमान ने कहा कि उनके पैरेंट्स और फ्रैंड्स का भी यही कहना था कि प्रियंका ही विनर होगी. सलमान ने पहली इस तरह से प्रियंका की तारीफ की.

बता दें, कि सलमान ने अंकित गुप्ता से भी सवाल किया क्या उन्हें प्रियंका पर प्राउड है. सलमान के सवाल का जवाब देते हुए अंकित काफी इमोशनल हो गए. उनकी आंखों से आंसू बहने लगे. अंकित का ये रुप प्रियंका के लिए पहली बार देखने को मिला. वहीं जब प्रियंका स्टेज पर मुस्कुराती हुई आईं. तो सलमान भी उनकी तारीफ करते हुए नजर आए. हालांकि सलमान की बातों से ऐसा लगा कि वो खुद भी कलर्स के इस फैसले खुश नहीं थे.

फिर साथ नजर आएंगे शाहरुख और सलमान खान, पठान हिट होते ही राइटर्स ने दिया हिंट

बॉलीवुड के स्टार इन दिनों अपनी फिल्म पठान को लेकपर सुर्खियों में है, फिल्म देश में ही नहीं विदेश में भी धूम मचा रही है फिल्म ने एक हफ्ते में ही ताबड़तोड़ कमाई कर ली है. साथ ही समीक्षकों को भी शाहरुख खान की ‘पठान’ खूब पसंद आ रही है. बता दें कि फिल्म में सलमान खान के कैमियो ने चार चांद लगा दिया था. इसके बाद से ही दर्शक दोनों को एक मूवी में फिर से साथ देखने के लिए बेताब हैं. ‘पठान’ की सफलता के बाद से ही यह अनुमान भी लगाया जा रहा था कि दोनों स्पाई यूनिवर्स मूवी के लिए फिर से साथ नजर आ सकते हैं. इस मामले पर अब खुद ‘पठान’ के राइटर ने भी चुप्पी तोड़ी है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

आपको बता दें, कि एक इंटरव्यू के दौरान ‘पठान’ राइटर श्रीधर राघवन से सवाल किया गया कि क्या शाहरुख खान और सलमान खान को ‘टाइगर’ से इतर किसी दूसरी मूवी में साथ देखने की उम्मीद की जा सकती है? इसपर उन्होंने जवाब दिया, “हम हर चीज की उम्मीद कर सकते हैं.” श्रीधर राघवन ने दो हीरो से जुड़े प्रोजेक्ट की संभावनाओं के बारे में भी बातचीत की. उन्होंने कहा, “इसे इस तरह देखते हैं कि अगर आप भाई-बहन हो तो आप लोग दिवाली पर जरूर मिलोगे. है ना? किसी एक बिंदू पर आप साथ होंगे. तो मुझे यकीन है कि यहां बहुत सारे संयोजन और परिवर्तन भी होंगे. हमारी सोच यह है कि हम इन किरदारों को जितना ज्यादा एंजॉय कर सकें करें”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

श्रीधर राघवन ने सलमान खान और शाहरुख खान की मूवी पर हिंट देते हुए आगे कहा, “मैं सामने बैठे शख्स (दर्शक) को ध्यान में रखकर चीजें लिखता हूं. मुझे लगता है कि हम सभी उस चीज से गुजरते हैं और मुझे यह भी लगता है कि ऐसा करना मजेदार होगा. मेरी सोच है कि कोशिश करते हुए हम इसे पूरा भी जरूर करेंगे.

Bigg Boss 16: सुंबुल के पिता ने मांगी बेटी से माफी, जाने क्या है वजह

कलर्स टीवी का रिएलिटी शो बिग बॉस इन दिनों मीडिया की सुर्खियो में है हाल ही घर में फैमिली वीक मनाया गया है जिसमें सभी कंटेस्टेंट के घरवाले बिग बॉस हाउस में पंहुचे औऱ अपने-अपने घरवालों से मिले. अब तक बिग बॉस के हाउस में साजिद खान (Sajid Khan), प्रियंका चाहर चौधरी, शिव ठाकरे, एमसी स्टेन, अर्चना गौतम और निमृत के परिवार से एक-एक सदस्य की एंट्री हो चुकी है. वहीं, शो में जल्द ही सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan) के ताऊजी भी नजर आएंगे. सुंबुल के पिता शो में शामिल नहीं हो पाए, जिस पर उन्होंने अपना दुख जाहिर किया है. उन्होंने एक नोट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी बेटी सुंबुल से माफी मांगी है.

दरअसल, इंस्टाग्राम पर सुंबुल तौकीर खान के पिता ने एक लंबा चौड़ा नोट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बेटी से न मिल पाने का दुख जताया है. इस नोट में उन्होंने लिखा, ‘प्यारी बेटा सुंबुल, पापा का ढेर सारा प्यार और दुआएं. शायद ये पहली बार होगा कि हम दोनों एक-दूसरे से इतने दूर रहे हैं. आज जब तुम्हें मेरी सबसे ज्यादा जरूरत है तो मैं तुम्हारे पास नहीं हूं. जब मैं एपिसोड में बाकी के सभी कंटेस्टेंट्स के परिवारवालों को अपने बच्चों से मिलते देख रहा हूं तो मेरा दिल भारी हो रहा है. दिल तो ये कह रहा है कि दौड़ता हुआ आऊं और तुमको अपने गले से लगा लूं और चीख-चीखकर सबसे कहूं- ये मेरी शेरनी बेटी है.

इसके आगे नोट में लिखा है, ‘मैं हमेशा तुम्हारे साथ रहा. चाहे वो स्कूल ले जाना हो या वहां से लेकर आना है. या फिर तुम्हें अपने कंधे पर बैठकर बाजार जाना हो. शूट हो या घूमना-फिरना हो. हर पर तुम्हारे साथ रहा. बेटा मुझे माफ कर देना कि इस फैमिली वीक में मैं तुमसे मिलने नहीं आ सका. मगर मेरी दुआएं हमेशा तुम्हारे साथ हैं. बस ये लिखकर अपने दिल को हल्का कर रहा हूं. इसमें फर्क महसूस करता हूं कि मैं सुंबुल तौकीर का पापा हूं. ढेर सारा प्यार बेटा.

पहले आ चुके है सुबुंल के पिता

बता दें कि सुंबुल तौकीर खान के पिता पहले शो में आ चुके हैं. वीकेंड का वार के एक एपिसोड में सुंबुल के पिता ने अपनी बेटी को अपने दिमाग से गेम खेलने की बात कही थी. इसके अलावा, एक बार बिग बॉस द्वारा एक्ट्रेस और उनके पापा की फोन पर भी बात करवाई गई है. इतना ही नहीं, एक बार सलमान खान के सामने सुंबुल, टीना और शालीन भनोट के माता-पिता आए थे. तब उन्होंने तीनों कंटेस्टेंट के माता-पिता से उनके खेल पर चर्चा की थी.

Bigg Boss 16 : आउट औफ कंट्रोल हुई सुंबुल, साजिद खान को जोड़ने पड़े हाथ

बिग बॉस16 (BiggBoss16) इन दिनों मीडिया की सुर्खियों में बना हुआ है वही, टीआऱपी रेस में भी सबसे आगे चल रहा है ऐसे में घर वालें भी शो का पूरा आनंद उठा रहे है शो में होने वाली लड़ाई औऱ दोस्ती दर्शकों को खूब लुभा रही है. ऐसे में अब सुंबुल तौकीर खान अपना आपा खो बैठी और साजिद खान को हाथ तक जोड़ने पड़े आइए जानते है पूरी खबर.

आपको बता दें, कि बिग बॉस के मेकर्स की ओर से जारी किए गए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि सुंबुल किस तरह अपना आपा खो बैठी है और साजिद खान उनकी हरकतों को लेकर हाथ तक जोड़ने पड़े. जी हां, पहले सुबुंल खान अब्दू रोजिक से बातचीत करती है और उन्हे अपने पास से जाने के लिए कहती है, कही औऱ बैठने की सलह देती है. इसके बाद जैसा की वीडियो में दिखाया गया है कि सुंबुल अकेली डांस करती हुई लीविंग एरिया में जाती है. तभी निमृत उनके बारे में कहती है कि सुबुंल प्रेशर कुकर की तरह है जो एक ही बार में फटती है औऱ आउट औफ कंट्रोल हो जाती है. इतना ही नहीं इसके बाद साजिद खान कहते है कि सुंबुल तूने हमारा सर खा लिया है अब मैं तेरे आगे हाथ जोड़ता हू औऱ सौरी कहती हूं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by TellyMela (@tellymela)

बता दें, कि इस बार आऩे वाले वीकेंड के वार पर सलमान खान सबकी क्लास लगाएंगे. जिसे टीना औऱ शालीन पर भड़कते नज़र आएंगे तो एस सी स्टेन और अर्चना की भी क्लास लगाते नज़र आएंगे.

Bigg Boss 16 : क्या फेक है शालीन-टीना का प्यार, सलमान खान ने किया ऐलान

बिग बॉस16 (BiggBoss16) इन दिनों मीडिया की सुर्खियों में बना हुआ है वही, टीआऱपी रेस में भी सबसे आगे चल रहा है ऐसे में घर वालें भी शो का पूरा आनंद उठा रहे है और शालीन-टीना के प्यार को फेक बता रहे है.

जी हां. आने वाला वीकेंड का वार इस बार टीना दत्ता और शालीन भनोट के लिए काफी हंगामेदार होने वाला है. आने वाले एपिसोड में सुपरस्टार सलमान खान टीवी एक्ट्रेस टीना दत्ता और शालीन भनोट की नेशनल टीवी पर जमकर क्लास लगाने वाले हैं. बीते हफ्ते टीना दत्ता और शालीन भनोट ने दर्शकों और घरवालों को अपने बर्ताव से बुरी तरह कंफ्यूज कर दिया था. टीना दत्ता और शालीन भनोट अपने रिश्ते की उलझन में हर किसी को उलझाते दिखे. एमसी स्टेन के लिए आयोजित हुए कंसर्ट में बुरी लड़ाई के बाद अदाकारा टीना दत्ता और शालीन भनोट के रोमांटिक डांस ने हर किसी को हैरान कर दिया था. अब इस मुद्दे को सलमान खान वीकेंड का वार में उठाने वाले हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by TellyMela (@tellymela)

आपको बता दें, कि बिग बॉस के मेकर्स की ओर से जारी किए गए प्रोमो वीडियो में इसकी एक झलक दिखाई गई.जहां सलमान खान टीना दत्ता से पूछते हैं कि वो क्या और किसके साथ खेल रही हैं? इस पर टीना दत्ता कहती हैं, ‘सर मैं एक्ट नहीं करती. मैंने शालीन को भी कहा है कि हम साथ नहीं हो सकते.’ इसके बाद सलमान खान टीना दत्ता को गुस्से में बताते हैं कि उनके गेम में कोई निरंतरता नहीं है. वो कमजोर पड़ती हैं तो शालीन के पास चली जाती हैं. मजबूत होती हैं तो उसे छोड़कर चली जाती हैं. इसके बाद सलमान खान पार्टी का मुद्दा उठाकर बोलते हैं कि अभी लड़ाई हुई और जैसे ही म्यूजिक चला चिपक गए.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by TellyMela (@tellymela)

इसी सब हरकतों को देखते हुए सलमान दोनों की जमकर क्लास लगाते है और पूछते है कि क्या वहां कोई और नहीं था जिसके साथ डांस किया जा सके या चिपका जा सके. सलमान खान कहते हैं कि ये रिश्ता फेक है. हालांकि इस बातचीत के बीच में शालीन भनोट भी कूदते हैं. वो सुपरस्टार से कहते हैं, ‘सर आप उसके साथ ज्यादा हार्ड मत होइए’ इस पर सलमान खान भड़क कर उससे दोबारा पूछते हैं कि उन्होंने क्या कहा. जिस पर शालीन भनोट चुप हो जाते हैं. इतना ही नहीं, आने वाले वीकेंड का वार में सुपरस्टार सलमान खान एमसी स्टेन और अर्चना गौतम की भी क्लास लगाने वाले हैं.

सलमान खान के बॉडी डबल का हार्ट अटैक से हुआ निधन

बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक बार फिर सदमें की खबर आ गई है, राजू श्रीवास्तव के बाद से सलमान खान के बॉडी डबल के नाम पर मशहूर  सागर सलमान पांडे का निधन हो गया है. 50 साल के सागर सलमान पांडे का निधन जिम में वर्क आउट के दौरान हुआ है.

घटना दोपहर 1बजे की है, इनके मौत से पूरी इंडस्ट्री में सदमें की खबर छा गई है, सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. खबर के मुताबिक ट्रेड मिल पर दौड़ते हुए सागर कुमार पांडे की मौत हुई है. आनन फानन में उन्हें अस्पताल में पहुंचाया गया लेकिन वहां जाने के बाद पता चला की उनकी मौत हो गई है.

जब बाला साहेब अस्पताल में भर्ती करवाया गया तो वहां पर पता चला कि उनकी मौत हो गई है, बता दें कि उन्होंने अपने कैरियर की शुरुआत फिल्म कुछ कुछ होता है से कि थी, जिसमें उन्होंने सलमान खान के बॉडी डबल के तौर पर काम किया था.

रिपोर्ट के मुताबिक सलमान पांडे अभी तक 50 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं. लॉकडाउन के समय सागर पांडे की हालत एकदम से खराब हो गई थी, उस वक्त सलमान खान ने उनकी मदद की थी. इसके साथ ही सलमान खान ने जूनियर आर्टिस्ट की भी मदद 3-3 हजार रुपय देकर की थी.

बिग बॉस 16 : शो को मिला पहला कपल जानें उनके नाम

अभीनेता सलमान खान पिछले कई सालों से बिग बॉस को होस्ट करते आ रहे हैं. और जल्दी ही एक बार फिर बिग बॉस के साथ वापसी करने वाले हैं इस शो में. सलमान खान को एक बार फिर शो को होस्ट करते देखने के लिए लोग काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं.

अभी तक सिर्फ एक ही कंटेस्टेंट का नाम सामने आय़ा है लेकिन बहुत सारे कंटेस्टेंट प्रोमो में आएं हैं लेकिन उनका चेहरा सामने नजर नहीं आ रहा है. शेयर किए गए प्रोमो में सलमान खान कह रहे है कि आप दोनों का रिश्ता क्या है. इस पर प्रियंका कहती है कि सर हमारा रिश्ता अलग है,

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

हम दोनों चाहे एक दूसरे से एकदम बात न करें लेकिन फिर भी एक-दूसर् कि केयर करेंगे, सलमान खान इस पर क्यूट अंदाज में रिएक्ट कर रहे हैं. प्रियंका चौधरी और अंकित गुप्ता को देखकर फैंस काफी ज्यादा खुश हैं. बता दें कि प्रियंका चौधरी और अंकित गुप्ता की जोडी को लोगों ने सीरियल उड़ारियां में एक साथ नजर आ रहे हैं.

गौरतलब है कि इस शो कि शुरुआत अक्टूबर में होगी, इस बार 105 दिन लोग घर में कैद रहेंगे. रात 10 बजे इस शो को प्रसारित किया जाएगा.

Bigg Boss 16 : सलमान को मिली 1000 करोड़ फीस ? जानें सच

सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग शो बिग बॉस16 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं, सलमान खान के इस शो को लेकर हर दिन कई तरह की बातें हो रही हैं, इसी में से एक बात यह निकलकर आई है कि सलमान को इस शो के लिए 1000 करोड़ रुपय मिल रहे हैं.

जैसे ही यह खबर मार्केट में आई चर्चा में छा गई, वही सलमान खान से जब एक्ट्रेस गौहर खान ने यह सवाल पूछा कि इतने पैसे कहा से आएं तो उन्होंने जवाब में कहा कि यह गलत खबर आपको मिली है, यह सच्चाई नहीं है. सच्चाई कुछ औऱ है. ”

आगे सलमान ने कहा कि अगर मुझे इतने पैसे मिल जाते तो मैं जीवन में कभी काम न करुं, मैं अपने जीवन में खूब आगे बढूं और अपने वकीलों की  फीस देता रहूं, सलमान ने कहा कि ये मीडिया वाले कुछ भी कहते हैं, यह कहने से पहले सोचते नहीं हैं, इन्हें ये पता नहीं है कि इडी और इंक्मटेक्स डिपार्टमेंट वाले भी देख रहे हैं.

फिस केे सिलसिले में आगे सलमान खान ने कहा कि एक दिन ऐसा आएगा जब मुझे फीस मिलेगा और मैं अपने सारे खर्चों को सही से कर पाउंगा. शुक्रवार को बिग बॉस 16 टीवी पर आएगा.

BIGG BOSS 16: सलमान खान के घर में होगी इन कंटेस्टेंट की एंट्री , जाने इनके नाम

बॉलीवुड के सुपर स्टार सलमान खान के पसंदीदा शो बिग बॉस 16 का इंतजार हर साल लोगों को रहता है. यह शो 1 अक्टूबर को प्रसारित होने वाला है. जिसमें कई सारे कंटेस्टेंट हिस्सा लेने वाले हैं. इन सभी के बीच रोज नए-नए सितारों का नाम आ रहा है.

जिसकी वजह से लोगों का उत्साह चर्म सीमा पर है. बिग बॉस 16 में दमदार धमाका होने वाला है, जिससे बाकी लोगों की टीआरपी पे भी असर पड़ेगा, एक खबर में खुलासा हुआ है कि कनिका मान इस शो का हिस्सा नहीं बनने वाली हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by The Khabri (@realthekhabri)

खबर है कि इस शो का हिस्सा जन्नत जुबैर , मदराक्षी मुंडेला , टीना दत्ता,शालीन भट्ट हिस्सा बन सकते हैं. सलमान खान हमेशा की तरह इस बार भी बिग बॉस 16 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं.  दरअसल, यह टीवी शो एक ऐसा शो है जिसे देखना हर कोई पसंद करता है.

देश ही नहीं विदेशों में भी इस शो की काफी ज्यादा चर्चा होती है. इस शो को देखने के लिए हर साल यूजर्स के अंदर एक नए तरह के उत्साह को देखा जाता है. वहीं खबर है कि कुंडली भाग्य के  संजय गगनी इस शो का हिस्सा बनने वाले हैं.

सलमान खान ने प्रोमो में ये भी दिखाया है कि इस बार घर में कंटेस्टेंट की एंट्री अलग तरह से होगी जहां पर कंटेस्टेंट घोड़े पर चढ़कर आएंगे

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें