⚲

पापा की लाडली Hina Khan बनीं मां का सहारा, शेयर की इमोशनल तस्वीर

मशहूर एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) के पिता का निधन कुछ दिन पहले ही हुआ. और इस घटना से वह बुरी तरह टूट गई. अब वह आए दिन अपने पिता को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं. अब उन्होंने कुछ फोटोज और वीडियो शेयर कर सोशल मीडिया पर सभी का ध्यान खींच लिया है.

हिना खान इन तस्वीरों में अपनी मां के साथ दिखाई दे रही हैं. इन फोटोज में एक्ट्रेस  पिता के निधन के बाद अपनी मां को दिलासा देती नजर आ रही हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by HK (@realhinakhan)

 

इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि एकट्रेस अपनी मां के लिए प्यार जता रही हैं और उन्हें दिलासा देती हुई नजर आ रही हैं. हिना खान (Hina Khan) ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि  ‘मां, तेरी खुशी मेरी ख्वाहिश, तेरी हिफाजत मेरा हक, मैं कोई थेरेपिस्ट नहीं हूं मां, लेकिन मैं वादा करती हूं कि मैं आपका ध्यान रखूंगी. आपके आंसुओं को पोंछ आपकी बातें सुनूंगी. हमेशा..’

ये भी पढ़ें- विराट के वादे का मान रखने के लिए चौहान हाउस छोड़ेगी सई, आएगा नया ट्विस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by HK (@realhinakhan)

 

इन तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक्ट्रेस हिना खान अपनी मां से घंटों बातें करती हुई नजर आ रही है. फैंस को एक्ट्रेस की ये तस्वीर काफी पसंद आ रही है.

ये भी पढ़ें- Rubina Dilaik ने कोरोना को दी मात, फैमिली के साथ की जमकर मस्ती

 

View this post on Instagram

 

A post shared by HK (@realhinakhan)

 

विराट के वादे का मान रखने के लिए चौहान हाउस छोड़ेगी सई, आएगा नया ट्विस्ट

स्टार प्लस का ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) की कहानी एक नया मोड़ ले रही है. चौहान हाउस में जबसे सई आई है, घर का पूरा माहौल बदल चुका है. एक तरफ विराट ने ठान लिया है कि वह सई का साथ कभी नहीं छोड़ेगा तो दूसरी तरफ पाखी उन दोनों को अलग करने के लिए नया प्लान बनाती नजर आ रही है. और इस बार पाखी ने कुछ ऐसा प्लान किया है, सई और विराट अलग हो जाएंगे? तो आइए बताते हैं, शो के नए ट्विस्ट के बारे में.

शो के लेटेस्ट ट्रैक में खूब हंगामा होने वाला है. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि पाखी ने भवानी के साथ हाथ मिलाकर सई  को चौहान हाउस से आउट करने के लिए जबरदस्त प्लान बनाया है. दूसरी ओर विराट, सई के करीब आते हुए दिखाई दे रहा है. वहीं अब पाखी को लग रहा है कि सबकुछ हाथ से निकलता जा रहा है. ऐसे में पाखी विराट के पास जाती है और उसका वादा याद दिलाती है.

ये भी पढ़ें- अनीता हसनंदानी ने पति Rohit Reddy को मारा थप्पड़ तो यूजर्स ने दिया ये रिएक्शन, देखें Video

 

View this post on Instagram

 

A post shared by StarPlus (@starplus)

 

पाखी याद दिलाती है कि विराट ने उससे वादा किया था, जो जगह उसकी है, वो कोई भी नहीं लेगा. विराट पाखी से वादा करता है कि वो कभी भी किसी से प्यार नहीं करेगा. पाखी विराट को एक-एक बात याद दिलाती है और उसे उसकी ही नजरों में गिराने की कोशिश करती है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by StarPlus (@starplus)

 

शो के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि पाखी और विराट की बातों को सई सुन लेगी और वो विराट को इन सवालों के बीच घिरा देखकर परेशान हो जाएगी. आप ये भी देखेंगे कि सई चाहेगी कि विराट पाखी से वादा निभा सके. इसलिए वह चौहान हाउस को छोड़ने का फैसला लेगी.

ये भी पढ़ें- Bhabi Ji Ghar Par Hai: क्या गोरी मेम शो छोड़ रही हैं, जानें पूरा मामला

 

तो वहीं विराट सई को हर तरह से समझाने की कोशिश करेगा लेकिन सई उसकी एक भी नहीं सुनेगी. अब शो के नये एपिसोड में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या पाखी की ये चाल कामयाब होगी? सई-विराट अलग हो जाएंगे?

अनीता हसनंदानी ने पति Rohit Reddy को मारा थप्पड़ तो यूजर्स ने दिया ये रिएक्शन, देखें Video

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह आए दिन अपने बेटे आरव और पति रोहित रेड्डी (Rohit Reddy) के साथ वीडियो और फोटोज फैंस के साथ शेयर करती हैं.

हाल ही में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह पति को थप्पड़ मारती हुई नजर आ रही हैं. ये वीडियो सोशल मीडिया खूब वायरल हो रहा है.

दरअसल इस वीडियो में अनीता हसनंदानी पति रोहित रेड्डी के साथ प्रैंक करती हुई दिखाई दे रही हैं. वीडियो में आप देख सकते हैं कि रोहित को चेयर पर बैठे हुए हैं. और अनीता कहती हैं कि मेरे पास एक किसी ना दिखने वाला धागा है और इसे आपके इस कान में डालकर दूसरे कान से निकालूंगी.

ये भी पढ़ें- Bhabi Ji Ghar Par Hai: क्या गोरी मेम शो छोड़ रही हैं, जानें पूरा मामला

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anita H Reddy (@anitahassanandani)

 

अनीता, रोहित से पूछती हैं कि आपको कुछ महसूस हुआ? रोहित कहते हैं, नहीं… तो ऐसे में रोहित के मना करने के बाद अनीता उनके थप्पड़ लगा देती हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anita H Reddy (@anitahassanandani)

 

आपको बता दें कि इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि है, प्लीज इसे घर में ट्राई करें. इसके अलावा उन्होंने ये भी लिखा कि एक ऐसी मैजिक ट्रिक जो हर पत्नि को पसंद आएगी.

ये भी पढ़ें- फिल्मी सितारों का पंगा, करियर रहा न फिर चंगा

एक्ट्रेस के इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, मैम आपकी आंखें बहुत प्यारी हैं. तो वहीं दूसरे ने लिखा,  ये वीडियो इतना कूल नहीं था लेकिन आप दोनों की जोड़ी सच में बहुत अच्छी है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anita H Reddy (@anitahassanandani)

 

Bhabi Ji Ghar Par Hai: क्या गोरी मेम शो छोड़ रही हैं, जानें पूरा मामला

छोटे पर्दे का मशहूर कमेडी शो लोकप्रिय शो ‘भाभीजी घर पर हैं’ की शूटिंग जल्द ही सूरत में शुरू होने जा रही है.  और ऐसे में खबर ये आ रही है कि गोरी मेम यानी नेहा पेंडसे शो छोड़ रही हैं. तो आइए जानते हैं इस मामले के बारे में.

इस खबर पर खुद नेहा पेंडसे ने अपनी चुप्पी तोड़ी हैं. खबरों के अनुसार एक्ट्रेस ने कहा है कि मैं इस तरह की खबरों से हैरान नहीं हूं. उन्होंने कहा कि मुझे आश्चर्य नहीं है कि इस तरह की अफवाहें चारों ओर फैल रही हैं. यह शायद इसलिए है क्योंकि मैं पिछले कुछ एपिसोड में दिखाई नहीं दे रही थी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nehha Pendse (@nehhapendse)

 

जानकारी के अनुसार नेहा पेंडसे ने बताया कि दरअसल वे एपिसोड पुराने थे और उस दौरान मैं शूटिंग का हिस्सा नहीं थी. जब एपिसोड प्रसारित किए गए, तो कई लोगों ने मुझे यह कहते हुए मैसेज किया कि वे मुझे स्क्रीन पर मिस कर रहे हैं. मुझे उन्हें समझाना पड़ा कि मैं जल्द ही वापस आउंगी. मैं इस किरदार को निभाकर काफी खुश हूं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nehha Pendse (@nehhapendse)

 

रिपोर्ट्स के अनुसार गोरी मेम ने कहा कि शुरू में लोग मेरी तुलना उस एक्ट्रेस (सौम्या टंडन) से करते थे जो मुझसे पहले भूमिका निभा रही थी और इस बारे में मुझे पहले से यकीन था कि ऐसा ही होगा. हालांकि अब लोगों ने मुझे इस भूमिका में अच्छी तरह से स्वीकार किया है और मैं भी इस रोल में अच्छी तरह से बस गई हूं.

Rubina Dilaik ने कोरोना को दी मात, फैमिली के साथ की जमकर मस्ती

बिग बॉस 14 की विनर और मशहूर टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक ने कोरोना वायरस को मात दे दिया है. इस बात की जानकारी सोशल मीडिया से मिली. दरअसल एक्ट्रेस ने खुद बताया कि उनका कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आया है.

तो अब रुबीना दिलाइक ने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. इन तस्वीरों में रुबीना दिलाइक जमकर मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं. जी हां, रुबीना कोरोना को हराने के बाद अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही है.

ये भी पढ़ें- Ghum Hai KisiKey Pyaar Meiin: क्या शुरू होने से पहले ही खत्म होगी विराट और सई की लव स्टोरी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik)

 

एक्ट्रेस ने इन खूबसूरत फोटोज को सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इस तस्वीर में रुबीना दिलाइक अपनी बहन और Parents के साथ नजर आ रही हैं.

ये भी पढ़ें- Imlie को भूल जाएगा आदित्य, चली जाएगी याददाश्त?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik)

 

उन्होंने इन फोटोज को शेयर करते हुए लिखा है कि  कैप्शन में लिखा है कि मैं खुश हूं कि मेरी मुलाकात अब परिवार से हो सकती है. मैं कोरोना से रिकवर हो चुकी हूं. मैं काफी पॉजिटिव और मजबूत महसूस कर रही हूं. परिवार के लोग आपके आसपास खुशियां फैलाते हैं. यही परिवार की खासियत है.

ये भी पढ़ें- Imlie: मालिनी की जिंदगी में होगी इस शख्स की एंट्री, आएगा धमाकेदार ट्विस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik)

 

Ghum Hai KisiKey Pyaar Meiin: सई-विराट को अलग करने के लिए पाखी चलेगी ये चाल

स्टार प्लस का सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ कहानी एक नया मोड़ ले रही है. जिससे शो में नए-नए ट्विस्ट देखने को मिल रहा है. जब से सई चौहन हाउस में वापस आई है तभी से घर का माहौल बदला है. शो के अपकमिंग एपिसोड में खूब धमाल होने वाला है. तो आइए जानते है शो लेटेस्ट एपिसोड में क्या होने वाला है.

शो के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि पाखी को सई की शक्ल से भी नफरत होने लगी है. और वह विराट और सई को दूर करने के लिए कुछ भी कर सकती है, शो के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि विराट और सई एक-दूसरे के साथ रोमांटिक पल को इंजॉय करेंगे. तो वहीं पाखी उन पलों के बर्बाद करने के लिए नया प्लान बनाएगी.

ये भी पढ़ें- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: इस विलेन की वजह से रुक जाएगी रणवीर-सीरत की शादी, आएगा नया ट्विस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by StarPlus (@starplus)

 

सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ अब तक आपने देखा कि सई भवानी को देवयानी की बेटी की तस्वीर दिखाती है. और वह कहती है कि वह देवयानी की बेटी का सारा सच जानती है.इतना ही नहीं सई, भवानी को धमकी भी देती है कि अगर वो देवयानी और पुलकित को नहीं अपनाएगी तो वह ये सच विराट को बता देगी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by StarPlus (@starplus)

 

सई की डर से भवानी देवयानी और पुलकित को अपना लेती है. इससे देवयानी और पुलकित बहुत खुश होते हैं. तो वहीं विराट की खुशी भी सातवें आसमान पर पहुंच जाती है.

ये भी पढ़ें- Ghum Hai KisiKey Pyaar Meiin: सई देगी भवानी को धमकी, क्या अपना लेगी देवयानी और पुलकित को?

तो वहीं पाखी ये देखकर हैरान हो जाती है कि भवानी ने बिना कुछ कहे देवयानी और पुलकित को कैसे अपना लिया. और वह सई से और भी ज्यादा नफरत करने लगती है. शो के अपकमिंग एपिसोड में ये देखना दिलचस्प होगा कि पाखी सई और विराट को अलग करने के लिए कौन-सी नयी चाल चलेगी.

Ghum Hai KisiKey Pyaar Meiin: सई देगी भवानी को धमकी, क्या अपना लेगी देवयानी और पुलकित को?

टीआरपी चार्ट में शामिल होने वाला सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ में खूब धमाल होने वाला है. कहानी में दिलचस्प मोड़ आ चुका है. शो के बीते एपिसोड में आपने देखा कि सई को देवयानी के मरे हुए बच्चे का राज पता चल गया है. ऐसे में वह भवानी के पास जाती है और उसके मुंह से सच सुनना चाहती है. शो के नए एपिसोड में महाट्विस्ट होने वाला है. आइए जानते हैं, शो में क्या होने वाला है.

सई, भवानी से कहती है कि वह देवयानी की बेटी का राज जानती है. तो वहीं सई उसे जमकर खरी खोटी सुनाती है. सई कहती है कि उसने एक मां और बेटी को अलग किया है. सई ये भी कहती है कि वह इतना गलत काम कैसे कर सकती है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by StarPlus (@starplus)

 

इतना ही नहीं सई भवानी को देवयानी की बेटी की फोटो भी दिखाती है. सई कहती है कि अगर भवानी, पुलकित और देवयानी को नहीं अपनाएगी तो वह उसका सच विराट को जाकर बता देगी. सई की बात सुनकर भवानी के होश उड़ जाते है. और उसकी बोलती बंद हो जाती है.

तो उधर देवयानी कहती है कि वो अपने पति की बेइज्जती होते नहीं देख सकती. सई के रोकने के बाद भी देवयानी घर से जाने लग जाती है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by StarPlus (@starplus)

 

इसी बीच भवानी कुछ ऐसा करती है जिसे देखकर हर कोई हैरान रह जाता है. शो के अपकमिंग एपिसोड में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या सई के डर से भवानी देवयानी और पुलकित के रिश्ते को अपना लेगी या फिर कोई नयी चाल चलेगी.

ये भी पढ़ें- Imlie को भूल जाएगा आदित्य, चली जाएगी याददाश्त?

श्वेता तिवारी-अभिनव कोहली Controversy पर एक्स हसबैंड Raja Chaudhary ने दिया ये बयान  

छोटे परदे की पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस Shweta Tiwari (श्वेता तिवारी) इन दिनों ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ (Khatron Ke Khiladi 11) में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा ले रही हैं. इस बीच उनके एक्स हसबैंड Raja Chaudhary (राजा चौधरी) ने हाल ही में श्वेता की दूसरी शादी को लेकर एक बयान दिया है. दरअसल श्वेता और अभिनव कोहली की दूसरी शादी टूटने के बाद भी दोनों के बीच की अनबन जब तब सामने आती रहती हैं. इस बीच राजा का ये बयान वायरल हो रहा है.

श्वेता अच्छी पत्नी और अच्छी मां है- राजा

एक इंटरव्यू में राजा चौधरी ने कहा है, ‘श्वेता पर काफी लोग सवाल उठा रहे हैं क्योंकि उनकी दूसरी शादी भी नही चली. खैर ये एक इत्तेफाक है. पैटर्न एक सा है और इसी वजह से लोग उनसे सवाल पूछ रहे हैं. इस बात में कोई भी शक नहीं है कि श्वेता बहुत ही अच्छी मां और पत्नी है. ये उनका बैड लक है कि उनके साथ इतिहास फिर से दोहरा रहा है, लेकिन इसका ये मतलब बिल्कुल भी नहीं है कि वो बुरी इंसान है.’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shweta Tiwari (@shweta.tiwari)

ये भी पढ़ें- Shweta Tiwari के एक्स हसबैंड ने किया सभी आरोपों को खारिज, कहा ‘तुम पहले ही बहुत गिर गई थी’

‘एक पिता अपनी बेटी और बेटे को नुकसान तो नहीं पहुंचाएगा’- राजा

अभिनव कोहली ने हाल ही में आरोप लगाया है कि श्वेता तिवारी उन्हें अपने बेटे से मिलने नहीं देती है. इस मामले पर भी राजा चौधरी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. राजा चौधरी का कहना है, ‘उसे (श्वेता तिवारी) समझना होगा कि कपल के तौर पर भले ही दिक्कतें आई हो लेकिन एक पिता अपनी बेटी और बेटे को नुकसान तो नहीं ही पहुंचाएगा.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Raja Chaudhary (@rajachaudhary)

श्वेता ने राजा पर लगाया था घरेलू हिंसा का आरोप

महज 19 साल की उम्र में ही ‘कसौटी जिंदगी की’ फेम श्वेता तिवारी ने राजा चौधरी से शादी रचा ली थी. लेकिन शादी के कुछ साल बाद ही श्वेता ने राजा पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया और इसके बाद दोनों साल 2007 में अलग हो गए थे. तलाक के 7 साल बाद श्वेता तिवारी ने अभिनव कोहली (Abhinav Kohli) से शादी रचाई थी. लेकिन ये शादी भी नहीं चली और दो साल पहले ही वो अभिनव से भी अलग हो चुकी है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shweta Tiwari (@shweta.tiwari)

ये भी पढ़ें- श्वेता तिवारी: बेटी बचाए या पति

बता दें कि हाल ही में श्वेता ने अपनी सोसायटी का एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें अभिनव अपने और श्वेता के बेटे को जबरदस्ती खींचते हुए नजर आ रहे हैं. ये वीडियो वायरल होने के बादस एकता कपूर समेत कई बड़े सितारे और फैंस श्वेता के सपोर्ट में सामने आए थे और अभिनव को गिऱफ्तार करने की मांग की थी.

Imlie को भूल जाएगा आदित्य, चली जाएगी याददाश्त?

सीरियल ‘इमली’ में इन दिनों खूब धमाल हो रहा है. शो के बीते एपिसोड में दिखाया गया कि सत्यकाम को लगता है कि आदित्य ने इमली को धोखा दिया है. सत्यकाम ने फैसला लिया है कि वह आदित्य से बदला लेगा. ऐसे में शो के अपकमिंग एपिसोड में महाट्विस्ट आने वाला है. आइए जानते हैं, आगे क्या होने वाला है शो में.

शो में दिखाया गया कि सत्यकाम ने आदित्य को जिंदा ही जमीन में गाड़ दिया है. तो एक तरफ इमली वहां दौड़ते हुए जाएगी. और सत्यकाम से पूछेगी कि आदित्य कहां है. इतना ही नहीं इमली, सत्यकाम से बंदूक छीनकर धमकी देगी कि अगर आदित्य के बारे में पता नहीं चला तो वह अपनी जान दे देगी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by IMLIE OFFICIAL (@imlie._official)

 

तो वहीं सत्यकाम इमली को आदित्य के बारे में सब कुछ बता देगा. इमली आदित्य की जान बचाने के लिए हर कोशिश करेगी. आदित्य क होशी में लाने के लिए हर जतन करेगी. लेकिन अगले ही पल उसे अनु की कही हुई बातें याद आ जाएंगी.

ये भी पढ़ें- Ghum Hai KisiKey Pyaar Meiin: विराट के सामने आएगा ‘देवयानी के मरे हुए बच्चे का राज’, पढ़ें खबर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anj@li (@anjkhoney)

 

फिर इमली आदित्य से दूर हो जाएगी. शो के अपकमिंग एपिसोड में और भी भयंकर ट्विस्ट आने वाले हैं. जी हां,  दिखाया जाएगा कि घर लौटते वक्त आदित्य का एक्सीडेंट हो जाएगा. जानकारी के अनुसार आदित्य की याददाश्त चली जाएगी और वो सब कुछ भूल जाएगा.

ये भी पढ़ें- बेहोशी की हालत में आदित्य को सहारा देगी Imlie, बचाएगी उसकी जान

 

View this post on Instagram

 

A post shared by StarPlus (@starplus)

 

सीरियल के लास्ट एपिसोड में आपने देखा कि आदित्य ने  मालिनी को सारी बातें बता दी है. वह मालिनी से ये भी कह दिया है कि वो इमली से प्यार करता है. आदित्ये की बात सुनकर मालिनी शॉक्ड हुई. और वह आदित्य को केस की धमकी भी दी पर आदित्य ने बता दिया कि इमली उसकी पहली पत्नी है.

Ghum Hai KisiKey Pyaar Meiin: विराट के सामने आएगा देवयानी के ‘मरे हुए’ बच्चे का राज, पढ़ें खबर

टीआरपी चार्ट में धमाल मचाने वाला सीरियल गुम है किसी के प्यार में इन दिनों महाट्विस्ट देखने को मिल रहा है. शो के बीते एपिसोड में आपने देखा कि अब विराट और एक-दूसरे के करीब आ रहे हैं. तो वहीं पाखी उन्हें एक साथ देखकर जल-भुन जाती है. इसी बीच विराट के सामने एक ऐसा सच आने वाला है, जिससे कहानी में नया मोड़ देखने को मिलेगा.

सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि पुलकित और देवयानी त्रिपाठी हाउस जाएंगे. विराट उन्हें देखकर बहुत खुश होता है. देवयानी हर किसी के पास जाती लेकिन भवानी पुलकित और देवयानी को आशीर्वाद देने से मना कर देगी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aishwarya Sharma (@aisharma812)

 

तो दूसरी तरफ अश्विनी सई से वादा करेगी कि कोई उसके साथ हो ना हो लेकिन वो हमेशा उसके साथ है. अश्विनी की बातों को सुनकर सई इमोशनल हो जाएगी. ऐसे में सई की हिम्मत बढ़ेगी और वह भवानी का सच सामने लाने के लिए कोशिश करेगी.

ये भी पढ़ें- Ghum Hai KisiKey Pyaar Meiin: क्या शुरू होने से पहले ही खत्म होगी विराट और सई की लव स्टोरी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by StarPlus (@starplus)

 

सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में महाट्विस्ट आने वाला है. जी हां, सई को जल्द ही पता चलेगा कि देवयानी का बच्चा मरा नहीं है बल्कि भवानी ने उसे एक अनाथालय में छिपा दिया है. जब सई इस बारे में भवानी से बात करेगी तो वह शॉक्ड हो जाएगी. सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में ये देखना दिलचस्प होगा कि सई भवानी के मुंह से कैसे सच उगलावती है.

सीरियल के पिछले एपिसोड में आपने देखा कि सई ने बिना किसी से पूछे घर पर पुलकित और देवयानी को बुलाया है. दोनों को देखकर हर कोई चौंक जाता है. पर विराट उन्हें देखकर काफी खुश दिखाई देता है.

ये भी पढ़ें- Ghum Hai KisiKey Pyaar Meiin: विराट और सई के बीच बढ़ी नजदीकियां तो पाखी का हुआ बुरा हाल

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें