औनर किलिंग- भाग 3: आखिर क्यों हुई अतुल्य की हत्या?

‘‘ओह… यह बात है. इतना प्यार करते हो तुम मु झ से?’’ यह सुन कर  झटके से उठ बैठी थी अमृता.

‘‘बिलकुल… कहो, कैसे यकीन दिलाऊं कि मैं तुम्हें अपनी जान से भी ज्यादा प्यार करता हूं. बोलो तो इस पहाड़ से नीचे खाई में छलांग लगा दूं…’’ कह कर अतुल्य ने अपना एक पैर आगे बढ़ाया ही था कि अमृता ने उस का हाथ खींच लिया.

‘‘अतुल्य, पागल हो गए हो क्या? अरे, मैं तो मजाक कर रही थी और तुम… जाओ, मैं तुम से बात नहीं करती.’’

इतना सुन कर अतुल्य ने अमृता को अपनी बांहों में भर के चूम लिया  था. शर्म के मारे अमृता की नजरें  झुक गई थीं…

अमृता अपनी यादों से बाहर निकल आई. अपने प्यार भरे दिन याद कर के वह मुसकराई, लेकिन फिर एकदम से फफक पड़ी और कहने लगी, ‘‘इंस्पैक्टर साहब, मेरे जालिम भाइयों ने उसे

इंमार  डाला…’’स्पैक्टर माधव ने उठ कर उसे चुप कराते हुए पानी पीने को दिया, तो वह जरा सामान्य हुई. उसे अब भी यकीन नहीं हो रहा था कि जिन पिता और

भाइयों ने उसे इतना प्यार दिया, उन्होंने ही उस की खुशियों का कत्ल कर दिया. बड़ी जाति का घमंड और पैसे के गुमान में वे यह भी भूल गए कि अतुल्य भी किसी का प्यार था, किसी का बेटा था.

अपने बहते आंसू पोंछ कर अमृता फिर बताने लगी कि पढ़ाईलिखाई में तो उस का मन कभी लगा ही नहीं. लेकिन अपने प्यार की खातिर उस ने शहर के कालेज में दाखिले की जिद की थी, ताकि अतुल्य के और करीब रह सके.

अमृता की सखियों ने उस से कहा भी था कि वह लड़का कुम्हार है. लेकिन अतुल्य के कुम्हार होने का मतलब अमृता ठीक से सम झ नहीं पाई थी. जब तक उसे कुम्हार जाति का ठीक से मतलब सम झ आता, तब तक उस का दिल उस के हाथ से निकल कर अतुल्य का हो चुका था.

कई बार अतुल्य ने कहा भी था कि उन का मिलन होना इतना भी आसान नहीं है, क्योंकि वह एक ठाकुर परिवार की बेटी है और वह एक कुम्हार का बेटा. दोनों परिवारों के बीच जमीनआसमान का फर्क है. लेकिन अमृता का कहना था कि प्यार का कोई धर्मजाति, मजहब नहीं होता. प्यार का तो एक ही जातिधर्म है और वह है प्यार. अब अंजाम चाहे कुछ भी हो, वह पीछे नहीं हटने वाली.

उस दिन कालेज में इम्तिहान का आखिरी परचा देने के बाद वे दोनों अकेले में कुछ समय बिताना चाहते थे. वे तारों से भरी चांदनी रात में दीनदुनिया से बेखबर एकदूसरे में खोए हुए थे. लेकिन कब और कैसे दोनों मर्यादा का बांध तोड़ कर तनमन से एक हो गए, पता ही नहीं चल पाया उन्हें. उन के बीच की अब सारी दूरियां खत्म हो चुकी थीं.

कुछ दिन बाद अमृता का भाई उसे आ कर ले गया. अतुल्य उसी शहर में नौकरी तलाशने लगा.

एक दिन फोन पर अतुल्य ने बताया कि एक कंपनी में उस की नौकरी लग गई है. उतनी अच्छी तो नहीं है, पर ठीक है.

यह सुन कर अमृता खुश तो हुई थी, पर वह चाहती थी कि और 1-2 जगह उसे नौकरी की तलाश करनी चाहिए थी. इतनी हड़बड़ी करने की क्या जरूरत थी?

अमृता को लगा था कि अगर अतुल्य की किसी बड़ी कंपनी में नौकरी लग जाती, तो वह उस के बारे में अपने परिवार को बता सकती थी.

लेकिन अतुल्य को नौकरी की सख्त जरूरत थी. वजह, उस के पिताजी की तबीयत अब ठीक नहीं रहने लगी थी. सारे रखेधरे पैसे तो छोटी बहन की शादी में लग गए, इसलिए अतुल्य चाहता था कि कहीं भी नौकरी लग जाए, वह मना नहीं करेगा, फिर बाद में और अच्छी नौकरी तलाशता रहेगा. अतुल्य नौकरी करने के साथसाथ आईएएस की तैयारी भी कर रहा था. यह बात उस ने अमृता को भी बताई थी.

अतुल्य से विदा लेते समय अमृता ने उसे विश्वास दिलाया था कि वह अपने परिवार से इस रिश्ते के बारे में बात कर लेगी. उस ने कई बार कोशिश भी की, पर उस की हिम्मत ही नहीं पड़ रही थी मुंह खोलने की.

अमृता के निखरे रूप को देख कर उस की भाभी रुक्मिणी ने एक दिन छेड़ते हुए कहा था कि कहीं उस के दिल में कोई समा तो नहीं गया? किस के खयालों में खोई रहती है उस की ननद रानी?

यह सुन कर अमृता के गाल शर्म से गुलाबी हो गए थे.

एक दिन अमृता अपनी भाभी को अपने और अतुल्य के बारे में सब बताने ही वाली थी कि तभी ‘तड़ाक’ की आवाज से चौंक पड़ी थी. देखा तो बड़े भैया रघुवीर गरजते हुए भाभी पर थप्पड़ बरसाते हुए बोल रहे थे, ‘‘अगर दोबारा मुंह से ऐसी बात निकली तो जबान खींच ली जाएगी…

‘‘हमारे घर की लड़कियां कभी प्यारमुहब्बत में नहीं पड़तीं, बल्कि वे वहीं चुपचाप ब्याह कर लेती हैं, जहां परिवार वाले चाहते हैं…’’

भैया का गुस्सा देख कर अमृता सहम उठी थी, इसलिए उस ने चुप रहना ही बेहतर सम झा.

रघुवीर अपनी पत्नी रुक्मिणी के साथ बहुत ही गंदा बरताव करता था, मगर वह इसलिए सब सहन कर लेती थी, क्योंकि इस के सिवा और कोई चारा भी नहीं था.

रुक्मिणी को गांव में सब बां झ सम झते थे, क्योंकि शादी के 8 साल बाद भी वह मां नहीं पाई थी. मगर उसे पता था कि उस में कोई कमी नहीं है. शक तो उसे रघुवीर पर था कि शायद उस में ही कोई कमी हो, इसलिए एक दिन दबे मुंह ही उस ने उस से शहर जा कर डाक्टर से जांच कराने की बस गुजारिश की थी.

इसी बात पर रघुवीर ने उसे इतना मारा था कि बेचारी कई दिनों तक बिछावन पर से उठ नहीं पाई थी.

रघुवीर का कहना था कि उस की हिम्मत कैसे हुई उसे जांच कराने को बोलने की? अरे, नामर्द वह नहीं, बल्कि बां झ रुक्मिणी है. तब से रुक्मिणी ने अपना मुंह सिल लिया था.

पहले तो शहर जा कर पढ़ाई करने का बहाना था, पर अब अमृता शादी न करने का क्या बहाना बनाती? उसे सम झ नहीं आ रहा था कि कैसे वह शादी के लिए मना करे? कैसे कहे कि वह किसी और से प्यार करती है और उसी से शादी करना चाहती है?

‘‘अरे अमृता, खा क्यों नहीं रही हो? क्या सोच रही हो? देख रही हूं कि कुछ दिनों से तुम खोईखोई सी रहती हो. सब ठीक तो है न?’’ एक दिन रुक्मिणी ने टोका, तो अमृता ने सोचा कि वह कैसे बताए. पिछले 2-3 दिन से उस की तबीयत अच्छी नहीं लग रही थी. खाना खाना तो दूर देखने तक का मन नहीं हो रहा है.

‘‘देखो, आज मैं ने तुम्हारी पसंद की सब्जी बनाई है, खाओ अच्छे से…’’ बोल कर रुक्मिणी अमृता की थाली में और सब्जी डालने ही लगी कि उसे लगा जैसे यहीं पर उलटी हो जाएगी.

अमृता अपने कमरे की तरफ भागी और रुक्मिणी हैरान सी उसे देखती रह गई. मर्द भले ही न सम झ पाए, पर एक औरत को सम झते देर नहीं लगती और रुक्मिणी ने भी भांप लिया था कि बात बहुत आगे बढ़ चुकी है.

घर का चिराग: क्या बेटे और बेटी का फर्क समझ पाई नीता

Story in Hindi

मैं अहम हूं- भाग 3: शशि की लापरवाही

फिर उस के कमाने से क्या फायदा हुआ, सिवा इस के कि घर का खर्चा पहले से बढ़ गया. सब कपड़े धोबी को जाने लगे और कपड़ों का नुकसान भी ज्यादा होने लगा. अब महरी को भी काम बढ़ जाने से ज्यादा पैसे देने पड़ते थे. आटो का खर्च अलग, इस प्रकार मासिक खर्च बढ़ ही गया. इस के अलावा घर और बच्चे अव्यवस्थित हो गए सो अलग. सास बेचारी दिनभर काम में पिसती रहती. और जब  नहीं कर पाती तो बड़बड़ाती रहती. इन्हीं 2 महीनों में घर की शांति भंग हो गई. जिस पर उस ने जो कल्पना की थी कि अपनी तनख्वाह से घर की सजावट के लिए कुछ खरीदेगी, उसे कार्यरूप से परिणत करना कितना मुश्किल है, यह उसे तुरंत पता लग गया. उसे कुछ कहने में ही झिझक हो रही थी. कहीं अजय यह न समझ ले कि उस ने सिर्फ इन दिखावे की चीजों के लिए ही नौकरी की है. अजय के मन में हीनभावना भी आ सकती है. पर यह सब उसे पहले क्यों नहीं सूझा? खैर, अब तो सुध आई. ‘बाज आई ऐसी नौकरी से,’ उस ने मन ही मन सोचा, ‘बच्चे जरा बड़े हो जाएं तो देखा जाएगा.’

अगले दिन उस ने अजय के चपरासी के हाथों एक महीने का नोटिस देते हुए अपना त्यागपत्र तथा एक दिन के आकस्मिक अवकाश की अरजी भेज दी. अजय ने यही समझा कि शायद तबीयत खराब होने से 1-2 दिन की छुट्टी ले रखी है. बादल उमड़घुमड़ रहे थे और बारिश की हलकीहलकी बूंदें भी पड़नी शुरू हो चुकी थीं. बहुत दिनों बाद उस रात को दोनों चहलकदमी को निकले. अजय ने पूछा, ‘‘क्यों, अचानक तुम्हारी तबीयत को क्या हो गया, तुम ने कितने दिन की छुट्टी ले ली है?’’

शशि बोली, ‘‘हमेशा के लिए.’’ अजय परेशान सा उस की ओर देखने लगा, ‘‘सच, शशि, सच, अब तुम नहीं जाओगी स्कूल? चलो, अब कमीजपैंट में बटन नहीं टांकने पड़ेंगे. धोबी को डांटने का काम भी अब तुम संभाल लोगी. हां, अब रात को थके होने का बहाना भी नहीं कर सकतीं. पर यह तो बताओ, नौकरी छोड़ क्यों दी?’’

शशि उस के उतावलेपन को देख कर हंसते हुए मजा ले रही थी. उसे पति पर दया भी आई, बोली, ‘‘हां, मुझे नौकरी नहीं छोड़नी चाहिए थी, जनाब दरजी तो बन ही जाते. अजीब आदमी हो, कम से कम एक बार तो मुंह से कहा होता कि शशि, तुम्हारे स्कूल जाने से मुझे कितनी परेशानी होती है.’’ डियर, हम तो शुरू से कहना चाहते थे, पर हमारी बात आप को तब जंचती थोडे़ ही. हम ने भी सोचा कर लेने दो थोड़े मन की, अपनेआप सब हाल सामने आएगा तो जान जाएगी. पर यह उम्मीद नहीं थी कि तुम इतनी जल्दी नौकरी छोड़ने को तैयार हो जाओगी. खैर, तुम ने अपनी परिस्थिति पहचान ली तो सब ठीक है,’’ फिर थोड़ा रुक कर बोले, ‘‘हां, शशि सद्गृहिणी बनना कितना कठिन है. तुम जब अपने इस दायित्व को अच्छे से निभाती हो तो मुझे कितना गर्व होता है, मालूम है? यह मत सोचो कि मैं तुम्हें घर से बांधने की कोशिश कर रहा हूं. मेरी ओर से पूरी छूट है, तुम पढ़ोलिखो, कुछ नया सीखो, पर अपने दायित्व को समझ कर.’’

फिर कुछ दूर दोनों मौन चलते रहे. अजय को लग रहा था कि शशि कुछ पूछना चाह रही है, पर हिचक रही है. 2-3 बार उस ने शशि की ओर देखा, मानोे हिम्मत बंधा रहा हो. ‘‘इंदु को देख कर आप को यह नहीं लगता कि वह कितनी लायक औरत है, उस ने अपना घर कैसे सजा लिया है. तब आप को मुझ में कमी नहीं लगती?’’ आखिर शशि ने पूछ ही लिया. अजय इतना खुल कर हंसे कि राह के इक्कादुक्का लोग भी मुड़ कर उन की ओर देखने लगे. आखिर हंसने का यह कैसा और कौन सा मौका है, शशि समझ न पाई. जब उन की हंसी रुकी तो बोले, ‘‘तुम को क्या लगता है कि मनोज बहुत खुश है. वह क्या कह रहा था मालूम है? ‘यार, जबान का स्वाद ही चला गया. मनपसंद चीजें खाए अरसा हो गया. श्रीमतीजी दफ्तर से आ कर परांठे सेंक देती हैं, बस. इतवार के दिन वे छुट्टी के मूड में रहती हैं. देर से उठना, आराम से नहानाधोना, फिर होटल में खाना, पिक्चर, बस. यार, तू बड़ा सुखी है. यहां तो हर महीने मांबाप को रुपए भेजने पर टोका जाता है. आखिर मांबाप के प्रति कुछ फर्ज भी तो है कि नहीं?

‘‘और सुनोगी? उस दिन हमारे बच्चों को देख कर बोला, ‘यार, तुम्हारे बच्चे कितने सलीके से रहते हैं. इच्छा तो होती है कि इंदु को बताऊं कि देखो, इन बच्चों को शिष्टचार की कोई सीख कौन्वैंट या पब्लिक स्कूल से नहीं, बल्कि मां के सिखाने से मिली है.’

‘‘मैं ने यह सुन कर कैसा अनुभव किया होगा, तुम अनुमान लगा सकती हो, यही तुम्हारी जीत थी, और तुम्हारी जीत यानी मेरी जीत. इंदु की आधी तनख्वाह तो अपनी साडि़यों, मेकअप, होटल और सैरसपाटे में खर्च हो जाती है. बेटे को छात्रावास में रखने का खर्च अलग. उस में अहं की भावना है, और ‘मेरे’ की भावना से ग्रस्त वह यही समझती है कि उस के नौकरी करने से ही घर में इतनी चीजें आई हैं. जहां यह ‘मेरे’ की भावना आई, घर की सुखशांति नष्ट समझो.’’ कुछ रुक कर अजय बोले, ‘‘चलो, शशि, अब घर चलें, काफी दूर निकल आए हैं,’’ फिर धीरे से बोले, ‘‘आज के बाद रात को थकान का बहाना न चलेगा.’’

शशि को गुदगुदी सी हुई और बहुत दिनों बाद उस के मन में बसी बेचैनी दूर जाती लगी.

Mother’s Day Special- प्रश्नों के घेरे में मां: भाग 3

जीवन मंथर गति से चल रहा था. सीमा ने एम.बी.ए. कर लिया. अपनी योग्यता के आधार पर उसे बैंक में नौकरी मिल गई. सीमा ने अपनी पहली तनख्वाह से परिवार के हर सदस्य को उपहार दिए. उस में सब से महंगा उपहार हीरों का लाकेट निधि के लिए खरीदा था.

निधि नानुकुर करती रही. अब भी बहन के अपनापन को उस का एहसान समझ रही थी. पर सीमा दृढ़संकल्प थी. किसी भी तरह  से वह निधि के दिमाग से यह गलतफहमी निकालना चाह रही थी कि घर के सदस्य उसे प्यार नहीं करते.

निधि अब नन्हे अभिनव की मां बन गई थी. राहुल के पास अब भी नौकरी नहीं थी. उधर रिटायर ससुर को बेटेबहू और पोते का खर्च बोझ सा लगने लगा तो गृहकलह बढ़ गया. आएदिन की चिखचिख से निधि की तबीयत गिरने लगी. डाक्टरों से परामर्श किया गया तो हाई ब्लड प्रेशर निकला. ससुर ने पूरी तरह से हाथ खींचा तो रोटी के भी लाले पड़ने लगे.

शशांक ने सुना तो माथा पीट कर कहने लगे कि कितना समझाया था. कमाऊ लड़के से ब्याह करो पर नहीं. अब भुगतो.

निधि उन लोगों में से नहीं थी जो दूसरों की बात चुपचाप सुन लेते हैं. तड़ातड़ जवाब देती चली गई.

‘दुखी क्यों हो रहे हैं आप लोग? आप की कोखजाई बेटी तो सुखी है न? मुझे तो फुटपाथ से उठा कर लाए थे न? नसीब ने फुटपाथ पर ला कर पटक भी दिया.’

सीमा बारबार बहन का पक्ष लेती. उसे शांत करने का प्रयास भी करती पर निधि चुप क्यों होती और जब उस का क्रोध शांत हुआ तो वह जोरजोर से रोने लगी.

सीमा से बहन की ऐसी दशा देखी नहीं जा रही थी. दौड़ भाग कर के उस ने गारंटी दी और बैंक से लोन ले कर राहुल को साइबर कैफे खुलवा दिया. फिर निधि से विनम्र स्वर में बोली, ‘जिंदगी की राहें इतनी कठिन नहीं जो कोई रास्ता ही न सुझा सके. अपना रास्ता खुद ढूंढ़ने का प्रयास कीजिए, दीदी. आप ने एम.ए. किया है और कुछ नहीं तो ट्यूशन कर के आप भी कुछ कमा सकती हैं.’

सीमा का ब्याह हो गया. दिव्यांश बैंक में मैनेजर था. सुखद गृहस्थी और 2 बेटों के साथ सुखसुविधा के सभी साधन दिए थे उसे दिव्यांश ने. जिंदगी से उसे कोई शिकायत नहीं थी.

उधर मानसिक तनाव के चलते निधि के दोनों गुर्दों ने लगभग काम करना बंद कर दिया था. जिंदगी डायलिसिस के सहारे चलने लगी तो डाक्टर गुर्दा प्रत्यारोपण करवाने पर जोर देने लगे.

निधि की जान को खतरा था, यह जान कर सीमा ने कहा कि परिवार में इतने लोग हैं कोई भी दीदी को अपना एक गुर्दा दे कर उन्हें नया जीवन दे सकता है.

सभी सदस्यों के टेस्ट हुए पर सीमा के ही टिशू मैच कर पाए. वो सहर्ष गुर्दा देने के लिए तैयार हो गई. यद्यपि घर के ही कुछ सदस्य इस का विरोध कर रहे थे पर सीमा अपने फैसले पर अडिग रही.

अस्पताल के पलंग पर लेटी अपनी दोनों बेटियों को देख अरु का मन रो उठा था. बारबार निधि के शब्द कानों से टकरा रहे थे. वे शब्द चाहे पीड़ा दें या विस्मित कर दें, सहने तो थे ही.

मेरी निगाहें बरबस ही बाहर का दृश्य देखने लगीं. पश्चात्ताप की आग में जलती अरु और शशांक आई.सी.यू. के बाहर कई बार चक्कर काट चुके थे. बारबार अरु रोते हुए कहती, ‘कैसी ग्रंथि पाल ली इस लड़की ने. कितनी बीमारियां घर कर गईं इस के शरीर में?’

उधर, अपनी ही सोच में डूबतीउतराती मैं सोच रही थी कि बरसों पुरानी कड़वाहटें अब भी निधि के मन से धुल जाएं तो रिश्ते सहज हो उठेंगे.

होश में आने पर बड़ी कठिनाई से निधि ने पलकें उठाईं तो उन बेजान आंखों में मुझे मोह और मिठास की एक झलक दिखाई दी. घर के सब लोगों को अपने और सीमा के प्रति चिंतित देख कर उसे पहली बार महसूस हुआ कि भावनाओं, प्यार और अनुराग की कोई सीमा नहीं होती. अरु ने सांत्वना के लिए सिर हिलाया तो रोती निधि, मां के सीने से जा लगी.

‘मां, मुझे सीमा से मिलना है.’

एक माह बाद सीमा और निधि जाड़े की गुनगुनी धूप का आनंद ले रही थीं. सभी के चेहरे पर खुशी के भाव देख मुझे ऐसा लगा कि टूटते तार अब जुड़ गए हैं. हंसी की एक किरण बस, फूटने ही वाली है.

विस्मृत होता अतीत – भाग 3: शादी से पहले क्या हुआ था विभा के साथ

‘‘तुम्हें मजाक सूझ रहा है…’’ मैं रोष भरे स्वर में बोली.

‘‘सुनो विभा, अगर अपने इस डर से बाहर निकलना चाहती हो तो अपनी फोटो जरूर अपलोड करो,’’ उन्होंने बेहद संजीदगी से कहा.

वे वाकई सच बोल रहे थे. मैं ने कुछ सोच कर अपनी फोटो अपलोड कर दी और मुझे जो तारीफ भरी कमैंट मिले उन्होंने मुझे अपने अतीत से बाहर खींच लिया. वास्तव में मैं उस एक गुनाह का बोझ ढो रही थी जो मैं ने किया ही नहीं था. सच पूछा जाए तो यह समाज की खींची हुई लकीर है जिस में मर्द गुनाह कर के भी बचा रहता है और उस के किए की सजा अकसर बेटियां ही भुगतती हैं. उन्हें बचपन से शिक्षा भी ऐसी दी जाती है कि वे मानसिक और शारीरिक रूप से अपने अनकिए गुनाहों का दोषी खुद को ही मान लिया करती हैं.

मेरे साथ तो फिर भी राजीव थे जिन्होंने मुझे अपने इस अनचाहे अतीत से छुटकारा दिलावाने में मदद की, पर और न जाने कितनी…? मैं ने अपनेआप को अपनी इस सोच से बाहर निकाला.

मैं ने राजीव को कवि सम्मेलन में शिरकत होने वाले इनविटेशन के बारे में बताया तो वे खुशी से उछल पड़े और मुझे इस के लिए ट्रीट देने को कहा. हम ने आपस में मिल कर तय किया कि शहर में नए खुले रैस्टोरैंट में डिनर किया जाए. इन्होंने एक टेबल बुक कर ली. डिनर के लिए जब मैं इन की पसंद की साड़ी पहन कर आई तो इन्होंने धीरे से सीटी बजाई और कहा, ‘‘आज तो गजब ढा रही हो डार्लिंग… क्यों न आज की रात…’’ मैं बेतरह लजा गई.

रैस्टोरैंट बेहद शानदार था. राजीव कार पार्क करने लगे और मैं बच्चों को ले कर जैसे ही रैस्टोरैंट में दाखिल होने लगी तो दरवाजे पर मौजूद वरदीधारी दरबान को देख कर मैं ठिठक गई. राहुल था जो सैल्यूट मार रहा था. मेरी निगाहों में आश्चर्य था और उस का चेहरा मुझे देख कर फीका पड़ गया था. पीछे आ रहे राजीव मुझे दरवाजे पर रुका हुआ देख कर मेरी ओर सवालिया निगाहों से देखने लगे तो मैं बिना कुछ बोले अंदर दाखिल हो गई.

अंदर आ कर मैं ने उन्हें सब बताया तो वे पलट कर बाहर चले गए. मैं उन के पीछे लपकी. वे राहुल के पास पहुंच चुके थे और उस का हाथ अपने हाथ में ले कर शेकहैंड करने लगे, ‘‘तुम्हारा बहुतबहुत थैक्स यार… तुम ने जो किया यदि वह न करते तो (मेरी ओर इशारा किया) विभा मेरे जीवन में नहीं आतीं…’’ उस से बोल कर उसे हक्काबक्का छोड़ कर उलटे पांव रैस्टोरैंट में दाखिल हो गए और मैं अरे… अरे… कर के रह गई. मैं भी चुपचाप आ कर कुरसी पर बैठ गई. थोड़ी देर बाद दरवाजे की ओर देखा तो वहां राहुल नहीं था. जब खाना खा कर लौट रहे थे तो राजीव ने राहुल की जगह दूसरे दरबान को खड़े देखा. उन से रहा नहीं गया तो उन्होंने उस के बारे में पूछ ही लिया तो पता चला कि वह नौकरी छोड़ कर जा चुका था.

उजली परछाइयां- भाग 3: क्या अंबर और धरा का मिलन हुआ?

उस के बाद के अब तक के साल कैसे बीते, यह धरा और अंबर दोनों ही जानते हैं. दूर रह कर भी न तो दूर रह सके, न साथ रह सके दोनों. वे महीनों के अंतराल में मिलते, किट्टू के बड़े होने और साथ जीने के सपने देखते और एकदूसरे की हिम्मत बढ़ाते. लेकिन कभी उन की नजदीकियां ही जब उन्हें कमजोर बनातीं तो दोनों खुद ही टूटने भी लगते और फिर संभलते. रिश्तेदारों, पड़ोस, महल्ले वालों सब से क्या कुछ नहीं सुनना और सहना पड़ा था दोनों को. लेकिन, उन्होंने हर पल हर कदम एकदूसरे को सपोर्ट किया था. बस, कभी शादी की बात नहीं की.

धरा के घर वाले कुछ सालों तक शादी के लिए बोलते रहे. लेकिन बाद में उस ने अपने घर वालों को समझा लिया था कि वे जिस इंडस्ट्री में हैं, वहां शादी इतना माने नहीं रखती है और उस के सपने अलग हैं.  इस बीच, उस ने न कभी अंबर और उस के घर वालों का साथ छोड़ा, न किसी और से रिश्ता जोड़ा. वह अंबर से ले कर उस के बेटे किट्टू तक के बारे में सब खबर रखती थी.

‘‘छुट्टी का टाइम हो गया, मैडमजी,’’ चपरासी की आवाज से धरा की तंद्रा टूटी.

कुछ मिनटों बाद किट्टू को आता देख धरा ने उसे पुकारा, तो किट्टू के चेहरे पर गुस्से और नफरत के भाव उभर आए. फेसबुक पर देखा है उस ने धरा को. यही है वह जिस से शादी करने के लिए पापा हमें छोड़ कर चले गए, ऐसा ही कुछ सुनता आया है वह इतने सालों से मां और नानी से और जब बड़ा हुआ तो उस की नफरत और गुस्सा भी उतना ही बढ़ता गया. अंबर से कभीकभार फोन पर बात होती, तो, बस, हांहूं करता रहता था.

‘‘तुम यहां क्या कर रही हो?’’ किट्टू गुस्से में घूरते हुए कहा.

‘‘जरूरी बात करनी है, तुम्हारे पापा से रिलेटेड है,’’ धरा ने शांत स्वर में कहा. 2 दिनों बाद तुम्हारे पापा का बर्थडे है, मैं चाहती हूं कि तुम उस दिन उन के पास रहो…’’

‘‘और मैं तुम्हारी बात क्यों सुनूं?’’ उस की बात पूरी होने से पहले ही किट्टू ने चिढ़ कर जवाब दिया.

‘‘क्योंकि वे भी इतने सालों से तुम्हें उतना ही मिस कर रहे हैं जितना कि तुम करते हो. यह उन की लाइफ का बैस्ट गिफ्ट होगा क्योंकि तुम उन के लिए सब से बढ़ कर हो,’’ धरा ने किट्टू से कहा, ‘‘क्या तुम मेरे साथ कल देहरादून चलोगे?’’

किट्टू का कोल्डड्रिंक जैसा ठंडा स्वर उभरा, ‘‘इतना ही कीमती हूं तो मुझे वे छोड़ कर क्यों गए थे? मैं उन से नहीं मिलना चाहता. वे कभी मेरे बर्थडे पर नहीं आए…या…या फिर तुम्हारी वजह से नहीं आए. मुझे तुम से बात ही नहीं करनी. तुम गंदी औरत हो.’’ अपना बैग उठाते हुए लगभग सुबकने वाला था किट्टू.

‘‘तुम जाना चाहते हो तो चले जाना लेकिन, बस, एक बार ये देख लो,’’ कह कर धरा ने सारे पुराने मैसेज और चैट के प्रिंट किट्टू के सामने रख दिए जिन में घूमफिर कर एक ही तरह के शब्द थे अंबर के कि ‘किट्टू से बात करा दो,’ या ‘मैं मिलने आना चाहता हूं’ या ‘डाइवोर्स मत दो.’ और रोशनी के भी शब्द थे, ‘मैं तुम्हारे परिवार के साथ नहीं रह सकती,’ या ‘शादी जल्दबाजी में कर ली लेकिन तुम्हारे साथ और नहीं रहना चाहती,’ ‘किट्टू से तुम्हें नहीं मिलने दूंगी…’ ऐसा ही और भी बहुतकुछ था.

किट्टू की तरफ देखते हुए धरा ने कहा, ‘‘मेरे पास कौल रिकौर्डिंग्स भी हैं. अगर तुम सुनना चाहो तो. तुम्हारे पापा कभी नहीं चाहते कि तुम अपनी मां के बारे में थोड़ा सा भी बुरा सोचो या सच जान कर तुम्हारा दिल दुखे. इसलिए आज तक उन्होंने तुम्हें सच नहीं बताया. लेकिन मैं उन्हें इस तरह और घुटता हुआ नहीं देख सकती. और हां, हम एकदूसरे से प्यार करते हैं, लेकिन हम ने कभी शादी नहीं की. जानते हो क्यों? क्योंकि तुम्हारे पापा को लगता था कि शादी करने पर तुम उन्हें और भी गलत समझोगे.  क्या अब भी तुम मेरे साथ कल देहरादून नहीं चलोगे?’’ यह कह कर धरा ने हौले से किट्टू के सिर पर हाथ फेरा.

‘‘चलो, चल कर मम्मी को बोलते हैं कि पैकिंग कर दें,’’ किट्टू को जैसे अपनी ही आवाज अजनबी लगी.

जब धरा के साथ किट्टू घर पहुंचा तो सभी की आंखें फैल गईं. नानी की तरफ देखते हुए किट्टू ने अपनी मां से कहा, ‘‘मैं पापा के बर्थडे पर धरा के साथ 2-3 दिनों के लिए देहरादून जा रहा हूं, मेरी पैकिंग कर दो.’’

रोशनी और बाकी सब समझ गए थे कि किट्टू अभी किसी की नहीं सुनेगा. सुबह उसे लेने आने का बोल धरा होटल के लिए निकल गई. पूरे रास्ते धरा सोचती रही कि आगे न जाने क्या होगा, किट्टू न जाने कैसे रिऐक्ट करेगा. वह अंबर से कैसे मिलेगा और अब क्या सबकुछ ठीक होगा? सुबह दोनों देहरादून की फ्लाइट में थे. किट्टू ने धरा से कोई बात नहीं की.

अगली सुबह का सूरज अंबर के लिए दुनियाजहान की खुशियां ले कर आया. किट्टू को सामने देख एकबारगी तो किसी को यकीन ही नहीं हुआ और अगले ही पल अंबर ने अपने बेटे को गोद में उठा कर कुछ घुमाया. जैसे वह अभी भी 14 साल का नहीं, बल्कि उस का 4 साल का छोटा सा किट्टू हो. पूरे 9 साल बाद आज वह अपने बच्चे को अपने पास पा कर निहाल था और घर में सभी नम आंखों से बापबेटे के इस मिलन को देख रहे थे.

अंबर का इतने सालों का इंतजार आज पूरा हुआ था, अंबर के साथ आज धरा को भी अपना अधूरापन पूरा लग रहा था. शाम में किट्टू ने बर्थडे केक अपने हाथ से कटवाया था और सब से पहला टुकड़ा अंबर ने किट्टू के मुंह में रखा, तो एक बार फिर अंबर और किट्टू दोनों की आंखें नम हो गईं. तभी किट्टू ने अंबर की बगल में खड़ी धरा को अजीब नजरों से देखा तो वह वहां से जाने लगी. अचानक उसे किट्टू की आवाज सुनाई दी, ‘‘पापा, केक नहीं खिलाओगे धरा आंटी को?’’ और धरा भाग कर उन दोनों से लिपट गई.

अगली सुबह धरा जल्दी ही निकल गई थी. उस ने बताया था कि कोई जरूरी काम है बस जाते हुए 2 मिनट को किट्टू से मिलने आई थी. दोपहर में अंबर को धरा का मैसेज मिला, ‘तुम्हें तुम्हारा किट्टू मिल गया. मैं कल आखिरी बार तुम से उस जगह मिलना चाहती हूं जहां हम ने चांदनी रात में साथ जाने का सपना देखा था.’

अंबर जानता था धरा ने उसे जबलपुर में धुआंधार प्रपात के पास बुलाया है. उस ने पढ़ा था कि शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में प्रकृति धुआंधार में अपना अलौकिक रूप दिखाती है. तब से उस का सपना था कि चांदनी रात में नर्मदा की सफेद दूधिया चट्टानों के बीच तारों की छांव में वह अंबर के साथ वहां हो. अगली शाम में जब अंबर भेड़ाघाट पहुंचा तो किट्टू भी साथ था. वहां उन्हें एक लोकल गाइड इंतजार करता मिला जिस ने बताया कि वह उन लोगों को धुआंधार तक छोड़ने के लिए आया है.

करीब 9 बजे जब अंबर वहां पहुंचा तो धरा दूर खड़ी दिखाई दी. चांद अपने पूरे रूप में खिल आया था और संगमरमर की चट्टानों के बीच धरा, यह प्रकृति,? सब उसे अद्भुत और सुरमई लग रहे थे. वह धरा के पास पहुंचा और उस का हाथ पकड़ कर बेचैनी से बोला, ‘‘मुझे छोड़ कर मत जाओ, धरा. मैं नहीं रह सकता तुम्हरे बिना. अब तो सब ठीक हो चुका है. देखो, किट्टू भी तुम से मिलने आया है.’’

धरा ने धीरे से अपना हाथ अंबर के हाथ से छुड़ाया, तो अंबर के चेहरे पर हताशा फैल गई. किट्टू ने धरा की तरफ देखा और दोनों शरारत से मुसकराए. दूर क्षितिज में आसमान के तारे और शहर की लाइट्स एकसाथ झिलमिला रही थीं. तभी धरा ने एक गुलाब निकाला और घुटने पर बैठ कर कहा, ‘‘मुझे भी अपने परिवार का हिस्सा बना लो, अम्बर. क्या अब से रोज सुबह मेरे हाथ की चाय पीना चाहोगे?’’

खुशी और आंसुओं के बीच अंबर ने धरा को जोर से गले लगा लिया था और किट्टू अपने कैमरे से उन की फोटो खींच रहा था.

उन का इतने सालों का इंतजार आज खत्म हुआ था. अंबर के साथसाथ धरा का अधूरापन भी हमेशा के लिए पूरा हो गया था. आज उसे उस का वह क्षितिज मिल गया था जहां अतीत की गहरी परछाइयां वर्तमान का उजाला बन कर जगमगा रही थीं, वह क्षितिज जहां 10 साल के लंबे इंतजार के बाद अंबरधरा भी एक हो गए थे.

बयार बदलाव की- भाग 3 : नीला की खुशियों को किसकी नजर लग गई थी

‘चलोचलो उठो, तुम्हारी नहीं, मेरी मम्मी हैं. पूरे महीने मु?ो मम्मी के पास नहीं फटकने दिया. खुद ही चिपकी रहीं,’’ छेड़ता हुआ रमन उसे धकेलने लगा. नीला और भी बांहें फैला कर मम्मी की गोद से चिपक गई. देख कर रमन हंसने लगा.

शाम को जाने की सारी तैयारी हो गई. वे दोनों मम्मीपापा को छोड़ने एयरपोर्ट चले गए. एयरपोर्ट के बाहर मम्मीपापा को छोड़ने का समय आ गया. वह दोनों को नमस्कार कर उन के गले लग गया. उस का खुद का मन भी बहुत उदास हो रहा था. पर उसे पता था वह तो कल से काम में व्यस्त हो जाएगा पर नीला को मम्मीपापा की कमी शिद्दत से महसूस होगी.

पापा से गले लग कर नीला मम्मी के गले से चिपक गई. मम्मी ने भी प्यार से उसे बांहों में भींच लिया. वह थोड़ी देर तक अलग नहीं हुई तो वह सम?ा गया कि भावुक स्वभाव की नीला रो रही है. मम्मी की आंखें भी भर आई थीं. नीला को अपने से अलग कर उस की आंखें पोंछती हुई प्यार से बोलीं, ‘‘जल्दी आएंगे बेटा. अब तुम आओ छुट्टी ले कर,’’ रमन भी पास में जा कर खड़ा हो गया. नीला के इर्दगिर्द बांहों का घेरा बनाते हुए बोला, ‘‘जी मम्मी, जल्दी ही आएंगे.’’

‘‘अच्छा बेटा,’’ मम्मीपापा ने दोनों के गाल थपके और सामान की ट्रौली धकेलते, उन्हें हाथ हिलाते हुए एयरपोर्ट के अंदर चले गए. रमन और नीला भरी आंखों से उन्हें जाते हुए देखते रहे. रमन सोच रहा था, बदलाव की बयार तो बहनी ही चाहिए चाहे वह मौसम की हो या विचारों की, तभी जीवन सुखमय होता है.

’’ मां उस के चेहरे पर मुसकराती नजर डाल कर बोलीं, ‘‘अभी वह बच्ची है. कल को बच्चे होंगे तो कई बातों में वह खुद ही परिपक्व हो जाएगी.’’

‘‘जी मम्मी, मैं भी यही सोचता हूं.’’

‘‘और बेटा, आजकल लड़की क्या और लड़का क्या, दोनों को ही समानरूप से गृहस्थी संभालनी चाहिए. वरना लड़कियां, खासकर महानगरों में, नौकरियां कैसे करेंगी जहां नौकरों की भी सुविधा नहीं है.’’

‘‘जी मम्मी, मैं इस बात का ध्यान रखूंगा.’’

थोड़ी देर दोनों चुप रहे, फिर एकाएक रमन बोल पड़ा, ‘‘मम्मी, सच बताऊं तो मैं नहीं सोच पा रहा था कि आप नीला की पीढ़ी की लड़कियों के रहनसहन की आदतों व पहननेओढ़ने के तरीकों को इतनी स्वाभाविकता से ले लेंगी, इसलिए…’’ कह कर उस ने नजरें ?ाका लीं.

‘‘इसीलिए हमें आने के लिए नहीं बोल रहा था,’’ मम्मी हंसने लगीं, ‘‘तेरे मातापिता अनपढ़ हैं क्या?’’

‘‘नहीं मम्मी, आप की पीढ़ी तो पढ़ीलिखी है. मेरे सभी दोस्तों के मातापिता उच्चशिक्षित हैं पर पता नहीं क्यों बदलना नहीं चाहते.’’

‘‘बदलाव बहुत जरूरी है बेटा. समय को बहने देना चाहिए. पकड़ कर बैठेंगे तो आगे कैसे बढ़ेंगे? रिश्ते भी ठहर जाएंगे, दूरियां भी बढ़ेंगी…’’

‘‘यह सम?ा सब में नहीं होती मम्मी,’’ यह बोला ही था कि तभी उस के पापा आ गए. नीला भी आंखें मलतेमलते उठ कर आ गई और मम्मी की गोद में सिर रख कर गुडमुड कर लेट गई. मम्मी हंस कर प्यार से उस के सिर पर हाथ फेरने लगीं.

‘‘चलोचलो उठो, तुम्हारी नहीं, मेरी मम्मी हैं. पूरे महीने मु?ो मम्मी के पास नहीं फटकने दिया. खुद ही चिपकी रहीं,’’ छेड़ता हुआ रमन उसे धकेलने लगा. नीला और भी बांहें फैला कर मम्मी की गोद से चिपक गई. देख कर रमन हंसने लगा.

शाम को जाने की सारी तैयारी हो गई. वे दोनों मम्मीपापा को छोड़ने एयरपोर्ट चले गए. एयरपोर्ट के बाहर मम्मीपापा को छोड़ने का समय आ गया. वह दोनों को नमस्कार कर उन के गले लग गया. उस का खुद का मन भी बहुत उदास हो रहा था. पर उसे पता था वह तो कल से काम में व्यस्त हो जाएगा पर नीला को मम्मीपापा की कमी शिद्दत से महसूस होगी.

पापा से गले लग कर नीला मम्मी के गले से चिपक गई. मम्मी ने भी प्यार से उसे बांहों में भींच लिया. वह थोड़ी देर तक अलग नहीं हुई तो वह सम?ा गया कि भावुक स्वभाव की नीला रो रही है. मम्मी की आंखें भी भर आई थीं. नीला को अपने से अलग कर उस की आंखें पोंछती हुई प्यार से बोलीं, ‘‘जल्दी आएंगे बेटा. अब तुम आओ छुट्टी ले कर,’’ रमन भी पास में जा कर खड़ा हो गया. नीला के इर्दगिर्द बांहों का घेरा बनाते हुए बोला, ‘‘जी मम्मी, जल्दी ही आएंगे.’’

‘‘अच्छा बेटा,’’ मम्मीपापा ने दोनों के गाल थपके और सामान की ट्रौली धकेलते, उन्हें हाथ हिलाते हुए एयरपोर्ट के अंदर चले गए. रमन और नीला भरी आंखों से उन्हें जाते हुए देखते रहे. रमन सोच रहा था, बदलाव की बयार तो बहनी ही चाहिए चाहे वह मौसम की हो या विचारों की, तभी जीवन सुखमय होता है.

मां की उम्मीद- भाग 2 : क्या कामयाब हो पाया गोपाल

गोपाल डर से कांप रहा था और उस के दिल की धड़कन तेज होती जा रही थी. पर जैसे ही उन लड़कों के हाथ उस की चोटी पर पहुंचते कि क्लास टीचर आते हुए दिख गए. उन्हें देखते ही सब लड़के अपनीअपनी डैस्क की ओर भाग गए और उस की जान बच गई.

क्लास टीचर ने सब की हाजिरी लगाई और पूछा, ‘‘आज नया लड़का कौन आया है क्लास में?’’

कुछ देर पहले हुई घटना से गोपाल अभी भी डरा हुआ था. डरतेडरते उस ने अपना हाथ उठाया था. मास्टरजी ने अपने मोटे चश्मे को नाक के ऊपर चढ़ाया और उस की ओर कुछ पल ध्यान से देखा, मानो उस का परीक्षण कर रहे हों, फिर बोले, ‘‘गणित में पक्के हो?’’

गोपाल को समझ में नहीं आया कि क्या जवाब दे. मास्टरजी ने एकाएक उस पर सवालों की बौछार कर दी थी, ‘‘खड़े हो जाओ और जल्दीजल्दी बताओ कि 97 और 83 कितना हुआ?’’

गोपाल ने एक पल सोचा और बोला, ‘‘180.’’

‘‘सोलह सत्ते कितना?’’

‘‘एक सौ बारह,’’ गोपाल ने तुरंत जवाब दिया.

‘‘तेरह का पहाड़ा बोलो,’’ टीचर ने आगे कहा.

‘‘तेरह एकम तेरह,

तरह दूनी छब्बीस, तेरह तिया उनतालीस… तेरह नम एक सौ सत्रह, तेरह धाम एक सौ तीस,’’ गोपाल एक ही सांस में तेरह का पहाड़ा पढ़ गया.

‘‘उन्नीस का पहाड़ा आता है?’’

‘‘जी आता है. सुनाऊं क्या?’’ गोपाल का आत्मविश्वास अब बढ़ रहा था.

‘‘नहीं रहने दो,’’ टीचर की आवाज अब कुछ नरम हो गई थी.

‘‘तुम्हें पहाड़े किस ने सिखाए?’’

‘‘मां ने घर पर ही सिखाए हैं,’’ गोपाल ने दबी आवाज में जवाब दिया था.

‘‘तुम्हारी मां कितनी पढ़ीलिखी हैं?’’ मास्टरजी की आवाज में अविश्वास था.

‘‘नहीं गुरुजी, मां पढ़ीलिखी नहीं हैं.  उन्होंने तो मुझे सिखाने के लिए मेरे बड़े भाई से पहाड़े सीखे थे.’’

‘‘हम्म… बैठ जाओ,’’ मास्टरजी की आवाज में गोपाल को कुछ तारीफ के भाव दिखे और वह बैठ गया. लगा, तनाव अब कुछ कम हो गया था.

मास्टरजी क्लास टीचर होने के अलावा बच्चों को गणित भी पढ़ाते थे. वे बहुत लायक मास्टर थे, बहुत मेहनत से छात्रों को पढ़ाते थे और उन से ऊंची उम्मीद भी रखते थे. उम्मीद पूरी न होने पर उन का पारा चढ़ जाता था और गुस्सा उतरता था बच्चों की हथेलियों पर, उन की छड़ी की लगातार मार से. और इस छड़ी की मार से सभी बच्चे बहुत डरते थे. उन का मकसद तो बस इतना था कि उन का कोई छात्र गणित में कमजोर न रह जाए.

ऐसे ही धीरेधीरे एक महीना निकल गया. उन 3 शैतानों की तिगड़ी गोपाल को परेशान करने का और मजाक बनाने का कोई मौका नहीं छोड़ती थी. कभी उस के बालों का मजाक तो कभी उस के कपड़ों का. असहाय सा हो कर गोपाल सब सहता था, इस के अलावा उस के पास और कोई चारा भी तो नहीं था.

वे 3 थे, शारीरिक रूप से बलशाली थे और शहर के दबदबे वाले परिवारों से थे. वे तीनों तो स्कूल भी रोज कार से आते थे और उन का ड्राइवर उन का बस्ता और खाने का डब्बा क्लास तक छोड़ कर जाता था.

उन की तुलना में तो गोपाल एक बेहद गरीब परिवार से था, जिसे स्कूल की फीस देना भी मुश्किल लगता था, अपनी साइकिल चला कर 5 किलोमीटर दूर से आता था. खाने के डब्बे में तो बस 2 नमकीन रोटी और अचार होता था.

यों ही दिन निकलते गए और तिमाही इम्तिहान का समय आ गया था. तिमाही इम्तिहान के नंबर बहुत अहम थे, क्योंकि उस के 25 फीसदी सालाना इम्तिहान के नतीजे में जुड़ते थे, इसीलिए सभी छात्रों से यह उम्मीद होती थी कि वे इन इम्तिहानों को गंभीरता से लें.

इम्तिहान होने के तकरीबन एक हफ्ते बाद जब मास्टरजी हाथ में 35 कापियां लिए घुसे, क्लास में सन्नाटा सा छा गया था. मास्टरजी ने कापियां धम्म से मेड़ पर पटकीं, अपनी छड़ी ब्लैकबोर्ड पर टिकाई और हुंकार भरी,

‘मुरकी वाले…’’

‘‘जी मास्टरजी,’’ गोपाल डर के मारे स्प्रिंग लगे बबुए की तरह उछल कर खड़ा हो गया था.

‘‘यह तुम्हारी कौपी है?’’

‘‘जी

मास्टरजी,’’ गोपाल की जबान डर से लड़खड़ा गई थी.

‘‘इधर आओ,’’ मास्टरजी की रोबदार आवाज कमरे में गूंजी तो गोपाल के हाथपैर ठंडे होने

लगे और वह धीरेधीरे मास्टरजी की मेज की तरफ बढ़ा.

‘‘अरे, जल्दी चल. मां ने खाना नहीं दिया क्या आज?’’

गोपाल तेजी से भाग कर मास्टरजी की मेज के पास पहुंच गया. मन ही मन वह खुद को मास्टरजी की बेंत खाने के लिए भी तैयार कर रहा था.

मास्टरजी ने गोपाल को दोनों कंधों से पकड़ा और क्लास की तरफ घुमा दिया. उस के कंधों पर हाथ रखेरखे मास्टरजी बोले, ‘‘यह लड़का छोटा सा लगता है. रोज साइकिल चला कर गांव से स्कूल आता है,

पर पूरी क्लास में बस एक यही है जिस के 100 में से 100 नंबर आए हैं. शाबाश मेरे बच्चे, तुम ने मेरा दिल खुश कर दिया,’’ कहते हुए मास्टरजी ने गोपाल की पीठ थपथपाई तो उसे चैन की सांस आई.

अब मास्टरजी ने आखिरी बैंच की ओर घूर कर देखा और आवाज लगाई, ‘‘ओए मोटे, ओ मंदबुद्धि, अरे ओ अक्ल के दुश्मन… तीनों इधर आगे आओ. तुम तीनों तो मेरी क्लास के लिए काले धब्बे हो. तीनों को अंडा मिला है.’’

अब जो हुआ, वह तो गोपाल ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था. मास्टरजी ने उसे अपनी छड़ी पकड़ाई और कहा, ‘‘तीनों के हाथों पर 10-10 बार मारो. तभी इन को अक्ल आएगी.’’

गोपाल अकबका कर खड़ा रह गया. उसे समझ ही नहीं आ रहा था कि क्या करे. एक लड़के ने फुसफुसा कर कहा, ‘‘धीरे से… नहीं तो…’’

गोपाल ने धीरे से उस लड़के की हथेली पर छड़ी मारी तो मास्टरजी की ऊंची आवाज कान में पडी, ‘‘जोर से मारो, नहीं तो डबल छडि़यां तुम्हारे हाथों पर पड़ेंगीं.’’

यह सुन कर तो गोपाल की हवा सरक गई और अगले 5 मिनट तक छडि़यों की आवाज कमरे में गूंजती रही.

और इस तरह से छोटे से गांव का वह छोटा सा लड़का अपनी क्लास का बेताज का बादशाह बन गया था. आने वाले 4 सालों में उस का सिक्का चलता रहा था. उसे समझ आ गया था कि पढ़ाई में सब से ऊपर रह कर ही वह अपने आत्मसम्मान को बचा सकता था.

अचानक होस्टल की बिजली चली गई और गरमी का एहसास गोपाल को अतीत से वर्तमान में खींच लाया. उठ कर वह कमरे के बाहर आ गया और बरामदे की दीवार पर बैठ गया. जून का महीना था, सुबह के 11 बज चुके थे और हवा गरम थी. पूरा होस्टल खाली पड़ा था. तकरीबन सभी छात्र गरमियों की छुट्टी में घर चले गए थे, पर वह वहीं रुक गया था. घर जा कर क्या करता, यहां रह कर लाइब्रेरी से किताबें ले कर वह आने वाली प्रतियोगात्मक परीक्षाओं की तैयारी कर सकता था.

आज सोमवार था और लाइब्रेरी बंद थी, इसलिए गोपाल बरामदे की दीवार पर बैठा नीले आकाश की ओर देख रहा था जहां कुछ पक्षी ऊंची उड़ान भर रहे थे. क्या वह भी कभी ऐसी उड़ान भर पाएगा? सोचतेसोचते ध्यान फिर से अतीत की गलियों में भटक गया.

4 साल पहले, देहरादून में माता वाले बाग के पास वह एक छोटा सा कमरा जहां गोपाल और उस के बड़े भाई रहते थे. रात का समय था. कमरे में बान की 2 चारपाइयां पड़ी थीं. उन के बीच एक लकड़ी का फट्टा रखा था और उस फट्टे पर मिट्टी के तेल वाली एक लालटेन रखी थी, जिस से दोनों को रोशनी मिल रही थी.

गोपाल इंटरमीडिएट इम्तिहान की तैयारी कर रहा था और बड़े भैया एमए की. दोनों भाई अपनीअपनी चारपाई पर पालथी मार कर बैठे हुए थे, किताब गोद में थी और इम्तिहान की तैयारी चल रही थी. कमरे में सन्नाटा था,

बस कभीकभी पन्ना पलटने की आवाज आती थी.

लालटेन की लौ अचानक भभकने लगी.

‘‘चलो, अब सो जाते हैं. लगता है लालटेन में तेल खत्म हो रहा है,’’ बड़े भैया ने चुप्पी तोड़ी.

‘‘पर मेरी पढ़ाई तो पूरी नहीं हुई है,’’ गोपाल ने दबा हुआ सा विरोध किया.

‘‘समझा करो न. घर में और तेल नहीं है. अगर कल ट्यूशन के पैसे मिल गए तो मैं तेल ले आऊंगा. अब किताबें रख दो और सो जाओ. मैं भी सो रहा हूं.  और कोई तरीका नहीं है,’’ कहते हुए बड़े भैया ने किताबें जमीन पर रख दीं और करवट बदल कर लेट गए.

लालटेन की लौ एक बार जोर से भड़की और लालटेन बुझ गई. कोठरी में पूरी तरह अंधकार छा गया था.

गोपाल ने अंधेरे में ही किताबें उठाईं और दबे पैर कमरे के बाहर निकल गया.

अब पता चलेगा – भाग 2 : राधा क्या तोड़ पाई बेटी संदली की शादी

रात को अकेले में राधा भुनभुनाती ही रहीं. विकास ने टोका,”कभी तो किसी बात पर खुश रहना सीखो, राधा. इतना अच्छा लड़का पसंद किया है संदली ने. बेटी बहुत समझदार है हमारी, सब देखसुन कर ही मिलवाने लाई होगी.”

”यह शादी कर के बहुत पछ्ताएगी.देखना, इस की किसी से नहीं निभ सकती, कुछ नहीं आता है, बस सैरसपाटा, आराम करना आता है.अब पता चलेगा, यह शादी के बाद बैठ कर रोएगी.”

विकास को गुस्सा आ गया,”कैसी मां हो, बेटी के लिए बुरा सोचती हो, शेम औन यू,राधा.”

संदली को मां का मन अच्छी तरह पता था. वह अंदर से दुखी भी थी पर आर्यन से बहुत प्यार करने लगी थी, अब विवाह करना चाहती थी पर मां इस विषय पर उस के लिए अच्छा नहीं सोचेंगी, पता था उसे.

अगले दिन आर्यन और संदली चले गए. फिर एक दिन प्रिया का फोन आया, वह संदली के लिए खुश थी.

कहने लगी,”आर्यन बहुत अच्छे परिवार से है, संदली ने नेट पर देख लिया है, उन के बिजनैस के बारे में वह सब जानती है, सब देख कर ही उस ने आर्यन से शादी का मन बनाया है. ऐसा लड़का तो हम भी उस के लिए नहीं ढूंढ़ सकते थे.”

राधा बिफरी,”मुझे पता था तुम उस की ही साइड लोगी.”

”ओह मां, यह जो आप को हर बात पता होती है न, बड़े परेशान हैं हम इस से, कभी तो कोई बात आराम से सुन लिया करो.”

थोड़ी देर बाद फोन रख दिया गया. संदली ने वहां से आर्यन के पेरैंट्स अनिल और मधु से भी विकास और राधा की बात करवा दी. विकास को दोनों का स्वभाव बहुत अच्छा लगा, दोनों संदली से मिल कर खुश थे. अब जल्दी से जल्दी उसे अपनी बहू बनाना चाहते थे.

विकास ने भी इस विवाह के लिए सहमति दे दी तो उन्होंने कहा,”आप भी आ कर हमारा घर देख लीजिए, तसल्ली कर लीजिए कि संदली हमेशा खुश रहेगी. यह बात विकास को बहुत अच्छी लगी.

उन्होंने कहा,”हम भी जल्दी ही आते हैं.”

दोनों परिवार अब आगे का प्रोग्राम बनाने लगे. संदली 2 दिन में वापस आ गई.

बैग खोलते हुए ढेरों गिफ्ट्स दिखाते हुए बोली,”पापा, मम्मी, देखो उन लोगों ने तो गिफ्ट्स की बौछार कर दी. इतने प्यार से मिले कि क्या बताऊं. पापा, मैं बहुत खुश हुई वहां जा कर.”

राधा ने सब सामान देखा, कहा कुछ नहीं, उठ कर अपने काम में लग गईं. 10 दिन बाद संदली चली गई. कोर्स पूरा हो चुका था. संदली को वहीं नई नौकरी जौइन करनी थी.

आर्यन अब पानीपत में फैमिली का बिजनैस ही संभालने वाला था. अनिल और मधु मुंबई आए. होटल में ठहरे और विकास और राधा से मिलने घर आए. गजब के खुशमिजाज, सुंदर दंपत्ति को देख कर राधा हैरान थीं. वे दोनों विकास और राधा के लिए बहुत सारे गिफ्ट्स भी लाए.

राधा के हाथ का बना खाना खा कर उन की कुकिंग की खूब तारीफ की तो राधा ने कहा,”पर संदली को कुछ भी बनाना नहीं आता. पहले इसलिए बता रही हूं कि आप लोग हमें बाद में यह न कहें कि आप लोगों को बताया नहीं.”

मधु ने खुल कर हंसते हुए कहा,”बेटी बहुत प्यारी है आप की. उस ने मुझे खुद ही बता दिया कि उसे कोई काम नहीं आता और उसे हमारे यहां कुकिंग की जरूरत पड़ेगी भी नहीं. हमारे यहां 2 कुक हैं, किचन में तो मैं ही जल्दी नहीं घुसती, आजकल की लड़कियां कैरियर बनाने में मेहनत करती हैं, जब जरूरत होती है सब कर लेती हैं और वहां अकेली रह ही रही है न, बहुत कुछ अपनेआप करती भी होगी.”

राधा चुप रहीं. अनिल और मधु ने अच्छा समय साथ बिताया. जाते हुए उन्हें भी गिफ्ट्स दे कर विदा किया गया.

अब अगले हफ्ते विकास और राधा को दिल्ली जाना था. तय हुआ कि अब सगाई भी कर देते हैं और संदली को भी बुला लेते हैं.

यह सुनते ही राधा को गुस्सा आ गया, विकास से कहा,”अब फिर उस के आने का खर्चा उठाना है?अभी तो गई है.”

संदली ने यह बात सुन कर कहा,”मम्मी, आप टिकट की चिंता न करो, सरप्राइज में आर्यन ने मुझे टिकट भेज दिए हैं.”

राधा ने कहा,”मुझे पता है कोई गड़बड़ जरूर है जो वे शादी के लिए इतनी जल्दी मचा रहे हैं. इतना अच्छा परिवार संदली को बहू बनाने के लिए क्यों मरा जा रहा है? कोई बात तो है.अब पता चलेगा.’’

विकास ने कहा,”गड़बड़ तुम्हारे दिमाग में है, बस.” संदली सीधे दिल्ली पहुंची. विकास और राधा भी पहुंच गए.

प्रिया ने कहा था कि वह सीधे शादी में ही आएगी. पानीपत में आर्यन का विशाल घर, नौकरचाकर देख कर राधा दंग रह गईं. उस पर सब का स्वभाव इतना सहज, कोई घमंड नहीं. पर आदत से मजबूर, कमी ढूंढ़ती ही रहीं, जो मिली नहीं.

राधा यह देख कर हैरान हुईं कि मधु और संदली ने फोन पर ही एकदूसरे के टच में रह कर सगाई के कपड़ों की जबरदस्त तैयारी कर रखी है. अभय संदली से खूब हंसीमजाक कर रहा था, विकास और मधु के लिए बेहद आरामदायक गेस्टरूम था, अनिल और मधु के करीब 100 लोगों के परिचितों के मौजूदगी में सगाई का फंक्शन हुआ.

विकास ने खर्चे बांटने की बात कही तो अनिल ने हाथ जोड़ दिए,”हमें कुछ नहीं चाहिए. संदली इस घर में आ रही है तो हमें खुशी से यह सब करने दें. हमें कुछ भी नहीं चाहिए.”

राधा ने अकेले में विकास से कहा,”इतना अच्छा बन कर दिखा रहे हैं, मुझे पता है ऐसे लोग बाद में रंग दिखाते हैं. अब पता चलेगा.‘’

संदली भी उन के पास ही बैठी थी.गुस्सा आ गया उसे, कहा,”मम्मी, हद होती है, इतने अच्छे लोग हैं फिर भी आप ऐसे कह रही हैं, सब कुछ उन्होंने आज मेरी पसंद का किया है, मेरी ड्रैस, ज्वैलरी सब आर्यन की मम्मी ने ली, मुझे कुछ भी लेने से मना कर दिया था, अब शादी की भी पूरी शौपिंग मुझे करवाने के लिए तैयार हैं, पर आप की बातें…उफ…”

”मुझे पता है तुम्हारी जैसी लड़कियां बाद में खूब रोती हैं.” संदली को रोना आ गया. उस के आंसू बह निकले तो विकास ने उसे गले से लगा लिया,”संदली बेटा, मत दुखी हो, तुम्हारी मम्मी को कुछ ज्यादा ही पता रहता है.‘’ विकास और संदली दोनों राधा से नाराज थे पर राधा पर न कभी पहले कोई असर हुआ था, न अब हो रहा था.

आगे पढ़ें- विकास ने हाथ जोड़ दिए,”आप जैसा चाहते हैं…

चौखट – भाग 2 : प्रेम को तरसती रेशमी

धीरेन रात में चूल्हे पर रोटी बना रहा था. उसे हर रोज अपने हाथ से खाना बनाना पड़ता था. रेशमी कटोरे में बनी हुई सब्जी ले कर चली आई.

‘‘यह सब्जी रख लो. आलूमटर और गोभी की मिक्स सब्जी बनाई है. खा

कर देखना,’’ रेशमी ने प्यार से कहा.

‘‘लेकिन, अभी रोटी सेंक रहा हूं,’’ कह कर धीरेन ने कटोरे की सब्जी रख ली.

‘‘हटो, मैं रोटी बना देती हूं. तुम खाना खा लो,’’ रेशमी ने कहा.

रेशमी तवे पर रोटी सेंकने लगी. धीरेन उस की दी हुई सब्जी के साथ गरमगरम रोटियां खाने लगा.

‘‘वाह, मजा आ गया. बड़ी मजेदार सब्जी बनी है,’’ धीरेन उंगलियां

चाट कर खाने लगा. रेशमी खुशी से मुसकरा उठी.

दूसरे दिन धीरेन ने फुटपाथ की दुकान से एक नाइटी खरीदी. वह नाइटी उस ने रेशमी को ला कर दे दी.

‘‘देखो, इसे पहन लेना. यह नाइटी तुम्हारे बदन पर खूब जंचेगी.’’

‘‘इसे मैं रात में पहन लूंगी,’’ रेशमी ने कहा.

‘‘कुलदीप को इस नाइटी पर शक हुआ तो?’’ धीरेन ने कहा.

‘‘कह दूंगी कि मैं ने खरीदी है,’’ रेशमी ने कहा.

‘‘आज रात तुम्हारे कमरे में आऊंगी. मेरा इंतजार कर लेना,’’ रेशमी ने धीमे से कहा.

तभी कुलदीप ने दुकान से पुकारा, ‘‘रेशमी, यह खाली टोकरी ले जाओ. इसे बरामदे में रख दो.’’

रेशमी बड़बड़ाई, ‘‘जब देखो, मुझ से खाली टोकरी उठवाता है. बाज आई ऐसे मर्द से.’’

आधी रात हो गई थी. रेशमी सोई नहीं थी. बगल में कुलदीप दारू पी कर सो रहा था. रेशमी कमरे से दबे पैर निकल कर धीरेन के कमरे में चली गई.

धीरेन जाग रहा था. वह रेशमी का इंतजार कर रहा था. उस ने रेशमी को बांहों में जकड़ लिया.

रेशमी ने धीरेन की दी हुई नाइटी पहन रखी थी, जिसे रेशमी ने पलभर में उतार दिया. इश्क की आग भड़क गई. दोनों ने एकदूसरे को बांहों में जकड़ लिया.

धीरेन रेशमी के साथ सैक्स करने लगा. कुछ देर तक यह खेल चलता रहा. जिस्म की आग जब ठंडी हो गई, तब दोनों अलग हो गए. रेशमी संतुष्ट हो कर अपने कमरे में सोने चली गई.

देशी दारू की दुकान में गहमागहमी थी. कुछ लोग आते और दारू की बोतल ले कर चले जाते थे. कई बेवड़े पी कर झूमते नजर आ रहे थे. मयखाने की हवाओं में भी नशा था.

कुलदीप अपने दोस्त किशन, सूरज और अजय के साथ बैठा दारू पी रहा था. जब नशा चढ़ा तो सभी लड़खड़ाते हुए उठे और रात के अंधेरे में घर चल दिए. कुछ दूर जाने पर कुलदीप के दोस्त अपने रास्ते निकल गए.

कुलदीप नशे में अकेले लड़खड़ाता हुआ चला जा रहा था. रास्ते में बड़े नाले पर एक पुलिया पड़ती थी, जिस की बाउंड्री ढह चुकी थी.

नशे के झोंक में कुलदीप लड़खड़ा कर बड़े नाले में गिर गया. आसपास अंधेरा और सन्नाटा था. उसे नाले में गिरते किसी ने भी नहीं देखा था.

कुलदीप हाथपैर मार कर नाले से निकलने की कोशिश करने लगा. वह जितना हाथपैर मारता, उतना ही कीचड़ और बदबूदार पानी से भरे नाले में धंसता चला गया. वह बड़े नाले में डूब गया था.

आधी रात तक कुलदीप जब घर नहीं लौटा, तब रेशमी घबराने लगी.

‘‘अभी तक कुलदीप नहीं आया,’’ रेशमी ने धीरेन से कहा.

‘‘सुबह का इंतजार करते हैं. हम लोग साथ चल कर उसे ढूंढ़ेंगे,’’ धीरेन ने तसल्ली दी.

सुबह हुई. थाने में लोगों की भीड़ लगी थी. पुलिस को एक शख्स की लाश बड़े नाले में तैरती हुई मिली थी. रेशमी और धीरेन ने थाने पहुंच कर लाश की शिनाख्त कुलदीप के रूप में की थी.

रेशमी जोरजोर से रो रही थी. पुलिस ने कुलदीप की लाश रेशमी को सौंप दी थी. उसी दिन कुलदीप का दाह संस्कार कर दिया था. रेशमी विधवा हो गई थी.

रोज कमानेखाने वाले लोगों को शोक मनाने का भी कहां समय होता है. कुछ दिनों से बंद पड़ी सब्जी की दुकान रेशमी ने खोल दी थी.

रेशमी की मदद के लिए धीरेन सामने आया. वह सब्जी मंडी से सुबह में सब्जियां टैंपो से ले आता था. रेशमी अपनी सब्जी दुकान में सब्जियां बेच देती थी.

इस तरह तकरीबन 2 महीने गुजर गए थे. रेशमी की जिंदगी ठीकठाक चलने लगी थी, लेकिन आसपास के लोगों को रेशमी खटकने लगी थी. सुधा नाम की एक अधेड़ औरत रेशमी को कुलटा साबित करने पर तुली थी.

सुधा आसपास की अनपढ़ औरतों को बतलाने लगी, ‘‘रेशमी एक विधवा औरत है. वह घर में अकेले रहती है. उस के घर में एक जवान लड़का धीरेन क्यों रहता है, जबकि उस के पति कुलदीप की मौत हो गई है?’’

एक अनपढ़ और जाहिल औरत गीता ने कहा, ‘‘रेशमी का धीरेन के साथ क्या संबंध है? वह सब्जी मंडी से उस की दुकान के लिए सब्जियां क्यों लाता है?’’

एक दिन सुधा ने रेशमी को समझाया, ‘‘धीरेन को घर से निकाल दो. कोई दूसरा किराएदार रख लो. एक अकेली औरत को जवान लड़के के साथ रहना ठीक नहीं है.’’

तब रेशमी ने तपाक से जवाब दिया, ‘‘धीरेन में कोई खराबी नहीं है. वह मेरे कामकाज में मदद कर देता है. भला उसे मैं घर से क्यों निकाल दूं?’’ यह सुन कर सुधा चुप हो गई थी.

महल्ले का एक बदमाश था प्रकाश. वह गली के नुक्कड़ पर लड़कों के साथ खड़ा रहता था. आसपास के लोग उस से खौफ खाते थे. सुधा ने प्रकाश से रेशमी की चुगली कर दी.

प्रकाश तो ऐसे मौके की तलाश में रहता था. वह रेशमी की सब्जी दुकान पर अपने गुरगों के साथ पहुंच गया. उस समय रेशमी दुकान पर बैठी थी.

‘‘इस घर में धीरेन नाम का कोई आदमी रहता है?’’ प्रकाश ने कड़क कर रेशमी से पूछा.

‘‘हां, धीरेन मेरे घर में रहता है,’’ रेशमी ने कहा.

‘‘उसे बाहर बुलाओ,’’ प्रकाश ने गरज कर कहा.

सुन कर धीरेन कमरे से बाहर आ गया, ‘‘क्या बात है?’’

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें