Barrister Babu: सौतेली सासू मां ने की नई बोंदिता की जमकर तारीफ, कही ये बात

कलर्स टीवी का मशहूर सीरियल ‘बैरिस्टर बाबू’ (Barrister Babu) में इन दिनों हाईवोल्टेज ड्रामा चल रहा है. जिससे दर्शकों को एंटरटेनमेंट का डबल डोज मिल रहा है. शो में 8 साल लंबा लीप आने के बाद कहानी एक नया मोड़ ले रही है. शो में बोंदिता बड़ी हो चुकी है. उसके जीवन में और भी कई तरह के बदलाव आने वाले है.

सीरियल में अंचल साहू (Anchal Sahu)  बड़ी बोंदिता का किरदार निभा रही हैं. लेकिन कुछ दर्शक छोटी बोंदिता यानी औरा भटनागर को शो में देखना चाहते हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pallavi mukherjee (@pallavipallu1)

 

दरअसल हाल ही में अंचल साहू ने शो में धमाकेदार एंट्री की है. फैंस को नई बोंदिता काफी पसंद आ रही है तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो औरा भटनागर को शो में देखना चाहते हैं.

ये भी पढ़ें- ‘अनुपमा’ की ‘नंदिनी’ असल जिंदगी में हैं धाकड़, वायरल हुआ बॉक्सर अवतार

इसी वजह से जो बड़ी बोंदिता यानी अंचल साहू और छोटी बोंदिता यानी औरा भटनागर की एक-दूसरे से तुलना हो रही है. तो इसी बीच टीवी एक्ट्रेस पल्लवी मुखर्जी, बड़ी बोंदिता के समर्थन में उतर आई हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anchal Sahu Official (@anchalsahu339)

 

पल्लवी मुखर्जी ने बड़ी बोंदिता की खूब तारीफ की है. बताया जा रहा है कि पल्लवी मुखर्जी ने कहा कि वह एक अच्छी कलाकार है. वह बोंदिता के किरदार में खुद को ढ़ालने के लिए काफी मेहनत कर रही है.

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि उसने अपने कंधों पर एक बड़ी जिम्मेदारी ली है. और वह चाहती है कि दर्शक औरा भटनागर की तरह ही उसे भी प्यार दें. दर्शकों को अंचल साहू के एक मौका तो देना ही चाहिए.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anchal Sahu Official (@anchalsahu339)

 

पल्लवी मुखर्जी ने ये भी बताया कि शो की शूटिंग इन दिनों राजकोट में चल रही है. शूटिंग के दौरान मेरी और अंचल साहू की अच्छी दोस्ती हो गई है. हमारी टीम ने बड़ी ही गर्मजोशी के साथ बड़ी बोंदिता का स्वागत किया. अब वह हमारी टीम की हिस्सा है.

ये भी पढ़ें- GHKKPM: कॉलेज जाते वक्त होगा सई का एक्सिडेंट अब क्या करेगा विराट

टीवी शो ‘मोलक्की’ के सेट पर लगी आग, गैस लीक के कारण हुआ ब्लास्ट

कलर्स का पॉपुलर सीरियल ‘मोलक्की’ (Molkki) के सेट पर आग लग गई है. सेट पर गैस लीक  होने के कारण यह हादसा हुआ.  आइए बताते हैं, यह हादसा कैसे हुआ.

खबरों की मानें तो एकता कपूर का सीरियल मोलक्की के सेट पर आग लग गई. दरअसल एकता कपूर का क्लिक निक्सन स्टूडियो में गैस लीक हुआ, जिसकी वजह से ये धमाका हो गया था.

ये भी पढ़ें- Rakhi Sawant बनना चाहती हैं मां, कहा ‘अगर पति वापस नहीं आता है तो लेना होगा फैसला’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @purvir.supremacy

 

बताया जा रहा है कि धमाके की वजह से सेट पर आग लग गई थी. जब यह घटना हुई, उस समय अमर उपाध्याय और प्रियाल महाजन जैसे सितारे सीरियल की शूटिंग कर रहे थे.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @purvir.supremacy

 

खबरों के अनुसार ‘मोलक्की’  फेम विपुल यानी नवीन शर्मा ने इस घटना के बारे में बात करते हुए बताया कि ये घटना ज्यादा बड़ी नहीं थी. हालांकि इस छोटे से ब्लास्ट ने हम सभी को डरा दिया था. उन्होंने आगे कहा कि जल्द ही हमारी टीम ने आग पर काबू कर लिया था. स्टूडियो में ऐसी घटनाओं से बचने की पूरे इंतजाम किए जाते हैं.

ये भी पढ़ें- TMKOC: दिव्यांका त्रिपाठी बनेंगी ‘दयाबेन’? एक्ट्रेस ने किया खुलासा

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @purvir.supremacy

 

सीरियल ‘मोलक्की’ की बात करे तो शो  में जल्द ही धमाकेदार ट्विस्ट आने वाला है. रिपोर्ट्स के अनुसार शो में जैसे ही शादी का सीक्वंस खत्म होते ही वीरेन्द्र प्रताप की पहली पत्नी यानी तोरल रासपुत्रा ‘मोल्क्की’ को अलविदा कहने वाली हैं.

बता दें कि  वीरेन्द्र प्रताप की पहली पत्नी का किरदार  में ‘तोरल रासपुत्रा’ नजर आ रही हैं. वह पूर्वी को घर से बाहर करना चाहती है. इसी वजह से वह पूर्वी और विपुल की शादी करवा रही है.

‘उतरन’ फेम ‘इच्छा’ का बोल्ड फोटोशूट हुआ वायरल, यूजर्स ने दिया ये रिएक्शन

कलर्स चैनल का फेमस सीरियल ‘उतरन’ एक्ट्रेस टीना दत्ता इन दिनों अपने बोल्ड अंदाज के लिए सुर्खियों में छायी हैं. उन्होंने इस सीरियल इच्छा का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाईं. अब वह अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं.

 

हाल ही में टीना दत्ता ने सोशल मीडिया पर टॉपलेस फोटोशूट शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज देखकर हर कोई हैरान है. एक यूजर ने लिखा स्टनिंग तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा Awesome!

ये भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein: सई के सामने आएगा पाखी और विराट का अतीत!

 

एक्ट्रेस ने इन टॉपलेस फोटोज में मल्टीकलर स्विमवेयर पहना है. एक तस्वीर में वो ब्लू रंग का शेड्स भी पहने हुए हैं. टॉपलेस फोटो के अलावा एक्ट्रेस ने ब्लैक मोनोकनी में भी अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें उनका बोल्ड लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है.

ये भी पढ़ें- यारियां फेम एक्टर Himansh Kohali के इस Music वीडियो को मिले 130 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज, देखें Video

 

इससे पहले टीना दत्ता ने स्विमिंग सूट में तस्वीरे शेयर की थी. जिसमें वह ऑलिव ग्रीन रंग के स्विमिंग सूट में नजर आ रही थी. उसने इसे कैप्शन दिया, “सनशाइन बीच एंड ए गोल्डन टैन.”

 

वर्कफ्रंट की बात करे तो टीना दत्ता ने ‘उतरन’ के अलावा कई सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं. उन्हें आखिरी बार ज़ी5 की पेशकश ‘नक्सलबाड़ी’ में देखा गया था. वह बिग बॉस 14 में एक गेस्ट के रूप में भी देखी गई थीं. लेकिन उन्हें उतरन से खास पहचान मिली थी.

ये भी पढ़ें- करण मेहरा के खिलाफ निशा रावल ने दिया ये बयान तो भड़के Gaurav Chopra, जानिए क्या कहा

 

‘मोलक्की’ एक्ट्रेस Priyal Mahajan ने 25 साल बड़े Amar Upadhyay के साथ काम करने पर कहीं ये बात

कलर्स चैनल का सीरियल ‘मोलक्की’ (Molkki) दर्शकों के बीच काफी मशहूर है. शो की कहानी दर्शकों का दिल जीत रही है. इस शो में प्रियल महाजन (मोलक्की)  और अमर उपाध्याय (विरेन्द्र प्रताप सिंह) लीड  एक्टर्स हैं. सीरियल में इन दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया जा रहा है.

बता दें कि प्रियल महाजन, अमर उपाध्याय की पत्नी की भूमिका निभा रही हैं. प्रियल  19 साल की हैं तो  वहीं अमर उपाध्याय 44 साल के हैं. दोनों के बीच 25 साल का गैप है. ‘मोलक्की’ लीड एक्ट्रेस प्रियल महाजन एक इंटरव्यू में एज गैप के बारे में बात करते हुए कहा कि सीनियर एक्टर के साथ काम करने में मुझे काफी परेशानी हुई थी. खासतौर पर रोमांटिक सीन करने में, लेकिन अब उन्हें अमर उपाध्याय के बीच उम्र के अंतर से  इतनी परेशान नहीं हैं.

ये भी पढ़ें- फिल्म ‘द रेज’ बनेगी कान्स इंटरनेशनल फिल्म का हिस्सा, पढ़ें खबर

 

प्रियल ने ऐसा इसलिए कहा कि शो में उनके बच्चों की भूमिका निभाने वाली जूही और मानस को छोड़कर सुप्रिया शुक्ला, अभय भार्गव, उनके निर्देशक और सेट पर लगभग सभी लोग उनसे बड़े हैं.

इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि उन्हें उनके आसपास रहकर बहुत कुछ सीखने को मिला है. उन्होंने अमर उपाध्याय के बारे में कहा कि वे उनसे बहुत बड़े हैं लेकिन अमर से बात करने में कभी अजीब नहीं लगा.

 

एक्ट्रेस ने आगे बताया कि वे शूटिंग पर मस्ती करते हैं और हेल्दी जोक्स भी क्रैक करते रहते हैं. प्रियल ने शो में रोमांटिक सीन के बारे में बात करते हुए कहा कि शो की शुरुआत में रोमांटिक सीन नहीं थे लेकिन जैसे-जैसे शो आगे बढ़ा उन्हें कुछ रोमांटिक सीन करने पड़े.

ये भी पढ़ें- Kundali Bhagya की प्रीता ने शॉवर में दिखाया कातिलाना अंदाज, देखें Hot Photos

रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि इस शो में रोमांटिक सीन को बहुत कम हैं लेकिन आई एक्सप्रेशन ज्यादा है. ये सब करना उनके लिए काफी मुश्किल था. वर्कफ्रंट की बात करे तो प्रियल महाजान का ये पहला शो है, जिसमें वह लिड रोल निभा रही हैं. और उनके किरदार लोग काफी पसंद कर रहे हैं.

‘नागिन 6’ में लीड रोल निभाएंगी Niyati Fatnani, मेकर्स ने दिया Rubina Dilaik को बड़ा झटका

कलर्स टीवी का पॉपुलर शो ‘नागिन’ का 6ठा सीजन जल्द ही वापसी करने वाला है. जी हां, फैंस को इस शो का बेसब्री से इंतजार है. और ये भी अंदाजा लगाया जा रहा था कि शो में लीड रोल बिग बॉस 14 की विनर रूबीना दिलाइक निभाएंगी.

दरअसल बिग बौस 14 के दौरान एकता कपूर गेस्ट के तौर पर गई थीं तब उन्होंने कहा था कि वह रुबीना के साथ काम करना चाहती हैं. एकता की यह बात सुनकर रूबीना काफी खुश हुई थीं. तभी से अंदाजा लगाया जा रहा था कि रूबीना दिलाइक ‘नागिन 6’ में मेन रोल में नजर आएंगी.

ये भी पढ़ें- Ghum Hai KisiKey Pyaar Meiin: चौहान हाउस में आएगा नया मेहमान, अब क्या करेगी भवानी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Niyati Fatnani (@niyatifatnani)

 

अब खबर यह आ रही है कि शो के मेकर्स ने रूबीना दिलाइक के फैंस को बड़ा झटका दे दिया है. जी हां, खबरों के अनुसार टीवी एक्ट्रेस नियति फतनानी इस शो में लीड रोल अदा करने वाली हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Niyati Fatnani (@niyatifatnani)

 

रिपोर्ट्स के अनुसार हाल ही में ऑडिशन पूरे हुए हैं. मिली जानकारी के अनुसार, ‘नागिन 6 के ऑडिशन पूरे हो गए हैं. खबरों की माने तो नियति फतनानी को ‘नागिन 5’ के लिए भी अप्रोच किया गया था लेकिन बाद में सुरभि चंदना को फाइनल किया गया लेकिन इस बार मेकर्स उन्हें शो में लेना चाहते हैं.

ये भी पढ़ें- Imlie की खुशी के लिए मालिनी करेगी दूसरी शादी? पढ़ें खबर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik)

 

रूबीना दिलाइक की वर्क फ्रंट की बात करे तो बिग बौस 14 के बाद वह कलर्स टीवी के शो ‘शक्ति अस्तित्व के एहसास की’ (Shakti Astitva Ke Ehsaas Ki) में नजर आ रही हैं.

ये भी पढ़ें- Bhabi Ji Ghar Par Hai: क्या गोरी मेम शो छोड़ रही हैं, जानें पूरा मामला

Choti Sardarni फेम Abhilasha Jakhar बनीं मां, दिया बेटे को जन्म

कलर्स टीवी का सुपरहिट सीरियल छोटी सरदारनी (Choti Sardarni) फेम एक्ट्रेस अभिलाषा जाखड़ (Abhilasha Jakhar) ने गुड न्यूज शेयर की हैं. जी हां, एक्ट्रेस मां बन गई हैं. उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है.

इसकी जानकारी सोशल मीडिया से मिली. मां बनने के बाद अभिलाषा जाखड़ ने खुद शेयर की. एक्ट्रेस ने अपने बेटे की पहली तस्वीर फैंस के साथ शेयर की है. उन्होंने ये भी बताया कि अभिलाषा जाखड़ और उनके बेटे की सेहत पूरी तरह से ठीक है.

ये भी पढ़ें- Imlie: मालिनी की जिंदगी में होगी इस शख्स की एंट्री, आएगा धमाकेदार ट्विस्ट

 

एक्ट्रेस और बच्चे की इस क्यूट तस्वीर को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. इस तस्वीर में अभिलाषा जाखड़ अपने बेटे का हाथ थामे नजर आ रही हैं. उन्होंने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, 14 मई को हमारे घर पर एक नन्हे प्रिंस ने दस्तक दी है. अभिलाषा जाखड़ की ये पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है.

 

फैंस उन्हें लगातार बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं. आपको बता दें कि अभिलाषा जाखड़ ने टीवी एक्टर विनीत कुमार चौधरी से शादी की.

ये भी पढ़ें- Ghum Hai KisiKey Pyaar Meiin: चौहान हाउस में सई का स्वागत करेगी पाखी, आएगा नया ट्विस्ट

 

वर्कफ्रंट की बात करे तो सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ से अभिलाषा जाखड़  मशहूर हुई. सीरियल ये है मोहब्बतें के सेट पर ही अभिलाषा जाखड़ की मुलाकात विनीत कुमार चौधरी से हुई थी. एक्ट्रेस इन दिनों सीरियल छोटी सरदारनी में कुलवंत की बहु का किरदार निभा रही हैं.

Bigg Boss फेम Janmin Bhasin ने सुसाइड थॉट्स पर तोड़ी चुप्पी, बताया ऐसे किया इस मुसीबत का सामना

‘बिग बॉस 14’ की फेमस कंटेस्टेंट में जैस्मिन भसीन अपनी लवलाइफ और बेबाकी के कारण सुर्खियों में छायी रहती हैं. अब उन्होंने एक ऐसे मामले के बारे में खुलासा किया है कि जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे.

दरअसल बिग बौस हाउस में एक टास्क के दौरान खुद को सुरक्षित करने के लिए जैस्मिन ने अपनी जिंदगी से जुड़ा एक ऐसा सच के बारे में खुलासा किया था, जिसे सुनकर सब शॉक्ड हो गए थे. जैस्मिन भसीन ने बताया था कि स्ट्रगल के दिनों में बार-बार रिजेक्शन झेलने के बाद मेरे मन में ‘सुसाइड थॉट्स’ आने लगे थे.

ये भी पढें- नहीं रहीं शूटर दादी, कोरोना से हुआ निधन

 

अब खबर यह आ रही है कि जैस्मिन भसीन ने इस थॉट्स को लेकर बताया है कि उन्होंने इस ख्याल पर कैसे काबू किया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जब एक्ट्रेस से ‘सुसाइड थॉट्स’ को लेकर पूछा गया तो जैस्मीन ने कहा, ‘जब मैं मुंबई आई थी और स्ट्रगल कर रही थी. तब मैं अपनी लाइफ में बहुत पहले इस तरह की स्थिति झेल चुकी हूं. वो लड़ाई मेरी खुद के साथ थी. इसलिए कहीं न कहीं मैं अपना कॉन्फिडेंस खो चुकी थी.

ये भी पढ़ें- जानें क्यों अनिता हसनंदानी को यूजर्स ने जमकर लगाई लताड़, सोशल मीडिया पर किया अनफॉलो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jasmin Bhasin (@jasminbhasin2806)

 

खबरों के अनुसार एक्ट्रेस ने बताया कि  मेरे लिए यह सीखने की बात है. आपको पहले अपने आप से उस लड़ाई को समाप्त करने की आवश्यकता है. आपको अपने आप को उसी तरह से स्वीकार करने की आवश्यकता है जैसे आपको अपनी खामियों को स्वीकार करने की आवश्यकता है क्योंकि आपकी खामियां आपको दूसरों से अलग बनाती हैं.

उन्होंने ये भी कहा कि जब तक आप अपने बारे में कॉंफिडेंट महसूस करते हैं और यह नहीं ठान लेते कि यही वह है जो मैं करना चाहती हूं. तब आपकी एहसास होगा कि मैं इसे कर सकती हूं.

जानिए, ट्विटर पर क्यों हुआ ट्रेंड ‘Nikki Tamboli’ औकात में रह!

बिग बॉस 14 कंटेस्टेंट इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं. सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई कंटेस्टेंट को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है. और फैंस इन कंटेस्टेंट के लिए स्टैंड लेते नजर आते हैं.

तो कल यानी गुरुवार को ट्विटर पर दो ट्रेंड्स ऐसे नजर आए, जिन्‍होंने सभी को चौंका दिया. जी हां, इनमें से पहला ट्रेंड था NIKKI TAMBOLI AUKAT ME REH और दूसरा ALY SIRF JASMIN KA HAI.

 

तो आईए जानते हैं, आखिर ऐसा क्‍यों हुआ? अली और जैस्‍म‍िन के फैन्‍स लगातार निक्‍की तंबोली के खिलाफ ट्वीट किए. दरअसल एक इंटरव्यू के दौरान निक्‍की तंबोली ने बताया कि अली गोनी के लिए उनके दिल में सॉफ्ट कॉर्नर है.

ये भी पढ़ें- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: बबीता जी से ‘जेठालाल’ हो गए थे नाराज! पढ़ें खबर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nikki Tamboli (@nikki_tamboli)

 

और वह अली के नाम पर ब्लश करती नजर आईं. निक्‍की से ये पूछा गया कि क्‍या आप अली गोनी के साथ डेट पर जाना चाहेंगी? इस पर भी निक्‍की ने शरमाते हुए हां में जवाब दिया.

निक्की के इस बात से अली और जैस्‍म‍िन के फैन्‍स नाराज हो गए और निक्‍की को सोशल मीडिया पर ट्रोल करने लगे. ट्विटर पर निक्की तंबोली ने भी अपने हेटर्स को जवाब दिया और कहा, ओह वाउ, ऐसे या वैसे, नफरत या प्‍यार, यह देखकर खुशी हो रही है कि कुछ लोगों के पास मेरे बारे में बात करने के लिए इतना टाइम है.

ये भी पढ़ें- Amrita Rao ने शेयर की बेटे की पहली तस्वीर, क्यूटनेस ने जीता फैंस का दिल

Dance Deewane 3: इस कंटेस्टेंट से इम्प्रेस हुईं Janhvi Kapoor, नेशनल टीवी पर किया फ्लर्ट

कलर्स टीवी का  रियलिटी शो  ‘डांस दीवाने 3’ (Dance Deewane 3)  कुछ दिन पहले ही ऑनएयर हुआ है. यह शो दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर है. तभी तो दर्शकों को इस शो का बेसब्री से इंतजार रहता है. तो चलिए जानते हैं इस शो के लेटेस्ट एपिसोड के बारे में.

इस डांसिंग रिएलिटी शो के लेटेस्ट एपिसोड में खूब धमाल होने वाला है क्योंकि सेट पर बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर आने वाली है. जी हां, सही सुना आपने.

ये भी पढ़ें- Anita Hassanandani ने ऐसे सेलिब्रेट किया बेटे आरव का फर्स्ट मंथ बर्थडे, देखें Video

दरअसल लेटेस्ट एपिसोड में जाह्नवी कपूर अपनी नई फिल्म ‘रूही’ (Roohi) का प्रमोशन करने पहुंची. और इसी दौरान एक कंटेस्टेंट की परफॉर्मेंस देखकर एक्ट्रेस काफी इम्प्रेस हुईं. और उन्होंने नेशनल टीवी पर ही उस कंटेस्टेंट के साथ डेट करने ऑफर दे दिया.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

 

तो ऐसे में शो की होस्ट भारती सिंह (Bharti Singh) और राघव ने सेट पर ही कैंडल लाइट डिनर का सेटअप तैयार कर दिया. इसके बाद जाह्नवी कपूर ने उस कंटेस्टेंट के साथ खूब मस्ती की.

ये भी पढ़ें- Neha Kakkar के इस गाने में रुबीना अपने पति अभिनव संग करेंगी रोमांस, इस दिन होगा रिलीज

बता दें कि जान्हवी कपूर अपनी स्टाइल के साथ ही फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं. उनके फैशन सेंस को भी फैंस काफी पसंद करते हैं. सोशल साइट्स पर भी एक्ट्रेस काफी एक्टिव रहती हैं. हाल ही में जाह्नवी अपने ब्राइडल लुक को काफी सुर्खियों में रहीं.

Pavitra Punia ने यूजर्स को दिया करारा जवाब, एजाज संग रिश्ते पर हुई थीं ट्रोल

बिग बौस 14 फेम एजाज खान और पवित्रा पुनिया को शो में एक-दूसर को दिल दे बैठे. और इनके बीच कभी प्यार देखने को मिला तो कभी तकरार. दोनों के रिश्ते काफी सुर्खियां बटोरी. शो के फैमिली वीक में एजाज खान ने पवित्रा को प्रपोज भी किया था.

तो वहीं इन दिनों यूजर्स पवित्रा और एजाज के रिश्तों को लेकर काफी ट्रोल कर रहे हैं. तो ऐसे में पवित्रा ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है. पवित्रा ने ट्विट किया और लिखा, हम एक दूसरे से प्यार करते हैं और हमें हेटर्स के अप्रुवल की कोई जरुरत नहीं है.

ये भी पढ़ें- Shahid Kapoor संग मीरा राजपूत की इस रोमांटिक तस्वीर ने जीता फैंस का दिल

पवित्रा ने लिखा है कि डीयर ट्रोलर्स नफरत फैलाना बंद करो और यह बिल्कुल सही नहीं है कि तुम मेरे और एजाज खान के रिश्ते पर कोई कमेंट करो.  हम एक दूसरे से प्यार करते हैं और हमें हेटर्स के अप्रुवल की कोई जरुरत नहीं है. भगवान की दुआ हम दोनों पर है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pavitra Punia (@pavitrapunia_)

 

शो में पहले एजाज खान ने पवित्रा को इन्नोर करते हुए दिखाई दिए थे. लेकिन बाद में एजाज के दिल में भी पवित्रा के लिए कुछ कुछ होने लगा. और आखिरकार उन्होंने शो के फैमिली वीक में पवित्रा से अपनी दिल की बात कह दी. अब ये दोनों अपने रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहते हैं.

ये भी पढ़ें- Anurag Kashyap की बेटी ने किया खुलासा, ‘अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने किया था सेक्शुअली हैरेस’

अनलिमिटेड कहानियां-आर्टिकल पढ़ने के लिएसब्सक्राइब करें