⚲

सई और मोहित के रिश्ते पर सवाल उठाएगी पाखी, अब क्या करेगा विराट

टीआरपी चार्ट में शामिल सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’  (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में इन दिनों हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. शो के बिते एपिसोड में आपने देखा कि सई और पाखी के बीच जमकर कहा-सुनी हुई. तो वहीं सई नाराज होकर पुलकित के घर चली जाती है. तो इधर पाखी, विराट के करिब जाने की कोशिश करती है लेकिन विराट, सई को मनाने के लिए उसके कॉलेज जाता है. शो के अपकमिंग एपिसोड में खूब धमाल होने वाला हैं. आईए जानते हैं शो के आगे की कहानी.

सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में महाट्विस्ट होने वाला है. जी हां, आप देखेंगे कि इस बार पाखी एक नई चाल चलेगी. वह चौहान परिवार के सामने सई और मोहित के रिश्ते को लेकर सवाल करेगी.

ये भी पढ़ें- करण मेहरा ने पत्नी से विवाद के बाद किया पहला पोस्ट, बेटे कविश को दी जन्मदिन की बधाई

 

View this post on Instagram

 

A post shared by StarPlus (@starplus)

 

शो में ये दिखाया जा रहा है कि कॉफी दिनों से सई, मोहित की मदद कर रही है. तो ऐसे में पाखी सई का नाम मोहित से जोड़गी. घरवालो पाखी की बातों पर भरोसा करने लगेंगे.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by StarPlus (@starplus)

 

तो दूसरी ओर विराट चाहता है कि उसके और सई के बीच सबकुछ ठीक हो जाए. वह अपनी दिल की बात सई से कह दे. लेकिन पाखी सारी हदें पार कर सई को नीचा दिखाने की कोशिश करेगी.

ये भी पढ़ें- कोरोना काल और सांसों से जुड़े चंद फिल्मी नगमे

 

View this post on Instagram

 

A post shared by StarPlus (@starplus)

 

सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या विराट पाखी पर भरोसा करेगा या सई का साथ देगा?

ये भी पढ़ें- GHKKPM: विराट करेगा सई से प्यार का इजहार तो पाखी का होगा बुरा हाल

करण मेहरा ने पत्नी से विवाद के बाद किया पहला पोस्ट, बेटे कविश को दी जन्मदिन की बधाई

ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) फेम नैतिक यानी करण मेहरा (Karan Mehra) घरेलू विवाद के कारण चर्च में हैं. इसी बीच उन्होंने अपने बेटे को बर्थडे विश किया है. करण मेहरा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट पर कविश को बधाई दी है. आइए बताते हैं, करण ने अपने बेटे के लिए क्या लिखा है.

करण मेहरा ने जेल से वापस आने के इतने दिनों बाद अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है. इस पोस्ट में करण मेहरा ने अपने बेटे कविश को जन्मदिन की बधाई दी है. करण मेहरा ने बेटे की तस्वीर शेयर की है.

ये भी पढ़ें- Tarak Mehta फेम ‘दयाबेन’ ने बैकलेस ड्रेस में किया धमाकेदार डांस, देखें Viral वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Karan Mehra (@realkaranmehra)

 

करण ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा है कि ‘जन्मदिन की बधाई कविश बेटा, भगवान तुम पर हमेशा अपनी कृपा बनाए रखें और तुम्हारी रक्षा करें. मुझे याद है कि तुम कैसे मुझसे कहते थे कि तुम्हें मुझसे बहुत सारा प्यार है. मैं हमेशा तुम्हारे दिल में रहूंगा और प्यार करता रहूंगा. खूब आगे बढ़ना कविश.

ये भी पढ़ें- कोरोना काल और सांसों से जुड़े चंद फिल्मी नगमे

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Karan Mehra (@realkaranmehra)

 

कुछ दिन पहले ही खबर आई थी कि करण की पत्नी निशा रावल ने आरोप लगाया है कि एक्टर का किसी के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है. जबकि करण का कहना है कि निशा उन पर झूठा इल्जाम लगा रही हैं. उन्होंने ये भी कहा था कि निशा मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं और वे उन्हें फंसा रही हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Karan Mehra (@realkaranmehra)

 

आपको बता दें कि करण और निशा की शादी को नौ साल हो चुके हैं और वे एक-दूसरे को 14 साल से जानते हैं. एक इंटरव्यू में, करण मेहरा ने कहा था कि निशा के साथ उनके रिश्ते इस हद तक तनावपूर्ण हो गए थे कि उनके मन में आत्महत्या के विचार आने लगे थे.

Tarak Mehta फेम ‘दयाबेन’ ने बैकलेस ड्रेस में किया था धमाकेदार डांस, देखें Viral वीडियो

सब टीवी का पॉपुलर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) फेम दयाबेन यानी दिशा वकानी इन दिनों सुर्खियों में छायी हुई है. दिशा वकानी को फैंस खूब पसंद करते हैं. हालांकि काफी टाइम से वह इस शो में नजर नहीं आ रही है. लेकिन फैंस को दयाबेन का बेसब्री से इंतजार कर रहे है.

तो इसी बीच दिशा वकानी का एक डांस वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस डांस वीडियो में दिशा का हॉट अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है. उनका अलग ही लुक देखने को मिल रहा है. आप देख सकते हैं कि दयाबेन कमाल का डांस करती नजर आ रही है.

ये भी पढ़ें- कोरोना काल और सांसों से जुड़े चंद फिल्मी नगमे

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Disha Vakani (@dishavakanioffcal)

 

इस वीडियो में दिशा वकानी ‘दरिया किनारे एक बंगलो’ पर डांस करती नजर आ रही हैं. फैन्स भी दयाबेन  का ऐसा रूप देख हैरान हैं. एक्ट्रेस इस गाने में मछुआरों के साथ डांस करती नजर आ रही हैं.

ये भी पढ़ें- सुशांत सिंह राजपूत की 1st Death Anniversary पर फैन्स हुुए इमोशनल, लिखा ‘अभी भी है इंसाफ का इंतजार’

वर्कफ्रंट की बात करे तो दिशा वकानी (Disha Vakani) अभी ऐक्टिंग से दूर हैं, लेकिन फैन्स उन्हें बहुत मिस करते हैं. दिशा के फैन्स इस इंतजार में हैं कि वह कब ‘तारक मेहता’ में वापसी करेंगी. साल 2008 में दिशा वकानी ने ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’  साइन किया और ‘दयाबेन’ बनकर छा गईं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Disha Vakani (@dishavakanioffcal)

 

आपको बता दें कि दिशा वकानी ने गुजराती थिअटर से करियर की शुरुआत की थी. वह ‘देवदास’ और ‘जोधा अकबर’ जैसी फिल्मों में भी नजर आई थीं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Disha Vakani (@dishavakanioffcal)

 

‘अनुपमा’ फेम वनराज ने Apurva Agnihotri को लेकर तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या कहा

टीवी सीरियल अनुपमा (Anupamaa) दर्शकों के बीच काफी मशहूर है. शो की कहानी काफी दिलचस्प है. इस शो की एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर आधारित है. सीरियल में लीड एक्टर की भूमिका में फेमस अभिनेता सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) वनराज शाह की भूमिका निभा रहे हैं. वह अपनी दमदार एक्टिंग के कारण दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हो रहे हैं.

शो में इन दिनों महाट्विस्ट देखने को मिल रहा है. शो के बिते  एपिसोड में दिखाया गया कि वनराज-काव्या ने शादी की तो उधर अनुपमा की सर्जरी भी सक्सेस हुई. और इस सर्जरी में डॉ अद्वैत यानी अपूर्वा अग्निहोत्री की बड़ी भूमिका रही.

ये भी पढ़ें- आदित्य के बर्थडे पर दो गुड न्यूज सुनाएगी मालिनी, आएगा ये इमोशनल ट्विस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sudhanshu Pandey (@sudanshu_pandey)

 

हालांकि अब डॉ अद्वैत इस शो का हिस्सा नहीं है. शो में उनका किरदार कुछ समय के लिए था. तो ऐसे में सुधांशु पांडे यानी वनराज ने ने अपने दोस्त और को-स्टार अपूर्वा अग्निहोत्री को याद करते हुए हुए कहा कि उनके शो से बाहर होने से बहुत दुखी हूं.

खबरों के अनुसार सुधांशु पांडे ने कहा कि जब मुझे पता चला कि अपूर्वा हमारे साथ शो में शामिल हो रहे है तो मैं बेहद खुश था क्योंकि मेरे दिल में उनके लिए एक खास जगह है.

ये भी पढ़ें- GHKKM: सई को मनाने के लिए विराट बनेगा लवर बॉय अब क्या करेगी पाखी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by StarPlus (@starplus)

 

सुधांशु पांडे ने आगे कहा कि वह एक अच्छा इंसान हैं. वो शांत और रिलैक्स को-स्टार हैं. वह इतने शांत हैं कि आप उनके आस-पास बहुत अच्छा महसूस करते हैं. उनकी वाइब और उनकी एनर्जी इतनी पॉजिटिव है कि उनके साथ काम करना बहुत अच्छा था.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sudhanshu Pandey (@sudanshu_pandey)

 

बताया जा रहा है कि सुधांशु पांडे ने बताया कि  हम पहले से दोस्त थे लेकिन हम एक आउटडोर शूट पर थे इसलिए हमें एक साथ ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिला.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rups (@rupaliganguly)

 

सुधाशु पांडे ने ये भी कहा कि किसी ऐसे व्यक्ति के साथ होना हमेशा अच्छा होता है आपकी चीजों को समझे और आप दोनों के बीच खूब सारी बातचीत हो. इसलिए हमने हमेशा अपने समय को एक साथ संजोया है.

ये भी पढ़ें- Taapsee Pannu की फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’ का टीजर हुआ वायरल, देखें Video

सुधांशु पांडे ने अपूर्वा के किरदार को लेतर भी बात की. उन्होंने कहा कि यह ट्रैक अभी समाप्त हुआ है और अगर यह लंबे समय तक जारी रहता तो मुझे अच्छा लगता. मैं उनके जाने से दुखी हूं लेकिन हम एक ही बिल्डिंग में रहते हैं इसलिए अच्छी बात यह है कि हम एक-दूसरे से कभी भी मिल सकते हैं.

आदित्य के बर्थडे पर दो गुड न्यूज सुनाएगी मालिनी, आएगा ये इमोशनल ट्विस्ट

टीवी  का सीरियल ‘इमली’ में लगातार महाट्विस्ट देखने को मिल रहा है जिससे दर्शकों को एंटरटेनमेंट का जबरदस्त तड़का मिल रहा है. शो के बिते एपिसोड में दिखाया गया कि अनु गुस्से में आकर आदित्य के घरवालों को जेल भेज दिया है. शो के अपकमिंग एपिसोड में खूब धमाल होने वाला है. आइए जानते हैं शो के आगे की कहानी.

शो में आपने देखा कि अनु ने गुस्से में आकर पुलिस को त्रिपाठी हाउस में बुला लिया था. अब आदित्य के घरवाले जेल में चले गए हैं. तो वहीं अनु के इस फैसले से इमली का गुस्सा सातवें आसमान पर है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by StarPlus (@starplus)

 

शो में दिखाया जा रहा है कि इमली देव के पास जाकर सभी लोगों को मदद करने के लिए रिक्वेस्ट करती है. तो वहीं देव इमली की मदद करता है और वह आदित्य के घरवालों को जेल से छुड़ा लेता है.

ये भी पढ़ें- इमली को पता चलेगा नकली कुणाल का राज अब क्या करेगी मालिनी

जब अनु को ये सब पता चलता है तो वह बौखला जाती है. तो वहीं पुलिस स्टेशन से बाहर निकलते ही अपर्णा अनु को खरी खोटी सुनाती है. और उससे कहती है कि त्रिपाठी हाउस के दरवाजे अब उसके लिए हमेशा-हमेशा के लिए बंद हो चुके हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by StarPlus (@starplus)

 

शो में ये भी दिखाया जाएगा कि अनु घर आने के बाद देव को खूब सुनाएगी. तो दूसरी ओर कुणाल, मालिनी को सत्यकाम के केस के बारे में बताएगा.

ये भी पढ़ें- ‘अनुपमा’ फेम राखी दवे ने अपने किरदार को लेकर कहीं ये बड़ी बात, जानें क्या कहा

 

शो के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि आदित्य के जन्मदिन पर मालिनी उसे दो गुड न्यूज देगी. मालिनी आदित्य से कहेगी कि उसके पास दो गुड न्यूज है. मालिनी आदित्य से कहेगी कि सत्यकाम के केस की डेट फाइनल हो चुकी है और हमारा तलाक भी जल्द हो जाएगा. तो  वहीं मालिनी की बाते सुनते ही आदित्य इमोशनल हो जाएगा और उसके आंखों में आंसू आ जाएंगे.

GHKKM: सई को मनाने के लिए विराट बनेगा लवर बॉय अब क्या करेगी पाखी

स्टार प्लस का चर्चित सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin)  में इन दिनों महाट्विस्ट देखने को मिल रहा है. शो के बिते एपिसोड में आपने देखा कि सई भी विराट को गलत समझ रही है और उन दोनों के बीच दूरियां आ गई है. तो इधर पाखी की चाल कामयाब होते नजर आ रही है. तो चलिए जानते हैं शो के लेटेस्ट ट्रैक बारे में.

शो के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जा रहा है कि पाखी की वजह से सई और विराट का रिश्ता टूटने के कगार पर है. तो वहीं विराट मन ही मन सई से प्यार करने लगा है. वह चाहकर भी सई से अपने दिल की बात नहीं कह पा रहा है.

ये भी पढ़ें- ‘अनुपमा’ फेम रुपाली गांगुली 53 दिनों बाद लौटीं घर, शेयर की पति और बेटे संग Photos

 

View this post on Instagram

 

A post shared by StarPlus (@starplus)

 

तो वहीं सई पूरे परिवार के सामने पाखी और विराट की रिश्ते को लेकर कई सवाल करती है. सई की बेरुखी विराट का दिल तोड़ देती है. तो वहीं इस झगड़े के बाद सई, पुलकित से मिलती है.

 

तो इधर विराट, सई को लेकर परेशान हो जाता है. वह सोचता है कि सई को कैसे समझाउं मेरे और पाखी के बीच कुछ नहीं है. तो वहीं भवानी मौके का फायदा उठाने की कोशिश करती है. वह पाखी को लेकर विराट के पास जाती है. पर विराट पाखी के इग्नोर करता है और उसे सई की चिंता होती है.

ये भी पढ़ें- GHKKPM: विराट करेगा सई से प्यार का इजहार तो पाखी का होगा बुरा हाल

सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि वड़ापाव देखकर विराट को याद आता है कि ये सई का फेवरेट खाना है तो वहीं दूसरी तरफ सई भी वड़ावाप देखकर इमोशनमल हो जाती है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aishwarya Sharma (@aisharma812)

 

शो में ये भी दिखाया जाएगा कि पुलकित विराट को बताएगा कि सई उसके घर पर है. ये बात सुनकर विराट का काफी गुस्सा करेगा पर पुलकित उसे समझाएगा. इसके बाद विराट फैसला करेगा कि वो किसी भी हाल में सई को मनाकर रहेगा.

तो वहीं विराट सई को मनाने के लिए एक लवर बॉय की तरह  उसके कॉलेज पहुंच जाएगा. लेकिन सई विराट को नजरअंदाज करेगी. दोनों के बीच नोंक झोंक होगी. इस दौरान विराट सई को मना लेगा.

शो के अपकमिंग एपिसोड में ये देखना दिलचस्प होगा कि विराट और सई को साथ में देखकर पाखी का अगला कदम क्या होगा.

‘अनुपमा’ फेम रुपाली गांगुली 53 दिनों बाद लौटीं घर, शेयर की पति और बेटे संग Photos

टीवी का फेमस सीरियल ‘अनुपमा’ ( Anupamaa) एक्ट्रेस रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) अपने किरदार को लेकर दर्शकों के बीच इन दिनों  सुर्खियों में छायी रहती हैं. वह अक्सर फैंस के साथ अपनी लाइफ से जुड़े पलों को शेयर करती रहती हैं. अब एक्ट्रेस ने अपने पति और बेटे के साथ बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर की हैं.

दरअसल ‘अनुपमा’ यानी रुपाली गांगुली पिछले कुछ दिनों से इस सीरियल की शूटिंग के लिए अपने फैमिली से दूर गुजरात में शूटिंग कर रही थीं. लेकिन अब वह अपनी फैमिली के पास पहुंची गई हैं. उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए  फैमिली संग तस्वीर शेयर की हैं.

ये भी पढ़ें- GHKKPM: विराट करेगा सई से प्यार का इजहार तो पाखी का होगा बुरा हाल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rups (@rupaliganguly)

 

‘अनुपमा’ लीड एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपने पति और बेटे के साथ प्यारी सी तस्वीर शेयर की है. आप देख सकते हैं कि इस फोटो में वह अपने लविंग हसबैंड और लाडले बेटे के साथ एंजॉय करती नजर आ रही हैं. उन्होंने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा है कि  घर वही है, जहां आपका दिल बसता हो. मैं अपने लड़कों के साथ वापस आ चुकी हूं. जिन्होंने शूटिंग के इस मुश्किल घड़ी में उनका साथ दिया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rups (@rupaliganguly)

 

अनुपमा अपने पोस्ट में लिखती है कि सब्र को अपने अंदर समा लें और शुक्र को बाहर निकालें. धन्यवाद ऊपरवाले, आपने 53 दिनों तक मेरी  और मेरे परिवार की देखभाल की है. उन्होंने आगे लिखा कि सारी यूनिट को धन्यवाद, जो इतने दिनों अपने परिवार से दूर रहे. राजन शाही, पूरी यूनिट को परिवार की तरह ख्याल रखने के लिए शुक्रिया.

ये भी पढ़ें- Taapsee Pannu की फिल्म ‘हसीन दिलरुबा’ का टीजर हुआ वायरल, देखें Video

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rups (@rupaliganguly)

 

रुपाली ने अपने पति और बेटे को लेकर लिखा कि  मेरे पति और बेटे जिनके बिना मैं कुछ भी नहीं… उन्होंने ही मुझे उड़ने के लिए पंख दिये हैं. काश मेरे दो दिल होते क्योंकि आप दोनों को प्यार करने के लिए.

GHKKPM: विराट करेगा सई से प्यार का इजहार तो पाखी का होगा बुरा हाल

टीआरपी चार्ट में शामिल होने वाला स्टार प्लस का चर्चित सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में इन दिनों हाईवोल्टेज ड्रामा चल रहा है. शो के बीते एपिसोड में दिखाया गया कि सई और विराट का रिश्ता टूटने की कगार पर है. तो वहीं विराट को अहसास हो रहा है कि कहीं उसे सई से प्यार हो रहा है. शो के लेटेस्ट एपिसोड में खूब धमाल हो रहा है. आइए जानते हैं शो के लेटेस्ट ट्रैक के बारे में.

शो में दिखाया जा रहा है कि पाखी चाहती है कि किसी भी तरह सई और विराट अलग हो जाए. और वह इसके लिए कुछ भी करने को तैयार है. तो उधर सई भी विराट को धोखेबाज समझ रही है,  वह विराट को ताना मारती नजर आ रही है.

ये भी पढ़ें- ‘अनुपमा’ फेम राखी दवे ने अपने किरदार को लेकर कहीं ये बड़ी बात, जानें क्या कहा

 

View this post on Instagram

 

A post shared by StarPlus (@starplus)

 

तो वहीं दूसरी तरफ विराट को इस बात का एहसास हो रहा है कि वो सई से प्यार करने लगा है. विराट सई को अपनी हालत बताने की कोशिश करता है. ऐसे में सई विराट की कोई भी बात सुनने से इनकार कर देती है. इतना ही नहीं सई पूरे परिवार के सामने विराट और पाखी के रिश्ते को लेकर सवाल करती है. सई पाखी से यह भी कहती है कि वह उसके पति सम्राट से भी इस मुद्दे पर बात करेगी.

ये भी पढ़ें- इमली को पता चलेगा नकली कुणाल का राज अब क्या करेगी मालिनी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by StarPlus (@starplus)

 

शो में यह भी दिखाया जा रहा है कि लड़ाई के बाद भी सई विराट का ख्याल रख रही है. तो वहीं विराट अपनी गर्दन के दर्द से परेशान है. ऐसे में सई विराट की गर्दन की मसाज करती नजर आ रही है. इस दौरान विराट चोरी छिपे सई को शीशे में से देखेगा.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @sairatdestiny

 

विराट को एहसास होगा कि वो सई को पसंद करने लगा है. सई को देखते हुए विराट मुस्कुराने लगेगा. चाहकर भी विराट ये बात सई से नहीं कह पाएगा कि वह उससे प्यार करने लगा है. अब शो के अपकमिंग एपिसोड में ये देखना दिलचस्प होगा कि इतनी मुश्किलों के बावजूद विराट सई से कैसे अपने प्यार का इजहार करता है.

इमली को पता चलेगा नकली कुणाल का राज अब क्या करेगी मालिनी

स्टार प्लस का टीवी सीरियल ‘इमली’ (Imlie) में दिनों हाईवोल्टेज ड्रामा चल रहा है. शो में हर रोज महाट्विस्ट देखने को मिल रहा है. शो के बीते एपिसोड में आपने देखा कि कुणाल की एंट्री है चुकी है. ऐसे में अब मालिनी के झूठ को बल मिल गया है. और अब वह कुणाल को इमली और आदित्य से मिलाने वाली है. शो के अपकमिंग एपिसोड में खूब धमाल होने वाला है. आइए जानते हैं शो के आगे की कहानी.

शो में आपने देखा कि मालिनी सबसे यह बताई थी कि उसकी जिंदगी में कुणाल नाम का एक शख्स है, जिसके चलते उसके और आदित्य के बीच दूरियां आई हैं तो वहीं इमली मालिनी के पीछे पड़ी हुई है कि जब तक वह कुणाल से नहीं मिल लेगी, तब तो उसे उसकी बातों पर भरोसा नहीं होगा.

ये भी पढ़ें- थ्रोबैक: ‘अनुपमा’ ने शेयर की गोदभराई की तस्वीर, लिखा ये प्यारा कैप्शन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by StarPlus (@starplus)

 

शो के लेटेस्ट ट्रैक में दिखाया जा रहा है कि मालिनी कुणाल से नकली कुणाल बनने के लिए कहेगी. लेकिन वह मालिनी की बातें मानने से इंकार कर देगा. साथ ही कुणाल मालिनी को खूब खरी खोटी सुनाएगा.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by adi_mun (@mayuri_srj_fan)

 

कुणाल को ये भी पता चलेगा कि मालिनी का तलाक होने वाला है. ऐसे में वह बिना पूरी बात सुने वो उसे गोल्ड डिगर कह देगा.

ये भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein: सई के सामने आएगा पाखी और विराट का अतीत!

 

View this post on Instagram

 

A post shared by StarPlus (@starplus)

 

शो में आप ये भी देखेंगे कि जब कुणाल इमली और आदित्य के सामने आएगा तो वह कहेगा कि मैं किसी भी मालिनी नाम की औरत को नहीं जानता. ये सुनते ही इमली और आदित्य को शॉक लगेगा लेकिन मालिनी संभाल लेगी.

शो के अपकमिंग एपिसोड में ये भी दिखाया जाएगा कि कुणाल, सत्यकाम का केस लड़ेगा. ऐसे में अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या इमली को नकली कुणाल के बारे में पता चलता है तो उसका क्या रिएक्शन होगा. और मालिनी इमली और आदित्य को क्या जवाब देगी.

थ्रोबैक: ‘अनुपमा’ ने शेयर की गोदभराई की तस्वीर, लिखा ये प्यारा कैप्शन

स्टार प्लस का मशहूर सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupamaa) की लीड एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ( Rupali Ganguly) इन  दिनों अपने किरदार से दर्शकों का दिल जीत रही हैं. इस शो में रूपाली गांगुली यानी अनुपमा दर्शकों की फेवरेट बनी हुई है. इस शो में वह एक मां और पत्नी की भूमिका में हैं. लोग उनके किरदार को खूब पसंद करते हैं.

‘अनुपमा’ यानी रूपाली गांगुली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह आए दिन फैंस के साथ फोटोज और वीडियो शेयर करती हैं. अब उन्होंने  फैंस के साथ अपना थ्रोबैक फोटो शेयर की है. जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rups (@rupaliganguly)

 

रूपाली गांगुली  अपने प्रेग्नेंसी के दिनों को याद करते हुए एक प्यारी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. एक्ट्रेस ने अपनी गोदभराई की एक अनदेखी तस्वीर पोस्ट किया है. इस तस्वीर में रुपाली बेहद खूबसूरत नजर आ रहीं हैं.

ये भी पढ़ें- ‘अनुपमा’ फेम राखी दवे ने अपने किरदार को लेकर कहीं ये बड़ी बात, जानें क्या कहा

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rups (@rupaliganguly)

 

आप देख सकते हैं कि इस तस्वीर में रुपाली अपने पति के साथ बैठी हैं और मुस्कुरा रही हैं. रुपाली रेड साड़ी में नजर आ रही हैं. इसके साथ उन्होंने फूलों वाले गहने पहने हैं. इस तस्वीर में रुपाली के चेहरे की रौनक देखते ही बन रही है. रुपाली की तस्वीर में उनके पति भी हंसते हुए नजर आ रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rups (@rupaliganguly)

 

उन्होंने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि साझा ‘मैं आपको  नहीं याद कर रही, बल्कि ‘हमें’ याद कर रही. जब आप मेरे साथ होते हैं तो मैं ऐसे ही मुस्कुराती हूं. रूपाली गांगुली ने आगे बताया कि ये मेरे गोदभराई की थ्रोबैक तस्वीर है.

ये भी पढ़ें- Tarak Mehta स्टार निधि भानुशाली झील में स्विमिंग करती आईं नजर, फ्लॉन्ट किया बिकनी लुक

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rups (@rupaliganguly)

 

अनुपमा की इस तस्वीर को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. कई यूजर्स ने उनकी तस्वीर पर दिल वाले इमोजी बनाई तो वहीं कई यूजर्स ने लिखा कि रुपाली इस तस्वीर में बेहद खूबसूरत लग रही हैं.

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें