⚲

इस साल के फ्लॉप हुए ये 9 टीवी शो, मेकर्स को हुआ भारी नुकसान

टीवी सीरियल को हर साल आना-जाना लगा रहता है कुछ टीवी शो को दर्शकों का इतना प्यारम मिलता है कि वो हिट हो जाते है वहीं कई ऐसे भी शो है जो जल्द ही बंद औऱ फ्लॉप हो जाते है तो आइए हम आज ऐसे ही कुछ टीवी सीरियल के बारे में बताने जा रहे है जो इस साल फ्लॉप हो गए है और मेकर्स को उनका भारी नुकसान उठाना पड़ा है. इस लिस्ट में ‘अग्निसाक्षी’ से लेकर फहमान खान का ‘धर्मपत्नी’ तक शामिल है.

1. धर्मपत्नी 

फहमान खान स्टारर ‘धर्मपत्नी’ को लेकर भी खबर है कि यह जल्द ही ऑफएयर हो जाएगा. ‘अग्निसाक्षी’ की तरह ही ‘धर्मपत्नी’ की टीआरपी काफी कम आ रही है.

2. दुर्गा और चारू’

‘दुर्गा और चारू’ बीते साल दिसंबर में शुरू हुआ था, लेकिन 2023 में अप्रैल में बंद हो गया. शो की कहानी दर्शकों को खास इंप्रेस नहीं कर पाई, वहीं कम टीआरपी के कारण मेकर्स को इसे बंद करना पड़ा.

3. अग्निसाक्षी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ʚɞ (@multiixlovers)

शिविका पाठक और आशय मिश्रा स्टारर ‘अग्निसाक्षी’ को लेकर खबर आ रही है कि इसपर जल्द ही ताला लगने वाला है. बताया जा रहा है कि शो की टीआरपी काफी कम आ रही है, जिसके बाद चैनल ने इसे हटाने का फैसला किया है.

4. मोलकी 2

‘मोलकी 2’ तो मात्र डेढ़ महीने में ही बंद हो गया. आशीष कपूर और विधी यादव स्टारर ‘मोलकी 2’ लोगों को इंप्रेस नहीं कर पाया. वहीं इसके ऑफएयर होने की खबर ने लोगों को भी हैरान करके रख दिया था.

5. शेरदिल शेरगिल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by SHERDIL SHERGILL (@sherdil.shergill)

पिछले साल में शुरु हुआ ‘शेरदिल शेरगिल’ चर्चित स्टार कास्ट के बावजूद सिक्का नहीं जमा पाया. सुरभि ज्योति और धीरज धूपर का यह शो इस साल फरवरी में बंद हो गया था. इसकी कहानी लोगों को खासा पसंद नहीं आई.

6. रब से है दुआ

जीटीवी के ‘रब से है दुआ’ को लेकर भी खबर आ रही है कि जल्द ही यह बंद होने वाला है. अदिति शर्मा, करणवीर शर्मा और ऋचा राठौड़ स्टारर ‘रब से है दुआ’ बीते साल 28 नवंबर से शुरू हुआ था.

7. अपराजिता

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shweta_Holics (@shweta.tiwarifanclub)

श्वेता तिवारी का ‘अपराजिता’ भी जल्द ही सूली पर चढ़ने वाला है. बताया जा रहा है कि इसकी जगह चैनल पर ‘लॉकअप 2’ आएगा, जिसकी वजह से ‘अपराजिता’ को ऑफ एयर किया जा रहा है.

8. मैत्री

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @tv_show_official_1

श्रेणु पारिख, भाविका चौधरी और नमिश तनेजा स्टारर ‘मैत्री’ इसी साल फरवरी में शुरू हुआ था, लेकिन यह अभी तक दर्शकों को इंप्रेस नहीं कर पाया है. इस शो को लेकर भी खबर आई थी कि यह जल्द ही बंद हो जाएगा.

9. मेरी सास भूत है

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Brocasm (@brocasm)

काजल चौहान, सुष्मिता मुखर्जी और विभव रॉय का ‘मेरी सास भूत है’ इस साल जनवरी में शुरू हुआ था. लेकिन यह शो भी फ्लॉप ही साबित हो रहा है, क्योंकि इसकी लोगों को खास पसंद नहीं आ रही.

Anupamaa: फिर साथ होंगें अनुज और अनुपमा, शो में मेकर्स लेकर आए नया ट्विस्ट

स्टार प्लस का पॉपुलर शो इन दिनों हिट चल रहा है शो में हर दिन नया मोड़ देखने को मिल रहा है शो में आने वाले ट्वीस्ट की वजह से शो सुर्खियों में बना हुआ है शो टीआरपी की रेस में भी आगे चल रहा है. शो में अबतक दिखाया गया है कि अनुपमा ने शाह परिवार से रिश्ता तोड़ दिया है और वो अपनी डांस अकेडमी शुरु करने जा रही है. साथ ही अनपुमा अपने मां -भाई के साथ रह रही है.आइए आगे बताते है अपकमिंग एपिसोड में क्या होने वाला है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shreya 🕊️ (@starsxempire_)

आपको बता दें, कि प्रोमो में अनुपमा अपनी मां और भाई को अनुपमा डांस एकडेमी का बैनर दिखाती है.वो अपनी इस डांस एकडेमी को शुरू कर देती है. प्रोमो में अनुपमा बच्चों को डांस सिखाते हुए नजर आ रही हैं. बच्चों को डांस सिखाते समय अनुपमा खुश नजर आती है. इधर अनुज को फोन आता है कि किसी काम से उसे अहमदाबाद जान पड़ेगा. वहीं, अनुपमा भी किसी काम से अहमदाबाद जाने को तैयार होती है. क्या एक बार अनुज और अनुपमा एक हो पाएंगे. प्रोमो में वनराज और माया भी नजर आते हैं. शो का नया प्रोमो देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है. फैंस चाहते हैं कि अनुपमा और अनुज अपने रिश्ते की कड़वाहट को दूर करके एक नई शुरूआत करें.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shreya 🕊️ (@starsxempire_)

रिपोर्ट्स की मानें तो अनुपमा में जल्द 5 से 6 साल का लीप आने वाला है. लीप के बाद शो की कहानी काफी बदल जाएगी. अनुपमा एक सक्सेसफुल बिजनेसवुमेन बनेगी और अपनी डांस एकडेमी को इंटरनेशनल लेवल पर ले जाएगी. वहीं, अनुज माया और छोटी के साथ रहने का फैसला करता है. लेकिन उसे हमेशा अनुपमा की याद सताती है. छोटी अनु बड़ी हो जाएगी। इसके अलावा शो में जल्द कुछ नई एंट्रीज होने वाली है.

मनीषा कोइराला और महिमा चौधरी ने बनाई अपनी कैंसर जर्नी, इसलिए की कपिल शर्मा की तारीफ

पॉपुलर शो द कपिल शर्मा शो ने आम लोगों से लेकर सेलिब्रिटी का दिल जीत रखा है ये एक ऐसा शो जिसे देखने वाला अपनी हंसी नहीं रोक पाता है. ऐसे में कई लोगों के दिल पर राज कर रहे इस शो ने केलव हसांने काम किया है बल्कि कई लोगों को मुश्किल दौर से निकालने का काम भी किया है जी हां, खुद कैंसर पीडित रह चुकी महिमा चौधरी ने इस बात को खुलासा किया है कि उनकी तबीयत ठीक होने में कपिल शर्मा का बड़ा हाथ है.

आपको बता दें, कि कपिल शर्मा एक कॉमेडियन है जिनका शो द कपिल शर्मा शो देश-विदेश में पॉपुलर है. ऐसे में एक्ट्रेस महिमा चौधरी औऱ मनिषा कोइराला शो पर पहुंची है दोनों ही कैंसर पीडित एक्ट्रेस है और उन्होंने बताया कि कैसे कपिल शर्मा के शो ने उन्हे बिमारी से ठीक होने में बड़ी राहत दिलाई है.

शो ‘द कपिल शर्मा शो’ के दौरान महिमा चौधरी ने कहा, ‘कपिल शर्मा तुम मेरी अच्छी सेहत का कारण हो. जब मुझे कैंसर हुआ था और इसके बाद मैं सिर्फ कॉमेडी देखना चाहती थी. फिर मैंने तुम्हारे शो का सहारा लिया ताकि मैं खुश रह सकूं. ये खुशी सिर्फ तुम्हारे शो को देखने के बाद मिलती थी. मुझे पता ही नहीं चलता था कि मैं कब सो गई और कब इस बीमारी से ठीक हो गई।’ शो ‘द कपिल शर्मा शो’ महिमा चौधरी के साथ मनीषा कोइराला भी पहुंची थीं. गौरतलब है कि ये दोनों एक्ट्रेस कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ चुकी हैं.

शो के दौरान की एक्ट्रेस संग मस्ती

कपिल शर्मा अपने शो के दौरान महिमा चौधरी और मनीषा कोइराला से जमकर मस्ती करते हैं. शो ‘द कपिल शर्मा शो’ के दौरान कपिल शर्मा ने मनीषा कोईराला से मस्ती करते हुए कहा कि आप उनके शो में साल 2017 में आई थीं और अब पांच साल बाद फिर आई हैं. इसके पीछ की वजह ये तो नहीं है कि आप पॉलिटिकल फैमिली से तो पांच साल बाद ही कहीं जाती हैं. कपिल शर्मा ने महिमा चौधरी से फिल्मों में उनके रोल को लेकर टांग खिंचाई की. इस पर मनीषा कोइराला खूब हंसती हैं. वहीं, कीकु शारदा ने महिम चौधरी के साथ जमकर मस्ती की.

 

एमसी स्टेन और अब्दू रोजिक की लड़ाई पर बोले शिव ठाकरें ने दिया ये बयान

सलमान खान के शो बिग बॉस16 में छह लोगों की दोस्तों की मंडली बनी थी, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद भी किया और उन पर प्यार भी लुटाया. मंडली में साजिद खान, अब्दू रोजिक, शिव ठाकरे, एमसी स्टेन, निमृत कौर आहलूवालिया और सुबुंल तौकिर खान शामिल थे. शो में इस मंडली ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया और ट्रॉफी भी मंडली के नाम हुई है लेकिन अब शो से बाहर आकर ये मंडली टूटती दिख रही है जिसमें एमसी स्टेन और अब्दू रोजिक के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है. इसपर अब शिव ठाकरें ने चुप्पी तोड़ी है और कहा कि मैं चिंता में हू और हैरान भी हूं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shiv Thakare (@shivthakare9)

आपको बता दें, कि शिव ठाकरे (Shiv Thakare) ने मी़डिया से खास बातचीत की, जिसमें उन्होंने अब्दू और स्टेन के विवाद पर खुलकर जवाब दिया. उन्होंने कहा कि एक शब्द है, जिसकी अब पूरी पिक्चर बन गई है. लोग इसकी बहुत चर्चा करते हैं क्योंकि वह हम लोगों से प्यार करते हैं. जब मैंने अब्दू और एमसी के बीच अनबन की इन खबरों के बारे में सुना, तो मुझे हैरानी और चिंता दोनों हुई. ऐसा कब हुआ? मैंने दोनों से इस बारे में पूछा लेकिन कुछ नहीं हुआ. यह एक छोटी सी गलतफहमी है. जब आप मिलते हैं तो बहुत कुछ होता है. हमने एक ग्रुप बनाया है, जिसमें हर कोई एक दूसरे से बात करता है. हम एक दूसरे की टांग भी खींचते हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shiv Thakare (@shivthakare9)

बता दें, कि आगे शिव ठाकरे ने कहा कि मंडली कभी नहीं टूटेगी. शिव ने ये भी कहा कि मैं यह देखूंगा कि मंडली तब तक बरकरार रहेगी जब तक मैं आसपास हूं. छोटी छोटी चीजें होंगी तो भी मंडली कभी नहीं टूटेगी. अगर एमसी का शो नहीं होता तो वह भी यहां होता. कुछ दिनों बाद हम सब साथ मिलने की प्लानिंग जरूर करेंगे और एमसी भी इसमें शामिल होगा. मैं अब्दू रोजिक के बारे में कुछ नहीं बोल सकता.वह अभी बाहर गया हुआ है.

इस दिन शादी करेंगे अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल

बॉलीवुड इंडस्ट्री में आए दिन तमाम सितारों के लिंकअप और शादी की खबरें आती रहती हैं. इनमें एक नाम है एक्ट्रेस अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) का भी है. अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे हैं. इस कपल की शादी की खबरें अक्सर आती रहती हैं. एक बार फिर अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी को लेकर नया अपडेट आया है. लेटेस्टे मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि इस कपल ने साल 2023 में जनवरी के महीने में अपनी शादी की डेट फाइनल कर ली है.

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Athiya Shetty (@athiyashetty)

अथिया शेट्टी और केएल राहुल जनवरी, 2023 में करेंगे शादी

 ‘पिंकविला’ की रिपोर्ट के मुताबिक, अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी के कार्यक्रम 21 से 23 जनवरी के बीच होंगे. सुनील शेट्टी और माना शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी और केएल राहुल जनवरी के चौथे सप्ताह में शादी करने जा रहे हैं. कपल की शादी के दौरान परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे. रिपोर्ट में बताया गया है कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल दिसंबर के आखिर तक निमंत्रण भेजने वाले है और 21 से 23 जनवरी की डेट को लॉक करने के लिए बोलने वाले हैं. इस कपल की शादी में कुछ दिन बचे हैं इसलिए तैयारियां जोरों पर हैं. इन दोनों की शादी साउथ इंडियन की तरह होने वाली है, जिसमें हल्दी, मेहंदी और संगीत जैसे कार्यक्रम होंगे. हालांकि, अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने शादी को लेकर कोई भी कमेंट करने से मना किया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KL Rahul👑 (@klrahul)

अथिया शेट्टी और केएल राहुल का रिश्ता

गौरतलब है कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल बीते तीन साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ने बीते साल अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था जब अथिया शेट्टी अपने भाई अहान शेट्टी की फिल्म ‘तड़प’ की स्क्रीनिंग पर बॉयफ्रेंड केएल राहुल के साथ पहुंची थीं। अथिया शेट्टी अक्सर बॉयफ्रेंड केएल राहुल के इंटरनेशनल क्रिकेट टूर पर उनके साथ जाती हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो अथिया शेट्टी ने साल 2015 में फिल्म ‘हीरो’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ सूरज पंचोली थे। अथिया शेट्टी पिछली बार साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘मोतीचूर चकनाचूर’ में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ नजर आई थीं।

बिग बॉस 16: नॉमिनेशन के दौरान सुम्बुल से नाराज हुईं प्रियंका कहा- मगरमच्छ के आंसू

बिग बॉस 16 के नॉमिनेशन हमेशा ड्रामा का कारण बनते हैं. अब तो ओपन नॉमिनेशन हैं, इसलिए सबको पता है कि कौन किसे टारगेट कर रहा है. बिग बॉस 16 के लेटेस्ट प्रोमो में इस हफ्ते के नॉमिनेशन को लेकर बहुत सारा ड्रामा देखा जा सकता है. मंडली प्रियंका चाहा चौधरी को निशाने पर लेती नजर आ रही है. यह एमसी स्टेन है जो उसे यह कहते हुए नामांकित करता है कि उसे उसकी आवाज़ पसंद नहीं है, जबकि शिव ठाकरे कहते हैं कि वह ‘डबल ढोलकी’ है. वह बताता है कि उसके दोहरे मापदंड क्यों हैं. निमृत कौर अहलूवालिया ‘तमीज़’ के बारे में बात करती हैं और कहती हैं कि उनके पास इसमें से कुछ भी नहीं है. यह बहुत स्पष्ट नहीं है कि सुम्बुल तौकीर खान किसे नामांकित करता है, लेकिन वह प्रियंका चाहर चौधरी के साथ एक बड़े पैमाने पर लड़ाई में शामिल हो जाती है.

 

सुम्बुल और प्रियंका के बीच जबरदस्त लड़ाई-

सुम्बुल तौकीर खान ‘तमीज़’ के बारे में बात करते हैं और उल्लेख करते हैं कि कोई नहीं है और प्रियंका चाहर चौधरी आगबबूला हो जाती हैं. वह इमली स्टार के खिलाफ कुछ घटिया कमेंट्स करती है. वह बताती हैं कि सुम्बुल ‘मगरमच के आसू’ रोती थी, यानी नकली आंसू क्योंकि वह प्रतिभाशाली है. साजिद खान ने सुझाव दिया था कि उन्हें प्रियंका चाहर चौधरी को कप्तान बनाना चाहिए. निमृत कौर अहलूवालिया और शिव ठाकरे ने इसका विरोध किया कि वे नहीं चाहते कि वह घर की कप्तान बने. वर्तमान में, तीन प्रतियोगी हैं जो कप्तान हैं – सुम्बुल तौकीर, टीना दत्ता और सौंदर्या शर्मा.

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

मॉर्निंग डांस को लेकर प्रियंका और अंकित में हुई लड़ाई-
इसके  बाद  72वें  दिन   की  सुबह डांस  सेशन  और  एक्सरसाइज  से  होती  है. सभी  घरवाले  डांस  के  साथ  एक्सरसाइज  को  एंजॉय  करते  हैं.  सुबह-सुबह  प्रियंका  और  अंकित  के  बीच  डांस  करने को  लेकर  बहस  हो  जाती है. इसके  बाद  अंकित  प्रियंका  से  उनकी  टोन को  लेकर  बात  करते  हैं  तो  प्रियंका  कहती  हैं  कि  मेरा  टोन  ही ऐसा तो  मैं  क्या  करूं.  इसके  बाद  अंकित  प्रियंका  को  प्यार  से  सॉरी  भी  बोल  देते  हैं  और  बाद  में  गले  भी  लगाते हैं.

बिग बॉस 16: सुंबुल के लुक्स पर कमेन्ट करने पर सलमान ने लगाई अर्चना को फटकार

बिग बॉस 16 वीकेंड का वार हमेशा मनोरंजक होता है. हफ्ता भर घर के अंदर घटी घटनाओ पर सलमान खान की सबसे अच्छी प्रतिक्रिया है. यह वीकेंड का वार अलग नहीं है. वह नकारात्मक अंकन वाले प्रतियोगियों के रिपोर्ट कार्ड के साथ वापस आ गया है. कल के एपिसोड में हमने सलमान खान को प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता की लड़ाई के बारे में बात करते देखा. उन्होंने उन्हे बड़े घर के अंदर व्यतिगत रूप से खेलने के लिए कहा और जब वे टीम नहीं होते तो बेहतर काम करते है. आज सलमान खान अर्चना गौतम को फटकार लगाने वाले है.

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

सलमान खान के निशाने पर अर्चना गौतम:

अर्चना गौतम एक ऐसी कंटेस्टेंट है जो घर के सभी कंटेस्टेंट के खिलाफ भद्दे कमेंट्स करती रही है. ताने से लेकर गलत भाषा तक अर्चना गौतम हमेशा किसी न किसी से लड़ती नजर आती है. कप्तानी टास्क के दौरान अर्चना गौतम का सुंबुल तौकीर खान से झगड़ा हो गया. फिर उन्होंने अपने लुक्स पर कमेन्ट किया और कहा की उनके पास ‘रानी’ बनने का चेहरा नहीं है. यह सलमान खान सहित कई लोगों को अच्छा नहीं लगा.

मेजबान अर्चना गौतम के साथ चर्चा में आ जाता है और कहता है की वह अपने रवैये से बहुत ऊंची उड़ान भर रही है. सुंबुल तौकीर का पक्ष लेते हुए, वह कहते है की पूरा देश उन्हे और उनके चेहरे को जनता है. वह यह भी पूछता है की वह अपने बारे में क्या सोचती है. बाद में, उन्होंने यह भी खुलासा किया की उन्होंने शालिन भनोट के लुक पर टिप्पदी की और कहा की वह कुत्ते की तरह दिखते है.

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

कौन होगा घर से बाहर:

रिपोर्टस की माने तो इस तरह से शो में सुंबुल का गेम कमजोर पड़ता नजर आ रहा है.  ऐसे में हो सकता है की सुंबुल घर से बाहर हो जाए. शो अब अपने 9वें हफ्ते में पहुच गया है. इसलिए भी शो में अब लगातार वाइल्ड कार्ड एंट्री हो रही है और कंटेस्टेंट को बिग बॉस द्वारा गेम भी पहले से मुश्किल होता नजर आ रहा है.

बिग बॉस 16: साजिद से लड़ाई के बाद अर्चना के सपोर्ट में आए गौहर खान और राहुल वैद्य

कलर्स के रीऐलिटी शो बिग बॉस में कुछ दिनों से सिर्फ झगड़े ही हो रहे है, घरवाले अपनी आवाज के शीर्ष पर चिल्लाते है. कल के एपिसोड में अर्चना गौतम और साजिद खान के बीच जमकर लड़ाई हुई. इसकी शुरुआत अर्चना द्वारा साजिद खान को ताना मारने से हुई की वह एक फेयर कप्तान नहीं थे. बात इतनी बढ़ गई की दोनों एक दूसरे को गाली देने लगे. साजिद खान ने कहा “किसी का बाप चला रहा है “बिग बॉस” और इसके बाद से ही हंगामा मच गया, अर्चना गौतम ने साजिद खान के पिता के बारे में एक टिप्पणी की.

अर्चना गौतम को गाली देने पर ट्रोल हुए साजिद खान

पूर्व प्रतियोगी गौहर खान और राहुल वैद्य ने अपने अपने ट्विटर हैन्डल पर साजिद खान को उनकी अपमानजनक भाषा के लिए फटकार लगाई. उन्होंने कहा की अर्चना गौतम इस बार गलत नहीं थी और साजिद खान ने बेहूदा टिप्पणी की. वे साजिद खान की आलोचना करते है उन्हे गलत  कहते है.

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Archana Gautam (@archanagautamm)

अर्चना बौखलाई, कहा- ‘मेरी मां पर बाद में जाना अपने बाप पर जा’

इस समय बिग बॉस में तमाशा नहीं तांडव हो रहा है, यह तांडव कोई और नहीं बिलकी अर्चना गौतम कर रही है, अर्चना ने साजिद खान पर ऐसा तमाशा  किया है की वह बौखला उठे है. अर्चना ने कहा मेरे बाप इतने अमीर होते तो वो बिग बॉस को चला  सकते.  आप अपने पापा को बोल दीजिए ना वही चला लेंगे और यह बात सुनते है साजिद उन्हे मारने के लिए दौड़ पड़ते है

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Archana Gautam (@archanagautamm)

साजिद, अर्चना के खिलाफ घरवालों को भड़काने का काम कर रहे

52 वां दिन, सुबह की शुरुआत शांति से होती है. साजिद कहते है- तुम लोग सब डरपोक हो. साजिद कहते है- अर्चना को भेज गया है हमे भड़काने के लिए. जिसको 1200 वोट मिले है पब्लिक में उसे क्या सपोर्ट मिलेगा लोगों से. साजिद सुंबुल को सीखाते है की उसे प्रोवोग करो ताकि वो हाथ उठाए.

Anupama latest update : डिम्पल की हालत देखकर अनुपमा और अनुज को लगा सदमा

स्टार प्लस के शो “अनुपमा” ने इन दिनों लोगों के दिलों-दिमाग पे जबरदस्त छाप छोड़ी है. शो को टीआरपी लिस्ट में नंबर वन बनाने के लिए मेकर्स ने अनुपमा और अनुज की ज़िंदगी से नई कहानी जोड़ दी है. जिसने फैंस को भी हैरान कर दिया है. बीते दिनों अनुपमा में दिखाया गया था डिम्पल  और निमित को बचाने के लिए अनुपमा और अनुज गुंडों से भिड़ गए और झमकर धुलाई भी की. लेकिन जिस वक्त अनुपमा और अनुज दोनों को कार की ओर ला रहे होते है उसी वक्त गुंडों ने उनपर हमला हर देते है और दोनों बेहोस होकर गिर जाते है. लेकिन अभी शो में ट्विस्ट खतम नहीं होता है.

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rups (@rupaliganguly)

होश में आते ही डिम्पल को ढूँढेंगे अनुपमा और अनुज

अनुपमा में आगे दिखाया जायगा की अनुपमा को होश आता है और वह किसी तरह से अनुज को जागाती है. दोनों होश में आने के बाद खड़े होने की कोशिश करते है और तुरंत उन्हे डिमपी और निमित की याद आती है. निमित तो कार में रहता है पर डिमपी नजर नहीं आती है उसी की तलाश में अनुज और अनुपमा लग जाते है.

बलात्कार का शिकार होगी डिम्पल

अनुपमा डिम्पल को ढूंढते हुए सड़क पर आगे बढ़ती है, लेकिन वहाँ उसकी हालत देख अनुपमा और अनुज की चीख निकाल पड़ती है. और अनुपमा फूट फूट कर रोने लगती है वही अनुज चीखता है की कोई लड़की समाज में सुरक्षित क्यू नहीं रह सकती है. दरअसल डिम्पल बलात्कार का शिकार हो जाती है. जिसे किसी तरह से अनुज और अनुपमा अस्पताल लेकर पहुचते है. वही अनुज तुरंत पुलिस को जानकारी देता है.

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rups (@rupaliganguly)

वनराज के हाथ से खाने का डिब्बा छिनेगी “बा”

शा हाउस में पूरा परिवार एक साथ नाश्ता कर रहा है. इसी बीच वनराज टिफ़िन पैक करके पाखी को देने जाने लगता है. लेकिन तभी बा सहित बाकी घरवाले उसे रोक लेते है,बा कहती है इस घर से पाखी के लिए कुछ नहीं जायगा अगर हम ऐसे ही उसकी मदद करते रहेंगे तो वह कुछ नहीं सीखेगी. बा गुस्से में वनराज के हाथ से टिफ़िन भी छीन लेती है

पत्नी चारु असोपा के साथ रिश्तों को लेकर राजीव सेन किया ये खुलासा

बॉलीवुड ऐक्ट्रिस सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और उनकी पत्नी चारु असोपा अपनी शादी को लेकर काफी दिनों से सुर्खियों मे है. अपनी शादी को बचाने की कोशिश में आगे पीछे होने के बाद, चारु असोपा और राजीव सेन ने हाल ही में खुलासा किया था कि उन्होंने अलग होने का फैसला किया है. दूसरी ओर चारु ने राजीव पर धोखा देने का आरोप लगाया, वही राजीव ने उनके आरोपों का जवाब देते हुए कहा की वह संशोधन करने के लिए तैयार है. अपने नए ब्लॉग में राजीव ने खुलासा किया की वो अपनी पत्नी चारु के साथ संपर्क में है और उनके साथ अच्छा व्यवहार करने की कोशिश कर रहे है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rajeev Sen (@rajeevsen9)

तलाक की बात चल रही थी:

तलाक की बातों के बीच राजीव सेन ने खुलासा किया है कि वह अपनी अलग रह रही पत्नी चारु असोपा के संपर्क में है और उन्होंने प्रशंसकों को रिश्ते के बारे में सलाह भी दी. प्रशंसकों के सवालों का जवाब देते हुए, राजीव ने कहा की अपनी ओर से, वह उसे यह महसूस कराने के लिए कुछ व्हाट्सप्प संदेश भेज रहे है की वह उसके लिए है, भले ही वो शारीरिक रूप से एक दूसरे के साथ नहीं है, वह यह भी बाताना चाहते है की उनकी बेटी जियाना ठीक हो.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rajeev Sen (@rajeevsen9)

मीडिया पे लगाया अरोप:

राजीव ने कहा की मीडिया में उनके खिलाफ गंभीर आरोप लगाने के बावजूद वह उन्हे सकारात्मक रहने के लिए बोलते है, उन्होंने लोगों से यह भी अनुरोध किया की अगर उन्हे इसकी आवश्यकता है तो उन्हे पूरा प्यार और सहानुभूति दे और उन्हे यह महसूस करने दे की दुनिया उनके लिए है. उन्होंने कहा की एक बार जब वह मुंबई में होंगे, तो निश्चित रूप से अपनी बेटी के साथ समय बिताएंगे.

उन्होंने आगे प्रशासकों को रिश्तों के बारे में सलाह देते हुए कहा की सिक्के के हमेशा दो पहलू होते है और अगर कोई समस्या बनी रहती है तो अपने भागीदारों से बात करने की जरूरत है. उन्होंने कहा की चर्चा केवल दोनों के बीच होनी चाहिए और उनके मुद्दे जनता के लिए नहीं है.आप अपने परिवार के साथ इस पर चर्चा कर सकते, लेकिन तभी जब आप सहज हो. हर रिश्ते में इसे सफल बनाने या आगे बढ़ने का एकमात्र तारीका अपनी समस्याओ पर चर्चा करना और एक दूसरे के मुद्दे को संबोधित करना है. एक दूसरे को समझना महत्वपूर्ण है

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें