‘अनुपमा’ के प्रोड्यूसर Rajan Shahi ने नई एंट्री को लेकर लगाई मुहर, नहीं होगी ‘वनराज शाह’ की छुट्टी

स्टार प्लस का पॉपुलर शो ‘अनुपमा’ लगातार सुर्खियों में छाया हुआ है. कई दिनों से खबर आ रही थी कि वनराज यानी सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) का ‘अनुपमा’ से पत्ता कटने वाला है. अब इस खबरों पर शो के प्रोड्यूसर राजन शाही (Rajan Shahi) ने चुप्पी तोड़ी है. आइए बताते हैं, क्या कहा है शो के प्रोड्यूसर ने.

‘अनुपमा’ के प्रोड्यूसर राजन शाही (Rajan Shahi)  ने कहा है कि शो में नई एंट्री जरूर होगी लेकिन इसका मलतब यह नहीं कि सुधांशु पांडे शो से बाहर हो रहे हैं. रिपोर्ट के अनुसार राजन शाही ने आगे कहा, ‘सुधांशु पांडे शो का एक अभिन्न हिस्सा हैं और वो हमारे वनराज शाह बने रहेंगे. जहां तक ​​नई एंट्री की बात है. इस शो में जल्द ही एक नया करैक्टर शामिल होगा लेकिन उसकी कास्टिंग अभी नहीं हुई है.

ये भी पढ़ें- ‘दिलीप कुमार’ की मौत से भावुक हुए अमिताभ बच्चन, Tweet किया ये इमोशनल पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by StarPlus (@starplus)

 

उन्होंने आगे कहा कि अनुपमा शो को प्यार देने और इसे डेली लाइफ का हिस्सा बनाने के लिए मैं दर्शकों का आभारी हूं. हम दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे. नई की एंट्री को लेकर हम जल्द ही घोषणा करेंगे.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rajan Shahi (@rajan.shahi.543)

 

शो के प्रोड्यूसर राजन शाही ने इस खबर पर मुहर लगा दी है कि सुधांशु पांडे शो में वनराज शाह बने रहेंगे. और दर्शकों को एंटरटेन करते रहेंगे.

ये भी पढ़ें- Barrister Babu: सौतेली सासू मां ने की नई बोंदिता की जमकर तारीफ, कही ये बात

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rajan Shahi (@rajan.shahi.543)

 

सीरियल ‘अनुपमा’ की करेंट ट्रैक की बात करे तो अनुपमा, वनराज शाह को अपनी डांस अकादमी के छोटा सा कैफे खोलने के लिए बोलती है, तो काव्य को इस बात पार काफी गुस्सा आता है. और वह उसे खरी-खोटी सुनाती है. तो दूसरी तरफ इस फैसले से बा और बाबूजी काफी खुश होंते हैं क्योंकि अनुपमा उनके बेटे वनराज को सपोर्ट करती दिखाई दे रही हैं.

‘अनुपमा’ से होगी वनराज की छुट्टी? जानिए इस खबर की सच्चाई

स्टार प्लस का मशहूर सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupamaa) टीआरपी लिस्ट में अपना कब्जा बनाए हुए है. मकर्स इस शो में नए-नए ट्विस्ट लाते है, जिससे दर्शकों का दिलचस्पी बढ़ता जा रहा है. कुछ दिनों से खबर आ रही है कि इस शो में नए शख्स की एंट्री होने वाली है. तो आइए बताते है, क्या है पूरा मामला.

खबर यह आ रही थी कि मेकर्स ‘अनुपमा’ के वनराज यानी सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) को जल्द ही रिप्लेस करने वाले हैं, जी हां, इस खबर को सुनने के बाद फैंस हैरान हो गए थे. तो ऐसे में अनुपमा फेम समर यानी पारस कलनावत ने इस खबर पर चुप्पी तोड़ी है.

ये भी पढ़ें- ‘दिलीप कुमार’ की मौत से भावुक हुए अमिताभ बच्चन, Tweet किया ये इमोशनल पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sudhanshu Pandey (@sudanshu_pandey)

 

समर यानी पारस कलनावत ने इस खबर की सच्चाई बताया है. रिपोर्ट के अनुसार पारस कलनावत ने कहा है कि मेकर्स फिलहाल वनराज के किरदार में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं करने वाले हैं. जी हां, सही सुना आपने. सुधांशु पांडे को रिप्लेस करने की खबर को भी पारस कलनावत ने गलत बताया है.

 

खबरों के अनुसार पारस कलनावत ने कहा, मुझे नहीं लगता कि इस खबर में किसी तरह की कोई सच्चाई है. मेकर्स सुधांशु पांडे को रिप्लेस करने की योजना नहीं बना रहे हैं. उन्होंने आगे ये भी कहा कि मुझे समझ नहीं आ रहा है कि इस तरह की अफवाहें कौन फैला रहा है.

ये भी पढ़ें- ‘अनुपमा’ की ‘नंदिनी’ असल जिंदगी में हैं धाकड़, वायरल हुआ बॉक्सर अवतार

 

पारस ने बताया कि सुधांशु पांडे सीरियल ‘अनुपमा’ को छोड़कर कहीं नहीं जा रहे हैं. प्रोडक्शन हाउस ने ऐसा कोई भी फैसला नहीं लिया है. वे इस समय शो के लिए लगातार शूटिंग कर रहे हैं.पारस कलनावत ने ये भी बताया कि फिलहाल ‘अनुपमा’ से कोई रिप्लेस नहीं हो रहा है.

काव्या ने इशारों-इशारों में उड़ाया ‘अनुपमा’ का मजाक, वायरल हुआ वीडियो

टीवी शो अनुपमा (Anupamaa) के एक्टर्स सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वे अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े पलों को फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं. फैंस को भी इनके पोस्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है.

‘अनुपमा’ के सेट से अक्सर कोई तस्वीर या वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है. हाल ही में अनुपमा यानी रूपाली गागुली ने इंस्टाग्राम पर एक दिलचस्प वीडियो शेयर किया था. इस वीडियो में रूपाली गांगुली अपनी पसंद और नापसंद के बारे में बता रही हैं.

ये भी पढ़ें- टीवी शो ‘आनंदी गांव की लाडली’ में नजर आएंगी ‘चंद्रकांता’ एक्ट्रेस ऋतु श्री, देखें Photos

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rups (@rupaliganguly)

 

एक्ट्रेस का ये वीडियो जमकर वायरल हुआ और फैंस ने इसे खूब पसंद किया. दरअसल एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर चल रहे एक ट्रेंड को फॉलो किया हैं.

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि रूपाली गांगुली हाथ जोड़कर रिक्वेस्ट कर रही है कि उनकी तरह लोग भी पेट्स को खरीदे नहीं बल्कि गोद लें. तो अब वहीं काव्या यानी मदालसा शर्मा, रूपाली गांगुली की कॉपी करती दिखाई दीं.

 

जी हां, काव्या ने एक सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो को देखने के बाद आपको भी लगेगा कि वह इशारों-इशारों में रूपाली गांगुली का मजाक उड़ा रही हैं.

ये भी पढ़ें- Barrister Babu: सौतेली सासू मां ने की नई बोंदिता की जमकर तारीफ, कही ये बात

 

हाल ही में खबर आई थी कि रूपाली गांगुली और सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) के बीच कोल्ड वॉर चल रही है. इतना ही नहीं ये भी बताया जा रहा था कि मदालसा शर्मा और रूपाली गांगुली के बीच भी कुछ अनबन चल रही है.

शो के अपकमिंग एपिसोड में खूब धमाल होने वाला है.  काव्या जल्द ही कोई नया प्लान करने वाली है जिससे अनुपमा घरवालों से दूर हो जाएगी.

इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती के साथ ‘अनुपमा’ कर चुकी है रोमांस, 24 साल पहले बनी थीं एक्टर की हीरोइन

टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupamaa) इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है. शो के लेटेस्ट ट्रैक में किंजल घर के कामों को लेकर बा से बहस करती है, तो वहीं अनुपमा उसे समझाती है. लेकिन किंजल पर अनुपमा की बातों का कोई असर नहीं हो रहा. शो के अपकमिंग एपिसोड में खूब धमाल होने वाला है. हाल ही में काव्या यानी मदालशा शर्मा के ससुर ‘बॉलीवुड के सुपरस्टार’ मिथुन चक्रवर्ती सीरियल के सेट पर पहुंचे. उन्होंने शो के कलाकारों के साथ खूब मस्ती की.

मिथुन चक्रवर्ती अपनी बहू मदालसा के अलावा शो की लीड एक्ट्रेस रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) से भी मुलाकात की. जी हां, उन्होंने सभी के साथ फोटो भी क्लिक करवाई. तो वहीं अनुपमा ने मिथुन के साथ फोटो शेयर करते हुए खूबसूरत नोट लिखा है.

ये भी पढ़ें- TMKOC: दिव्यांका त्रिपाठी बनेंगी ‘दयाबेन’? एक्ट्रेस ने किया खुलासा

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rups (@rupaliganguly)

 

रुपाली गांगुली ने बताया है कि बतौर हीरोइन वह पहली बार मिथुन चक्रवर्ती के साथ नजर आई थीं. उन्होंने बताया कि जब मैं 4 साल की थी तब मैंने पहली बार कैमरे का सामना किया था. रुपाली ने लिखा है कि फिल्म के सेट पर पापा और मिथुन से बहुत दांट पड़ती थी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rups (@rupaliganguly)

आपको बता दें कि रुपाली गांगुली उम्र में मिथुन चक्रवर्ती से 27 साल छोटी हैं. मिथुन चक्रवर्ती और रुपाली गांगुली ने 1996 में आई फिल्म ‘अंगारा’ में साथ काम किया था.  इस फिल्म में रुपाली मिथुन की हीरोइन थीं. और उन्होंने गुलाबी का किरदार निभाया था.  इस फिल्म को उनके पिता यानी मशहूर डायरेक्टर अनिल गांगुली ने डायरेक्ट किया था.

ये भी पढ़ें- Anupamaa: काव्या की हां में हां नहीं मिलाई नंदू! नाराज हुईं मदालसा शर्मा, देखें Video

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rups (@rupaliganguly)

 

रुपाली गांगुली की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने 8 साल पहले अश्विन वर्मा से शादी की. रुपाली शादी के 12 साल पहले से अश्विन को जानती थी. अश्विन उनके बेस्ट फ्रेंड हुआ करते थे.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rups (@rupaliganguly)

 

एक इंटरव्यू के अनुसार रुपाली गांगुली ने  बताया था कि वो अश्विन को किसी और के साथ शादी करते नहीं देखना चाहती थीं. रुपाली के मुताबिक, हमारा रिश्ता कुछ ऐसा था कि कभी प्रपोज करने की जरूरत नहीं पड़ी.

Anupamaa: काव्या की हां में हां नहीं मिलाई नंदू! नाराज हुईं मदालसा शर्मा, देखें Video

टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupamaa) को दर्शक काफी पसंद करते हैं. यह शो लगातार टीआरपी लिस्ट में नम्बर वन पर अपना कब्जा जमाए हुए है. इस शो में इन दिनों महाट्विस्ट देखने को मिल रहा है.  जिससे दर्शकों का भरपूर मनोरंजन हो रहा है.

इस शो के कलाकार सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं. वे अपनी फोटोज और वीडियो शेयर करते रहते हैं. वे अक्सर वे साथ में मस्ती करते हुए वीडियो फैंस के साथ शेयर करते हैं.

 

हाल ही में अनुपमा की काव्या यानि मदालसा शर्मा ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह नंदिनी यानी अनघा भोसले के साथ नजर आ रही हैं.

ये भी पढ़ें- GHKKPM: सई से पति होने का हक मांगेगा विराट, आएगा ये धमाकेदार ट्विस्ट

बता दें कि शो में अक्सर दोनों को एक-दूसरे के खिलाफ खड़े दिखाया जाता है. लेकिन इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दोनों रियल रियल लाइफ में काफी अच्छी दोस्त हैं.

 

इस वीडियो में दोनों अपने दोस्ती को लेकर सवाल-जवाब देती नजर आ रही हैं. मदालसा शर्मा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि ‘रियल लाइफ में काव्या और नंदू’

 

अनुपमा सीरियल में इन दिनों दिखाया जा रहा है कि कव्या, अनुपमा को घर से निकालने का प्लान बना रही है तो वहीं पूरा परिवार अनुपमा (Rupali Ganguly) का समर्थन करता हुआ दिखाई दे रहा है. सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि किंजल अनिपमा के खिलाफ होगी. ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या अनुपमा किंजल को समझा पाएगी या उन दोनों का रिश्ता टूट जाएगा?

ये भी पढ़ें- कमाल राशिद खान बदनामी से कमाया नाम

 

‘अनुपमा’ के वनराज फैन के निधन से हुए दुखी, शेयर किया ये पोस्ट

 टीवी का मशहूर सीरियल अनुपमा फेम सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) ने  एक फैन को खो दिया है, जिससे वह काफी दुखी है. उन्होंने  फैन की मौत पर शोक जताई है. एक्टर ने फैन की मौत को लेकर इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट किया है.

अनुपमा के वनराज ने अपने फैन की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट किया है. दरअसल एक्टर ने फैन के इंस्टाग्राम अकाउंट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है. इसमें आप देख सकते हैं कि इस स्क्रीनशॉट में रूपाली गांगुली के बहुत बड़े फैन होने का दावा किया गया था.

anupama

सुधांशु पांडे ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फैन के इंस्टाग्राम पेज का एक स्क्रीनशॉट शेयर करते लिखा है कि @anupama_sparkale के परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना. हमने एक रॉयल फैन और उनका आशीर्वाद खो दिया है.

ये भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: विराट के जाते ही नया प्लान बनाएगी पाखी, होगा सई का जीना दुश्वार

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sudhanshu Pandey (@sudanshu_pandey)

 

आपको बता दें कि कुछ दिनों से रूपाली गांगुली और सुधांशु पांडे के बीच अनबन की खबरे आ रही है. बताया जा रहा था कि दोनों के बीच कोल्ड वार चल रहा है. इतना ही नहीं ये भी खबर आई थी कि सेट पर दो ग्रुप बनाए गए हैं. लेकिन इसी बीच सुधांशु पांडे ने अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी. एक्टर ने कहा कि रूपाली और मैं अच्छे को-एक्टर्स और दोस्त भी हैं. हमारे बीच कुछ भी गलत नहीं है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sudhanshu Pandey (@sudanshu_pandey)

 

उन्होंने आगे कहा कि कई बार दो एक्टर्स के बीच मतभेद होना बहुत कॉमन है और ये चीजें किसी भी दिन हो सकती हैं. अक्सर ऐसा होता है जब आप ‘किसी बात पर सहमत न हों और थोड़ा परेशान हो जाएं लेकिन फिर बात खत्म हो गई. उन्होंने ये भी कहा कि ऐसा न केवल सेट पर काम करने वाले एक्टर्स के साथ होता है, यह घर पर भी दो व्यक्तियों के बीच होता है.

ये भी पढ़ें- ‘अनुपमा’ असल जिंदगी में है Sarabhai Vs Sarabhai की नटखट मोनिशा, देखें Video

अनुपमा सीरियल के लेटेस्ट ट्रैक में दिखाया जा रहा है कि काव्या, अनुपमा को घर से निकालने के लिए कुछ भी  करने को तैयार है. अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि किंजल अनिपमा के खिलाफ होगी. शो के अपकमिंग एपिसोड में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या काव्या का प्लान सक्सेस होगा?

‘अनुपमा’ असल जिंदगी में है Sarabhai Vs Sarabhai की नटखट मोनिशा, देखें Video

छोटे पर्दे का फेमस सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupamaa) फेम रुपाली गांगुली इन दिनों अक्सर सुर्खियों में छायी रहती है. शो में वह अपने किरदार से दर्शकों का दिल जीत रही हैं. रुपाली गांगुली को अनुपमा के किरदार में दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. इस किरदार के कारण वह घर-घर में मशहूर हैं.

कुछ फैंस का मनना है कि रुपाली गांगुली अपने किरदार ‘अनुपमा’  की तरह ही रियल में भी होंगी लेकिन एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर बताया कि रियल लाइफ में वह कैसी हैं.

ये भी पढ़ें- खुशी कपूर ने पर्पल बिकिनी में दिखाया ग्लैमरस अंदाज, बहन जाह्नवी कपूर को दी मात

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rups (@rupaliganguly)

 

जी हां, हाल ही में ‘अनुपमा’ यानी रुपाली गांगुली ने एक वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर आप हैरान हो जाएंगे. रुपाली ने बताया है कि वो रियल लाइफ में बिलकुल अलग हैं. रुपाली गांगुली ने अपने पुराने शो ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ (Sarabhai Vs Sarabhai) का एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्हें कई अवतार में देखा जा सकता है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rups (@rupaliganguly)

 

इस वीडियो को शेयर करते हुए बताया है कि वह रियल लाइफ में ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ की मोनिशा की तरह हैं. आपको बता दें कि इस शो में रुपाली ने मोनिशा का किरदार निभाया था. इस शो में रुपाली यानी मोनिशा एक चुलबुली और बेबाक लड़की नजर आती थी. रुपाली गांगुली ने आगे बताया कि मोनिशा करैक्टर को देखने के बाद उनके पापा पूछते थे, घर में कैमरा तो नहीं लगा है!

ये भी पढ़ें- Imlie को जोरदार थप्पड़ मारेगी आदित्य की मां, क्या टूट जाएगा विश्वास?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by StarPlus (@starplus)

 

‘अनुपमा’ के बीते एपिसोड में दिखाया गया कि वनराज को ज्यादा उम्र होने की वजह से नौकरी नहीं मिलती है. तो वहीं वनराज निराश नहीं होता और वह कहता है कि वह एक 46 वर्षीय महिला को जानता है जो इस उम्र में एक नए करियर की प्लानिंग कर रही है, ऑनलाइन डांस क्लासेज चला रही है और एक नई डांस अकादमी शुरू करने जा रही है.

घर में फुलटाइम नौकरानी को लेकर काव्या और Anupamaa में होगी लड़ाई, अब क्या करेगा वनराज

स्टार प्लस का सुपरहिट सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupamaa) में इन दिनों दर्शकों को एंटरटेनमेंट का डबल डोज मिल रहा है. शो के बिते एपिसोड में आपने देखा कि बापू जी ने घर का बंटवारा कर दिया है तो ऐसे में वनराज-काव्या, अनुपमा, तीनों को एक ही घर में रहना पड़ रहा है.  तो वहीं काव्या, अनुपमा को हर वक्त ताने देती नजर आ रही है. शो के अपकमिंग एपिसोड में खूब धमाल होने वाला है. आइए बताते हैं शो के आगे की कहानी.

शो में दिखाया जा रहा है कि काव्या से शादी करने के बाद वनराज काफी परेशान नजर आ रहै है. उसके जिंदगी में कुछ भी अच्छा नहीं हो रहा है.  सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में महाट्विस्ट आने वाला है. जी हां, राखी दवे शाह हासउ जाएगी और अपनी बेटी किंजल (Nidhi Shah) को काम करता हुआ देखकर बौखला जाएगी और बा को खूब खरी-खोटी सुनाएगी.

ये भी पढ़ें- सपना चौधरी फिर से बनने वाली हैं मां! Viral हुई बेबी बम्प फोटो

 

एक तरफ राखी किंजल को समझाएगी कि इस समय घर में मेड का रहना बहुत जरूरी है. किंजल को राखी की बातें सही लगने लगेगी और जल्द ही वो घर में मेड को लाने का फैसला करेगी.

 

शो के अपकमिंग एपिसोड में आप ये भी देखेंगे कि वनराज काव्या से घर के कामों में हाथ बंटाने के लिए कहेगा. वनराज की बातें सुनकर काव्या काव्या फैसला लेगी कि वह घर में फुल टाइम मेड लेकर आएगी. ये सुनकर अनुपमा उसे ताना मारेगी.

ये भी पढ़ें- सई और मोहित के रिश्ते पर सवाल उठाएगी पाखी अब क्या करेगा विराट

 

अनुपमा काव्या से कहेगी कि मुझे उम्मीद है कि वो अच्छी बहू जरूर बनेगी. अनुपमा की बातों को सुनकर काव्या को मिर्ची लगेगी और कहेगी कि अच्छी बहू बनने के लिए अच्छा कुक बनना जरूरी नहीं है.

शो के पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि वनराज नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहा है. आने वाले एपिसोड में भी वनराज थक-हारकर घर वापस लौट आएगा, तो वहीं जब वह अनुपमा के मुंह से स्कूल में पहले दिन की कहानी सुनेगा तो वनराज काफी मायूस होगा.

ये भी पढ़ें- Tarak Mehta फेम ‘दयाबेन’ ने बैकलेस ड्रेस में किया था धमाकेदार डांस, देखें Viral वीडियो

‘अनुपमा’ फेम वनराज ने Apurva Agnihotri को लेकर तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या कहा

टीवी सीरियल अनुपमा (Anupamaa) दर्शकों के बीच काफी मशहूर है. शो की कहानी काफी दिलचस्प है. इस शो की एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर आधारित है. सीरियल में लीड एक्टर की भूमिका में फेमस अभिनेता सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) वनराज शाह की भूमिका निभा रहे हैं. वह अपनी दमदार एक्टिंग के कारण दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हो रहे हैं.

शो में इन दिनों महाट्विस्ट देखने को मिल रहा है. शो के बिते  एपिसोड में दिखाया गया कि वनराज-काव्या ने शादी की तो उधर अनुपमा की सर्जरी भी सक्सेस हुई. और इस सर्जरी में डॉ अद्वैत यानी अपूर्वा अग्निहोत्री की बड़ी भूमिका रही.

ये भी पढ़ें- आदित्य के बर्थडे पर दो गुड न्यूज सुनाएगी मालिनी, आएगा ये इमोशनल ट्विस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sudhanshu Pandey (@sudanshu_pandey)

 

हालांकि अब डॉ अद्वैत इस शो का हिस्सा नहीं है. शो में उनका किरदार कुछ समय के लिए था. तो ऐसे में सुधांशु पांडे यानी वनराज ने ने अपने दोस्त और को-स्टार अपूर्वा अग्निहोत्री को याद करते हुए हुए कहा कि उनके शो से बाहर होने से बहुत दुखी हूं.

खबरों के अनुसार सुधांशु पांडे ने कहा कि जब मुझे पता चला कि अपूर्वा हमारे साथ शो में शामिल हो रहे है तो मैं बेहद खुश था क्योंकि मेरे दिल में उनके लिए एक खास जगह है.

ये भी पढ़ें- GHKKM: सई को मनाने के लिए विराट बनेगा लवर बॉय अब क्या करेगी पाखी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by StarPlus (@starplus)

 

सुधांशु पांडे ने आगे कहा कि वह एक अच्छा इंसान हैं. वो शांत और रिलैक्स को-स्टार हैं. वह इतने शांत हैं कि आप उनके आस-पास बहुत अच्छा महसूस करते हैं. उनकी वाइब और उनकी एनर्जी इतनी पॉजिटिव है कि उनके साथ काम करना बहुत अच्छा था.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sudhanshu Pandey (@sudanshu_pandey)

 

बताया जा रहा है कि सुधांशु पांडे ने बताया कि  हम पहले से दोस्त थे लेकिन हम एक आउटडोर शूट पर थे इसलिए हमें एक साथ ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिला.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rups (@rupaliganguly)

 

सुधाशु पांडे ने ये भी कहा कि किसी ऐसे व्यक्ति के साथ होना हमेशा अच्छा होता है आपकी चीजों को समझे और आप दोनों के बीच खूब सारी बातचीत हो. इसलिए हमने हमेशा अपने समय को एक साथ संजोया है.

ये भी पढ़ें- Taapsee Pannu की फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’ का टीजर हुआ वायरल, देखें Video

सुधांशु पांडे ने अपूर्वा के किरदार को लेतर भी बात की. उन्होंने कहा कि यह ट्रैक अभी समाप्त हुआ है और अगर यह लंबे समय तक जारी रहता तो मुझे अच्छा लगता. मैं उनके जाने से दुखी हूं लेकिन हम एक ही बिल्डिंग में रहते हैं इसलिए अच्छी बात यह है कि हम एक-दूसरे से कभी भी मिल सकते हैं.

‘अनुपमा’ फेम रुपाली गांगुली 53 दिनों बाद लौटीं घर, शेयर की पति और बेटे संग Photos

टीवी का फेमस सीरियल ‘अनुपमा’ ( Anupamaa) एक्ट्रेस रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) अपने किरदार को लेकर दर्शकों के बीच इन दिनों  सुर्खियों में छायी रहती हैं. वह अक्सर फैंस के साथ अपनी लाइफ से जुड़े पलों को शेयर करती रहती हैं. अब एक्ट्रेस ने अपने पति और बेटे के साथ बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर की हैं.

दरअसल ‘अनुपमा’ यानी रुपाली गांगुली पिछले कुछ दिनों से इस सीरियल की शूटिंग के लिए अपने फैमिली से दूर गुजरात में शूटिंग कर रही थीं. लेकिन अब वह अपनी फैमिली के पास पहुंची गई हैं. उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए  फैमिली संग तस्वीर शेयर की हैं.

ये भी पढ़ें- GHKKPM: विराट करेगा सई से प्यार का इजहार तो पाखी का होगा बुरा हाल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rups (@rupaliganguly)

 

‘अनुपमा’ लीड एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपने पति और बेटे के साथ प्यारी सी तस्वीर शेयर की है. आप देख सकते हैं कि इस फोटो में वह अपने लविंग हसबैंड और लाडले बेटे के साथ एंजॉय करती नजर आ रही हैं. उन्होंने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा है कि  घर वही है, जहां आपका दिल बसता हो. मैं अपने लड़कों के साथ वापस आ चुकी हूं. जिन्होंने शूटिंग के इस मुश्किल घड़ी में उनका साथ दिया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rups (@rupaliganguly)

 

अनुपमा अपने पोस्ट में लिखती है कि सब्र को अपने अंदर समा लें और शुक्र को बाहर निकालें. धन्यवाद ऊपरवाले, आपने 53 दिनों तक मेरी  और मेरे परिवार की देखभाल की है. उन्होंने आगे लिखा कि सारी यूनिट को धन्यवाद, जो इतने दिनों अपने परिवार से दूर रहे. राजन शाही, पूरी यूनिट को परिवार की तरह ख्याल रखने के लिए शुक्रिया.

ये भी पढ़ें- Taapsee Pannu की फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’ का टीजर हुआ वायरल, देखें Video

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rups (@rupaliganguly)

 

रुपाली ने अपने पति और बेटे को लेकर लिखा कि  मेरे पति और बेटे जिनके बिना मैं कुछ भी नहीं… उन्होंने ही मुझे उड़ने के लिए पंख दिये हैं. काश मेरे दो दिल होते क्योंकि आप दोनों को प्यार करने के लिए.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें