जब सोफे से उठा ‘सिकंदर’ सलमान खान, हैल्थ को लेकर हुआ ट्रोल

बौलीवुड के ‘भाईजान’ कहे जाने वाले सलमान खान इन दिनों मीडिया की लाइमलाइट में आ गए हैं. ऐक्टर सलमान खान अपनी फिल्म ‘सिंकदर’ को लेकर सुर्खियों में हैं. सलमान खान अपनी ऐक्टिंग के लिए खासा जाने जाते हैं. वे अपनी ऐक्टिंग और ऐक्शन को ले कर अपने फैंस के बीच छाए रहते हैं.

पर हाल ही में ऐसा कुछ हुआ जो सलमान खान की ‘दबंग’ इमेज के एकदम उलट था. दरअसल, सलमान खान हाल ही में एक इवैंट में पहुंचे थे, जहां वे पूरी तरह से लाइमलाइट में थे. सलमान खान का यह वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है. इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. लेकिन यहां उन के साथ कुछ ऐसा हुआ कि वे ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sarassalil (@sarassalil_magazine)

एक वीडियो में सलमान खान 25 साल बाद फिल्म हीरोइन सोनाली बेंद्रे से मिलते हुए दिखाई दिए. इस वीडियो को देख कर फैंस खुश हो गए. लेकिन इस दौरान जब सोनाली उन के पास आई तो उन्हें सोफे से उठने में परेशानी होने लगी. वे सीट से एकदम से उठ नहीं पाएं, जिस के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें ‘लेजेंड बूढ़ा’ कहना शुरू कर दिया.

दरअसल, हाल ही में सलमान खान को कलाकार और कार्यकर्ता अमृता फडणवीस ने कार्यक्रम में शामिल होने के लिए धन्यवाद किया और कहा कि उन्होंने दर्द के बावजूद अपना कमिटमैंट पूरा किया. वीडियो में सलमान अपनी पसलियों को दबाते और अपनी सीट से उठने के लिए स्ट्रगल करते हुए दिखाई दे रहे हैं. हालांकि, इस के बावजूद वे इवैंट में फैंस के लिए डांस भी करते हुए नजर आए.

इस वीडियो को देख कर सलमान खान के फैंस रिऐक्शन देते हुए उन की हैल्थ की चिंता कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि सलमान खान को अपनी रिब की चोट पर ध्यान देना चाहिए. दूसरे यूजर ने लिखा कि हैल्थ से ज्यादा कुछ जरूरी नहीं है सलमान खान सर.

एक और यूजर ने लिखा कि सलमान खान को अपनी हैल्थ से ज्यादा जरूरी कुछ नहीं है. वहीं, जो फैंस उन की हैल्थ के बारे में जानते हैं, वर कह रहे हैं कि भाईजान बूढ़े हो रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है कि हमारे बचपन के फेवरेट की उम्र बढ़ रही है और हमारी भी. यह एक रिमांडर है कि कुछ भी फोरएवर नहीं रहता है.

शाहरुख, सलमान को टक्कर देते है टीवी के पार्थ, शाहीर जैसे स्मार्ट एक्टर्स

फिल्मी सितारों के चर्चे तो हर जगह होते हैं टीवी से लेकर रिएलटी शो तक लोग फिल्मी हीरों की तारीफ करते नहीं थकते हैं. लोगों में फिल्मस्टार्स को लेकर एक अलग ही क्रेज नजर आता है. लेकिन इनके अलावा कुछ टीवी स्टार्स ऐसे भी हैं, जो हमेशा ही सुर्खियों में रहते हैं और एक्टिंग में सल्लू भाई यानि सलमान, किंग खान यानि शाहरुख से कम नहीं है.

उनकी पौपुलेरिटी भी किसी हीरो से कम नहीं है. उनके चर्चे मीडिया से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक  होती रहती है.  ऐसे कई टीवी स्टार्स हैं जो अपनी स्मार्टनेस और अच्छी एक्टिंग के चलते लोगों के दिलों दिमाग में छा गए हैं और आज इन्हें  टीवी स्क्रीन पर देखने का इनके फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है. आज कुछ ऐसे ही टीवी स्टार्स के बारे में बताएंगे, जो फिल्म एक्टर को भी टक्कर देते हैं . उनके होने से टीवी इंडस्ट्री एक अलग ही मुकाम पर है. इस लिस्ट में सबसे पहला नाम पार्थ समथान का आता है.

गुड लुकिंग पार्थ समथान

पार्थ समथान टीवी की दुनिया का एक ऐसा नाम है जो अपनी स्मार्टनेस को लेकर खूब सुर्खियां बटोरते हैं. वे एक ऐसे एक्टर हैं जो फिल्मी सितारों को भी अपनी एक्टिंग के जरिए टक्कर देते हैं . इनको पार्थ लघाटे के नाम से भी जाना जाता है. उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत गुमराह सीरियल से की थी. जिसके बाद उन्होंने कई सीरियल्स में काम किया और उसके बाद कसौटी जिंदगी सीरियल में अनुराग बसु के कैरेक्टर में नजर आएं

पार्थ जितना अपनी एक्टिंग को लेकर फेमस हुए उतना ही अपनी स्मार्टनेस को लेकर खूब सुर्खियों में रहे. पार्थ कि फैनफलोइंग भी अच्छी है. उनके अफेयर्स के चर्चे भी खूब रहे. जी हां, बौलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी और पार्थ समथान की अफेयर्स के चर्चे भी खूब हुए हैं. स्ट्रगल के दिनों में दोनों एक दूसरे के करीब आए थे. अच्छे दोस्त बनें,  इनका अफेयर 3 सालों तक चला. इसके बाद दोनों अलग हो गए. इसके अलावा भी पार्थ का नाम अरिहा अग्रवाल, नीति टेलर, स्कारलेट रोज, एरिका फर्नांडिस के साथ भी जुड़ चुका है.

 शहीर शेख

शहीर शेख एक एक्टर और मौडल हैं जो अपनी एक्टिंग के दम पर इंडस्ट्री पर छाए हुए हैं. उनकी दमदार एक्टिंग महाभारत सीरियल में देखने को भी मिली. शहीर शेख  टीवी इंडस्ट्री के काफी पौपुलर एक्टर हैं . जो अपनी एक्टिंग के अलावा अपनी डेटिंग को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहे. शेख ने रुचिका कपूर से साल 2020 में कोर्ट मैरिज की. रुचिका बालाजी मोशन पिक्चर्स की क्रिएटिव हेड हैं.

शेख ने अपनी टेलिविज़न करियर की शुरुआत क्या मस्त है लाइफ नामक शो के साथ किया. शाहीर शेख अपनी एक्टिंग के अलावा अपने स्टाइल के लिए भी काफी मशहूर है. शहीर शेख की खास बात ये है कि वे एक्टर बनने से पहले एक वकील हुआ करते थे. हाल में वे स्टार प्लस के शो ये रिश्ते हैं प्यार के में अबीर का किरदार निभा रहे हैं . शहीर शेख टीवी के हैंडसम हंक बौय है. शहीर को टीवी में पहचान शो नव्या से मिली थी. शहीर की पर्दे पर हिना खान के साथ जोड़ी काफी फेमस हुई. गाना बारिश बन जाना में दोनों को एकसाथ काफी पसंद किया गया था. शहीर शेख इंडियन शो ही नहीं, इंडोनेशियन शो भी कर चुके है.

शहीर के पास लग्जरी गाड़ियों का एक बड़ा कलेक्शन है. शहीर की गाड़ियों के कलेक्शन में बीएमडब्ल्यू, स्कोडा और मर्सिडीज बेंज शामिल है. शर शेख को लेकर यह भी रिपोर्ट है कि उनकी खुद की एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी है. इस कंपनी से शहीर तगड़ी कमाई करते हैं.

 धीरज धूपर

धीरज धूपर ने कई सीरियल में काम किया है. धीरज दिल्ली में ही जन्मे हैं . धीरज धूपर ससुराल सिमर का सीरियल से फेमस हुए.  इसके बाद उनकी एक्टिंग का हुनर कुंडली भाग्य में देखने को मिली. धीरज ने कलर्स टीवी से कैरियर की शुरुआत की. धीरज धूपर ने विन्नी अरोड़ा से शादी की है और उनका एक बेटा है जिसका नाम माहिर है. धीरज अपनी एक्टिंग से कई बड़े फिल्म स्टार को टक्कर देते दिखते हैं, साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियों में रहे. एक्टर धीरज धूपर अपने स्टाइल को लेकर भी काफी चर्चा में है उनकी फैनफोलोइंग भी अच्छी है.

मोहसिन खान

मोहसिन खान एक इंडियन टीवी के एक्टर है, जो इस लिस्ट में शामिल है कि वे फिल्मी एक्टर को एक्टिंग में टक्कर देने में एक्सपर्ट है. ये पेशे से एक डायरेक्टर भी हैं . इन्होंने स्टार प्लस के निशा और उसके कजन से अपनी एक्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद यह लाइफओके के ड्रीम गर्ल और स्टार प्लस के ये रिश्ता क्या कहलाता है में भी एक्टिंग कर चुके हैं.

शुरु में एक्टर का नाम वसीम रखा गया था, पर इनके पिता ने इनके नाम को बदल कर मोहसीन खान कर दिया. इनका गुजरात से गहरा नाता है. इनका जन्म गुजरात में हुआ था. इनकी एक्टिंग ने सबका दिल जीत लिया था. मोहसिन खान का स्टाइल और फैशन काफी चर्चा में रहता है वे हमेशा ट्रेंडी रहना पसंद करते है. इनका यही अंदाज में लोगों को खूब पसंद आता है. इनका नाम ये रिश्ता क्या कहलाता है कि एक्ट्रैस शिवांगी जोशी के साथ जुड़ चुका है 

Bigg Boss OTT में देहाती लड़कियां दिखा रही हैं दम, पहले मनीषा अब शिवानी के है चर्चे

बिग बौस ओटीटी 3 की शुरुआत हो चुकी है इस सीजन को सलमान खान नहीं अनिल कपूर होस्ट कर रहे है. इस सीजन में गांव शहर की लड़कियां कंटस्टेंट बनीं है हालांकि, ये पहली दफा नहीं है कि बिग बौस में देहात की लड़की आई हो. इससे पहले के सीजन में भी ऐसे कंटेस्टेंट आ चुके है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sarassalil (@sarassalil_magazine)

हम बात कर रहे है ओटीटी सीजन 3 की कंटेस्टेंट शिवानी कुमारी की जो इन दिनों बिग बौस में अपना कमाल दिखा रही है. शिवानी उत्तर प्रदेश के औरेया के छोटो से हैं. जो अपने गांव देहात की फोटोज और वीडियोज से सोशल मीडिया पर वायरल है. शिवानी काफी गरीब परिवार से ह. इसी के चलत वे टिकटौक पर वीडियोज बनाने लगी और वायरल हो गई. आज नेशनल टीवी शो बिग बौस में अपना जलवा दिखा रही है.

शिवानी कुमारी का यूट्यूब चैनल भी है. जिसका नाम शिवानी कुमारी औफिशियल है. उनके इंस्टाग्राम हैंडल की बात करें तो उनके फौलोअर्स चार मिलियन है. वही, यूट्यूब पर उनके 2.27 मिलियन सब्सक्राइबर है. उनके बनाएं व्लौग पर लाखों व्यूज आते है. शिवानी अपने यूट्यूब चैनल पर अबतक 445वीडियोज अपलोड कर चुकी है. इसके अलावा शिवानी बलमा और शोर नाम के दो गानों में नजर आ चुकी है. शिवानी ने बिग बौस में आने की खबर अपने इंस्टा पर शेयर कि जिस पर लोगों ने जमकर रिएक्ट किया.

शिवानी से पहले गांव की छोरी की लिस्ट में ज्योति कुमारी और मनीषा रानी जैसे नाम शामिल है. ये भी गांव के छोटे कस्बे से थी जिन्होंने बिग बौस में आकर नाम कमाया और सोशल मीडिया पर वायरल हुई. बता दें, ज्योति कुमारी को बिग बौस में आने के बाद लुक बिलकुल अलग हो गया उनके लुक्स में चारचांद लग गए. वही, उनको फोलो करने वाले 1 मिलियन है. बात करें मनीषा कुमारी की तो वे बेबाकी से बात करती है अपनी अदाओं से किसी भी दीवाना बना लेती है. मनीषा बिग बौस के बाद ‘खतरों के खिलाड़ी’ शो में भी नजर आई थी. देखना ये होगा मनीषा रानी और ज्योति कुमारी के बाद शिवानी बिग बौस से कितने दिलों पर राज कर बैठती है.

सलमान खान और मुंबई के अपराध का चढ़ता ग्राफ

फिल्म सितारे सलमान खान के घर के बाहर जिस तरह बेधड़क गोलियां चलाई गईं और अपराधियों ने अपने बेखौफ होने का परिचय दिया है, वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की सरकार और पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती है.

दरअसल, यह कांड बताता है कि महाराष्ट्र में प्रशासनिक कूवत में किस तरह लगातार गिरावट आ रही है. शासन और पुलिस प्रशासन द्वारा बड़ीबड़ी बातें करने के बावजूद असली आरोपियों के गरीबान पर हाथ नहीं डाला जा सका है. किराए के गोली चलाने वालों को पकड़ कर पुलिस अपनी पीठ थपथपा रही है.

आज के मौडर्न समय में जब हर जगह सीसीटीवी लगे हुए हैं, पुलिस के पास नई से नई तकनीकें हैं, इस के बावजूद अपराधी किस्म के लोग सलमान खान को धमकियां दे रहे हैं, जो सार्वजनिक तौर पर साबित हो चुका है, यह पूरी कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है. अभी तक तो जड़ से जुड़े आरोपियों को पुलिस के शिकंजे में होना चाहिए था, मगर वह सिर्फ खाक छान रही है. देखा जाए तो यह पूरा मामला एक मुख्यमंत्री के रूप में एकनाथ शिंदे के कामकाज और शख्सीयत पर ग्रहण लगाता है.

मामला यह है

करोड़ों लोगों के चहते बन चुके फिल्म कलाकार सलमान खान के मुंबई वाले घर के बाहर रविवार, 14 अप्रैल, 2024 को तड़के मोटरसाइकिल सवार 2 अनजान लोगों ने गोलीबारी की और भाग गए. इस सनसनीखेज मामले के बाद पुलिस ने उन के घर के आसपास सिक्योरिटी बढ़ा दी और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी. हालांकि बाद में 2 आरोपी पकड़े, पर पुलिस यह नहीं पता लगा पाई कि यह गोलीकांड किस के कहने पर हुआ था. वैसे, बताया जा रहा है कि जेल में बंद गिरोहबाज लौरैंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई द्वारा अपलोड की गई एक फेसबुक पोस्ट में बौलीवुड हीरो सलमान खान पर रविवार की सुबह हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी ली गई है.
इस तरह यह साफ हो चुका है कि सलमान खान को धमकी देने के पीछे कौन है और उस की मंशा क्या है.

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में वांटेड अनमोल बिश्नोई ने इस गोलीबारी को सलमान खान के लिए ‘पहली और आखिरी चेतावनी’ बताया है. सलमान खान को धमकी देते हुए कहा गया है कि अब से दीवारों या किसी खाली घर पर गोलियां नहीं चलाई जाएंगी.

मुंबई में अपराध शाखा के अफसरों ने कहा है कि वे फेसबुक पोस्ट की जांच कर रहे हैं. उधर, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सलमान खान से जुड़ी इस वारदात के मद्देनजर बात की और कहा कि राज्य सरकार किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं देगी.

दरअसल, सलमान खान के बांद्रा इलाके में बने ‘गैलेक्सी अपार्टमैंट्स’ के बाहर रविवार, 14 अप्रैल, 2024 की सुबह तकरीबन पांच बजे 2 लोगों ने 4 गोलियां चलाई थीं और फिर भाग खड़े हुए थे.

इस वारदात के बाद महाराष्ट्र खासकर मुंबई में एक दहशत का माहौल बन गया है और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के पद ग्रहण करने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में एक बड़ी घटना के रूप में दर्ज हो गया है, जिस का खत्म होना बहुत जरूरी है. चुनाव का समय है और ऐसे में उन की पार्टी को इस का खमियाजा भी झेलना पड़ सकता है.

एक अफसर के ‌मुताबिक, सुबूत इकट्ठा करने के लिए स्थानीय पुलिस, अपराध शाखा और फौरैंसिक विज्ञान की एक टीम भी मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी गई. वैसे, पिछले साल मार्च महीने में सलमान खान के दफ्तर को एक ईमेल भेज कर सलमान खान को धमकी दी गई थी, जिस के बाद मुंबई पुलिस ने गिरोहबाज लौरैंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़ और एक और के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 120 बी समेत दूसरी धाराओं में एक एफआईआर दर्ज कर ली थी.

इस मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने भुज, गुजरात से 2 नौजवानों को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार नौजवान गौनाहा थाने के मसही गांव के विक्की गुप्ता (24 साल) व सागर कुमार (21साल) हैं. पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार दोनों नौजवानों का जिले में कोई आपराधिक इतिहास नहीं है.

अनंत अंबानी की बर्थडे पार्टी में सलमान खान ने गाया गाना, ट्रोलर्स ने किया ये कमेंट

देश के सबसे अमीर और उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी का 10 अप्रैल यानी आज बर्थडे है, इससे पहले अनंत अंबानी के जामनगर में प्री-वेडिंग फंक्शन हुए थे. जहां बौलीवुड के कई स्टार्स शामिल हुए और अब अनंत अपना 29वां बर्थडे मना रहे हैं. जन्मदिन के खास मौके पर सलमान खान एक दिन पहले जामनगर में नजर आएं. यहां सलमान खान ने गाना गा कर रंग जमाया हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


आपको बता दें कि अनंत अंबानी बुधवार को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करने वाले हैं. रिपोर्ट्स में बताया जा रहा हैं. कि अनंत अंबानी के बर्थ डे में शामिल होने के लिए तमाम सितारे जामनगर पहुंचे हैं. जहां एक जिन पहले ही सलमान खान पहुंच चुके हैं. जहां का उनका एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. जी हां, इस वीडियो में सलमान खान गाना गाते दिख रहे है. सलमान बी प्राक के साथ फिल्म ‘एनिमल’ से अपना गाना ‘सारी दुनिया जला देंगे’ गा रहे हैं. सलमान खान का वीडियो वायरल होने के बाद लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है, ‘तुम से ना हो पाएगा.’ एक यूजर ने लिखा है, ‘अब बस करो.’ एक यूजर ने लिखा है, ‘मेरा ईयरफोन दो.’ एक यूजर ने लिखा है,’ गाना सुनकर ही दुनिया जल जाएगी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anant Ambani (@ananthambani)


बताते चलें कि अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन में सलमान खान सहित तमाम सितारों ने शिरकत की थी. फंक्शन के दौरान सलमान खान की स्टेज परफॉर्मेंस के वीडियो सोशल मीडिया पर छाए रहे थे. सलमान खान ने शाहरुख खान और आमिर खान के साथ परफॉर्म किया था. सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह पिछली बार फिल्म ‘टाइगर 3’ में नजर आए थे. अब सलमान खन की पाइपलाइन में ‘टाइगर वर्सेज पठान’, ‘शेर खान’, ‘प्रेम की शादी’, ‘दबंग 4’, ‘बजरंगी भाईजान 2’, ‘किक 2’ जैसी फिल्में हैं.

भोजपुरी एक्ट्रेस को लेनी पड़ी दुश्मनी, फैंस को पोस्ट करके दी जानकारी

भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी हर दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहती है. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. वे फैंस के साथ तस्वीर और वीडियोज शेयर करती रहती है. रानी के हर पोस्ट पर लाखों लोग रिएक्ट करते है, ऐसा ही एक खास पोस्ट रानी ने शेयर किया है. जिसे देखने के बाद फैंस परेशान हो गए है.


आपको बता दें, कि भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी को लोग सोशल मीडिया की क्वीन कहते हैं क्योंकि उनका कोई भी पोस्ट इंटरनेट पर आते ही छा जाता है. इस बीच रानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक स्टोरी लगाई है, जो कि इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है. रानी ने एक कोटेशन शेयर किया है, जिसमें लिखा है कि ‘आपको सबसे बड़ा फैन कोई अजनबी है लेकिन सबसे बड़ा हेटर आपका कोई जानने वाला है.’ इस पोस्ट को देखने के बाद लोग ये कह रहे हैं कि रानी की कोई करीबी शख्स से दुश्मनी हो गई है. हालांकि एक्ट्रेस ने इस बारे में कोई चुप्पी नहीं तोड़ी है.


बताते चलें कि भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने तमाम बड़े स्टार्स जैसे कि पवन सिंह, रवि किशन और खेसारी लाल यादव के साथ काम किया है. एक्ट्रेस रानी ने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में भी दी हैं. रानी चटर्जी ने कई म्यूजिक वीडियोज में भी धमाल मचाया है. इतनी ही नहीं रानी ने तो ओटीटी पर भी अपना परचम लहराया है. वो वेब सीरीज मस्तराम में नजर आई थीं.

Bigg Boss 17: विक्की जैन ने अंकिता लोखंडे को लेकर दिया ये रिएक्शन, सामने आया Video

बिग बौस 17 की ट्रौफी भले ही मुनव्वर फारुखी ने अपने नाम कर ली है. जिनकी जीत के चर्चे भी खूब हो रहे है. लेकिन इसी के अलावा सुर्खियों में अकिंता लोखंडे अब भी बनीं हुई है. लोग उनके पति से उनकी हार के बारे में बात करते हुए नजर आ रहे है ऐसे में मीडिया ने विक्की जैन से पूछा तो उन्हे अंकिता को टॉप बताया है. वहीं, लोग उनका रिएक्शन देख तरह तरह के कमेंट करते नजर आ रहे है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vikas Jain (@realvikasjainn)


शो में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन का जमकर झगड़ा भी देखने को मिला था. इतना ही नहीं इन दोनों की सास ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप भी लगाए थे. लेकिन अब जब दोनों ही शो से बाहर आ गए है और अंकिता हार गई है तो मीडिया विक्की जैन से सवाल करती हुई नजर आ रही है. कि मुनव्वर की जीत पर आपका क्या कहना है तो उन्होंने कहा कि ‘बेस्ट है’, वही, जब उनसे पूछा गया कि अंकिता जी टॉप पर है? तो उन्होंने कहा कि ‘अंकिता जी मेरे दिल के टौप पर है.’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


विक्की के इस वायरल वीडियो पर लोग जमकर कमेंट बरसा रहे है और तरह तरह की बातें करते हुए दिख रहे है. एक यूजर ने लिखा कि पक्का अंकिता से लड़कर आया होगा. दूसरे ने लिखा, ‘मीडिया के सामने दिखावा क्यों कर रहे हो भाई. हम सब ने बिग बौस में देखा है.’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘दोनों ने बैठकर खूब बुराईयां की होगी’. चौथे ने लिखा कि ‘विक्की भईया अच्छे लग रहे है.’

विक्की जैन के बेघर होने से पहले अंकिता ने कही ये बात, फिनाले से 5 दिन पहले हुए इविक्ट

बिग बौस सीजन 17 इन दिनों फिलाने के नजीद आता जा रहा है वही, शो को अपने टॉप 6 कंटेस्टेंट मिल चुके है. हालांकि अब इन 6 में से एक घर से बेघर हो गए है वो और कोई नहीं बल्कि अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) के पति विक्की जैन (Vicky Jain)  है जो कि फिनाले से 5 दिन पहले घर से बाहर हो चुके है. इसी बीच अंकिता विक्की जैन को सख्त चेतावनी देती हुई नजर आई है.


आपको बता दें कि शो के टॉप 5 कंटेस्टेंट मिल चुके है अंकिता लोखंडे, मुनव्वर फारूकी, अभिषेक कुमार, मन्नारा चोपड़ा और अरुण शेट्टी है जिन्होंने शो में अपनी जगह पक्की कर ली है. विक्की जैन का मिड वीक इविक्शन हुआ. विक्की के इविक्शन ने घरवालों को हैरान कर दिया. शो में अंकिता विक्की के जाने पर फूट-फूटकर रोती हुई नजर आईं, लेकिन उन्होंने इविक्शन के समय अपने पति विक्की जैन को एक सख्त चेतावनी भी दी.

दरअसल, बिग बॉस 17 में मेकर्स ने फिनाले से पहले अपना आखिरी दांव खेला है. शो में रातों-रात मिड वीक इविक्शन हुआ, जिसके रिजल्ट ने हर किसी के होश उड़ा दिए. वोट्स के आधार पर विक्की जैन घर से बाहर हो गए हैं. विक्की शो से बाहर आने से पहले सबसे काफी अच्छे से मिलकर आए. तो वहीं, अंकिता लोखंडे अपने पति को जाते देख रोती हुई दिखीं. इस मौके पर अंकिता लोखंडे  ने अपने पति विक्की को बाहर जाने से पहले एक सख्त चेतावनी भी दी, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vikas Jain (@realvikasjainn)


हुआ यूं कि विक्की जैन को पार्टीज का काफी ज्यादा शौक है और वह अंकिता को हंसाने के लिए बोलते हुए दिखे कि अब बाहर जाकर पार्टी भी करनी है, जिससे अंकिता रोते हुए चिड़ गईं और एक्ट्रेस ने अपने पति को पार्टी न करने की चेतावनी दे दी. अंकिता ने रोते हुए ही सख्ती से बोला, ‘तुम बाहर जाकर पार्टी नहीं करोगे।’ अंकिता की इस बात पर हर कोई हंसने लगा. तब बिग बॉस भी बोल पड़े थे, ‘विक्की बता देना पार्टी में कहां आना है.’ इस माहौल ने विक्की जैन के इविक्शन में भी हर किसी को हंसा दिया.

बता दें कि विक्की जैन का इविक्शन लोगों को पसंद नहीं आया है. फैंस का मानना था कि मिड वीक इविक्शन में अरुण माशेट्टी को बाहर होना चाहिए था. बिग बौस 17 के ग्रैंड फिनाले का काउंटडाउन शुरू हो गया है. शो का ग्रैंड फिनाले चंद दिनों बाद 28 जनवरी को होने वाला है.

BB17: बिग बौस में मचा घमासान, मीडिया के सामने अंकिता- मन्नारा में छिड़ी जंग

रिएलिटी शो बिग बौस 17 इन दिनों ग्रैंड फिनाले के नजदीक पहुंच गया है. 28 जवनवरी की रात ये फैसला आ जाएगा कि कौन होगा सीजन 17 का विनर. वही, इसी वीक शो में कंटेस्टेटं का सामना मीडिया से कराया गया है. जहां सवाल-जवाब किए गए है. इसी बीच अंकिता लोखंडे और मन्नारा चोपड़ा मीडिया के सामने बुरी तरह कैट फाईट करती हुई नजर आई.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mannara❤️ (@memannara)


आपको बता दें कि शो का लेटेस्ट एपिसोड का प्रोमो सामने आया है. जिसमे दिखाया गया है कि टॉप फाइव कंटस्टेंट से मीडिया ने खूब सवाल किए. ये टॉप कंटेस्टेंट्स है. मुनव्वर फारूकी, अंकिता लोखंडे, अभिषेक कुमार, विक्की जैन और अरुण माशेट्टी. वहीं, अंकिता लोखंडे और मन्नारा चोपड़ा मीडिया के सामने ही बुरी तरह लड़ती दिखीं.

प्रोमो वीडियो में प्रेस कॉन्फ्रेंस दिखाई गई है. जहां जर्नलिस्ट एक-एक करके घरवालों से सवाल कर रहे हैं. एक जर्नलिस्ट विक्की जैन से पूछती है, ‘आपने मुनव्वर फारूकी को कहा था कि मेरे यहां 200 लोग काम करते हैं आपको किस चीज का घमंड है. अंकिता लोखंडे के पति का या फिर कोयले की खान का.’ तब विक्की कहती हैं, ‘मुझे दोनों चीजों का है.’ इसी तरह मुनव्वर फारूकी से भी सवाल किए जाते है.


इसके बाद बाद मीडिया मन्नारा चोपड़ा से पूछती है, ‘इस सीजन में सबसे ज्यादा आप डेसपिरेड नजर आईं है. आपने खानजादी के कैरेक्टर पर भी सवाल किया था. तब मन्नारा जवाब में कहती हैं, ‘उस वक्त मैंने क्या कहा. मुझे सच में याद नहीं है.’ तभी बीच में अंकिता लोखंडे बोलती हैं, ‘जब भी कोई मन्नारा को किसी से परेशानी होती है, तो मन्नारा उसके खिलाफ इतना घटिया बोलती है जिसकी हद नहीं है.’ तभी मन्नारा आगे आती हैं और बोलती हैं, ‘विक्की भैया की सॉक्स चाटो. ये सब आपने कहा है मुझे. तो आप खुद कुछ मत बोलिए. यही से दोनों की जबरदस्त बहस शुरु हो जाती है.

बताते चले कि 28 को ग्रैंड फिनाले से पहले मिड वीक इविक्शन होने वाला है. मुनव्वर फारूकी, अंकिता लोखंडे, अभिषेक कुमार, विक्की जैन और अरुण माशेट्टी में से कोई एक इविक्ट हो जाएगा. दावा है कि विक्की जैन और अरुण माशेट्टी में से कोई एक इविक्ट हो जाएगा. कई फैंस अरुण का नाम लिख रहे हैं.

BB 17: विक्की और अंकिता में हुई फिर तकरार, मां की बेइज्जती पर भड़के विक्की जैन

बिग बौस 17 में हमेशा अंकिता लाखेंडे और विक्की जैन की तकारार देखने को मिली है. अब एक बार फिर अपकमिंग एपिसोड़ में दिखाया गया है कि दोनों के बीच फिर जंग छिडेंगी. बीते एपिसोड में शो में फैमिली वीक की शुरुआत देखी गई. इस दौरान विक्की जैन और अंकिता लोखंडे की मम्मियों ने घर में एंट्री मारी. साथ ही दोनों ने अपनी-अपनी मम्मियों के साथ दिल की खूब बातें की.


शो में इस दौरान अंकिता लोखंडे की सासू मां ने उनके पति विक्की जैन को पैर मारने की बात को उठाते हुए उन्हें समझाया भी. जिसके बाद अंकिता लोखंडे परेशान हो गई थीं. विक्की जैन की मां ने उन्हें बताया कि उनकी इस घटना के बाद पापा ने अंकिता की मां को फोन कर पूछा था कि क्या वो भी इस तरह से अपने पति को लात मारती थीं? इस पर अंकिता लोखंडे बैकफुट पर आ जाती हैं और उन्हें कहती हैं कि इस सबमें उनकी मां को बीच में घसीटने की क्या जरूरत है. अब आने वाले वीकेंड का वार एपिसोड में भी ये मुद्दा उठने वाला है.

बता दें कि आने वाले वीकेंड का वार स्पेशल एपिसोड में इस बार सलमान खान नहीं बल्कि फिल्ममेकर करण जौहर आने वाले हैं. करण जौहर शो में आकर बतौर होस्ट घरवालों से तीखे सवाल-जवाब करेंगे. इस दौरान वो विक्की जैन से पूछते हैं कि आखिर उन्होंने अंकिता लोखंडे से यह बात क्यों नहीं पूछी कि वो आपकी मां को सॉरी क्यों कह रही थीं. इस पर अंकिता लोखंडे विक्की को सपोर्ट करते हुए कहती हैं कि वो काफी सपोर्टिव हसबैंड हैं. एंटरटेनमेंट न्यूज में आने वाले वीकेंड का वार को लेकर काफी बज बन गया है.


करण जौहर की बातों के बाद विक्की जैन अंकिता से पूछते हैं कि क्या उनके परिवार ने कभी उनके काम में दखलंदाजी की है. क्या उनके कपड़ों पर टोका-टिप्पणी की है. क्योंकि उनके परिवार की एक खराब इमेज बाहर जा रही है. विक्की के सवालों पर अंकिता कहती हैं, ‘नहीं, आपका परिवार हमेशा काफी सपोर्टिव रहा है.’ विक्की पूछते हैं, ‘क्या मैंने कभी आपके अतीत को लेकर कुछ पूछताछ की.’ अंकिता इस पर भी पति को ही सपोर्ट करते हुए कहती हैं, ‘नहीं, आप हमेशा से बहुत सपोर्टिव और लविंग रहे हो.’ अब इस पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)


विक्की जैन की मां रंजना जैन ने बिग बॉस 17 के बाद कई मीडिया इंटरव्यूज दिए. इन मीडिया इंटरव्यूज में अंकिता लोखंडे की सासू मां ने उन पर जमकर कटाक्ष किए हैं. जिसके बाद इंटरनेट यूजर्स ने अंकिता लोखंडे की सास को खड़ूस सास का भी टैग दे डाला. अंकिता लोखंडे की सासू मां के इंटरव्यूज जमकर वायरल हुए. जिसमें उन्होंने अंकिता लोखंडे को विक्की जैन के ‘निवेश’ वाले बयान पर रिएक्ट करते हुए कहा था, ‘हीरोइनों को पालने में बहुत पैसे खर्च होते हैं. ऐसे सरलता से तो आ नहीं जाती हैं.बहुत नखरे होते हैं. बहुत पैसा गंवाना पड़ता है.’

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें